बुरहानपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणीय संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा एस पी कार्यालय सभागार में जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार को कर्तव्य परायणता सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया l जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने कहा की पदस्थापना से लेकर वर्तमान तक जिस पुलिस अधीक्षक की कार्य शैली महिला डर से नहीं सम्मान से जीना चाहती है , हर पीड़िता को न्याय मिले, अपराधियों में कानून के प्रति भय व्याप्त हो, अपराध छोटा या बड़ा नहीं होता ! हर अपराधी को उसके अपराध के लिए सजा मिलना चाहिए । इसी बात को आपने वर्तमान तक सही मायने में चरितार्थ कर दिखाया है l आपश्री के बुरहानपुर के सेवा काल में न्यायिक प्रक्रिया में एक नवल इतिहास रचा है । यही न्यायिक प्रक्रिया का विधान है । ”
जब से पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार की बुरहानपुर जिले में पदस्थापना हुई है पदस्थापना से लेकर वर्तमान तक विधानसभा , लोकसभा चुनाव एवं एस. आई. आर. जैसी प्रक्रियाओ के साथ साथ शासकीय पुलिस पेट्रोल पम्प जन जन के लिए सुविधा एवं समय समय पर बड़े बड़े त्योहारों में पुलिस प्रशासन ,जिला प्रशासन एवं जिले की जनता के साथ में जिस सूझ बुझ से समन्वय बनाकर जो कार्य को प्रतिपादित कर जो शांति स्थापित करने का कार्य किया है इस हेतु जिले की जनता के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने कर्तव्य परायणता सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदत्त कर जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार को सम्मानित किया l
सम्मान समारोह अवसर को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने कहा की पुलिस विभाग का जो कार्य है वह कार्य हमने किया है मुझे ख़ुशी इस बात की है की इस जिले की जनता बहुत अच्छी है जो आपसी मेलजोल , साम्प्रदायिक एकता एवं भाईचारा रखते हुए शांति स्थापित करने में जो एक मिसाल पेश की है वह तारीफे काबिल है l आपकी संस्था द्वारा मुझे सम्मानित किया मै आप लोगो का बहुत बहुत आभारी हूँ l सम्मान पत्र का वाचन व् कार्यक्रम का संचालन संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने किया l उक्त सम्मान समारोह अवसर पर, संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , संरक्षक एवं सलाहकार डॉ फौजिया सोडावाला ,कार्यकारिणी सदस्य डॉ हर्ष वर्मा , डॉ रमेशशर्मा धुँआधार ,शोभा चौधरी , सुनील सलूजा , रविन्द्र महाजन , आर एस ठाकुर , रजनी गट्टानी , देवचंद शर्मा ,आशा तिवारी , अरुण जोशी ,मनोज तीर्थानि, विवेक हकीम , विनय सूर्यवंशी उपस्थित थे l
Author: Raza Khan
-

जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार को कर्तव्यपरायणता सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया
-

मौन नहीं, संवाद करें आत्महत्या से इंकार करें, समस्या से भागना नहीं ,उनका सामना करना सीखे! — (डॉ. नयन मालवीय
बुरहानपुर। दिनांक 07 अप्रैल 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय, जिला बुरहानपुर में छात्र-छात्राओं हेतु मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग के डॉ. नयन मालवीय ने *युवाओं को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि समस्याओं को छिपाने के बजाय उन पर खुलकर संवाद करना ही समाधान की पहली कड़ी है।*
* *विद्यार्थियों को संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में चुप्पी नहीं, बल्कि बातचीत और समय पर सहायता लेना जीवन को नई दिशा दे सकता है।* कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के संरक्षण, तनाव प्रबंधन तथा आत्महत्या रोकथाम के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।
मनकक्ष प्रभारी श्रीमती सीमा डेविड (नर्सिंग ऑफिसर) ने गेटकीपर मित्रम, मनहित ऐप एवं टेली-मानस सेवा14416, एवं उमंग हेल्प पर लाइन नंबर 14425 जैसी सुविधाओं की भूमिका बताते हुए विद्यार्थियों को इन संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
*इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में बढ़ती मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना, आत्महत्या की घटनाओं को रोकना तथा सकारात्मक संवाद के माध्यम से समाधान खोजने की प्रेरणा देना रहा।*
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री मनीष कुमार चौधरी, श्री कमलेश देपाले, श्री जितेंद्र कामले, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। -

श्रमायुक्त की अधिसूचना का पालन नहीं किया तो पुनः करेंगे आंदोलन : बुरहानपुर मज़दूर यूनियन
बुरहानपुर । संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में बुरहानपुर मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों एवं समस्त प्रभावित टेक्सटाइल श्रमिकों की जिला श्रम अधिकारी के साथ महत्वपूर्ण वार्ता हुई। इस बैठक में श्रमायुक्त मध्य प्रदेश, इंदौर द्वारा 3 मार्च 2026 को जारी नवीनतम अधिसूचना (क्रमांक 1/11/जनवरी/2024/6645-6650) के अनुसार 01 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लागू परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (VDA) सहित बढ़े हुए न्यूनतम वेतन का तत्काल अनुपालन, अप्रैल 2024 से लंबित एरियर भुगतान तथा बुरहानपुर टेक्सटाइल एसोसिएशन (कारखाना मालिकों) के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग रखी गई।बुरहानपुर मज़दूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने कहा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि लंबी चर्चा के बावजूद जिला श्रम अधिकारी की ओर से कोई ठोस निर्णय या लिखित आश्वासन नहीं दिया गया। श्रम अधिकारी ने केवल “मामले को उच्चाधिकारियों को भेजने” की बात कही, जिससे श्रमिकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।ठाकुर प्रियांक सिंह ने बताया कि श्रमायुक्त की नई अधिसूचना स्पष्ट है। अकुशल श्रमिक को 12,425 रुपये, अर्द्धकुशल को 13,421 रुपये, कुशल को 15,144 रुपये और उच्चकुशल को 16,769 रुपये प्रतिमाह (VDA 2,850 रुपये सहित) देने का कानूनी प्रावधान है। फिर भी आज की बैठक में कोई निर्णय नहीं निकला। हमने 18 महीनों से संघर्ष किया हड़ताल, ज्ञापन, हाईकोर्ट रिट याचिका, सभा, प्रदर्शन, इत्यादि। आज फिर मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। जल्द ही एरियर सहित बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिला और टेक्सटाइल एसोसिएशन के साथ संयुक्त बैठक नहीं हुई तो पूरे बुरहानपुर में पुनः कामबंद हड़ताल के साथ राज्यव्यापी आंदोलन अपरिहार्य होगा।मुख्य मांगें जो बैठक में रखी गईं :1. 01 अप्रैल 2024 से अब तक का पूरा एरियर + अप्रैल 2026 से नई वेतन दरों (VDA सहित) का तत्काल भुगतान। 2. बुरहानपुर जिले के सभी टेक्सटाइल कारखाना मालिकों/टेक्सटाइल एसोसिएशन को लिखित आदेश जारी कर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 3. बुरहानपुर मजदूर यूनियन, श्रमिक प्रतिनिधियों एवं कारखाना मालिकों के बीच संयुक्त बैठक का तत्काल आयोजन। 4. न्यूनतम वेतन अधिनियम के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई (जुर्माना एवं दंड)।मजदूर यूनियन प्रतिनिधि रुपेश वर्मा, बंटी अंकारे ने कहा कि बैठक में कोई निर्णय न निकलने से स्पष्ट है कि प्रशासन अभी भी उद्योगपतियों के पक्ष में खड़ा है। रुपेश वर्मा, जुनैद अली ने श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि वे एकजुट रहें और किसी भी आंदोलन के लिए तैयार रहें। हम हाईकोर्ट से भी याचिका संबंधित निर्णय को स्पष्ट करने के लिए प्रयासरत हैं।
-

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कार्यालय में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
बुरहानपुर. मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल द्वारा मंगलवार को स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कार्यालय में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाई। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सक डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन) ने अपनी सेवाएँ दीं। डॉ. खान ने शिविर में आए 50 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें वर्तमान मौसम में होने वाली बीमारियों तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मरीजों को मौसमी विकारों से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण परामर्श भी दिए। शिविर के दौरान मरीजों की नि:शुल्क ईसीजी (ECG), शुगर चेकअप, ब्लड प्रेशर और जनरल हेल्थ चेकअप जैसी सुविधाएँ प्रदान की गईं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सामान्य नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। यह पूरा आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के कुशल दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में अस्पताल की टीम ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला, जिससे शिविर का लाभ लेने आए मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के सहयोग से आयोजित इस शिविर की शहरवासियों ने सराहना की है।
-

भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रेल स्थापना दिवस पर कार्यालय का भूमिपूजन
फहराया भाजपा ध्वज
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस द्वारा 35 लाख की राशी से परिसर में शेड निर्माण कार्यप्रारंभ एवं मंच वअन्य कार्य हेतू धोषणा की गई
बुरहानपुर । दिनांक 6 अप्रैल 2026 सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा ध्वज फहराया जाकर एवं मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन जी यादव ,प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल, म.प्र. एवं छत्तिसगढ के क्षेत्रिय संगठन महामंत्री श्री अजय जी जामवाल, जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम जी सिलावट ,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन जी द्वारा नवीन पार्टी कार्यालय का कार्य प्रारंभ वर्चुअल किया गया। जिसका लाईव प्रसारण आयोजन स्थल पर हुवा। वही भारत रत्न स्व. श्री अटलबिहारी जी वाजपेयी के समाधी स्थल पर पहुच सभी जनप्रतिनिधीयों ,जिला, मंउल, मोर्चा पदाधिकारीयों ,कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्वॉजली अर्पित की। तथा कार्य आरंभ करने कुदाली चलाकर निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में आगन्तुको का तिलक लगाकर पजीयन किया गया एवं शुभारम्भ दीप प्रजवलन,वंदे मातरम के गायन से हुवा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना अवसर 1980 के साक्षी बने भाजपा कार्यकर्ताओं/नेताओं का शॉल/श्रीफल एंव पुष्पहारो से स्वागत सम्मान , सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजती किया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी करते हुवे मिठाई खिलाकर मुॅह मिठा कराया गया।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय भूमिपुजन समारोह को लाईव प्रसारण में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन जी यादव,क्षेत्रिय संगठन महामंत्री श्री अजय जी जामवाल ने 17 जिले संगठन पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधीयों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे स्थापना दिवस,ध्वजारोहणएवं कार्यालय भूमिपुजन एवं लोकार्पण की बधाई एवं शुभकामनाए दी। भाजपा के इतिहास एवं उसकी कार्यप्रणाली तथा कार्यकर्ताओं के पार्टी कार्य में सतत लगे रहने और परिश्रम की जमकर संभावना करते हुवे राष्ट्र प्रथम की अवधारणा को आत्मसात करने एवं लाककल्याण के कार्य में लगे रहने का आव्हान करते हुवे आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी एक मजबुत नेतृत्व के रूप में देश व दुनिया के समक्ष राष्ट्र को वैभवशाली बनाने मे लगे है,वही प्रदेश सरकार उनके साथ विकास के नए आयाम बनाते हुवे विकसीत 2047 के भारत के निर्माण के लक्ष्य को ,सपने को हासील करने का संकल्प दौहराया।
बुरहानुपर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजीत भव्य एवं विशाल कार्यक्रम में निमाड संभागीय प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा जी, जिला प्रभारी श्री क्षितिज भट्ट जी,जिला अध्यक्ष श्री डॉ मनोज माने जी, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी,प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व मंत्री एवं बुरहानुपर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ,नेपानगर विधायक मंजु राजेन्द्र दादु , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को जी ,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल जी , पूर्व विधायक एवं प्रदेश अनुसूचित जाती मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री मनोज लधवे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन ,जनपद अध्यक्ष प्रदीप पाटील, उपाध्यक्ष आशा विनोद पाटील,खकनार जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे,पावरलुम फेडरेश अध्यक्ष जयंती नवलखे , पूर्व विघायक रामदास शिवहरे,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिलिप जी श्रॉफ, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी श्री विरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्री गौपाल चौधरी, जिले महामंत्री श्री चिंतामन महाजन, श्री ईश्वर चौहान, श्री संजय जाधव व समस्त जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारीयों की गरिमामय उपस्थिति मे जिला कार्यालय का कार्य प्रारम्भ किया गया। जिसके साक्षी बुरहानपुर जिलेभर के असंख्य कार्यकर्ता बने और उन्होने इस अवसर पर गौरवान्वित अनुभव किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया कि क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी द्वारा 20 लाख की राशी से परिसर में शेड निर्माण कार्यप्रारंभ एवं 15 लाख की राशी से मंच व अन्य कार्य हेतू घोषणा की गई। जिसका कर्तल ध्वनी से उपस्थित जनप्रतिनिधीयों एवं कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर स्वागत किया। श्री माने ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रेल को हम सब मनाते चले आए है। इस बार भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओ का सपना कार्यालय हो अपना प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन जी यादव ,प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल , प्रदेश क्षेत्रिय संगठन महामंत्री श्री अजय जी जामवाल द्वारा प्रदेश के 17 जिलो में बुरहानपुर को भी शामील कर वर्चुअल कार्यप्रारम्भ करने से आज हम सब गौरवान्वित अनुभव कर रहे है। आपने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना 1980 के साक्षी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मान :- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना 1980 के साक्षी देवतुल्य कार्यकर्ता अधिवक्त्ता ज्ञानेश्वर जी मोरे, अधिवक्त्ता श्री अरूण जी शेन्डे, जगदिश जी कपुर , प्रकाश जी कानुगो, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, श्री वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिलिप भाई श्रॉफ,हीरालाल बडगुजर, कैलाश जी पारीक, गोकुल प्रजापती, पूर्व महापौर अतुल भाई पटेल, दिपक जी अग्रवाल, श्री विजय जी कार्ले का शॉल,श्रीफल एवं पुष्पहार द्वारा स्वागत ,सम्मान उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुवे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश गुलबचंद पूर्वे ने बताया कि कार्यक्रम का शानदार संचालन जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन द्वारा एवं आभार महामंत्री ईश्वर चौहान ,संजय जाधव द्वारा माना गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधिगण, जिला, मण्डल ,मोर्चा के पदाधिकारी,भाजपा जिला मंत्री श्री सुनिल वाद्ये, महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती उमा कपुर,जिला सह कोषाध्यक्ष प्रदीप जी कसेरा कार्यालय प्रभारी विपुल जी कानुगो, कार्यालय मंत्री करण प्रजापती,युवराज महाजन, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य उपस्थिति थे। -

मूकबधिर अंध विद्यालय के 51 छात्र छात्राओं ने परीक्षा देकर शत प्रतिशत परीक्षा उत्तीर्ण कर शाला का नाम किया रोशन
बुरहानपुर। जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय के 2025-26 का पहली से लेकर 8 वी तक के अध्यनरत बच्चो का परीक्षा परिणाम ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ,सचिव महेंद्र जैन एवं शाला विकास समिति के चेयरमेंन प्रशांत तिवारी ,व बच्चो के पालकों एवं शाला के प्राचार्य देविदास चौहान व् अन्य स्टाफ की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किया l वर्तमान में ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने बताया की 61 बच्चो में से 51 बच्चो ने पहली से आठवी तक के परीक्षा में भाग लिया एवं सभी के सभी 51 बच्चे उत्तीर्ण हुए l 10 बच्चो से सम्पर्क साधने के बाद में भी शाला में लगातार अनुपस्थिति व् परीक्षा में सम्मिलित ना होना यह शाला के लिए चिंता का विषय है l
ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन ने बताया की पाचवी बोर्ड परीक्षा में मूकबधिर अंध विद्यालय के अंतर्गत विवेक किशोर पाटिल 78 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान ,आठवी बोर्ड परीक्षा में विजय कांतिलाल ने 76 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी तरह पहली कक्षा में मिलिद योगेश ने 82 %, दूसरी कक्षा में मिज्बा तस्लीम 67 % ,तीसरी कक्षा में मो. अबू बकर 81 % ,कक्षा चौथी में नितेश दिगम्बर 72 %, कक्षा छटवी में मो. नवाज नूर ने 65 % एवं कक्षा सातवी में आलिया शेख शब्बीर ने 84 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है l जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट मूकबधिर अंध विद्यालय के आधार स्तम्भ व संस्थापक अध्यक्ष सुरेश भाई श्रॉफ ने उपरोक्त उपलब्धी पर समस्त बच्चो ,पालको शाला के शिक्षको व वर्तमान बॉडी को बहुत बहुत बधाई व् शुभकामनाए दी l
परीक्षा परिणाम घोषणा अवसर को संबोधित करते हुए शाला विकास समिति के चेयरमेंन प्रशांत तिवारी ने कहा की 51 छात्र छात्रा परीक्षा में सम्मिलित होने के बाद 51 छात्र छात्राओं का उत्तीर्ण होना इस बात को सिद्ध करता है की शाला के आदरणीय गुरुजन अपनी मेहनत से इस देश के होनहार दिव्यांग बच्चो को आगे बढाने में भरसक प्रयासरत है l परीक्षा परिणाम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने समस्त शाला के बच्चो को एवं बच्चो के पालको को बधाई दी और कहा की यही बच्चे आगे चलकर पढ़ लिखकर इस देश का नाम रोशन करेगे l कार्यक्रम का संचालन शाला के उपप्राचार्य चन्द्रकांत पाटिल ने किया l इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक पंकज शाह , शिक्षिका वर्षा महाजन ,प्रमिला महाजन , पुष्पा महाजन , भाग्यश्री वाघमारे , शिक्षक धर्मेन्द्र भंडारी , शाला प्रबधंक नवनीत लाल चौधरी , लेखापाल श्याम निकम , ओपरेटर आकाश चौधरी उपस्थित थे l उपरोक्त जानकारी व् आभार शाला विकास समिति चेयरमेन प्रशांत तिवारी ने माना l -

भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस, कार्यालय का होगा भूमिपूजन
घर घर फहराया जाएगा भाजपा ध्वज
बुरहानपुर । दिनांक 6 अप्रैल 2026 सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस, नवीन पार्टी कार्यालय का कार्य प्रारंभ एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुवे भाजपा जिला महामंत्री सर्वश्री चिंतामन जी महाजन , ईश्वर जी चौहान एवं संजय जी जाधव ने बताया कि दिनांक 6 अप्रैल 2026 सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। जिला कार्यालय स्थित भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी जी वाजपेई के अटल स्मृति स्थल परिसर बुरहानपुर पर नवीन पार्टी कार्यालय का कार्य प्रारंभ एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन
भी होगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से जिला कार्यालय पर होंगे। जहाँ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण होगा ।
आपने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश के लोकप्रिय ,यशस्वी मुख्यमंत्री मा.श्री मोहन यादव जी , प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री हेमंत खंडेलवाल जी, प्रभारी मंत्री मा. श्री तुलसीराम सिलावट जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मा. श्री अखिलेश जैन जी वर्चुअल रहेंगे। संभाग प्रभारी मा. श्री सुरेंद्र शर्मा जी, जिला प्रभारी मा. श्री क्षितिज भट्ट जी , जिला अध्यक्ष मा. श्री डॉ मनोज माने जी , सांसद मा. श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी, विधायक द्वय मा. श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी व मा. सुश्री मंजू दादू जी , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को जी , महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल जी व समस्त जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारीयों की गरिमामय उपस्थिति मे जिला कार्यालय का कार्य आरम्भ किया जाएगा ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधिगण, समस्त कार्यकर्ता,जिला, मण्डल , मोर्चा के पदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं गणमान्य भरी संख्या में उपस्थिति रहेंगे।
-

बुरहानपुर हेरिटेज वॉक का सफल आयोजन, ऐतिहासिक धरोहरों से हुआ साक्षात्कार
बुरहानपुर। दारुस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, बुरहानपुर (रजिस्टर्ड) के स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 अप्रैल, रविवार को “बुरहानपुर हेरिटेज वॉक” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे शनवारा स्थित शौकत मैदान से हुई, जिसमें शहर के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस हेरिटेज वॉक का उद्देश्य बुरहानपुर की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से लोगों को परिचित कराना तथा विशेष रूप से युवाओं में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना रहा। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने शहर की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों शाही जामा मस्जिद, जनता हमाम, पाईंन बाग और आहू खाना का भ्रमण किया और उनके इतिहास, स्थापत्य कला एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुभवी गाइड्स मोहम्मद नौशाद सर और हरीस अंसारी सर के मार्गदर्शन में किया गया, जिन्होंने प्रत्येक स्थल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को रोचक और ज्ञानवर्धक तरीके से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ काफिले में चलते हुए सभी नियमों का पालन किया तथा ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता और सम्मान का विशेष ध्यान रखा।
इस अवसर पर आयोजकों ने अपने विचार भी व्यक्त किए।
मोहम्मद नौशाद सर ने कहा, “बुरहानपुर की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।”
हारिस अंसारी सर ने अपने संदेश में कहा, “हमारा उद्देश्य केवल भ्रमण कराना नहीं, बल्कि इतिहास को समझने और उससे सीखने की प्रेरणा देना है। हमें उम्मीद है कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित होते रहेंगे।”
संस्था के चेयरमैन तनवीर रज़ा बरकाती ने कहा, “दारुस्सुरूर सोसाइटी पिछले 10 वर्षों से सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में कार्यरत है। यह हेरिटेज वॉक हमारी उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे समाज में जागरूकता और अपने शहर के प्रति जुड़ाव बढ़े।”
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। यह हेरिटेज वॉक न केवल एक यात्रा रही, बल्कि बुरहानपुर की ऐतिहासिक आत्मा से जुड़ने का एक यादगार अनुभव भी साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन राजघाट पर हुआ, इस अवसर पर मास्टर ऐजाज़ राही, डॉ. यूसुफ खान, डॉ. अल्ताफ अंसारी, प्रो. रफीक अंसारी, पार्षद ज़हीर अब्बास, राजि़क हुसैन, मास्टर उबैदु रहमान, मास्टर इरफ़ान अंसारी आदि मोजूद थे। -

अर्चना चिटनिस ने ताजबाग-अंसार नगर में 28 लाख से सड़क व नाली निर्माण का किया भूमिपूजन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
बुरहानपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 26, राजेंद्र प्रसाद वार्ड अंतर्गत ताजबाग-अंसार नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने लगभग 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीमेंटीकृत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्य के प्रारंभ होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल मानी जा रही है।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल का भव्य स्वागत किया। नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
इस परियोजना के तहत लगभग 24 लाख रुपए की लागत से उच्च गुणवत्ता वाली सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा, वहीं जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 4 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य भी स्वीकृत किया गया है। सड़क एवं नाली निर्माण का यह संयुक्त कार्य क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देगा।
ताजबाग-अंसार नगर के हाजी हमीद खान काटनवाले, सैयद तारीक एवं मो.अकिल सहित क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि वे वर्षों से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। बरसात के दिनों में यहां की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती थी। सड़क पर कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए यह मार्ग अत्यंत कष्टदायक हो जाता था।
भूमिपूजन के अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क एवं नाली निर्माण जैसे कार्य सीधे तौर पर नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाते हैं और ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ एवं समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
*नागरिकों ने की सराहना, बताया संवेदनशील जनप्रतिनिधि*
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की। नागरिकों ने कहा कि उन्होंने आज तक इतनी सक्रिय, जागरूक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि नहीं देखी, जो हर समस्या को गंभीरता से लेकर त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहती हों। उन्होंने कहा कि श्रीमती चिटनिस “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात ताजबाग-अंसार नगर के एक बड़े हिस्से के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा, आवागमन सुगम होगा तथा जलभराव की समस्या से स्थायी राहत प्राप्त होगी। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, संभाजीराव सगरे, धनराज महाजन, गौरव शुक्ला, अबरार अहमद, रितेश सरोदे, एजाज अशरफी, चिंतामन महाजन, कैलाश पारिख, रुद्रेश्वर एंडोले, अजहर उल हक, अब्दुल शाहिद, शोएब औलिया, हाजी हमीद खान काटनवाले, सैयद तारीक, मोहम्मद अकील, मो.अहफाज, सैयद राशिद एवं आरिफ हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। -

पुलिस अधीक्षक ने थाना शाहपुर के कॉन्फ्रेंस हाल का किया शुभारंभ
पुलिस अधीक्षक ने विधि-विधान के साथ फीता काटकर कॉन्फ्रेंस हॉल का शुभारंभ किया ।
बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार द्वारा थाना शाहपुर परिसर में कॉन्फ्रेंस हॉल का विधिवत
पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कॉन्फ्रेंस हॉल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।नवीन सभा कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।सभा कक्ष में तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था की गई है। इस कॉन्फ्रेंस हॉल में विभागीय बैठकों, अपराध समीक्षा कानून-व्यवस्था संबंधी मीटिंग एवं पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण, ब्रीफिंग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में यह हॉल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा ,रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित एवं थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा सहित थाना शाहपुर का समस्त स्टाफ ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवीन
कॉन्फ्रेंस हॉल के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त किया।अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया।