Author: Raza Khan

  • बाबा साहेब अम्बेडकर जी की 136 वी जयंती पर पद यात्रा, सफाई कार्य, एवं संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

    बाबा साहेब अम्बेडकर जी की 136 वी जयंती पर पद यात्रा, सफाई कार्य, एवं संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

    बुरहानपुर। मेरा युवा भारत बुरहानपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) व्दारा भारत रत्न डाॅ. भिमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर जिला युवा अधिकारी (मोनिका चौधरी जी) ने बताया कि भारत में विभिन्न जातियों व भाषाएँ बोली जाती है, अनेक धर्म और संस्कृतियाँ भारत में प्रचलित है उन सब लोगों का सम्मान व बराबरी का हक व न्याय के लिए बाबा साहेब ने संविधान बनाया, आज हम आजादी के 100 वर्ष की ओर अग्रसर है, हमे विकसित भारत के लिए कार्य करना है, इस हि विषय को लेकर संगोष्ठी कार्यक्रम हुआ, आदिवासी बालक छात्रावास शिकारपुरा से पद यात्रा करते हुए युवाओं ने सिलमपुरा अशोक बुध्द विहार पर बाबा साहेब की प्रतिमा के आस पास सफाई कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तथा प्रतियोगिता मे शामिल प्रतिभागियों में – प्रथम – दिनेश सिसौदिया – व्दितीय – अंकिता गोतम – तृतीय – हिमांशु गाढे को केन्द्र की ओर से प्रमाण पत्र व पुरुस्कार से सम्मानित किया गया, इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री शशिकांत लाहासे चेतन सिरतुरे, सुरेश कराडे छात्रवास अधिक्षक, व एजाज अंसारी आदि उपस्थित रहे।

  • भारत के साथ साथ पुरे विश्व मे शांति सदभावना ओर खुशहाली की दुआएं, देश के प्रति वफ़ादार रहना हमारा कर्तव्य – सैय्यदना मुफादल सैफुदीन साहब

    भारत के साथ साथ पुरे विश्व मे शांति सदभावना ओर खुशहाली की दुआएं, देश के प्रति वफ़ादार रहना हमारा कर्तव्य – सैय्यदना मुफादल सैफुदीन साहब

    बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर मे विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए हकीमी मे सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुदीन साहब का उर्स बड़ी ही श्रदा ओर अकीदत से मनाया जा रहा है जिसमे भारत सहित पुरे विश्व मे रेहने वाले दाऊदी बोहरा अनुयाई बुरहानपुर मे आये हुए है।

    दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी कोऑडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते हुए बातया की दाऊदी बोहरा समाज के आध्यत्मिक ओर रूहानी शख्सियत सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब के उर्स के अवसर पर 53 वें धर्मगुरु सैयदाना डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब ने बुरहानपुर मे शिरकत की।

    सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब का जन्म 1665 मे रामपुर मे हुआ अत्यंत विद्वान्, धर्मप्रेमी -विनम्रता के चलते आप से दूर दूर लोगो मिलने आते ओर आपका फैज़ पाते थे,
    आप की शख्सियत रूहानी दिनी रही आप साहित्य प्रेमी ओर महान लेखक थे उन्होंने उर्दू, संस्कृत, फ़ारसी ओर अरबी भाषाओं मे कई पुस्तके लिखी जो आज भी लोगो को प्रेरित करती है।

    *सैयदी हकीमुद्दीन साहब के उर्स पर 53 वें धर्मगुरु ने की विशेष दुआएं,*

    सैय्यदना डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब
    ने बुरहानपुर मे सोमवार रात्रि मे अपने पूर्वज सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब के उर्स के अवसर पर दरगाह मे जियारत कर पुष्प चढ़ाये साथ ही 53 वें धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब ने अपने मुल्क भारत के साथ साथ पुरे विश्व मे शांति सदभावना ओर खुशहाली की दुआएं की।

    सैय्यदना साहब ने उर्स के अवसर पर आये हुए सभी दाऊदी बोहरा समाज के जियारिनो को वयाज फरमाई जिसमे उन्हें सभी को अपने बच्चों को मोबइल से दूर रेहने की सलाह दी जिससे बच्चों के ध्यान अधत्मिक के साथ साथ पढ़ाई मे लगे जिससे उनका ओर देश के भविष्य उज्ज्वल हो उन्हें खुशी जाहीर की की समाज जनों द्वारा इनके संदेश को आत्मसत किया जाता है जिससे एक बेहतर समाज के निर्माण मे सहयोग मिलता है.

    53 वें धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफादल साहब ने सभी से कहा की जिस देश रहो उसके प्रति वफ़ादार रहना हमारा कर्तव्य ओर हर देशभक्त की पहचान है
    साथ ही उन्होंने कहा की अपने अस पास साफ सफाई के विशेष ख्याल रखें साथ ही पेड़ पौधे जरूर लगये जिसमे हमारे शरीर को एक स्वस्थ ओर बेहतर वातावरण मिल सके।

  • समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु व् लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्ति पर महेंद्र जैन को किया सम्मानित

    समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु व् लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्ति पर महेंद्र जैन को किया सम्मानित

    बुरहानपुर। कहते है की बचपन के सहपाठी किसी भी उम्र में मिले ,जीवन की यादे ताजा कर देते है l एसे ही पल को यादगार बनाया है उन सहपाठियों ने जिन लोगो ने पहली से लेकर ग्यारहवी तक अध्ययन कर आज भी अपनी जिन्दा दिली दोस्ती को जिन्दा रख याद किया lसहपाठी संजय शाह ने कहा की जीवन जीना है तो महेंद्र जैन से सीखो की दुसरो के लिए जीना ही अमूल्य जीवन है l जीवन को दुसरो के लिए कैसे जिया जाता है इस बात को सही मायने में महेंद्र जैन ने चरितार्थ कर दिखाया है l सहपाठी किशोर लाड ने कहा की गर्व हमे तब होता है जब किसी भी फिल्ड का बचपन का दोस्त जब उचाईयो पर पहुचकर समाज सेवा में रत रहकर जीवन को सार्थक कर आगे बढ़ता है तो हम सभी दोस्तों को गर्व इस बात का होता है की यह हमारा सहपाठी है और हमारा वह दोस्त है जिसके साथ में हमने बचपन व् वर्तमान बिता रहे है l इसी हेतु बचपन के सहपाठी महेंद्र जैन को कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में उत्कृष्ठ कार्य हेतु एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्ति पर सभी साथियों ने शाल , श्रीफल एवं पुष्पमाला व बुके से स्वागत किया l
    सम्मान समारोह को एक निजी होटल में आयोजित कर सहपाठी राजेश बजाज, संजय श्रॉफ , सुनील अग्रवाल ,राजकुमार मेहता , रविन्द्र तारकस ,सभी ने कहा की हमारे बचपन के साथी महेंद्र जैन ने इस जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में वह आयाम प्रस्तुत किये है व अनेको पुरस्कार व् अवार्ड प्राप्त किये है जिसका कोई सानी नही और हम सभी लोगो को गर्व होता है की हम महेंद्र जैन के सहपाठी है l उपेन्द्र जैन ने कहा की आज भी पहली वाली दोस्ती वही प्यार मोहब्बत को साथ लेकर इस उम्र के पड़ाव पर भी बरकरार रखकर समय समय पर सभी दोस्त मिलकर अपना जीवन साथ बिताते है l
    उपरोक्त जानकारी सहपाठी संजय शाह एवं किशोर लाड ने दी l

  • कांग्रेस पार्टी ने किया डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

    कांग्रेस पार्टी ने किया डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

    बुरहानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी, बुरहानपुर द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पर माल्यार्पण किया।
    इस अवसर कांग्रेसजनो ने बड़े पोस्ट ऑफिस के पास स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर उनके विचारों को नमन कर संविधान की मूल भावना को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष
    रिंकू टॉक, हमीद काजी, सुरेन्द्र सिंह, अजय रघुवंशी, अनीता यादव, महामंत्री आशीष भगत, सलीम कॉटनवाला,हमीद डायमंड,विनोद मोरे, मज्जू मीर, हमीद डायमंड, आसिफ खान, आरिफ खान , नोमान भाई,कैलाश यावतकर, फरीद काजी,शेख रुस्तम, पवन यादव, अरुण जोशी, असलम खान, साजिद अंसारी, विक्की वाघमारे, मीनाक्षी महाजन, शहजाद नूर, वसीम बख्श, शेख आरिफ, आलोक मिश्रा आदि उपस्थित थे।

  • बुरहानपुर में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन

    बुरहानपुर में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन

    बुरहानपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित जोन स्तरीय महिला संत समागम का भव्य आयोजन 12अप्रैल को स्थानीय सिंधी बस्ती स्थित धर्मशाला के पास वाले ग्राउंड में दोपहर 12 से 3ः00 बजे तक हर्षाेल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए उनमें प्रेम, करुणा, सहनशीलता और आत्मविश्वास जैसे मानवीय मूल्यों को जाग्रत करना है।

    समागम की अध्यक्षता नईदिल्ली से पधारी आदरणीय बहन डॉ प्रवीण खुल्लर जी( मेंबर इंचार्ज ,प्रचार प्रसार ) ने की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों में कहा कि
    *राम बुलवा भेजिया ,दिया कबीरा रोए, जो सुख साधु संग में सो वैकुंठ में न होए*
    मानव जीवन जिसके लिए देवी देवता भी तरसते है, मानव जीवन एक अनमोल अवसर है जिसमें ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है इसलिए, श्वासो के रहते ईश्वर की पहचान कर उनसे जुड़ना जरूरी है।ये ईश्वर सर्वत्र व्याप्त है । जिसकी पहचान ब्रह्मज्ञान द्वारा संभव है। और हर प्राणियों में इसी का वास है,इसलिए सभी का सम्मान, उनसे प्यार और मिलवर्तन वाले भाव से जीवन व्यापन करना चाहिए।
    सभी धर्म के भेद , ऊंचनीच के भेद को त्याग कर ,एक ईश्वर की संतान है उसी रूप में देखना चाहिए।
    *हर सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला होती है।*
    *परिवार से एक नारी जब आध्यात्म से जुड़ती है तो ,उसके माध्यम से पूरा परिवार जुड़ता है।*
    *स्वर्ग का नक्शा बन जाता जिस घर भी बस जावे नाम* क्योंकि फिर परिवार के सभी सदस्यों में ईश्वर दिखाई देता है। क्योंकि स्त्री ही परिवार की नींव है । इनके माध्यम से पूरे परिवार में जागरूकता आती है , प्रेम मिलवर्तन आदि समस्त मानवीय गुण परिवार मेंआते है।
    दुनिया की गृहस्थी के सारे काम करते हुए, सुंदर रिश्ते प्यार से निभाते हुए, कमल की तरह खिले रहना है।

    इस महिला समागम में बुरहानपुर सहित खंडवा, इंदौर, पीथमपुर, नंदबाग, महू, खरगोन, भटियान, गंनगाव, बसीपीपरी, सागौरकुटी, शीतलनगर, निंबोला और जैनाबाद ,लोधीपुरा , रावेर आदि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं बहनें सम्मिलित हुईं।

    यह आयोजन इंदौर के जोनल इंचार्ज आदरणीय श्री उदयवीर सिंह तथा सेवादल के क्षेत्रीय संचालक मुरलीधर लालवानी जी बुरहानपुर के मुखी चन्द्रलाल लालवानी जी के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, इन्होंने सभी सेवादारों एवं प्रशासन के सकारात्मक सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद प्रकट किया।

  • बुरहानपुर में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन

    बुरहानपुर।संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित जोन स्तरीय महिला संत समागम का भव्य आयोजन 12अप्रैल को स्थानीय सिंधी बस्ती स्थित धर्मशाला के पास वाले ग्राउंड में दोपहर 12 से 3ः00 बजे तक हर्षाेल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।

    इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए उनमें प्रेम, करुणा, सहनशीलता और आत्मविश्वास जैसे मानवीय मूल्यों को जाग्रत करना है।समागम की अध्यक्षता नईदिल्ली से पधारी आदरणीय बहन डॉ प्रवीण खुल्लर जी( मेंबर इंचार्ज ,प्रचार प्रसार ) ने की।

    उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों में कहा कि राम बुलवा भेजिया दिया कबीरा रोए, जो सुख साधु संग में सो वैकुंठ में न होए* मानव जीवन जिसके लिए देवी देवता भी तरसते है, मानव जीवन एक अनमोल अवसर है जिसमें ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है इसलिए, श्वासो के रहते ईश्वर की पहचान कर उनसे जुड़ना जरूरी है।ये ईश्वर सर्वत्र व्याप्त है । जिसकी पहचान ब्रह्मज्ञान द्वारा संभव है। और हर प्राणियों में इसी का वास है,इसलिए सभी का सम्मान, उनसे प्यार और मिलवर्तन वाले भाव से जीवन व्यापन करना चाहिए। सभी धर्म के भेद , ऊंचनीच के भेद को त्याग कर ,एक ईश्वर की संतान है उसी रूप में देखना चाहिए।

    हर सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला होती है।

    परिवार से एक नारी जब आध्यात्म से जुड़ती है तो ,उसके माध्यम से पूरा परिवार जुड़ता है। *स्वर्ग का नक्शा बन जाता जिस घर भी बस जावे नाम* क्योंकि फिर परिवार के सभी सदस्यों में ईश्वर दिखाई देता है। क्योंकि स्त्री ही परिवार की नींव है । इनके माध्यम से पूरे परिवार में जागरूकता आती है , प्रेम मिलवर्तन आदि समस्त मानवीय गुण परिवार मेंआते है। दुनिया की गृहस्थी के सारे काम करते हुए, सुंदर रिश्ते प्यार से निभाते हुए, कमल की तरह खिले रहना है।

    इस महिला समागम में बुरहानपुर सहित खंडवा, इंदौर, पीथमपुर, नंदबाग, महू, खरगोन, भटियान, गंनगाव, बसीपीपरी, सागौरकुटी, शीतलनगर, निंबोला और जैनाबाद ,लोधीपुरा , रावेर आदि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं बहनें सम्मिलित हुईं।**यह आयोजन इंदौर के जोनल इंचार्ज आदरणीय श्री उदयवीर सिंह तथा सेवादल के क्षेत्रीय संचालक मुरलीधर लालवानी जी बुरहानपुर के मुखी चन्द्रलाल लालवानी जी के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, इन्होंने सभी सेवादारों एवं प्रशासन के सकारात्मक सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद प्रकट किया।*

  • सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का बुरहानपुर आगमन, सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन के उर्स में होंगे

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का बुरहानपुर आगमन, सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन के उर्स में होंगे

    बुरहानपुर। दुनिया भर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परमपूज्य सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन, 12 अप्रैल को रात 8:30 बजे मुंबई से बुरहानपुर पहुंचे। स्टेशन पर एकत्रित हजारों समुदाय के सदस्यों ने उनका आत्मीय भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया ।इस दौरान सैय्यादना साहब का दीदार होते ही मौला मौला की गूंज से स्टेशन महक उठा।

    मौला मौला की गूंज से स्टेशन महक उठा

    दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी कोऑडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते हुए बातया की सैयदना सैफुद्दीन साहब अपने पूर्वज, सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब की पुण्यतिथि मनाने के लिए बुरहानपुर मे आये है सैय्यादन साहब बुरहानपुर दरगाह ए हकीमी स्तिथ हकीमी मस्जिद में मंगलवार को प्रवचन देंगेइस अवसर पर मध्य प्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों से हजारों बोहरा समुदाय के सदस्य शहर में मौजूद रहेंगे।

    सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन का जन्म 1665 में 34वें धर्मगुरु सैयदना बदरुद्दीन बिन मुल्ला राज के काल में हुआ था। वे साहित्य के प्रेमी और एक महान लेखक थे, जिन्होंने उर्दू, संस्कृत, फारसी और अरबी में पुस्तकों की रचना की थी।अपनी धर्मपरायणता, विनम्रता और अत्यंत विद्वत्ता के लिए प्रसिद्ध, सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन का जीवन और विरासत आज भी दुनिया भर के हजारों दाऊदी बोहरा सदस्यों को प्रेरित करती है।

  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला कानून बनेगा-अर्चना चिटनिस

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला कानून बनेगा-अर्चना चिटनिस

    बुरहानपुर। नारी शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में आज बुरहानपुर के परमानंद गोविन्दजीवाला ऑडिटोरियम में एक भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों बहनों ने सहभागिता करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने नारी शक्ति के संकल्प को और अधिक सशक्त रूप प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, नगर निगमाध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनाली पाटिल, उपाध्यक्ष आशा पाटिल, खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे, चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में महिला नेतृत्व वाले विकास को देश की प्रगति का आधार बताते हुए महिलाओं की भूमिका को निर्णायक बताया। उनके विचारों ने उपस्थित मातृशक्ति में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला कानून बनेगा। यह अधिनियम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। आजादी के बाद से महिलाओं को देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में आरक्षण दिए जाने की मांग समय-समय पर की जाती रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कभी आरक्षण दिलाने का प्रयास नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाकर देश की आधी आबादी के प्रति भाजपा के सम्मान और दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित किया है।
    *देश ऐतिहासिक निर्णय का साक्षी बनने जा रहा है*
    भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून के रूप में हम सभी एक ऐसे ऐतिहासिक निर्णय का साक्षी बनने जा रहे हैं, जिसमें देश का भाग्य बदलने की क्षमता होती है। जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वो सपना अब साकार हो रहा है। ये पूरे देश के लिए बहुत ही खास समय तो है ही, साथ ही यह मातृशक्ति के लिए भी अविस्मरणीय क्षण है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ केवल एक कानून नहीं, बल्कि सदियों से प्रतीक्षित उस सामाजिक न्याय की प्रतिज्ञा है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धरातल पर उतारा है। यह विधेयक महिलाओं को केवल वोट बैंक समझने वाली मानसिकता को ध्वस्त कर उन्हें नीति-निर्धारण और नेतृत्वकारी भूमिका में बैठाने का ऐतिहासिक काम करेगा। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ स्वतंत्र भारत के इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जो हमारी माताओं-बहनों को याचक से नायक की भूमिका में स्थापित करेगा। सालों से संसद की दहलीज पर खड़ी भारत की बेटियों का इंतजार अब खत्म हुआ है, क्योंकि यह अधिनियम उन्हें वह राजनीतिक सामर्थ्य दे रहा है, जहां वे स्वयं अपने और देश के भविष्य का फैसला करेंगी। नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद आयोजित पहले सत्र की शुरुआत ही ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से हुई थी यानी लोकतंत्र के नए मंदिर का पहला ऐतिहासिक कदम ही भारत की मातृशक्ति को समर्पित रहा। यह इस बात का उद्घोष है कि नया भारत अब अपनी बेटियों के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उस गारंटी का प्रमाण है, जिसने दशकों से राजनीति के हाशिये पर खड़ी भारत की बेटियों को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का संवैधानिक अधिकार देकर उन्हें राष्ट्र का भाग्यविधाता बना दिया है।
    भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला कानून महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। स्वतंत्रता के आंदोलन में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। देश की स्वाधीनता के बाद मातृशक्ति ने जो सपने देखे थे, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी उन सपनों को साकार कर रहे हैं। आजादी के बाद देश में वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने नारी शक्ति के सम्मान व अधिकार देने के लिए कोई कार्य नहीं किया। नारी शक्ति वंदन कानून बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश की आधी आबादी की मन की बात को पूरा कर दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की संसद में वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया गया था। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद वर्ष 2023 में यह कानून बन गया था। प्रधानमंत्री जी ने अगली जनगणना और उसके बाद पूर्ण परिसीमन के बाद नारी शक्ति वंदन कानून को लागू करने का निर्णय लिया था। लेकिन कोविड के कारण जनगणना में हुई देरी से यह नहीं हो सका। महिलाओं को आरक्षण दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ निश्चय और प्रतिबद्धता ही है कि इस कानून को लागू कराने के लिए 16, 17 एवं 18 अप्रैल को देश की संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।
    *आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महती भूमिका निभाएगा महिला आरक्षण कानून*
    भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तेज गति से हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री जी भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। महिलाओं को आरक्षण देने वाला ‘नारी शक्ति वंदन‘ कानून लागू होने के बाद देश की आधी आबादी को उसका पूरा हक मिल जाएगा। महिला आरक्षण लागू होने के बाद महिलाएं और संवेदनशीलता, जिम्मेदारी के साथ देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर सकेंगी। महिला आरक्षण कानून देश को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करने में महिता भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं फाइटर प्लेन तक उड़ा रही हैं। देश की प्रधानमंत्री महिला रह चुकी हैं। कई राज्यों में मुख्यमंत्री, राज्यपाल के साथ वर्तमान में देश की राष्ट्रपति भी जब महिला है तो संसद में महिलाओं के प्रतिनिधत्व को बढ़ाने में कांग्रेस को क्यों आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं को अपमानित करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण पहले से प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में मध्यप्रदेश में महिलाओं को भले 50 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, लेकिन नगर निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 54 प्रतिशत है। अब देश की संसद और राज्यों के विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा तो महिलाएं देश को आत्मनिर्भर बनाने में अभूतपूर्व योगदान देने में पीछे नहीं रहेंगी।
    *दशकों तक महिला आरक्षण पर कांग्रेस केवल राजनीति करती रही*
    भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक महिला आरक्षण के नाम पर देश की आंखों में धूल झोंकी है। उनके लिए यह विधेयक केवल चुनावों के घोषणापत्र का पन्ना मात्र था, जिसे उन्होंने कभी नीयत के साथ लागू नहीं किया। आज कांग्रेस को जवाब देना होगा कि जिस देश ने उन्हें दशकों तक पूर्ण बहुमत और निर्बाध सत्ता सौंपी, संसद में उस देश की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाए? महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली कांग्रेस का इतिहास ही यह रहा है कि उन्होंने हमेशा आधी आबादी के अधिकारों को अपने राजनीतिक स्वार्थ और सहयोगियों के दबाव की वेदी पर चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की उज्ज्वला योजना में सवा दस करोड़ महिलाओं को घरेलू गेस का कनेक्शन मिल चुका है। प्रधानमंत्री जनधन योजना में जितने खाते खोले गए हैं, उनमें 56 प्रतिशत बैंक खाते महिलाओं के हैं। देशभर में 35 करोड़ महिलाओं को मुद्रा लोन दिलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि चुनी हुई महिला जनप्रतिनिधि निःसंदेह ही संसदीय बहसों की गुणवत्ता बढ़ाएंगी, कानून और नीति निर्माण को प्रभावित करेंगी और सभी भारतीयों की बेहतरी के लिए शासन में सकारात्मक योगदान देंगी। महिलाओं को सशक्त बनाने का मतलब एक राष्ट्र को सशक्त बनाना है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो समाज समृद्ध होता है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। यह बहुत बड़ा और मजबूत कदम है। ये अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बड़ा कदम है।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पंचायत बोरी बुजुर्ग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया गया आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पंचायत बोरी बुजुर्ग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया गया आयोजन

    बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 11अप्रैल शनिवार को ग्राम पंचायत बोरी बुजुर्ग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 73से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
    शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ अकरम खान ( जनरल मेडिसिन ), एवं अमित नायडू नेत्र विशेषज्ञ के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया।
    सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क ECG, शुगर जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई।
    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे, स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल परिसर में लगा निःशुल्क हृदय रोग विभाग का स्वास्थ्य शिविर

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल परिसर में लगा निःशुल्क हृदय रोग विभाग का स्वास्थ्य शिविर

    बुरहानपुर। मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा दिनांक 12 अप्रैल (रविवार) को हॉस्पिटल परिसर में निःशुल्क हृदय रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 102 से अधिक मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेन्द्र सिंह ठाकुर एवं जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अकरम खान द्वारा हृदय रोग से संबंधित बीमारियों के उपचार तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत परामर्श दिया गया। शिविर में सभी मरीजों का निःशुल्क ECG, 2D इको, शुगर जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। यह स्वास्थ्य शिविर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।