Author: Raza Khan

  • देश के उत्थान में महिलाओ के योगदान हेतु अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनजाग्रति संस्था ने महिला सम्मान देश का सम्मान प्रशस्ति पत्र अवार्ड से महिलाओ को किया सम्मानित

    देश के उत्थान में महिलाओ के योगदान हेतु अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनजाग्रति संस्था ने महिला सम्मान देश का सम्मान प्रशस्ति पत्र अवार्ड से महिलाओ को किया सम्मानित

    बुरहानपुर। समाज सेवा के क्षेत्र जिले की अग्रणीय जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाज सेवी एवं कई सम्मानों से प्राप्त सम्मानित व्यक्तित्व महेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में व् करकमलो से बुरहानपुर जिले में अपने गृहस्थ जीवन को व्यतीत करने के पश्च्यात सर्व श्री वरिष्ठ समाजसेवी एवं कुशल गृहणी डॉ फौजिया सोडावाला ,वरिष्ठ रिटायर्ड जिला आयुष अधिकारी एवं समाज सेवी डॉ किरण सिंह , कुशल व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाज सेवी शोभा चौधरी , महिला किसान एवं वरिष्ठ समाज सेवी सुमेरा अली , वरिष्ठ समाज सेवी कुशल गृहणी रजनी गट्टानी ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं कुशल गृहणी आशा तिवारी को जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा महिला सम्मान देश का सम्मान प्रशस्ति पत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया l संस्था द्वारा उपस्थित सदस्यों ने प्रत्येक महिला को सहसम्मान मंच पर आमत्रित कर हार शाल एवं प्रशस्ति पत्र अवार्ड से सम्मानित किया l
    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र जैन ने कहा की भारत देश में महिलाओ के योगदान को देश कभी भी भुला नही पायेगा क्योकि महिला है तो सब कुछ है ,नही तो कुछ भी नही ,क्योकि महिला के अनेक रूप है और हमारे देश में हर रूप को बड़े सम्मान के साथ स्थान दिया जाता है l कार्य्रकम अवसर पर संस्था के पदाधिकारी व् सदस्य सर्व श्री कैलाश अग्रवाल ,सुनील सलूजा , अरुण जोशी , देवचंद शर्मा , मनोज तीर्थानि उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन संस्था सदस्य आर एस ठाकुर ने किया एवं अंत में उपस्थित व् आमंत्रित जनों का आभार हरिओम अग्रवाल ने माना l

  • -गर्भावस्था में महिलाओं के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण

    -गर्भावस्था में महिलाओं के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण

    बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की एएनसी (ANC) ओपीडी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बुरहानपुर एवं सिविल सर्जन-सह-अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत कुल 40गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। जिसके अंतर्गत 4 गर्भवती माता गंभीर गर्भावस्था वाली चिन्हित की गई ,जिसके बारे में परिजन एवं स्वास्थ्य कर्मी को समझाइश दे दी गई है! इस दौरान गर्भवती माताओं को गर्भावस्था में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा प्रसव पूर्व, प्रसव के समय एवं प्रसव के बाद माता व नवजात शिशु की देखभाल संबंधी जानकारी दी गई।
    साथ ही सहायता हेतु टोल फ्री नंबर (प्रसव पूर्व/बाद ) 080-47093146/47, सुमन हेल्पलाइन 9098640869, सुमन सखी व्हाट्सएप 9770905942 तथा टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी भी साझा की गई।
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में आई गर्भवती माताओं का उनके परिजनों द्वारा स्वागत किया गया तथा परिजनों को गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, नियमित जांच, समय पर दवा और मानसिक सहयोग देने की जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया।
    *कार्यक्रम का उद्देश्य –गर्भवती माताओं की समग्र जांच व उपचार, सुरक्षित गर्भावस्था, मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है।*
    इस अवसर पर स्त्री रोग विभाग प्रमुख डॉ. रेहाना बोहरा, मनकक्ष प्रभारी एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड, नर्सिंग ऑफिसर सोनाली, विनीता, डाटा एंट्री ऑपरेटर निकिता, सहयोगी स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता बहनें, गर्भवती माताएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
    *कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व, नियमित जांच और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।*

  • खकनार पुलिस व्दारा थाना शिकारपुरा के 01 साल से फरार 03 स्थाई वारंटीयो को किया गया गिरफ्तार

    खकनार पुलिस व्दारा थाना शिकारपुरा के 01 साल से फरार 03 स्थाई वारंटीयो को किया गया गिरफ्तार

    बुरहानपुर। माननीय न्यायालय भारत सिंह भंवर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला बुरहानपुर के थाना शिकारपुरा के प्रकरण के अपराध क्रमांक 667/23 धारा 294,323,506,325,34 भादवि में अभियुक्त/आरोपीगण राधेलाल उर्फ राधे पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 29 साल, श्याम पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 22 साल व विजय उर्फ विजु पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 21 साल तीनो निवासी अमुल्लाकला थाना खकनार के विरूद्ध प्रकरण चल रहा है माननीय न्यायालय व्दारा आरोपीयो के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया है।

    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी अभिषेक जाधव एवं चौकी प्रभारी डेडतलाई शंकर लोने को जानकारी प्राप्त हुई की स्थाई वारंटी राधेलाल उर्फ राधे पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 29 साल, श्याम पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 22 साल व विजय उर्फ विजु पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 21 साल तीनो निवासी अमुल्लाकला में अपने घर पर आए है जानकारी प्राप्त होने पर प्रआर 409 वसीम खान, आर 550 जय मालवीया व आर 145 आयुष पटेल को हमराह लेकर रवाना हुए । जिनके व्दारा दिनांक 09/03/26 को तीनो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया जाएगा ।

    *गिरफ्तार स्थाई वारंटी*

    1-राधेलाल उर्फ राधे पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 29 साल

    2- श्याम पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 22 साल

    3-विजय उर्फ विजु पिता आशाराम बल्वेकर जाति नहाल उम्र 21 साल

    तीनो निवासी अमुल्लाकला थाना खकनार जिला बुरहानपुर

    *महत्वपूर्ण भूमिका*:

    निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शंकर लोने, उनि मनीष पटेल, प्रआर 409 वसीम खान, प्रआर 37 दीपेन्द्र तंवर (थाना शिकारपुरा), आर 550 जय मालवीया, आर 145 आयुष पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बुरहानपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2026 को बुरहानपुर पुलिस द्वारा ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मुमताज किला परिसर, बुरहानपुर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारियों तथा समाज में जागरूकता एवं सहयोग प्रदान करने वाली विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर विशेष संदेश दिया गया तथा उपस्थित महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

    *कार्यक्रम के मुख्य बिंदु*

    •महिला अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

    •गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी एवं अनुसंधान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाने वाली महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    •आरक्षक स्तर से लेकर अधिकारी स्तर तक की महिला पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।पुलिस के साथ सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वाली विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) से जुड़ी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

    •कार्यक्रम में उपस्थित महिला शक्ति को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

    •महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में डायल 112 तथा नजदीकी पुलिस थाने से तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

    •पुलिस अधीक्षक के संदेश इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बुरहानपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी-कर्मचारी न केवल अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं बल्कि समाज में महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।उन्होंने कहा कि महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। जागरूकता, सतर्कता और समय पर सूचना देकर नागरिक पुलिस का सहयोग करें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

    कार्यक्रम में महिला थाने से सहायक उप निरीक्षक पद्मिनी ठाकुर, सुमन फरकले महिला प्रधान आरक्षक निधि शर्मा महिला आर पूनम राजोरिया द फिफ्थ डायमेंशन अकेडमी की नोडल अधिकारी अंकिता शर्मा राजकुमारी ठाकुर ,कलेक्टरेट अधिकारी दीपिका सोनी टूरिस्ट फेसिलेटर सीमा चौधरी – संकल्प महिला समिति अध्यक्ष रूपाली चौहान, संकल्प महिला समिति सदस्य एव द फिफ्थ डायमेंशन अकेडमी की प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  • ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा विश्व महिला दिवस पर सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

    ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा विश्व महिला दिवस पर सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

    बुरहानपुर। निमाड़ क्षेत्र के सबसे बड़े मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 8 मार्च विश्व महिला दिवस पर सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। विश्व महिला दिवस के इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चुनिंदा महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रंगारंग प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हॉस्पिटल की को-फाउंडर श्रीमती मंजूषा चौकसे एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती देवांशी चौकसे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शहर की 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के पश्चात सभी महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिश गुप्ता एवं डॉ. किमाया साली ने महिलाओं को निःशुल्क परामर्श दिया। उन्होंने महिलाओं को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए महत्वपूर्ण सलाह भी दी। इस दौरान हॉस्पिटल की ओर से महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी स्क्रीनिंग, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में महिलाओं के लिए सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • अर्चना दीदी का बुरहानपुर को मिली विकास की सौगातो के लिए किया स्वागत अभिनंदन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल बुरहानपुर द्वारा खेली गई फूलो की होली

    अर्चना दीदी का बुरहानपुर को मिली विकास की सौगातो के लिए किया स्वागत अभिनंदन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल बुरहानपुर द्वारा खेली गई फूलो की होली

    बुरहानपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री , विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन दौरान बुरहानपुर के लिए की गई विकास की सौगातो की घोषणा को लेकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल बुरहानपुर द्वारा अर्चना दीदी का स्वागत एवं जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर होलीकोत्सव निमित्त पुष्पवर्षा करते हुवे फूलो की होली खेली गई।
    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र काकडे द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन दौरान बुरहानपुर के लिए की गई विकास की अनेको सौगातो की घोषणा , भुसावल से भोपाल के लिए सिधे मेमू ट्रेन का विधानसभा में अर्चना दीदी द्वारा प्रस्ताव रखना जिस पर सदन द्वारा सर्वसम्मत्ती से उसे स्वीकार किया जाकर अनुमती प्रदान करना , विधानसभा में सहकारीता उपक्रम समिति का सभापति बनाया जाना,बुरहानपुर के विकास के लिए इतिहास बनाने से कम नही है। उसको लेकर माननीय श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता सुरेश जी पवार ने इस अवसर पर अर्चना दीदी के कार्यो की सविस्तार जानकारी प्रदान करते हुवे उन्हे बुरहानपुर के लिए वरदान है और कहा कि आदर्णीय दीदी की बुरहानपुर के विकास को लेकर उनकी दृढ ईच्छाशक्ति का परिणाम है की अब विकास तेजी से होने लगा है। इस अवसर पर युवा नेता श्री अमित मिश्रा जी का भी स्वागत एवं भाजपा मिडिया प्रभारी मुकेश गुलाबचंन्द पुर्वे का जन्मदिन भी मनाया गया।
    स्वागत एवं अभिनंदन के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्त्ता श्री ज्ञानेश्वर जी मोरे, अमित जी मिश्रा ,समर्थ चिटनिस,प्रभाकर जी चौधरी,भाजपा महांमत्री चिंतामन महाजन,बलराज जी नावानी ,रूद्रेश्वर एन्डोले,संभाजी सगरे, सुरेश जी पवार , रवि जी गावडे, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र काकडे, पार्षद धनराज महाजन,आशीष शुक्ला, आकाश जैन, प्रसाद उमाले ,गौरव शिवहरे, रजत भारद्वाज, युवराज जी महाजन, हिम्मत जी महाजन, श्रीमती उमा कपुर, श्रीमती रीना महाजन , श्रीमती सुधा चौकसे , श्रीमती दीपिका सोनी , श्रीमती ममता दुबे, आलोक मिश्रा , जगदीश जी सोनवणे, नीलेश जी सोनी,धर्मेंद्र जी पटेल,आकाश चौधरी , विजय जी शेवाडे, दिलीप दिवेकर, दिनेश पवार,संतोष गवले, मुकेश जी सोनी, राजकुमार जी वाघ सहित समस्त डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल बुरहानपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।

  • प्राचीन चमत्कारी श्रीईच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीयो, सदस्यों एवं ईच्छैश्वर हनुमान भक्तों की  बैठक हुई आयोजित

    प्राचीन चमत्कारी श्रीईच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीयो, सदस्यों एवं ईच्छैश्वर हनुमान भक्तों की बैठक हुई आयोजित

    बुरहानपुर। ब्रह्मपुर में आज दिनांक 08 मार्च रविवार को श्री प्राचीन चमत्कारी श्रीईच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीयो, सदस्यों एवं ईच्छैश्वर हनुमान भक्तों की उपस्थिति में लालबाग रोड़ स्थित साईनाथ गार्डन पर बैठक आयोजित की गई।
    इस बैठक में शाहदरा-लोधीपुरा स्थित चमत्कारी ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा
    ” श्री हनुमान जन्मोत्सव सप्ताह ” की रूप रेखा पर सुनियोजित ढंग से कार्यक्रम तय किए गए हनुमान जन्मोत्सव निमित्त मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर
    1) 30 मार्च सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण
    2) 1 अप्रैल विशाल वाहन रैली
    3 )2 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा और ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर परिसर पर हारून खान के राधे-राधे मंडल द्वारा भक्तिमय भजन कीर्तन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर विचार-विमर्श किया गया।

  • बुरहानपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा रैपिड ओपन टूर्नामेंट आयोजित

    बुरहानपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा रैपिड ओपन टूर्नामेंट आयोजित

    बुरहानपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय रैपिड ओपन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल मुंशी ने बताया कि यह एसोसिएशन का तीसरा जिला स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट था।

    क्लब वार्डन सागर पहुजा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें 15 वर्ष से कम आयु वर्ग तथा ओपन रैपिड राउंड शामिल थे। इस प्रतियोगिता में कुल 58 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    उपाध्यक्ष प्रिंस सेठिया ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ CSP श्री गौरव पाटिल के आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता का समापन जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, CEO जिला पंचायत श्री सृजन शर्मा तथा जिला प्रबंधक (लोक सेवा) श्री मनोज शंखपाल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

    सदस्य आदित्य जैन ने बताया कि 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान कबीर खान, द्वितीय स्थान रिदिमा विश्वकर्मा तथा तृतीय स्थान अनन्या भावसार प्राप्त किया। वहीं ओपन रैपिड राउंड में प्रथम स्थान वैभव तोमर (खंडवा), द्वितीय स्थान अमर गंगवानी तथा तृतीय स्थान सागर पहुजा ने प्राप्त किया।

    प्रतियोगिता के दौरान सदस्य शबाना बानो बेदी एवं बतूल खानबहादुर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। इसके साथ ही सदस्य वंदना मुंशी एवं सौरभ श्रॉफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक धवल राज ठाकुर, अभिलाषा ठाकुर, शरद पलोड, सीए प्रशांत श्रॉफ तथा राजीव सोनी सहित अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

  • बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फ़्लैग-मार्च निकल गया

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फ़्लैग-मार्च निकल गया

    आगामी त्योहार के लिए बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह तैयार। शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।

    पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी।

    आपत्तिजनक पोस्ट करने फॉरवर्ड/लाइक करने वाले तत्वों पर की जाएगी सख़्त कार्यवाही।

    जिले भर में लगाए गए पुलिस के फिक्स पिकेट्स। सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टीया कर रही सतत पेट्रोलिंग।

    फ़्लैग-मार्च जय स्तंभ चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के संवेदनशील इलाकों,मुख्य चौराहा से होते थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ़्लैग-मार्च।

    फ़्लैग -मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।

    पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, के नेतृत्व में आज दिनांक
    06.03.26 को पुलिस फ़ोर्स द्वारा शहर के थाना क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया।

    जय स्तंभ से प्रारंभ होकर, मंडी चौक,गाँधी चौक , कमल चौक, पदुमल चौराहा तिलक चौराहा, महाजनापेट रोड, रियाज पहलवान की होटल,शिकारपुरा पानी की टंकी क्षेत्र में भ्रमण करता हुआ समाप्त किया गया।

    फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, थाना प्रभारी कोतवाली,शिकारपुरा,गणपति नाका, लालबाग , यातायात, सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं शहर के चारों थाने का पुलिस बल सम्मिलित रहा।

    बुरहानपुर पुलिस कि आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • चिंचाला श्मशान घाट का होगा सुनियोजित विकास, वर्क ऑडर जारी, शीघ्र प्रारंभ होंगे निर्माण कार्य-अर्चना चिटनिस

    चिंचाला श्मशान घाट का होगा सुनियोजित विकास, वर्क ऑडर जारी, शीघ्र प्रारंभ होंगे निर्माण कार्य-अर्चना चिटनिस

    बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि श्मशान जीवन का सबसे बड़ा सत्य है। मनुष्य का शरीर क्षणभंगुर है और अंततः हर किसी को माँ भारत की मिट्टी में विलीन होना होता है। श्मशान वह स्थान है जहाँ अमीर-गरीब, ऊँच-नीच और भेदभाव की सभी सीमाएँ समाप्त हो जाती हैं। यह स्थान भय का नहीं बल्कि जीवन की सच्चाई का बोध कराने वाला और मनुष्य के अहंकार को समाप्त कर देने वाला सबसे बड़ा गुरु है।
    लालबाग क्षेत्र स्थित चिंचाला श्मशान घाट के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों के साथ श्मशान परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
    श्रीमती चिटनिस ने कहा कि श्मशान घाट केवल अंतिम संस्कार का स्थान नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं और संस्कारों से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे स्थान को सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुनियोजित और हरित परिसर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले नागरिकों को शांत और स्वच्छ वातावरण के साथ आवश्यक सुविधाएँ मिल सकें।
    *विभिन्न विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी*
    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि चिंचाला श्मशान घाट के विकास के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। इनमें 12 लाख 50 हजार रुपए की लागत से शेड निर्माण के कार्य का वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले नागरिकों को धूप और बारिश से राहत मिल सकेगी। श्रीमती चिटनिस ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुरे क्षेत्र की व्यवस्थित मैपिंग कर अनुपयोगी कार्य को तोड़ा जाए, साथ ही सुविधा की दृष्टि से जो कार्य जहां करना है वह वहीं करें।
    *विद्युत पोल और लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण*
    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए श्मशान परिसर में विद्युत पोल एवं विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है, जिससे आगामी निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
    *चिंचाला में विकसित होगा नगर वन*
    श्रीमती चिटनिस ने बताया कि चिंचाला श्मशान के पीछे लगभग 4.5 हेक्टेयर क्षेत्र में नगर वन विकसित करने की योजना को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इस नगर वन को समाज की भागीदारी से विकसित किया जाएगा, जहाँ नागरिक अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण कर सकेंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर वन के माध्यम से क्षेत्र में बड़े स्तर पर स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण कर हरित वातावरण तैयार किया जाएगा, जिससे श्मशान परिसर के आसपास का क्षेत्र स्वच्छ, शांत और पर्यावरण अनुकूल बनेगा।
    *जनभागीदारी से होगा रखरखाव*
    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि श्मशान घाटों का विकास तभी स्थायी होगा जब समाज भी इसके रख-रखाव में अपनी जिम्मेदारी निभाए। इसके लिए स्थानीय नागरिकों और समाज के सहयोग से श्मशान समिति का गठन कर दीर्घकालीन रख-रखाव की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया।
    निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर चर्चा की गई।
    इस अवसर पर नगर निगमाध्यक्ष अनीता अमर यादव, नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, पार्षद संभाजीराव सगरे, आशीष शुक्ला, वीरेंद्र चंदन, महेंद्र सुरवाड़े, कीमत मतवानी, बलराज नवानी, रवींद्र गावड़े, वामन मोटे, दिलीप दिवेकर, अंकुश रोकड़े, सुनिल भीसे, नरहरी दीक्षित, मुन्ना जायसवाल, मोंटू गढ़वाल, रुद्रेश्वर एंडोले, करण चौकसे, राजू शेवाडे, शरद वर्मा, पप्पू हाजी, देवा सोनवने, जगदीश सोनावने, मुकेश सोनी, निलेश सोनी, सुनील ठोसरे, राज भावसार, रमेश जुनागढ़े, यादव सोनवने, सुखलाल महाजन, अजय गोटे सहित निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।