Category: बुरहानपुर पुलिस

  • नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने जिला बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक का पदभार किया ग्रहण

    नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने जिला बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक का पदभार किया ग्रहण

    पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक सभागृह में ली बैठक।

    बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी रहे उपस्थित।

    अपराधों पर जीरो टॉलरेंस, त्वरित कार्रवाई और अनुशासन पर विशेष जोर।

    अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही एवं जनता की शिकायतों पर त्वरित निराकरण करने, आगामी त्योहारों के लिए तैयारी करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।

    पुलिस अधीक्षक द्वार थाना क्षेत्र का एरिया डोमिनेशन किया गया इस एरिया डोमिनेशन का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।

    दिनांक 14.05.2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा पुलिस अधीक्षक सभागृह में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उक्त समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा समेत जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक के दौरान
    अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही ,अवैध गतिविधियों, जुआ सट्टा, अवैध शराब, गौवंश तस्करी के विरुद्ध कठोरतम कारवाही करने
    हाईकोट के प्रकरणों को समय पर निराकरण करने थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशो, अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने एवं जनता की शिकायतों पर त्वरित निराकरण करने, आगामी त्योहारों के लिए तैयारी करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वार समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ थाना क्षेत्र का एरिया डोमिनेशन किया। एरिया डोमिनेशन जय स्तंभ चौराहा से प्रारंभ होकर मंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक ,कमल चौक होते हुए राजपुर रोड से राजपुरा गेट पर समाप्त हुआ। गया इस एरिया डोमिनेशन का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।

    इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीगण बैठक समेत पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाखा के प्रभारीगण भी मौजूद रहे।

  • थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा सराका एशोसियशन एवं सराफा दुकानदारों की ली बैठक

    थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा सराका एशोसियशन एवं सराफा दुकानदारों की ली बैठक

    लबैठक में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा।

    अति.पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 12/05/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती नीता देअरवाल द्वारा सराफा एसोसिएशन एवं सराफा व्यापारियों की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख सराफा व्यापारी एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, चोरी एवं ठगी की घटनाओं की रोकथाम तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को मजबूत बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

    *बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश एवं सुझाव*:-

    सभी सराफा दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने एवं नियमित रूप से चालू स्थिति में रखने हेतु निर्देशित किया गया।

    दुकानों में इमरजेंसी अलार्म सिस्टम लगाने हेतु कहा गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना पुलिस तक पहुंच सके।

    संदिग्ध ग्राहक, संदिग्ध गतिविधि अथवा अपरिचित व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने हेतु व्यापारियों से अपील की गई।

    व्यापारियों एवं पुलिस के मध्य त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने का सुझाव दिया गया।

    दुकानों में आने-जाने वाले कर्मचारियों एवं नए स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराने हेतु समझाइश दी गई।

    व्यापारियों को अधिक मात्रा में नकदी लेकर अकेले आवागमन नहीं करने तथा बैंक लेनदेन में सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया।

    दुकान बंद करते समय सुरक्षा उपायों का पालन करने एवं रात्रि में विशेष सतर्कता रखने हेतु कहा गया।

    साइबर ठगी, नकली सोना गिरवी रखने एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव संबंधी जानकारी भी व्यापारियों को दी गई।

    बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तु अथवा संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर तत्काल डायल-112 अथवा स्थानीय पुलिस को सूचना देने हेतु कहा गया।

    पुलिस द्वारा समय-समय पर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त एवं रात्रि भ्रमण बढ़ाने का आश्वासन दिया गया।

    व्यापारी संघ द्वारा सुझाव दिया गया कि यदि अन्य राज्य अथवा जिले की पुलिस किसी कार्यवाही हेतु बुरहानपुर आती है, तो व्यापारी संघ को भी सूचित किया जाए, ताकि व्यापारी संघ आवश्यक सहयोग प्रदान कर सके।

    थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि बुरहानपुर पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है एवं किसी भी समस्या पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई एवं सभी व्यापारियों द्वारा पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया गया।

    बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली नीता देअरवाल एवं थाना स्टॉफ,सराफा संघ से श्री सौरभ श्रॉफ, श्री संतोष श्रॉफ, श्री उपेन्द्र‌ श्रॉफ, श्री दिलीप श्रॉफ, एव आरसी बाफना मैनेजर श्री ऋषभ जैन व अन्य दुकानदार उपस्थित रहे।

  • थाना लालबाग पुलिस द्वारा 3,53,443 रुपये कीमती के मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार करने मिली बड़ी सफलता

    थाना लालबाग पुलिस द्वारा 3,53,443 रुपये कीमती के मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार करने मिली बड़ी सफलता

    थाना लालबाग पुलिस नें रात्रि में दुकान का ताला तोडकर मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

    आरोपी के कब्जे से 3,53,443/- रुपये के सामान में से 3,20,000/- रुपये का सामान किया जप्त।

    घटना का संक्षिप्त विवरण

    फरियादी मयंक धर्मशी पिता अरविंद उम्र 44 साल निवासी न्यू इंदिरा कालोनी बुरहानपुर द्वारा बताया कि घटना दिनांक 16/04/26 को रात करीबन 09.30 बजे अपनी दुकान को ताले लगाकर बंद करके अपने घर चले गया था दिनांक 17/04/26 को सुबह करीबन 06.30 बजे मैं अपने घर पर था तभी मुझे दुकान पर पानी का कैम्पर रखने वाले गोलु जैसवाल ने मुझे फोन कर बताया कि आपके दुकान के ताले टुटे है तब मैं अपने घर से दुकान पर गया दुकान पहुंचकर देखा कि मेरी टुकान के ताले तुटे होकर शटर आधा खुला हुआ था दुकान के अंदर जाकर देखा दुकान में रखे सामान को चेक किया तो दुकान में रखे एक आईफोन 17 (256 जीबी) सेज कलर का जिसका आईएमईआई नंबर 351694172501970 है, एक आईफोन 16 (128 जीबी) सफेद कलर का जिसका आईएमईआई नंबर 357813321566544, तीन एप्पल कंपनी के आईपैड, एक पुराना आईपैड 9 जनरेशन, लेपटाप अडाप्टर, कस्टरमर का लैपटाप, ओप्पो कंपनी का एक पुराना मोबाईल तथा अन्य एप्पल कंपनी की एसेसिरीज नही दिखी कोई अजात व्यक्ति द्वारा रात्रि में मेरी दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर दुकान में रखी एप्पल कंपनी के मोबाईल, लेपटाप, आईपैड तथा एसेसिरीज चुराकर लेकर गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में दिनांक 17.04.2026 को अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 331(4) , 305(a) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

    उक्त विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में में टीम गठित कर आरोपी किशन पिता मांगीलाल बारेला को गिरफ्तार किया गया । जिससे पूछताछ करते आरोपी द्वारा बताया कि दिनांक 16.04.2026 एवं 17.04.2026 के बीच दरमियानी रात को मै अपने बडे भाई जेकेराम की मो.सा. लेकर आया व सिंधीबस्ती के पास के एप्पल प्लेनेट के शोरुम के शटर को आरी व सम्बल से काटकर व तोडकर उसमें से 02 एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन , एक ओप्पो कंपनी के टच स्क्रीन फोन , दो एप्पल कंपनी के टेबलेट , आईफोन मेकबुक चार्जर एडाप्टर, कार चार्जर , एप्पल का ईयरफोन , एप्पल कंपनी का आईपोड, 02 पावर बैंक, लेपटाप बैग , एक मोटर सायकल एवं अन्य सामान चोरी किया गया था । कुल कीमती 3,53,443/- रुपये में से अभी तक 3,20,000/- रुपये का बरामद किया जा चुका है अन्य सामान की तलाश जारी है।

    *पकडे गये आरोपी का नाम* :-

    01- *किशन पिता मांगीलाल बारेला उम्र 21 साल निवासी ग्राम चिडियापानी पिपरी थाना शाहपुर*

    *जप्ती/बरामदगी* :-

    *02 एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन , एक ओप्पो कंपनी के टच स्क्रीन फोन , दो एप्पल कंपनी के टेबलेट , आईफोन मेकबुक चार्जर एडाप्टर, कार चार्जर , एप्पल का ईयरफोन , एप्पल कंपनी का आईपोड, 02 पावर बैंक, लेपटाप बैग , एक मोटर सायकल एवं अन्य सामान चोरी किया गया था । कुल कीमती 3,53,443/- रुपये में से अभी तक 3,20,000/- रुपये का बरामद किया जा चुका है।*

    *सराहनीय भूमिका*:-निरी.अमित सिंह जादौन,उनि जयपाल सिंह राठौर , प्र.आर. 441 अजय बारुले, प्र.आर. 372 भरत देशमुख , आर. 107 नितेश सपकाडे , आर. 56 दिपांशु पटेल, आर. 234 महेश प्रजापति एवं सायबर सेल से आर. दुर्गेश पटेल , आर. शक्ति तोमर की सराहनीय भूमिका रही ।

  • आगामी सिंहस्थ पर्व की तैयारियों को लेकर शिकारपुरा थाना प्रभारी ने वॉलेंटियर्स की ली बैठक

    आगामी सिंहस्थ पर्व की तैयारियों को लेकर शिकारपुरा थाना प्रभारी ने वॉलेंटियर्स की ली बैठक

    बुरहानपुर। थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित वॉलेंटियर्स को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था,श्रद्धालुओं की सहायता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटील के मार्गदर्शन में दिनांक 12.05.2026 को थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया एवं स्टाफ द्वारा गुर्जर भवन में उपस्थित वॉलेंटियर्स को आगामी सिंहस्थ पर्व के दौरान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की सहायता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में क्षेत्र में हो रही गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं सामाजिक समन्वय को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

    उपस्थित वॉलेंटियर्स को सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आमजन को जागरूक करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

    बैठक में थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया थाना स्टाफ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, वॉलेंटियर्स, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

  • थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरों के विरुद्ध कार्रवाई, 03 आरोपीयो को गिरफ्तार कर 01 मोटर साईकिल की जप्त

    थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरों के विरुद्ध कार्रवाई, 03 आरोपीयो को गिरफ्तार कर 01 मोटर साईकिल की जप्त

    बुरहानपुर। दिनांक 11/05/2026 को फरियादी सैयद जैद निवासी रोशन चौक ने थाना हाजीर आकर बताया की दिनांक 08.05.26 को मेरी मोटरसाइकिल मिलन तिराहे पर खड़ी करी थी जो उक्त दिनांक को दोपहर में कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोर साइकिल क्रमांक MP 68 MD 6594 चुरा कर ले गया जिस पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 114/26 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

    निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली नीता देअरवाल के व्दारा थाना स्तर पर टिम गठित कर प्रभावी मुखबिरी लगाई गई एवं लगातार सीसीटीव्ही फुटेज चैक कियेसीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर 03 संदिग्ध को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की गई पूछताछ पर इनके द्वारा जुर्म कबूल किया गया कि हमारे ही द्वारा मिलन तिराहे पर खड़ी मोटरसाइकिल क्रमांक MP.68. MD. 6594 हमारे ही द्वारा चोरी की गई है आरोपीयो के कब्जे सेमोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी से अन्य मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की जा रही है

    *गिरफ्तार आरोपीगण*–

    *सलीम खान पिता बाबू खान निवासी नदीम किराना के पास आजाद नगर*

    *दो अन्य नाबालिग*

    *विशेष भूमिका* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नीता देअरवाल, उनि सुनील पाटिल, प्र आर राजकुमार पटेल, प्र आर मातादीन कुशवाह, प्र आर दुष्यंत सोलंकी, सीसीटीवी कंट्रोल से सउनि मुकर्रिम खान, आर रितेश साल्वे द्वारा सराहनीय योगदान रहा

  • थाना निंबोला पुलिस ने लूट के प्रकरण में फरार चल रहे 5000/– रुपए के ईनामी बदमाश को वर्धा महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

    थाना निंबोला पुलिस ने लूट के प्रकरण में फरार चल रहे 5000/– रुपए के ईनामी बदमाश को वर्धा महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

    पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000/– रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

    आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र से गन्ना कटाई मजदूरों को लेने आए किसानों के साथ की थी लूट।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबे समय से चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने हेतु दिए थे सख्त निर्देश।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लंबे समय से प्रकरणों में चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने
    हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना नेपानगर पुलिस को फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।

    *घटना का संक्षिप्त विवरण*:दिनांक 12.11.2025 को फरियादी शशिकांत पिता रविन्द्र पाटील उम्र 40 साल निवासी खडकी घाट जिला बीड महाराष्ट्र ने लिखित रिपोर्ट किया था कि मै और मेरे मित्र शिवशंकर विठ्ठल जंगले और सत्यम पोपट वाघमारे तीनो दिनांक 25/10/2025 को गन्ना कटाई करने वाले मजदूरों को लेने के लिए खातला फाटा, बुरहानपुर आए थे। आरोपियों द्वारा गन्ना कटाई मजदूर दिलवाने के बहाने होटल से लगभग 10 से 15 किलोमीटर दूर खातला फाटे के पास जंगल में ले गए। वहाँ पहुँचकर उन्होंने अपनी गाड़िया रोकीं और हमसे कहा, अब तुम हमारे चंगुल में हो मारपीट कर हमारे पास का सामान छीनने लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निंबोला पर अपराध क्रमांक 380/25 धारा 309(6),318 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। पूर्व में गैंग के चार सदस्यों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।

    गिरफ्तार इनामी बदमाश को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी निंबोला राहुल कांबले द्वारा टीम गठित की गई थी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई। प्रकरण का आरोपी
    मकराम उर्फ मुकेश इस वक्त वर्धा महाराष्ट्र में रहता है। टीम द्वारा मुकेश को वर्धा महाराष्ट्र से अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

    *गिरफ्तार ईनामी आरोपी*:

    *मकराम उर्फ मुकेश पिता रूमसिंग कनोजिया निवासी गुगावला फाल्या चौकी बोरगांव*

    *महत्वपूर्ण भूमिका*:थाना प्रभारी निम्बोला राहुल कामले, ASI गुलाब सिंह, प्रआर.अर्जुन सिंह, प्रताप तोमर, गगन वाणी ,प्रमोद चौधरी, तुकाराम, आर. शिवकरण जमरे सैनिक 129 जयपाल

  • नेपानगर में हुई लूट डकैती को अंजाम देने वाली शातिर गैंग के 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

    नेपानगर में हुई लूट डकैती को अंजाम देने वाली शातिर गैंग के 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

    थाना नेपानगर चौकी नावरा में सोनार से की गयी लूट डकैती के 02 आरोपियों को पकड़ने मे सफलता।

    आरोपीयो के कब्जे से चांदी की 08 नग चूड़िया, 03 जोड़ी चांदी की पायजेब एवं चांदी का कमरबंद का एक छल्ला, चांदी के 12 नग कांटे(लोंग) कुल कीमती करीब 01 लाख 10 हजार रूपयें डकैती का मशरूका तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त।

    दिनांक 03.04.2026 को फरियादी रमेश ठाकुर निवासी नेपानगर द्वारा रिपोर्ट किया कि उनकी नेपानगर में सोने चांदी की दुकान है जो प्रति शुक्रवार नावरा बाजार में सोने चांदी की दुकान लगाते है। फरियादी शुक्रवार बाजार के बाद शाम करीब 05.30 बजे उनकी मोटर सायकल से सोने चांदी का सफेद रंग का झोला लेकर मोटर सायकल से नेपानगर आ रहे थे तो रास्ते में डाबियाखेड़ा से थोड़ा आगे सुनसान स्थान पर 05 अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हे डरा धमका कर सोने चांदी का झोला और मोबाईल फोन तथा मोटर सायकल की चाबी छिन लिये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 304(2) 309(4), 310(2), 311, बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल एवं चौकी प्रभारी उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान को उक्त डकैती की गंभीर घटना की पतारसी हेतु निर्देशित किया था।

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुलिस टीम का गठन कर डकैती के आरोपियों की तलाश पतारसी की गई ।

    पुलिस चौकी नावरा द्वारा पुलिस टीम का गठन कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों देखे गये तथा तकनीकी आधार पर लगातार तलाश पतारसी की गयी, पुराने अपराधियों से तथा संदेहियों से पूछताछ की गयी। पुलिस टीम के लगातार अथक प्रयास पर जानकारी प्राप्त हुयी कि खकनार थाना क्षेत्र का सुरेश सिसोदिया जो पूर्व में लूट के मामले में थाना धारणी में गिरफ्तार हुआ था वह घटना दिनांक को नावरा बाजार में आया था, इस आधार पर सायबर सेल की मदद से संदेही सुरेश सिसोदिया की जानकारी प्राप्त की गयी जिस पर जानकारी प्राप्त हुयी कि सुरेश सिसोदिया एवं हरसिंग जमरे लगातार, बाग टांडा जिला धार क्षेत्र के रायचंद पिता फत्तू सिंग से घटना से पूर्व तथा घटना के पश्चात तक लगातार संपर्क में थे। रायचंद पिता फत्तू सिंग, बाग थाना क्षेत्र जिला धार का शातिर बदमाश है जिसके विरूद्ध पूर्व में लूट डकैती तथा इसी प्रकार के अन्य गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस टीम द्वारा सुरेश सिसोदिया तथा हरसिंग जमरे को पुछताछ हेतु पुलिस चौकी नावरा लेकर आये । जिनसे लूट के संबंन्ध मे तकनिकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर उनके द्वारा अपराधिक षडयंत्र रचकर, अपने अन्य साथियों रायचंद, रवि, राजू, भाईला के साथ सोनार से लूट कारित करना स्वीकार किया ।

    पुलिस चौकी नावरा की टीम द्वारा आरोपीगण *सुरेश पिता गुलाबसिंग सिसोदिया उम्र 41 वर्ष निवासी मोहनगढ़ खकनार* तथा *हरसिंग पिता वेरसिंग जमरे उम्र 35 वर्ष निवासी मोहनगढ़ खकनार* को गिरफ्तार कर आरोपीगण से चांदी की 08 नग चूड़िया, 03 जोड़ी चांदी की पायजेब एवं चांदी का कमरबंद का एक छल्ला, चांदी के 12 नग कांटे(लोंग) कुल कीमती करीब 01 लाख 10 हजार रूपयें का डकैती का मशरूका तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल हीरो सीडी डिलक्स क्रं. MP10MD6792 जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपीयो से अन्य लूट तथा चोरी की घटनाओ के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

    *गिरफ्तार आरोपीगण*–

    1.*सुरेश पिता गुलाबसिंग सिसोदिया उम्र 41 वर्ष निवासी मोहनगढ़ खकनार*

    2.*हरसिंग पिता वेरसिंग जमरे उम्र 35 वर्ष निवासी मोहनगढ़ खकनार*

    *फरार आरोपीगण*–

    1.*रायचंद पिता फत्तू सिंग निवासी मगरदा थाना बाग़ जिला धार*

    2.*रवि 3.राजू 4.भाईला निवासी जिला धार*

    *सराहनीय योगदान*: चौकी प्रभारी नावरा उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर सुभाष मोरे, प्रआर संदीप पटेल, प्रआर दीपक राजपूत, आर संदीप वानखेडे,साइबर सेल से आर. दुर्गेश पटेल ,ललित चौहान सैनिक सुनील मगरे एवं सैनिक मन्नुलाल का सराहनीय योगदान रहा है।

  • बुरहानपुर पुलिस का विशेष यातायात अभियान

    बुरहानपुर पुलिस का विशेष यातायात अभियान

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता को लेकर जिला बुरहानपुर में दिनांक 26/04/2026 से 10/05/2026 तक विशेष अभियान।

    अभियान का उद्देश्य* – दो पहिया वाहन चालकों, विशेषकर युवाओं और महिला चालकों, को हेलमेट के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना

    बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के चालान काट उन्हें हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया गया।*

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अति.पुलिस श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन सभी थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिस टीमें सक्रिय रूप से आमजन से संवाद स्थापित कर रही हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है, क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट लगना सबसे अधिक घातक सिद्ध होता है। हेलमेट न केवल चोट की गंभीरता को कम करता है, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन माना जाता है।

    दिनांक 01.05.2025 को थाना प्रभारी
    निंबोला उनि.श्री राहुल कांबले एवं स्टाफ द्वारा निंबोला क्षेत्र एवं डेडतलाई चौकी प्रभारी उनि.
    श्री शंकर लोने एवं स्टाफ द्वारा ग्राम डेडतलाई
    में यातायात विशेष जागरूकता अभियान के तहत यातायात नियमों का महत्व समझाते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा का पालन करना न केवल हमारी, बल्कि दूसरों की भी जान की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने उपस्थित जनमानस को बताया साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के चालान काट उन्हें हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया गया।

    *सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सिग्नल के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जैसे*–
    हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग,
    नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरे,
    नाबालिगों को वाहन न देने की जिम्मेदारी,
    राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर, योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी बताई गई।

    *बुरहानपुर पुलिस की आमजन से अपील*:

    *बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं और अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें।*

  • बुरहानपुर पुलिस का विशेष यातायात अभियान – जागरूकता कार्यक्रमों से बढ़ेगी सड़क सुरक्षा

    बुरहानपुर पुलिस का विशेष यातायात अभियान – जागरूकता कार्यक्रमों से बढ़ेगी सड़क सुरक्षा

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता को लेकर जिला बुरहानपुर में दिनांक 26/04/2026 से 10/05/2026 तक विशेष अभियान।

    अभियान का उद्देश्य – दो पहिया वाहन चालकों, विशेषकर युवाओं और महिला चालकों, को हेलमेट के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान केवल नियमों के पालन तक सीमित न रहकर, प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बनता जा रहा है।

    *पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अति.पुलिस श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन सभी थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिस टीमें सक्रिय रूप से आमजन से संवाद स्थापित कर रही हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है, क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट लगना सबसे अधिक घातक सिद्ध होता है। हेलमेट न केवल चोट की गंभीरता को कम करता है, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन माना जाता है।

    दिनांक 28.04.2026 को थाना प्रभारी नेपानगर ज्ञानू जायसवाल एवं स्टाफ द्वारा
    यातायात विशेष जागरूकता अभियान के तहत यातायात नियमों का महत्व समझाते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा का पालन करना न केवल हमारी, बल्कि दूसरों की भी जान की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने उपस्थित जनमानस को बताया कि—

    👉सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सिग्नल का महत्व
    👉हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग
    👉नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरे
    👉नाबालिगों को वाहन न देने की जिम्मेदारी
    👉राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी बताई गई।

    *बुरहानपुर पुलिस की आमजन से अपील*:

    बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं और अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें:
    👉हमेशा सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें।
    👉तेज गति व लापरवाही से बचें।
    👉नाबालिगों को वाहन न दें।
    👉नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

  • बैंक सुरक्षा को लेकर बुरहानपुर पुलिस अलर्ट, जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

    बैंक सुरक्षा को लेकर बुरहानपुर पुलिस अलर्ट, जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

    बैंक सुरक्षा चेकिंग को लेकर थाना प्रभारियों एवं स्टाफ ने किया व्यापक निरीक्षण

    बुरहानपुर। दिनांक 20.04.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित शासकीय एवं अर्ध-शासकीय बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया।

    इस दौरान बैंक सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों की समग्र रूप से जांच की गई तथा जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए।

    सभी बैंकों में सशस्त्र/प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता की जांच की गई।

    बैंक परिसर अंदर व बाहर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कार्यशीलता एवं गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया।

    सीसीटीवी रिकॉर्डिंग क्षमता, डीवीआर बैकअप एवं फुटेज सुरक्षित रखने की व्यवस्था को परखा गया।

    बैंक के एंट्री एवं एग्ज़िट पॉइंट पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था—दरवाजे, फ्रेम मेटल डिटेक्टर व बैरिकेडिंग—का निरीक्षण किया गया।

    बैंक परिसर में आपातकालीन अलार्म सिस्टम (Emergency Alarm) की कार्यशीलता एवं सक्रियता का परीक्षण किया गया।

    चोरी/डकैती रोकथाम के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों और SOP के पालन की समीक्षा की गई।

    बैंक कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने एवं किसी भी सूचना को तुरंत डायल–112 पर देने के लिए जागरूक किया गया।

    थाना स्तर पर बैंक प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।