Category: बुरहानपुर पुलिस

  • बाल विवाह सामाजिक अपराध है, अक्षय तृतीया पर्व पर निर्देशित टीम द्वारा बाल विवाह समझाईश देकर रूकवाया

    बाल विवाह सामाजिक अपराध है, अक्षय तृतीया पर्व पर निर्देशित टीम द्वारा बाल विवाह समझाईश देकर रूकवाया

    बुरहानपुर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर श्रीमती विधि सक्सेना एवं श्री प्रेमदीप सांकला, व्यवहार न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभागके संयुक्त तत्वावधान में जिला व तहसील स्तर पर 02 अलग अलग टीमो का गठन किया गया ।

    एक टीम द्वारा खकनार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित विवाह समारोह का निरीक्षण किया गया जिसमें सुश्री अनुपमा मुजाल्दे, जिला विधिक सहायता अधिकारी, पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स श्री महेन्द्र जैन, डाॅ. फौजिया सोडावाला, डाॅ. किरणसिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुश्री विजयासिंह चैहान, समिति के सदस्य श्री मोहन पंवार, मेघा भीड़े, सीमा आसीम पाटील, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती मंदा मोरे के साथ-साथ क्षेत्र की सुपरवाईजर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पुलिस विभाग से एक महिला एवं पुरूष आरक्षक उपस्थित रहे। उक्त दस्ते द्वारा एक स्थल पर पंचनामा बनाकर समझाईस देकर बाल विवाह रूकवाया गया। इस अवसर पर खकनार क्षेत्र में बाल विवाह के संबंध में शपथ भी दिलवाई गई।
    द्वितीय टीम द्वारा नेपानगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित विवाह समारोह का निरीक्षण किया गया। जिसमें पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स श्री लखनलाल लौवंशी, श्री शहजाद अली, श्री पुरूषोत्तम वानखेड़, श्री सुनील शिंदे, पुलिस विभाग से एक पुरूष व एक महिला आरक्षक उपस्थित रहेे।
    बाल विवाह कानूनन अपराध है। यह प्रथा बच्चों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करती है। इस प्रथा से बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान होता है। लड़की की उम्र 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 से कम होने पर शादी करना बाल विवाह माना जाता है।
    सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l

  • महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु “सृजन, सम्मान एवं अभिमन्यु” विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित

    महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु “सृजन, सम्मान एवं अभिमन्यु” विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित

    बुरहानपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से “सृजन, सम्मान एवं अभिमन्यु” विशेष जागरूकता अभियान जिला बुरहानपुर में चलाया जा रहा है।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम स्कूल एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया जा रहे है।

    दिनांक 18.04.2026 को थाना प्रभारी नेपानगर श्रीमती ज्ञानू जायसवाल एवं स्टाफ द्वारा ठाकुर वीरेंद्र सिंह स्कूल नेपानगर में उपस्थित बच्चों को अभियान के तहत जागरूकता के संबंध में छोटी-छोटी बातें बताई गई ।

    “सृजन”: बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने हेतु
    “सम्मान”: महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा पर केंद्रित
    “अभिमन्यु”: बालकों में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने हेतु
    बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा एवं नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया। महिला डेस्क एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई।
    बालिकाओं को आत्मरक्षा (Self-Defense) का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा कर सकें।

    *बुरहानपुर पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान किया जा सके।*

  • थाना खकनार पुलिस द्वारा 02 अपहृता बालिका को दस्तायब कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

    थाना खकनार पुलिस द्वारा 02 अपहृता बालिका को दस्तायब कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

    पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में संचालित “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत 02 अपहृता बालिका को किया दस्तायब।

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र पाटीदार व्दारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालक व बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तायबी करने एवं जन जागरूकता कार्यक्रम कराने हेतु निर्देशित किया गया था।

    आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर गौरव पाटिल अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर निर्भयसिंह अलावा एवं के मार्गदर्शन में ‘मुस्कान विशेष अभियान’ चलाया जा रहा है।

    (1).दिनांक 10/10/2025 को फरियादी द्वारा थाना हाजीर आकर रिपोर्ट किया कि उसकी 16 साल की लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुलसाकर भगाकर ले गया । रिपोर्ट पर थाना खकनार में अपराध क्रमांक 466/2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    दिनांक 15/04/2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना प्राप्त हूँ की अपहृता जिला जालना महाराष्ट्र में होना बताया । थाना प्रभारी व्दारा टीम गठित कर जिला जालना महाराष्ट्र रवाना किया गया । जहा टीम व्दारा अपहृता को ग्राम कुमारी मनठा जिला जालना महाराष्ट्र से आरोपी अर्जून पिता सुनिल कोरकू उम्र 20 साल निवासी देडतलाई के कब्जे से दस्तयाब किया गया । अपहृता एवं आरोपी को साथ लेकर थाना आये जहा पर पीडिता के कथन लिये गये कथन पर से आरोपी के विरूद्ध बहलाफसला कर भगाकर ले जाने तथा बलात्कार करने की धारा का ईजाफा किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय बुरहानपुर पेश किया गया है ।

    (2).दिनांक 08/04/2026 को फरियादी द्वारा थाना हाजीर आकर रिपोर्ट किया कि 17 साल की लडकी को काई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । जिसे कल दिनांक 16/04/2026 का आरोपी संजय पिता सिकदार भिलाला उम्र 19 साल निवासी बलवाडा को कब्जे से दस्तयाब किया गया । पीडिता के कथन पर से आरोपी के विरूद्ध बलात्कार की धारा बढाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

    *महत्वपूर्ण भूमिका*:निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि किरण ठाकुर, सउनि तारक अली, सउनि कुबेरसिंह जाठव, प्रआर 141 मनीष भटुरे, म.आर प्रिति एकले, आरक्षक मंगल पालवी, विजयन्द्र देवल्ये, सायबर सेल से आर दुर्गेश पटेल, ललित, सत्यपाल की सराहनीय भूमिका रही ।

  • पुलिस अधीक्षक ने थाना शाहपुर के कॉन्फ्रेंस हाल का किया शुभारंभ

    पुलिस अधीक्षक ने थाना शाहपुर के कॉन्फ्रेंस हाल का किया शुभारंभ

    पुलिस अधीक्षक ने विधि-विधान के साथ फीता काटकर कॉन्फ्रेंस हॉल का शुभारंभ किया ।

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार द्वारा थाना शाहपुर परिसर में कॉन्फ्रेंस हॉल का विधिवत
    पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कॉन्फ्रेंस हॉल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।नवीन सभा कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।सभा कक्ष में तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था की गई है। इस कॉन्फ्रेंस हॉल में विभागीय बैठकों, अपराध समीक्षा कानून-व्यवस्था संबंधी मीटिंग एवं पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण, ब्रीफिंग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में यह हॉल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    कार्यक्रम में एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा ,रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित एवं थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा सहित थाना शाहपुर का समस्त स्टाफ ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

    उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवीन
    कॉन्फ्रेंस हॉल के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त किया।अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया।

  • थाना निम्बोला क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए दम्पति एवं दो बच्चियों को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

    थाना निम्बोला क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए दम्पति एवं दो बच्चियों को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

    बुरहानपुर । जिले के थाना निम्बोला क्षेत्र में दवाटिया फाटक के पास मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें दम्पति और दो बच्चियाँ घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 31-03-2026 को शाम सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना निम्बोला में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रताप सिंह तोमर एवं पायलेट जितेंद्र ठाकुर ने मौके पर पहुँचकर मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें दम्पति और 02 बच्चियाँ घायल हो गयी थी।

    डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय निम्बोला में भर्ती करवाया, जहाँ घायल दम्पति एवं बच्चियों का उपचार किया जा रहा है।

  • लालबाग पुलिस की तत्परता से फांसी के फंदे पर लटके युवक की बचाई जान

    लालबाग पुलिस की तत्परता से फांसी के फंदे पर लटके युवक की बचाई जान

    दौड़ पड़ी एफआरबी 02 घटना स्थल मौके पर तुरंत।

    युवक की जान बचाने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत करने के दिए निर्देश।

    बुरहानपुर। दिनांक 30/03/26 को थाना पर एक लडकी रोते हुए आई और एक मोबाईल पर एक वीडियो दिखाया वह उसके भाई का था वीडियो मे उसके भाई सफीक द्वारा स्वय को फांसी लगाने के लिये जाना बोल रहा था लडकी ने उसके भाई सफीक का मोबाईल नंबर थाने पर पुलिस को दिया उनि जयपाल सिह राठौर द्वारा तत्काल सायबर सेल से संपर्क कर तत्काल लोकेशन प्राप्त कर थाना प्रभारी श्री अमित सिह जादौन के निर्देशानुसार प्राप्त लोकेशन गुरूसिख नगर पातोंडा रोड के पास होने से तत्काल थाना से एफआरवी 02 आर 596 संतोष जाधव व प्रआर 493 सुशील इंगले ,आर 106 यशवंत तिजारे मय एफआरवी वाहन चालक नितीन के लोकेशन पर रवाना हुये जहा लोकेशन पातोंडा रोड गुरूसिख नगर के पास खेत मे एक व्यक्ति बबुल के झाड पर चढा हुआ स्वंय को उसके काले रंग के दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर झुलते दिखने पर तत्काल प्रआर सुशील व आर 106 यशवंत द्वारा राहगिर लोगो की मदद से पेड मे फंदे लटके व्यक्ति को तत्काल ततपरता से प्रआर 493 सुशील तथा चालक नितीन तथा दो अन्य राहगिरो द्वारा अपने कंधे पर आर 106 यशवंत तिजारे उठाकर पेंड की तरफ उपर उठाया तथा आर 106 यशवंत द्वारा त्वरीत कांटो से भरे बबुल के पेड पर चढ कर फांसी के फंदे को काटकर फंदे पर लटके व्यक्ति को तुरंत ही निचे उतारा गया तथा उसके गले मे बंधे फंदे को तत्काल राहगिर संदीप कडु निवासी चिंचाला के द्वारा तत्काल खुलवाया गया और एफआरवी 02 से जिला अस्पताल बुरहानपुर ले जाकर भर्ती किया गया । यदि मौके पर तत्परता से प्रआर 493 सुशील आर 106 यशवंत व एफआरवी पायलट नितीन तथा राहगीर संदीप के द्वारा कार्य नही किया जाती तो सफीक की मृत्यु संभव थी । जो पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर व्यक्ति की जान बचाकर उत्कृष्ठ कार्य किया गया ।

    *बचाये गये व्यक्ति का नाम*- *सफिक पिता रफीक तडवी निवासी इंदिरा कालोनी बुरहानपुर*

    *सराहनीय भूमिका* :- उक्त संपुर्ण कार्यवाही मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहनिय कार्य करने पर उप निरी. जयपाल राठौर,प्रआर 493 सुशील इंगले, आर 106 यशवंत तिजारे,चालक पायलट नितीन ,राहगिर संदीप पिता कडु को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया ।

  • जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ किया गया नाइट कांबिंग ऑपरेशन

    जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ किया गया नाइट कांबिंग ऑपरेशन

    बुरहानपुर। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’की कार्यवाही की गई।

    राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थानों की पुलिस एक साथ उतरी मैदान में।

    रात 09 बजे से सुबह 03.00 बजे तक चले “नाईट कांबिंग ऑपरेशन” में पुलिस टीमों द्वारा *21* स्थाई वारंट, *33* गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही थाना क्षेत्रों के *150* गुंडे *62* निगरानी बदमाशों को चेक किये गए |*

    पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना द्वारा जिलों में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने के साथ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित रूप से ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ किये जाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में दिनांक 29.03.26 की रात्रि में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थाना क्षेत्रों कोतवाली,शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला में दिनांक 29/03/26 की रात्रि में एक साथ *”नाइट कांबिंग ऑपरेशन”* चलाया गया। कांबिंग ऑपरेशन *रात 09 बजे से शुरू होकर सुबह 03.00 बजे* तक चला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कांबिंग ऑपरेशन हेतु हर थाने में 03-03 टीमें बनाई गई थी। कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, गुंडे-बदमाशों की सघन चैकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ 06 घंटे कॉम्बिंग गश्त की गई।

    *स्थाई वारंट की तमिल में*-

    *थाना कोतवाली ने 01, थाना शिकारपुरा ने 05, थाना लालबाग ने 03, थाना गणपति नाका ने 02, थाना शाहपुर ने 03,निंबोला ने 02, नेपानगर ने 01, खकनार ने 04।इस तरह कुल *21* स्थाई वारंट* तामील किए गए।*

    *गिरफ्तारी वारंट तामिली में*-

    *कोतवाली ने 03, शिकारपुरा ने 08, गणपति नाका ने 05,लालबाग ने 05, शाहपुर ने 08, निंबोला ने 04, शाहपुर ने इस तरह कुल *33*गिरफ्तारी वारंट* तामील किए गए।*

    *चैकिंग की कार्यवाही के दौरान*-

    *62*निगरानी बदमाश *150* गुण्डा बदमाश* की चैकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडे, बदमाशों की उनके घरों पर जाकर चेकिंग की गई साथ ही गुण्डों एवं बदमाशों द्वारा वर्तमान समय में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को यह चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।

  • पुलिस थाना नेपानगर को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता

    पुलिस थाना नेपानगर को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता

    बुरहानपुर। थाना नेपानगर चौकी नावरा पुलिस द्वारा घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 02 आरोपियों को सोने चांदी के जेवरात के साथ किया गिरफ्तार।

    सोने की झुमकी ,चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन कुल कीमती 01 लाख 50 हजार रूपयें का चोरी का मशरूका जप्त।

    संक्षिप्त विवरणः*-दिनांक 24.03.2026 को फरियादी विजय निवासी ग्राम केरपानी द्वारा रिपोर्ट किया कि उसके द्वारा सोने चांदी के जेवरात घर में पेटी में ताला लगाकर रखे थे, फरियादी अपने परिवार के साथ बाजार गया था वापस आकर उसने पेटी को देखा तो पेटी का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखी सोने की झुमकी तथा चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर पेटी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती करीबन 01 लाख 50 हजार रूपये के चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 305 (a), 331 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में फरार, उद्दघोषित आरोपियो एवं चोरी के प्रकरणो में फरार चल रहे आरोपियो की धर पकड़ करने हेतु निर्देशित किया जा रहा था।

    इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जासयवाल एवं चौकी प्रभारी उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटनाओं में आरोपियों की तलाश प्रारम्भ की गई।

    गठित टीम द्वारा प्रकरण में संदेही आमीन तथा रमजान को पुछताछ हेतु पुलिस चौकी नावरा लेकर आये। जिनसे चोरी के संबंन्ध में तकनिकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर उनके द्वारा सोने चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया।

    आरोपीगण आमीन पिता बरकत जाति मुल्तानी तथा रमजान पिता मोहम्मद दोनो निवासी ग्राम केरपानी को आज दिनांक 28/03/26 को गिरफ्तार कर आरोपीगण से सोने की झुमकी तथा चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन कुल कीमती 01 लाख 50 हजार रूपयें का मशरूका जप्त किया गया।आरोपीयो से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    *गिरफ्तार आरोपीगण*

    (1).*आमीन पिता बरकत मुल्तानी उम्र 19 निवासी ग्राम केरपानी थाना नेपानगर*

    (2).*रमजान पिता मोहम्मद उम्र 21 निवासी ग्राम केरपानी थाना नेपानगर*

    *आरोपियो से जप्त मश्रुका*:

    *सोने की झुमकी ,चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन कुल कीमती 01 लाख 50 हजार रूपयें का चोरी का मशरूका जप्त।*

    *महत्वपूर्ण भूमिका*: थाना प्रभारी नेपानगर ज्ञानू जायसवाल ,चौकी प्रभारी नावरा उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर संदीप पटेल, प्रआर दीपक राजपूत, प्रआर सुभाष मोरे, आर संदीप वानखेडे, सैनिक सुनील मगरे एवं सैनिक मन्नुलाल का सराहनीय योगदान रहा है।

  • पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में महिला अपराधों में प्रभावी न्यायिक परिणाम

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में महिला अपराधों में प्रभावी न्यायिक परिणाम

    महिला सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक की पहल रंग लाई, पुलिस की मॉनिटरिंग टीम की निगरानी से 23 मामलों में सजा

    महिला सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प: बुरहानपुर पुलिस की विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था से प्रभावी न्याय सुनिश्चित

    महिला संबंधी गंभीर अपराधों—विशेषकर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट—में त्वरित एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार* के निर्देशन में एक *विशेष मॉनिटरिंग टीम* का गठन किया गया है। यह पहल न्यायालयीन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने, साक्ष्य प्रस्तुतिकरण को प्रभावी बनाने तथा पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    *संगठित एवं बहु-स्तरीय मॉनिटरिंग प्रणाली*

    गठित टीम द्वारा कार्यों को सुनियोजित ढंग से निम्नानुसार क्रियान्वित किया जा रहा है—

    * न्यायालय में लंबित गंभीर प्रकरणों में प्रगति हेतु *साप्ताहिक समीक्षा*
    * प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्य, गवाह एवं केस डायरी की *सूक्ष्म निगरानी*
    * अभियोजन अधिकारियों के साथ *नियमित समन्वय बैठकें*
    * प्रकरणवार प्रगति की *डिजिटल एवं लिखित रिपोर्टिंग*
    * पुलिस अधीक्षक का *निरंतर फीडबैक एवं अपडेट*

    इन प्रयासों के परिणामस्वरूप न्यायालय में प्रकरणों की सुनवाई में तेजी आई है तथा साक्ष्य प्रस्तुतिकरण अधिक सशक्त हुआ है।

    👉 *परिमाणात्मक उपलब्धियां (वर्ष 2025)*

    विशेष मॉनिटरिंग के प्रभावी क्रियान्वयन से वर्ष 2025 में महिला अपराधों में उल्लेखनीय न्यायिक सफलता प्राप्त हुई है—

    👉 *मुख्य तथ्य*:

    * कुल 23 गंभीर प्रकरणों में दोषसिद्धि
    इनमें से *6* प्रकरणों में आरोपियों को *आजीवन कारावास*

    * 02 प्रकरणों में आरोपियों को *20* वर्ष तक का सश्रम कारावास*

    *05 प्रकरणों में आरोपियों को *10* वर्ष तक का कारावास

    *10 अन्य प्रकरणों में भी आरोपियों को कारावास

    * दोषसिद्धि दर में *महत्वपूर्ण वृद्धि* (पूर्व वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय सुधार)
    * लंबित प्रकरणों के निस्तारण में *तेजी एवं प्रभावशीलता*

    *प्रकरणवार सजा का विवरण*

    1.थाना शिकारपुरा (अप.क्र.262/2024) आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़ित के साथ दुष्कृत कर हत्या के प्रकरण में आरोपी को *आजीवन कारावास* एव 5000 हजार रुपये का अर्थदंड

    2.थाना शिकारपुरा (अप.क्र.368/2024) आरोपी दादा द्वारा उसकी नाबालिग पोती के साथ दुष्कृत्य के प्रकरण में आरोपी को *आजीवन कारावास* एव 5000 रुपये अर्थदंड।

    3.थाना खकनार (अप.क्र.312/2024) आरोपी पिता द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कृत्य के प्रकरण में *आजीवन कारावास*
    एव अर्थदण्ड।

    4.थाना नेपानगर (अप क्र.234/2024) आरोपी पति द्वारा अपनी पत्नी के हत्या के प्रकरण में आरोपी को *आजीवन कारावास* एव 5000 हजार रुपये अर्थदंड।

    5.थाना शाहपुर (अप क्र.1202/2021) आरोपिया द्वारा नाबालिग बच्ची का अपहरण एव हत्या के प्रकरण में *आजीवन कारावास* एव 7000 हजार रुपये अर्थदंड।

    6.थाना निम्बोला (अप.क्र.36/2024)आरोपी द्वारा अपनी पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर हत्या के प्रकरण में *आजीवन कारावास* एव 5000 हजार रुपये अर्थदंड।

    7.थाना खकनार (अप.क्र.567/2024) आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता को बहला फुसलाकर भागकर ले जाने के बाद सामूहिक दुष्कृत के प्रकरण में आरोपी को *20 वर्ष सश्रम कारावास* एव अर्थदण्ड।

    8.थाना निम्बोला (अप.क्र.71/2024)आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ जबरन दुष्कृत के प्रकरण में आरोपी को *20 वर्ष सश्रम कारावास* एव अर्थदण्ड।

    9.थाना शाहपुर(अप.क्र.442/2024)
    आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कृत के प्रकरण में आरोपी को *10 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    10.थाना खकनार (अप.क्र.336/2025) आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कृत्य के प्रकरण में आरोपी को *10 वर्ष कारावास* एव अर्थदण्ड।

    11.थाना लालबाग (अप.क्र.321/2024) आरोपी द्वारा पीड़ित के साथ दुष्कृत्य के प्रकरण में आरोपी को *10 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    12.थाना नेपानगर (अप.क्र.163/2024) आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कृत्य किया आरोपी *10 वर्ष कारावास* एव अर्थदण्ड।

    13.थाना गणपतिनाका (अप.क्र.283/2023)
    आरोपी द्वारा मृतिका पत्नी से दहेज की मांग करने दहेज नही देंने पर मृतिका को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जिससे परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली प्रकरण में 4 आरोपियो को *10 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    14.थाना शाहपुर (अप.क्र. 448/2024) आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता से छेड़छाड़ के प्रकरणों में *05 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    15.थाना शाहपुर(अप.क्र.751/2024)
    आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता से छेड़छाड़ के प्रकरणों में *05 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    16.थाना शिकारपुरा (अप.क्र. 91/2025)आरोपी द्वारा पीड़िता से छेड़छाड़ के प्रकरणों में *03 वर्ष का कारावास* एव अर्थदण्ड।

    17.थाना कोतवाली (अप.क्र.89/2025)

    18.थाना निम्बोल (अप.क्र.150 /2025)

    19.थाना नेपानगर (अप.क्र.82/2023)

    20.थाना शाहपुर (अप.क्र.758/2024)

    21.थाना शाहपुर (अप.क्र. 419/2024)

    22.थाना खकनार (अप.क्र 734/2023)

    23.थाना शाहपुर (अप.क्र.759/2024)

    में निर्णीत सभी प्रकरणों में आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ छेड़छाड़ के प्रकरणों में *02 वर्ष का कारावास*

    *प्रभाव एवं परिणाम*

    इस विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था के
    परिणामस्वरूप—

    * अपराधियों में *कानूनी दंड का स्पष्ट भय* उत्पन्न हुआ है।
    * पीड़ित पक्ष में *न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास* सुदृढ़ हुआ है।
    * पुलिस-अभियोजन समन्वय से *मजबूत केस प्रस्तुति* संभव हुई है।
    * न्यायालय में मामलों के निस्तारण की *गति में वृद्धि* दर्ज की गई है।

    👉 *पुलिस अधीक्षक का संदेश*

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंभीर अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों को कानून के तहत *कठोरतम दंड* दिलाने हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

  • बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फ़्लैग-मार्च निकाला गया

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फ़्लैग-मार्च निकाला गया

    आगामी त्योहार के लिए बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह तैयार। शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।

    पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी।

    आपत्तिजनक पोस्ट करने, फॉरवर्ड/लाइक करने वाले तत्वों पर की जाएगी सख़्त कार्यवाही।

    जिले भर में लगाए गए पुलिस के फिक्स पिकेट्स। सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टीया कर रही सतत पेट्रोलिंग।

    फ़्लैग-मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर शहर के संवेदनशील इलाकों,मुख्य चौराहा से होते थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ़्लैग-मार्च।

    फ़्लैग -मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, के नेतृत्व में आज दिनांक 26.03.26 को पुलिस फ़ोर्स द्वारा शहर के थाना क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया।

    पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर, सुभाष चौक, गांधी चौक, फूल चौक, भाई साहब की हवेली,नया मोहल्ला, तिलक हाल, प्रतापपुरा ,रियाजपहलवान की होटल,शिकारपुरा पानी की टंकी क्षेत्र में भ्रमण करता हुआ समाप्त किया गया।

    फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारीकोतवाली,शिकारपुरा,गणपति नाका, लालबाग , यातायात, एवं शहर के चारों थाने का पुलिस बल सम्मिलित रहा |

    बुरहानपुर पुलिस कि आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।