Author: Raza Khan

  • दारुस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के दस वर्षीय जश्न-ए-तक़मील का भव्य आयोजन

    दारुस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के दस वर्षीय जश्न-ए-तक़मील का भव्य आयोजन

    विशिष्ट हस्तियों को “हज़रत सादी दक्कनी बुरहानपुरी अवार्ड” से सम्मानित किया गया

    बुरहानपुर : दारुस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, बुरहानपुर के दस वर्षीय जश्न-ए-तक़मील के अवसर पर अब्दुर्रहमान हॉल, अंसार नगर में 21 जून शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की शैक्षणिक, साहित्यिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने भाग लिया।
    सोसायटी द्वारा आयोजित हिजामा कैंप, बुरहानपुर हेरिटेज वॉक, “कारवां-ए-अक़ीदत”, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक काज़ी हमीदुद्दीन ने की, जबकि संचालन ज़मीर अत्हर और इमरान अंसारी ने किया।
    इस अवसर पर डॉ. अब्दुल करीम सालार (जलगांव), फिरोज कमाल (जबलपुर), मुशीर अहमद अंसारी (मुंबई), प्रो. अब्दुल मजीद सिद्दीकी (मालेगाँव), एडवोकेट अब्दुल अज़ीम खान (मालेगाँव), डॉ. अय्यूबी मुआज़ अहमद (मालेगाँव) तथा रिज़वान रब्बानी को उनकी शैक्षणिक, साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं के लिए “हज़रत सादी दक्कनी बुरहानपुरी अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
    समारोह का एक प्रमुख आकर्षण युवा साहित्यकार परवाना बुरहानपुरी के बाल साहित्य पर आधारित उपन्यास “पुरअसरार हवेली और चार कमसिन जासूस” का लोकार्पण रहा, जिसे बुरहानपुर का पहला उर्दू बाल उपन्यास बताया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से परवाना बुरहानपुरी का पुष्पहार, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
    प्रसिद्ध साहित्यकार ताहिर नक़्क़ाश, जमील असगर तथा एडवोकेट एहतिशाम आतिफ ने अपने संबोधन में दारुस्सुरूर सोसायटी की दस वर्षों की सेवाओं की सराहना की। अंत में सोसायटी पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग, समाजसेवी संस्थाएं और आस्था चिकित्सक आए एक मंच पर

    मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग, समाजसेवी संस्थाएं और आस्था चिकित्सक आए एक मंच पर

    बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन-सह-अधीक्षक के मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाजसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों, आस्था चिकित्सकों, निजी मनोविशेषज्ञों एवं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के समन्वय से “दवा से दुआ तक” की अवधारणा को साकार करते हुए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना तथा आत्महत्या रोकथाम एवं नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
    कार्यक्रम में मानसिक रोगों से जुड़ी भ्रांतियों एवं अंधविश्वास दूर करने, नशे के दुष्प्रभावों से बचाव, समय पर उपचार के महत्व, टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं मनहित ऐप की जानकारी दी गई तथा जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया।
    आरएमओ डॉ. भूपेंद्र गौर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाजसेवी संस्थाओं एवं आस्था चिकित्सकों के बीच सतत समन्वय आवश्यक है। मनकक्ष प्रभारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. नयन मालवीय ने कहा कि आस्था चिकित्सक लोगों को समय पर उपचार तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जन जागृति संस्था के संरक्षक एवं संस्थापक महेंद्र जैन ने नशामुक्त भारत पर अपने विचार रखते हुए सभी को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। डॉ. किरण सिंह, डॉ. मेघा भिड़े, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती मालविका डांगीवाला एवं राजेश धुर्वेकर ने भी मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता पर अपने विचार व्यक्त किए।
    कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र गौर, डॉ. नयन मालवीय, डॉ. मेघा भिड़े, श्रीमती मालविका डांगीवाला, एफिकोर संस्था प्रमुख विवेक खंडारे, महेंद्र जैन, डॉ. किरण सिंह, राजेश धुर्वेकर, नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड, विनीता खातरकर, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्रामीण क्षेत्र के आस्था चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा समन्वित प्रयासों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

  • बुरहानपुर के आनंद जैन बने लेह-लद्दाख के DGP

    बुरहानपुर के आनंद जैन बने लेह-लद्दाख के DGP

    बुरहानपुर. बुरहानपुर के मूल निवासी आनंद जैन को लेह-लद्दाख का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। पहले वह जम्मू-कश्मीर में एसपी थे। बुरहानपुर शहर और प्रदेश के लिए एक अपूर्व गौरव का क्षण है। आनंद जैन की इस उच्च पद पर नियुक्ति से शहरवासियों में हर्ष का माहौल है।

    जानकारी अनुसार आनंद जैन का जन्म और प्रारंभिक शिक्षा बुरहानपुर में ही हुई थी। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट सेवाओं के दम पर पुलिस सेवा में यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। वे अब लेह-लद्दाख जैसे संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह पदोन्नति उनके दीर्घ अनुभव, प्रशासनिक क्षमताओं और ईमानदारी का प्रमाण है।

    आनंद जैन की डीजेपी नियुक्ति की खबर मिलते ही बुरहानपुर में उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक संगठनों ने इसे बुरहानपुर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आनंद जैन ने अपनी कर्मठता से यह पद प्राप्त किया है और वे निश्चित रूप से अपनी नई जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं को भी उच्च प्रशासनिक पदों पर पहुंचने के लिए प्रेरणा मिलेगी। लेह-लद्दाख में पुलिस महानिदेशक के रूप में उनकी भूमिका चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ अत्यंत महत्त्वपूर्ण भी होगी, खासकर सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में। बुरहानपुर शहर को अपने इस सुपुत्र पर गर्व है, जिसने अपनी मेहनत से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

  • कोटवार एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

    कोटवार एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

    बुरहानपुर . रेणुका पुलिस लाइन में आयोजित कोटवार एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस अवसर पर विधायक अर्चना चिटनिस, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल सहित अन्य मौजूद रहे।

    प्रशिक्षण के दौरान कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को पुलिस की कार्यप्रणाली, भीड़ नियंत्रण, अनुशासन, परेड सलामी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था के दौरान पुलिस की मदद करने के गुर सिखाए गए।समापन समारोह में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने जिला एवं पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की। आगामी मोहर्रम पर्व, लाइन ऑर्डर ड्यूटी एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। विदित है कि जिले के कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु 7 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    समारोह में विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि कोटवार यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनका व्यवहार ऐसा हो, जिससे ग्रामीण जनजीवन प्रभावित न हो। उन्होंने कोटवारों को अपनी नई पहचान और बढ़ी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की सलाह दी। इस दौरान विधायक चिटनिस ने कोटवारों से शिक्षा और अन्य विषयों पर भी चर्चा की।

    इस अवसर पर कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि, कोटवार कानून व्यवस्था में सूचना की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते है। किसी भी घटना या संभावित घटना की जानकारी समय पर प्रशासन तक पहुंचाना बेहद जरूरी है और इस पूरी व्यवस्था में कोटवारों की भूमिका बहुत अहम है। सात दिन के इस प्रशिक्षण में कोटवारों को वर्दी प्रदाय के साथ-साथ अनुशासन, परेड, सलामी और प्रशासनिक समन्वय की बारीकियां सिखाई गईं, ताकि वे पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकें।

    पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने अपने उद्बोधन में इस प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और कोटवारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहां कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों और चर्चाओं से वे महत्वपूर्ण जानकारी निकालकर पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। इससे अपराधों के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी। हर थाने में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो कोटवारों के संपर्क में रहेगा।

    साथ ही सभी कोटवारों को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का भी त्वरित समाधान हो सके।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्दी बदलने से कोटवारों का सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा। गांव के लोग अब उन्हें प्रशासन से जुड़ा हुआ मानेंगे और उनकी बातों को अधिक गंभीरता से लेंगे। इससे गांवों में अपराधों की रोकथाम और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। समापन समारोह में ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके कोटवारों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह ट्रेनिंग हमारे लिये कारगर रही एवं ट्रेनिंग कई बारीकियां एवं सावधानियां सीखने को मिली। इस अवसर पर समस्त थाना प्रभारी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को 07 दिवसीय विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को 07 दिवसीय विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    बुरहानपुर। प्रशिक्षण के दौरान कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को पुलिस की कार्यप्रणाली, भीड़ नियंत्रण,अनुशासन,परेड, सलामी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था के दौरान पुलिस की मदद करने के गुर सिखाए गए।*

    *समापन समारोह में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।*

    कलेक्टर बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह,पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में आगामी मोहर्रम पर्व, लाइन ऑर्डर ड्यूटी एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है।

    इसी क्रम में जिले के कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को रेणुका पुलिस लाइन, बुरहानपुर में विशेष पुलिस अधिकारी (Special Police Officer – SPO) के रूप में कार्य करने हेतु 07 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रेणुका पुलिस लाइन में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन श्री विजय गुप्ता द्वारा किया गया। इस आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनीस उपस्थित रही। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी गरिमामयी उपस्थिति रही।

    *पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी* ने अपने उद्बोधन में इस प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि अपराध होने के बाद कोटवारों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी। गांव में चल रही गतिविधियों और चर्चाओं से वे महत्वपूर्ण जानकारी निकालकर पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। इससे अपराधों के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी। हर थाने में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो कोटवारों के संपर्क में रहेगा। साथ ही सभी कोटवारों को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्दी बदलने से कोटवारों का सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा। गांव के लोग अब उन्हें प्रशासन से जुड़ा हुआ मानेंगे और उनकी बातों को अधिक गंभीरता से लेंगे। इससे गांवों में अपराधों की रोकथाम और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

    *कलेक्टर हर्ष सिंह* ने कहा कि सूचना तंत्र की सबसे अहम कड़ी हैं कोटवार कानून व्यवस्था में सूचना सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है। किसी भी घटना या संभावित घटना की जानकारी समय पर प्रशासन तक पहुंचाना बेहद जरूरी है और इस पूरी व्यवस्था में कोटवारों की भूमिका बहुत अहम है। पहले कोटवारों की वर्दी नीले रंग की होती थी, लेकिन अब उन्हें खाकी वर्दी और नीली टोपी दी गई है। सात दिन के इस प्रशिक्षण में उन्हें अनुशासन, परेड, सलामी और प्रशासनिक समन्वय की बारीकियां सिखाई गईं, ताकि वे पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकें।

    *विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस* ने समापन कार्यक्रम में कोटवारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पहली जिम्मेदारी गांव के आम लोगों के प्रति है। उन्होंने कहा कि कोटवार यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनका व्यवहार ऐसा हो, जिससे गांव का जनजीवन प्रभावित न हो। उन्होंने कोटवारों को अपनी नई पहचान और बढ़ी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की सलाह दी। इस दौरान विधायक ने कुछ कोटवारों से उनकी शिक्षा और अन्य विषयों पर भी चर्चा की। समापन समारोह में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने जिला और पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

    कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित,सांसद प्रतिनिधि , श्री मनोज टंडन,डॉ दीपक वहाबले, विधायक प्रतिनिधि संभाजी सगरे, श्री रुद्रेश्वर ईडोले, श्री भरत रावल, समस्त थाना प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • आम आदमी पार्टी बुरहानपुर की 51 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित

    आम आदमी पार्टी बुरहानपुर की 51 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित

    बुरहानपुर। आम आदमी पार्टी जिला बुरहानपुर की नवगठित 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर, प्रदेश सहसचिव शादिक अख्तर एवं जिला अध्यक्ष शरीफ़ शालीमार की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
    इस अवसर पर प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ईमानदारी, समर्पण एवं सक्रियता के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    प्रदेश सहसचिव शादिक अख्तर ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी आगामी जनहित के मुद्दों पर और अधिक मजबूती से कार्य करेगी।
    जिला अध्यक्ष शरीफ़ शालीमार ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि बुरहानपुर जिले में संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को और गति दी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य कर पार्टी को मजबूत बनाने का आग्रह किया।
    कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

  • मदरसे के बच्चों ने पेश की हज की खूबसूरत झलक, मॉडल एग्जीबिशन ने जीता सबका दिल

    मदरसे के बच्चों ने पेश की हज की खूबसूरत झलक, मॉडल एग्जीबिशन ने जीता सबका दिल

    बुरहानपुर। मस्जिद सुल्तानिया राजपुरा में बच्चों के लिए एक बेहद खास और ज्ञानवर्धक ‘हज मॉडल एग्जीबिशन’ (Hajj Model Exhibition) प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई देखता रह गया।
    हाथों से बनाए हज के मुकद्दस मुकामात
    एग्जीबिशन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें शामिल बच्चों ने अपने हाथों से हज के तमाम अरकान (धार्मिक स्थलों और प्रक्रियाओं) के खूबसूरत और सटीक मॉडल्स तैयार किए थे। इन मॉडल्स में:

    खाना-ए-काबा और तवाफ़ की खूबसूरत झलक
    सफ़ा और मरवा की पहाड़ियाँ
    मीना, अराफ़ात और मुज़दल्फ़ा के मैदानों का दृश्य
    जमरात (शैतान को कंकड़ी मारना) का पूरा मंज़र
    इन सभी को बच्चों ने बहुत ही बारीकी और मेहनत से बनाकर प्रदर्शित किया।
    मासूमों ने दी हज के अरकान की लाइव जानकारी
    कार्यक्रम में आए जायरीन और स्थानीय लोगों को बच्चों ने खुद गाइड करते हुए हर एक मॉडल की अहमियत समझाई। बच्चों ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ बताया कि हज के दौरान कौन सा अरकान किस तरह और क्यों अदा किया जाता है। इसके अलावा बच्चों ने इस्लाम और दीगर ज़रूरी मालूमात से जुड़ी कई और चीज़ें भी अपने हाथों से बनाकर डिस्प्ले की थीं।
    “बच्चों की इस अनूठी कोशिश की वहाँ मौजूद उलेमा और समाज के गणमान्य लोगों ने जमकर तारीफ की। लोगों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को न सिर्फ अपनी संस्कृति और मजहब को करीब से जानने का मौका मिलता है, बल्कि उनका हुनर भी निखरता है।”
    यह प्रोग्राम पूरी तरह कामयाब रहा और बच्चों के इस जज्बे ने मस्जिद सुल्तानिया राजपुरा में आए हर शख्स का दिल जीत लिया। मदरसा पढ़ने वाले मौलाना शाकिर फैजी ,मौलाना अब्दुल करीम मुत्ताक़ी ,हाफ़िज़ निसार मुत्ताक़ी

  • योग से स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा –सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

    योग से स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा –सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

    बुरहानपुर.12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ थीम के अंतर्गत रविवार प्रातः माँ ताप्ती के पावन तट राजघाट पर जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं और बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। *अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करता हैं* इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने वाली भारत की प्राचीन जीवन पद्धति है। योग व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक बनाता है तथा जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज योग ने वैश्विक पहचान बनाई है।

    प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग को विश्व मंच पर नई प्रतिष्ठा दिलाने का कार्य किया है। उनके प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली और आज दुनिया के अनेक देशों में लोग योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस वर्ष की थीम प्रत्येक आयु वर्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण* सांसद ने कहा कि भारत की यह सांस्कृतिक धरोहर आज विश्व कल्याण का माध्यम बन चुकी है।

    इस वर्ष की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ प्रत्येक आयु वर्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि योग स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का सरल तथा प्रभावी माध्यम है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन सुनकर उपस्थित लोगों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने,कलेक्टर श्री हर्ष सिंह,एसपी श्री आशुतोष बागरी , निगमायुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव,निगमाध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव,श्री किशोर शाह, जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल राठौर,श्री मनोज टंडन, श्री ईश्वर चौहान,श्री दिनकर पाटील,श्री मुकेश देवड़ा, श्री किशोर राठौर,पार्षद व एमआईसी चैयरमेन श्री भारत इंगले,श्री नीतेश दलाल,श्रीराजेश महाजन,श्री अमित नवलखे,मंडल अध्यक्ष श्री अमोल भगत,श्री राम निकम,डॉ दीपक वाभले,श्रीमती किरण रायकवार, श्रीमती सुधा चौकसे,जिला आयुष अधिकारी डॉ कविता गढ़वाल,जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री रोहिणी पवार जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुरहानपुर पुलिस द्वारा सामूहिक योगाभ्यास

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुरहानपुर पुलिस द्वारा सामूहिक योगाभ्यास

    बुरहानपुर . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर रेणुका पुलिस लाइन परिसर बुरहानपुर में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के योग संदेशों के प्रसारण से हुई, जिसे सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।

    योग प्रशिक्षकों द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान व अन्य योगासन कराए गए। यह आयोजन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामूहिक अनुशासन और ऊर्जा का प्रतीक बना।कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना एवं भारत की प्राचीन परंपरा को बढ़ावा देना रहा। योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु इस अवसर पर स्लोगन व प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से संदेश दिए गए।इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, सूबेदार दीपाली यादव पुलिस लाइन ,पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने भी योगाभ्यास कर आम जनता को योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का संदेश दिया।

  • नगर निगम टीम ने गंदगी पाए जाने पर दुकानदार पर लगाया 2000 का जुर्माना

    नगर निगम टीम ने गंदगी पाए जाने पर दुकानदार पर लगाया 2000 का जुर्माना

    बुरहानपुर . स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 26 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा रविवार को शहर में निरीक्षण के दौरान इंदिरा कॉलोनी सिंधीबस्ती रोड़ पर निरवधि चाट चौपाटी पर संचालकों द्वारा होटल के सामने गंदगी कर कचरा फैला रखा था दिनांक 20/06/2026 को नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के आदेशानुसार सेक्टर क्रमांक 07 के वार्ड क्रमांक 41 इंदिरा कॉलोनी रोड स्थित निरवधि चाट चौपाटी के द्वारा अपनी होटल का कचरा खुले मैदान में फेंका गया।

    जिसके लिए उक्त होटल पर नगर निगम द्वारा 2000 रु का जुर्माना लगा कर चालानी कार्रवाई की गईनिगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने सभी दुकान व्यवसाय करने वालों को समझाइश देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है. नए नियमों के अनुसार, सड़क,दीवार या सार्वजनिक स्थल को गंदा करने पर स्पॉट फाइन लगाया जा रहा हैयह कार्रवाई नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए की जा रही है.नागरिकों से अपील की गई है कि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके निगम के डोर टू डोर कचरा वाहनों में ही डालेकार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा स्वास्थ्य अधिकारी गणेश पाटिल,राकेश कुशवाह,सेक्टर अधिकारी अशोक गोडियाले विनोद बोयत आकाश वानखेड़े आदि उपस्थित थे