Author: Raza Khan

  • पकड़ा गया बुरहानपुर में बाइकों की चोरी करने वाला, गांव से आकर शहर में करता था चोरियां

    पकड़ा गया बुरहानपुर में बाइकों की चोरी करने वाला, गांव से आकर शहर में करता था चोरियां

    थाना कोतवाली पुलिस की मोटरसाइकिल चोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोर थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्तार किया‌ थाना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर 02 मोटर साईकिल की जप्त की‌

    (1).दिनांक 09/04/25 को फरियादी फहीम अख्तर पिता सईद अहमद निवासी जय स्तम्भ वार्ड थाना हजीर आकर बताया की आज मेरे घर के सामने खडी मोटर सायकल क्रमाकं मोटर सायकल क्रं.MP 68 MF-7074 एचएफ डिलक्स अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है बाद फरियादी की सुचना पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमाकं 81/25 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

     

    (2).दिनांक 27/06/25 को फरियादी बंडु पिता यादव चौधरी निवासी शाहपुर थाना हजीर आकर बताया की आज मेरे बस स्टैंड शनि मंदिर के पास मेरी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-68-ME-4486 हिरो होन्डा स्पेडंर खड़ी की थी जो आसपास तलाश करने पर नहीं मिली जिसे अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है बाद फरियादी की सुचना पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमाकं 141/25 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

     

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को मोटरसाइकिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।  ना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी के व्दारा थाना स्तर पर टिम गठित कर प्रभावी मुखबिरी लगाई गई एवं लगातार सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये जिसमें मुखबीर सूचना पर संदिग्ध आरोपी निहाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 40 साल निवासी सैलानी फलिया धूलकोट

    को अभिरक्षा में लेकर मोटरसाइकिलों के बारे में पूछताछ की जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया कि मेरे ही द्वारा यह दोनों मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। आरोपी के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी से और मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की जा रही है ।

     

    *गिरफ्तार आरोपी*–

     

    *निहाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 40 साल निवासी सैलानी फलिया धूलकोट*

     

    *जप्त सामग्री*

     

    *02 मोटरसाइकिल कीमती करीब 40000/₹*

     

    *विशेष भूमिका* – थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सीताराम सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक गोपाल चौहान, प्रधान आरक्षक अनीश पटेल,ज्ञानेश्वर चौधरी,प्रदीप भरसाके, शादाब अली,मातादीन कुशवाहा, आरक्षक सचिन ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

  • 28 सितम्बर दिन रविवार को जिले में मेगा स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

    28 सितम्बर दिन रविवार को जिले में मेगा स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

    बुरहानपुर.- जिले में ‘‘सेवा पखवाड़ा अभियान’’ के तहत ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ क्रियान्वित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी कड़ी में शत प्रतिशत महिलाओं एवं किशोरियों की स्क्रीनिंग पूर्ण किए जाने हेतु 28 सितंबर दिन रविवार को जिले में मेगा स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

    मेगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सावित्री बाई फुले कन्या शाला राजपुरा बुरहानपुर, नेपा ऑडिटोरियम नेपानगर, सी.एच.सी. खकनार, सी.एच.सी. शाहपुर, सी.एच.सी. लालबाग, यु.पी.एच.सी. दौलतपुरा, यु.पी.एच.सी. आलमगंज, पी.एच.सी. निबोंला, पी.एच.सी. बसाड, पी.एच.सी. धुलकोट, पी.एच.सी. लोनी. पी.एच.सी. बोदरली, पी.एच.सी. फोपनार, पी.एच.सी. सीवल, पी.एच.सी. हैदरपुर, पी.एच.सी. सारोला, पी.एच.सी. गुलई, पी.एच.सी. डोईफोडिया, पी.एच.सी. परेठा, पी.एच.सी. अमुल्ला तथा समस्त आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों (एच.एस.सी) पर रहेेगा।

     

    *तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित*

    शनिवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने मेगा शिविरों के पूर्व तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, नगर निगम, एनआरएलएम, सहित अन्य संबंधित विभागों की बैठक ली। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री चौहान ने निर्देश दिये कि, शिविर में अधिक से अधिक महिलाओं का रजिस्टेªशन करवाना सुनिश्चित करे तथा इस दौरान टीबी की जांच भी की जायंे। शिविर का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचे। शिविरों के सफल संचालन हेतु शिविर नोडल अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य-दायित्व सौंपे गये है।

  • मोती माता मंदिर में “आस्था और मानसिक स्वास्थ्य” पर जागरूकता कार्यक्रम

    मोती माता मंदिर में “आस्था और मानसिक स्वास्थ्य” पर जागरूकता कार्यक्रम

    बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय के मनकक्ष विभाग द्वारा लोखंडिया स्थित मोती माता मंदिर परिसर में आस्था और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं *स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार मुहिम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि आस्था हमें शक्ति देती है, पर स्वास्थ्य हमें सुरक्षा। जब नारी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होगी, तभी परिवार खुशहाल और समाज प्रगतिशील बनेगा। मनकक्ष टीम ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की उपेक्षा चिंता, अनिद्रा, क्रोध, अकेलापन और नशे की लत जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म देती है।* *स्वस्थ जीवन शैली मानसिक व शारीरिक ऊर्जा का पहला स्रोत है, इसे नज़रअंदाज़ करने से तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

    कार्यक्रम के अंतर्गत 4 मानसिक रोगियों की स्क्रीनिंग और काउंसलिंग की गई! आमजन को *मानसिक समस्या संबंधी सहायता के  के ठोस कदम *मनहित एप एवं टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 जैसी सेवाओं की जानकारी दी गई! इस अवसर पर मनकक्ष प्रभारी डॉ. नबी अहमद फारुकी, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड, मंदिर ट्रस्ट सदस्य श्रीमान ईश्वर जाधव, श्री रमेश पवार ,श्री विजय राठौर, योगेश चौहान, श्री मोती माता मंदिर सेवा समिति एवं श्रीमान बाबूजी महाराज मंदिर ट्रस्टी सदस्य गण सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • निमाड़ की सबसे बड़ी चुनरी पदयात्रा 28 सितंबर को रॉबोटिक झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण

    निमाड़ की सबसे बड़ी चुनरी पदयात्रा 28 सितंबर को रॉबोटिक झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण

    बुरहानपुर। खंडवा संसदीय क्षेत्र की खुशहाली,समृद्धि और विकास के लिए 28 सितंबर रविवार को भाजपा युवा नेता श्री गजेंद्र दिनकरराव पाटील (दादा मित्र मंडल) के नेतृत्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री नवदुर्गा मंदिर फव्वारा चौक, बुरहानपुर से सुबह 7 बजे श्री ईच्छादेवी माता मंदिर ईच्छापुर तक 151 मीटर की भव्य पैदल चुनरी पद यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। निमाड़ के इतिहास में सबसे बड़ी निकलने वाली इस भव्य चुनरी यात्रा में धर्म प्रेमी बंधुओं से निवेदन है की वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पुण्य के भागी बनें।

    यह बात भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील ने शुक्रवार को सांसद कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए बताया की यात्रा की शुरुआत वर्ष 2016 से की गई थी। इसका उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों से जोड़ना है। आज यह यात्रा भव्य रूप ले चुकी है। उन्होंने धर्म प्रेमी जनता से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में सम्मिलित होकर इस धार्मिक व ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इस बार यात्रा में रॉबोटिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

    *30 साल के युवा ने की शुरुआत*

    चुनरी यात्रा के प्रभारी व पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले ने कहा की वर्ष 2016 में एक युवा के मन में विचार आया कि शारदीय नवरात्र में एक चुनरी यात्रा निकाली जाए ताकि आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म से जोड़कर रखा जा सके। इस उद्देश्य से भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील ने चुनरी यात्रा की शुरुआत की जो आज भव्य स्वरूप ले चुकी हैं । माँ इच्छादेवी सभी की मनोकामना पूर्ण करती है मेरा जिलेवासियों से अनुरोध है कि परिवार सहित इस ऐतिहासिक चुनरी यात्रा में सम्मिलित रहे। प्रेस वार्ता में जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मनोज टंडन आदि मौजूद रहे।

     

    *चुनरी यात्रा एक नजर में*

    – वर्ष 10 वा

    – 151 मीटर की लंबी चुनरी के साथ 25 किलोमीटर की पदयात्रा

    – आकर्षक झांकियां महाकाल की शाही सवारी, रॉबोटिक नंदी महाराज, 30 फीट का नरकासुर,10 फीट का रॉबोटिक टाइगर

    – अमरावती महाराष्ट्र के ढोल पथक

    – इच्छापुर में भव्य लाइट शो

  • कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित और युवा नेता देव ठाकुर ने खींचा बालाजी महाराज का रथ

    कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित और युवा नेता देव ठाकुर ने खींचा बालाजी महाराज का रथ

    बुरहानपुर -शुक्रवार रात 8 बजे बालाजी महाराज छोटे रथ में चंद्र वाहन पर सवार होकर चामुंडा माता मंदिर,छोटे बालाजी मंदिर पहुंचे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित ठाकुर और युवा नेता देवेश्वर ठाकुर ने भगवान की पूजा-अर्चना कर रथ खींचा। हर्षित ने बुरहानपुर, प्रदेश और देश में खुशहाली की कामना की। बालाजी-गोविंदा के जय घोष के साथ युवाओं ने उत्साह से रथ खींचा। रथयात्रा प्रारंभ हुई। जो मंदिर से निकलकर चामुंडा माता मंदिर प्रतापपुरा, छोटी मंडी स्थिति विठ्ठल मंदिर, जड़ियावाडी, दलियावाडी, डाकवारी स्थित छोटे बालाजी मंदिर से राजपुरा रोड होते हुए पांडुमल चौराहा से वापस मंदिर लौटी। शनिवार को रथयात्रा मंदिर से निकलकर पाण्डुमल चौराहा, तहसील, जय स्तभ, शनवारा, डाकवारी,से पोस्ट ऑफिस होते हुए मंदिर लोटेगी।

  • मानसिक स्वास्थ्य अपनाए,तनाव, चिंता दूर भगाएं* ग्राम बड़गांव माफी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मानसिक स्वास्थ्य अपनाए,तनाव, चिंता दूर भगाएं* ग्राम बड़गांव माफी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    बुरहानपुर। स्वस्थ नारी ,सशक्त परिवार, यही है खुशहाल जीवन का आधार*एवं मानसिक स्वास्थ्य अपनाए,तनाव, चिंता दूर भगाएं* ग्राम बड़गांव माफी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्रीमान सिविल सर्जन सह अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय के मनकक्ष विभाग द्वारा ग्राम बड़गांव माफी में *स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार* मुहिम अंतर्गत एक विशेष शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं एवं छात्र–छात्राओं को शारीरिक, *मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। किशोर–किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, तनाव, चिंता, गुस्सा, मोबाइल की लत, अवसाद, नींद संबंधी समस्याएं, यौन शोषण से बचाव, माहवारी स्वच्छता, पोषण आहार, एनीमिया और सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम टीकाकरण का महत्व एवं आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मनहित एप एवं टेली मानस स्वास्थ्य सेवा 14416 के साथ पंपलेट–बैनरों के माध्यम से जागरूकता संदेश दिए गए। साथ ही विद्यालय में काउंसलिंग सेल की उपयोगिता पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य – *महिलाओं व किशोर–किशोरियों को संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा, नि:शुल्क शिक्षा, नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और समय पर टीकाकरण से जोड़कर उन्हें स्वस्थ और सशक्त जीवन की ओर प्रेरित करना रहा।

    इस मौके पर मनकक्ष प्रभारी डॉ. नबी अहमद फारुकी, प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड, सीएचओ कु. आकांक्षी देवड़ा, आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी भोयटे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजुला जगताप, आ.सहा. आरती दिनेश, तथा विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती ललिता पाटिल और श्रीमती आकाश जडतकर उपस्थित रहीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और छात्र–छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

     

     

    —

  • अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना बुरहानपुर संगठन की वीरांगनाओं का रोटी बैंक द्वारा नारी सम्मान से किया सम्मानित

    अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना बुरहानपुर संगठन की वीरांगनाओं का रोटी बैंक द्वारा नारी सम्मान से किया सम्मानित

    बुरहानपुर।  पत्रकार जगत के शिखर पुरुष स्व.  विजयकुमारसिंह शिंदे फाउंडेशन द्वारा आयोजित रोटी बैंक निशुल्क भोजन सेवा के संचालक श्री संजयसिंह शिंदे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना संगठन की महिलाओं का शॉल माला और सम्मान पत्र देकर सभी महिलाओं का सम्मान किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्रीमती किशोरी देवी ठाकुर, श्रीमती मीना चौहान, श्रीमती बिंदु सिंह परिहार रही.

    जिन पदाधिकारी को सम्मानित किया गया उनमें अध्यक्ष श्रीमती अंजलि चौहान उपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता हजारी उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका दिक्षित सचिव श्रीमती सुनीता सिकरवार सहसचिव श्रीमती रागिनी बघेल कोषाध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी चौहान जनसंपर्क सचिव श्रीमती सरोज ठाकुर, श्रीमती रीमा दीक्षित श्रीमती रेखा बेस और अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय महिला संगठन की सभी मेंबर को सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम का संचालन दिलीपकुमार मोरे सर द्वारा किया गया आभार अध्यक्ष श्रीमती अंजलि चौहान द्वारा किया गया.

  • बुरहानपुर जिले में स्वास्थ विभाग के द्वारा एचआईवी/एड्स का सघन जागरूकता अभियान है

    बुरहानपुर जिले में स्वास्थ विभाग के द्वारा एचआईवी/एड्स का सघन जागरूकता अभियान है

    बुरहानपुर। 12 अगस्त से 12अक्टूबर 2025 तक एचआईवी/एड्स का सघन जागरूकता अभियान स्कूल और कॉलेजों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है खकनार अस्पताल के प्रभारी बी.एम.ओ. डॉ.आदया डावर के मार्गदर्शन में आज सोमवार को खकनार अस्पताल के आईसीटीसी एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने गुरुकुल हायर सेकंडरी स्कूल खकनार में उस्पथित 9वी कक्षा से 12 वी कक्षा तक के विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रमुख लक्षण, कारण और बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपस्थित विधार्थियो दी गई l परामर्शदाता सिसोदिया ने कहा की अगर हमारे शरीर में एचआईवी का वायरस आ गया तो हम उसको पहचान कैसे करेंगे l एचआईवी के प्रमुख लक्षण होते है बार बार किसी व्यक्ति को टीबी होना, दो से तीन माह तक लगातार बुखार आना, रात में पशीना आना, बार बार दस्त की शिकायत होना, बोलने में परेशानी होना,आदि ये लक्षण किसी व्यक्ति को दिखाए देते है तो नजर अंदाज नहीं करना चाहिए l उस व्यक्ति को सरकारी अस्पताल खकनार में निशुल्क एचआईवी,एड्स,सिफलिस और साथ में टीबी की जांच भी करना चाहिए l ताकि इन गंभीर बीमारियों का पता समय से पहले पता लगाया जा सके l सिसोदिया ने कहा की किसी एचआईवी पॉजिटिव पेसेंट के साथ हाथ मिलाने से ,गले मिलने से, एक ही गिलास से पानी पीने से,एक ही थाली में सात में खाना खाने से, कपड़े उपयोग करने से एचआईवी का वायरस नही आयेगा l एचआईवी पॉजिटिव पेसेंट के साथ भेदभाव नही करना चाहिए l अगर किसी पॉजिटिव पेसेंट के साथ भेदभाव किया गया या उस पेसेंट को किसी स्कूल, कॉलेज में एडमिशन देने से वंचित किया जाता है या एडमिशन देने से मना कर दिया जाता है या किसी भी सरकारी योजना का लाभ देने से मना कर दिया जाता हैl या किसी कारखाने या उद्योग में काम देने से मना कर दिया जाता है तो उस पीड़ित व्यक्ति को सरकार ने अधिकार दिया है की कलेक्टर सर के पास शिकायत कर सकता है l

  • स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार मुहिम के अंतर्गत वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर

    स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार मुहिम के अंतर्गत वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर

    बुरहानपुर,.जिला चिकित्सालय मेनकक्ष विभाग द्वारा मुख्यमंत्री आश्रम स्थल डाकवाड़ी जिला बुरहानपुर  वृद्धजन के लिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृद्ध जन को निःशुल्क उपचार प्रदान करते हुए, उन्हें बताया गया कि *कैसे सकारात्मक सोच, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से वृद्धावस्था को आनंदमय बनाया जा सकता है।

    विश्व अल्जाइमर दिवस (21 सितम्बर) के संदेश के साथ उपस्थितजनों को याद दिलाया गया कि *स्मृतिभ्रंश जैसी बीमारियाँ केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन और परिवार को भी प्रभावित करती हैं। इसके साथ ही वृद्धावस्था में अक्सर पाई जाने वाली समस्याएँ जैसे – तनाव, चिंता, नींद न आना, अवसाद (डिप्रेशन), साइकोसिस, अकेलापन की बीमारियाँ भी जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं, जिनके लिए समय पर जांच और उपचार जरूरी है।*

    किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या के लिए मनहित एप और टेली-मानस नंबर 14416 की जानकारी साझा कर वृद्धजनों को आत्मविश्वास से भरा गया कि *आप अकेले नहीं हैं, सहायता सदैव आपके साथ है।* आश्रम मे 7 वृद्ध जन( महिला ,पुरुष )की जांच कर दवाई वितरित की गई!

    कार्यक्रम में डॉ. नबी अहमद फारुखी (मेनकक्ष प्रभारी मेडिकल ऑफिसर), सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड, नर्सिंग ऑफिसर विनीता खातरकर, स्टाफ सचिन, आश्रम इंचार्ज श्री संजय शिंदे एवं आश्रम में निवासरत वृद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य : *स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार* मुहि के अंतर्गत *वृद्धजन को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना, ताकि वृद्धावस्था बोझ नहीं, बल्कि जीवन का आनंददायक अध्याय बने।*