Author: Raza Khan

  • नगर पुलिस अधीक्षक ने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर ली जीवन-यापन की जानकारी

    नगर पुलिस अधीक्षक ने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर ली जीवन-यापन की जानकारी

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह द्वारा थाना कोतवाली में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों एवं जीवन-यापन से संबंधित जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें अपराध से दूर रहकर समाज में शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन व्यतीत करने हेतु समझाइश दी गई।

    *चेकिंग के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश*

    *थाना कोतवाली क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना हाजीर करा कर चेकिंग की गई। सभी से उनके वर्तमान निवास, रोजगार एवं जीवन-यापन के साधनों की जानकारी ली गई। उनकी वर्तमान गतिविधियों एवं संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

    *पुलिस द्वारा सभी को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    *सभी को क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए गए।

    *किसी भी प्रकार के विवाद, झगड़े अथवा आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई।

    *आगामी त्यौहारों एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न नहीं करने की समझाइश दी गई।

    *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों से भविष्य में अपराध नहीं करने तथा कानून का पालन करने संबंधी शपथ-पत्र/शपथ दिलाई गई।

    *पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    *पुलिस का संदेश* बुरहानपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य अपराध की पुनरावृत्ति को रोकना, संबंधित व्यक्तियों को अपराध से दूर रखना तथा जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

  • युवा शक्ति से विकसित भारत @2047 , स्वस्थ माता, सुरक्षित शिशु और सशक्त पर्यावरण

    युवा शक्ति से विकसित भारत @2047 , स्वस्थ माता, सुरक्षित शिशु और सशक्त पर्यावरण

    बुरहानपुर। 15 अगस्त 2026 को जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग ऑफिसर्स, पैरामेडिकल एवं सपोर्टिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

    कार्यक्रम में कलेक्टर महोदय द्वारा सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंघाल को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
    *प्रसूति विभाग में 15 अगस्त को जन्मे सभी नवजात शिशुओं के माता-पिता को एक-एक पौधा समर्पित कर संकल्प दिलाया गया कि स्वस्थ माता, सुरक्षित शिशु एवं सशक्त पर्यावरण के निर्माण में उनका योगदान आवश्यक है। यह पहल “युवा शक्ति से विकसित भारत @2047” की भावना को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का सार्थक प्रयास रही।

    सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोक ने कहा कि कम स्टाफ एवं सीमित संसाधनों में भी अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारा लक्ष्य और दायित्व है। आपसी समन्वय, टीम भावना, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिला चिकित्सालय को और बेहतर बनाने के लिए हम निरंतर प्रयास करेंगे।
    कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र गौर, डॉ. खवानी, डॉ. अंसारी, डॉ. हक सर सहित वरिष्ठ चिकित्सक, श्रीमती कृष्णा चौहान, श्रीमती सीमा डेविड, श्रीमती सुषमा झरबड़े एवं समस्त नर्सिंग ऑफिसर्स, पैरामेडिकल तथा सपोर्टिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
    *संकल्प — स्वस्थ माता, सुरक्षित शिशु, सशक्त पर्यावरण और विकसित भारत!*

  • उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान पर विशेष जोर ,PMSMA से सुरक्षित प्रसव की दिशा में कदम!

    उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान पर विशेष जोर ,PMSMA से सुरक्षित प्रसव की दिशा में कदम!

    बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की ANC OPD में श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्रीमान सिविल सर्जन-सह-अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन किया गया। अभियान में 61 गर्भवती माताओं की नि:शुल्क जांच की गई, जिनमें 27 को उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के रूप में चिन्हित कर आवश्यक परामर्श एवं प्रबंधन की जानकारी दी गई।

    CCP, FCC एवं PMMH के अंतर्गत ऑडियो-वीडियो टूल्स, फ्लिपचार्ट एवं पंपलेट के माध्यम से गर्भवती माताओं एवं परिजनों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य, पोषण, तनावमुक्त गर्भावस्था, योग-व्यायाम, टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही टेली-मानस 14416 एवं मनहित ऐप की जानकारी दी गई। *कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय पर पहचान एवं प्रबंधन तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना रहा।*
    कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंघाल, डॉ. सादिया, डॉ. गोसिया, ANC OPD से श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, PMSMA सलाहकार श्रीमती सीमा डेविड, श्रीमती प्रियंका बड़ोले, MH कोऑर्डिनेटर कुमारी ज्योति नागले, कुमारी सोनाली कांबले, सपोर्टिंग स्टाफ अभय एवं कविता बाई, आशा कार्यकर्ता बहनों सहित गर्भवती माताएं एवं परिजन उपस्थित रहे।

  • U-14 बालिका टीम ने कबड्डी में गोल्ड पदक जीतकर देवास में मेक्रो विजन एकेडमी का परचम लहराया

    U-14 बालिका टीम ने कबड्डी में गोल्ड पदक जीतकर देवास में मेक्रो विजन एकेडमी का परचम लहराया

    बुरहानपुर। U-14 बालिका टीम ने कबड्डी में गोल्ड पदक जीतकर देवास में मेक्रो विजन एकेडमी का परचम लहराया और साथ ही अनाय गुप्ता ने ‘बेस्ट प्लेयर’ का खिताब अपने नाम किया। देवास में स्थित पायनियर पब्लिक स्कूल में 6 से 9 अगस्त तक आयोजित ‘सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी टूर्नामेंट’ में मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। प्रदेश भर के सीबीएसई स्कूलों की टीमों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में मेक्रो विज़न एकेडमी की बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।
    गोल्ड मेडल के साथ नेशनल का टिकट अपने नाम किया। टूर्नामेंट के अंडर-14 बालिका वर्ग में मेक्रो विज़न एकेडमी की टीम ने बेहतरीन रणनीति और तालमेल के दम पर फाइनल मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ ही टीम ने अक्टूबर माह में हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में भी बुरहानपुर की बेटियों ने दमदार खेल दिखाते हुए उपविजेता (रजत पदक) बनने का गौरव हासिल किया। शानदार टीम वर्क के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी विद्यालय की खिलाड़ी छाई रहीं। अंडर-14 वर्ग में अपने असाधारण खेल, बेहतरीन रेडिंग और मजबूत डिफेंस के दम पर अनाय गुप्ता को पूरे टूर्नामेंट की ‘बेस्ट प्लेयर’ (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) का खिताब दिया गया। स्वर्ण पदक विजेता टीम के सितारे जो नेशनल टूर्नामेंट के लिए चुनी गई विजेता अंडर-14 टीम में अनाय गुप्ता (बेस्ट प्लेयर), आन्या गुप्ता, स्विजल सेंगवा, कनिष्का जायवाल, रेयांशी साहिते, घनिष्ठा द्विवेदी, काव्या सरेयाम, संस्कृति जामरे, आस्था साहू, इशिता सिंह और श्रेया रेड्डी शामिल हैं।
    खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर कोच मनोज बाविस्कर और ज्योति मैम के मार्गदर्शन की सराहना की गई। टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

  • राहुल गांधी द्वारा प्रयागराज में दिए गए मैसेज के बाद ज़िले में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया

    राहुल गांधी द्वारा प्रयागराज में दिए गए मैसेज के बाद ज़िले में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया

    बुरहानपुर। जन नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा प्रयागराज में दिया गया मैसेज आज युवा कांग्रेस द्वारा जिले में जरूरत मन बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया जिले के बच्चों के साथ साझा किया गया।उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था को ‘वसूली और रिजेक्शन सिस्टम’ बताते हुए छात्रों से पेपर लीक, अत्यधिक मानसिक तनाव और भारी फीस के खिलाफ जागने, सवाल उठाने और अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।इस मौके पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष
    ठाकुर देवेश्वर सिंह एवं सभी साथी उपस्थित थे सभी बच्चों एवं युवा साथियों के साथ साझा किया गया साथ में एनएसयूआई आईटी सेल एवं कांग्रेस के सभी
    भारती पाटिल – नगर पालिक अध्यक्ष
    प्रकाश सिंह बैस – नगर अध्यक्ष
    लालचंद पटेल – प्रदेश सचिव इंटक
    प्रवीण सोनी – नेपा मिल श्रमिक संघ अध्यक्ष रविन्द्र मसाने – प्रदेश उपाध्यक आदिवासी विकास परिषद गनमानिया स्क्रीनिंग में शामिल हुए|

  • चार वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम ने मनाया हरियाली उत्सव

    चार वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम ने मनाया हरियाली उत्सव

    वनदेवी माता मंदिर से रोकड़िया हनुमान मंदिर तक हुआ वृहद पौधारोपण

    बुरहानपुर. नगर निगम परिषद के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आज नगर में “हरियाली उत्सव” के रूप में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वनदेवी माता मंदिर से हुई, जहां से रोकड़िया हनुमान मंदिर परिसर तक पौधारोपण अभियान चलाया गया।इस अवसर पर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित बुरहानपुर के संकल्प के साथ लगाए गए पौधों की देखरेख एवं संरक्षण का संदेश भी दिया गया।पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात रोकड़िया हनुमान मंदिर परिसर में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नगर निगम परिषद के चार वर्ष के कार्यकाल को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नगर के विकास, जनसुविधाओं, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और आगामी समय में बुरहानपुर को और बेहतर बनाने की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों पर विचार साझा किए गए।महापौर ने चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

    “एक पेड़ माँ के नाम”

    अभियान के माध्यम से नागरिकों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि बुरहानपुर के विकास की यात्रा केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं, बल्कि स्वच्छ, सुंदर और हरे-भरे शहर के निर्माण की दिशा में भी निरंतर जारी है।

    नगर निगम परिषद के चार वर्ष पूर्ण होने पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि निगम परिषद को 4 वर्ष पूर्ण होने पर हमारे द्वारा शहर में अनेक विकास कार्यों को जैसे शनवारा चौराहे से शिकारपुरा थाने तक डिवाइडर बनाए गए तथा शनवारा चौराहे से लेकर गणपति थाने निर्माण कार्य प्रगति पर है पांडारोल नाले पर इंटरसेप्शन का कार्य का पूर्ण किया गया है तथा रेणुका झील का भी उन्नयन सौन्दर्यकरण किया गया नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में 30 से अधिक सड़को का डामरीकरण एवं 20 सीसी रोड़ का निर्माण किया गया महापौर द्वारा नगर निगम का नवीन आधुनिक कार्यालय का भूमि पूजन बीटी रोड पर किया गया है उसका कार्य भी जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा हमारी निगम परिषद के चार वर्ष पूर्ण होने पर और हमारे द्वारा वन देवी मंदिर से रोकड़िया हनुमान मंदिर तक वृक्षारोपण भी किया और उनकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य हैं उन्होंने बताया कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढ़ियों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण का संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा।

    बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ने निगम परिषद को 4 वर्ष पूर्ण होने पर सभी एम आई सी चेयरमैन पार्षद निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल को भी शुभकामनाएं दी गई कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल,निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने निगम एल्डरमैन श्री बलराज नवानी,श्री चिंतामण महाजन,श्री हीरालाल बड़गुर्जर,श्रीमती उमा कपूर,श्री शिवकुमार पासी,श्री रुद्रेश्वर एंडोल,श्री विपुल कानूनगो एवं विजय शिवाडे,एम.आई.सी. चेयरमैन श्री संभाजी सगरे, श्री भारत इंगले, श्री नितेश रोशन दलाल, महेंद्र इंगले,पार्षद श्री आशीष शुक्ला, सरला अशोक महाजन, मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे, देवेंद्र राठौर, रविन्द्र काकड़े ईश्वर चौहान, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू,सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा,लेखा अधिकारी श्री विक्रम पोरवाल,निगम सचिव श्री संजय शाह सहायक यंत्री अशोक पाटिल गोपाल महाजन जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोरे संजय तिवारी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • सेवा, समर्पण और विकास के 4 स्वर्णिम वर्ष: महापौर माधुरी पटेल जी के नेतृत्व में बुरहानपुर का ऐतिहासिक कायाकल्प!

    सेवा, समर्पण और विकास के 4 स्वर्णिम वर्ष: महापौर माधुरी पटेल जी के नेतृत्व में बुरहानपुर का ऐतिहासिक कायाकल्प!

    बुरहानपुर। सेवा, समर्पण और विकास के 4 स्वर्णिम वर्ष: महापौर माधुरी अतुल पटेल जी के नेतृत्व में बुरहानपुर का ऐतिहासिक कायाकल्प आपकी दूर दृष्टी सोच और मोदी जी का 2047 का विजन विकसित भारत कि और बड़ते हमारे कदम
    > “राह संघर्ष की जो चलता है, वही संसार को बदलता है,
    > जिसने रातों से जंग जीती, सूर्य बनकर वही निकलता है।।”
    >
    बुरहानपुर के विकास इतिहास में पिछले 4 वर्ष स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। यशस्वी महापौर श्रीमती माधुरी पटेल जी के यशस्वी कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर, आज उनका आत्मीय स्वागत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला।
    महापौर जी की दूरगामी सोच, अटूट संकल्प शक्ति और जनहित के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज हमारा शहर विकास और आधुनिकता की एक नई इबारत लिख रहा है। पिछले चार वर्षों में शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदलने वाले ऐतिहासिक कार्य धरातल पर उतरे हैं:
    * यातायात और सौंदर्य का सुदृढ़ीकरण: गणपति नाके से जिजामाता चौराहा तक शानदार डिवाइडर का निर्माण, जो शहर की सुंदरता और सुरक्षित आवागमन में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।
    * बर्षाें पुरानी जल-भराव समस्या का स्थायी समाधान: शहरवासियों को बरसों से परेशान करने वाली जल-भराव की विकट समस्या से निजात दिलाई गई, जिसमें मुख्य रूप से 7 बड़े नालों का चैनेलाइजेशन कर एक प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
    शहर मे नाला चैनेलाइजेशन कर उस पर सीसी रोड निर्माण कार्य कर पुरे शहर मे 20 किलो मीटर से ज्यादा के बीटी रोड एवं सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया
    * मां ताप्ती की निर्मलता का संकल्प: यह शहर के लिए सबसे ऐतिहासिक क्षण है—पवित्र मां ताप्ती नदी में शहर का गंदा पानी मिलने की गंभीर समस्या का स्थाई हल निकाला गया। महापौर जी ने ‘सीवरेज 2.0’ योजना के तहत मां ताप्ती में मिलने वाले सभी 19 नालों को प्राथमिकता से टैप कर एसटीपी (STP) तक पहुंचाने का कार्य आरंभ कर दिया, जिससे हमारी आस्था और जीवनदायिनी मां ताप्ती की पवित्रता आने वाले समय में पूरी तरह सुरक्षित होगी।
    * प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का कायाकल्प: शहर के मुख्य मार्गों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका उच्चस्तरीय निर्माण कराया गया, जिससे आज नागरिकों का सफर सुगम और सुरक्षित हुआ है।
    जनसेवा को समर्पित हमारी कर्मठ टीम: आदरणीय सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सांसद जी, विधायक जी, पुर्व महापौर जी, पार्षद साथी, नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी गण
    > “साथ हो अपनों का तो हर सफर आसान हो जाता है,
    > हर मुश्किल डगर पर जीत का अरमान हो जाता है।।”
    >
    विकास का यह कारवां अकेले संभव नहीं होता। इस सफर में मेरे सभी सम्माननीय आदरणीय वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सांसद जी, विधायक जी, पुर्व महापौर जी, चेयरमैन, पार्षद साथी, नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी गण का सहयोग और जनसेवा के प्रति उनका जज्बा वाकई वंदनीय है। हर वार्ड की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर जनता के अधिकारों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले मेरे सभी पार्षद साथियों की मेहनत और सक्रियता ही इस परिषद की असली ताकत है।
    इस विशेष अवसर पर महापौर जी ने आदरणीय सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सांसद जी, विधायक जी, पुर्व महापौर जी, पार्षद साथी, नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी गण का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जो हमारे लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। आप सभी का यह साथ और भाईचारा बुरहानपुर को विकास की बुलंदियों पर ले जाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
    > “विश्वास की डोर से हर मुकाम को पाएंगे,
    > जो सपने देखे हैं मिलकर, उन्हें जरूर सच कर दिखाएंगे।।”
    >
    विकास की इस महान यात्रा में इन 4 वर्षों के दौरान अपने वार्ड परिवार और क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ हासिल करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह सब महापौर जी के कुशल मार्गदर्शन और आप सभी के स्नेह का परिणाम है।
    जनता से किए गए वादों के क्रम में जो कार्य अभी शेष हैं, वे भी बहुत जल्द धरातल पर उतरेंगे—इसका हमें पूरा विश्वास और आश्वस्ति मिली है। महापौर महोदया के नेतृत्व में आने वाले समय में शहर मै और भी विकास होंगे और रुके हुए और नए सभी कार्य पूरी गति से शीघ्र ही पूर्ण किए जाएंगे।
    आपका यह स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा बुरहानपुर परिवार पर यूं ही बना रहे।
    जय हिंद! जय बुरहानपुर!

  • जन-विश्वास से जनकल्याण की नई राह, ग्रामीणों के बीच पहुंचा जिला प्रशासन

    जन-विश्वास से जनकल्याण की नई राह, ग्रामीणों के बीच पहुंचा जिला प्रशासन

    जम्बूपानी से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ

    अंतिम छोर के नागरिकों तक पहुंचेगी शासन की योजनाएं, हर शुक्रवार ग्रामीणों से सीधा संवाद

    जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणजनों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं

    बुरहानपुर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ शुक्रवार 7 अगस्त से किया गया। बुरहानपुर जिले में अभियान की शुरुआत जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण ग्राम पंचायत जम्बूपानी से हुई।

    अभियान के प्रथम दिवस जिला प्रशासन ग्रामीणों के बीच पहुंचा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठकर आत्मीय संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

    *“पूरा जिला प्रशासन आपकी सेवा में, आपके द्वार आया है”*

    बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि पूरा जिला प्रशासन आज आपकी सेवा में, आपके द्वार पहुंचा है। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत अब प्रत्येक शुक्रवार प्रशासन ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेगा और समाधान की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने ग्रामीणों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के समन्वय से क्षेत्र में मसाला प्रोसेसिंग यूनिट की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा, जिससे स्थानीय कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर किसानों की आय बढ़ाई जा सके। उन्होंने बताया कि जम्बूपानी क्षेत्र में बड़े स्तर पर अजवाइन की खेती की जाती है। क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार के लिए 51 लाख रुपये की लागत से विद्यालय भवन स्वीकृत किया गया है। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

    *“शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता”*

    कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य नागरिकों के बीच पहुंचकर उन्हें शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचे, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों को फार्मर आईडी के महत्व एवं इसके लाभों की विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर श्री सिंह ने क्षेत्र के पटवारी को निर्देशित किया कि शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य आगामी 10 दिवस में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने दस्तक अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंचकर नागरिकों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए।

    *ग्रामीणों से सीधे संवाद में सामने आईं स्थानीय जरूरतें*

    अभियान के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल उपलब्धता, आवास, शिक्षा, राशन वितरण, कानून व्यवस्था, पहुंच मार्ग सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को क्षेत्र में बकरी पालन को बढ़ावा देने तथा विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। ग्रामीणों ने भी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। जिला प्रशासन ने समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

    *जम्बूपानी के किसानों को जीवामृत बनाने और उपयोग की दी गई जानकारी*

    कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जम्बूपानी के किसानों को जीवामृत बनाने की प्रक्रिया, उसके उपयोग एवं प्राकृतिक खेती में इसके फायदे की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

    *जमीनी स्तर पर परखी गईं शासकीय सेवाएं*

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आधार अपडेशन कैंप, स्कूल एवं राशन वितरण दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभिलेखों के संधारण, हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं राशन वितरण व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जम्बूपानी से पांडरी मार्ग का भी निरीक्षण किया। मार्ग की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया।

  • प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा

    प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में ‘संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी’ पर विशेष जोर

    हर घर तिरंगा एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

    बुरहानपुर- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संकल्पित है। प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। यह बात जल संसाधन विभाग एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार सायंकाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ बैठक कर ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की तैयारियों एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने अभियानों को जनभावनाओं से जोड़ते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    *“जनता के बीच पहुंचें, समस्याएं सुनें और समाधान सुनिश्चित करें”*

    प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले में ‘‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’’ प्रारंभ किया जा रहा है। अभियान को शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण गंभीरता, संवेदनशीलता और जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार नागरिकों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद किया जाए। नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और यथासंभव मौके पर ही समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने कहा कि ‘‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’’ के चार प्रमुख स्तंभ ‘संवाद, समाधान, संवेदनशीलता एवं सादगी’ हैं। इन्हीं मूल भावनाओं के साथ अभियान को प्रभावी स्वरूप दिया जाए, ताकि शासन और जनता के बीच विश्वास का संबंध और मजबूत हो।

    *‘हर घर तिरंगा’ बनेगा जनभागीदारी का राष्ट्रव्यापी उत्सव*

    प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले में व्यापक जन-जागरूकता एवं जन-सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को जन-जन का अभियान बनाया जाए। उन्होंने अभियान में वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों, युवाओं, व्यापारी संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए।

    *‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में बढ़ाएं जनभागीदारी*

    प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को अधिकाधिक जनभागीदारी से सफल बनाया जाए। अभियान के अंतर्गत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों को जोड़ते हुए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
    प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियानों के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यवस्थित कार्य-योजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्काे सहित अन्य जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से जुड़े। वहीं एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का सफल समापन, मातृ शिशु स्वास्थ्य पर रहा विशेष फोकस

    विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का सफल समापन, मातृ शिशु स्वास्थ्य पर रहा विशेष फोकस

    जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में सप्ताहभर चला जनजागरूकता अभियान
    विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम *स्तनपान को प्राथमिकता दें – एक सशक्त सहयोगी प्रणाली का निर्माण करें* पर आधारित सप्ताहव्यापी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा श्रीमान सिविल सर्जन सह अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शास्त्री एवं डॉ. गौर , डॉ गौरव थावानी एवं श्री धीरज चौहान अस्पताल प्रबंधन के समन्वय में सप्ताहभर विभिन्न विभागों में विषयानुकूल गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
    यह जागरूकता अभियान एसएनसीयू यूनिट, पीआईसीयू, एएनसी ओपीडी, प्रसूति वार्ड, बर्थ वेटिंग एरिया, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), चाइल्ड वार्ड में संचालित किया गया। प्रत्येक विभाग में माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक, जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान, छह माह तक केवल माँ का दूध तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्तनपान को प्राथमिकता देना, इससे जुड़े अंधविश्वास एवं भ्रांतियों को दूर करना तथा परिवार, समाज एवं राष्ट्र स्तर पर सहयोगी तंत्र को सुदृढ़ बनाकर स्तनपान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना था। साथ ही यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक स्तनपान कराने वाली माँ को ऐसा सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जहाँ वह आवश्यकता पड़ने पर आत्मविश्वास के साथ अपने शिशु को स्तनपान करा सके।
    कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ पूनम सिंघाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, श्रीमती कृष्णा चौहान मेट्रन, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर श्रीमती सीमा डेविड, एम एच कोऑर्डिनेटर ज्योति नागले,एसएनसीयू नर्सिंग ऑफिसर मनीषा, निधि ,रेखा एवं अपूर्वा, एएनसी ओपीडी नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती वंदना श्रीवास्तव,श्रीमती प्रियंका बडोले, कुमारी सोनाली कांबले, अरुण आशा कार्यकर्ता एवं सहयोगी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
    *सप्ताहभर चले इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा उनके परिजनों को स्तनपान के वैज्ञानिक, पोषण संबंधी एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देकर उन्हें स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु के प्रति जागरूक किया गया।*