Author: Raza Khan

  • भोपाल विधायक आरिफ मसूद बोले, प्रदेश में सबसे अधिक बुरहानपुर में लगी फर्जी आपत्तियां

    भोपाल विधायक आरिफ मसूद बोले, प्रदेश में सबसे अधिक बुरहानपुर में लगी फर्जी आपत्तियां

    बुरहानपुर. अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा शहर के इकबाल चौक में एक आम सभा का आयोजन किया गया। भोपाल के विधायक आरिफ मसूद ने मतदाता सूची में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लगाई गई फर्जी आपत्तियों का विरोध करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से कटने नहीं दिया जाएगा। यह आम सभा देर रात तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    अल्पसंख्यक को बनाया टारगेट

    विधायक मसूद ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक आपत्तियां बुरहानपुर में दर्ज की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये आपत्तियां कांग्रेस बहुल क्षेत्रों और विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर लगाई गई हैं। उन्होंने मतदाताओं को आगाह किया कि बीएलओ उन्हें नोटिस जारी नहीं करेंगे, इसलिए उन्हें स्वयं अपने नाम सूची में देखने होंगे।

    चेतावनी दी

    मसूद ने चेतावनी दी कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम काटा जाता है, तो वे प्रशासन के खिलाफ भी खड़े हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अगले दो दिनों के भीतर अपनी मतदाता सूची में नाम की जांच कर लें।

  • नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, धरना व घेराव आंदोलन किया, नहीं आएं निगम कमिश्नर

    नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, धरना व घेराव आंदोलन किया, नहीं आएं निगम कमिश्नर

    बुरहानपुर । जिला कांग्रेस कमेटी एवं पार्षद दल द्वारा आयोजित धरना आंदोलन एवं नगर निगम घेराव ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। भारी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और आम नागरिक आंदोलन में शामिल हुए। यह आंदोलन भाजपा शासित बुरहानपुर नगर निगम की विफलताओं, भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ था।इस अवसर पर भोपाल से पधारे अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अलीम उद्दीन जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि बुरहानपुर की जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि बुरहानपुर में सुनियोजित तरीके से वोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश (SIR के माध्यम से) की जा रही है, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इसके साथ ही शहर में ब्लू नल के जरिए गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वार्डों में गड्ढों से भरी सड़कें, सीमेंट रोड निर्माण कार्य अधूरे, ठेकेदारों की लापरवाही, और सफाई व्यवस्था की बदहाली ने नगर निगम की पोल खोल दी है।रिंकू टॉक ने आरोप लगाया कि गरीबी रेखा के राशन कार्ड बंद किए जा रहे हैं, सत्यापन नहीं हो रहा, जिससे गरीब परिवार परेशान हैं। वृद्धावस्था पेंशन में भारी गड़बड़ी है, संबल कार्ड पुनः जीवित नहीं किए जा रहे, और परिषद की बैठकें समय पर नहीं हो रहीं

    यह सब भाजपा की प्रशासनिक नाकामी और जनता के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।वही धरने को संबोधित करते हुए अनीता अमर यादव, अकील औलिया, उबेद शैख़, फहीम हाश्मी, डॉ तारिक ने कहा कि सिर्फ और सिर्फ बुरहानपुर कि जनता को परेशान करने के लिए SIR मे आपत्तिया फर्जी लोगो द्वारा ली जा रही है जिसका कोंग्रेस विरोध करती हैधरना स्थल से कांग्रेसजनों ने नगर निगम की ओर कूच किया और निगम आयुक्त से मिलने का प्रयास किया।

    नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव स्वयं उपस्थित नहीं हुए और अपने स्थान पर एक अधिकारी को भेज दिया। इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस बल को आगे कर दिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने स्वयं आयुक्त को फोन कर मौके पर आने का निवेदन किया, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया।

    रिंकू टॉक ने तीखे शब्दों में कहा कि नगर निगम आयुक्त भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं और जनता के प्रति जवाबदेही निभाने के बजाय भाजपा के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जब आयुक्त जनता के प्रतिनिधियों से मिलने तक नहीं आए, तो कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन एक आवारा बकरे के गले में डालकर दिया, यह संदेश देने के लिए कि जब जिम्मेदार अधिकारी जनता से मुंह मोड़ लें, तो व्यवस्था की स्थिति क्या रह जाती है।इस दौरान SIR में फर्जी आपत्तियों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया, जबकि नगर निगम से संबंधित मुद्दों का ज्ञापन आयुक्त की अनुपस्थिति के कारण प्रतीकात्मक रूप से बकरे के गले मे डाला गया।आंदोलन में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षदगण, महिलाएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी एवं पार्षद दल ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और भी व्यापक रूप लेगा।अंत में रिंकू टॉक ने कहा कि यह लड़ाई सत्ता के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों के लिए है। कांग्रेस पार्टी बुरहानपुर की जनता के साथ खड़ी है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए श्री जिलाध्यक्ष रिंकु टाक, विधानसभा प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग शेख अलीम साहब, नगर निगम अध्यक्ष अनिता यादव, अकील औलिया, उबेद शेख, जसलीन कीर, वाज़िद इक़बाल, फ़हीम हाशमी, इंद्रशेन देशमुख, सलीम कोटनवाला, पापा सेठ, परवेज सलामत साहब, हमीद डाइमंड, हाफिज मंसुरी, जावेद खान, मुज्जु मीर, शाहिद बंदा, आरिफ खान, आसिफ़ खान, ज़ाहिर अब्बास, अब्दुल्ला अंसारी, राकेश खत्री, विनोद मोरे, बाबा भाई, अबरार भाई, जीतू चंदन, इनाम अंसारी, नोमान खान, नूर काज़ी, हर्षित ठाकुर, सतीश अग्रवाल, डॉ तारीख, सुखलाल महाजन, के डी पटेल साहब, इकबाल मीर, जलील मनसा, फरीद शाह, इब्राहिम कुरेशी, मुकेश महाजन, शैलेन्द्र इंगले, किशोर देशमुख, नितिन इंगले, आरिफ ठेकेदार, शरीफ बैग, डॉ इमरान, फरीद काज़ी, डॉ फ़िरोज़, हाफिज उद्दीन जागीरदार, हेमन्त पाटिल, अभय चौधरी, संतोष महाजन, भास्कर महाजन, सुनील सोनवणे, तस्लीम मर्चेंट जी, मीनाक्षी महाजन जी, सोराब क़ुरैशी, मोहम्मद हुजेफा मुलायमवाला, तफ्फुजूल मुलायमवाला, इदरीस खान साहब, साज़ीद अंसारी, असलम खान, अरुण महाराज, शेख आरिफ़, भाई असग़र चौधरी साहब, आशीष भगत जी, इमरान खान, वसीम बक्स, शहज़ाद नूर, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।

  • खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार तस्करी के आरोपी के साथ मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार एवं इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई

    खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार तस्करी के आरोपी के साथ मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार एवं इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई

    उक्त प्रकरण में फरार आरोपी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर व्दारा 10000/- रूपये का ईनाम रखा गया था।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्कर के मामले में फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है

    खकनार पुलिस को थाना STF भोपाल के अपराध क्र. 47/25 धारा 25(6),25(7),25(8) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपीयो शेरसिंह पिता धरमसिंह उम्र 23 साल जाति सिकलीकर निवासी पाचौरी व सरताज पिता धरमसिंह उम्र 27 साल जाति सिकलीगर निवासी ग्राम पाचोरी जिनके विरूद्ध 30,000-30,000/- रूपये के ईनाम की घोषणा थी जिनको खकनार पुलिस व्दारा घेराबन्दी कर कलाल धर्मशाला डोईफोडिया से पकडा गया जिस दौरान आरोपियो के साथियो शमशेर पिता धरमसिंह सिकलीगर उम्र 35 साल निवासी पाचोरी एवं विरेन्द्र पिता रीछपाल सिकलीगर उम्र 22 साल निवासी ग्राम पाचोरी एवं गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर निवासी पाचोरी व्दारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर आरोपियो को छुडाने का प्रयास किया गया था । झुमा झटकी व विवाद के दौरान पुलिस फोर्स घायल भी हुई व दोनो आरोपी शेरसिंह व सरताज को गिरफ्तार कर थाने लाया गया । व पुलिस से आरोपियो को छुडाने वाले उनके साथी विरेन्द्र, शमशेर, व गुरूचरण वहा से भाग गये थे । बाद जिस पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 413/2025 धारा 296,115(2),132,121(1),126(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    घटना दिनांक से आरोपी गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर निवासी पाचोरी फरार चल रहा था । फरार चल रहे आरोपी की तलाश करते दिनांक 10/02/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अधिषेक जाधव को मुखबीर की सुचना पर होनो पर टीम गठित कर मय फोर्स के पाचौरी से मातानदी तरफ आ रहै है, आरोपी गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर उम्र 25 साल निवासी पाचोरी को घेराबंदी कर पकडा जिसे अपराध के संबंध में पुछताछ कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । आरोपी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर 10000/- का इनाम रखा गया है।

    *महत्वपूर्ण भूमिका*:
    निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि मनीष कुमार, प्रआर सतीश सुर्यवंशी , आर. सुनिल धुर्वे , रूपेश शर्मा, विजेन्र्द देवल्ये, सबल देवडा, मंगल पालवी, की सराहनीय भूमिका रही।

  • डॉ दर्पण टोके बनें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन, पदभार संभालने पर अस्पताल कर्मचारियों ने किया स्वागत

    डॉ दर्पण टोके बनें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन, पदभार संभालने पर अस्पताल कर्मचारियों ने किया स्वागत

    बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के आदेश पर जिला अस्पताल के डॉक्टर दर्पण टोके को आगामी आदेश तक सिविल सर्जन का पदभार दिया गया है‌ मंगलवार दोपहर। 11 बजे डॉक्टर दर्पण टोके ने जिला अस्पताल पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन सहित कर्मचारियों ने नवागत सिविल सर्जन का पुष्पहार से स्वागत किया। दरअसल लोक स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप मोजेश को 4 साल पुराने मामले में निलंबित किया गया है, इसके बाद जिला अस्पताल सिविल सर्जन पद रिक्त होने पर कलेक्टर हर्ष सिंह ने दर्पण टोके को प्रभारी बनाया है‌। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉक्टर दर्पण टोके ने सभी कर्मचारियों का आभार माना। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का बेहतर करने के लिए प्रयास किया जाएगा। अस्पताल में मरीजों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले यह हमारी प्राथमिकता रहेगी साथ ही अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करेंगे।

  • ख़ुशी के पल संस्थान ने बच्चों को दी परीक्षा हेतु सामग्री

    ख़ुशी के पल संस्थान ने बच्चों को दी परीक्षा हेतु सामग्री

    बुरहानपुर। मानवता को समर्पित संस्था ख़ुशी के पल द्वारा बच्चों की परीक्षा को देखते हुए शिक्षा सामग्री का वितरण लोधीपुरा स्थित स्कूल के बच्चों को किया गया है जिस उन्हें परीक्षा में दिक़्क़त ना हो यह जानकारी संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत कीर ने दी उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा के समय बच्चो को तनाव रहता है साथ साथ परीक्षा में कई चीज़ों की आवश्यकता बच्चों को पड़ती है जैसे कि रजिस्टर, पेंसिल ,कंपोज़ ,पेन इत्यादि इसी को देखते हुए ख़ुशी के पल संस्था द्वारा 150 बच्चों को यह सामग्री दी गई ताकी वे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में दे और सामग्री की चिंता ना करे।संस्थ द्वारा समय समय पर ऐसे जरूरतमंदों की पूर्ति की जा रही है और बच्चों को सामाग्री मिलने पर अत्यंत ख़ुश हुए एव उन्होंने संस्था का आभार माना संस्था द्वारा उन्हें स्वल्पाहार भी करवाया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर ख़ुशी के पल संस्था की सदस्य श्रीमती रिचा सलुजा,दीपिका तारकस, ऊषा माहेश्वरी, वर्षा अग्रवाल ,वर्षा बत्रा एव स्कूल स्टाफ़ आदि उपस्थित थे

  • 02 प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में लालबाग पुलिस को मिली सफलता

    02 प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में लालबाग पुलिस को मिली सफलता

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस को वर्ष 2021 के (1).प्रकरण क्रमांक 520/21 धारा 294,323,506,34,325 भादवी एवं
    (2).प्रकरण क्रमांक 315/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट दो प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई फरारी वारंटी को गिरफ्तार करने में लालबाग पुलिस टीम को सफलता मिली है।

    *नाम आरोपी*
    *आर्यशील उर्फ सोनू पिता दिलीप अहीरे उम्र 25 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना लालबाग जिला बुरहानपुर*

    दोनों आरोपियों को वर्ष 2021 के प्रकरण क्रमांक 520/21 धारा 294,323,506,34,325 भादवी एवं
    प्रकरण क्रमांक 315/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

    *वारंट तामिली में सराहनीय योगदान रहा।*
    थाना प्रभारी लालबाग अमित सिंह जादौन प्रधान आरक्षक 06 शादाब अली, आरक्षक नितेश सपकाडे का सराहनीय योगदान रहा।

  • सीडब्लूसी द्वारा पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग एवं बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    सीडब्लूसी द्वारा पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग एवं बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    बुरहानपुर। बाल अपराधों की रोकथाम एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग, किशोर न्याय अधिनियम 2025, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं बच्चों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कानूनों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन , गुरसिख मॉल, जिला बुरहानपुर में किया गया।प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ वक्ता श्री संजयसिंह सेंगर, पूर्व सदस्य, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, महाराष्ट्र द्वारा विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बच्चों के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार (चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग), किशोर न्याय अधिनियम 2025 के अंतर्गत पुलिस की भूमिका, बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित कानूनी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

    श्री सेंगर द्वारा बाल पीड़ितों से पूछताछ की प्रक्रिया, केस डायरी लेखन, साक्ष्य संकलन, पीड़ित सहायता, काउंसलिंग, एवं कानूनी प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा बाल अपराधों की रोकथाम एवं बच्चों के
    अधिकारों के संरक्षण,पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग, किशोर न्याय अधिनियम 2025, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं बच्चों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कानूनों के बारे प्रशिक्षण में आए अधिकारी कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।

    कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाल संवेदनशीलता, कानूनी प्रावधानों की गहन जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा, जिससे बाल अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

    कार्यक्रम में जिला प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी , समस्त थानों के चाइल्ड वेलफेयर ऑफीसर उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

  • अर्वाचीन स्कूल का गौरवशाली दशक पूर्ण, स्थापना दिवस व प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे पर शिक्षा, संस्कार और नवाचार का उत्सव

    अर्वाचीन स्कूल का गौरवशाली दशक पूर्ण, स्थापना दिवस व प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे पर शिक्षा, संस्कार और नवाचार का उत्सव

    बुरहानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और संस्कारों के साथ आगे बढ़ते अर्वाचीन स्कूल में 10वां स्थापना दिवस एवं प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम विद्यालय की 10 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं का जीवंत उदाहरण बना।
    कार्यक्रम की शुरुआत पालकों के स्वागत, मंच परिचय एवं विद्यालय की विकास यात्रा के संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण के साथ हुई। विद्यालय प्रशासक सुनील पाटिल ने वर्ष 2016 से 2026 तक के 10 वर्षों के सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे अर्वाचीन स्कूल ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

    *दीप प्रज्वलन एवं अतिथि सम्मान*
    दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, प्रोफेसर बृजमोहन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंस महाविद्यालय के डायरेक्टर अनिल जैन, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा एवं डायरेक्टर अमित मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षकगण, पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    *सर्वांगीण विकास की दिशा में अर्वाचीन स्कूल की भूमिका*
    जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल ने अर्वाचीन स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है, जो बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    स्वागत उद्बोधन संस्था की अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा द्वारा दिया गया। उन्होंने विद्यालय की स्थापना के प्रारंभिक वर्षों के संघर्ष, चुनौतियों एवं निरंतर परिश्रम की यात्रा को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष में अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने वाले पालकों का सहयोग और विश्वास ही आज विद्यालय की सफलता का आधार बना है। उन्होंने विद्यालय द्वारा पिछले 10 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    *भविष्य की शिक्षा योजनाओं की घोषणा*
    विद्यालय के डायरेक्टर अमित मिश्रा ने पालकों को संबोधित करते हुए विद्यालय की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सभी कक्षाओं को टेक्नो-फ्रेंडली बनाया जाएगा, रोबोटिक लैब की स्थापना की जाएगी, स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लर्निंग संसाधनों को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थी आधुनिक तकनीकी युग के अनुरूप शिक्षा प्राप्त कर सकें।
    *प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह*
    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल एजुकेशन ओलंपियाड में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, वहीं अनुव्रत फाउंडेशन द्वारा आयोजित गीत गायन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
    *नन्हे विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा मन*
    प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को जीवंत बना दिया। नन्हे बच्चों की नृत्य, गीत और मंच प्रस्तुति ने उपस्थित पालकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा ने विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता और संस्कार आधारित शिक्षा प्रणाली का परिचय कराया।
    *शिक्षा, संस्कार और तकनीक का संगम-अर्वाचीन स्कूल*
    दसवां स्थापना दिवस अर्वाचीन स्कूल की उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ भविष्य की शिक्षा दिशा का संकल्प भी बना। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों, पालकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

  • m-Passport Police App थाना मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

    m-Passport Police App थाना मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

    बुरहानपुर । प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य पासपोर्ट पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को अधिक सरल, त्वरित, तकनीकी रूप से सक्षम एवं पारदर्शी बनाना।

    कार्यशाला में जिले के समस्त थानों पर पासपोर्ट सत्यापन कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित।

    सत्यापन प्रक्रिया,समयबद्ध निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो, जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो – पुलिस अधीक्षक

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में दिनांक 08 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष, बुरहानपुर में m-Passport Police App थाना मॉड्यूल अंतर्गत दक्षता, एकरूपता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कार्यशाला में जिले के समस्त थानों पर पासपोर्ट सत्यापन कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।प्रशिक्षण के दौरान m-Passport Police App थाना मॉड्यूल के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच, फील्ड वेरिफिकेशन, रिपोर्ट अपलोडिंग एवं समयबद्ध निस्तारण की विस्तृत जानकारी दी गई।

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा उपस्थित जिले के समस्त थानों पर पासपोर्ट सत्यापन कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पासपोर्ट सत्यापन कार्य को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।उन्होंने कहा कि तकनीक के अधिकतम उपयोग से कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आम नागरिकों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्राप्त होगी।

    प्रशिक्षण सत्र के दौरान लाइव डेमो के माध्यम से ऐप के विभिन्न तकनीकी जानकारी एवं फीचर्स का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे कर्मचारियों को तकनीकी प्रक्रिया को समझने में सुविधा हुई।इस अवसर पर जिला विशेष शाखा समस्त थानों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • आधी रात को जंगल में पुलिस ने दी दबिश, झोपड़ियों में बन रहे थे अवैध हथियार

    आधी रात को जंगल में पुलिस ने दी दबिश, झोपड़ियों में बन रहे थे अवैध हथियार

    बुरहानपुर की खकनार पुलिस व्दारा अवैध पिस्टल निर्माण कर रहे अड्डो पर दी गई दबीश, मौके से अत्याधुनिक हथियार एवं हथियार बनाने की सामग्री का जाखिरा जब्त किया।। मौके से 5 हस्तनिर्मित पिस्टल एवं बडी मात्रा में हथियार निर्माण करने की सामग्री जप्त की गई।मौके से पकडे गये आरोपी को उनके साथियों द्वारा छुडाने हेतु विवाद किया गया जिस पर 7 आरोपियों के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार व्दारा अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए । जिले में तीन वर्षो में आर्म्स एक्ट के कुल 57 प्रकरणो में 118 आरोपियों को गिरफ्तार कर 305 अवैध आर्म्स जप्त किए। सिकलीगर समाज को मुख्य धारा में लाने हेतु निरंतर अपराधियो की धरपकड एवं युवा पीढी और समाज के व्यक्तियो के साथ बैठक कर मुख्य धारा में जोडने का प्रयास किया जा रहा है ।आरोपी रेहराज उर्फ रेहरास थाने का निगरानी बदमाश है । आरोपी के विरूद्ध पूर्व में थाना खकनार पर 2 आर्म्स एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध है।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार निर्माण करने वाले सिकलीगरो के अड्डे से अवैध हथियार एवं बडी मात्रा में हथियार बनाने का सामग्री जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।दिनांक 30/12/2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की ग्राम पाचोरी के आगे पहाडी जंगल पर तीन व्यक्ति झोपडियो में लाईट के उजाले में अवैध हथियार निर्माण का काम कर रहे है । सूचना पर थाना खकनार पुलिस व्दारा एक प्रायवेट वाहन, एक पिकअप वाहन, शासकीय वाहन व मोटर सायकल में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव हमराह फोर्स के उक्त वाहनो से ग्राम पाचोरी के आगे जंगल के कुछ दुरी पर वाहनो को खडी कर पैदल-पैदल पहाडी पर पहुंचे जहा कुछ दुरी पर दो झोपडिया बनी हुई दिखी ।

    पहाडी पर बने झापडियो पर लाईट के उजाले में ग्राम पाचोरी का रेहराज उर्फ रेहरास पिता विक्रमसिंह सिकलीगर अपने अन्य दो साथियो के साथ अवैध हथियार निर्माण कर रहा था । फोर्स की मदद से दोनो झोपडियो की घेराबंदी की गई मौके से तीनो आरोपी पहाडी जंगल एवं अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गये । मौके से फरार आरोपियो के पीछे एक टीम रवाना किया गया। मौके से 5 हस्तनिर्मित पिस्टल एवं हथियार निर्माण करने की सामग्री जप्त की गई । आरोपी के पीछे गई टीम व्दारा रेहराज उर्फ रेहरास पिता विक्रमसिंह सिकलीगर निवासी पाचोरी को पकडा गया । आरोपी रेहराज उर्फ रेहरास को गाडी में बिठाते आरोपी के साथियो व्दारा रेहराज को छुडाने हेतु पुलिस से विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर भीड़ व अंधेरे का फायदा उठाकर अपने साथी को छुडा लिया जिस पर रेहराज एवं उसके अन्य 06 साथियो के विरूद्ध आर्म्स एक्ट तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के तहत अपराध क्रमांक 568/2025 धारा 25(B-1)(a) आर्म्स एक्ट, 132,126(2),191(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । फरार आरोपियो की तलाश जारी है ।

    अवैध हथियार तस्करो की सहायता करने वालो एवं कुछ अपराधियो व्दारा उकसाने का कृत्य किया जा रहा है जिन्हे चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही की जावेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर देवेन्द्र पाटीदार व्दारा स्पष्ट संदेश है कि मुख्य धारा में जुडने वाले हर-एक व्यक्ति की मदद की जावेगी एवं आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त लोगो को बक्शा नही जाएगा

    आरोपी 01.रेहराज उर्फ रेहरास पिता विक्रमसिंह सिकलीगर निवासी पाचोरी

    रेहराज के अन्य 06 है

    जबत समाग्री। 05 अवैध देशी पिस्टिल, 07 अर्धनिर्मित पिस्टल, 02 पंखा मशीन, 07 नगर हथोड, 02 आरी, 06 ग्लेंडर मशीन 10 पिस्टल सांचे, 01 ड्रील मशीन, 10 कानस, 04 गाडर टुकडे, 05 लोकिंग सांचे, 03 मैगजीन, 03 मैगजीन सांचे एवं हथियार बनाने का सामान कुल मश्रुका किमती 250000/-

    महत्वपूर्ण भूमिका–निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, उनि शंकर लोने, सउनि तारक अली, सउनि मनीष कुमार, सउनि जगदीश मंसुरे, प्रधान आरक्षक मेलसिंह, सतीश, अजय, अमित, जितेन्द्र, मनीष आरक्षक मंगल पालवी, विजेन्द्र, जितेन्द्र, आयुश, विक्रम, अनिल, खुमसिंह, सबल, कैलाश, रूपेश, गोविन्दा की सराहनीय भूमिका रही ।