मूकबधिर अंध विद्यालय के 51 छात्र छात्राओं ने परीक्षा देकर शत प्रतिशत परीक्षा उत्तीर्ण कर शाला का नाम किया रोशन

बुरहानपुर। जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय के 2025-26 का पहली से लेकर 8 वी तक के अध्यनरत बच्चो का परीक्षा परिणाम ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ,सचिव महेंद्र जैन एवं शाला विकास समिति के चेयरमेंन प्रशांत तिवारी ,व बच्चो के पालकों एवं शाला के प्राचार्य देविदास चौहान व् अन्य स्टाफ की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किया l वर्तमान में ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने बताया की 61 बच्चो में से 51 बच्चो ने पहली से आठवी तक के परीक्षा में भाग लिया एवं सभी के सभी 51 बच्चे उत्तीर्ण हुए l 10 बच्चो से सम्पर्क साधने के बाद में भी शाला में लगातार अनुपस्थिति व् परीक्षा में सम्मिलित ना होना यह शाला के लिए चिंता का विषय है l
ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन ने बताया की पाचवी बोर्ड परीक्षा में मूकबधिर अंध विद्यालय के अंतर्गत विवेक किशोर पाटिल 78 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान ,आठवी बोर्ड परीक्षा में विजय कांतिलाल ने 76 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी तरह पहली कक्षा में मिलिद योगेश ने 82 %, दूसरी कक्षा में मिज्बा तस्लीम 67 % ,तीसरी कक्षा में मो. अबू बकर 81 % ,कक्षा चौथी में नितेश दिगम्बर 72 %, कक्षा छटवी में मो. नवाज नूर ने 65 % एवं कक्षा सातवी में आलिया शेख शब्बीर ने 84 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है l जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट मूकबधिर अंध विद्यालय के आधार स्तम्भ व संस्थापक अध्यक्ष सुरेश भाई श्रॉफ ने उपरोक्त उपलब्धी पर समस्त बच्चो ,पालको शाला के शिक्षको व वर्तमान बॉडी को बहुत बहुत बधाई व् शुभकामनाए दी l
परीक्षा परिणाम घोषणा अवसर को संबोधित करते हुए शाला विकास समिति के चेयरमेंन प्रशांत तिवारी ने कहा की 51 छात्र छात्रा परीक्षा में सम्मिलित होने के बाद 51 छात्र छात्राओं का उत्तीर्ण होना इस बात को सिद्ध करता है की शाला के आदरणीय गुरुजन अपनी मेहनत से इस देश के होनहार दिव्यांग बच्चो को आगे बढाने में भरसक प्रयासरत है l परीक्षा परिणाम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने समस्त शाला के बच्चो को एवं बच्चो के पालको को बधाई दी और कहा की यही बच्चे आगे चलकर पढ़ लिखकर इस देश का नाम रोशन करेगे l कार्यक्रम का संचालन शाला के उपप्राचार्य चन्द्रकांत पाटिल ने किया l इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक पंकज शाह , शिक्षिका वर्षा महाजन ,प्रमिला महाजन , पुष्पा महाजन , भाग्यश्री वाघमारे , शिक्षक धर्मेन्द्र भंडारी , शाला प्रबधंक नवनीत लाल चौधरी , लेखापाल श्याम निकम , ओपरेटर आकाश चौधरी उपस्थित थे l उपरोक्त जानकारी व् आभार शाला विकास समिति चेयरमेन प्रशांत तिवारी ने माना l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *