Author: Raza Khan

  • मानसिक बीमारी कमजोरी नहीं-इलाज योग्य अवस्था है। आपातकाल में मदद लेना साहस है, अपराध नहीं!

    मानसिक बीमारी कमजोरी नहीं-इलाज योग्य अवस्था है। आपातकाल में मदद लेना साहस है, अपराध नहीं!

    बुरहानपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार तथा श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व श्रीमान सिविल सर्जन-सह अधीक्षक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में मनकक्ष विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार में मानसिक स्वास्थ्य जांच जागरूकता परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
    शिविर में ग्रामीण व आदिवासी समुदाय को तनाव, चिंता, अवसाद, नशे की लत, पारिवारिक तनाव और आत्महत्या जोखिम जैसे मुद्दों पर जागरूक किया गया तथा मानसिक आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने की अपील की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ अब गांव-स्तर पर उपलब्ध हैं और किसी भी असामान्य व्यवहार या आत्महत्या-संबंधी विचार दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।
    गर्भवती माताओं को प्रसव-पूर्व मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी, तथा परिवार के भावनात्मक सहयोग के महत्व की जानकारी दी गई। स्टाफ को तनाव व समय प्रबंधन तथा आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मनहीत एप, टेली-मानस 14416, सीपी/एफसीसी व पीएमएच सेवाओं की जानकारी दी गई।

    आशा कार्यकर्ताओं को “गेटकीपर (मित्रम)” की भूमिका में आत्महत्या रोकथाम हेतु प्रारंभिक पहचान और त्वरित सहायता के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
    कार्यक्रम में डॉ. निखिल चौधरी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड, डॉक्टर अंसारी,डॉ विजय अलावे मेडिकल ऑफिसर एवं स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, मरीज व परिजन उपस्थित रहे।
    मुख्य संदेश – ग्रामीण क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य समर्थन और जागरूकता से समय पर पहचान और सामुदायिक सहयोग ही मानसिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है! का प्रचार प्रसार करना

  • ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक,अमरावती रोड,बुरहानपुर में नि:शुल्क छाती रोग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक,अमरावती रोड,बुरहानपुर में नि:शुल्क छाती रोग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    बुरहानपुर। मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा दिन प्रतिदिन आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभियान में 23 नवम्बर रविवार को ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक,अमरावती रोड,बुरहानपुर में नि:शुल्क छाती रोग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 34 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
    शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. शुभम वर्मा (छाती रोग विशेषज्ञ) के द्वारा छाती रोग से होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, एवं पी. एफ. टी. की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में,एवं ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • पिस्टल से हमला करने वाले 3 आरोपियों को 24 घंटे में लालबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पिस्टल से हमला करने वाले 3 आरोपियों को 24 घंटे में लालबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

    थाना लालबाग पुलिस ने पिस्टल से हमला करने वाले आरोपियो को 24 घंटे में किया गिरफ्तार।

    पुलिस नें घटना में शामिल तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया।

    आरोपियो के विरुध्द पूर्व में विभिन्न धाराओ के अपराध पंजीबध्द है।

    पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियो नें दिया था घटना को अंजाम।

    बुरहानपुर। घटना दिनांक 22.11.2025 को फरियादी सचिन पिता कैलाश माने उम्र 19 साल निवासी दत्त मंदिर चिंचाला बुरहानपुर नें बताया कि मै व मेरा दोस्त अपनी मोटर सायकल से टेम्पो स्टेण्ड सागर टावर के पास पहुचे तभी वहाँ पर 01 चैतन चंदन पिता बिरेन्द्र चंदन, 02. मुज्जू ऊर्फ माया पिता इब्राहिम खान, 03. तनमय पिता संजय निम्बोरकर तीनो निवासी लालबाग बुरहानपुर आये और मेरे साथ मारपीट करने लगे तभी चेतन चंदन नें देशी कट्टे से मुझे मारने की नियत से फायर किया जिस कारण गोली मुझे पेट में बाए साईड लगी और मै वहाँ से भागा मेरे पीछ चेतन, मुज्जु तथा तनमय मेरे पीछे भागे और मै थाना लालबाग आ गया। जिस पर थाना लालबाग पर अपराध क्रमांक 322/25 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 25,27आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द किया गया ।

    पुलिस द्वारा कार्यवाही

    अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमान देवेंद्र पाटीदार ने मामले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश , नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लालबाग द्वारा टीम गठित कर अपराध में फरार तीन आरोपीगणों को 24 घंटे में मुखबीर की सूचना प्राप्त होने पर आरोपियो के घर से गिरफ्तार किया गया आरोपियों से पूछताछ करते हुए उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया गया एवं पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया । जिन्हे माननीय न्यायालय में पेश कर पी.आर. प्राप्त कर अग्रिम विवेचना की जावेगी ।

    पकडे गये आरोपी का नाम

    1. चेतन पिता विरन्द्र चंदन उम्र 18 साल निवासी मिलचाल लालबाग बुरहानपुर
    2. मुजाहिद उर्फ मुज्जु पिता इब्राहिम खान उम्र 28 साल निवासी गुलाबंगज मदिना मस्जिद के पास लालबाग बुरहानपुर
    3. तन्मय निभोरकर पिता संजय निंभोरकर उम्र 18 साल निवासी मिलचाल बुरहानपुर

    सराहनीय भूमिका

    निरी.अमित सिंह जादौन, उनि महेन्द्र सिंह उईके, सउनि मेहफुज अली, सउनि अमित हनोतिया , सउनि गोपाल ठाकुर , प्र.आर. 441 अजय बारुले , प्र.आर. 28 मनोज पाल ,प्र.आर. 06 शादाब अली , प्र.आर. 460 रोहित गोडाले , प्र.आर. 493 सुशील इंगले , आर. 106 नितेश सपकाडे , आर. 107 यशवंत तिजारे , आर . 234 महेश प्रजापति , आर. यशवंत कुर्मी , आर. शैलेन्द्र शर्मा की भूमिका रही ।

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईफोडिया में एचआईवी,सिफलिस जांच शिविर में 72 महिलाओं और पुरुषों की जांच की गई है

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईफोडिया में एचआईवी,सिफलिस जांच शिविर में 72 महिलाओं और पुरुषों की जांच की गई है

    बुरहानपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के आदेश अनुसार एवं बुरहानपुर एचआईवी,टीबी विभाग का नोडल अधिकारी डॉ.आशुतोष जोशी सर के मार्गदर्शन में खकनार अस्पताल के आईसीटीसी एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने शिविर में उपस्थित लोगों को एचआईवी,एड्स के प्रमुख लक्षण के बारे में विस्तारपूर्व जानकारी दी है एचआईवी के प्रमुख लक्षण:-
    दो से तीन महा तक लगातार बुखार आना,रात में पशीना आना, बार बार मरीज को टीबी होना,शरीर का वजन कम हो जाना आदि किसी भी वक्ति को लक्षण दिखाई देते है तो उस इंसान को आईसीटीसी खकनार अस्पताल में निशुल्क एचआईवी सिफलिस टेस्ट की सलाह दी है l परामर्शदाता सिसोदिया ने उपस्थित लोगों को एचआईवी एड्स एवं सिफलिस की विस्तारपूर्व जानकारी प्रदान की है l शिविर में 72 महिलाओं और पुरुषों की जांच की गई है l प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईफोडिया लैब टेक्नीशियन लक्ष्मी सोलंकी ने हीमोग्लोबिन टेस्ट,शुगर टेस्ट एवं रुटीन की जांच की है l स्टॉफ नर्स प्रमिला खेडेकर ने ब्लड प्रेशर एवं गर्भवती महिलाओं की अन्य प्रकार की जांच की गई समझाइश दी गई l डोईफोडिया आशा सुपरवाइजर रिता सतोष,मातापुर आशा सुपरवाइजर मीरा बाई देवप्रसाद,कारखेड़ा आशा कार्यकर्ता सुमन सुभाष, नादुरा कला आशा कार्यकर्ता मंगला कमलचंद, डोईफोडिया आशा कार्यकर्ता अल्का प्रभु,डोईफोडिया ड्रेसर शेख जमील का शिविर में सहयोग रहा है l

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा मोहमदी मंज़िल, दरगाह ए हकीमी, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा मोहमदी मंज़िल, दरगाह ए हकीमी, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 22 नवम्बर शनिवार को मोहमदी मंज़िल, दरगाह ए हकीमी, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 55 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. दिव्येश लाड (एम. डी. मेडिसिन विभाग) डॉ. अकरम खान ( अस्थि रोग विभाग), एवं कु श्रुति द्विवेदी (नेत्र रोग विभाग) के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में,स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबाग, में मानसिक स्वास्थ्य जांच जागरूकता परामर्श शिविर आयोजित

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबाग, में मानसिक स्वास्थ्य जांच जागरूकता परामर्श शिविर आयोजित

    बुरहानपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबाग में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार तथा श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्रीमान सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच–परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
    शिविर के दौरान प्रति गुरुवार एकदिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जांच ओपीडी, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड, PMSMA तथा सिकल सेल एनीमिया से संबंधित जानकारी भी समुदाय को प्रदान की गई।

    शिविर में बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और गर्भवती माताओं का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। गर्भवती माताओं को प्रसवपूर्व मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता, उपयोगिता एवं देखभाल के बारे में विशेष मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही मनहित ऐप एवं टेली-मानस टोल-फ्री नंबर 14416 की जानकारी देकर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित की गई।
    शिविर का मुख्य उद्देश्य जनमानस में मानसिक स्वास्थ्य का महत्व स्थापित करना और मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान एवं समाधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोइना अंसारी, जिला चिकित्सालय से डॉ. अवंतिका, मनकक्ष प्रभारी श्रीमती सीमा डेविड, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त एएनएम स्टाफ उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में गर्भवती माताएँ एवं स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।

  • मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर एवं श्री राजकुमार दयाराम पटेल एवं मित्रमंडल के सहयोग से धारणी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर एवं श्री राजकुमार दयाराम पटेल एवं मित्रमंडल के सहयोग से धारणी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर एवं श्री राजकुमार दयाराम पटेल एवं मित्रमंडल के सहयोग से 21 नवम्बर शुक्रवार को,रंग भवन मैदान धारणी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 160 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।
    शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. निखिल थरकड़े (मूत्र रोग विशेषज्ञ) , डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन विभाग), डॉ. इल्का ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम तुकईथड़ में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम तुकईथड़ में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 19 नवम्बर बुधवार को ग्राम तुकईथड़, जिला बुरहानपुर में इंदौर संभाग, की और से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
    शिविर में 85 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. निखिल थरकड़े (मूत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन विभाग), डॉ. इल्का ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा ग्राम हेलापैडावा, झिरनिया ब्लॉक, जिला खरगोन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

    मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा ग्राम हेलापैडावा, झिरनिया ब्लॉक, जिला खरगोन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

    मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 15 नवम्बर शनिवार को ग्राम हेलापैडावा, झिरनिया ब्लॉक, जिला खरगोन में इंदौर संभाग, की और से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
    शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विभाग) डॉ. दिव्येश लाड (जनरल मेडिसिन विभाग), डॉ. मोनिश गुप्ता ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) एवं आहार विशेषज्ञ कु. ज्योति पटेल के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में एवं इंदौर संभाग (स्वास्थ विभाग) एवं ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा नेपा मील हॉस्पिटल में निःशुल्क नवजात एवं बाल रोग शिविर का आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा नेपा मील हॉस्पिटल में निःशुल्क नवजात एवं बाल रोग शिविर का आयोजन

    बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 14 नवम्बर शुक्रवार को ऑल इज वेल हॉस्पिटल,बुरहानपुर,द्वारा नेपा मील हॉस्पिटल, नेपानगर में निःशुल्क नवजात एवं बाल रोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. पीयूष सूर्यवंशी ( एम. डी. पेडियाट्रिक) द्वारा नवजात एवं बाल रोग संबंधित मरीजों को परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप किया गया। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से नेपा मील हॉस्पिटल नेपानगर में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।