Author: Raza Khan

  • भगोरिया हाट बाजारों में विशेष जागरूकता अभियान — महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति पर जन-जागरूकता कार्यक्रम

    भगोरिया हाट बाजारों में विशेष जागरूकता अभियान — महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति पर जन-जागरूकता कार्यक्रम

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा आगामी भगोरिया पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

    अभियान का उद्देश्य भगोरिया हाट में बड़ी संख्या में उपस्थित जनमानस को सुरक्षा, सतर्कता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना– पुलिस अधीक्षक

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल,एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन मेंअभियान के संचालित किया गया।

    दिनांक 24.02.2026 को अधिकारियों द्वारा जिले में लगने वाले भगोरिया हॉट बाजार में उपस्थितआमजन से संवाद कर महिला सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव एवं नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

    कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु

    महिलाओं के विरुद्ध अपराधों से बचाव एवं सहायता हेतु उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी।

    साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा आदि विषयों पर जागरूकता।

    नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी एवं नशा छोड़ने हेतु प्रेरणा साथ ही उपस्थित लोगों को नशे छोड़ने हेतु शपथ भी दिलवाई गई।

    डायल-112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी।

    *थाना क्षेत्रवार आयोजित कार्यक्रम*:

    1.*थाना खकनार क्षेत्र* — ग्राम दोईफोड़िया
    थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव,
    महिला थाना प्रभारी श्री हरिसिंह रावत
    पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम दोईफोड़िया के भगोरिया हाट में महिला संबंधी, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    2.*थाना शाहपुर क्षेत्र* — ग्राम पीपरी
    थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा
    स्टाफ द्वारा ग्राम पीपरी में आयोजित भगोरिया हाट में उपस्थित जनमानस को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति विषयों पर जागरूक किया गया।

    3.*थाना निंबोला क्षेत्र* — ग्राम निंबोला
    थाना प्रभारी निंबोला श्री राहुल कांबले एवं
    पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम निंबोला में ग्रामीणों को उपस्थित कर महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों से बचाव एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

    *बुरहानपुर पुलिस की अपील*:

    किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर तत्काल सूचना दें।

    साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

    महिलाएं किसी भी समस्या में 181 महिला हेल्पलाइन का उपयोग करें।

    नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग कर स्वयं भी नशे से दूर रहें एवं दूसरों को भी प्रेरित करें।

  • सेवासदन लाॅ काॅलेज के छात्र द्वारा राज्यस्तरीय पाॅवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान

    सेवासदन लाॅ काॅलेज के छात्र द्वारा राज्यस्तरीय पाॅवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान

    बुरहानपुर। उच्च शिक्षा विभाग राज्यस्तरीय खेलकूद पाॅवर लिफ्टिंग पुरूष प्रतियोगिता 93 किलोग्राम केटेगरी में सेवासदन विधि महाविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी मुशीर शेख मकसूद ने 490 किलोग्राम वेट उठाकर द्वितीय स्थान अर्जित कर महाविद्यालय एवं बुरहानपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा रंजितसिंह काॅलेज आफ प्रोफेशनल साइंस इंदौर द्वारा किया गया जिसमें लगभग 43 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। छात्र मुशीर शेख मकसूद की इस उपलब्धि पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका सिंह ठाकुर द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया एवं भविष्य में ओर अच्छी तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थी की इस सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष एवं विधि विभाग प्रमुख श्री सुरेशचंद्रजी मुंशी, समिति सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला ने शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही विधि महावद्यिालय के प्राचार्य डाॅ. मोहन सोनी, सेवासदन महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील, क्रीडाधिकारी श्रीमती मनीषा पाटिल, डाॅ. सुशील माहेश्वरी, प्रो. वैशाली गुप्ता एवं प्रो. नितिन जावरे सहित सभी प्राध्यापकों ने भी छात्र को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • बुरहानपुरकर जोशी समाज सेवा संघ बुरहानपुर द्वारा पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक हुई आयोजित

    बुरहानपुरकर जोशी समाज सेवा संघ बुरहानपुर द्वारा पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक हुई आयोजित

    बुरहानपुर। बुरहानपुरकर जोशी समाज सेवा संघ बुरहानपुर द्वारा श्री गौरी शंकर नवग्रह मंदिर में जोशी समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमे सर्व सहमति से बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाज सेवी एवं अन्य कई सामाजिक व् राजनितिक पार्टी में कुशल कार्यकर्ता के रूप में जाने पहचाने अरुण जोशी को समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया l
    जिसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जोशी , समाज के वरिष्ठ जन सर्व श्री रविन्द्र महाराज , प्रभाकर जोशी , सुधाकर जोशी , दिलीप जोशी , भुवनेश जोशी के साथ साथ समाज के अन्य सम्मानीय सदस्य ईश्वर जोशी , गजानन जोशी , अजय जोशी ,सुनील जोशी , संजय जोशी ,राहुल जोशी ,मनोज जोशी , जीवन जोशी ,विकाश जोशी , रमेश जोशी ,नीलेश जोशी , मंटू जोशी ,आशु जोशी , श्रवण जोशी ,वीर जोशी के साथ साथ बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे l अरुण जोशी के अध्यक्ष बनने पर समाजजनों द्वारा भावभीना स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की l

  • अर्चना चिटनिस एवं महापौर माधुरी पटेल ने किया एबीसी सेंटर का निरीक्षण, आवारा कुत्तों और रैबीज पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम

    अर्चना चिटनिस एवं महापौर माधुरी पटेल ने किया एबीसी सेंटर का निरीक्षण, आवारा कुत्तों और रैबीज पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम

    बुरहानपुर। शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या और रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को देखते हुए नगर निगम बुरहानपुर ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाया है। नगर निगम द्वारा शहर में एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी, रैबीज का टीकाकरण एवं संपूर्ण स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सुरक्षित रूप से उनके क्षेत्र में वापस छोड़ा जा रहा है।
    इस जनहितकारी अभियान के तहत विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) एवं महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने रेणुका माता रोड स्थित नगर निगम के एबीसी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर की व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं, फील्ड टीम की कार्यप्रणाली एवं अभियान की प्रगति की समीक्षा की और नगर निगम की इस पहल को सराहनीय बताया। अभियान के तहत अब तक 900 से अधिक आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।
    *नगर निगम की पहल दूरदर्शी और जनहितकारी-अर्चना चिटनिस*
    निरीक्षण के दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे रैबीज जैसी घातक बीमारी का खतरा बढ़ गया था। ऐसे में नगर निगम द्वारा एबीसी अभियान की शुरुआत करना एक दूरदर्शी, वैज्ञानिक और मानवीय पहल है। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार और नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एबीसी अभियान से आवारा कुत्तों की अनियंत्रित बढ़ती आबादी पर रोक लगेगी और रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी से नागरिकों को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने नगर निगम बुरहानपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल बनेगा।
    *वैज्ञानिक पद्धति से हो रही नसबंदी और टीकाकरण प्रक्रिया*
    श्रीमती चिटनिस ने बताया कि नगर निगम की विशेष प्रशिक्षित टीमों द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों से आवारा कुत्तों को मानवीय तरीके से पकड़ा जा रहा है। पकड़े गए कुत्तों को नगर निगम के एबीसी सेंटर लाया जाता है, जहां उनकी नसबंदी, रैबीज टीकाकरण एवं संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाती है। नसबंदी के पश्चात कुत्तों के कान में विशेष पहचान टैग लगाया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि संबंधित कुत्ते का टीकाकरण और नसबंदी पूर्ण हो चुकी है। इसके बाद कुत्तों को पुनः उसी क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है, ताकि उनके क्षेत्रीय व्यवहार में असंतुलन न हो और वे आक्रामक न बनें।
    *स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बुरहानपुर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*
    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि एबीसी अभियान शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अभियान में सहयोग करें और किसी भी आवारा कुत्ते की जानकारी नगर निगम को दें, ताकि टीम द्वारा उसे उपचार एवं टीकाकरण के लिए लाया जा सके। यह पहल जन स्वास्थ्य, स्वच्छता और पशु संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
    महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और रैबीज के संभावित खतरे को देखते हुए नगर निगम ने एबीसी अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से न केवल आवारा कुत्तों की आबादी नियंत्रित होगी, बल्कि रैबीज जैसी घातक बीमारी के प्रसार पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को उनके मूल क्षेत्र में वापस छोड़ा जा रहा, जिससे उनके स्वभाव में आक्रामकता कम होगी और वे बीमारी के वाहक नहीं बनेंगे। नगर निगम द्वारा इस अभियान के लिए आवश्यक संसाधन, पशु चिकित्सक, फील्ड स्टाफ और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
    *नागरिकों के लिए राहत, पशु कल्याण को भी प्राथमिकता*
    नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एबीसी अभियान से शहर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं में कमी आएगी और नागरिकों को भयमुक्त वातावरण मिलेगा। साथ ही यह अभियान पशु कल्याण को ध्यान में रखते हुए मानवीय तरीके से संचालित किया जा रहा है, जिससे पशुओं को नुकसान पहुंचाए बिना उनकी संख्या नियंत्रित की जा सके।
    निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, चिंतामन महाजन, कैलाश पारीख, आशीष शुक्ला, रूद्रेश्वर एंडोले, फिरोज तड़वी, दिवाकर कोली, सुनिल वाघे, दुर्गेश शर्मा, कृष्णा शाह, नगर निगम के अधिकारी, पशु चिकित्सक, फील्ड स्टाफ, स्वच्छता विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • सीनियर राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में बुरहानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    सीनियर राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में बुरहानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    बुरहानपुर। मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन, भोपाल द्वारा दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय कुराश खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ताश क्लब भेल, भोपाल में संपन्न हुआ।

    *लप्रतियोगिता में 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

    इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 से अधिक जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    विजेता खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता इंदौर में मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

    दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय कुराश खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ताश क्लब भेल, भोपाल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बुरहानपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

    *बुरहानपुर जिले के विजेता खिलाड़ी*
    –
    55 किग्रा वजन वर्ग – हेमंत ठाकुर – द्वितीय स्थान

    90 किग्रा वजन वर्ग – अनिकेत ठाकुर – प्रथम स्थान

    120 किग्रा वजन वर्ग – उमेश प्रजापति – प्रथम स्थान

    सभी विजेता खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बुरहानपुर श्री गौरव पाटिल द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी गई।

    उक्त विजेता खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च 2026 इंदौर में होगा।

    मध्य प्रदेश राज्य टीम जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से बुरहानपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा एवं उत्साह प्राप्त हुआ है।

  • सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया साइंन्स कॉलेज में 45 वर्षों बाद ‘गोल्डन मीट’ का भव्य- आयोजन हुआ

    सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया साइंन्स कॉलेज में 45 वर्षों बाद ‘गोल्डन मीट’ का भव्य- आयोजन हुआ

    बुरहानपुर। सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया साइंन्स कॉलेज, बुरहानपुर में वर्ष 1979-81 बैच (बी.एससी. बायोलॉजी) के पूर्व विद्यार्थियों का दो दिवसीय एल्यूमीनी सम्मेलन “द गोल्डन मीट” को 21 फरवरी 2026 को भव्य आयोजित किया गया। यह सम्मेलन 45 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश में कार्यरत कॉलेज के पूर्व छात्र अपने प्रिय कॉलेज और शहर की स्मृतियों को ताज़ा करने हेतु एकत्रित हुए।

    इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 28 भूतपूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो अमेरिका, कनाडा, यूएई, बैंगलोर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, बनारस, भोपाल, इंदौर सहित विभिन्न शहरों और देशों से पहुंचे।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दाऊदी बोहरा समाज के शहर आमिल जनाब शेख हैदर साहब तथा नायाब आमिल जनाब शेख यूसुफ साहब रहे।

    विशिष्ट अतिथियों में कादरिया कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला, वरिष्ठ सदस्य श्री मंसूर भाई सेवक, श्री. तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला,श्री हुजैफा भाई, श्री हुसैन भाई उपस्थित रहे।

    कॉलेज परिवार की ओर से पूर्व डायरेक्टर प्रो. मुमताज सलीम, पूर्व प्राचार्य प्रो. वी. बी. नागर, प्रो. एजाज अंसारी, प्रो. श्रीमती कुसुम परिहार, वर्तमान डायरेक्टर डॉ. तालिब यूसुफ तथा प्राचार्य प्रोफेसर मोहम्मद इस्माईल बफाती ने सहभागिता की।

    कार्यक्रम में शहर आमिल जनाब शेख हैदर साहब ने अपने प्रेरणादायक भाषण में कहा कि गोल्डन मीट केवल पूर्व छात्रों का मिलन नहीं, बल्कि यह शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा की परंपरा को मजबूत करने का अवसर है।
    उन्होंने कहा कि कॉलेज ने समाज को अनेक योग्य और प्रतिष्ठित नागरिक दिए हैं और पूर्व छात्रों का यह दायित्व है कि वे अपनी मातृ संस्था के विकास में सहयोग करें। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, नैतिकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
    कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला ने सभी पूर्व छात्रों को गोल्डन मीट की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मेलन संस्थान की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ए ऐसे कार्यक्रम से कॉलेज और समाज के बीच संबंध मजबूत होते हैं तथा नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को आयोजित करने हेतु प्रेरित किया । आयुर्वेद समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

    डायरेक्टर डॉक्टर तालिब यूसुफ ने बताया कि इस आयोजन की तैयारियाँ पिछले तीन महीनों से स्थानीय समन्वयक डॉ. राजेश बजाज के नेतृत्व में की गईं।

    आयोजन समिति के सदस्यों में अधिवक्ता शेख मजीद, आदर्श, राजीव खेड़कर, संजय चौहान, राजकुमार मेहता, प्रफुल्ल कपाड़िया, पंकज शाह, जगदीश बांदील, साधना चौरे, सरोज श्रॉफ, सुदर्शना जाधव, डॉ. श्रीचंद थावानी, सुदेश जयसिंघानीसहित अन्य सहयोगी शामिल रहे।

    दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा

    पहला दिन**

    पहले दिन मित्र मिलन समारोह आयोजित किया गया तथा वरिष्ठ गुरुजनों का सम्मान किया गया।
    इस अवसर पर शहर आमिल जनाब शेख हैदर साहब द्वारा कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रमभी किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    सम्मानित शिक्षकों में—

    * प्रोफेसर एजाज हुसैन
    * प्रो. वी. बी. नागर
    * प्रो. एम. एच. सलीम
    * प्रो. कुसुम परिहार

    दूसरा दिन**

    दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही श्री आनंद चौकसे के संयोजन में मैक्रो विज़न एकेडेमी परिसर में मित्र मिलन समारोह एवं “यादों की बगिया के फूल”नामक संस्मरण आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कॉलेज एवं नगर में उत्साह

    इस ऐतिहासिक गोल्डन मीट कार्यक्रम में कॉलेज परिवार, शिक्षक, वर्तमान विद्यार्थी एवं नगरवासी उत्साहित नजर आए। वर्षों बाद पूर्व छात्र, शिक्षक और प्रबंधन का एक मंच पर मिलन कॉलेज की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को दर्शाता है।

    गोल्डन मीट केवल स्मृतियों का पुनर्मिलन नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा, शैक्षणिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रेरणादायक प्रतीक बनकर सामने आया।
    कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्री एडवोकेट राजकुमार मेहता ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

  • जबलपुर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बोले, लव-जेहाद और मंदिरो मे बढ रहे अतिक्रमण के प्रकरण निःशुल्क लड़ेंगे

    जबलपुर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बोले, लव-जेहाद और मंदिरो मे बढ रहे अतिक्रमण के प्रकरण निःशुल्क लड़ेंगे

    बुरहानपुर । चमत्कारी श्रीईच्छैश्वर हनुमान मंदिर में जबलपुर-मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता दल का आगमन हुआ।

    शाहदरा लोधीपुरा स्थित प्रख्यात चमत्कारी श्रीईच्छैश्वर हनुमान मंदिर में उस समय विशेष धार्मिक वातावरण निर्मित हो गया जब मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं का एक दल ईच्छैश्वर हनुमान जी के दर्शन हेतु ब्रह्मपुर पहुंचा। ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच हाईकोर्ट अधिवक्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राष्ट्र और प्रदेश की उन्नति,समृद्धि एवं जनकल्याण की मनोकामना की।*मंदिर से संबंधित जो भी प्रकरण वर्तमान में संचालित है,उनकी किसी भी प्रकार से विधिक रूप से आगे बढ़ाएंगे।*चमत्कारी श्रीईच्छैश्वर हनुमान मंदिर पहुंचने पर ईच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और पदाधिकारियों द्वारा सभी अधिवक्ताओं का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर की धार्मिक परंपरा, इतिहास और यहां से जुड़ी आस्था के विषय में जानकारी दी गई।अधिवक्ता दल में अधिवक्ता एम. के. त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, शेषराज कुशवाहा, नीरज आसर, धर्मेन्द्र पाण्डे एवं नितिनराज सम्मिलित थे। सभी ने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर मंदिर मंदिर के आभामंडल और अलौकिक वातावरण की अद्भुत व अद्वितीय की सराहना की।हाईकोर्ट अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मंदिर से संबंधित जो भी प्रकरण वर्तमान में संचालित है,उसे वे निःशुल्क विधिक रूप से आगे बढ़ाएंगे। यह सहयोग केवल मंदिर से जुड़े विषयों के लिए नही बल्की ब्रह्मपुर मे बढ रहे लव-जेहाद के मामलो मे भी रहेगा। हाईकोर्ट अधिवक्ताओ ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं सुदृढ़ प्रबंधन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को यहां हजारो की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते है चमत्कारी ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर के संबंध में श्रद्धालुओं की मान्यता है कि श्रीइच्छेश्वर हनुमान जी के समक्ष सच्चे मन से की गई विनंती,प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है,प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं।हाईकोर्ट अधिवक्ताओं के आगमन और श्री चमत्कारी ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्तागण जो

  • पूंजीगत व्यय को बढ़ाने से मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी -अर्चना चिटनिस

    पूंजीगत व्यय को बढ़ाने से मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी -अर्चना चिटनिस

    बुरहानपुर. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 का बजट विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के साथ जनकल्याण को नई ऊंचाई देगा। मध्यप्रदेश का प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बताई गई चार जातियां, गरीब, युवा, नारी और किसानों की समृद्धि का मार्ग और प्रशस्त करेगा।

    यह बजट मध्यप्रदेश के समग्र विकास व सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का दृष्टिपत्र है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ आत्मनिर्भर बनाने का जो लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने पूंजीगत व्यय को बजट में बढ़ाया है, जिससे मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी। इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी का आभार व्यक्त करती हूं।

    यह बात विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रविवार को बुरहानपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव, कैलाश पारीख, सुनिल वाघे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पूर्वे एवं सह-मीडिया प्रभारी कृष्णा शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    पूंजीगत व्यय बढ़ाने से मध्यप्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाएगा बजट

    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने 4,38,317 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में स्वयं के व्यय से 1,17,667 करोड़ का राजस्व प्राप्त का लक्ष्य है। केंद्र सरकार से 1,12,137 करोड़ प्राप्त होंगे। राज्य के स्वयं के कर राजस्व में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि से स्पष्ट है कि यह बजट प्रदेश के भविष्य को और सशक्त बनाने वाला है। पिछले वर्ष के अपेक्षा में पूंजीगत व्यय में 7.5 फीसदी की वृद्धि की गई है, जिससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास और सशक्त होगा। अनुसूचित जनजाति विभाग के बजट में 25.8 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 47,429 करोड़ का प्रावधान किया गया है, वहीं अनुसूचित जाति विभाग के बजट में भी 17 प्रतिशत की वृद्धि कर 31,192 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

    इन दोनों विभागों के बजट में उल्लेखनीय वृद्धि पंडित

    दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलते हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है। प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद पिछले वर्ष की अपेक्षा 10.69 वृद्धि के साथ 18 लाख 48 हजार 274 करोड़ है, जो हमारी सरकार की प्रदेश के विकास की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

    प्रभावी आर्थिक नीतियों का परिणाम है दो वर्ष में प्रति व्यक्ति आय में 19.25 प्रतिशत की वृद्धि

    अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट ऐतिहासिक है। यह 4,38,317 करोड का यह बजट मध्यप्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय दो वर्ष में 1,41,000 से बढ़कर 1,69,000 हो गई है। यह 19.25 प्रतिशत की वृद्धि सरकार की प्रभावी आर्थिक नीतियों का परिणाम है। यह बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस करता है, जिससे समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बजट में गौशालाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं तथा एक लाख सोलर पंप किसानों को देने की तैयारी की गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य रखा गया है और फसल बीमा के लिए 1300 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

    किसानों के सशक्तिकरण के लिए किसान कल्याण वर्ष मना रहे

    अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार हर समाज, वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को रोजगार और व्यवसाय उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष मनाया। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण व किसानों क आय दोगुनी करने के लिए भाजपा सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष मना रही है। किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि व मुख्यमंत्री सम्मान निधि के प्रति वर्ष 12 हजार रूपए दिए जा रहे हैं। किसानों को 1 लाख सोलर पंप दिए जाएंगे। वीबीजी रामजी योजना के लिए 10 हजार 428 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे गांवों के विकास का निर्णय अब पंचायत स्तर पर पारदर्शिता के साथ हो सकेगा। किसानों की खुशहाली बढ़ाने के लिए सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि की जा रही है। नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड, चंबल, मालवांचल के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश भर में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं से सिंचाई का रकबा 55 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर एक लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष मना रही है

    सशक्त मध्यप्रदेश की नींव को और मजबूती देगा यह बजट

    अर्चना चिटनिस ने कहा कि बजट में 1 लाख करोड़ से अधिक का पूंजीगत व्यय मध्यप्रदेश के अधोसंरचना और विकास कार्यों को नई गति देगा। सिंचाई व्यवस्था का विस्तार, बेहतर बिजली आपूर्ति, पारदर्शी फसल खरीद, भावांतर योजना का संरक्षण और प्राकृतिक प्रकोप में त्वरित मुआवजा के माध्यमों से अन्नदाता को सबल और सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इन प्रावधानों से किसान समृद्ध होगा और मध्यप्रदेश विकसित राज्य बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने दूरदर्शी सोच के साथ बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट सशक्त मध्यप्रदेश की नींव को और मजबूती देगा।

    बजट में हर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रावधान

    अर्चना चिटनिस ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ‘लाड़ली बहना योजना’ के लिए 23,882 हजार करोड़ से अधिक की राशि निर्धारित की गई है। साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए 5700 महिला हॉस्टल के निर्माण तथा उनकी सुरक्षा और पेंशन पर विशेष जोर दिया गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 25 हजार करोड़ के ऋण प्रावधान किया गया है। साथ ही खेलों के विकास के लिए 815 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु मजरे-टोले की सड़कों के लिए 21 हजार करोड़ से अधिक की राशि दी गई है। शिक्षा को और व्यापक स्तर तक पहुंचाने के लिए 294 विद्यालय किए जाएंगे, जिससे प्रदेश में शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। आंगनवाडि़यों में बच्चों को पोषण आहार को और पुख्ता करने के लिए ट्रेटा दूध दिया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 23 हजार करोड़ का प्रावधान कर चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इसके साथ ही 72 नई ई-बस सेवाओं की शुरुआत कर शहरी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बताई चार जातियों गरीब, युवा, नारी शक्ति और अन्नदाता के साथ मध्यम वर्ग, उद्यमियों और हर वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के लिए प्रावधान किए हैं। यह बजट मध्यप्रदेश को आने वाले वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करेगा। यह सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बजट है। बजट में किए गए इन प्रावधानों से महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए खुशहाली के द्वार खुल जाएंगे।

  • बुरहानपुर में MBA कपड़े वाला की धूम, शुभारंभ के पहले दिन की रिकार्ड खरीदारी

    बुरहानपुर में MBA कपड़े वाला की धूम, शुभारंभ के पहले दिन की रिकार्ड खरीदारी

    बुरहानपुर में एक नए कपड़े के स्टोर का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका नाम “एमबीए कपड़े वाला” है। इस स्टोर का उद्घाटन 22 फरवरी को रविवार के दिन किया गया। इस अवसर पर कई आकर्षक ऑफर भी पेश किए गए हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। बुरहानपुर में नए स्टोर की पहली दिन ही धूम देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।

    filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
    brp_mask:0;
    brp_del_th:null;
    brp_del_sen:null;
    delta:null;
    module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.38474664, 0.6456706);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

    यह है स्थान

    स्टोर का पता सिटी सेंटर, सिंधी बस्ती चौराहा, गणपती नाका बायपास रोड, बुरहानपुर है। स्टोर के मालिक ने बताया कि वे ग्राहकों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे भव्य शुभारंभ के साथ ही “एमबीए कपड़े वाला” स्टोर ने बुरहानपुर के कपड़े बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर और उच्च गुणवत्ता वाले कपड़ों के साथ, यह स्टोर निश्चित रूप से शहर के शॉपिंग परिदृश्य में एक नया आयाम जोड़ने जा रहा है

    यह है ऑफर

    नएऑफर की बात करें तो स्टोर में ₹500 में 4 शर्ट, ₹1000 में 3 जीन्स, और ₹425 में फॉर्मल काम्बो सेट उपलब्ध हैं। ये ऑफर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं।

  • त्योहारों के चलते यातायात पुलिस अलर्ट शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु सड़क किनारे का अतिक्रमण हटवाया

    त्योहारों के चलते यातायात पुलिस अलर्ट शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु सड़क किनारे का अतिक्रमण हटवाया

    शहर के मुख्य चौराहे से प्रारंभ होकर जय स्तंभ, मंडी चौक, सुभाष चौक,गांधी चौक ,फूल चौक कमल चौक,तक का अतिक्रमण हटाया गया

    दुकानों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाकर दी गई अतिक्रमण न करने की समझाइए दी गई

    नो पार्किंग में लगे वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश बारवाल एवं स्टाफ द्वारा रमजान त्योहार के चलते आज दिनांक 21.02.2026 को पुलिस बल एवं के साथ त्योहारों के चलते शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सड़क किनारे दुकानों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाया गया उक्त कार्यवाही जय स्तंभ , मंडी चौक, सुभाष चौक,गांधी चौक ,फूल चौक कमल चौक, तक अतिक्रमण कार्यवाही की गई । आमजन एवं व्यापारियों से अपील भी की गई है कि त्योहारों के चलते शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू संचालन हेतु सड़कों पर सामान रख अतिक्रमण न करें। पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें साथी अस्त-व्यस्त एवं नो पार्किंग में लगे वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

    कार्यवाही में यातायात थाना से सहायक उप. निरीक्षक श्री अजीत जाट,श्री सिकदार देवड़ा, आरक्षक आरक्षक रेनसिंग, राजेश,उपस्थित रहे।