कलेक्टर महोदय बुरहानपुर हर्ष सिंह के आदेश तथा जिलाआबकारी अधिकारी पार्थसारथी शर्मा केमार्गदर्शन में आज दिनांक 19/12/2025 को वृत दक्षिण के जैनाबाद बलवाड़ टेकरी मे अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध दबिश की कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान 70 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जप्त की गयी लगभग 3000 kg तैयार महुआ लहान मौके पर जप्त किया गया महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया.मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 07प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए, जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 314000/ रूपये है उक्त कार्यवाही में विजय कुचेरिया सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत प्रभारी शेरसिंह मोरे,आबकारी उप निरीक्षक मुकुल सिंगाड़े मनोज दिनकर आरक्षक मुकेश सूर्यवंशी नरेन्द्र कुमरावत सलोनी गौड, कैलाश चौहान सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Author: Raza Khan
-

चायना पतंग मांजा बेचने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफतार
बुरहानपुर में चायनीस पतंग मांजा बेचने वाले आरोपीयो को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया। *तीन दुकानदारों के विरूध्द की गई धारा 223 BNS के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा चायना डोर मांझा के क्रय विक्रय पर दिए सख्त निर्देश दिए गए थे। जिला बुरहानपुर में श्रीमान कलेक्टर महोदय, द्वारा चाइनीस मांजा में प्रतिबंध लगाकर धारा 163 BNSS का आदेश जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटील के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टीम गठित कर थाना कोतवाली क्षेत्र में चायनीस मांजा बेचने वाले अलग अलग दुकानो पर दबिश देकर तीन आरोपियों को खिलाफ थाना कोतवाली पर तीन पंजीबद्ध किए।(1).प्रकरण क्रमांक 238/2025 धारा 223 BNS में आरोपी *इस्माइल पिता अहमद खां उम्र 40 साल निवासी खैराती बाजार बुरहानपुर।*(2).प्रकरण क्रमांक 239/2025 धारा 223 BNS में आरोपी *जावीद खां पिता शब्बीर खां उम्र 32 साल निवासी खैराती बाजार बुरहानपुर।*(3).प्रकरण क्रमांक 240/2025 धारा 223 BNS में आरोपी *मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद जमील उम्र 20 साल निवासी निवासी हमीदपुरा बुरहानपुर।**विशेष योगदान*- थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सीताराम सोलंकी, उप निरीक्षक सुनील पाटिल, शैलेंद्र सिंह तोमर,प्र.आर.दुष्यंत सोलंकी, ज्ञानेश्वर चौधरी, राजकुमार पटेल, आरक्षक महेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
-

राज्य कर्मचारी संघ ने की कलेक्टर से चर्चा,जनजातीय कार्य विभाग में वर्षा से पेंडिंग हैं समस्याएं
बुरहानपुर
बुरहानपुर। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए कार्य करने वाला संघ मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर महोदय से मिला जिसमें मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष संजय चौधरी,जय प्रकाश चौधरी संभागीय सचिव संजय सिंह गेहलोत जिला अध्यक्ष सुनीता महाजन कैलाश राठौड़, सुनील कोटवे संजय अटकडे संजय विचवे अनील जयसवाल गणेश जयसवाल विनोद ढिवरे उपस्थित थे शिक्षकों को समस्याओं में मुख्य रूप से 2023 एवं 2024 का डि ए एरियर मृत एवं सेवानिवृत शिक्षकों के आर्थिक सत्वो का भुगतान क्रमोन्नति आदेश एवं एरियर परीक्षा अवधि पुर्ण कर चुके शिक्षकों को 100% वेतन एवं स्थाई आदेश सेवा पुस्तिका में नियुक्त दिनांक एवं अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की गई चर्चा सकारात्मक रही है अध्यक्ष सुनीता महाजन ने शिक्षकों की समस्यायों का निराकरण शिघ्र किया जाय सुनील कोटवे ने कहा की जनजातीय कार्य विभाग कार्यरत शिक्षकों की समस्या वर्षों से पेंडिंग है उसके लिए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 14/10/2025 को खकनार ब्लाक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया उसके पश्चात 14/10/2025 को परामर्शदात्री बैठक में सभी समस्याओं पर चर्चा की गई लेकिन हल नहीं निकला मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा निराकरण नहीं होने संघ रणनीति बनाकर कार्य करेगा
-

अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 34 लीटर शराब जब्त
बुरहानपुर। अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्ट हर्ष सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी पार्थसारथी शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी दल के द्वारा व्रत उत्तर द्वारा इतवारा, सिंधीपूरा, नागझिरी एवं भोलाना ग्राम मे दबिश की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान 34 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा एवं 220 kg तैयार महुआ लहान जप्त किया गया महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया.मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 06 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए, जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 28800/ रूपये है, कार्यवाही में उप निरीक्षक मुकुल सिंगाड़े, आरक्षक सलोनी गोंड, कैलाश चौहान सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
-

इंदौर रेंज आईजी का बुरहानपुर दौरा, औचक निरीक्षण को लेकर अलर्ट रहें पुलिस अफसर, जवान
जिला बुरहानपुर भ्रमण पर आए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग ने दूसरे दिन कार्यालय एवं थानो का किया निरीक्षण।
नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुरहानपुर थाना यातायात,थाना नेपानगर,MCU(मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट)एवं पुलिस पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई, रिकार्ड संधारण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया|
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग ने दूसरे दिन नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुरहानपुर,थाना यातायात,थाना नेपानगर MCU(मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट)पुलिस पेट्रोल पंप का निरीक्षण करते हुये संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुये रंग-रौगन, साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया, थानों की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।थानो में संधारित रिकार्ड,बंदी हवालात, मालखाना, थाना भवन परिसर, मिटींग हाल, कम्प्युटर सिस्टम आदि के रख रखाव एवं कार्य संबंधी निर्देश दिए | आधुनिक पुलिसिंग हेतु जारी नवीन नवाचार सभी को सीखने एवं लागू करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये और गुंडा निगरानी बदमाशों की नियमित जांच के निर्देश दिए |
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थानों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया निरीक्षण दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |
-

बुरहानपुर में चिकुनगुनिया बीमारी की दस्तक, मालवीर गांव में मिले संदिग्ध मरीज
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
चिकुनगुनिया की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लिए 5 ब्लड सैंपल्स
स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के उपचार के लिए गांव में लगाया शिविर
बुरहानपुर। जिला मुख्यालय से 25 कि मी दूरस्थ वन ग्राम मालवीर टांडा में जैसे ही संभावित चिकुनगुनिया से मिलते जुलते लक्षणों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली ,विभाग द्वारा मंगलवार को प्रभावित ग्राम में जिला स्तर की टीम और शाहपुर की टीम द्वारा भ्रमण किया गया,गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें संभावित चिकुनगुनिया के 20मरीजों को तत्काल उपचार और स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।
एपीडीमियोलॉजिस्ट रविन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रभावित ग्राम टांडा 150 से अधिक परिवार है ,गांव के अधिकांश परिवार का महाराष्ट्र और अन्य स्थानों पर आना जाना जारी रहता है,गांव वन ग्राम है,ऐसी परिस्थितियां चिकुनगुनिया वायरस के लिए अनुकूल होने से गांव में संभावित चिकुनगुनिया बीमारी देखी गई ,घर घर सर्वे के दौरान गांव में 5 स्थानों पर चिकुनगुनिया फैलाने वाले एडीज मच्छर का लार्वा पाया गया,जिसे तुरंत नष्ट किया गया।
ग्रामवासियों को मच्छर के काटने से बचाव के लिए फूल आस्तीन के कपड़े पहनने ,मच्छर दानी का उपयोग करने और 7दिन से अधिक पानी जमा न होने देने की शिक्षा दी गई।
चिकुनगुनिया की पुष्टि के लिए मरीजों से 5 ब्लड सैंपल्स लिए गए है दो दिन बाद खंडवा से रिपोर्ट आएगी ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्ट आर के वर्मा ने बताया कि चिकुनगुनिया प्राण घातक बीमारी नहीं है,संक्रमित मच्छर के काटने के 2 या 3 दिन बाद अचानक बुखार आता है,जोड़ो में दर्द होता है,मरीज को थकान महसूस होती है,कभी कभी लाल दाने या उल्टी की शिकायत होती है ,उपचार लेने पर मरीज ठीक हो जाता है ,आराम की सलाह दी जाती है।
मच्छर के काटने से बचाव करना चाहिए। -

काली चाय का शहर में चल रहा था काला कारोबार, संभागस्तरीय टीम ने दो जगहों पर दबिश देकर की कार्रवाई
21 लाख से अधिक का की चाय पत्ती जब्त
बुरहानपुर में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संभाग स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा बुरहानपुर जिले में विभिन्न खाद्य निर्माताओं पर कार्यवाही की गई।
फर्म प्रोमिस टी कंपनी, इंद्रा कॉलोनी, बुरहानपुर से सुनील जगनानी की उपस्थिति में प्रॉमिस हनी गोल्ड टी एवं अन्य ब्रांड की चाय पत्ती के कुल 8 नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर विभिन्न ब्रांड की चाय पत्ती की कुल मात्रा 18,042 किलोग्राम जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 21,02,178 रूपये है।
फर्म परीयालदास एंटरप्राइजेज, सिंधीबस्ती बुरहानपुर से प्रोप्राइटर विजय जगनानी की उपस्थिति में करोड़पति चाय पैक एवं असम चाय पैक के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर पैकिंग उपरांत विक्रय हेतु संग्रहित असम चाय पत्ती की कुल मात्रा 320 किलोग्राम जप्त किया, जिसकी कीमत 57,600 रूपये एवं करोड़पति चाय पैक कुल मात्रा 50 किलो ग्राम, जिसकी कीमत 14,000 रूपये जप्त किया गया। मौके पर वैद्य खाद्य लाइसेंस नहीं पाए जाने से परिसर से कारोबार संचालन बंद करवाया गया। संभाग दल एवं स्थानीय विभाग द्वारा कुल 10 नमूने को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजा गया है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल आवासिया, कमलेश डावर, राहुल सिंह अलावा, सुभाष खेड़कर, धर्मेंद्र कुमार सोनी शामिल रहे।
-

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर किया प्रोत्साहित
पुलिस विभाग में परेड को अनुशासन की जड़ माना जाता है, इसलिये पुलिस के लिये नियमित साप्ताहिक परेड कराई जाती है । परेड से पुलिस फोर्स का न केवल अनुसाशन अच्छा होता है बल्कि इसके साथ ही उनमें टीम वर्क के रूप में कार्य करने की क्षमता बड़ती है एवं शरीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ भी रहते है |
इसी तारतम्य में आज दिनांक 05.12.2025 को प्रात: रेणुका पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउण्ड पर जनरल परेड का आयोजन किया गया | पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा परेड की सलामी उपरांत प्लाटून वार परेड निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का टर्न आउट देखा गया एवं अच्छे टर्नआउट वाले पुलिस कर्मियों को पुरूष्कृत कर प्रोत्साहित किया गया तो कमी वालों को सुधार करने की समझाइश दी गई । तत्पश्चात प्लाटून कमांडरों द्वारा अपने-अपने प्लाटून को एकल रूप से परेड अभ्यास कराया गया ।

इस बीच श्रीमान द्वारा पुलिस के शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया गया ।रक्षित निरीक्षक बुरहानपुर श्री सुनील दिक्षित ने परेड का संचालन किया।अंत में मार्चपास्ट कर परेड का समापन हुआ । परेड समापन उपरांत श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन में दरबार लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनका नियमानुसार निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
-

बुरहानपुर निजी अस्पताल में गर्भाशय ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजन भूख हड़ताल पर
हकिमी अस्पताल की सोनोग्राॅफी सेन्टर,पैथोलॉजी लैब,मेडीकल के लायसेंस और डाॅ• रेहाना बोहरा की डिग्री की जांच की जाये और हकिमी हॉस्पीटल द्वारा किये गए अतिक्रमण को तोड़कर ऑपरेशन थियेटर मे उपस्थित अकुशल डाॅक्टरो पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये ।
हकीमी अस्पताल मे यह हृदय विदारक पहली घटना नही है इससे पूर्व में भी ऑपरेशन के दौरान कई लोगो की जान इस अस्पताल मे जा चुकी है ऐसे ही आलमगंज बुरहानपुर निवासी एक पिड़ीत परिवार के स्व नरेन्द्र तालमपुरे की पैर की हड्डी टूटने पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही चलते 09/10/2021 मे स्व नरेन्द्र तालमपुरे की असमय ही मौत हो गई थी पुलिस प्रशासन द्वारा मामले मे कोई कार्रवाई ना होने पर परिजन भी न्याय की गुहार कर रहे है भूख हड़ताल मे स्व नरेन्द्र तालमपुरे के भाई महेन्द्र तालमपुरे प्रथम दिन बैठै 01/12/2025 सोमवार सुबह 09 बजे से गीता होटल के पास रविन्द्रनाथ टैगोर जी प्रितामा के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को मप्र कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोषसिंह, दीखीत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय संघठन सहमंत्री दिनेश सुगन्धी,भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्त्तू मेढे,अजा मोर्च के जिला महामंत्री शिवकुमार पासी,भीम सेना जिला प्रमुख सचिन कुमार गाढे ,भाजपा युवा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने भी भूख हड़ताल का समर्थन किया स्व•वैष्णवी चौहान के परिजन क्रमशः तब तक बैठै रहेंगे जब तक डाॅक्टर रेहाना बोहरा,मुफ्फद्ल बोहरा,आनंद दीक्षित,अनुपमाआनंद दीक्षित और ऑपरेशन थियेटर मे उपस्थित अकुशल डाॅक्टरो पर कानूनी सख्त कार्रवाई शीघ्र अति शीघ्र की जाये यह मांग लेकर भूख हड़ताल की जाये। -

थाना निंबोला पुलिस ने लूट करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
लूट करने वाली गैंग के चार सदस्यों को निंबोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र से गन्ना कटाई मजदूरों को लेने आए किसानों के साथ की थी लूट।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लूट के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए दिए थे आवश्यक दिशा निर्देश।
दिनांक 12.11.2025 को फरियादी शशिकांत पिता रविन्द्र पाटील उम्र 40 साल निवासी खडकी घाट जिला बीड महाराष्ट्र ने लिखित रिपोर्ट किया था कि मै और मेरे मित्र शिवशंकर विठ्ठल जंगले और सत्यम पोपट वाघमारे तीनो दिनांक 25/10/2025 को गन्ना कटाई करने वाले मजदूरों को लेने के लिए खातला फाटा, बुरहानपुर आए थे जब हम चाय पीने के लिए एक होटल पर रुके थे, हम आपस में बातें कर रहे थे, तभी हमारे बगल के होटल में बैठा एक अनजान आदमी हमारे पास आया और पूछा आप यहां क्यों आए हैं, मैंने उससे उसका नाम पूछा और उसने मुझे अपना नाम देवेंद्र सिंह भास्कर, ग्राम उतांबी, तहसील. नेपानगर, बताया। हमारी बातचीत हुई। फिर मैंने उसे बताया कि हम यहां गन्ना कटाई के लिए लेबर देखने आए हैं। तब देवेंद्र सिंह भास्कर ने हमें बताया कि मेरे पास 15 जोड़ी गन्ना कटाई करने वाले मजदूर हैं। जब मैंने उससे उन 15 जोड़ी गन्ना कटाई करने वाले मजदूर को दिखाने के लिए कहा, तो उसने हमसे कहा, मैं आपको जोड़े दिखा दूंगा 15 जोड़ी के लिए 30,000/- कमीशन लूंगा, फिर मैंने उससे कहा, पहले मुझे लोग दिखाओ, मैं तुम्हें कमीशन दूंगा, फिर वह और उसके साथी हमें जोड़ी दिखाने के बहाने होटल से लगभग 10 से 15 किलोमीटर दूर खातला फाटे के पास जंगल में ले गए। वहाँ पहुँचकर उन्होंने अपनी गाड़िया रोकीं और हमसे कहा, अब तुम हमारे चंगुल में हो मारपीट कर हमारे पास का सामान छीनने लगे।
जिसमें शशिकांत रवींद्र पाटिल से एक चांदी का कंगन वजन 40 ग्राम किंमत लगभग
12,000/- रुपये, नकद 6,000/- रुपये और वीवो कंपनी का मोबाइल किंमत लगभग 10,000/- और फोनपे नंबर 9503230456 से, कुल रुपए 95000/- कुल मिलाकर 1,23000/- रुपये, शिवशंकर पिता विठ्ठल जंगले की दो ग्राम सोने की धातु की बाली, लगभग किंमत 16,000/-, गले में दो तोले चांदी की चेन, किमत लगभग 4,000/-, नकद राशि 4,000/- और वीवो कंपनी का मोबाइल किंमत लगभग 15,000/- और फोनपे नंबर 8080919517 से कुल 91,000/- रुपये कुल मिला के 130000/- रुपए और सत्यम पोपट वाघमारे का वीवो कंपनी का मोबाइल लगभग किंमत 15,000/- मूल्य का कुल-
2,68,000/ रुपये का माल हमारे साथ मारपीट कर लूट लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निंबोला पर अपराध क्रमांक 380/25 धारा 309(6),318 (4) बीएनएस का देवेन्द्र भास्कर व अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।पुलिस द्वारा कार्यवाही
उपरोक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार ने मामले के अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।निर्देशों के पालन में अनुविभागिय अधिकारी पुलिस नेपागनर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निंबोला राहुल कामले के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना दिनांक से ही लगातार आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज, स्थानीय लोगो से पूछताछ तथा साइबर सेल की मदद से टेक्निकल इनपुट एकत्रित कर एवं मुखबीर की सूचना के आधार पर खातला फाटे से 04 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया आरोपियों से पूछताछ करते हुए आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र से आये शशिकांत पिता रविन्द्र पाटील एवं उसके साथियों से लूट करने की घटना का जुर्म करना स्वीकार किया गया। गैंग के अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पकडे गये आरोपियों का नाम
(1).राजेश उर्फ राजु पिता नानसिंग खरतें जाति बारेला उम्र 32 साल निवासी उतांबी
(2).देवेन्द्र उर्फ देवसिंग पिता मान्या बडोले जाति बारेला उम्र 30 साल निवासी उतांबी
(3).सोनु पिता तुकाराम बडोले जाति बारेला उम्र 26 साल निवासी गुलरपानी बोरगांव जिला खंडवा
(4).दिपक पिता सादु बडोले जाति बारेला उम्र 30 साल निवासी गुलरपानी बोरगांव जिला खंडवा
जप्ती
आरोपियों के कब्जे से नगदी 61500/– रूपये 02 मोबाईल किमती 25,000/– रूपये कुल मनुका 86,500/– रूपये की जप्ती की गई। प्रकरण में अन्य आरोपियों और शेष माल मनुका की तलाश की जा रही है।
सराहनीय भूमिका-थाना प्रभारी निंबोला उप निरीक्षक श्री राहुल कामले सउनि श्री गुलाब कछावा, प्रआर 382 अर्जुन, प्रआर 379 प्रमोद, प्रआर 18 गगन, प्रआर 362 दिप्रेन्द्र, चालक आर 233 पवन की सराहनीय भूमिका रही।
