Category: बुरहानपुर

  • बुरहानपुर मजदूर यूनियन का ऐतिहासिक प्रदर्शन: बहादरपुर सूत मिल के गेट पर निकली ‘मजदूर की उम्मीदों की अर्थी’

    बुरहानपुर मजदूर यूनियन का ऐतिहासिक प्रदर्शन: बहादरपुर सूत मिल के गेट पर निकली ‘मजदूर की उम्मीदों की अर्थी’

    28 साल का लंबा इंतजार, अब तो जागो सरकार: ठाकुर प्रियांक सिंह

    बुरहानपुर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जहाँ पूरी दुनिया मजदूरों के सम्मान का जश्न मना रही है, वहीं बुरहानपुर में एक हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। बुरहानपुर मजदूर यूनियन के बैनर तले, यूनियन के अध्यक्ष प्रियांक सिंह के नेतृत्व में बहादरपुर सूत मिल के मुख्य गेट पर मजदूरों की ‘उम्मीदों की अर्थी’ निकाली गई।

    जवानी से बुढ़ापे तक का संघर्ष:
    उल्लेखनीय है कि बहादरपुर सूत मिल वर्ष 1998-99 में बंद कर दी गई थी। तब से लेकर आज 28 वर्षों बाद भी यहाँ के सैकड़ों मजदूरों को उनकी पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य फंड की बकाया राशि नहीं मिली है। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष प्रियांश सिंह ने कहा, “यह अर्थी केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि उन दर्जनों मजदूरों की आत्माओं की पुकार है जो अपना हक मांगे बिना ही गरीबी और बीमारी के कारण दुनिया से चले गए। शासन-प्रशासन की फाइलों में दबकर मजदूरों का भविष्य दम तोड़ चुका है।”

    हुकुमचंद मिल जैसा न्याय चाहिए:
    प्रेस को संबोधित करते हुए प्रियांश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरते हुए कहा कि जब इंदौर की हुकुमचंद मिल के मजदूरों को 224 करोड़ रुपये का भुगतान ‘इंदौर मॉडल’ के तहत किया जा सकता है, तो बुरहानपुर के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों? उन्होंने मांग की कि औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तुरंत दखल दे और मिल की जमीन का निस्तारण कर मजदूरों के बकाया 56 करोड़ रुपये (ब्याज सहित) का भुगतान करे।

    विनोद लौंढे ने कहा प्रशासन मजदूरों के अधिकारों को कुचल रहा है। आज का यह ‘अर्थी प्रदर्शन’ प्रशासन की संवेदनहीनता के विरुद्ध एक बिगुल है।

    उग्र आंदोलन की चेतावनी:
    प्रदर्शन के अंत में यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर बहादरपुर सूत मिल के मजदूरों के बकाये को लेकर कोई ठोस आदेश जारी नहीं हुआ, तो बुरहानपुर मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता मजदूरों के साथ मिलकर राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
    इस अवसर पर यूनियन के प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में पीड़ित मजदूर उपस्थित रहे, जिन्होंने ‘मजदूर एकता जिंदाबाद’ और ‘हमारा हक हमें दो’ के नारे लगाकर मिल परिसर को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर मुकेश अरुण, श्रीराम मेढे, शेख सत्तार, शेख रहमान, कैलाश पहलवान, सैयद कादिर, केशव, तायड़े, विनोद लोंढे, मुकेश पवार आदि उपस्थित रहे।

  • लोक अदालत में पारिवारिक मसलो से सम्बन्धित मामलो का निराकरण मध्यस्थता के माध्यम से करवाना एक सशक्त माध्यम – प्रधान न्यायाधीश तनवीर अहमद खान

    लोक अदालत में पारिवारिक मसलो से सम्बन्धित मामलो का निराकरण मध्यस्थता के माध्यम से करवाना एक सशक्त माध्यम – प्रधान न्यायाधीश तनवीर अहमद खान

    बुरहानपुर। वर्ष 2026 की द्वितीय लोकअदालत का आयोजन 9 मई 2026 वार शनिवार को कुटुंब न्यायलय (फॅमिली कोर्ट) बुरहानपुर में होना है l कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश तनवीर अहमद खान ने कहा की लोक अदालत में पारिवारिक मसलो से सम्बन्धित मामलो का निराकरण मध्यस्थता के माध्यम से करवाना एक सशक्त माध्यम है इससे ना किसी की जीत होती है ना किसी की हार होती है l आपसी समझौतों के आधार पर न्यायालय में लम्बित सभी प्रकार के मुकदमे जो भरण पोषण बाबत धारा 144 ( 125 द, प्र. स. )एवं 146 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता धारा 144 (3)भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भरण पोषण राशी की वसूली बाबत ,धारा 09 हिन्दू विवाह अधिनियम ,मुस्लिम वैवाहिक संबंधो की पुनर्स्थापना तथा अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौतों के आधार पर कराकर लाभ उठाये l लोकअदालत का फैसला अंतिम होता है जिसकी कोई अपील नही होती है l
    कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर के प्रधान न्यायाधीश तनवीर अहमद खान ने हाई कोर्ट जबलपुर द्वारा पदस्थ कुटुंब न्यायालय के परामर्शदाताओ सर्व श्री वरिष्ठ काउंसलर महेंद्र जैन,संदीप शर्मा , अलमास खान की एक बैठक ली बैठक में यह निर्देश प्रदान किये गये की पारिवारिक प्रकरणों से सम्बन्धित प्रकरण में आपसी समझौते व मध्यस्थता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण हो यही मुख्य उदेश्य लोक अदालत का है l आपने बताया की पक्षकारो को बार बार न्यायालय नही आना पड़ता है ,समय की बचत होती है ,आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और दोनों परिवार में सामंजस्य का वातावरण बनता है l अतः पक्षकारो से अपेक्षा है की उपस्थित होकर 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोकअदालत में प्रकरणों का निराकरण करवाने में सहयोग प्रदान करे एवं इस सुअवसर का लाभ उठाकर अपने सम्बन्ध मधुर बनाये , परिवार , कुटुंब एवं समाज में खुशहाली लाये l

  • पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ किया गया “नाइट कांबिंग ऑपरेशन”

    पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ किया गया “नाइट कांबिंग ऑपरेशन”

    पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’की कार्यवाही की गई।*

    ◆.*राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थानों की पुलिस एक साथ उतरी मैदान में।*

    ◆.*रात 09 बजे से सुबह 03.00 बजे तक चले “नाईट कांबिंग ऑपरेशन” में पुलिस टीमों द्वारा *12* स्थाई वारंट, *36* गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही थाना क्षेत्रों के *129* गुंडे *59* निगरानी बदमाशों को चेक किये गए |*

    पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना द्वारा जिलों में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने के साथ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित रूप से ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ किये जाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में दिनांक29.04.26 की रात्रि में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थाना क्षेत्रों कोतवाली,शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला में दिनांक 29/04/26 की रात्रि में एक साथ *”नाइट कांबिंग ऑपरेशन”* चलाया गया। कांबिंग ऑपरेशन *रात 09 बजे से शुरू होकर सुबह 03.00 बजे* तक चला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कांबिंग ऑपरेशन हेतु हर थाने में 03-03 टीमें बनाई गई थी। कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, गुंडे-बदमाशों की सघन चैकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ 06 घंटे कॉम्बिंग गश्त की गई।

    *स्थाई वारंट की तमिल में*-

    *थाना कोतवाली ने 01, थाना शिकारपुरा ने 06, थाना गणपति नाका ने 03,खकनार ने 01, शाहपुर ने 01 इस तरह कुल *12* स्थाई वारंट* तामील किए गए।*

    *गिरफ्तारी वारंट तामिली में*-

    *कोतवाली ने 07, शिकारपुरा ने 09, गणपति नाका ने 10,लालबाग ने 04, नेपानगर ने 01, खकनार ने 01,शाहपुर ने 03, निंबोला ने 01, इस तरह कुल *36*गिरफ्तारी वारंट* तामील किए गए।*

    *चैकिंग की कार्यवाही के दौरान*-

    *59*निगरानी बदमाश *129* गुण्डा बदमाश* की चैकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडे, बदमाशों की उनके घरों पर जाकर चेकिंग की गई साथ ही गुण्डों एवं बदमाशों द्वारा वर्तमान समय में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को यह चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।

  • नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा थाना शिकारपुरा में विवेचको की ली अपराध समीक्षा बैठक

    नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा थाना शिकारपुरा में विवेचको की ली अपराध समीक्षा बैठक

    अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही एवं जनता की शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने, आगामी त्योहारों के लिए तैयारी करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।

    दिनांक 29.04.2026 को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा थाना शिकारपुरा में विवेचको की अपराध समीक्षा बैठकआयोजित की गई। जिसमें थाना शिकारपुरा के समस्त विवेचक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करना तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण एवं आगामी त्यौहारों को लेकर दिशा-निर्देश प्रदान करना था।

    *अपराध समीक्षा में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए प्रमुख निर्देश*:-

    1.अपराध समीक्षा बैठक में उपस्थित थाना शिकारपुर के समस्त विवेचकों को अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों, जुआ सट्टा, अवैध शराब, गौवंश तस्करी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।

    2.माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के मंशानुरूप प्रभारीयो को जनता की समस्याओं का विधिसंगत एवं त्वरित रूप से निराकरण करे। जिससे आमजन के मध्य उचित संदेश जाए।

    3.आगामी त्योहारों की तैयारी करने हेतु किया निर्देशित। शांति समिति एवं नगर सुरक्षा समिति की मदद से त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु किया निर्देशित।त्योहारों को देखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशो, अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु किया गया निर्देशित।

    4.लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण करने हेतु किया निर्देशित।

    5.संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु किया निर्देशित। चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने एवं चोरी संभावित स्थानों को हॉट स्पॉट बनाकर लगातार सतत निगरानी रखने हेतु किया निर्देशित।

    6.थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।

    7.ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम नाबालिक बालक/ बालिका की तलाश कर दस्तयाबी करने हेतु किया निर्देशित।

    8.वर्तमान समय में हो रहे सायबर फ्रॉड की शिकायतों को प्राथमिकता में लेकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।

    9.नियमित रूप से क्षेत्र के गुंडा, निगरानी बदमाशों, जिला बदर की चेकिंग की कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।

    10.लंबित अपराध, चालान,लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, खात्मा, खारजी, मामलों का त्वरित निराकरण करने। समन्स, वारंट की तामिली समय सीमा में करने, सीसीटीएनएस पर रिकॉर्ड अपडेट रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

  • 27 अप्रैल को अनहद आनंद ऑडिटोरियम में मैक्रो विज़न एकेडमी में शरमन जोशी ने बिखेरा अभिनय का जादू

    27 अप्रैल को अनहद आनंद ऑडिटोरियम में मैक्रो विज़न एकेडमी में शरमन जोशी ने बिखेरा अभिनय का जादू

    बुरहानपुर। बुरहानपुर ही नहीं देश – विदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था, मैक्रो विज़न एकेडमी अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे करने जा रही है। इस ‘सिल्वर जुबली’ (रजत जयंती) उत्सव को यादगार बनाने के लिए एकेडमी द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड के ख्याति प्राप्त अभिनेता शरमन जोशी अपने प्रसिद्ध नाटक “राजू राजा राम और मैं” की लाइव प्रस्तुति से सभी को आनंदित किया। यह कार्यक्रम सोमवार, 27 अप्रैल को शाम 6:00 बजे से एकेडमी परिसर स्थित अत्याधुनिक ‘अनहद आनंद ऑडिटोरियम’ में आयोजित किया गया।

    एक कलाकार, चार अवतार के साथ इस नाटक की सबसे बड़ी खासियत शरमन जोशी का बहुमुखी अभिनय है। मंच पर वे एक व्यक्ति के रूप में चार अलग-अलग अवतारों को जीवंत किया। यह प्रस्तुति न केवल दर्शकों को ठहाकों से सराबोर किया, बल्कि इसमें रहस्य और रोमांच का भी तड़का देखने को मिला।
    25 वर्षों की यादें में एकेडमी प्रबंधन के अनुसार, यह आयोजन केवल एक नाटक नहीं बल्कि उन हज़ारों यादों और सफलता के संघर्षों का जश्न है, जिन्होंने मैक्रो विज़न को आज इस मुकाम पर पहुँचाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमिक फाउंडर एवं चैयरमेन श्री आनंद प्रकाश चौकसे, डायरेक्टर ऑल इज़ वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बुरहानपुर, श्री कबीर चौकसे एवं श्रीमती देवांशी चौकसे, स्कूल सचिव श्रीमती मंजूषा चौकसे, मिस. अंतरा चौकसे जी के साथ समस्त आवासीय विद्यार्थियों तथा समस्त शिक्षकों की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम में और चार चाँद लगा दिए।

  • जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंधविद्यालय बुरहानपुर की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

    जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंधविद्यालय बुरहानपुर की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

    बुरहानपुर। जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंधविद्यालय बुरहानपुर की वार्षिक साधारण सभा विद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई l मीटिंग में सर्व प्रथम वर्ष 2025 – 26 में किए गये कार्यो का प्रतिवेदन ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन ने प्रस्तुत किया तत्पस्च्यात ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सुनील कक्कड़ द्वारा वर्ष 2025 – 26 का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया l जिसे उपस्थित सदन ने सर्व सहमती से करतल ध्वनि से पारित किया l
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष सुरेश भाई श्रॉफ ने कहा की जो पौधा हम सभी ने मिलकर बोया था आज वह वट वृक्ष के रूप में बड़ा होकर उन देश के होनहार दिव्यांग बच्चो को वह छायारूपी शिक्षण प्रदान कर रहा है जिसकी महती आवश्यकता है , और यह तभी संभव है जब सभी का सहयोग अपेक्षित होगा l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन कहा की जिस अच्छे कार्य की शुरुवात सन 1994 में की थी आज वही कार्य 31 वे वर्ष में उन दानदाताओ ,ट्रस्ट के आजीवन सदस्यों एवं गणमान्य नागरिको के सहयोग से संचालित होकर यह शिक्षण कार्य सफलता पूर्वक संचालित हो रहा है l वार्षिक साधारण सभा अवसर पर विगत तीन वर्षो से शाला के बच्चो के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में निशुल्क सेवाए अर्पित करने वाले डॉ हर्ष वर्मा एवं शाला को सोलर प्लांट उपलब्ध करवाने में ट्रस्ट सदस्य कपिल सोमय्या के योगदान को भुलाया नही जा सकता इस हेतु दोनों महानुभव का ट्रस्ट परिवार द्वारा शाल श्रीफल एवं हार से सम्मान किया गया l
    कार्य्रकम को संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष सुनील कक्कड़ ने आव्हान किया है की ट्रस्ट के आजीवन सदस्य बने एवं दानदाताओ से अपील की है की इस मूक बधिर अंध विद्यालय शिक्षा के मंदिर को जो की निशुल्क संचालित हो रहा है मुक्त हस्त से दान देकर सहयोग प्रदान करे l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने कहा की यह शाला निशुल्क रूप से संचालित होकर देश के उन अंध मूक बधिर विद्यार्थियों को शिक्षण पहली से आठवी तक करवा रही है इस कार्य में शाला के समस्त अध्यापको का सराहनीय सहयोग रहा है l ट्रस्ट अध्यक्ष ने कहा की आज ट्रस्टियो की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी शाला हीत में लिए गये l कार्यक्रम अवसर पर मंच पर विष्णु मित्तल , शाला विकास समिति चेयरमेन प्रशांत तिवारी के साथ साथ सभागार में आजीवन सदस्य एवं गणमान्य नागरिक सर्व श्री रामधारी मित्तल , कृष्ण कन्हय्या मितल , नरेन्द्र श्रॉफ , राम अग्रवाल ,डॉ किरण सिंह के साथ साथ शाला स्टाफ उपस्थित था l

  • युवा कांग्रेस ने फूँका भाजपा के ‘झूठे वादों’ का पुतला, नारी आरक्षण बिल में देरी पर जताया विरोध

    युवा कांग्रेस ने फूँका भाजपा के ‘झूठे वादों’ का पुतला, नारी आरक्षण बिल में देरी पर जताया विरोध

    बुरहानपुर। शहर के ठाकुर शिव कुमार सिंह प्रतिमा स्थल पर युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। ‘झूठा सम्मान-एक अपमान’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने भाजपा के चुनावी वादों और विशेषकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) में देरी के विरोध में पुतला दहन किया।
    परिवर्तन और देरी पर उठाए सवाल
    युवा विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने 2023 में ही 33% महिला आरक्षण का समर्थन किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने ‘परिसीमन’ और ‘जनगणना’ की आड़ में इस बिल को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। और उसे लागू नहीं किया था। अब भाजपा झूठे आरोप लगा रही है। कांग्रेस का मानना है कि 2023 में पास हुए बिल को तुरंत लागू न करना महिलाओं के साथ छलावा है।
    प्रमुख उपस्थिति
    प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन जंगाले, महिला प्रदेश महासचिव सरिता राजेश भगत, पार्षद हाफिज मंसूरी, डॉ. इमरान, और भावेश सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

  • ज्ञापन के साथ गौ माता को बनाएं राष्ट्र माता के लगे नारे

    ज्ञापन के साथ गौ माता को बनाएं राष्ट्र माता के लगे नारे

    बुरहानपुर । गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत जिले के सैकड़ों गौभक्तों ने तहसील कार्याल, बहादरपुर रोड तक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित सांकेतिक रैली निकाली। रैली के उपरांत गौभक्तों ने तहसीलदार महोदय को मुख्य आवेदन पत्र सौंपा जिसमें महामहिम राष्ट्रपति महोदय, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, मुख्यमंत्री महोदय एवं राज्यपाल महोदय के नाम गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान से संबंधित विस्तृत संवैधानिक मांगें रखी गई हैं।

    अभियान के जिला संरक्षक ठाकुर प्रियांक सिंह ने कहा यह अभियान किसी राजनीतिक दल या संस्था का नहीं बल्कि वेदलक्षणा गोमाता एवं नंदी बाबा की प्रेरणा से राष्ट्रप्रेमी भारतवासियों द्वारा स्वस्फूर्त रूप से संचालित है।

    जिला संयोजक देवा मराठे, महेश चौहान, प्रीतम महाजन ने बताया अभियान पूर्णतः निस्वार्थ, अहिंसक एवं राष्ट्रहित में है। जिला प्रभारी प्रकाश पालीवाल व सत्यनारायण लड्ढा ने जोर देकर कहा कि गोवंश हमारी सांस्कृतिक धरोहर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। इसे बचाना हर भारतवासी का संवैधानिक एवं नैतिक कर्तव्य है।

    दिनेश सुगंधी, आशीष शर्मा, गायत्री मोरे ने सभी गोभक्तों, संतों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को और मजबूती प्रदान करें।

    राजेश बजाज, मुकेश डालमिया, हेमंत दलाल, दिनेश राठौर, नारायण चंदेल, सागर कोली सहित सैकड़ों गौभक्त, संत समाज के प्रतिनिधि एवं जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गौभक्तों ने गोमाता के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और राष्ट्रहित की भावना से ओत-प्रोत होकर इस कार्यक्रम में भाग लिया।

    ज्ञापन के मुख्य बिंदु:

    ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 (राज्य के नीति-निर्देशक तत्व) एवं अनुच्छेद 51A(g) (मूल कर्तव्य) की मूल भावना का हवाला देते हुए निम्नलिखित प्रमुख मांगें की गई हैं:

    1. अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को “राष्ट्रमाता / राष्ट्र आराध्या” का संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाए तथा इसे विधिक व्यक्तित्व (Legal Person) के रूप में मान्यता दी जाए।

    2. गोवंश की तस्करी, क्रूर वध एवं किसी भी प्रकार की शारीरिक क्षति को संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध घोषित कर राष्ट्रव्यापी कठोर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    3. केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना की जाए तथा विभिन्न राज्यों में प्रचलित असंगत गोसंरक्षण कानूनों को निरस्त कर एक एकीकृत केंद्रीय गोसेवा एवं संरक्षण अधिनियम बनाया जाए, जिसमें आजीवन कारावास जैसे कठोर दंडात्मक प्रावधान एवं संपत्ति राजसात् (कुर्की) के प्रावधान शामिल हों।

    4. प्रत्येक जिले में न्यूनतम एक आदर्श गोअभयारण्य तथा हर ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला की स्थापना अनिवार्य की जाए।

    5. समस्त गोचर, ओरण, आगोर एवं पारंपरिक गोभूमियों को अतिक्रमण मुक्त कर गोचर विकास बोर्ड गठित किया जाए तथा चारे के अवैध संग्रहण एवं मूल्य वृद्धि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

    6. गो-आधारित प्राकृतिक कृषि (Cow-based Natural Farming) को प्रोत्साहन देने हेतु विशेष पैकेज, पंचगव्य अनुसंधान केंद्रों की स्थापना, गव्य चिकित्सा को मान्यता एवं गो-उत्पादों के विपणन के लिए सरकारी सहायता प्रदान की जाए।

    7. राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर गो-वाहिनी एम्बुलेंस तथा ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएँ ताकि दुर्घटनाग्रस्त गोवंश को तत्काल उपचार मिल सके।

    8. स्कूली पाठ्यक्रम में गो-विज्ञान को अनिवार्य विषय बनाया जाए तथा गोवंश के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक, औषधीय एवं आर्थिक महत्व को भावी पीढ़ी तक पहुंचाया जाए।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

    बुरहानपुर। महिला रोग स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ. मोनिश गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. किमाया शाली (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के द्वारा महिलाओं को होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया।

    सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क सोनोग्राफी एवं कॉल्पोस्कोपी एवं ब्लड प्रेशर शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे,स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • पुलिस थाना खकनार को जुआ खेलने वालो को पकडने में मिली सफलता

    पुलिस थाना खकनार को जुआ खेलने वालो को पकडने में मिली सफलता

    थाना खकनार पुलिस व्दारा जुआ- सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करते 06 व्यक्तियो को जुआ खलते पकडकर 52 ताश पत्ते 38400/-₹ नगदी किए जप्त।

    खकनार पुलिस व्दारा मजदुर बनकर रात्री में ग्राम जमानिया रोड तरफ कलाली के पीछे खेत में दबीश देकर जुआ खेलने वालो को पकड़ा।

    बुरहानपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में दिनांक 25/04/2025 को रात्री में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम जामनिया रोड तरफ कलाली के पीछे खेत में में कुछ व्यक्ति पत्तो से हार जीत का जुआ खेल रहे है। सूचना पर विश्वास कर हमराह फोर्स के ग्राम बताये स्थान में टीम बनाकर रवाना किया गया । कलाली के पीछे खेत में 06 व्यक्ति जुआ खेलते दिखे जिन्हे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा गया । जिनका नाम पता पुछते 1. विजेश पिता मोजीलाल मावस्कर जाति कोरकू उम्र 24 साल निवासी ग्राम रगई, 2. विरेन्द्र पिता भारत सुर्यवंशी उम्र 30 साल निवासी खकनार कला, 3. उमेश पिता प्रकाश जाधव उम्र 35 साल निवासी खकनार कला, 4. गोपाल पिता हरीचन्द ढोले उम्र 32 साल निवासी खकनार खुर्द, 5. अतुल पिता सुभाष पाटील उम्र 40 साल निवासी खकनार कला, 6. सुनिल पिता भुरा महाजन उम्र 50 साल निवासी खकनार कला का होना बताया । मौके पर आरोपियो के कब्जे एवं फड़ से 52 ताश पत्ते व नगदी 38,400/- रूपये जप्त किये गये । वापसी पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

    *गिरफ्तार आरोपीगण*:

    1.विजेश पिता मोजीलाल मावस्कर जाति कोरकू उम्र 24 साल निवासी ग्राम रगई,

    2.विरेन्द्र पिता भारत सुर्यवंशी उम्र 30 साल निवासी खकनार कला,

    3.उमेश पिता प्रकाश जाधव उम्र 35 साल निवासी खकनार कला,

    4.गोपाल पिता हरीचन्द ढोले उम्र 32 साल निवासी खकनार खुर्द,

    5.अतुल पिता सुभाष पाटील उम्र 40 साल निवासी खकनार कला,

    6.सुनिल पिता भुरा महाजन उम्र 50 साल निवासी खकनार कला

    *जप्त सामग्री व नगदी*

    *52 ताश पत्ते 38400/- नगदी जप्त किया गया।*

    *महत्वपूर्ण भूमिका*: निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, प्रधान आरक्षक मेलसिंह सोलंकी, सतीष सुर्यवंशी, शिवनारायण पाल, सत्यभानसिंह, आरक्षक मंगल पालवी, अजय अहिरवार, कैलाश मोरे, सैनिक गौरव की सराहनीय भूमिका रही ।