Category: बुरहानपुर पुलिस

  • बुरहानपुर पुलिस का सुरक्षा संकल्प: थाना कोतवाली में सामुदायिक सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू

    बुरहानपुर पुलिस का सुरक्षा संकल्प: थाना कोतवाली में सामुदायिक सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू

    संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण चौराहों पर जन सहयोग से 04 स्थानों लगाए गए 14 सीसीटीवी कैमरे

    पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में जन सहयोग से कैमरे लगाने वाले सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण पहल की गई है।

    थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती नीता देयरवाल द्वारा क्षेत्र के नागरिकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निरंतर संपर्क स्थापित कर सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया। इस जनसहयोग आधारित पहल के अंतर्गत थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर कुल 14 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

    *स्थापित किए गए कैमरों का विवरण*: •

    1.खैराती बाजार रोड पर 03 सीसीटीवी कैमरे

    2.रोशन चौक चौराहे पर 03 सीसीटीवी कैमरे

    3.भैरवलाल जलेबी चौराहे पर 04 सीसीटीवी कैमरे
    4.अनाज मार्केट स्थित इमाम साहब के घर के पास तिराहे पर 04 सीसीटीवी कैमरे

    इन कैमरों की स्थापना से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी, अपराधों की रोकथाम में सहायता मिलेगी तथा किसी भी घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी जांच संभव हो सकेगी। यह पहल पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास का उत्कृष्ट उदाहरण है।

    इस सराहनीय कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले गणमान्य नागरिकों को पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित नागरिकों में श्री वसीम भाई सोडावाला (खान भाई फैक्ट्री), श्री मोहम्मद जावेद (पार्षद), हाजी बशीर बेग (मदीना डेयरी), श्री मोहम्मद मुस्ताक भाई (बुरहानपुर जलेबी) एवं श्री मोहम्मद हारुन भाई (बुरहानपुर जलेबी) शामिल रहे।

    *बुरहानपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहयोग करें, जिससे जिले में अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।*

  • बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष यातायात अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा बिना वैध परमिट, बिना, फिटनेस के 12 ऑटो वाहनों पर की गई चलानी कार्यवाही

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष यातायात अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा बिना वैध परमिट, बिना, फिटनेस के 12 ऑटो वाहनों पर की गई चलानी कार्यवाही

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु विशेष यातायात अभियान संचालित किया जा रहा है।

    इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी श्री राजेश बारवाल एवं स्टाफ द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ऑटो रिक्शा वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध परमिट, बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित पाए गए 12 ऑटो रिक्शा वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चलानी कार्यवाही की गई। एवं ऑटो संचालकों को समझाइए भी दी गई कि वह अपने ऑटो के दस्तावेजों को पूर्ण कंप्लीट कर ले।

    थाना प्रभारी यातायात श्री राजेश बारवाल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नागरिकों के लिए सुविधाजनक बन सके।

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली के आरक्षकों को उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम तत्परता और सजगता हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

    पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली के आरक्षकों को उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम तत्परता और सजगता हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को निरंतर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समय-समय पर पुलिस कर्मियों के रिस्पॉन्स टाइम का परीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में थाना कोतवाली में पदस्थ दो आरक्षकों द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

    दिनांक 29.05.2026 की मध्य रात्रि में आरक्षक 19 अरुण घट्टे एवं आरक्षक 69 राजीव रघुवंशी चार्ली ड्यूटी पर तैनात थे ड्यूटी के दौरान दोनों आरक्षकों की प्रेजेंट लोकेशन गुजराती मार्केट क्षेत्र में थी।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से दोनों आरक्षकों के रिस्पॉन्स टाइम का आकस्मिक परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान दोनों आरक्षकों को तत्काल बैरी मैदान पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया सूचना प्राप्त होते ही दोनों आरक्षकों ने बिना किसी विलंब के त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित स्थान पर पहुँचकर अपनी सक्रियता एवं सजगता का परिचय दिया। परीक्षण के दौरान दोनों पुलिस कर्मियों का रिस्पॉन्स टाइम अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय पाया गया। कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं तत्परता को देखते हुए।

    पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी द्वारा दोनों आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया साथ ही दोनों आरक्षकों को प्रोत्साहन स्वरूप 500-500 ₹ नगद पुरस्कार (कैश रिवार्ड) देकर सम्मानित किया गया। दोनों आरक्षकों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

    *पुलिस अधीक्षक का संदेश*: “कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का त्वरित रिस्पॉन्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाना विभाग की प्राथमिकता है।”

  • बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फ़्लैग-मार्च निकाला गया

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फ़्लैग-मार्च निकाला गया

    आगामी त्योहार के लिए बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह तैयार। शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।

    पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी।

    आपत्तिजनक पोस्ट करनेफॉरवर्ड/लाइक करने वाले तत्वों पर की जाएगी सख़्त कार्यवाही।

    जिले भर में लगाए गए पुलिस के फिक्स पिकेट्स। सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टीया कर रही सतत पेट्रोलिंग।*

    ◆.*फ़्लैग-मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के संवेदनशील इलाकों,मुख्य चौराहा से होते थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ़्लैग-मार्च।*

    ◆.*फ़्लैग -मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।*

    पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के नेतृत्व में आज दिनांक 27.05.2026 को पुलिस फ़ोर्स द्वारा शहर के थाना क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया फ़्लैग-मार्च
    थाना कोतवाली रूम से प्रारंभ होकर, फूल चौक,गांधी चौक, कमल चौक, शिवकुमार प्रतिमा, जय स्तंभ, मंडी चौक होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम समाप्त किया गया।

    फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली,शिकारपुरा,गणपति नाका, लालबाग , यातायात, एवं शहर के चारों थाने का पुलिस बल सम्मिलित रहा।

    *बुरहानपुर पुलिस कि आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*

  • निंबोला क्षेत्र में हुई लूट को अंजाम देने वाली शातिर गैंग का खुलासा, 03 आरोपियों को पकड़ने मे मिली सफलता

    निंबोला क्षेत्र में हुई लूट को अंजाम देने वाली शातिर गैंग का खुलासा, 03 आरोपियों को पकड़ने मे मिली सफलता

    ट्रक का पुराना मलिक ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर दी थी लूट की घटना को अंजाम

    बुरहानपुर। थाना निम्बोला क्षेत्र में दिनांक 07-05-2026 को फरियादी अजय पिता बालुसिंग वास्कले उम्र 27 साल निवासी राउ ने थाने पर हाजिर रिपोर्ट कर बताया कि घटना दिनांक को इन्दौर-इच्छापुर कटी घाटी के पास काले रंग की कार द्वारा में से चार व्यक्तियों ने फरियादी की आयसर क्र.DD 01-G-9963 को रोककर उसमें रखे तीन लाख रूपये लुटकर ले गये जिस पर थाना निंबोला पर अपराध क्र. 141/2026 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए लूट के आरोपियों को जल्द पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निंबोला उनि राहुल कांबले द्वारा पुलिस टीम का गठन कर लूट के आरोपियों की तलाश पतारसी शुरू की गई ।

    पुलिस कार्यवाही: पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल, आसपास के होटल ढाबे, व उसी दिशा में आगे पुलिस चौकी बोरगांव, कोहधड, पाटलिया, सिगोट, रामपुर, लछोरा, रामपुरा, भामगढ, अमलपुरा, थाना जावर, मुंदी, पुनासा, बागरदा, नर्मदा नगर, वन विभाग चेक पोस्ट, जिला देवास सतवास पुलिस थाने व काटाफोड पुलिस स्टेशन, पुजापुरा, जिला इंदौर के सीसीटीव्ही कैमरे चेक करते संदिग्ध काली बिना नंबर की होण्डा कंपनी की इमेज कार बाद कंट्रोल रूम इंदौर के केमरे चेक करते जिसमे गाडी नंबर की पहचान करते मय नंबर प्लेट एमपी 09 बीएच 0860 होण्डा कंपनी की इमेज कार दिखी बाद वाहन मालिक की पतारसी करते वाहन मालिक दिनेश पाटीदार निवासी बिडवाल थाना कानवन जिला धार का होना पाया गया । वाहन मालिक दिनेश से पूछताछ पर दिनांक 06.05.26 की रात से ही उसका दोस्त युग श्रीवास्तव नि. इंदौर दिनांक 07.05.26 को किराये से उपयोग करने के लिये ले गया था बाद आयुष के दोस्त युग श्रीवास्तव से पूछताछ करते उसने जुर्म स्वीकार करते बताया कि उक्त कार से दिनांक 07.05.26 को करीब सुबह 03 बजे इंदौर से वह और उसके अन्य तीन दोस्त जिसमें 1. आवेश मंसूरी नि. चंदन नगर 2. संतोष उर्फ संतोष बाबा नि. उदयनगर 3. मो. अली नि. चंदन नगर सभी निवासी इंदौर से निकल कर घटना स्थल के आसपास छिपकर एक आयसर क्र. डी.डी. 01 जी 9963 का इंतजार करते रहे आवेश वाट्सअप कॉल के जरिये इंदौर के जुबेर अंसारी और समीर उर्फ समीर अन्ना से बात करके उसका लोकेशन पता कर रहा था आरोपियों से पूछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया गया ।

    *गिरफ्तार आरोपीगण*:

    1.*मोह.अली पिता मुसव्वीर उम्र 18 साल चंदन नगर*

    2. *युग पिता दिनेश श्रीवास्तव उम्र 21 साल*

    3.*जुबेर पिता अब्दुल रज्जाक मंसुरी उम्र 40 साल सभी निवासी इंदौर को गिरफतार किया गया*

    *फरार आरोपीगण*:

    1.*आवेश मंसूरी निवासी चंदन नगर*

    2. *संतोष उर्फ बाबा निवासी उदयनगर*

    3. *समीर उर्फ अन्ना निवासी इंदौर*

    *जप्त सामग्री: आरोपी के कब्जे से होंडा अमेज कार जप्त।*

    *सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी निम्बोला उनि राहुल कांबले, उनि कमल मौरे, प्रआर 382 अर्जुन, प्रआर 02 प्रताप तोमर, प्रआर 475 तुकाराम, चालक आरक्षक 233 पवन, सायबर सेल शाखा के आर 169 शक्ति सिंह व आर 534 दुर्गेश, आर. 584 सत्यपाल, आर. 513 ललित एवं सीसीटीव्ही पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर व इंदौर की सराहनीय भूमिका रही।

  • पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ किया गया “नाइट कांबिंग ऑपरेशन

    पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ किया गया “नाइट कांबिंग ऑपरेशन

    बुरहानपुर। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’की कार्यवाही की गई।

    राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थानों की पुलिस एक साथ उतरी मैदान में।

    रात 09 बजे से सुबह 03.00 बजे तक चले “नाईट कांबिंग ऑपरेशन” में पुलिस टीमों द्वारा *27* स्थाई वारंट, *31* गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही थाना क्षेत्रों के *78* गुंडे *34* निगरानी बदमाशों को चेक किये गए।

    पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना द्वारा जिलों में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने के साथ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित रूप से ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ किये जाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में दिनांक 24.05.26 की रात्रि में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थाना क्षेत्रों कोतवाली,शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला में दिनांक 24.05.26 की रात्रि में एक साथ *”नाइट कांबिंग ऑपरेशन”* चलाया गया। कांबिंग ऑपरेशन *रात 09 बजे से शुरू होकर सुबह 03.00 बजे* तक चला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कांबिंग ऑपरेशन हेतु हर थाने में 03-03 टीमें बनाई गई थी। कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, गुंडे-बदमाशों की सघन चैकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वाराअपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ 06 घंटे कॉम्बिंग गश्त की गई।

    *स्थाई वारंट की तमिल में*-

    *थाना कोतवाली ने 05, थाना शिकारपुरा ने 07, थाना लालबाग ने 02,थाना गणपति नाका ने 02,खकनार ने 07, शाहपुर ने 04 इस तरह कुल *27* *स्थाई वारंट* तामील किए गए।*

    *गिरफ्तारी वारंट तामिली में*-

    *थाना कोतवाली ने 06, शिकारपुरा ने 09, गणपति नाका ने 05,लालबाग ने 02, नेपानगर ने 04,शाहपुर ने 04, निंबोला ने 01, इस तरह कुल *31*गिरफ्तारी वारंट* तामील किए गए।*

    *चैकिंग की कार्यवाही के दौरान*-

    *34*निगरानी बदमाश *78* गुण्डा बदमाश* की चैकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडे, बदमाशों की उनके घरों पर जाकर चेकिंग की गई साथ ही गुण्डों एवं बदमाशों द्वारा वर्तमान समय में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को यह चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।

  • लालबाग पुलिस द्वारा चंद घंटों में चोरी के आरोपियों को ढूंढ निकला

    लालबाग पुलिस द्वारा चंद घंटों में चोरी के आरोपियों को ढूंढ निकला

    बुरहानपुर थाना लालबाग पुलिस द्वारा “चोरी के आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता ।

    दिनांक 10/05/2026 को फरियादी के घर अज्ञात चोरों द्वारा घटना को दिया था अंजाम फरियादी द्वारा। दिनांक22.05.26 को थाना लालबाग पर रिपोर्ट करने के उपरांत थाना लालबाग पुलिस आई हरकत में बाद चंद घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़े चोर

    दिनांक 10/05/2026 को फरियादी के घर अज्ञात चोरों द्वारा घटना को दिया था अंजाम फरियादी द्वारा। दिनांक22.05.26 को थाना लालबाग पर रिपोर्ट करने के उपरांत थाना लालबाग पर अपराध क्रमांक 141/26 धारा 331(4),305(A) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया फरियादी के घर से LED TV, एक थाली बड़ी पीतल की , एक दिया लगाने की समई पीतल की , 02 चांदी के सिक्के , एक म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया गया था थाना लालबाग पुलिस द्वारा CCTV फुटेज खंगाला कर आरोपियों की पहचान कर किया गिरफ्तार*

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश सीएसपी गौरव पाटिल , थाना प्रभारी लालबाग अमित सिंह जादौन के मार्गदर्शन में चोरी की घटनाओं एवं सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं

    थाना लालबाग के द्वारा बनाई गई टीम में थाना प्रभारी लालबाग अमित सिंह जादौन, SI जय पाल राठौड़ HC 141 अजय वारुले ,HC सफीउद्दीन सुचना संकलन आर 107 नितेश सपकाडे की महत्पूर्ण भूमिका रही रहे किया गया

  • खाकी का मानवीय चेहरा बुरहानपुर पुलिस ने रेन बसेरा में बुजुर्गों के साथ बिताया वक्त आदरपूर्वक कराया गया रात्रि भोज

    खाकी का मानवीय चेहरा बुरहानपुर पुलिस ने रेन बसेरा में बुजुर्गों के साथ बिताया वक्त आदरपूर्वक कराया गया रात्रि भोज

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर की प्रेरणा से कोतवाली थाना प्रभारी ने जाना बेसहारा बुजुर्गों का हाल चाल दिया सुरक्षा का भरोसा।

    सुरक्षा और सेवा के अपने संकल्प को दोहराते हुए बुरहानपुर पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस
    अधीक्षक बुरहानपुर के विशेष दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए, कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती नीता देयरवाल अपनी टीम के साथ डाकवारी क्षेत्र स्थित रेन बसेरा पहुंचीं। यहाँ उन्होंने रह रहे बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उनके साथ वक्त बिताकर सुरक्षा का भरोसा दिया।

    बुरहानपुर पुलिस इन दिनों कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ ‘कम्युनिटी पुलिसिंग’ (सामुदायिक पुलिसिंग) पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम अचानक डाकवारी क्षेत्र के रेन बसेरा पहुंची। पुलिस को अपने बीच पाकर शुरुआत में बुजुर्ग अचंभित थे, लेकिन थाना प्रभारी और उनकी टीम ने जिस बेहद विनम्र और आदरपूर्ण तरीके से उनसे बातचीत शुरू की, उसने चंद मिनटों में ही वहां का माहौल बदल दिया।

    श्रीमती नीता देयरवाल ने रेन बसेरा में रह रहे प्रत्येक बुजुर्ग महिला और पुरुष के पास जाकर उनके सुख-दुख साझा किए, उनकी स्वास्थ्य संबंधी और अन्य बुनियादी जरूरतों के बारे में पूछताछ की।

    रेन बसेरा में बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जानतीं कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती नीता देयरवाल एवं अन्य पुलिसकर्मी रणनीति और मानवीय पहलू इस पूरी मुहिम के पीछे पुलिस का उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि समाज के बुजुर्ग व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाना है कि पुलिस उनकी ढाल है। बुजुर्गों से संवाद स्थापित करने के बाद, पुलिस टीम ने अपने हाथों से सभी बुजुर्गों को बेहद सम्मानजनक तरीके से शाम का ताजा और पौष्टिक भोजन परोसा। पुलिस अधिकारियों को अपने बीच एक रक्षक के साथ-साथ एक परिजन की भूमिका में देखकर कई बुजुर्ग भावुक हो उठे।

    इस संवेदनशीलता और तत्परता से भरे कार्य के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती नीता देयरवाल और उनकी पूरी टीम की सराहना की। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि इस प्रकार के प्रयास पुलिस बल की कार्यप्रणाली में संवेदनशीलता और जवाबदेही को प्रदर्शित करते हैं।

    *बुरहानपुर पुलिस का यह कदम यह साबित करता है कि खाकी वर्दी जितनी अपराध और अपराधियों के प्रति सख्त है, उतनी ही समाज के बेसहारा, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील और समर्पित है। इस पहल से न केवल आम जनता में पुलिस के प्रति सम्मान बढ़ा है, बल्कि नागरिकों का खाकी पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। जिला पुलिस भविष्य में भी सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति पूरी सजगता से तत्पर रहेगी।

  • खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार सप्लायर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली बडी सफलता

    खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार सप्लायर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली बडी सफलता

    अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही।

    आरोपी के कब्जे से 03 अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल की जप्त।

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।अति पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

    दिनांक 15.05.2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सुचना प्राप्त हुई कि थाना खकनार के आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी ईडा खकनार तरफ घुम रहा है सूचना पर फोर्स की मदद से आरोपी इंडिया उर्फ ईडा अमरसिंग भिलाला उम्र 28 साल निवासी पाचौरी को गिरफ्तार किया गया । जिससे पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 08.05.2026 को ग्राम पाचौरी के रहने वाले हरदीप पिता तेहरसिंग ने 10 पिस्टल व 02 मैग्जिन दिये थे, जिसमे से 07 पिस्टल व 02 मैग्जिन मैने रणजीत को दी थी व 03 पिस्टल मैने सांई मंदिर के पीछे जंगल मे छुपा कर रखी है बाद आरोपी द्वारा बताये स्थान से 03 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल को पंचानो के समक्ष विधिवत् जप्त की गई। आरोपी हरदीप पिता तेहरसिंग की तलाश जारी है ।

    *गिरफ्तार आरोपी*:

    01.*इंडिया उर्फ ईडा अमरसिंग भिलाला उम्र 28 साल निवासी पाचौरी*

    *जप्त समाग्री*:

    *03 हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टिल*

    *महत्वपूर्ण भूमिका*:निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली, प्रआर मेलसिंह सोलंकी, सतीश सुर्यवंशी, सुनिल धुर्वे, गोविन्दा मुजाल्दे, अनिल डावर, विजेन्द्र देवल्य, अजय अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

  • पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी ने थाना क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी ने थाना क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

    मुस्तैदी से पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को किया पुरस्कृत।

    बुरहानपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 15.05.2026 को पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं संवेदनशील पॉइंटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पॉइंट ड्यूटी एवं पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारी प्रधान आरक्षक दुष्यंत सोलंकी को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशंसा स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं अनुशासित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

    *निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश* –

    संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश।

    यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश।

    पॉइंट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

    बाजार क्षेत्र, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश।

    सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग एवं तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर।
    यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पहले समझाइए देने बाद चालानी कार्यवाही के निर्देश।

    आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

    ड्यूटी के दौरान अनुशासन, वर्दी की सुसज्जता एवं समय पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

    कर्मचारियों का किया उत्साहवर्धन पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस की सजगता एवं जनता के सहयोग से ही जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहती है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य पुलिस कर्मियों को भी प्रेरित किया।