Category: बुरहानपुर पुलिस

  • नगर पुलिस अधीक्षक ने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर ली जीवन-यापन की जानकारी

    नगर पुलिस अधीक्षक ने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर ली जीवन-यापन की जानकारी

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह द्वारा थाना कोतवाली में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों एवं जीवन-यापन से संबंधित जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें अपराध से दूर रहकर समाज में शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन व्यतीत करने हेतु समझाइश दी गई।

    *चेकिंग के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश*

    *थाना कोतवाली क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना हाजीर करा कर चेकिंग की गई। सभी से उनके वर्तमान निवास, रोजगार एवं जीवन-यापन के साधनों की जानकारी ली गई। उनकी वर्तमान गतिविधियों एवं संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

    *पुलिस द्वारा सभी को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    *सभी को क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए गए।

    *किसी भी प्रकार के विवाद, झगड़े अथवा आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई।

    *आगामी त्यौहारों एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न नहीं करने की समझाइश दी गई।

    *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों से भविष्य में अपराध नहीं करने तथा कानून का पालन करने संबंधी शपथ-पत्र/शपथ दिलाई गई।

    *पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    *पुलिस का संदेश* बुरहानपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य अपराध की पुनरावृत्ति को रोकना, संबंधित व्यक्तियों को अपराध से दूर रखना तथा जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

  • बुरहानपुर पुलिस ने लाखों के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई नागरिकों की मुस्कान, बुरहानपुर पुलिस द्वारा लगभग ₹20 लाख मूल्य के 100 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए।

    बुरहानपुर पुलिस ने लाखों के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई नागरिकों की मुस्कान, बुरहानपुर पुलिस द्वारा लगभग ₹20 लाख मूल्य के 100 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए।

    *आमजन द्वारा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की गई।*

    *मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई।*

    बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक, द्वारा लगभग 20 लाख कीमत के 100 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए।

    अपने गुम मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुरहानपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई नागरिकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के कारण उनके मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सके।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल की उपस्थित में नागरिकों को ‘‘सेफ क्लिक-2.0’’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं। उन्हें बताया गया कि मोबाइल गुम होने अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं, जिससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके।

    बुरहानपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV, बैंकिंग जानकारी साझा न करें तथा साइबर ठगी की किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

    *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका*: साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनीष दीक्षित, आरक्षक दुर्गेश पटेल, शक्ति सिंह तोमर, ललित चौहान, सत्यपाल एवं सभी थानो की सायबर हेल्प डेस्क की सराहनीय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।

  • कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को 07 दिवसीय विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को 07 दिवसीय विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    बुरहानपुर। प्रशिक्षण के दौरान कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को पुलिस की कार्यप्रणाली, भीड़ नियंत्रण,अनुशासन,परेड, सलामी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था के दौरान पुलिस की मदद करने के गुर सिखाए गए।*

    *समापन समारोह में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।*

    कलेक्टर बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह,पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में आगामी मोहर्रम पर्व, लाइन ऑर्डर ड्यूटी एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है।

    इसी क्रम में जिले के कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को रेणुका पुलिस लाइन, बुरहानपुर में विशेष पुलिस अधिकारी (Special Police Officer – SPO) के रूप में कार्य करने हेतु 07 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रेणुका पुलिस लाइन में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन श्री विजय गुप्ता द्वारा किया गया। इस आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनीस उपस्थित रही। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी गरिमामयी उपस्थिति रही।

    *पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी* ने अपने उद्बोधन में इस प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि अपराध होने के बाद कोटवारों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी। गांव में चल रही गतिविधियों और चर्चाओं से वे महत्वपूर्ण जानकारी निकालकर पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। इससे अपराधों के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी। हर थाने में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो कोटवारों के संपर्क में रहेगा। साथ ही सभी कोटवारों को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्दी बदलने से कोटवारों का सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा। गांव के लोग अब उन्हें प्रशासन से जुड़ा हुआ मानेंगे और उनकी बातों को अधिक गंभीरता से लेंगे। इससे गांवों में अपराधों की रोकथाम और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

    *कलेक्टर हर्ष सिंह* ने कहा कि सूचना तंत्र की सबसे अहम कड़ी हैं कोटवार कानून व्यवस्था में सूचना सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है। किसी भी घटना या संभावित घटना की जानकारी समय पर प्रशासन तक पहुंचाना बेहद जरूरी है और इस पूरी व्यवस्था में कोटवारों की भूमिका बहुत अहम है। पहले कोटवारों की वर्दी नीले रंग की होती थी, लेकिन अब उन्हें खाकी वर्दी और नीली टोपी दी गई है। सात दिन के इस प्रशिक्षण में उन्हें अनुशासन, परेड, सलामी और प्रशासनिक समन्वय की बारीकियां सिखाई गईं, ताकि वे पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकें।

    *विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस* ने समापन कार्यक्रम में कोटवारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पहली जिम्मेदारी गांव के आम लोगों के प्रति है। उन्होंने कहा कि कोटवार यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनका व्यवहार ऐसा हो, जिससे गांव का जनजीवन प्रभावित न हो। उन्होंने कोटवारों को अपनी नई पहचान और बढ़ी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की सलाह दी। इस दौरान विधायक ने कुछ कोटवारों से उनकी शिक्षा और अन्य विषयों पर भी चर्चा की। समापन समारोह में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने जिला और पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

    कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित,सांसद प्रतिनिधि , श्री मनोज टंडन,डॉ दीपक वहाबले, विधायक प्रतिनिधि संभाजी सगरे, श्री रुद्रेश्वर ईडोले, श्री भरत रावल, समस्त थाना प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • बुरहानपुर पुलिस द्वारा आमजन में शांति व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा आमजन में शांति व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग

    नगर पुलिस अधीक्षक एवं थानों के थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में की गई फुट पेट्रोलिंग।

    ◆लनगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी,निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.06.2026 को ,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल एवं थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया एवं स्टाफ के साथ मोहर्रम त्यौहारों को देखते हुए थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे । किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था न बिगड़े। सांप्रदायिक स्थिति निर्मित न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्य मार्केट भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग की जा रही है। प्रतापपुर क्षेत्र में लगने मोहर्रम पर्व मैं चौकी एवं जुलूस के आयोजन को लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया साथी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा का भी निरीक्षण कर पेट्रोलिंग के दौरान थाना प्रभारीयो को सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

  • प्रधान आरक्षक मनोज पवार का बीमारी के चलते हुआ निधन

    प्रधान आरक्षक मनोज पवार का बीमारी के चलते हुआ निधन

    मनोज पवार,प्रधान आर. क्र.- 499
    वर्तमान में रक्षित केंद्र, जिला बुरहानपुर में वर्ष 2012 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नियुक्त हुवे थे l 18 वर्ष की उम्र में भारतीय सेना में शामिल होकर 17 वर्ष की सेवा उपरांत सेवा निवृत्त होकर पुनः पुलिस विभाग में भर्ती हुवे थे l

    मनोज पवार विगत कुछ समय से लिवर की बीमार से जंजीरा वाला चौराहा इंदौर के शैलबी हॉस्पिटल में 10 से 12 दिन से आईसीयू में उपचाररत थे l
    आज दिनांक 20.06.2026 की सुबह आकस्मिक निधन हो गया l
    दिवंगत प्र.आर. मनोज पवार के परिवार में विधवाँ वृद्ध माताजी , पत्नी किरण पवार, बड़ा बेटा रजत पवार 24 साल, छोटा बेटा तनिष्क पवार 16 साल 11 में अध्यनरत है, को अपने पीछे छोड़कर दिवंगत हुवे हैं l जो इंदौर में 122 शिक्षक नगर में निवास करते थे l
    ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मोक्ष दे l और परिवार को साहस देl

  • मोहर्रम पर्व के तहत पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने ताजिया विसर्जन घाट एवं ताजिया चल समारोह मार्गों का किया निरीक्षण

    मोहर्रम पर्व के तहत पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने ताजिया विसर्जन घाट एवं ताजिया चल समारोह मार्गों का किया निरीक्षण

    सुरक्षा, यातायात एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की सतत समीक्षा की जा रही है।

    इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे द्वारा मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले ताजिया चल समारोह मार्गों तथा ताजिया विसर्जन घाटों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्गों की स्थिति, संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों, अधिकारियों को निर्देशित किया कि ताजिया मार्गों पर आने वाली समस्त बाधाओं को समय रहते हटाया जाए तथा ताजिया चल समारोह मार्गो में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी चेक किया गया। साथ ही विसर्जन घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, गोताखोरों की उपलब्धता, आपातकालीन सहायता दल एवं मेडिकल सहायता की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

    श्रीमान द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि मोहर्रम के दौरान प्रत्येक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। ताजिया जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी रखी जाए तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी आवश्यकतानुसार निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने कहा कि बुरहानपुर पुलिस मोहर्रम पर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे नागरिक निर्भय होकर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर सकें।

    निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल,थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती नीता देयरवाल थाना प्रभारी यातायात श्री राजेश बारवाल , थाना प्रभारी गणपति नाका श्री सुरेश महाले, थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे ने संभाला पदभार, कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारीयो की ली बैठक

    नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे ने संभाला पदभार, कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारीयो की ली बैठक

    बुरहानपुर में नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे ने आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग एवं जनसेवा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

    निरीक्षण के दौरान श्रीमान ने कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों, कार्यप्रणाली, तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने शाखा प्रभारियों से शाखा के कार्यों, की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

    इसके उपरांत उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का मूल उद्देश्य आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करना है, जिसके लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

    *बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश*:

    *कार्यालयीन कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    *लंबित प्रकरणों एवं पत्राचार का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

    *अभिलेखों एवं दस्तावेजों का सुव्यवस्थित संधारण एवं अद्यतन रिकॉर्ड रखा जाए।

    *शासन एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों का समय पर पालन सुनिश्चित किया जाए।

    *आमजन से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाए।

    *शाखाओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों की गति एवं गुणवत्ता बढ़ाई जाए।

    *तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को बढ़ावा देकर कार्यालयीन दक्षता में वृद्धि की जाए।

    *अनुशासन, जवाबदेही एवं पारदर्शिता को विभागीय कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाया जाए।

    श्रीमान द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिला पुलिस की कार्यक्षमता एवं जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए पुलिस विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

    निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित शाखा प्रभारी एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, 6 प्रधान आरक्षकों को मिले सहायक उप निरीक्षक के सितारे

    पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, 6 प्रधान आरक्षकों को मिले सहायक उप निरीक्षक के सितारे

    पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने पदोन्नत अधिकारियों को दी बधाई निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा का लिया संकल्प

    कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी एवं रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित ने आज 6 वरिष्ठ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक (सउनि) के पद पर पदोन्नति प्रदान की। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उन्हें नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।

    *पदोन्नति पाने वाले अधिकारी*

    इस अवसर पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में प्र.आर. 365 नवीन सिंह परिहार, प्र.आर. 282 भीमसिंह, प्र.आर. 432 मो. इकबाल, प्र.आर. 168 विनोद पाटिल, प्र.आर. 486 नरेन्द्र चौहान और प्र.आर. 298 शांतिलाल सोलंकी शामिल हैं।

    पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने कहा कि पुलिस सेवा में पदोन्नति केवल रैंक में वृद्धि नहीं है, बल्कि यह बढ़ते हुए उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “अब आपकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और न्याय की स्थापना के लिए सदैव समर्पित रहे। आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा ही पुलिस की असली पहचान है।”

    इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित , रीडर टू एसपी, स्टेनो टू एसपी, पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई दी। पुलिस परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • पुलिस अधीक्षक ने ली आसूचना संकलन करने वाले अधिकारियों की मासिक बैठक

    पुलिस अधीक्षक ने ली आसूचना संकलन करने वाले अधिकारियों की मासिक बैठक

    • आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व एवं अन्य आयोजनो एवं कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता रखने के दिये निर्देश*
    • त्योहारों के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य है*
    • सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, भड़काऊ मैसेज फैलाने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई*
    • बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व अन्य आयोजनो के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करना था।

    बुरहानपुर। आज दिनांक 15.06.2026 को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी ने आसूचना संकलन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की मासिक बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागृह में आयोजित की। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल और जिले के सभी थानों में कार्यरत आसूचना संकलन से जुड़े अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी और कर्मचारी त्यौहारों के दौरान सक्रिय रहकर आसूचना संकलन करने हेतु निर्देशित किया गया । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप) पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट का संज्ञान लेकर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।साथ सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आसामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखना एवं शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही के संबंध में बताया गया। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर नजर रखें। त्योहारों के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य है।

    ◆.*पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश या पोस्ट प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जनसामान्य से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन और कानून का पालन करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।*

  • बुरहानपुर पुलिस की अवैध हथियार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई – तस्कर गिरफ्तार, अवैध हथियार फैक्ट्री जप्त

    बुरहानपुर पुलिस की अवैध हथियार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई – तस्कर गिरफ्तार, अवैध हथियार फैक्ट्री जप्त

    थाना खकनार व नेपानगर की संयुक्त टीम ने ग्राम पाचोरी के जंगल से अवैध शस्त्र निर्माण की सामग्री जप्त की, 02 आरोपी मौके से फरार

    बुरहानपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष बागरी व्दारा निर्देश दिये गये कि अवैध हथियार तस्करों एवं निर्माणकर्ताओं के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अभिषेक जाधव व थाना प्रभारी नेपानगर ज्ञानू जायसवाल की विशेष टीम बनायी गयी।

    दिनांक 02.06.2026 को थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल द्वारा आरोपी बंटी उर्फ ब्रजेश पिता किशोरीलाल दावरे उम्र 46 साल, निवासी ई-टाइप नेपानगर को उसकी स्वीफ्ट कार MP43C4256 से 01 देशी पिस्टल व 01 धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1-B)(A),25(1-B)(B) आयुध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर कुल 2,40,500/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके कब्जे से 01 और अवैध हथियार पिस्टल व 04 देशी पिस्टल के राउंड जप्त किये गये उक्त हथियार व राउंड आरोपी अजीतसिंग उर्फ डेडिया पिता छतरसिंग सिकलीगर निवासी धुलकोट थाना भगवानपुरा द्वारा उसे देना बताया जिस पर थाना प्रभारी खकनार निरीक्षक अभिषेक जाधव व थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम पाचोरी के जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई।

    पुलिस को देखकर अवैध हथियार निर्माण कर रहे आरोपी अजीतसिंग व ठाकुर पिता बराडसिंग मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से 01 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल, 02 मैगजीन, 01 बैरल, ग्राइंडर मशीन 02 नग, ड्रिल मशीन 01 नग, ब्लोअर 02 नग, हथौड़ा, छेनी, रेती, प्लास, कटिंग ब्लेड व अन्य हथियार बनाने के उपकरण भारी मात्रा में जप्त किए गए। फरार आरोपियों के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों का निर्माण एवं तस्करी की जा रही है जिनके विरुध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है।

    *पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी का संदेश*:
    “जिले में अवैध हथियार का नेटवर्क तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ अवैध हथियार तस्करो द्वारा पुलिस की कार्यवाई के दौरान लोगो को भड़काने का कार्य किया जा रहा हैं, जिससे भीड़ पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करे। जो व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधि में संलिप्त पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी”

    *सराहनीय भूमिका*: निरीक्षक अभिषेक जाधव थाना खकनार,निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल थाना नेपानगर, उनि कलीराम मौर्य, प्र.आर.346 गजेन्द्र रावत प्र.आर 272 सतीश सुर्यवंशी, आर.311 सुनील धुर्वे, आऱ 289 नीरज दांगी का महत्वपुर्ण योगदान रहा।