Author: Raza Khan

  • ग्राम पंचायत नायर में आईसीटीसी केंद्र खकनार अस्पताल के द्वारा शिविर, 58 लोगो की एचआईवी,सिफलिस और टीबी की जांच की

    ग्राम पंचायत नायर में आईसीटीसी केंद्र खकनार अस्पताल के द्वारा शिविर, 58 लोगो की एचआईवी,सिफलिस और टीबी की जांच की

    बुरहानपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार आज बुधवार को ग्राम पंचायत नायर में एचआईवी,सिफलिस और टीबी का सयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के आईसीटीसी एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने शिविर में 58 लोगो की एचआईवी और सिफिलिस की जांच की है l गर्भवती महिलाओं को समझाइश दी है की महावारी रुकने के तुरन्त बाद सरकारी अस्पताल खकनार में आकर नि:शुल्क एचआईवी और सिफिलिस की जांच जल्दी से जल्दी करवा ले l अगर किसी के शरीर में एचआईवी का वायरस होगा तो जांच रिपोर्ट में जल्दी पता चल जायेगा l एचआईवी के वायरस से डरना नहीं उस से मुकाबला करके उसे रोका जा सकता है l अगर शरीर में एचआईवी वायरस है तो उस इंशान को एआरटी केंद्र बुरहानपुर से नि:शुल्क दवाई दी जाती है l शिविर में उपस्थित लोगों को खकनार अस्पताल के एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने बताया की एचआइवी और सिफिलिस के साथ में टीबी की भी जांच करवाने की सलाह दी है l खकनार अस्पताल के टीबी विभाग से सीनियर टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजु राठौड़ ने लोगो को एक्स-रे मशीन से अधिक से अधिक एक्स-रे करवाने की सलाह दी है l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल से रेडियोग्राफर पूनम पाल ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों के एक्स-रे मशीन से एक्स-रे लिए है l

    गांव गांव में एचआईवी और टीबी की जांच की जा रही है अगर उसमें जांच कीट में एचआईवी के वायरस का पता चलता है तो उस व्यक्ति को आईसीटीसी केंद्र खकनार अस्पताल बुलाकर उसकी परामर्शदाता द्वारा काउंसलिंग करके एआरटी केंद्र बुरहानपुर भेजा जाता है l ग्राम पंचायत नायर की सीएचओ रोशनी अलावा ने रूटीन की जांच शिविर आये लोगो को जागरूक करके नि:शुल्क दवाई प्रदान करके जागरूक किया है l आशा सुपरवाइजर रीता संतोष,आशा कार्यकर्ता श्रीमति कविता बाई प्रभाकर, गुंदली बाई जमरे का सहयोग में शिविर में साइंस हाउस से विनोद महाजन खेरखेड़ा ने टीबी के सेंपल प्राप्त किए है l

  • IIT-JEE परिणाम मे मेक्रो विज़न का लहराया परचम

    IIT-JEE परिणाम मे मेक्रो विज़न का लहराया परचम

    सफलताओं की परम्परा – मेक्रो विजन एकेडमी, बुरहानपुर

    मध्यप्रदेश की उत्कृष्ठ शैक्षणिक संस्था मेको विज़न एकेडमी, बुरहानपुर ने फिर एक बार IIT-JEE MAINS (Joint Entrance Examination) प्रथम चरण की परीक्षा में शानदार परिणाम दिया है। संस्था के विद्यार्थी ओजस अग्रवाल ने 99.95 percentile हासिल किया है।
    अन्य प्रमुख स्कोर:
    o सोम्य जैस्वाल: 99.68 percentile
    o सुशांत पटेल: 99.59 percentile
    o मानव राठौर: 99.49 percentile
    o ईशित सिंह: 99.47 percentile
    o उदित सिंह: 99.36 percentile
    o सृजन वर्मा: 99.29 percentile
    o प्रिंस चौधरी: 99.29 percentile
    o तनिष्का पटेल: 99.23 percentile
    o अनमोल कश्यप: 99.21 percentile
    • लगभग 10 विद्यार्थियों नें 99 percentile से ज्यादा अंक प्राप्त किये है।
    • 42 विद्यार्थियों ने 95 percentile से ज्यादा अंक प्राप्त किये है।
    • इस वर्ष लगभग 108 विद्यार्थियों की JEE Advance में चयन होने की संभावनाए है।
    ज्ञात रहे कि द्वितीय चरण की परीक्षा अप्रेल में आयोजित की जायेगी, जिसके बाद फाईनल परिणाम जारी किये जायगे।
    इस अद्वितीय उपलब्धि पर एकेडमी के संचालक श्री आन

  • बिजली के ट्रांसफार्मर से क्वाईल चोरी के शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ाया

    बिजली के ट्रांसफार्मर से क्वाईल चोरी के शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ाया

    07 आरोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपीयो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजार, 80 किलो क्वाईल(तांबे के तार),घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल कुल कीमती मश्रुका करीबन 5,15,000 हजार रुपये का जप्त।

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा बिजली के ट्रांसफार्मर से क्वाईल चोरी
    एल्यूमीनियम तार चोरी होने से किसानो के सिचाई का कार्य बाधित होता देख किसानो की समस्या को गंभीरता से लेकर समस्त थाना प्रभारी को इन चोरी की घटनाओं मैं चोर गिरोह को पकड़ने हेतु निर्देशित किया था।

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानु को बिजली के ट्रांसफार्मर से क्वाईल चोरी के शातिर अंतर राज्य चोर गिरोह को पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुई है।

    चोरी की घटनाओं का विवरण थाना नेपानगर

    क्रमांक 01 थाना नेपानगर में वर्ष 2025 में ग्राम सीवल, साईखेडा, पलासुर में घटना दिनांक 30.11.25 को अज्ञात आरोपीयो के द्वारा तीन डीपीया तोडकर उसमें रखी क्वाईले कीमती 70,000 चुराकर ले गये जिस पर अपराध क्रमांक 545/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था।

    क्रमांक 02 दिनांक 14/12/2025 को ग्राम बडीखेडा से मिलिंद पिता शंकर महाजन के खेत में लगी एक डीपी को रात्री में अज्ञात बदमाश ने तोडफोड कर क्वाईल 15,000 रूपये की चुराकर ले गये थे । जिसमें अपराध क्रमांक 545/25 धारा 303(2) बीएनएस का अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध कायम किया गया था।

    क्रमांक 03 दिनांक 31-01-2026 को ग्राम सीवल मे पेट्रोल पंप के आगे भगवान पिता रामलाल जाति राजपुत निवासी नेपानगर के खेत से रात्री में दो विघुत ट्रांफर में तोडफोड कर तांबे की क्वाईल कीमती 80,000 रूपये चोरी कर ले गये जिस पर अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 303(2) बीएनएस अज्ञात बदमाशो के खिलाफ कायम कर विवेचना में लिया गया ।

    क्रमांक 04 दिनांक 10-02-2026 को फरियादी मनोहर पिता रघुनाथ पाटील जाति गुर्जर निवासी नेपानगर के सीवल स्थित खेत से एक विघुत ट्रांसफार्मर को तोडफोड कर उसमें से तांबे के तार कीमती 40,000 रूपये को कोई अज्ञात बदमाश रात्री में ले गये जिस पर अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अज्ञात बदमाशो के खिलाफ कायम कर विवेचना में लिया गया ।

    जिले में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर की चोरी की घटनाओ के कारण किसानो की फसल सुख रही थी एवं उनका भारी मात्रा में नुकसान भी हो रहा था।नई डीपी लगाने के लिए प्रति डीपी किसान एवं शासन को ढाई लाख रुपए का खर्च आता हैं। तथा डीपी चोरी होने के बाद सरकार की तरफ से डीपी लगाई जाती है। इस प्रकार पूरे जिले में सन 2024 से लेकर2025-2026 तक कुल 68 ट्रांसफार्मर चोरी के मामले घटित हुए, जिससे शासन को एक करोड़ सत्तर लाख रुपए का नुकसान हुआ है । जो एक चिंता का विषय था

    पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर थानो का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को इन बिजली के ट्रांसफार्मर से क्वाईल चोरी के शातिर चोर गिरोह को पकड़ने हेतु क्षेत्र में रात्री गस्त बढाने एवं सख्ती से संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे।

    इस दौरान दिनांक 09.02.2026 को रात्री गस्त में चेकिंग के दौरान सउनि दुर्गाप्रसाद पाल एवं सैनिक चंद्रभान के द्वारा दो बदमाश जो स्कुटी से रात्री में जा रहे थे रोकने पर स्पीड से भागने लगे जिनका पीछा कर दोनो बदमाशो को पकडा नाम पता पुछने पर अपना नाम
    1.अकरम पिता असलम खान 18 साल निवासी ख्वाजा नगर सावदा जिला जलगांव 2. सरीफ पिता नसीर तडवी पठान 50 साल निवासी ख्वाजा नगर सावदा जिला जलगांव का बताया जिन्हे थाना लाकर पुछताछ की पुछताछ पर आरोपीयो के द्वारा पीछले दो वर्षो से नेपानगर में *07* टांसफार्मर चोरी की घटनाएं एवं बुरहानपुर जिले के अन्य थाना क्षेत्र निम्बोला में कुल *07* टांसफार्मर चोरी की घटनाए थाना शाहपुर क्षेत्र मे कुल *40* ट्रांसफर चोरी की घटनाएं तथा थाना शिकारपुरा क्षेत्र मे कुल *01* ट्रांसफार्मर से काईल चोरी की घटनाए करना एवं घटना में अपने अन्य साथीगण (1) अकबर, (2) प्रदीप, (3) विनोद उर्फ युनुस, (4) मेहमुद पिता बिसमिल्ला के साथ दिन में मोटर सायकिलो से आकर क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों की रेकी करना एवं रात्री में अपने साथीगणों के साथ मिलकर सूने खेतो में लगे ट्रांसफार्मरो को बिजली के खंबे से कटर मशीन के द्वारा काटकर नीचे गिराना औजारो से ट्रांसफार्मर खोलकर उसमें रखी तांबे की कीमती क्वाईले चुराकर ले जाना एवं कुछ पुरानी चोरीयो का माल आरोपी कबाडी (5) शफी पिता अलाउददीन खटीक उम्र 58 साल निवासी खटीक मोहल्ला जिला जलगांव को बेचना बताया । आरोपी अकरम एवं शरीफ की पुलिस रिमांड प्राप्त की गयी एवं मामले में अन्य आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर माल मश्रुका बरामद किया गया।मामले में अब तक कुल गिरफतार आरोपीगण

    1.*अकरम पिता असलम खान 18 साल निवासी ख्वाजा नगर सावदा जिला जलगांव महाराष्ट्र*

    2.*सरीफ पिता नसीर तडवी पठान 50 साल निवासी ख्वाजा नगर सावदा जिला जलगांव महाराष्ट्र*

    3.*अकबर पिता निजाम तडवी उम्र 30 साल निवासी मारूड थाना फेजपुर जिला जलगांव महाराष्ट्र*

    4.*प्रदीप पिता नामदेव अडकमोल उम्र 51 साल निवासी बिटवा थाना निम्बोरा जिला जलगांव महाराष्ट्र*

    5.*विनोद उर्फ युनुस पिता अहमद तडवी उम्र 40 साल निवासी खेराला थाना रावेर जिला जलगांव महाराष्ट्र*

    6.*मेहमुद पिता बिसमिल्ला खा उम्र 56 साल निवासी उस्मानिया पार्क जलगांव महाराष्ट्र*

    7.*कबाडी शफी पिता अलाउददीन खटीक उम्र 58 साल निवासी खटीक मोहल्ला जिला जलगांव महाराष्ट्र*

    उपरोक्त सभी आरोपीयो की गिरफतारी की जाकर आरोपीगणों के दवारा काफी समय से संगठित होकर अपराध घटित किया जा रहा था जो मामले में संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस एवं 139 म.प्र. विधुत अधिनियम की धारा का इजाफा किया गया है एवं आरोपीगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजार पाने, पिंचीस, तोल काटा, इलेक्ट्रीक कटर से कुल 80 किलो क्वाईल (तांबे के तार) घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल क्रमांक एमपी 12 एमजी 0583 बजाज डिस्कवर एवं एक हिरो स्पेंडर बिना नंबर की एवं स्कुटी क्रमांक एमएच 19 बीआऱ 3918 कुल कीमती मश्रुका करीबन 5,15,000 रूपये की बरामदगी की गई ।

    *आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर अन्य चोरी के संबंध में पूछताछ कर माल बरामदगी की जाएगी।*

    *सराहनीय भुमिका*:
    निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल थाना प्रभारी नेपानगर, उपनिरीक्षक शाहबुददीन कुरैशी, उनि हेमेन्द्रसिंह चैहान नेपानगर, सउनि दुर्गा प्रसाद पाल, प्र.आर 259 संदीप पटेल, आर 24 सचीन जाधव, आर 346 गजेन्द्र, सैनिक 14 चंद्रभान आर ललीत सायबर सेल बुरहानपुर की सरहानीय भुमिका रही ।

  • बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता करेंगे सुनिश्चित
    • बुरहानपुर में बनेगा मिनी एयरपोर्ट, शाहपुर को बनाएंगे नगर पालिका
    • वारकरी समुदाय का कीर्तन केंद्र भी बनाया जाएगा
    • केला उत्पादकों के लिए स्थापित होगी वैल्यू एडिशन, भण्डारण एवं प्रसंस्करण इकाई
    • बुरहानपुर सहकारी सूत मिल श्रमिकों को होगा बकाया राशि का भुगतान
    • बुरहानपुर में लगाए जाएंगे नए उद्योग-धंधे
    • मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर किया अवलोकन
    • बुरहानपुर जिले को मिली 696.37 करोड़ रुपए के 80 विकास कार्यों की बड़ी सौगात

    बुरहानपुर-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सबको साथ और विश्वास में लेकर हम ऐसे नये मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे, जहां विकास केवल अवसर नहीं, यहां के हरेक नागरिक का अधिकार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बुरहानपुर में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 696 करोड़ 37 लाख रुपये लागत के 80 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण कर जिले के समग्र विकास को नई गति दी। उन्होंने कहा कि आज जिन कार्यों की सौगातें मिली हैं, ये जिले को आधुनिक, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य कार्यक्रम में स्थापित नर्मदेश्वर अखंड शिवलिंग की पूजा-अर्चना की।  

    हमारा प्रण, विकास का प्रकाश पहुंचे प्रदेश के हर कोने तक
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। विकास का प्रकाश प्रदेश के हर कोने, हर गली-मोहल्ले तक पहुंचे, इसी मूल संकल्प के साथ हमारी सरकार सबको साथ और विश्वास में लेकर आगे बढ़ रही है। सरकार अधोसंरचनात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देकर प्रदेश के विकास की गति में निरंतर तेज़ी ला रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुरहानपुर का विकास हमारी प्राथमिकता में है। हमने इस जिले को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है, जिले की जनता की भागीदारी से हम इसे सिद्ध करेंगे, आने वाला समय इसका साक्षी बनेगा।
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यानिकी एवं अन्य विभागों की 2 वर्ष की उपलब्धियों और भावी विकास योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं
      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर में मिनी एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। उन्होंने बुरहानपुर में केला उत्पादक किसानों के हित में वैल्यू एडिशन, भण्डारण एवं प्रसंस्करण के लिए इकाई स्थापित करने, बुरहानपुर में कृषि आधारित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में नगर परिषद शाहपुर को परीक्षण उपरांत नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा। बुरहानपुर में वारकरी समुदाय का कीर्तन केंद्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉट्रीकल्चर सब्जेक्ट अब प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पढ़ाया जाएगा। उन्होंने खामनी से दहीहांडी तक खामनी से रायगांव एवं शाहपुर से सुखपुरी तक सड़क बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुरहानपुर में युवाओं के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रारंभ किए जाएंगे। राज्य सरकार बुरहानपुर सहकारी सूत मिल श्रमिकों के बकाया भुगतान कराएगी और यहां नए उद्योग-धंधे भी स्थापित करेगी।
    ‘‘बुनकरों का शहर’’ है बुरहानपुर
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम आज ही लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों के खाते में अंतरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि से लेकर कपड़ा निर्माण तक, दवा से लेकर फर्नीचर उद्योग तक, पाइप निर्माण से लेकर कृषि उपकरण निर्माण तक बुरहानपुर का जवाब नहीं। यह जिला पावरलूम उद्योग का प्रमुख केन्द्र है और कपड़ा उत्पादन के कारण ‘‘बुनकरों के शहर’’ के रूप में बुरहानपुर के नाम से विख्यात है। उन्होंने कहा कि कपड़ा उद्योग की बढ़ती मांग के कारण यहां कपास की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। यह खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ उद्योगों को भी मजबूती देती है। यहां का केला उत्पादन, फसल विविधता और परिश्रमी किसान, यही हमारे कृषक कल्याण वर्ष की असली ताकत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केला और कपास जैसे प्रमुख उत्पादों के लिए प्रोसेसिंग, भंडारण और निर्यात सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा।


    ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रिचार्ज परियोजना से लहलहाएगी बुरहानपुर की धरती
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां ताप्ती और नर्मदा मैया के आशीर्वाद से मालवा-निमाड़ का पूरा क्षेत्र आनंदित है। प्रदेश में सरदार सरोवर जैसे बांध बनाने की श्रृंखला शुरू हुई है। हमारे किसान ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मध्यप्रदेश के किसान नदी जोड़ो अभियान से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का निरन्तर विस्तार हो रहा है। ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रिचार्ज परियोजना पूरी होने के बाद बुरहानपुर की धरती और भी लहलहाएगी। उन्होंने कहा कि धार में देश का पहला ‘‘पीएम मित्र पार्क’’ निर्मित हो रहा है, इससे कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। बुरहानपुर में कपास और केला फसल आधारित प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के बेटे-बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने पुत्र का विवाह सामूहिक विवाह समारोह में किया।
    जल संसाधन एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। इसकी सौगातों की शुरुआत बुरहानपुर से हो रही है। यहां 922.51 करोड़ रुपए की बड़ी सिंचाई परियोजना से 17700 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। नावथा सिंचाई परियोजना में 1673 करोड़ रुपए से अधिक लागत से निर्मित सिंचाई सुविधाओं का लाभ 22 हजार किसान परिवारों को मिलेगा। पिछले 2 वर्षों के प्रयासों से बुरहानपुर में कुल 85133 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी।
    खण्डवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऐसे मुख्यमंत्री है, जो धरातल पर कार्य करने में विश्वास करते हैं। विकास कार्यों की सिर्फ घोषणा नहीं करते, उन्हें जमीन पर उतारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुरहानपुर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।  बुरहानपुर में 15 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास मिले हैं। जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को नल से जल, निःशुल्क राशन और आवास की सुविधा मिल रही है।
    विधायक बुरहानपुर एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में बुरहानपुर हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर है। बुरहानपुर ऐसा स्थान है, जिसके 335 किलोमीटर के दायरे में कुल 12 में से 6 ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर जिले के समग्र विकास के लिए कैबिनेट में 1673 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजना स्वीकृत की है। बुरहानपुर को ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रीचार्ज परियोजना की सौगात मिल रही है। अमृत 2.0 योजना में ताप्ती नदी को स्वच्छ बनाने 19 नालों के प्रबंधन कार्यों का भूमि-पूजन भी हुआ। उन्होंने कहा कि रामायण काल में भगवान श्रीराम का बुरहानपुर आने का उल्लेख मिलता है, इसलिए बुरहानपुर के शाहपुर को श्रीरामचन्द्र गमन पथ में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर प्राचीन काल का ब्रह्मपुर है, इसलिए बुरहानपुर का नाम ब्रह्मपुर किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने रोड शो कर नागरिकों का किया अभिवादन
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीजामाता चौराहा से नेहरू स्टेडियम तक रोड-शो कर नागरिकों का अभिवादन किया। जहाँ उनका हजारों की संख्या में नागरिकों ने बड़े उत्साह एवं पुष्पवर्षा के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी नागरिकों पर फूलों की बौछार कर अभिवादन किया। भव्य-रोड शो में सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय भाव से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर बुरहानपुर की सड़कों पर फूलों की बरसात हुई। रोड शो में करीबन 4 हजार लोग शामिल हुए।
    कार्यक्रम में विधायक नेपानगर सुश्री मंजू राजेंद्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्काे, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, नगर निगम बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, श्री क्षितिज पटेल, डॉ. मनोज माने सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण,  कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

  • उप स्वास्थ्य केंद्र डाभियाखेड़ा मे आईसीटीसी केंद्र खकनार अस्पताल के द्वारा एचआईवी और सिफलिस का शिविर किया गया आयोजित

    उप स्वास्थ्य केंद्र डाभियाखेड़ा मे आईसीटीसी केंद्र खकनार अस्पताल के द्वारा एचआईवी और सिफलिस का शिविर किया गया आयोजित

    बुरहानपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार आज शुक्रवार को एचआईवी और टीबी का सयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के आईसीटीसी एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने शिविर में 80 लोगो की एचआईवी और सिफिलिस की जांच की है l गर्भवती महिलाओं को समझाइश दी है की महावारी रुकने के बाद सरकारी अस्पताल खकनार में आकर नि:शुल्क एचआईवी और सिफिलिस की जांच जल्दी से जल्दी करवा ले l अगर किसी के शरीर में एचआईवी का वायरस होगा तो जांच रिपोर्ट में जल्दी पता चल जायेगा l एचआईवी के वायरस से डरना नहीं उस से मुकाबला करके उसे रोका जा सकता है l अगर शरीर में एचआईवी वायरस है तो उस इंशान को एआरटी केंद्र से नि:शुल्क दवाई दी जाती है l शिविर में उपस्थित लोगों को खकनार अस्पताल के एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने बताया की एचआइवी और सिफिलिस के साथ साथ में टीबी की भी जांच करवाने की सलाह दी है l खकनार अस्पताल के टीबी विभाग से सीनियर टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजु राठौड़ ने लोगो को एक्स-रे मशीन से अधिक से अधिक एक्स-रे करवाने की सलाह दी है l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर से रेडियोग्राफर पीटर मेड़ा ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों के एक्स-रे मशीन से एक्स-रे लिए है l गांव गांव में एचआईवी और टीबी की जांच की जा रही है अगर उसमें जांच कीट में एचआईवी के वायरस का पता चलता है तो उस व्यक्ति को आईसीटीसी केंद्र बुलाकर उसकी परामर्शदाता द्वारा काउंसलिंग करके एआरटी केंद्र बुरहानपुर भेजा जाता हैl सीएचओ चांदनी महाजन ने रूटीन की जांच करके शिविर में आये लोगों को नि:शुल्क दवाई दी है l आशा कार्यकर्ता श्रीमति सविता बाई सोनवने एवं मनिषा बाई बोरसे, विमल बाई का सहयोग रहा शिविर में साई आशीष से टीबी के लिए जगदीश रावत ने सेंपल प्राप्त किए है l

  • बुरहानपुर में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का होगा भव्य स्वागत, जिले को मिलेगी विकास सौंगातें-अर्चना चिटनिस

    बुरहानपुर में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का होगा भव्य स्वागत, जिले को मिलेगी विकास सौंगातें-अर्चना चिटनिस

    बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 14 फरवरी को बुरहानपुर आगमन को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर एवं ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल है। इस संबंध में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के दौरे, रोड शो, कार्यक्रम एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी, चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, कैलाश पारीख, बलराज नावानी, सुनिल वाघे एवं मुकेश पूर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
    प्रेस वार्ता में श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रेणुका कृषि उपज मंडी स्थित हेलीपेड पर आगमन के पश्चात रेणुका मंदिर मार्ग से शिकारपुरा थाना क्षेत्र स्थित जीजा माता चौराहा से कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम तक भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो मार्ग पर स्थान-स्थान पर स्वागत मंच बनाए जाएंगे, जहां सामाजिक संगठनों, भाषा-भाषी समाजों, उद्योग एवं व्यापारी संघों, कृषक संगठनों, युवा एवं महिला संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा।
    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनता, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश है। पार्टी संगठन द्वारा स्वागत व्यवस्था, मंच निर्माण, जनसंपर्क एवं कार्यकर्ता समन्वय की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विकास कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे, जहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर विकास एवं योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। बुरहानपुर का कार्यक्रम विशेष हो, इसके लिए तैयारियां जारी है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक संगठन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे।
    प्रेस वार्ता में श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस प्रवास के दौरान बुरहानपुर जिले को सैकड़ों करोड़ों की सौगात मिलने जा रही है। इसमेें बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 696.37 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिसमें 344.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण तथा 362.15 करोड़ के नवीन कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
    श्रीमती चिटनिस ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 362.15 करोड़ रूपए के विकास कार्यांे का भूमिपूजन करेंगे। इस अंतर्गत सीवरेज नेटवर्कए जल सप्लाई, नवीन जिला जेल एवं कर्मचारी आवास भवन, राष्ट्रीय राजमार्ग 347.सी मार्ग, रेलवे फीडर रोड, ग्रामीण एवं शहरी सड़क निर्माण, बैराज-काजवे परियोजनाएं, आयुर्वेद महाविद्यालय छात्रावास एवं फार्मेसी भवन, मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना, श्रमिक विश्राम गृह, सांस्कृतिक वन परियोजना, उद्यान विकास, नेहरू स्टेडियम पवेलियन, अग्निपीडि़त व्यापारियों हेतु दुकानें, सामुदायिक भवन एवं विद्यालय भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
    इसी प्रकार लगभग 334.22 करोड़ रूपए की लागत से अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें बुरहानपुर जलप्रदाय योजना, क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक, जिला चिकित्सालय में 100 बेड वार्डख् तहसील एवं जनपद कार्यालय भवन, सरकारी आवास निर्माण, इंडस्ट्रियल पावरलूम क्लस्टर, 33/11 केवी उपकेंद्र, बख्खारी स्टोरेज तालाब, वृक्षारोपण एवं सिंचाई परियोजनाएं, शहरी सड़क एवं स्ट्रीट लाईट, सांदीपनि विद्यालय, अटल टिंकरिंग लैब तथा अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है।
    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से जिले में जल प्रदाय, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, नगरीय विकास, औद्योगिक विकास एवं मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा और बुरहानपुर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
    श्रीमती चिटनिस ने बताया कि यह तो वह कार्य है जो मूर्तरूप ले चुके है और जो लेने हेतु भूमिपूजन किया गया है। इसी के साथ अनेक योजनाएं जो प्रस्तावित होकर स्वीकृति की प्रक्रिया में है। उनके संबंध में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी से लगातार संपर्क और संवाद करते हुए स्वीकृति हेतु प्रयास किए जा रहे है। ऐसी योजनाओं में से अनेक योजनाओं को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी द्वारा मंच से घोषणा कर बुरहानपुर के प्रति अपने स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करंेगे। जिनमें ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना, मिनी एयरपोर्ट, युवाओं हेतु रोजगार की दृष्टि से औद्योगिक क्षेत्र विकसित कराना सहित बुरहानपुर के विकास के लिए अनेक योजनाएं मुख्यमंत्री जी के समक्ष मांग रखेंगे।

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन पर आमसभा हेतु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन पर आमसभा हेतु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

    दिनांक 14.02.2026 (शनिवार) को मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन पर स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होने वाली आमसभा के दौरान आमजन की सुविधा, यातायात सुगमता एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विस्तृत यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

    जनता से अनुरोध है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

    *वाहन पार्किंग एवं ड्रॉप-ऑफ व्यवस्था*:

    (1) *नेपानगर*– *धूलकोट – निम्बोला* मार्ग से आने वाले वाहन

    इस मार्ग से आने वाली बसों का ड्रॉप-ऑफ पॉइंट —गणपति थाना → सिंधी बस्ती होते हुए *राधेश्याम हॉस्पिटल* के पास निर्धारित किया गया है।

    यहां यात्रियों को ड्रॉप करने के उपरांत बसें सीधे कृषि उपज मंडी, शनवारा में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जाएंगी।

    (2) *खकनार*– *शाहपुर मार्ग* से आने वाली बसें इन बसों का ड्रॉप-ऑफ पॉइंट — *बस स्टैंड वाइन शॉप* के पास निर्धारित किया गया है।

    यात्रियों को ड्रॉप करने के पश्चात बसें शनवारा होते हुए कृषि उपज मंडी में निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी की जाएंगी।

    (3) *टू-व्हीलर* *फोर-व्हीलर* एवं अधिकारियों के वाहनों हेतु पार्किंग

    टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर तथा अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था — सुभाष स्कूल ग्राउंड में सुनिश्चित की गई है।

    *महत्वपूर्ण अपील*

    आमजन से निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील की जाती है।
    यातायात पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।
    किसी भी असुविधा की स्थिति में मौके पर तैनात पुलिस बल से संपर्क करें।

  • सेवासदन महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न

    सेवासदन महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न

    बुरहानपुर। सेवासदन महाविद्यालय के विज्ञान संकाय (बी.एस.सी. बायो) के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक नगर महेश्वर का शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां विद्यार्थियों द्वारा प्रमुख रूप से नर्मदा नदी के तट पर बने मां अहिल्याबाई किले का भ्रमण किया गया। किले में मुख्य रूप से मराठा स्थापत्य शैली, स्थानीय मालवा शैली एवं राजपूत शैली का प्रभाव को जाना एवं किले में देवी अहिल्याबाई होलकर का दरबार, निवास तथा संग्रहालय के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्रित की। साथ ही महेश्वर शहर में निर्मित विश्व प्रसिद्ध माहेश्वरी साडियों का हस्तकरघा द्वारा बुनाई करने की कला को भी जाना।

    सेवासदन शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमति तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, सचिव हसमुखलाल जरीवाला, प्रबंधक श्री मनीष पटेल, एवं प्राचार्य डॉ. एस.एम. शकील द्वारा इस शैक्षणिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने की बात कही।

    उक्त शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद दुबे के नेतृत्व एवं प्रो. कृष्णा बारी, प्रो. योगिता महाजन, प्रो. नितिन भाल्डे, प्रो. हिमांशु धामंदेकर, श्रीमति शिवानी रेवापति की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

  • 14 फरवरी को मुख्यमंत्री बुरहानुपर में, विकास कार्यो का शिलान्यास एवं भूमि पूजन प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस

    14 फरवरी को मुख्यमंत्री बुरहानुपर में, विकास कार्यो का शिलान्यास एवं भूमि पूजन प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस

    समर्पण सहयोग निधी में जनप्रतिनिधी,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करे सहयोग. भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने

    बुरहानपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर जिले के भाजपा जनप्रतिनिधीयों एवं पदाधिकारीया की एक बैठक आयोजीत की गई। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने द्वारा भाजपा समर्पण निधी अभियान 11 फरवरी से 28 फरवारी तक चलाए जाने को लेकर जानकारी दी। वही प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता,पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने 1 4 फरवरी 2026 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी बुरहानपुर दौरे को लेकर चर्चा की।
    समर्पण निधी अभियान 11 फरवरी से 28 फरवारी तक:- भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने बताया कि पंण्डित दिनदयाल जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम 11 फरवारी को सभी मंडल स्तर तक आयोजीत किए जाएगें। साथ ही इसी दिन से भारतीय जनता पार्टी समर्पणनिधी अभियान का शुभारम्भ होगा। इस अभियान में जनप्रतिनिधी,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तक पहुॅचा होगा। इसको लेकर आपने विस्तापुर्वक जानकारी साझा करते हुवे योजना बनाने की बात की। आपने कहा कि समर्पण निधी अभियान 11 फरवरी से 28 फरवारी तक चलेगा।
    14 फरवरी को मुख्यमंत्री बुरहानुपर में विकास कार्यो का शिलान्यास एवं भूमि पूजन:- प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता,पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने बैठक में जानकारी देते हुवे बताया कि 1 4 फरवरी 2026 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी बुरहानपुर पधार रहे है। आप लोकसभा चुनाव एवं 2 पारीवारीक कार्यकमो में पूर्व में पधारे है। 1 4 फरवरी 2026 का उनका पहला दौरा बुरहानपुर में होगा। जिसमें यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी मोटे -मोटे तौर पर लगभग 600 करोड के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेगें। आपने कहा कि 14 फरवरी 26 का इन्वेस्टर्स समिट का कार्यक्रम मार्च तक आगे बढने के कारण केन्सल हो गया था। मेरे द्वारा किए गए अनुरोध को स्वीकार कर वे अब 14 फरवरी को बुरहानपुर पधार रहे हेै। यह कार्यक्रम स्थानिय नेहरू स्टेडियम पर होगा। आपने जिले भाजपा पदाधिकारीयों ,मंडल पदाधिकारीयों एवं बुथ लेबल तक कार्यकर्ताओ से इसकी तैयारी में ज्ुट जाने का अनुरोध किया।
    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने कहा कि पंण्डित दिनदयाल जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी की है। इस दिन हम संकल्प ले कि उनके जीवन चरित्र को आत्मसात कर अपने जीवन के आचरण में उतारेगें। और समर्पण निधी अभियान में अपने श्रद्धा के पुष्प अपने अपने सामर्थ अनुसार अर्पित करेंगें।
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने , प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता,पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, पावरलुम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती भाई नवलखे, समर्पणनिधी के जिला प्रभारी विरेन्द्र तिवारी,महामंत्री चिंतामन महाजन, संजय जाधव, ईश्वर चौहान मंचासीन थे। अतिथि स्वागत भाजपा पदाधिकारीयों ने किया। कार्यकम्र का संचालन भाजपा महामंत्री चिंतामन महाजन ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी , जनप्रतिनिधीगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • भाजपा महिला मोर्चा द्वारा केंद्रीय बजट एवं जीबी जी राम जी योजना पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    भाजपा महिला मोर्चा द्वारा केंद्रीय बजट एवं जीबी जी राम जी योजना पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सार्थक साबित होगा

    बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने जी के निर्देश पर आज भाजपा महिला मोर्चा के सहयोग से स्वर्गीय परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में बजट पर चर्चा एवं VB-G-RAM-G विषय पर जनजागरुकता ल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्त सीए श्री सुयश माहेश्वरी एवं अधिवक्ता श्री प्रकाश लाड़ (कर सलाहकार)महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमति उमा जी कपूर , महामंत्री श्री ईश्वर जी चौहान ,जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे, भाजपा महिला पदाधिकारी श्रीमती सुधा चौकसे, श्रीमति अर्चना पाटिल, जिला मंत्री सुनील वाघे,प्रदीप कसेरा, मंचासिन थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती उमा कपूर ने देते हुवे केंद्रीय बजट 2026,27 एवं जीबी जी राम जी योजना पर महिलाओं को जागरूक किया।
    इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीए सुयश माहेश्वरी एवं अधिवक्ता प्रकाश लाड़ (कर सलाहकार) ने केंद्रीय बजट 2026 , 27। में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई रफ़्तार देने वाला बजट बताया है । इस उन्होंने कहा कि बजट में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की नीव रखी गयी है। वही सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को केंद्र में रखते हुए कई नई घोषणाएँ की हैं। हर जिले में 1 गर्ल्स हॉस्टल बनाने के लिए विशेष निधि आवंटित की गई है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित आवास मिल सकेगा। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए SHe—Self Help Entrepreneur Mart Yojana की शुरुआत की गई है, जिसके तहत स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को देशभर के बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने का ढांचा तैयार किया जाएगा। महिला उद्यमिता फंड और SHG को सस्ते ऋण देने की स्कीमों में बढ़ोतरी भी इस बजट की महत्वपूर्ण घोषणा रही। स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रमों के लिए अलग कोष बनाकर सरकार ने महिला कल्याण पर अपना फोकस और मजबूत किया है। कुल मिलाकर यह बजट महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को नई दिशा देने वाला है। इसके अलावा टेक्सटाइल , AI , चिकित्सा , खेल , कृषि , ग्रामीण एवं डिफेन्स सेक्टर में भी पर्याप्त आबंटन किया गया है ।
    भाजपा जिला महामंत्री श्री ईश्वर जी चौहान ने केन्द्रिय बजट पर विस्तार पुर्वक जानकारी देते हुए इसे 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला करार दिया। आपने VB-G-RAM-G बिल को लेकर बताया कि इस बिल के क्रियान्वयन होने से अब ग्रामीण भारत को मजबुती तो मिलेगी ही ,साथ ही ग्रामीण जनजीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। भारत में सेमी कंडक्टर निर्माणपर सरकार का पुरा जोर है, सरकार ने सेमी कंडक्टर को बढाया देने के लिए 22,500 करोड रूपए निवेश किया है। अब इसे 40 हजार करोड करने का प्रस्ताव लिया गया है।
    कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री श्री ईश्वर जी चौहान, महिला मोर्चा कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती उमा कपूर, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे , जिला मंत्री सर्वश्री सुनील वाघे , श्रीमती सुधा चौकसे , श्रीमती अर्चना पाटिल ,श्री प्रदीप कसेरा , श्रीमती ममता दुबे , श्रीमती रीना महाजन , श्रीमती दीपिका सोनी , मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीमा पीलिया , पार्षद फुलवानी , पूर्व पार्षद श्रीमती लता रुद्रेश्वर आंदोले, पूर्व पार्षद श्रीमती सविता किशोर राठौर , मंजू दीदी जी सहित भाजपा जिला, महिला मोर्चा , मंडल पदाधिकारी ,कार्यकर्ता, मातृशक्ति , बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका सातारकर जी द्वारा किया गया । उपस्थित महिलाओं ने केंद्रीय बजट 2026,27 एवं जीबी जी राम जी योजना की प्रशंसा करते हुवे इसे जनोपयोगी एवं विकसित भारत 2047 के लिए मिल का पत्थर बताया। यह भी कहा की, इससे महिलाओं , युवाओं , व्यापार , उद्योग जगत को बड़ा लाभ मिलेगा।