Author: Raza Khan

  • बुरहानपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल,  जिले में मंडल प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित

    बुरहानपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, जिले में मंडल प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित

    बुरहानपुर ‌। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत गुरूवार को खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर मंडल, बुरहानपुर जिले के शाहपुर एवं फोपनार मंडल के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं है।

    भाजपा का लक्ष्य हर समाज वर्ग का कल्याण व उत्थान करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को नया सीखने और उनके कौशल को निखारने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक होता है। पार्टी कार्यकर्ता सनातन और राष्ट्रवाद के ध्वज वाहक हैं। भाजपा संगठन हर समाज वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, यही कारण है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। हमें पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार काम करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना है। श्री अजय जामवाल ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश में खुशहाली और कल्याण की कामना की। *प्रशिक्षण व संगठनात्मक शक्ति से भाजपा को चुनावों में मिल रही लगातार विजय*भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होते रहते हैं। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने और अपने कौशल को सुधारने पर जोर देती है। भाजपा की सफलता केवल चुनावी जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उसकी मजबूत और स्थिर विचारधारा, संगठनात्मक शक्ति और निरंतर प्रशिक्षण का परिणाम है। हमें हमेशा अपनी कार्यप्रणाली और विचारों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त करना है, ताकि हम अपने कार्यों में दक्ष और समाज के प्रति अपने दायित्वों में निपुण बन सकें। भाजपा के कार्यकर्ताओं को राजनीति के असली उद्देश्य को समझना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सिर्फ सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सेवा का एक महत्वपूर्ण साधन है। भाजपा हमेशा लोगों के विश्वास पर खरी उतरी है और यही कारण है कि पार्टी सत्ता में लगातार बनी रहती है। भाजपा ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, और यही पार्टी की सफलता का कारण है।

    भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा आवश्यक*भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को वर्ष 2047 तक परम वैभव तक पहुंचाने के लिए पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति आवश्यक है। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता सनातन और राष्ट्रवाद के ध्वज वाहक हैं। आने वाले दिनों में बूथों पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिनमें आप में से कई कार्यकर्ता प्रशिक्षण व वक्ता बनकर जाएंगे। इसलिए प्रशिक्षण की बारीकियों, अनुशासन और समय-सारिणी का पूर्णतः पालन आवश्यक है। समय का पालन करने से स्वयं में अनुशासन आने के साथ कार्य भी समय पर पूरे होते हैं। पार्टी कार्यकर्ता सामाजिक समरसता के साथ समाज को अपने साथ जोड़कर भारत को परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य करना है। कार्यकर्ता चुनौतियों को स्वीकार कर समाज के लोगों को अपने साथ जोड़कर कार्य करें तो हर लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जाएगा।

    जामवाल ने बुरहानपुर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री हुकुमचन्द्र पूनमचन्द्र अग्रवाल, श्री गुलचन्द्र सिंह पर्ने एवं श्री विश्वनाथ पाटिल को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। बुरहानपुर जिले में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के पूर्व मंत्री, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री क्षितिज भट्ट, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने , जिला महामंत्री ईश्वर जी चौहान, मंडल टोली सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष संभाजी सगरे सहित जिला पदाधिकारी मंचासीन रहे।

  • मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी से, मां एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है! मनकक्ष विभाग

    मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी से, मां एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है! मनकक्ष विभाग

    बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के एसएनसीयू मातृ वार्ड नई बनी मां एवं नवजात शिशु के लिए ( शारीरिक एवं मानसिक) स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया!* *प्रसव के बाद का समय माँ और नवजात शिशु दोनों के लिए अत्यंत संवेदनशील होता है।* *इस दौरान माँ को शारीरिक कमजोरी के साथ-साथ मानसिक तनाव, चिंता, चिड़चिड़ापन एवं अवसाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उनके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।*
    नवजात शिशु के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम आहार है, जो उसके पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं विकास के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही स्वच्छता एवं समय पर टीकाकरण भी आवश्यक है।*
    *इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं परिजनों को प्रसवोत्तर देखभाल एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।* *किसी भी तनाव या समस्या की स्थिति में मनहित एप, टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 तथा प्रसव के बाद मां एवं नवजात शिशु के लिए सहायता हेतु 08047093147 पर संपर्क कर निःशुल्क एवं गोपनीय सहायता प्राप्त की जा सकती है।* **आयोजन केयर कैंपियन प्रोग्राम सीसीपी,एफसीसी एवं पीएमएच के अंतर्गत किए जा रहे हैं!*जिसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाना एवं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों को कम करना है!*
    *परिवार का सहयोग माँ और शिशु के स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है।* कार्यक्रम में जिला केयर कंपेनियम प्रोग्राम प्रभारी श्री अनूप सिंह राजपूत,श्रीमती सुषमा झरवड़े ,सीमा डेविड,कविता पवार ,विनीता खातरकर, रूपेश महाजन एवं माताएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे!*

  • नवागत पदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विधि सक्सेना से पैरालीगल वालेनटियर्स ने की सौजन्य भेंट व् किया भावभीना स्वागत

    नवागत पदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विधि सक्सेना से पैरालीगल वालेनटियर्स ने की सौजन्य भेंट व् किया भावभीना स्वागत

    बुरहानपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के पैरालीगल वालेनटियर्स ने नवागत पदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना से सौजन्य भेंट कर चर्चा की एवं भावभीना स्वागत किया । भेट दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया ने कहा कि हम सबको साथ में लेकर कार्य कर माननीय न्यायालय की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे हुये जरूरतमंद पात्रधारियों को प्राप्त हो । साथ ही सामुदायिक मध्यस्थता कार्यकम पर भी कार्य करना है।
    भेंट अवसर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के प्रेमदीप सांकला व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठखंड /सचिव, वरिष्ठ पैरालीगल वालेटियर्स व कुट्म्ब न्यायालय परामर्शदाता महेन्द्र जैन, डॉ० फौजिया सोडावाला, डॉ किरण सिंह , रजनी गट्टानी ,अल्मास खान ,इस अवसर पर उपस्थित थे ।

  • थाना निम्बोला क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए दम्पति एवं दो बच्चियों को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

    थाना निम्बोला क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए दम्पति एवं दो बच्चियों को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

    बुरहानपुर । जिले के थाना निम्बोला क्षेत्र में दवाटिया फाटक के पास मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें दम्पति और दो बच्चियाँ घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 31-03-2026 को शाम सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना निम्बोला में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रताप सिंह तोमर एवं पायलेट जितेंद्र ठाकुर ने मौके पर पहुँचकर मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें दम्पति और 02 बच्चियाँ घायल हो गयी थी।

    डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय निम्बोला में भर्ती करवाया, जहाँ घायल दम्पति एवं बच्चियों का उपचार किया जा रहा है।

  • लालबाग पुलिस की तत्परता से फांसी के फंदे पर लटके युवक की बचाई जान

    लालबाग पुलिस की तत्परता से फांसी के फंदे पर लटके युवक की बचाई जान

    दौड़ पड़ी एफआरबी 02 घटना स्थल मौके पर तुरंत।

    युवक की जान बचाने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत करने के दिए निर्देश।

    बुरहानपुर। दिनांक 30/03/26 को थाना पर एक लडकी रोते हुए आई और एक मोबाईल पर एक वीडियो दिखाया वह उसके भाई का था वीडियो मे उसके भाई सफीक द्वारा स्वय को फांसी लगाने के लिये जाना बोल रहा था लडकी ने उसके भाई सफीक का मोबाईल नंबर थाने पर पुलिस को दिया उनि जयपाल सिह राठौर द्वारा तत्काल सायबर सेल से संपर्क कर तत्काल लोकेशन प्राप्त कर थाना प्रभारी श्री अमित सिह जादौन के निर्देशानुसार प्राप्त लोकेशन गुरूसिख नगर पातोंडा रोड के पास होने से तत्काल थाना से एफआरवी 02 आर 596 संतोष जाधव व प्रआर 493 सुशील इंगले ,आर 106 यशवंत तिजारे मय एफआरवी वाहन चालक नितीन के लोकेशन पर रवाना हुये जहा लोकेशन पातोंडा रोड गुरूसिख नगर के पास खेत मे एक व्यक्ति बबुल के झाड पर चढा हुआ स्वंय को उसके काले रंग के दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर झुलते दिखने पर तत्काल प्रआर सुशील व आर 106 यशवंत द्वारा राहगिर लोगो की मदद से पेड मे फंदे लटके व्यक्ति को तत्काल ततपरता से प्रआर 493 सुशील तथा चालक नितीन तथा दो अन्य राहगिरो द्वारा अपने कंधे पर आर 106 यशवंत तिजारे उठाकर पेंड की तरफ उपर उठाया तथा आर 106 यशवंत द्वारा त्वरीत कांटो से भरे बबुल के पेड पर चढ कर फांसी के फंदे को काटकर फंदे पर लटके व्यक्ति को तुरंत ही निचे उतारा गया तथा उसके गले मे बंधे फंदे को तत्काल राहगिर संदीप कडु निवासी चिंचाला के द्वारा तत्काल खुलवाया गया और एफआरवी 02 से जिला अस्पताल बुरहानपुर ले जाकर भर्ती किया गया । यदि मौके पर तत्परता से प्रआर 493 सुशील आर 106 यशवंत व एफआरवी पायलट नितीन तथा राहगीर संदीप के द्वारा कार्य नही किया जाती तो सफीक की मृत्यु संभव थी । जो पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर व्यक्ति की जान बचाकर उत्कृष्ठ कार्य किया गया ।

    *बचाये गये व्यक्ति का नाम*- *सफिक पिता रफीक तडवी निवासी इंदिरा कालोनी बुरहानपुर*

    *सराहनीय भूमिका* :- उक्त संपुर्ण कार्यवाही मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहनिय कार्य करने पर उप निरी. जयपाल राठौर,प्रआर 493 सुशील इंगले, आर 106 यशवंत तिजारे,चालक पायलट नितीन ,राहगिर संदीप पिता कडु को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया ।

  • बड़े गणपति मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन

    बड़े गणपति मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन

    बुरहानपुर। बड़े गणपति मंदिर से विशाल वाहन रैली निकलकर गणपति नाका से होते हुए रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से शनवारा गेट से मण्डी चौराहे से ठाकुर कांप्लेक्स के सामने से सिटी कोतवाली के सामने से शनि मंदिर से भाई साहब की हवेली होते हुए राजपुरा से न्यामतपुरा से सालासर हनुमान मंदिर के सामने से आदर्श लाॅज के सामने से रास्तीपुरा हनुमान मंदिर परिसर पर वाहन रैली का समापन होगा।
    इस वाहन रैली की अगवानी गौभक्त एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक फैज खान साहब करेंगे।
    अगले दिन हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल सुबह 9 बजे विठ्ठल मंदिर से लोधीपुरा से गाजे बाजे अखाड़े के साथ भव्य शोभा यात्रा निकलकर ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर परिसर पर पहुंचेगी ,शोभा यात्रा के हनुमान मंदिर परिसर पहुंचने के पश्चात श्रीईच्छेश्वर हनुमान जी की महा आरती होगी और प्रसादी मे विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर पर रखा गया है-मंदिर परिसर मे भजन-कीर्तन,आरती की प्रस्तुति श्री हारून खान,संजय दुबे ब्रह्मपुर द्वारा और कुमारी जाहन्वी दिघे सूरत एवं खुशबू चौकसे ब्रह्मपुर द्वारा मधुर स्वरो भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जायेगी।
    सनातन वैदिक हिन्दू धर्म-परायण जनता से आग्रह है की इस दो दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव कार्य-क्रम में अपनी सहभागिता प्रदान कर धार्मिक पुण्य लाभ प्राप्त करे।
    ट्रस्ट के ईश्वर महाजन, हेमलाल मोरे,राकेश तिवारी,बन्टी मोरे,आलोक मिश्रा,शिवकुमार पासी,राहुल पासी,पवन बारी कुन्दन भगत,चेतन महाजन,योगेश महाजन,त्र्बंक भगत,प्रदीप तिवारी,राॅकी टेलर,दिलीप सोनी
    उपरोक्त जनकारी ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के महेश चौहान ने दी

  • बिजली दारों गैस के बढ़ते दामों, एलपीजी गैस की किल्लत के विरोध मे कांग्रेस दिया ज्ञापन

    बिजली दारों गैस के बढ़ते दामों, एलपीजी गैस की किल्लत के विरोध मे कांग्रेस दिया ज्ञापन

    बुरहानपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि व अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में SDM को कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक के नेतुत्व मे ज्ञापन बुरहानपुर मे ज्ञापन सौपा गया। जिसमें रिंकू टॉकजी ने कहा कि बुरहानपुर में पावरलूमो उद्योग वैसा ही मंडी के दौर से गुजर रहा है ऊपर से प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकार मनमाने धन बिजली बिलों में गैस की टंकियां में रुपया बढ़ा दिया है जिसमें बिजली बिल और टंकियां पर हुई बढ़ोतरी से महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है हमारी सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द बढ़ोतरी वापस ली जाए अनिदा कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन करेगी

    कांग्रेस मिडिया प्रभारी तफ्फज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने जानकारी देते हुए बातया की
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के मार्गदर्शन में आमजन की समस्याओं को लेकर राज्यपाल मोहदय के नाम बुरहानपुर एस.डी.एम. को सौंपा गया

    आज हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेत्री जसलीन कीर, अनिता अमर यादव, सलीम कोटनवाला,उबेद शेख, अमर यादव,हामिद डिमांड, मुज्जु मीर, आसिफ खान,जाहिर अब्बास,शाहिद बाँदा,हाफिज मंसुरी, राकेश खत्री,कैलाश यावतकर, सोहनलाल जवरे , शेली कीर,अर्जुन जंगाले,रुस्तम शेख,मीनाक्षी महाजन,शेख आरिफ ,आशीष भगत हुजैफा मुलायम वाला ,अरुण जोशी, हेमन्त सोनवणे, असलम खान, वसीम बक्श,इमरान खान,शहज़ाद नूर,राफिक मंसूरी,विक्की वाघमारे ,राजकुमार बचवानी , अकरम पठान,,दीपक जंगाले फरीद शेख साहब बंटी मोरे सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन शामिल हुए।

  • अर्चना चिटनिस ने वार्ड क्रमांक 43 लालबाग में विकास कार्यों को दी नई रफ्तार, लखन वाटिका सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों का भूमिपूजन

    अर्चना चिटनिस ने वार्ड क्रमांक 43 लालबाग में विकास कार्यों को दी नई रफ्तार, लखन वाटिका सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों का भूमिपूजन

    बुरहानपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 43 लालबाग में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने लखन वाटिका के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ, कॉलोनी का वार्षिक मिलन समारोह, नारी शक्ति सम्मान एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

    कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने वार्डवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसंवाद की इस पहल से नागरिकों में विश्वास और अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
    कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं का सम्मान कर नारी शक्ति को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया, जिससे सामाजिक समरसता और सहभागिता का सकारात्मक संदेश भी प्रसारित हुआ। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह और हर्ष का वातावरण बना रहा।
    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बेहद आत्मीय और संवेदनशील भाव से कहा कि यह वार्ड मेरा परिवार है और यहां का हर नागरिक मेरे अपने परिवार का सदस्य है। आप सभी की खुशहाली, सुरक्षा और सुविधा मेरी जिम्मेदारी है। विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं, बल्कि यह आपके जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने का प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि जब आप अपनी समस्या बताते हैं, तो वह केवल एक शिकायत नहीं होती, बल्कि मेरे लिए उसे हल करना एक कर्तव्य होता है। मेरा प्रयास है कि हर घर तक विकास पहुंचे और किसी को भी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। श्रीमती चिटनिस ने भरोसा दिलाया कि बुरहानपुर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और जनता के विश्वास पर वे हमेशा खरी उतरेंगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया कार्य बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने विकास कार्यांे की जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड में चल रहे विकास कार्यों में दत्त मंदिर स्थित सभा मंडप का जीर्णोद्धार, सागरवाड़ी क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण, तुलसी सरोवर उद्यान में मंच निर्माण एवं ब्लॉक लगाने का कार्य, लोधीपुरा रोड पर जल निकासी व्यवस्था, आरडीएसएस योजना अंतर्गत विद्युत केबल बिछाने का कार्य, द्वारकापुरी, ब्रजधाम एवं नारायण नगर में सौंदर्यीकरण, इंद्रजीत नगर स्थित त्रिवेणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण, ताप्ती नगर में पेवर ब्लॉक एवं वाटिका निर्माण, जमनानगर मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट पोल एवं प्रकाश व्यवस्था, ब्रजधाम उद्यान का जीर्णोद्धार, वार्ड के विभिन्न स्थानों पर बेंच स्थापना, सागर टॉवर से दत्त मंदिर तक बीटी सड़क निर्माण, माता मंदिर के पास पेवर ब्लॉक कार्य तथा चश्मे वाली चाल क्षेत्र में पेचवर्क एवं नाली निर्माण जैसे अनेक कार्य प्रगतिरत है।
    वार्ड पार्षद आशीष शुक्ला ने कहा कि वार्ड क्रमांक 43 लालबाग में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल विकास कार्यों की गति को दर्शाता है, बल्कि जनसंवाद, अपनत्व और जनभागीदारी के माध्यम से बुरहानपुर को एक सशक्त एवं विकसित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, डॉ. रमेश कापडि़या, मनोज अगनानी, डॉ. राहुल सुगंधी, डॉ. नीरज कक्कड़, आशीष शुक्ला, रूद्रेश्वर एंडोले, संतोष जायसवाल, विवेक दीक्षित, हेमंत शिंदे, हरीभाऊ बोरसे, कृष्णनंदू डे, अनिल मिश्रा, मोहित तिवारी, राकेश चौकसे, मनीष बारंगे, करण चौकसे, अजय राजपूत, अभिजीत ठोमरे, शैलेन्द्र शिवहरे, नारायण बेदलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम न केवल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधार करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य भी करते हैं! मनकक्ष विभाग

    मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम न केवल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधार करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य भी करते हैं! मनकक्ष विभाग

    बुरहानपुर। कॉलेज विद्यार्थियों में बढ़ते आत्महत्या के मामलों को देखते हुए जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालय धूलकोट में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    मनकक्ष प्रभारी डॉ. नयन मालवीय ने आत्महत्या के कारण, लक्षण एवं समय पर पहचान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।
    नर्सिंग ऑफिसर कुमारी विनीता खातरकर ने युवाओं में बढ़ती सोशल एंग्जायटी एवं उसके प्रबंधन के उपाय बताए।
    सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड ने मानसिक समस्याओं के समाधान, मनहित ऐप, टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं “गेटकीपर मित्र” की भूमिका पर जानकारी दी।
    शिक्षकों को काउंसलिंग सेल की आवश्यकता एवं उपयोगिता से अवगत कराया गया।
    *कार्यक्रम का उद्देश्य- विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना तथा आत्महत्या की घटनाओं को रोकना रहा।*
    *अध्यक्ष भील जनजाति एवं शिक्षा विभाग श्रीमान संतोष दागोडे ने युवाओं से समस्याओं पर खुलकर संवाद करने की अपील की।*
    कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. कन्हैया चौहान, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    *मुख्य संदेश: “जीवन अमूल्य है – हर समस्या का समाधान संवाद और सहयोग से संभव है!*

  • भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ , विधान अभिषेक व् प्रवचन होंगे

    भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ , विधान अभिषेक व् प्रवचन होंगे

    शोभायात्रा के दौरान इरान और इजराइल अमेरिका के मध्य हो रहे युद्ध में शांति स्थापित हो इस हेतु कमल टाकिज चौराहे पर विश्व शांति हेतु जैन धर्म के महामंत्र का जाप होगा l

    बुरहानपुर । जैन धर्म के 24 वे तीर्थनकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पुरे विश्व में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है l इसी परिपेक्ष में बुरहानपुर जिला श्री सकल जैन समाज द्वारा भी विभिन्न मंदिरों में 29 मार्च से 31 मार्च तक तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत 29 मार्च रविवार को समाज की प्रतिभाओ द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजस्थानी भवन में हुआ l 30 मार्च सोमवार को श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजपुरा में पूजा पाठ ,विधान अभिषेक सम्पन्न हुए जिसमे श्रीजी की शांतिधारा के आज के पुन्यार्जक विमलादेवी सुभाषचंद लुहाडिया जैन परिवार द्वारा एवं चिंतामणि कैलाशचंद पाटनी परिवार रहे l विधान एवं मुख्य कलश स्थापना के पुन्यार्जक लक्ष्मीदेवी जम्बुकुमार पहाड़िया परिवार द्वारा ,कलश स्थापना के पुन्यार्जक मोनाली सुहास हुमड ,सपना राहुल हुमड , अलका किरण हुमड , सुनीता निर्मल पाटनी रहे l दीपप्रज्वलन के पुन्यार्जक संजय शरद हुमड परिवार रहे l विधान में संगीत सानिध्य समाज के कर्मठ कार्यकर्ता व् गायक आलोक पाटोदी का रहा l

    30 मार्च सोमवार को श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर में भी विधान का आयोजन किया गया ,श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य शेखर जैन ,पंकज जैन , गौरव जैन परिवार को प्राप्त हुआ l विधान में सोधर्म इंद्र व् मंगल कलश स्थापना का सोभाग्य विमल कुमार अरिहंत कुमार पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ l श्री श्वेताम्बर शांतिनाथ जैन मंदिर के ट्रस्टी मेहुल जयराज जैन ने बताया की तिलक चौराहा मंदिर में पूजा पाठ , अभिषेक , सनात्र पूजा सम्पन्न हुई l शोभायात्रा के दौरान इरान और इजराइल अमेरिका के मध्य हो रहे युद्ध में शांति स्थापित हो इस हेतु कमल टाकिज चौराहे पर विश्व शांति हेतु जैन धर्म के महामंत्र का जाप होगा l
    श्री सकल जैन समाज के प्रमुख नरेन्द्र लुहाडिया जैन ,चन्द्रकांत भोगीलाल शाह ,किरण हुमड ,विवेक लुहाडिया जैन , पवन ठोलिया जैन , पंकज मेहता , जतनलाल सेठिया , मांगीलाल सेठिया ,ललित पन्नालाल जैन , वीरेन्द्र बडज्यात्या,दिनेश जैन , त्रिलोक जैन ने बताया की महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की शोभायात्रा आज मंगलवार को प्रातः 8 बजे श्री शांतिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर तिलक चौराहे से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजपुरा जाएगी वहा से शोभायात्रा निकलकर पांडूमल चौराहा , कमल टाकिज , गाँधी चौक , सुभाष चौक , सिटी कोतवाली से होते हुए साडी बाज़ार , फव्वारा चौक , शनि मंदिर रोड , बाई साहब की हवेली , पांडूमल चौराहे से होते हुए श्री आनंद संचेती भवन में धर्म सभा में परिवर्तित होगी l उपरोक्त जानकारी समाज के प्रमुख वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र जैन एवं प्रियल जयराज जैन द्वारा दी गई l