Author: Raza Khan

  • अवैध हथियार निर्माण एवं तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही

    अवैध हथियार निर्माण एवं तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही

    बुरहानपुर। थाना खकनार के वर्ष 2024 के अपराध क्र 662/24 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट मे फरार आरोपी अंकित उर्फ कृष्णा पिता सर्वेश कुमार निवासी परोख जिला मैनपुरी उत्तरप्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    दिनांक 09/11/2024 आरोपीया पिंकीबाई पति प्रेमचंद से 04 हस्तनिर्मित देसी पिस्टल जप्त की गई थी । आरोपी अंकित उर्फ कृष्णा घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसे लखनऊ (उ.प्र.) से लाकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

    श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

    दिनांक 09/11/2024 को थाना प्रभारी
    अभिषेक जाधव को अवैध हथियार तस्कर के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई नायर फाटे के आगे नांदुरा डोईफोडिया रोड पर एक महिला अवैध पिस्टल लेकर खडी है। सूचना पर टीम बनाकर ग्राम नायर रवाना कि गई।मुखबीर के बताये स्थान पर एक महिला खडी मिली जिन्हे हमराह फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा । जिनका नाम पता पुछते अपना नाम पिंकीबाई पति प्रेमचंद आरोरा जाति पंजाबी निवासी शाहगंज आगरा की होना बताया। जिसके पास की थैली को चैक करते थैली मे 04 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व मैंग्जीन व मोबाईल जप्त किये गये ।अवैध हथियार के संबंध मे पुछताछ करते आरोपीया पिंकी द्वारा बताया गया की उक्त हथियार उसे अंकित उर्फ कृष्णा पिता सर्वेश कुमार निवासी परोख जिला मैनपुरी (उ.प्र.) ने लाने हेतु भेजा था।जिस पर की आरोपी अंकित उर्फ कृष्णा को उत्तरप्रदेश से लेकर आये व उसके द्वारा जुर्म कबुल करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी

    अंकित उर्फ कृष्णा पिता सर्वेश कुमार निवासी परोख जिला मैनपुरी (उ.प्र.)

    महत्वपूर्ण भूमिका

    निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली , सउनि जगदीश मंसुरे , प्रआर अमित अवस्थी , प्रआर सतीश सुर्यवंशी , सायबर सेल से दुर्गेश पटेल, ललित चौहान, सत्यपाल बोपचे, आर. सुनिल धुर्वे ,आर. सबल देवडा , आर. विजेन्र्द देवल्ये , आर. अनिल डाबर, की सराहनीय भूमिका रही ।

  • अब “जीरो” इनवेस्टमेंट पर लगेगा “सोलर सिस्टम”

    अब “जीरो” इनवेस्टमेंट पर लगेगा “सोलर सिस्टम”

    भारत सरकार की पीएम सूर्य घर “मुफ्त बिजली योजना” के तहत अब निमाड़ क्षेत्र में “यूनिवर्सल सोलर एनर्जी” ने अब आम लोगों के लिए बिना भारी इनवेस्टमेंट के (योजन के तहत सस्ती दरों पर बैंक ऋण में ) 78000 तक की सरकारी सब्सिडी के तहत आसान इंस्टॉलमेंट में सोलर सिस्टम लगाने की योजना पेश की है, योजना के तहत ब्रांडेड कंपनियों के आवासीय सोलर सिस्टम लगवाने के लिए हितग्राहियों के पास अब सभी विकल्प मौजूद रहेंगे, “यूनिवर्सल सोलर एनर्जी” के निमाड़ जोन में आम लोगों के लिए सेवा देने के प्रकल्प का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जहां आम हितग्राही को बिजली प्राप्त होगी वहीं पर्यावरण को भी योजना के तहत लगने वाले सोलर सिस्टम से कोई नुकसान भी नहीं होता, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आम नागरिकों से केंद्र सरकार की योजना के लाभ लेने की अपील की.
    “यूनिवर्सल सोलर एनर्जी” के संचालक रिजवान अंसारी और आलोक पाराशर ने बताया कि आम नागरिक योजना की विस्तृत जानकारी खंडवा टीवी के आनंद नगर स्थित ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं.संपर्क 9425085668, 9826382120.
    बुरहानपुर में यूनिवर्सल सोलर एनर्जी से सोलर सिस्टम लगवाने हेतु स्थानीय ऑफिस 32 शनवारा मस्जिद कॉम्प्लेक्स में संपर्क किया जा सकता है.

  • सेवासदन विधि महाविद्यालय द्वारा मनाया गया संविधान दिवस

    सेवासदन विधि महाविद्यालय द्वारा मनाया गया संविधान दिवस

    बुरहानपुर। सेवासदन विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संविधान दिवस समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रेमदीप साकला (सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिरण बुरहानपुर), विशेष अतिथि समिति सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, सहसचिव श्री के.डी. पटेल, मैनेजर श्री मनीष पटेल एवं सेवासदन महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
    कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया एवं विधि महाविद्यालय की छात्राओं कु. विशाखा पवार, गायत्री ठाकरे, दिव्या मौर्य एवं दिव्या सिरसाट ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सेवासदन विधि महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. मोहनलाल सोनी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया एवं संविधान दिवस पर भारतीय संविधान की उद्देशिका पर प्रकाश डालकर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पारिवारिक झगडे एवं तलाक की संभावना पर नुक्कड नाटक तथा मूल अधिकारों व मानसिक स्वास्थ्य पर चार्ट प्रेजेेंटेंशन भी प्रस्तुत किये।

    सेवासदन

    इस अवसर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त स्टाॅफ एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुये संविधान की महत्ता को बताया साथ ही श्रम विधि पर बने नये कानून की जानकारी दी।
    मुख्य अतिथि श्री प्रेमदीप साकला जी ने कहा कि संविधान दिवस के मनाने का उद्देश्य, अधिकार व कर्तव्यों के बारे में सभी को अवगत कराया एवं कानून संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. हनी सूर्यवंशी ने किया एवं आभार प्रो. वैशाली गुप्ता। सेवासदन महाविद्यालय के डाॅ. मनीष भट्ट, डाॅ. हर्षद दीक्षित, डाॅ. अनीष पटेल, डाॅ. राजेश काले, विधि महाविद्यालय के प्रो. शेरसिंह पवार, प्रो. रूचि पचैरी, प्रो. पीयुष मोदी, प्रो. देवेन्द्र कुमार चैहान एवं बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • खकनार पुलिस को चोरी के प्रकरण मे मिली बड़ी सफलता, आरोपी को चोरी के माल के साथ दबोचा।

    खकनार पुलिस को चोरी के प्रकरण मे मिली बड़ी सफलता, आरोपी को चोरी के माल के साथ दबोचा।

    बुरहानपुर। आरोपी जमील के कब्जे से चोरी की मश्रुका कुल कीमती 3 लाख 50 हजार व चोरी मे प्रयोग की गई मोटर साईकिल कीमती 50 हजार का माल बरामद किया गया।*

    दिनांक 22/11/2025 को थाना खकनार क्षेत्र ग्राम अमुल्ला खुर्द मे फरियादीया सुनिताबाई पति दरबार के घर का ताला तोडकर अज्ञात व्यक्ति व्दारा घर के अलमारी मे रखे सोने व चांदी के जेवर व नगदी चुराकर ले गये । फरियादी की रिपोर्ट पर थाने पर अपराध क्रमांक 532/2025 धारा 331(3),305(A) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया ।

    श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव व्दारा टीम गठित कर विश्वनीय मुखबीर से अज्ञात आरोपी की पहचान की गई । दिनांक 26/11/2025 को थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटर साईकिल क्र MP 11 ZF 2657 पर एक काले रंग की प्लास्टिक की थैली मे चोरी का माल लेकर ग्राम केरपानी दसघाट रोड से खकनार की तरफ बेचने हेतु जा रहा है । जिस पर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर टीम को मुखबीर द्वारा बताएं स्थान पर रवाना किया गया। ग्राम केरपानी दसघाट रोड पर उक्त नंबर की मोटर साईकिल पर एक व्यक्ति आता दिखा जिसे रोककर पुछताछ करते अपना नाम जमील पिता तैय्यब खान जाति मुल्तानी उम्र 20 साल निवासी केरपानी थाना नेपानगर का होना बताया जिससे अपराध के संबंध मे पुछताछ करते जुर्म स्वीकार किया तथा उसकी मोटर साईकिल पर टंगी प्लास्टिक की थैली को चैक करते थैली मे एक सोने का मंगल सुत्र , एक जोडी सोने की कान की झुमकी, एक सोने की पांचाली , एक सोने की चैन , एक चांदी की चैन , एक चांदी का कमरबंद ,दो जोडी चांदी की पायजैब , एक जोडी चांदी बाजु के कडे व नगदी 3000 रुपये मिले कुल कीमती 3 लाख 50 हजार व चोरी मे प्रयोग की गई मोटर साईकिल कीमती 50 हजार आरोपी के कब्जे से जप्त किये गये व आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से अपराध के संबंध मे विस्तृत पुछताछ कि जा रही है।

    गिरफ्तार आरोपी

    जमील पिता तैय्यब खान जाति मुल्तानी उम्र 20 साल निवासी केरपानी थाना नेपानगर जिला बुरहानपुर (म.प्र.)

    जप्त समाग्री

    एक सोने का मंगल सुत्र , एक जोडी सोने की कान की झुमकी, एक सोने की पांचाली , एक सोने की चैन , एक चांदी की चैन , एक चांदी का कमरबंद ,दो जोडी चांदी की पायजैब , एक जोडी चांदी बाजु के कडे व नगदी 3000 रुपये व अपराध मे प्रयुक्त मो.सा. बजाज प्लेटिना मोटर साईकिल क्र MP 11 ZF 2657 कुल कीमती लगभग 4 लाख रुपये जप्त की गई।

    महत्वपूर्ण भूमिका

    निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शंकर लोने ,प्रआर 272 सतीश सुर्यवंशी ,प्रआर 409 वसीम खान ,प्रआर 615 शिवनारायण पाल ,आर 550 जय मालवीय ,आर 311 सुनिल धुर्वे ,आर. 145 आयुष पटेल , आर . 33 विजेन्द्र देवल्ये ,आर 70 अनिल डावर की सराहनीय भूमिका रही।

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, स्वस्थ माता – स्वस्थ शिशु : सुरक्षित गर्भावस्था की ओर

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, स्वस्थ माता – स्वस्थ शिशु : सुरक्षित गर्भावस्था की ओर

    बुरहानपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में गर्भवती माताओं का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा गर्भावस्था में संपूर्ण स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूक किया गया। माताओं को पौष्टिक आहार, पर्याप्त विश्राम, तनाव-मुक्त वातावरण, नियमित व्यायाम एवं व्यसन से दूर रहने की सलाह दी गई।
    प्रसव संबंधी सहायता हेतु
    080-4793146 (प्रसव पूर्व संहिता)
    080-4793147 (प्रसव पश्चात माता–शिशु सहायता)
    तथा मानसिक स्वास्थ्य हेतु टेली-मानस 14416 व मनहित ऐप की उपयोगिता पर भी जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, नया आईडी कार्ड, समग्र आईडी, बैंक खाते से मिलने वाली स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता योजनाओं को समझाया गया, ताकि गर्भवती माताएँ समय पर सभी लाभ प्राप्त कर सकें।
    परिवार की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए समय पर जांच, पोषण का ध्यान, सुरक्षित वातावरण, भावनात्मक सहयोग, तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या में माँ को तुरंत अस्पताल लाने की आवश्यकता बताई गई।
    कुल 38 गर्भवती माताओं की जांच की गई, जिनमें 9 गर्भवती माताएँ गंभीर श्रेणी में चिन्हित हुईं और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम CCP, FCC एवं PMH के अंतर्गत आयोजित हुआ।
    डॉ. ममता (LMO), श्रीमती वंदना श्रीवास्तव (ANC OPD इंचार्ज), मनकक्ष प्रभारी NO श्रीमती सीमा डेविड, NO कुमारी विशाखा, कुमारी विनीता, कुमारी निकिता, डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में गर्भवती माताएँ एवं परिजन शामिल हुए।
    मुख्य उद्देश्य—
    सभी गर्भवती माताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना—ताकि स्वस्थ माता और स्वस्थ शिशु का निर्माण हो सके।

  • लायंस क्लब ट्रस्ट द्वारा भोजन सेवा केन्द्र शुभारंभ

    लायंस क्लब ट्रस्ट द्वारा भोजन सेवा केन्द्र शुभारंभ

    बुरहानपुर। लायंस क्लब ट्रस्ट, बुरहानपुर द्वारा शहर के पुष्पक बस स्टेंड पर यात्रियों व जनमानस कीे सुविधा हेतु भोजन सेवा केन्द्र का शुभारंभ श्री प्रकाश मेहता द्वारा रिबिन काटकर किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब ट्रस्ट के अध्यक्ष ला. डाॅ. आई.एल. मूंदडा ने बताया कि इस भोजन सेवा केन्द्र के प्रारंभ होने से यात्रियों एवं जनमानस कों मात्र 20 रूपये में खिचडी और कढी की थाली मिल सकेगी और यह भोजन सेवा केन्द्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चालु रहेगा जिसका लाभ उठाया जा सकेगा।
    इस शुभारंभ अवसर पर बुरहानपुर के पूर्व विधायक एवं लायंस क्लब ट्रस्ट संरक्षक ठा. सुरेन्द्रसिंहजी, उपाध्यक्ष ला. श्रीमती तारिकासिंह ठाकुर, ला. सच्चानंद दुम्बवानी, सचिव ला. मनीष पटेल, सदस्य ला. डाॅ. एस.एम. तारिक सहित लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन मुकेश देवडा, सचिव ला. ऐजाज गफ्फार खान, कोषाध्यक्ष ला. पुष्पा मूंदडा, ला. डाॅ. राजेन्द्र चापोरकर, ला. आजम राही, ला. सुशील माहेष्वरी, ला. मोहनलाल सोनी, श्री आलोक मिश्रा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। इस भोजन सेवा केन्द्र का संचालन ला. मिलिंद चैधरी द्वारा किया जायेगा।

  • सीसीआई खरीदेगा बुरहानपुर के किसानों की कपास-अर्चना चिटनिस

    सीसीआई खरीदेगा बुरहानपुर के किसानों की कपास-अर्चना चिटनिस

    बुरहानपुर। बुरहानपुर कृषि उपज मंडी क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा सुनिश्चित की गई है। भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सीसीआई) की बुरहानपुर जिले में जिनिंग फैक्ट्री उपलब्ध न होने के कारण यहाँ कपास खरीदी केन्द्र संचालित नहीं हो रहा था। ऐसे में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने हेतु विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) की पहल पर वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है। इस निर्णय को लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाने में कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आगामी वर्ष में बुरहानपुर में ही कपास खरीदी केन्द्र प्रारंभ कराने हेतु सभी प्रयास किए जाएंगे।
    सीसीआई द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिन किसानों ने ‘कपास किसान’ मोबाइल एप पर समर्थन मूल्य पर कपास विक्रय हेतु पंजीयन कराया है, उनकी उपज अब सीसीआई खण्डवा केन्द्र पर खरीदी जाएगी। बुरहानपुर क्षेत्र के सभी पंजीकृत किसानों की मैपिंग खण्डवा केन्द्र के लिए कर दी गई है, जिससे उन्हें खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सीसीआई के निर्देशानुसार ‘कपास किसान’ एप पर स्लॉट बुकिंग सोमवार से शुक्रवार प्रातः 11 बजे (अवकाश को छोड़कर) उपलब्ध रहेगी। किसान स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज खंडवा केन्द्र पर ले जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान सीसीआई खण्डवा केन्द्र के अधिकारी चन्द्रकिशोर (मो. 7972150220) से संपर्क कर सकते हैं।
    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य का संपूर्ण लाभ मिलना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में जिनिंग फैक्ट्री न होने के बावजूद किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में कठिनाई न आए, यह सुनिश्चित किया गया है। भविष्य में किसानों के हित में हर संभव कदम उठाए जाते रहेंगे।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा बॉम्बे क्लीनिक, देडतलाई, में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा बॉम्बे क्लीनिक, देडतलाई, में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 24 नवम्बर सोमवार को बॉम्बे क्लीनिक, देडतलाई, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 65 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. निखिल थरकडे (मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अकरम खान ( अस्थि रोग विभाग), डॉ. इल्का सिद्दीकी ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) एवं कु. श्रुति द्विवेदी (नेत्र रोग विभाग) के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।
    सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई।
    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, एवं ऑल इज़ वैल हॉस्पिटल के स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • अवैध हथियार निर्माण एवं तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही,02 हस्त निर्मित देशी पिस्टल जप्त

    अवैध हथियार निर्माण एवं तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही,02 हस्त निर्मित देशी पिस्टल जप्त

    • अवैध हथियार निर्माण एवं तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही।
    • आरोपी सुखवीर व सियाराम के कब्जे से 02 हस्त निर्मित देशी पिस्टल जप्त की गई।
    • दिनांक 22/11/2025 को थाना लालबाग में हत्या के प्रयास प्रकरण के मामले में अवैध पिस्टल व कारतुस दोनो आरोपियो ने दिये थे।
    • थाना खकनार व थाना लालबाग की सयुंक्त कार्यवाही व्दारा हत्या के प्रयास के आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

    बुरहानपुर। थाना लालबाग बुरहानपुर क्षेत्र में फरियादी सचिन पिता कैलाश माने निवासी चिंचाला लालबाग को तीन आरोपियो व्दारा देशी पिस्टल से जान से मारने की नियत से गोली चलाई जिस पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 322/2025 धारा 109(1),115(2), 3(5) बीएनएस, 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था । उक्त प्रकरण में आरोपियो को अवैध देशी पिस्टल एवं कारतुस सप्लाय करने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई की थाना खकनार क्षेत्र के सिकलीगर व्दारा आरोपियो को अवैध पिस्टल व कारतुस सप्लाय किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं सीएसपी श्री गौरव पाटील, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है । दिनांक 23/11/2025 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को अवैध हथियार तस्कर के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति खकनार गोचरण रोड तरफ अवैध पिस्टल लेकर आने वाले है सूचना पर टीम बनाकर खकनार गोचरण रोड रवाना किया गया । खकनार गोचरण रोड तरफ दो व्यक्ति रोड किनारे बैठे मिले जिन्हे हमराह फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा । नाम पता पुछते उसने अपना नाम सुखवीर उर्फ सुक्खी पिता अकालसिंह सिकलीगर उम्र 22 साल निवासी ग्राम पांगरी, सियाराम पिता संतोष राठौर जाति बंजारा उम्र 38 साल निवासी ग्राम पांगरी का होना बताया । आरोपी के कब्जे से 02 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल कुल किमती 40000/- की जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । वापसी पर आरोपी के विरुध्द थाना खकनार मे अपराध क्रमांक 534//2025 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया। आरोपियो से पुछताछ करते उन्होने बताया कि मुज्जु उर्फ माया व चेतन पिता विरेन्द्र निवासी बुरहानपुर को दो देशी पिस्टल व दो जिन्दा कारतुस दिये थे । आरोपियो से थाना खकनार क्षेत्र में अवैध हथियार विक्रय एवं अवैध हथियार निर्माण के संबंध में पुछताछ की जा रही है।

    गिरफ्तार आरोपी

    सुखवीर उर्फ सुक्खी पिता अकालसिंह सिकलीगर उम्र 22 साल निवासी ग्राम पांगरी

    सियाराम पिता संतोष राठौर जाति बंजारा उम्र 38 साल निवासी ग्राम पांगरी

    जप्त समाग्री

    02 अवैध देशी पिस्टिल किमती 40000/

    महत्वपूर्ण भूमिका

    निरीक्षक अमित जादौन, निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि महेन्द्र उईके, प्रआर अमित अवस्थी, सतीश सुर्यवंशी, सुनिल धुर्वे, मंगल पालवी, विजेन्द्र देवल्य, खुमसिंह, कैलाश, अनिल डावर, गोविन्दा, सायबर सेल से दुर्गेश पटेल, ललित चौहान, सत्यपाल बोपचे की सराहनीय भूमिका रही ।

  • बाबा साहब के प्रतिमा के साथ अप्राकृतिक घटना का विरोध, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भीम सेना नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

    बाबा साहब के प्रतिमा के साथ अप्राकृतिक घटना का विरोध, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भीम सेना नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

    बुरहानपुर। भीम सेना जिला अध्यक्ष श्री सचिन गाढ़े द्वारा बताया गया की विगत दिनो बुरहानपुर जिले के ग्राम तारापाटी में एक व्यक्ति विशेष द्वारा बाबा साहब के प्रतिमा के साथ “अप्राकृतिक घटना” कारित की गई जिसके विरोध में सोमवार को संयुक्त कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भीम सेना नेतृत्व में समाज जनों के साथ कलेक्टर महोदय को लिखित माध्यम से शिकायत प्रेषित की गई कि व्यक्ति विशेष द्वारा आए दिन ग्राम का माहौल खराब करने के मकसद से इस प्रकार की घटना कारित की गई थी जिला प्रशासन के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया है कि जल्द से जल्द उक्त आरोपी पर जांच कर न्याय संगत कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर किशोर तायडे, दीपक मसाने , सिद्धार्थ गाढ़े,संविधान तायडे ,अमोल इंगले ,प्रभाकर अन्य जन उपस्थित रहे।