Category: बुरहानपुर पुलिस

  • पुलिस अधीक्षक सभा कक्ष का उद्घाटन एवं नवीन सुविधाओं का शुभारंभ

    पुलिस अधीक्षक सभा कक्ष का उद्घाटन एवं नवीन सुविधाओं का शुभारंभ

    पुलिस अधीक्षक ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ सभा कक्ष का किया शुभारंभ।

    जिले को दो नवीन बोलेरो वाहन हुए आवंटित आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं क्षेत्रीय निगरानी और होगी अधिक प्रभावी।

    बुरहानपुर। आज दिनांक 19 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सभा कक्ष का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वाराविधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ सभा कक्ष का शुभारंभ किया गया।नवीन सभा कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। सभा कक्ष में ऑनलाइन मीटिंग हेतु प्रोजेक्टर एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था की गई है।इस सुविधा से जिले के समस्त थानों एवं शाखाओं के साथ वर्चुअल मीटिंग करना आसान होगा।समय की बचत एवं कार्यों की त्वरित समीक्षा में यह सभा कक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विभागीय बैठकों, अपराधसमीक्षा,कानून-व्यवस्था संबंधी मीटिंग का आयोजन अब इसी सभा कक्ष में किया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान जिले को दो नवीन बोलेरो वाहन आवंटित हुए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा इन वाहनों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की गश्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं क्षेत्रीय निगरानी और अधिक प्रभावी होगी।पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को वाहनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित एवं थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका , यातायात सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

    उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवीन सभा कक्ष के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त किया।
    अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया।

  • अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करो के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही

    अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करो के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही

    आरोपियो के कब्जे से 02 हस्तनिर्मित पिस्टल 80000/- की जप्ती की गई ।

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवंएसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।

    दिनांक 18/03/2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को अवैध हथियार तस्कर के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई सूचना पर उनि शंकर लोने को हमराह बल के साथ मुखबीर की सुचना पर ग्राम सतोड फाटा हनुमान मंदिर के पास पहुंचे जहा बताये गये हुलिये के दो व्यक्ति पेदल खडे दिखे जिन्हे फार्स की मदद से पकडा नाम पता पुछते अपना नाम जसविंदरसिंह पिता जसपालसिंह मेहरा उम्र 20 साल निवासी लोहिया खास पंजाब तथा दुसरे ने अपना नाम सिमरजीतसिंग पिता संदीपसिंग मेहरा उम्र 19 साल निवासी लोहिया खास पंजाब का होना बताया । आरोपियो के कब्जे से 02 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल कुल किमती 80000/- की तथा 2 मोबाईल फोन किमती 20000/- की जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । वापसी पर आरोपीयो के विरुध्द थाना खकनार मे अपराध क्रमांक 107//2026 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया।आरोपियो से अवैध हथियारो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

    *गिरफ्तार आरोपीगण*:

    01.*जसविंदरसिंह पिता जसपालसिंह मेहरा उम्र 20 साल निवासी लोहिया खास पंजाब*

    02. *सिमरजीतसिंग पिता संदीपसिंग मेहरा उम्र 19 साल निवासी लोहिया खास पंजाब*

    *जप्त समाग्री*

    *02 अवैध देशी पिस्टिल किमती 40000/, 02 मोबाईल फोन किमती 20000/*

    *महत्वपूर्ण भूमिका*:

    निरीक्षक अभिषेक जाधव, निरीक्षक सीताराम सोलंकी थाना कोतवाली, उनि शंकर लोने, प्रआर मनोज मोरे, प्रआर दारासिंह, प्रआर शिवनारायण पाल, प्रआर वसीम खान, प्रआर मनीष, आर विजय बडककारे, आर जय मालवीय, आर आयुष पटेल, आर सुनिल धुर्वे, आर मंगल पालवी, आर जितन्द्र चौहान की सराहनीय भूमिका रही । सायबर सेल से आर. दुर्गेश पटेल , आर . सत्यपाल, आर .ललित, आर शक्तिसिंह की विशेष भुमिका रही ।

  • चैत्र नवरात्रि ,रामजी स्थापना एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर आयोजकों की बैठक संपन्न

    चैत्र नवरात्रि ,रामजी स्थापना एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर आयोजकों की बैठक संपन्न

    बैठक में आयोजक समिति के सदस्यों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17.03.2026 को थाना शिकारपुरा एवं थाना निंबोला में आगामी चैत्र नवरात्रि, माताजी स्थापना एवं रामजी स्थापना के संबंध में
    आयोजक समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी द्वारा समिति सदस्यों से चर्चा कर स्थापना,चल समारोह एवं विसर्जन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    सभी आयोजन निर्धारित समय एवं अनुमति के अनुसार ही किए जाएं।

    चल समारोह के दौरान निर्धारित मार्ग का ही पालन किया जाए, मार्ग परिवर्तन बिना अनुमति के न किया जाए।

    डीजे/लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा के अनुसार ही किया जाए।
    किसी भी प्रकार के भड़काऊ गीत, नारे या गतिविधियों से पूर्णतः बचें।

    आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

    यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क किए जाएं।
    भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर स्वयंसेवक तैनात कर व्यवस्था बनाए रखें।

    किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    बैठक में थाना स्टाफ एवं आयोजक समिति के सदस्यों शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    *बुरहानपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि सभी धार्मिक आयोजन शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।*

  • अवैध गौवंश तस्करो के विरुद्ध थाना गणपति नाका की प्रभावी कार्यवाही

    अवैध गौवंश तस्करो के विरुद्ध थाना गणपति नाका की प्रभावी कार्यवाही

    टीन शेड में ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक बांधकर रखें 35 नग गोवंश को गणपति नाका पुलिस ने किया जप्त।

    बुरहानपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेंद्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुरेश महाले थाना प्रभारी थाना गणपति नाका को सूचना मिली की रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे ताज बाग कॉलोनी मे आजम के टीन शेड का एक कमरा बना हुआ है जिसमे गाय एवं बछडे वध हेतु भरकर रखे है।

    सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारी को बताई गई। तत्काल टीम गठित कर टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे ताज बाग कॉलोनी मे आजम के टीन शेड पर दबीश दी गई।आजम पिता जफर एवं उसका भाई पीरू उर्फ अकरम पिता जफर बाहर निकले जो पुलिस को देखकर पास खड़ी मोटर साइकल स्टार्ट कर मोटर सायकल पर दोनों बैठकर मोके से भाग गए भागते समय उनमे से किसी एक का मोबाईल गिर गया मौके पर गिर गया। टीन सेट में चेक करते हुए जिसमे ठूस ठूस कर निर्दयता पूर्वक 35 नग गौवंश के चारों पैर एवं मुंह को क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु और रखा हुआ था। जहां पर दो लोहे की कुल्हाड़ी, दो नग लोहे के छूरे,जियो भारत कंपनी का कि पेड वाला मोबाईल जप्त किया गया। हमाराह फोर्स की मदद से गोवंश के पैरों एवं मुंह पर बांधी रस्सी को खोला गया।दोनो आरोपी के विरूध्द विधिवत अवैध गौवंश वध के तहत कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध थाना गणपति नाका पर अपराध क्रमांक 55/26 धारा 4,6, गौवश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं 11(क)(ड) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है । जिले मे अवैध गौवंध तस्करों के विरूध्द निरंतर कार्यवाही जारी है।

    *जप्ती*

    *35 नग गोवंश , 02 नग कुल्हाड़ी, 02 नग लोहे के छूरे, 01 नग जियो भारत कंपनी का किपेड वाला मोबाईल कुल कीमती 91000 ₹.की जप्ती की गई।*

    *प्रकरण में फरार आरोपीगण का नाम*:-

    1.*आजम पिता जफर निवासी ताजबाग कॉलोनी थाना गणपति नाका*

    2.*पीरु उर्फ अकरम पिता जफर निवासी ताजबाग कॉलोनी थाना गणपति नाका*

    *सराहनीय भुमीका*

    निरीक्षक सुरेश महाले सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक
    गुरदीप ,प्रधान आरक्षक आनंद, प्रधान आरक्षक संतोष चौहान, प्रधान आरक्षक
    लक्ष्मण ,आरक्षक विनोद परिहार प्रधान आरक्षक जितेंद्र पाल की सराहनीय भूमिका रही।

  • बुरहानपुर पुलिस ने मोबाइल ट्रेसिंग सिस्टम की मदद से 70 गुम मोबाइल फोन बरामद किए

    बुरहानपुर पुलिस ने मोबाइल ट्रेसिंग सिस्टम की मदद से 70 गुम मोबाइल फोन बरामद किए

    बुरहानपुर पुलिस का मोबाइल गुम आवेदको को उपहार।

    साइबर सेल एवं समस्त थानों में गठित साइबर हेल्प डेस्क बुरहानपुर पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी प्रयासों एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित संचार साथी (CEIR पोर्टल) के माध्यम से मोबाइल ट्रेसिंग सिस्टम की मदद से 10 अलग-अलग कंपनियो के कुल 70 गुम मोबाइल फोन बरामद किए।

    साइबर सेल टीम द्वारा बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग ₹13,00,000 लाख आंकी गई।

    सायबर सेल एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम ने पिछले 03 माह की अवधि के अंदर गुम हुए करीबन ₹13,00,000 लाख रुपये की कीमत के 70 मोबाइल ट्रेस करके उनके मालिकों को लौटाए। इनमें कई मोबाइल पढ़ाई करने वाले छात्रों के।

    *जिसमे विवो कंपनी के 23, ओप्पो कंपनी-17, रेडमी 12, सेमसंग-05, रियलमी-03, मोटोरोला-03, वनप्लस-03, इनफिनिक्स-02, पोको-01 तथा जियोफोन-01 कंपनी के मोबाईल है।*

    *सायबर सेल की प्रभावी ट्रेकिंग व फॉलोअप की कार्यप्रणाली से मिली यह सफलता। ट्रेस हुए मोबाइल में 40 हज़ार तक के महँगे एंड्रॉइड फ़ोन भी शामिल।*

    *पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार की आमजन को सलाह- मोबाईल गुम होने पर तत्काल संचार साथी एप्पलिकेशन (CEIR Portal) पर शिकायत दर्ज करें जिससे आपके मोबाईल फोन के अनाधिकृत उपयोग को रोका जा सकें।*

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में जिला सायबर सेल अपराधियों तक पहुंचने में तकनीकी सहायता देने के साथ-साथ गुम मोबाइलों को ट्रेस करने का कार्य भी कर रही है। सायबर सेल ने पिछले 03 माह की अवधि के दौरान गुम हुए करीबन ₹13,00,000 कीमत के 70 मोबाइलों को ट्रेस किया है। ट्रेस किए गए मोबाइल उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लौटाए जा रहे है। ट्रेस किए गए मोबाइलों में ₹10000 से लेकर ₹40000 तक के महंगे एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है। उक्त गुमे हुए मोबाइल स्थानीय क्षेत्रों के साथ साथ सीमावर्ती जिले धार, खरगोन, आलीराजपुर व महाराष्ट्र राज्य से भी बरामद किये गये है। ट्रेस किए गए कई मोबाइल पढ़ाई करने वाले छात्रों के है।

    वर्तमान समय में मोबाइल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, ऑनलाइन खरीददारी से लेकर पेमेंट अथवा बैंकिंग संबंधी सभी कार्य मोबाइल द्वारा किए जा रहे है। मोबाइल गुम होने पर आर्थिक नुकसान होने के साथ साथ कई परेशानियां बड़ी हो जाती है। मोबाइल गुम की शिकायत मिलने पर सायबर सेल तत्काल अलर्ट होकर मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगाती है। लगातार फॉलोअप करने के परिणाम स्वरूप सायबर सेल को यह सफलता मिली है।

    मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने बुरहानपुर पुलिस एवं साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया तथा पुलिस के इस जनहितैषी कार्य की सराहना की।

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि—
    “जनता की मदद करना और उनकी खोई हुई वस्तुओं को वापस दिलाना पुलिस का मानवीय कर्तव्य है।”

    मोबाइल फोन को ट्रेस करने में सायबर सेल टीम- आरक्षक दुर्गेश पटेल, आर. सत्यपाल बोपचे, आर. ललित चौहान, आर. शक्ति सिंह तोमर एवं समस्त थानों के सायबर हेल्प डेस्क कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • खकनार पुलिस व्दारा थाना शिकारपुरा के 01 साल से फरार 03 स्थाई वारंटीयो को किया गया गिरफ्तार

    खकनार पुलिस व्दारा थाना शिकारपुरा के 01 साल से फरार 03 स्थाई वारंटीयो को किया गया गिरफ्तार

    बुरहानपुर। माननीय न्यायालय भारत सिंह भंवर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला बुरहानपुर के थाना शिकारपुरा के प्रकरण के अपराध क्रमांक 667/23 धारा 294,323,506,325,34 भादवि में अभियुक्त/आरोपीगण राधेलाल उर्फ राधे पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 29 साल, श्याम पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 22 साल व विजय उर्फ विजु पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 21 साल तीनो निवासी अमुल्लाकला थाना खकनार के विरूद्ध प्रकरण चल रहा है माननीय न्यायालय व्दारा आरोपीयो के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया है।

    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी अभिषेक जाधव एवं चौकी प्रभारी डेडतलाई शंकर लोने को जानकारी प्राप्त हुई की स्थाई वारंटी राधेलाल उर्फ राधे पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 29 साल, श्याम पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 22 साल व विजय उर्फ विजु पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 21 साल तीनो निवासी अमुल्लाकला में अपने घर पर आए है जानकारी प्राप्त होने पर प्रआर 409 वसीम खान, आर 550 जय मालवीया व आर 145 आयुष पटेल को हमराह लेकर रवाना हुए । जिनके व्दारा दिनांक 09/03/26 को तीनो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया जाएगा ।

    *गिरफ्तार स्थाई वारंटी*

    1-राधेलाल उर्फ राधे पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 29 साल

    2- श्याम पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 22 साल

    3-विजय उर्फ विजु पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 21 साल

    तीनो निवासी अमुल्लाकला थाना खकनार जिला बुरहानपुर

    *महत्वपूर्ण भूमिका*:

    निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शंकर लोने, उनि मनीष पटेल, प्रआर 409 वसीम खान, प्रआर 37 दीपेन्द्र तंवर (थाना शिकारपुरा), आर 550 जय मालवीया, आर 145 आयुष पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

  • बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फ़्लैग-मार्च निकल गया

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फ़्लैग-मार्च निकल गया

    आगामी त्योहार के लिए बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह तैयार। शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।

    पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी।

    आपत्तिजनक पोस्ट करने फॉरवर्ड/लाइक करने वाले तत्वों पर की जाएगी सख़्त कार्यवाही।

    जिले भर में लगाए गए पुलिस के फिक्स पिकेट्स। सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टीया कर रही सतत पेट्रोलिंग।

    फ़्लैग-मार्च जय स्तंभ चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के संवेदनशील इलाकों,मुख्य चौराहा से होते थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ़्लैग-मार्च।

    फ़्लैग -मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, के नेतृत्व में आज दिनांक
    06.03.26 को पुलिस फ़ोर्स द्वारा शहर के थाना क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया।

    जय स्तंभ से प्रारंभ होकर, मंडी चौक,गाँधी चौक , कमल चौक, पदुमल चौराहा तिलक चौराहा, महाजनापेट रोड, रियाज पहलवान की होटल,शिकारपुरा पानी की टंकी क्षेत्र में भ्रमण करता हुआ समाप्त किया गया।

    फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, थाना प्रभारी कोतवाली,शिकारपुरा,गणपति नाका, लालबाग , यातायात, सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं शहर के चारों थाने का पुलिस बल सम्मिलित रहा।

    बुरहानपुर पुलिस कि आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • बुरहानपुर जिले में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होली,धूलंडी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

    बुरहानपुर जिले में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होली,धूलंडी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

    पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

    पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

    पुलिस प्रशासन की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।

    होली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार निगरानी रखी गई।

    होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों मैं लगे फोर्स और ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

    होली, धूलंडी त्योहार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। अधिकारियों द्वारा फील्ड में रहकर सभी संवेदनशील मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सतत भ्रमण कर निरीक्षण किया। और सुरक्षा व्यवस्था मैं लगे अधिकारी कर्मचारियों को समय-समय पर आवश्यक निर्देश देते हुए निगरानी रखी। जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, शांति बनी रही।

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा कानून व्यवस्था में लगे अधिकारी कर्मचारियों को शांतिपूर्ण ढ़ंग से त्योहार को संपन्न कराने हेतु मुस्तैदी की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।
    बुरहानपुर जिले के नागरिकों ने पुलिस प्रशसन की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की सराहना की।

  • बुरहानपुर पुलिस के समस्त थानों एवं चौकियो, पुलिस लाईन में स्टाफ द्वारा किया गया हार्टफुलनेस ध्यान योग

    बुरहानपुर पुलिस के समस्त थानों एवं चौकियो, पुलिस लाईन में स्टाफ द्वारा किया गया हार्टफुलनेस ध्यान योग

    बुरहानपुर। श्रीमान डीजीपी महोदय के आदेश अनुसार पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक रविवार को सभी थानों में हार्टफुलनेस मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    पुलिस महानिदेशक श्रीमान कैलाश मकवाना के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में दिनांक 01.03.2026 को पुलिस की तनावपूर्ण व चुनौतीपूर्ण ड्‌यूटी के चलते, पुलिसकर्मियों के शारिरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रेणुका पुलिस लाइन ग्राउंड बुरहानपुर के साथ-साथ जिलेभर के समस्त अनुभागों एवं थाना/चौकी स्तर पर सामूहिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए।पुलिस अधिकारी, कर्मचारी ने सहभागिता कर ध्यान योग अभ्यास किया।

    योग कार्यशाला में पुलिस लाईन,पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं समस्त थानों एवं चौकियो में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयो ने योग कार्यशाला में उपस्थित रहे।

  • आगामी त्यौहार ईद ,होलीका दहन, धूलंडी एवं अन्य आयोजनों को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की बैठक संपन्न

    आगामी त्यौहार ईद ,होलीका दहन, धूलंडी एवं अन्य आयोजनों को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की बैठक संपन्न

    बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा आगामी त्यौहार ईद, होलीका दहन, धूलंडी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशों के पालन में आज दिनांक 27.02.2026 एडीएम बुरहानपुर श्री वीरसिंह चौहान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह सिंह,कनेश, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार,एसडीएम श्री अजमेर सिंह गोंड , नगर निगम कमिश्नर श्री संदीप श्रीवास्तव एवं व्यवस्थाओं से संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं थाना प्रभारी बैठक मैं उपस्थित रहे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।