Category: बुरहानपुर पुलिस

  • भगोरिया हाट बाजारों में विशेष जागरूकता अभियान — महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति पर जन-जागरूकता कार्यक्रम

    भगोरिया हाट बाजारों में विशेष जागरूकता अभियान — महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति पर जन-जागरूकता कार्यक्रम

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा आगामी भगोरिया पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

    अभियान का उद्देश्य भगोरिया हाट में बड़ी संख्या में उपस्थित जनमानस को सुरक्षा, सतर्कता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना– पुलिस अधीक्षक

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल,एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन मेंअभियान के संचालित किया गया।

    दिनांक 24.02.2026 को अधिकारियों द्वारा जिले में लगने वाले भगोरिया हॉट बाजार में उपस्थितआमजन से संवाद कर महिला सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव एवं नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

    कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु

    महिलाओं के विरुद्ध अपराधों से बचाव एवं सहायता हेतु उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी।

    साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा आदि विषयों पर जागरूकता।

    नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी एवं नशा छोड़ने हेतु प्रेरणा साथ ही उपस्थित लोगों को नशे छोड़ने हेतु शपथ भी दिलवाई गई।

    डायल-112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी।

    *थाना क्षेत्रवार आयोजित कार्यक्रम*:

    1.*थाना खकनार क्षेत्र* — ग्राम दोईफोड़िया
    थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव,
    महिला थाना प्रभारी श्री हरिसिंह रावत
    पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम दोईफोड़िया के भगोरिया हाट में महिला संबंधी, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    2.*थाना शाहपुर क्षेत्र* — ग्राम पीपरी
    थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा
    स्टाफ द्वारा ग्राम पीपरी में आयोजित भगोरिया हाट में उपस्थित जनमानस को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति विषयों पर जागरूक किया गया।

    3.*थाना निंबोला क्षेत्र* — ग्राम निंबोला
    थाना प्रभारी निंबोला श्री राहुल कांबले एवं
    पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम निंबोला में ग्रामीणों को उपस्थित कर महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों से बचाव एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

    *बुरहानपुर पुलिस की अपील*:

    किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर तत्काल सूचना दें।

    साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

    महिलाएं किसी भी समस्या में 181 महिला हेल्पलाइन का उपयोग करें।

    नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग कर स्वयं भी नशे से दूर रहें एवं दूसरों को भी प्रेरित करें।

  • आगामी भगोरिया उत्सव को लेकर थाना नेपानगर में शांति एवं व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित

    आगामी भगोरिया उत्सव को लेकर थाना नेपानगर में शांति एवं व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा आगामी भगोरिया उत्सव के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही आयोजन के पहले की जाने वाली तैयारी को लेकर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था निर्देशों के पालन में आज दिनांक 21.02.2026 को थाना नेपानगर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

    बैठक में आगामी भगोरिया उत्सव 2026 के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
    दिनांक 26.02.2026 को अंबाड़ा एवं सिवल तथा दिनांक 01.03.2026 को नेपा मिल ग्राउंड, नेपानगर में भगोरिया उत्सव मनाया जाएगा।

    आयोजन के दौरान निम्न व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया :
    बिजली व्यवस्था,पेयजल आपूर्ति,साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था,चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार सुविधा,यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था,कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध,भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन स्थितियों से निपटने एवं सुचारु यातायात संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

    उपस्थित जनसमुदाय एवं समिति सदस्यों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में भगोरिया उत्सव मनाने की अपील की गई।
    किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया।

    बैठक में उपस्थित विभाग / संस्थाएं :
    नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी,विद्युत विभाग के प्रतिनिधि,ग्राम रक्षा समिति के सदस्य,भगोरिया आयोजन समिति के सदस्य,पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    *पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि भगोरिया पर्व को पारंपरिक, सांस्कृतिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।*

  • बुरहानपुर पुलिस द्वारा रमजान त्यौहार के चलते थाना क्षेत्र में शाम के समय की जा रही है सतत फुट पेट्रोलिंग

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा रमजान त्यौहार के चलते थाना क्षेत्र में शाम के समय की जा रही है सतत फुट पेट्रोलिंग

    थाना प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र में कि जा रही है फुट पेट्रोलिंग।

    सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने के संबंध में किया जा रहा है लोगों को जागरूक।

    किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई।

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा रमजान त्यौहार में सुरक्षा व्यव्स्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम में पैदल फुट पेट्रोलिंग करते हुए अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

    इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दिनांक 20/02/2026 को थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल फुट पेट्रोलिंग भ्रमण किया, भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजार, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन,आदि क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग की गई।अवैध रूप से जमाबड़ा कम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो इसकी समझाइश दी गई। फुट पेट्रोलिंग के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने के संबंध में किया जा रहा है लोगों को जागरूक।

    ◆.*बुरहानपुर पुलिस की आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*

  • खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार तस्करी के आरोपी के साथ मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार एवं इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई

    खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार तस्करी के आरोपी के साथ मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार एवं इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई

    उक्त प्रकरण में फरार आरोपी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर व्दारा 10000/- रूपये का ईनाम रखा गया था।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्कर के मामले में फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है

    खकनार पुलिस को थाना STF भोपाल के अपराध क्र. 47/25 धारा 25(6),25(7),25(8) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपीयो शेरसिंह पिता धरमसिंह उम्र 23 साल जाति सिकलीकर निवासी पाचौरी व सरताज पिता धरमसिंह उम्र 27 साल जाति सिकलीगर निवासी ग्राम पाचोरी जिनके विरूद्ध 30,000-30,000/- रूपये के ईनाम की घोषणा थी जिनको खकनार पुलिस व्दारा घेराबन्दी कर कलाल धर्मशाला डोईफोडिया से पकडा गया जिस दौरान आरोपियो के साथियो शमशेर पिता धरमसिंह सिकलीगर उम्र 35 साल निवासी पाचोरी एवं विरेन्द्र पिता रीछपाल सिकलीगर उम्र 22 साल निवासी ग्राम पाचोरी एवं गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर निवासी पाचोरी व्दारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर आरोपियो को छुडाने का प्रयास किया गया था । झुमा झटकी व विवाद के दौरान पुलिस फोर्स घायल भी हुई व दोनो आरोपी शेरसिंह व सरताज को गिरफ्तार कर थाने लाया गया । व पुलिस से आरोपियो को छुडाने वाले उनके साथी विरेन्द्र, शमशेर, व गुरूचरण वहा से भाग गये थे । बाद जिस पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 413/2025 धारा 296,115(2),132,121(1),126(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    घटना दिनांक से आरोपी गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर निवासी पाचोरी फरार चल रहा था । फरार चल रहे आरोपी की तलाश करते दिनांक 10/02/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अधिषेक जाधव को मुखबीर की सुचना पर होनो पर टीम गठित कर मय फोर्स के पाचौरी से मातानदी तरफ आ रहै है, आरोपी गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर उम्र 25 साल निवासी पाचोरी को घेराबंदी कर पकडा जिसे अपराध के संबंध में पुछताछ कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । आरोपी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर 10000/- का इनाम रखा गया है।

    *महत्वपूर्ण भूमिका*:
    निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि मनीष कुमार, प्रआर सतीश सुर्यवंशी , आर. सुनिल धुर्वे , रूपेश शर्मा, विजेन्र्द देवल्ये, सबल देवडा, मंगल पालवी, की सराहनीय भूमिका रही।

  • 02 प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में लालबाग पुलिस को मिली सफलता

    02 प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में लालबाग पुलिस को मिली सफलता

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस को वर्ष 2021 के (1).प्रकरण क्रमांक 520/21 धारा 294,323,506,34,325 भादवी एवं
    (2).प्रकरण क्रमांक 315/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट दो प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई फरारी वारंटी को गिरफ्तार करने में लालबाग पुलिस टीम को सफलता मिली है।

    *नाम आरोपी*
    *आर्यशील उर्फ सोनू पिता दिलीप अहीरे उम्र 25 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना लालबाग जिला बुरहानपुर*

    दोनों आरोपियों को वर्ष 2021 के प्रकरण क्रमांक 520/21 धारा 294,323,506,34,325 भादवी एवं
    प्रकरण क्रमांक 315/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

    *वारंट तामिली में सराहनीय योगदान रहा।*
    थाना प्रभारी लालबाग अमित सिंह जादौन प्रधान आरक्षक 06 शादाब अली, आरक्षक नितेश सपकाडे का सराहनीय योगदान रहा।

  • सीडब्लूसी द्वारा पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग एवं बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    सीडब्लूसी द्वारा पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग एवं बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    बुरहानपुर। बाल अपराधों की रोकथाम एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग, किशोर न्याय अधिनियम 2025, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं बच्चों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कानूनों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन , गुरसिख मॉल, जिला बुरहानपुर में किया गया।प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ वक्ता श्री संजयसिंह सेंगर, पूर्व सदस्य, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, महाराष्ट्र द्वारा विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बच्चों के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार (चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग), किशोर न्याय अधिनियम 2025 के अंतर्गत पुलिस की भूमिका, बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित कानूनी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

    श्री सेंगर द्वारा बाल पीड़ितों से पूछताछ की प्रक्रिया, केस डायरी लेखन, साक्ष्य संकलन, पीड़ित सहायता, काउंसलिंग, एवं कानूनी प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा बाल अपराधों की रोकथाम एवं बच्चों के
    अधिकारों के संरक्षण,पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग, किशोर न्याय अधिनियम 2025, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं बच्चों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कानूनों के बारे प्रशिक्षण में आए अधिकारी कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।

    कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाल संवेदनशीलता, कानूनी प्रावधानों की गहन जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा, जिससे बाल अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

    कार्यक्रम में जिला प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी , समस्त थानों के चाइल्ड वेलफेयर ऑफीसर उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

  • m-Passport Police App थाना मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

    m-Passport Police App थाना मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

    बुरहानपुर । प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य पासपोर्ट पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को अधिक सरल, त्वरित, तकनीकी रूप से सक्षम एवं पारदर्शी बनाना।

    कार्यशाला में जिले के समस्त थानों पर पासपोर्ट सत्यापन कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित।

    सत्यापन प्रक्रिया,समयबद्ध निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो, जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो – पुलिस अधीक्षक

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में दिनांक 08 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष, बुरहानपुर में m-Passport Police App थाना मॉड्यूल अंतर्गत दक्षता, एकरूपता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कार्यशाला में जिले के समस्त थानों पर पासपोर्ट सत्यापन कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।प्रशिक्षण के दौरान m-Passport Police App थाना मॉड्यूल के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच, फील्ड वेरिफिकेशन, रिपोर्ट अपलोडिंग एवं समयबद्ध निस्तारण की विस्तृत जानकारी दी गई।

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा उपस्थित जिले के समस्त थानों पर पासपोर्ट सत्यापन कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पासपोर्ट सत्यापन कार्य को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।उन्होंने कहा कि तकनीक के अधिकतम उपयोग से कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आम नागरिकों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्राप्त होगी।

    प्रशिक्षण सत्र के दौरान लाइव डेमो के माध्यम से ऐप के विभिन्न तकनीकी जानकारी एवं फीचर्स का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे कर्मचारियों को तकनीकी प्रक्रिया को समझने में सुविधा हुई।इस अवसर पर जिला विशेष शाखा समस्त थानों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर किया प्रोत्‍साहित

    पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर किया प्रोत्‍साहित

    पुलिस विभाग में परेड को अनुशासन की जड़ माना जाता है, इसलिये पुलिस के लिये नियमित साप्‍ताहिक परेड कराई जाती है । परेड से पुलिस फोर्स का न केवल अनुसाशन अच्‍छा होता है बल्कि इसके साथ ही उनमें टीम वर्क के रूप में कार्य करने की क्षमता बड़ती है एवं शरीरिक व मानसिक रूप से स्‍वास्‍थ भी रहते है |

    इसी तारतम्‍य में आज दिनांक 05.12.2025 को प्रात: रेणुका पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउण्‍ड पर जनरल परेड का आयोजन किया गया | पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा परेड की सलामी उपरांत प्लाटून वार परेड निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का टर्न आउट देखा गया एवं अच्‍छे टर्नआउट वाले पुलिस कर्मियों को पुरूष्‍कृत कर प्रोत्‍साहित किया गया तो कमी वालों को सुधार करने की समझाइश दी गई । तत्‍पश्‍चात प्‍लाटून कमांडरों द्वारा अपने-अपने प्‍लाटून को एकल रूप से परेड अभ्‍यास कराया गया ।

    इस बीच श्रीमान द्वारा पुलिस के शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया गया ।रक्षित निरीक्षक बुरहानपुर श्री सुनील दिक्षित ने परेड का संचालन किया।अंत में मार्चपास्ट कर परेड का समापन हुआ । परेड समापन उपरांत श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन में दरबार लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों की विभिन्‍न समस्‍याओं को सुनकर उनका नियमानुसार निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

  • पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बच्चो को दिये सुरक्षा हेतु आवश्यक सुझाव

    पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बच्चो को दिये सुरक्षा हेतु आवश्यक सुझाव

    • मुस्कान विशेष अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, के संबंध में कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने किया बच्चो से संवाद
    • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोईफोडिया में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने बच्चो को दिये सुरक्षा हेतु आवश्यक सुझाव
    • अभियान का उद्देश्य– गुम बालिकाओं की दस्तयाबी के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षा के माध्यम से समाज में बढ़ रहे अपराधो में कमी लाना है।

    पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन पर प्रदेशव्यापी मुस्कान विशेष अभियान दिनांक 01 नवम्बर 2025 से किया गया है, जो 30 नवम्बर 2025 चलाया जा रहा है अभियान का उद्देश्य गुम बालिकाओं की दस्तयाबी के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षा के माध्यम से समाज में बढ़ रहे अपराधो में कमी लाना है।

    इसी उद्देश्य के साथ पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में आज दिनांक 21.11.2025 को कमल चौक एवं थाना खकनार अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोईफोडिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चो से संवाद कर महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट ,बाल विवाह, यातायात नियम ,नशे के दुष्परिणाम “गुड टच–बैड टच”बाल अधिकारसुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव एवं मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।मुस्कान विशेष अभियान के तहत समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम संपूर्ण माह भर आयोजित किये जा रहे है।

    जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव विद्यालय के शिक्षकगण, बालक-बालिकाएँ उपस्थित रहीं। बुरहानपुर पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे बच्चों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके।*

  • एएसआई अमरजीत कौर यादव ने मास्टर गेम्स एसोसिएशन प्रतियोगिता उज्जैन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 04 गोल्ड मेडल, जीत कर जिले का मान बढ़ाया

    एएसआई अमरजीत कौर यादव ने मास्टर गेम्स एसोसिएशन प्रतियोगिता उज्जैन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 04 गोल्ड मेडल, जीत कर जिले का मान बढ़ाया

    शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हेमर थ्रो, कबड्डी मैं हासिल किए गोल्ड मेडल।

    आगामी नेशनल गेम्स—नासिक (महाराष्ट्र) में करेंगी प्रतिनिधित्व।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार ने स.उ.नि.अमरजीत कौर यादव का सम्मान कर प्रोत्साहित किया गया।

    बुरहानपुर पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अमरजीत कौर यादव ने जिला उज्जैन में दिनांक 09,10 नवंबर 2025 को आयोजित मास्टर गेम्स एसोसिएशन प्रतियोगिता शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हेमर थ्रो एवं कबडडी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 04 गोल्ड मेडल जीतकर बुरहानपुर जिले का नाम रोशन किया है।

    सीएसपी कार्यालय बुरहानपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्रीमती अमरजीत कौर यादव आगामी जनवरी माह में होने वाली नेशनल गेम्स प्रतियोगिता नासिक महाराष्ट्र में करेंगी प्रतिनिधित्व।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बुरहानपुर श्री गौरव पाटील द्वारा बुरहानपुर पुलिस का नाम रोशन करने पर स.उ.नि. अमरजीत कौर यादव का सम्मान किया एवं इस उपलब्धी के लिए उन्हें पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।