Author: Raza Khan

  • जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ किया गया नाइट कांबिंग ऑपरेशन

    जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ किया गया नाइट कांबिंग ऑपरेशन

    बुरहानपुर। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’की कार्यवाही की गई।

    राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थानों की पुलिस एक साथ उतरी मैदान में।

    रात 09 बजे से सुबह 03.00 बजे तक चले “नाईट कांबिंग ऑपरेशन” में पुलिस टीमों द्वारा *21* स्थाई वारंट, *33* गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही थाना क्षेत्रों के *150* गुंडे *62* निगरानी बदमाशों को चेक किये गए |*

    पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना द्वारा जिलों में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने के साथ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित रूप से ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ किये जाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में दिनांक 29.03.26 की रात्रि में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थाना क्षेत्रों कोतवाली,शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला में दिनांक 29/03/26 की रात्रि में एक साथ *”नाइट कांबिंग ऑपरेशन”* चलाया गया। कांबिंग ऑपरेशन *रात 09 बजे से शुरू होकर सुबह 03.00 बजे* तक चला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कांबिंग ऑपरेशन हेतु हर थाने में 03-03 टीमें बनाई गई थी। कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, गुंडे-बदमाशों की सघन चैकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ 06 घंटे कॉम्बिंग गश्त की गई।

    *स्थाई वारंट की तमिल में*-

    *थाना कोतवाली ने 01, थाना शिकारपुरा ने 05, थाना लालबाग ने 03, थाना गणपति नाका ने 02, थाना शाहपुर ने 03,निंबोला ने 02, नेपानगर ने 01, खकनार ने 04।इस तरह कुल *21* स्थाई वारंट* तामील किए गए।*

    *गिरफ्तारी वारंट तामिली में*-

    *कोतवाली ने 03, शिकारपुरा ने 08, गणपति नाका ने 05,लालबाग ने 05, शाहपुर ने 08, निंबोला ने 04, शाहपुर ने इस तरह कुल *33*गिरफ्तारी वारंट* तामील किए गए।*

    *चैकिंग की कार्यवाही के दौरान*-

    *62*निगरानी बदमाश *150* गुण्डा बदमाश* की चैकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडे, बदमाशों की उनके घरों पर जाकर चेकिंग की गई साथ ही गुण्डों एवं बदमाशों द्वारा वर्तमान समय में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को यह चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।

  • शफी डेवलपर्स’ के नाम पर बड़ा खेल पार्टनर ने ही अपनों को दिया धोखा, बिना बताए बेची फर्म की जमीनें

    शफी डेवलपर्स’ के नाम पर बड़ा खेल पार्टनर ने ही अपनों को दिया धोखा, बिना बताए बेची फर्म की जमीनें

    बुरहानपुर । शहर के रियल एस्टेट कारोबार में उस समय हड़कंप मच गया, जब ‘शफी डेवलपर्स’ के भागीदारों (पार्टनर्स) ने अपने ही एक साथी पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाया। मामला सिर्फ पैसों के हेरफेर का नहीं, बल्कि बिना जानकारी के फर्म की कीमती जमीनों को गुपचुप तरीके से बेचने और उसकी रकम खुद डकार जाने का आरोप है।

    *क्या है पूरा मामला?*
    शफी डेवलपर्स एक ऐसी फर्म है जिसे 6 लोगों ने मिलकर बनाया था। इनमें शफी उल्ला शेख, एहसान उल्ला शेख, सरफराज खान, नुसरत खान, इरफान उल्ला और शेख वाजीद उल्ला शामिल हैं। नियम के मुताबिक, 27 अप्रैल 2016 को जो पार्टनरशिप डीड (सहमति पत्र) बनी थी, उसमें साफ लिखा था कि फर्म की हर संपत्ति पर सभी 6 पार्टनर्स का बराबर का हक होगा। कोई भी फैसला सबकी मर्जी के बिना नहीं लिया जाएगा।

    शफी डेवलपर्स क़े पार्टनर इरफान उल्लाह पिता कुदरत उल्लाह दूसरा पार्टनर एहसान उल्ला ने आरोप लगाया है कि एक पार्टनर सफीउल्लाह कुदरत उलल्हा फर्म के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए, बाकी 5 पार्टनर्स को अंधेरे में रखा और फर्म की जमीनों का सौदा अपने निजी फायदे के लिए करना शुरू कर दिया।

    *जमीनों का गणित और अवैध सौदेबाजी का आरोप*
    फर्म ने कड़ी मेहनत और निवेश के साथ ग्राम मोहम्मदपुरा में कीमती जमीनें खरीदी थीं खसरा नंबर 258/2 रकबा 0.41 हैक्टर जिसे 2019 में रजिस्टर्ड सेल डीड के जरिए फर्म के नाम किया गया था। खसरा नंबर 256/2/2 रकबा 0.600 हैक्टर जिसे खेती से बदलकर रहने योग्य आवासीय बनाया गया और वहां कॉलोनी डेवलप की गई खसरा नंबर 258/2/2 रकबा 0.2788 हैक्टर यह जमीन भी फर्म की ही मिल्कियत है।

    शफी डेवलपर्स क़े पार्टनर इरफान उल्लाह पिता कुदरत उल्लाह दूसरा पार्टनर एहसान उल्ला ने बताया की धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पता चला कि 19 जुलाई 2021 को अनावेदक पार्टनर ने अपने व्यक्तिगत नाम से इन जमीनों का सौदा सुंदर नगर निवासी मेघा गिती और अश्विन गिती के साथ कर लिया। ताज्जुब की बात यह है कि इस सौदे की न तो किसी पार्टनर को खबर दी गई और न ही फर्म के खाते में पैसे जमा किए गए। पार्टनरो ने आरोप लगाया है कि सफीउल्लाह कुदरत अल्लाह ने सौदा चिट्ठी’ लिखकर अवैध रूप से मोटी रकम खुद ले ली।

    *धोखाधड़ी की कार्यप्रणाली*
    शफी डेवलपर्स क़े पार्टनर इरफान उल्लाह पिता कुदरत उल्लाह दूसरा पार्टनर एहसान उल्ला का कहना है कि सफीउल्लाह कुदरत उल्लह पार्टनर ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि ऐसे कई गुप्त सौदे किए हैं। वह ग्राहकों को यह विश्वास दिलाता है कि उसे जमीन बेचने का पूरा हक है, जबकि कानूनी तौर पर वह अकेले ऐसा नहीं कर सकता यह सीधे तौर पर चोरी और जालसाजी है। जब फर्म के नाम पर जमीन खरीदी गई थी, तो कोई एक व्यक्ति उसे निजी तौर पर कैसे बेच सकता है? यह न केवल पार्टनर्स के साथ धोखा है, बल्कि उन खरीदारों के साथ भी धोखाधड़ी है जो अपनी मेहनत की कमाई इन विवादित सौदों में लगा रहे हैं।

    *आम जनता के लिए जरूरी चेतावनी*
    शफी डेवलपर्स क़े पार्टनर इरफान उल्लाह पिता कुदरत उल्लाह दूसरा पार्टनर एहसान उल्ला ने जनता से अपील की है कि कहां की शफी डेवलपर्स किसी भी जमीन या प्लॉट का सौदा तब तक मान्य नहीं होगा, जब तक उस पर सभी 6 पार्टनर्स के हस्ताक्षर न हों।

    पार्टनर सफीउल्लाह कुदरत उल्ला द्वारा व्यक्तिगत रूप से की गई किसी भी रसीद, सौदा चिट्ठी या एग्रीमेंट की कानूनी वैधता शून्य है। यदि कोई व्यक्ति एक पार्टनर सफीउल्लाह कुदरत उल्लाह के साथ व्यक्तिगत लेनदेन करता है, तो उसके नुकसान की जिम्मेदारी फर्म की नहीं होगी।

    *कानूनी कार्यवाही की मांग*
    शफी डेवलपर्स क़े पीड़ित पार्टनर इरफान उल्लाह पिता कुदरत उल्लाह दूसरा पार्टनर एहसान उल्ला ने अब न्याय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने शनिवार को एसपी कार्यालय और लालबाग थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि एक पार्टनर सफीउल्लाह कुदरत अल्लाह के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। साथ ही, उन सभी सौदों को रद्द किया जाए जो बिना सबकी सहमति के किए गए हैं।

    शहर के प्रॉपर्टी बाजार में इस खुलासे के बाद हड़कंप है। जानकारों का कहना है कि ऐसे मामलों में खरीदारों को हमेशा ‘टाइटल क्लियरेंस’ और सभी पार्टनर्स की एनओसी देख लेनी चाहिए, वरना उनकी जमा पूंजी डूब सकती है। यह सूचना समस्त जनता के हित में शफी डेवलपर्स के पीड़ित पार्टनरो द्वारा जारी की गई है। हमारा उद्देश्य फर्म की संपत्ति को बचाना और निर्दोष लोगों को ठगी का शिकार होने से रोकना है।

  • बुरहानपुर में रोटरी डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन,रोटरी क्लब द्वारा सेवा कार्यों की नई मिसाल

    बुरहानपुर में रोटरी डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन,रोटरी क्लब द्वारा सेवा कार्यों की नई मिसाल

    बुरहानपुर। रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा शनिवार को एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के माननीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री सुशील मल्होत्रा एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रूबी मल्होत्रा की आधिकारिक यात्रा संपन्न हुई। कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन्स, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में क्लब असेंबली से हुई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब की गतिविधियों, प्रोजेक्ट्स एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सदस्यों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की। इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
    इसके पश्चात गरकल मल्टी हॉस्पिटल में एक मर्चुरी बॉक्स (शव पेटी) का लोकार्पण किया गया, जो श्री सत्यनारायण तापड़िया द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में दान स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही एक बायपेप मशीन भी विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से भेंट की गई।

    शाम को ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में रोटरी क्लब द्वारा स्थापित 6 डायलिसिस मशीनों का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह सुविधा बुरहानपुर एवं आसपास के जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इन मशीनों का संचालन आल इस वेल हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। साथ ही निकट भविष्य में 4 अतिरिक्त डायलिसिस मशीनें भी शहर को उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम के दौरान रोटरी अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर की चार विशिष्ट हस्तियों—
    श्री हरिकृष्ण मुखिया,
    डॉ. पी. जी. कवीश्वर,
    श्री आनंद प्रकाश चौकसे जी ,
    एवं श्री राजेंद्र जी सलूजा—
    को उनके समाज को उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
    इसके अलावा इस वर्ष कुल 7 लोगों द्वारा किए गए नेत्रदान (आई डोनेशन) करने वाले परिवारों के परिजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन सौरभ श्रॉफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री सुशील मल्होत्रा ने रोटरी क्लब बुरहानपुर के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
    रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा किए जा रहे ये सेवा कार्य शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री प्रशांत श्रॉफ, असिस्टेंट गवर्नर प्रियल जैन के साथ-साथ दिनेश चंद तिवारी डॉक्टर गरकल प्रिंस सेठिया ,जेपी लखोटिया ,अमर पोहनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए उसके साथ ही शहर के लिए गणमान्य जन श्री राम जी तोषनीवाल चिरंजीलाल जी अग्रवाल ,डॉक्टर एमपी गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

  • पुलिस थाना नेपानगर को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता

    पुलिस थाना नेपानगर को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता

    बुरहानपुर। थाना नेपानगर चौकी नावरा पुलिस द्वारा घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 02 आरोपियों को सोने चांदी के जेवरात के साथ किया गिरफ्तार।

    सोने की झुमकी ,चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन कुल कीमती 01 लाख 50 हजार रूपयें का चोरी का मशरूका जप्त।

    संक्षिप्त विवरणः*-दिनांक 24.03.2026 को फरियादी विजय निवासी ग्राम केरपानी द्वारा रिपोर्ट किया कि उसके द्वारा सोने चांदी के जेवरात घर में पेटी में ताला लगाकर रखे थे, फरियादी अपने परिवार के साथ बाजार गया था वापस आकर उसने पेटी को देखा तो पेटी का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखी सोने की झुमकी तथा चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर पेटी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती करीबन 01 लाख 50 हजार रूपये के चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 305 (a), 331 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में फरार, उद्दघोषित आरोपियो एवं चोरी के प्रकरणो में फरार चल रहे आरोपियो की धर पकड़ करने हेतु निर्देशित किया जा रहा था।

    इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जासयवाल एवं चौकी प्रभारी उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटनाओं में आरोपियों की तलाश प्रारम्भ की गई।

    गठित टीम द्वारा प्रकरण में संदेही आमीन तथा रमजान को पुछताछ हेतु पुलिस चौकी नावरा लेकर आये। जिनसे चोरी के संबंन्ध में तकनिकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर उनके द्वारा सोने चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया।

    आरोपीगण आमीन पिता बरकत जाति मुल्तानी तथा रमजान पिता मोहम्मद दोनो निवासी ग्राम केरपानी को आज दिनांक 28/03/26 को गिरफ्तार कर आरोपीगण से सोने की झुमकी तथा चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन कुल कीमती 01 लाख 50 हजार रूपयें का मशरूका जप्त किया गया।आरोपीयो से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    *गिरफ्तार आरोपीगण*

    (1).*आमीन पिता बरकत मुल्तानी उम्र 19 निवासी ग्राम केरपानी थाना नेपानगर*

    (2).*रमजान पिता मोहम्मद उम्र 21 निवासी ग्राम केरपानी थाना नेपानगर*

    *आरोपियो से जप्त मश्रुका*:

    *सोने की झुमकी ,चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन कुल कीमती 01 लाख 50 हजार रूपयें का चोरी का मशरूका जप्त।*

    *महत्वपूर्ण भूमिका*: थाना प्रभारी नेपानगर ज्ञानू जायसवाल ,चौकी प्रभारी नावरा उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर संदीप पटेल, प्रआर दीपक राजपूत, प्रआर सुभाष मोरे, आर संदीप वानखेडे, सैनिक सुनील मगरे एवं सैनिक मन्नुलाल का सराहनीय योगदान रहा है।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 28 मार्च शनिवार को मोमिन जमातखाना, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 28 मार्च शनिवार को मोमिन जमातखाना, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    बुरहानपुर। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. प्रवीण बोर्डे (मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल खांडेकर (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ) डॉ. दिव्येश लाड (एम. डी. मेडिसिन ), डॉ. अकरम खान और अमित नायडू (नेत्र रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया।
    सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क ECG, शुगर जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई।

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे और श्री हाजी मोहम्मद इब्राहीम के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • बुरहानपुर में 22 नवंबर को होगा मुस्लिम तेली समाज का पहला इज्तेमाई शादी (सम्मेलन)

    बुरहानपुर में 22 नवंबर को होगा मुस्लिम तेली समाज का पहला इज्तेमाई शादी (सम्मेलन)

    बुरहानपुर ।मुस्लिम तेली जमात बुरहानपुर द्वारा समाज में फिजूलखर्ची को रोकने और सामूहिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 22 नवंबर को शहर में पहली बार ‘इज्तेमाई शादी’ (सामूहिक निकाह सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज की कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां और प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है।
    शादियों में सादगी और एकता का संदेश
    आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने बताया कि वर्तमान समय में मध्यम और गरीब परिवारों पर शादियों का बढ़ता आर्थिक बोझ एक बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को खर्चीली शादियों के बोझ से बाहर निकालना और सामूहिक विवाह के जरिए समाज को संगठित एवं मजबूत बनाना है। बुरहानपुर में इस तरह का यह पहला प्रयास है, जिसे समाजजनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।”

    आयोजन की मुख्य विशेषताएं:
    उपहार वितरण: निकाह के पश्चात कमेटी और समाजसेवियों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के आवश्यक उपहार भेंट किए जाएंगे।
    राष्ट्रीय सहभागिता: इस सम्मेलन में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि देशभर से तेली बिरादरी के लोग सम्मिलित होंगे।
    पारदर्शिता: विवाह के लिए दूल्हा और दुल्हन का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षणिक अंकसूची कमेटी के पास जमा करना अनिवार्य होगा, ताकि नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके।
    पंजीयन की अपील
    इज्तेमाई कमेटी एवं बुरहानपुर तेली समाज के प्रबुद्ध जनों ने अपील की है कि अधिक से अधिक निकाह योग्य जोड़ों का पंजीयन कराएं। इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक समान मंच प्रदान करना और फिजूलखर्ची जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है।
    संपर्क:
    निकाह हेतु पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए समाजजन बुरहानपुर तेली जमात कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।

  • माँ वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले में गूंजा हास्य का रंग, “महाराष्ट्र हास्य दिंडी” ने बांधा समां, ग्रामीणों व भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

    माँ वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले में गूंजा हास्य का रंग, “महाराष्ट्र हास्य दिंडी” ने बांधा समां, ग्रामीणों व भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

    बुरहानपुर। आदिशक्ति माँ वाघेश्वरी में की पावन कृपा से ग्राम धामनगांव में आयोजित माँ वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला इन दिनों भक्ति, संस्कृति और जनसमागम का केंद्र बना हुआ है। मेले में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण व्याप्त है।
    इसी क्रम में आयोजित “महाराष्ट्र हास्य दिंडी” कार्यक्रम ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। इस विशेष प्रस्तुति में प्राध्यापक रूपेश ठाकुर एवं भारूडे रत्न शरद काकडे ने अपनी उत्कृष्ट हास्य कला, व्यंग्य और लोकशैली से उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके चुटीले संवादों और जीवंत प्रस्तुति पर दर्शक देर तक ठहाके लगाते रहे।
    कार्यक्रम के दौरान कई रोचक प्रसंगों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। एक प्रस्तुति में ग्रामीण जीवन की सरलता और बदलती जीवनशैली पर व्यंग्य करते हुए कलाकारों ने ऐसा हास्य प्रस्तुत किया कि पूरा पंडाल तालियों और हंसी से गूंज उठा। वहीं एक अन्य प्रसंग में सामाजिक कुरीतियों और दिखावे पर कटाक्ष करते हुए संदेशपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने लोगों को हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर किया।
    इसके अलावा परिवार और समाज के रिश्तों पर आधारित संवादों को कलाकारों ने इतनी सहजता से प्रस्तुत किया कि हर दर्शक खुद को उससे जुड़ा हुआ महसूस करता नजर आया। कलाकारों की संवाद अदायगी, चेहरे के हाव-भाव और लोकभाषा के प्रयोग ने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भक्तों की उपस्थिति रही। पूरे मेला परिसर में उत्साह, उमंग और हंसी का वातावरण देखने को मिला।
    मेला परिसर में एक ओर माँ वाघेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की निरंतर भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी ओर झूले, दुकानों, खान-पान स्टॉल एवं ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लिए मेले में विशेष आकर्षण मौजूद हैं।

    इस अवसर पर मेले की आयोजक एवं क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मेला भव्यता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिल रही है।
    माँ वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक समृद्धि और ग्रामीण विकास का भी सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में भी मेले में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनका लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को मिलेगा।

  • पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में महिला अपराधों में प्रभावी न्यायिक परिणाम

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में महिला अपराधों में प्रभावी न्यायिक परिणाम

    महिला सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक की पहल रंग लाई, पुलिस की मॉनिटरिंग टीम की निगरानी से 23 मामलों में सजा

    महिला सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प: बुरहानपुर पुलिस की विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था से प्रभावी न्याय सुनिश्चित

    महिला संबंधी गंभीर अपराधों—विशेषकर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट—में त्वरित एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार* के निर्देशन में एक *विशेष मॉनिटरिंग टीम* का गठन किया गया है। यह पहल न्यायालयीन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने, साक्ष्य प्रस्तुतिकरण को प्रभावी बनाने तथा पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    *संगठित एवं बहु-स्तरीय मॉनिटरिंग प्रणाली*

    गठित टीम द्वारा कार्यों को सुनियोजित ढंग से निम्नानुसार क्रियान्वित किया जा रहा है—

    * न्यायालय में लंबित गंभीर प्रकरणों में प्रगति हेतु *साप्ताहिक समीक्षा*
    * प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्य, गवाह एवं केस डायरी की *सूक्ष्म निगरानी*
    * अभियोजन अधिकारियों के साथ *नियमित समन्वय बैठकें*
    * प्रकरणवार प्रगति की *डिजिटल एवं लिखित रिपोर्टिंग*
    * पुलिस अधीक्षक का *निरंतर फीडबैक एवं अपडेट*

    इन प्रयासों के परिणामस्वरूप न्यायालय में प्रकरणों की सुनवाई में तेजी आई है तथा साक्ष्य प्रस्तुतिकरण अधिक सशक्त हुआ है।

    👉 *परिमाणात्मक उपलब्धियां (वर्ष 2025)*

    विशेष मॉनिटरिंग के प्रभावी क्रियान्वयन से वर्ष 2025 में महिला अपराधों में उल्लेखनीय न्यायिक सफलता प्राप्त हुई है—

    👉 *मुख्य तथ्य*:

    * कुल 23 गंभीर प्रकरणों में दोषसिद्धि
    इनमें से *6* प्रकरणों में आरोपियों को *आजीवन कारावास*

    * 02 प्रकरणों में आरोपियों को *20* वर्ष तक का सश्रम कारावास*

    *05 प्रकरणों में आरोपियों को *10* वर्ष तक का कारावास

    *10 अन्य प्रकरणों में भी आरोपियों को कारावास

    * दोषसिद्धि दर में *महत्वपूर्ण वृद्धि* (पूर्व वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय सुधार)
    * लंबित प्रकरणों के निस्तारण में *तेजी एवं प्रभावशीलता*

    *प्रकरणवार सजा का विवरण*

    1.थाना शिकारपुरा (अप.क्र.262/2024) आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़ित के साथ दुष्कृत कर हत्या के प्रकरण में आरोपी को *आजीवन कारावास* एव 5000 हजार रुपये का अर्थदंड

    2.थाना शिकारपुरा (अप.क्र.368/2024) आरोपी दादा द्वारा उसकी नाबालिग पोती के साथ दुष्कृत्य के प्रकरण में आरोपी को *आजीवन कारावास* एव 5000 रुपये अर्थदंड।

    3.थाना खकनार (अप.क्र.312/2024) आरोपी पिता द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कृत्य के प्रकरण में *आजीवन कारावास*
    एव अर्थदण्ड।

    4.थाना नेपानगर (अप क्र.234/2024) आरोपी पति द्वारा अपनी पत्नी के हत्या के प्रकरण में आरोपी को *आजीवन कारावास* एव 5000 हजार रुपये अर्थदंड।

    5.थाना शाहपुर (अप क्र.1202/2021) आरोपिया द्वारा नाबालिग बच्ची का अपहरण एव हत्या के प्रकरण में *आजीवन कारावास* एव 7000 हजार रुपये अर्थदंड।

    6.थाना निम्बोला (अप.क्र.36/2024)आरोपी द्वारा अपनी पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर हत्या के प्रकरण में *आजीवन कारावास* एव 5000 हजार रुपये अर्थदंड।

    7.थाना खकनार (अप.क्र.567/2024) आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता को बहला फुसलाकर भागकर ले जाने के बाद सामूहिक दुष्कृत के प्रकरण में आरोपी को *20 वर्ष सश्रम कारावास* एव अर्थदण्ड।

    8.थाना निम्बोला (अप.क्र.71/2024)आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ जबरन दुष्कृत के प्रकरण में आरोपी को *20 वर्ष सश्रम कारावास* एव अर्थदण्ड।

    9.थाना शाहपुर(अप.क्र.442/2024)
    आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कृत के प्रकरण में आरोपी को *10 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    10.थाना खकनार (अप.क्र.336/2025) आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कृत्य के प्रकरण में आरोपी को *10 वर्ष कारावास* एव अर्थदण्ड।

    11.थाना लालबाग (अप.क्र.321/2024) आरोपी द्वारा पीड़ित के साथ दुष्कृत्य के प्रकरण में आरोपी को *10 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    12.थाना नेपानगर (अप.क्र.163/2024) आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कृत्य किया आरोपी *10 वर्ष कारावास* एव अर्थदण्ड।

    13.थाना गणपतिनाका (अप.क्र.283/2023)
    आरोपी द्वारा मृतिका पत्नी से दहेज की मांग करने दहेज नही देंने पर मृतिका को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जिससे परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली प्रकरण में 4 आरोपियो को *10 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    14.थाना शाहपुर (अप.क्र. 448/2024) आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता से छेड़छाड़ के प्रकरणों में *05 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    15.थाना शाहपुर(अप.क्र.751/2024)
    आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता से छेड़छाड़ के प्रकरणों में *05 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    16.थाना शिकारपुरा (अप.क्र. 91/2025)आरोपी द्वारा पीड़िता से छेड़छाड़ के प्रकरणों में *03 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    17.थाना कोतवाली (अप.क्र.89/2025)

    18.थाना निम्बोल (अप.क्र.150 /2025)

    19.थाना नेपानगर (अप.क्र.82/2023)

    20.थाना शाहपुर (अप.क्र.758/2024)

    21.थाना शाहपुर (अप.क्र. 419/2024)

    22.थाना खकनार (अप.क्र 734/2023)

    23.थाना शाहपुर (अप.क्र.759/2024)

    में निर्णीत सभी प्रकरणों में आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ छेड़छाड़ के प्रकरणों में *02 वर्ष का कारावास*

    *प्रभाव एवं परिणाम*

    इस विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था के
    परिणामस्वरूप—

    * अपराधियों में *कानूनी दंड का स्पष्ट भय* उत्पन्न हुआ है।
    * पीड़ित पक्ष में *न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास* सुदृढ़ हुआ है।
    * पुलिस-अभियोजन समन्वय से *मजबूत केस प्रस्तुति* संभव हुई है।
    * न्यायालय में मामलों के निस्तारण की *गति में वृद्धि* दर्ज की गई है।

    👉 *पुलिस अधीक्षक का संदेश*

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंभीर अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों को कानून के तहत *कठोरतम दंड* दिलाने हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

  • चेटीचंड महोत्सव के पवन अवसर पर सिंधी समाज के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह

    चेटीचंड महोत्सव के पवन अवसर पर सिंधी समाज के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह

    बुरहानपुर। सूर्य पुत्री ताप्ती सरिता के पावन तट पर बसे ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर मे श्री भगवान झूलेलाल जी का जन्म दिवस उत्सव बड़े ही श्रद्धा विश्वास और उल्लास आनंद एवं आस्था से मनाया गया इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चक्कर भाटा के संत सांई लाल दास जी भी बुरहानपुर नगरी में पधार कर अपने अमृत वचनों आशीर्वाद दिया साथ ही संत लाल दास जी बुरहानपुर जिले के सिंधी समाज के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया इस अवसर पर सिंधी समाज के गौरव एवं सिंधु रत्न मुख्य अतिथि

    माननीय विधायक भोपाल श्री भगवान दास सबनानी जी
    विशेष अतिथि माननीय भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र राज्य के प्रदेश अध्यक्ष नागपुर निवासी श्री वीरेंद्र कुकरेजा जी तथा भारतीय सिंधु सभा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री गुलाब ठाकुर जी एवं प्रख्यात समाजसेवी माननीय माधव दास भोजवानी बुरहानपुर नगर पालिका निगम की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे भारतीय जनता पार्टी के युवा और ऊर्जावान नेता अमित मिश्रा सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटील इस गरिमामय में समारोह में सम्मिलित होकर समारोह को गोरांवित किया
    संत श्री लाल दास जी के पावन प्रवचनों के उपरांत अनेक लजीज एवं स्वादिष्ट व्यंजनों से युक्त सिंधी फूड फेस्टिवल पूर्णत निशुल्क का भी आयोजन किया गया इस भव्य एवं दिव्यआयोजन में बुरहानपुर जिले के समस्त सिंधी परिवारों ने सम्मिलित होकर आयोजन को सफल और सार्थक बनाया फूड फेस्टिवल का लुफ्त और आनंद उठाया

  • बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फ़्लैग-मार्च निकाला गया

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फ़्लैग-मार्च निकाला गया

    आगामी त्योहार के लिए बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह तैयार। शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।

    पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी।

    आपत्तिजनक पोस्ट करने, फॉरवर्ड/लाइक करने वाले तत्वों पर की जाएगी सख़्त कार्यवाही।

    जिले भर में लगाए गए पुलिस के फिक्स पिकेट्स। सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टीया कर रही सतत पेट्रोलिंग।

    फ़्लैग-मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर शहर के संवेदनशील इलाकों,मुख्य चौराहा से होते थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ़्लैग-मार्च।

    फ़्लैग -मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, के नेतृत्व में आज दिनांक 26.03.26 को पुलिस फ़ोर्स द्वारा शहर के थाना क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया।

    पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर, सुभाष चौक, गांधी चौक, फूल चौक, भाई साहब की हवेली,नया मोहल्ला, तिलक हाल, प्रतापपुरा ,रियाजपहलवान की होटल,शिकारपुरा पानी की टंकी क्षेत्र में भ्रमण करता हुआ समाप्त किया गया।

    फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारीकोतवाली,शिकारपुरा,गणपति नाका, लालबाग , यातायात, एवं शहर के चारों थाने का पुलिस बल सम्मिलित रहा |

    बुरहानपुर पुलिस कि आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।