Author: Raza Khan

  • बोतल नहीं ,मां का दूध है ,शिशु के स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव ! डॉक्टर अमोल पवार) विश्व स्तनपान सप्ताह 2026

    बोतल नहीं ,मां का दूध है ,शिशु के स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव ! डॉक्टर अमोल पवार) विश्व स्तनपान सप्ताह 2026

    बुरहानपुर। बोतल नहीं ,मां का दूध है ,शिशु के स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव ! (डॉक्टर अमोल पवार)* विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के अंतर्गत छठवें दिन आज दिनांक 06.08.2026 को जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के PICU एवं चाइल्ड वार्ड में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्रीमान सिविल सर्जन सह अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में किया गया। यह कार्यक्रम CCP, FCC एवं PMH के अंतर्गत आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य स्तनपान को प्राथमिकता देते हुए उसके महत्व एवं आवश्यकता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना, स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों एवं अंधविश्वासों को दूर करना तथा परिवार, समाज एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सहयोगात्मक भूमिका को सशक्त बनाना था, ताकि प्रत्येक माता अपने शिशु को आत्मविश्वास के साथ समय पर एवं सही तरीके से स्तनपान करा सके।
    कार्यक्रम में माताओं एवं परिजनों को सही स्तनपान तकनीक, बच्चे को उचित स्थिति में दूध पिलाने की विधि, जन्म के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देने तथा छह माह के बाद उपयुक्त ऊपरी पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की जानकारी दी गई।
    चाइल्ड वार्ड प्रभारी डॉ. अमोल पवार ने बताया कि बोतल से दूध पिलाने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बच्चे बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार है, जो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    कार्यक्रम में डॉ. अमोल पवार, श्रीमती कृष्णा चौहान(मेट्रन), चाइल्ड वार्ड इंचार्ज श्रीमती छाया रावत, कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सीमा डेविड, एम.एच. कोऑर्डिनेटर ज्योति नागले, PICU इंचार्ज श्रीमती प्रेमवती उइके ,श्रीमती प्रमिला जाधव, ग्यारसी लाल, श्रीमती पूजा बंसोढ, कु .अपूर्वा SNCU, ANC ओपीडी की नर्सिंग ऑफिसर कुमारी सोनाली कांबले सहित नर्सिंग एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों की माताओं एवं परिजनों ने सहभागिता की। *इस अवसर पर सभी को स्तनपान को प्रत्येक शिशु का पहला अधिकार एवं स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव बताते हुए इसे जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।*

  • मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ आवासीय छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सांस्कृतिक संध्या हंसी, संगीत और मनोरंजन के रंगों से सराबोर कार्यक्रम

    मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ आवासीय छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सांस्कृतिक संध्या हंसी, संगीत और मनोरंजन के रंगों से सराबोर कार्यक्रम

    बुरहानपुर। मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में आवासीय छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक संध्या हंसी, संगीत और मनोरंजन के रंगों से सराबोर रही। कार्यक्रम में एक ओर प्रसिद्ध कॉमेडी जोड़ी सुगंधा मिश्रा एवं डॉ. संकेत भोसले ने अपनी शानदार हास्य प्रस्तुति से विद्यार्थियों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया, वहीं दूसरी ओर सुप्रसिद्ध गायक अभिजीत शर्मा ने मोहम्मद रफी के अमर गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरों की मधुर दुनिया में पहुँचा दिया। कार्यक्रम में कॉमेडी शो से लोकप्रिय सुगंधा मिश्रा और डॉ. संकेत भोसले ने अपनी चुटीली नोकझोंक, हास्य संवादों और बेहतरीन मिमिक्री से ऐसा समां बाँधा कि पूरा ऑडिटोरियम ठहाकों से गूंज उठा। घर-परिवार की छोटी-छोटी बातों पर आधारित उनकी स्वाभाविक कॉमेडी ने विद्यार्थियों को खूब गुदगुदाया। दोनों कलाकारों की सहज मंच प्रस्तुति और शानदार तालमेल ने कार्यक्रम को बेहद जीवंत बना दिया। दूसरी ओर गायक अभिजीत शर्मा ने सुरों के सरताज मोहम्मद रफी को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कालजयी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। जैसे ही उन्होंने “क्या हुआ तेरा वादा”, “बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा लाए हैं” सहित रफी साहब के लोकप्रिय गीतों को अपनी सुरीली आवाज़ में प्रस्तुत किया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी गायकी में रफी साहब की सादगी, मधुरता और भावपूर्ण अभिव्यक्ति की झलक स्पष्ट दिखाई दी, जिसने उपस्थित विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आवासीय छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों का जोरदार तालियों से स्वागत किया। एक ही मंच पर हास्य और संगीत का ऐसा अनूठा संगम उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। कार्यक्रम के अंत में एकेडमी प्रबंधन ने सभी अतिथि कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, मानसिक ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हंसी और संगीत से सजी यह शाम विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गई। समस्त आवासीय विद्यार्थियों तथा समस्त शिक्षकों की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम में और चार चाँद लगा दिए।

  • मेक्रो विज़न एकेडमी के छात्र अक्षत पटेल ने सी.बी.एस.ई. वेस्ट ज़ोन योगासन प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

    मेक्रो विज़न एकेडमी के छात्र अक्षत पटेल ने सी.बी.एस.ई. वेस्ट ज़ोन योगासन प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

    बुरहानपुर। मेक्रो विज़न एकेडमी के छात्र अक्षत पटेल ने सी.बी.एस.ई. वेस्ट ज़ोन योगासन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर
    बुरहानपुर शहर के साथ-साथ मेक्रो विज़न एकेडमी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। कक्षा बारहवीं के छात्र अक्षत पटेल ने सी.बी.एस.ई. वेस्ट ज़ोन योगासन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात के अनेक विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अक्षत पटेल ने शानदार प्रदर्शन कर मेक्रो विज़न एकेडमी का नाम गौरवान्वित किया। रजत पदक जीतने के साथ ही अक्षत पटेल ने राष्ट्रीय स्तर (CBSE National Yogaasana Championship) के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता सितंबर माह में Shri Ram Global School, Karnal (Haryana) में आयोजित होगी। इस उपलब्धि का श्रेय योग प्रशिक्षक नीरज मंडलोई के समर्पित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं निरंतर मेहनत को भी जाता है। उनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय के खिलाड़ियों ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्राचार्य, प्रबंधन, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने अक्षत पटेल और योग प्रशिक्षक नीरज मंडलोई को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय के साथ जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने की भी कामना की।

  • विश्व स्तनपान सप्ताह के पंचम दिवस पर पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषण से मुक्ति का सबसे बड़ा आधार -मां का दूध

    विश्व स्तनपान सप्ताह के पंचम दिवस पर पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषण से मुक्ति का सबसे बड़ा आधार -मां का दूध

    बुरहानपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के पंचम दिवस पर श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्रीमान सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओं एवं उनके परिजनों के लिए विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा सत्र का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में माताओं को बताया गया कि जन्म के प्रथम छह माह तक केवल माँ का दूध ही शिशु के लिए संपूर्ण एवं सर्वोत्तम आहार है। स्तनपान न केवल शिशु को आवश्यक पोषण प्रदान करता है, बल्कि उसे संक्रमणों से बचाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा कुपोषण से सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।विशेष रूप से यह समझाया गया कि कुपोषित बच्चों के पोषण सुधार में भी नियमित एवं सही तरीके से कराया गया स्तनपान अत्यंत लाभकारी है। माताओं को शिशु को सही स्थिति (Positioning) एवं सही तकनीक (Attachment) से स्तनपान कराने का व्यवहारिक प्रदर्शन कर जानकारी दी गई, जिससे शिशु को पर्याप्त दूध मिल सके और उसके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायता मिले।कार्यक्रम में सीसीपी, एफसीसी एवं पीएमएच के अंतर्गत माँ और शिशु के भावनात्मक जुड़ाव (Bonding) के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि स्तनपान केवल पोषण का माध्यम नहीं, बल्कि माँ और शिशु के बीच विश्वास, सुरक्षा एवं स्नेह का मजबूत आधार है, जो बच्चे के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।कार्यक्रम में पोषण पुनर्वास केंद्र प्रभारी श्रीमती रश्मि थावानी, कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सीमा डेविड, एम.एच कोऑर्डिनेटर ज्योति नागले, सोनाली, रेखा ,श्वेता कुमरे नर्सिंग ऑफिसर, एसएनसीयु युनिट की टीम तथा पोषण पुनर्वास केंद्र के समस्त स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर भर्ती बच्चों की माताएँ एवं उनके परिजन भी उपस्थित रहे।*कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य*– “**स्तनपान को प्राथमिकता देकर कुपोषण को रोकना, प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत देना तथा परिवारों में स्तनपान के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना” रहा।

  • बुरहानपुर पहुंची नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज  सिमाला प्रसाद

    बुरहानपुर पहुंची नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद

    बुरहानपुर. नवागत उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद का बुरहानपुर जिले का प्रथम भ्रमण किया

    पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया एवं अधिकारियों से किया परिचय प्राप्त

    नवागत उप पुलिस महानिरीक्षक, निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद ने आज बुरहानपुर जिले का प्रथम भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ परिचयात्मक एवं बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुश्री सिमाला प्रसाद ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की कानून-व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक डिमांड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की सुरक्षा, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

  • समय पर जांच सुरक्षित मातृत्व 25 उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान कर, शुरू हुई विशेष निगरानी !

    समय पर जांच सुरक्षित मातृत्व 25 उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान कर, शुरू हुई विशेष निगरानी !

    बुरहानपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर की एएनसी ओपीडी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में विशेष निःशुल्क प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
    शिविर में 56 गर्भवती माताओं की विशेषज्ञों द्वारा संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 25 गर्भवतियों को उच्च जोखिम (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) के रूप में चिन्हित कर आवश्यक उपचार, विशेष परामर्श एवं नियमित फॉलो-अप हेतु मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही वर्षा ऋतु में संक्रमण से बचाव, सुरक्षित गर्भावस्था, प्रसवपूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल तथा नवजात शिशु की सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
    सीसीपी (CCP), एफसीसी (FCC) एवं पीएमएच (PMH) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती माताओं एवं परिजनों को सुमन हेल्पलाइन, प्रसव संबंधी सहायता सेवाओं तथा मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं के लिए मनहित ऐप एवं टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी भी दी गई।
    कार्यक्रम में डॉ. पूनम सिंघाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. मयूरी, डॉ. उन्नति, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, श्रीमती सीमा डेविड (PMSMA सलाहकार), कुमारी कविता पवार (मनकक्ष प्रभारी), कुमारी सोनाली कामले, कुमारी विनीता, डाटा एंट्री ऑपरेटर निकिता, रश्मि, कविता, समस्त आशा कार्यकर्ता एवं सहयोगी स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में गर्भवती माताएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

  • सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा को नई मजबूती: पुलिसकर्मियों को सीपीआर एवं मानसिक स्वास्थ्य का विशेष प्रशिक्षण,तनाव मुक्त पुलिस, सुरक्षित सिंहस्थ – समय पर सीपीआर बनेगा जीवनरक्षक

    सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा को नई मजबूती: पुलिसकर्मियों को सीपीआर एवं मानसिक स्वास्थ्य का विशेष प्रशिक्षण,तनाव मुक्त पुलिस, सुरक्षित सिंहस्थ – समय पर सीपीआर बनेगा जीवनरक्षक


    बुरहानपुर। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत पुलिस कंट्रोल रूम, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में पुलिसकर्मियों के लिए सीपीआर (CPR), प्राथमिक उपचार, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तनाव प्रबंधन विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ मानसिक रूप से सशक्त, तनावमुक्त एवं संवेदनशील बनाना रहा।
    प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की सीपीआर एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षक श्रीमती सीमा डेविड (मनकक्ष विभाग) तथा सीपीआर प्रशिक्षक नर्सिंग ऑफिसर्स श्रीमती पूजा शर्मा एवं श्री ग्यारसी लाल द्वारा प्रदान किया गया।
    प्रशिक्षकों ने बताया कि किसी भी दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में पुलिसकर्मी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुँचते हैं। ऐसे समय में सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार का सही ज्ञान किसी व्यक्ति के प्राण बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए योग, ध्यान, सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन एवं संतुलित जीवनशैली अपनाकर पुलिसकर्मी अपनी कार्यक्षमता, निर्णय क्षमता एवं सेवा की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं।
    कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को सीपीआर की व्यावहारिक तकनीकों का प्रदर्शन कराया गया तथा मानसिक तनाव की पहचान, उससे बचाव एवं आवश्यकता पड़ने पर समय पर परामर्श लेने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
    प्रशिक्षण के अंत में यह संदेश दिया गया कि—
    मानसिक रूप से स्वस्थ, प्रशिक्षित एवं संवेदनशील पुलिसकर्मी ही सुरक्षित समाज और सफल सिंहस्थ-2028 की मजबूत आधारशिला हैं। समय पर दिया गया सीपीआर किसी के लिए नया जीवन बन सकता है।

  • बुरहानपुर पुलिस ने ₹20 लाख के गुम 100 मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाएं वापस

    बुरहानपुर पुलिस ने ₹20 लाख के गुम 100 मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाएं वापस

    बुरहानपुर. पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक, द्वारा लगभग 20 लाख कीमत के 100 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए।

    अपने गुम मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुरहानपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई नागरिकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के कारण उनके मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सके।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल की उपस्थित में नागरिकों को ‘‘सेफ क्लिक-2.0’’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं।

    उन्हें बताया गया कि मोबाइल गुम होने अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं, जिससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके।बुरहानपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV, बैंकिंग जानकारी साझा न करें तथा साइबर ठगी की किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका*: साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनीष दीक्षित, आरक्षक दुर्गेश पटेल, शक्ति सिंह तोमर, ललित चौहान, सत्यपाल एवं सभी थानो की सायबर हेल्प डेस्क की सराहनीय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।

  • बुरहानपुर पुलिस ने लाखों के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई नागरिकों की मुस्कान, बुरहानपुर पुलिस द्वारा लगभग ₹20 लाख मूल्य के 100 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए।

    बुरहानपुर पुलिस ने लाखों के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई नागरिकों की मुस्कान, बुरहानपुर पुलिस द्वारा लगभग ₹20 लाख मूल्य के 100 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए।

    *आमजन द्वारा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की गई।*

    *मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई।*

    बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक, द्वारा लगभग 20 लाख कीमत के 100 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए।

    अपने गुम मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुरहानपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई नागरिकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के कारण उनके मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सके।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल की उपस्थित में नागरिकों को ‘‘सेफ क्लिक-2.0’’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं। उन्हें बताया गया कि मोबाइल गुम होने अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं, जिससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके।

    बुरहानपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV, बैंकिंग जानकारी साझा न करें तथा साइबर ठगी की किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

    *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका*: साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनीष दीक्षित, आरक्षक दुर्गेश पटेल, शक्ति सिंह तोमर, ललित चौहान, सत्यपाल एवं सभी थानो की सायबर हेल्प डेस्क की सराहनीय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।

  • जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन पर नवांकुर संस्था के जिला अध्यक्ष शुभान चौहान सम्मानित हुए

    जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन पर नवांकुर संस्था के जिला अध्यक्ष शुभान चौहान सम्मानित हुए

    बुरहानपुर।- जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नवांकुर संस्था के जिला अध्यक्ष श्री शुभान चौहान को माननीय जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    इस गरिमामय अवसर पर लोकप्रिय विधायक बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), लोकप्रिय विधायक नेपानगर सुश्री मंजू दादू (दीदी), महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला कलेक्टर महोदय एवं जिला पंचायत सीईओ महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    सम्मान प्राप्त करने के पश्चात श्री शुभान चौहान ने सभी अतिथियों, नवांकुर संस्था के सभी सदस्यों तथा जन अभियान परिषद की टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान जल संरक्षण के प्रति निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।