Category: बुरहानपुर

  • धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 18 से 25 मई तक चलेगा “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 18 से 25 मई तक चलेगा “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान

    बुरहानपुर। शासन के निर्देशानुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के चयनित जनजातीय बहुल 116 ग्रामों के आदि सेवा केंद्रो पर 18 मई से 25 मई, 2026 तक “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की पहल पर अभियान अंतर्गत चयनित ग्रामों के आदि सेवा केंद्रो पर विशेष संतृप्ति शिविर आयोजित कर शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने का लाभ दिलाया जायेगा।
    जन-जागरूकता, स्वास्थ्य एवं जनसुनवाई गतिविधियां होंगी आयोजित
    सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री भरत जांचपुरे ने बताया कि जनजातीय समुदायों में कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 18 मई को चिन्हित ग्रामों में जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 19 से 25 मई तक चयनित ग्रामों एवं आदि सेवा केंद्र स्तर पर संतृप्ति अभियान, पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
    शिकायत निवारण एवं समीक्षा भी होगी
    अभियान अंतर्गत 20 मई को फील्ड स्तर की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें अधिकारी, आदिकर्मयोगी, गैर शासकीय संगठन एवं स्व-सहायता समूह ग्रामों में वस्तुस्थिति का अवलोकन किया जायेगा। 21 से 23 मई तक शिकायत निवारण एवं त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। 24 मई को प्राप्त आवेदनों का दस्तावेजीकरण तथा 25 मई को विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया जायेगा।

  • सेवा का संकल्प : लगातार तीसरे वर्ष भी जारी लालबाग रेलवे स्टेशन पर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था का शीतल जल सेवा अभियान

    सेवा का संकल्प : लगातार तीसरे वर्ष भी जारी लालबाग रेलवे स्टेशन पर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था का शीतल जल सेवा अभियान

    बुरहानपुर।भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच जब राहगीर और यात्री प्यास से व्याकुल दिखाई दिए, तब विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की महिलाओं ने मानवता और सेवा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लालबाग रेलवे स्टेशन पर शीतल जल वितरण सेवा अभियान चलाया।
    विशेष बात यह रही कि इसी दिन दो वर्ष पूर्व इस सेवा कार्य की शुरुआत की गई थी और अब यह अभियान लगातार तीसरे वर्ष भी जनसेवा के संकल्प के साथ जारी है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन की महिलाओं ने स्टेशन पर पहुंचकर विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल पेयजल वितरित किया।
    🌿
    “जल ही जीवन का आधार,
    प्यासे को पानी देना मानवता का संस्कार।”
    🌿
    इस अवसर पर संस्था की महिलाओं का सेवा भाव देखते ही बन रहा था। भीषण गर्मी में जहां लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की महिलाएं मानव सेवा को अपना धर्म मानकर निरंतर सेवाएं दे रही हैं। यात्रियों ने इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।
    🌿
    “जहां सेवा का दीप जलता है,
    वहीं मानवता का चेहरा खिलता है।”
    🌿
    संस्था की महिलाओं ने निस्वार्थ भाव से यात्रियों तक पहुंचकर सेवा की, जिसने सभी का दिल जीत लिया। संगठन की यह पहल केवल जल वितरण नहीं बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और संस्कारों का सुंदर संदेश भी है।
    इस सेवा अभियान में पायल अवस्थी, विनीता पाठक, अनामिका बारोले, राधा दीक्षित, शुभदा परचुरे, संध्या काले, शैला पवित्रे, जयश्री तिवारी, प्रियंका शर्मा एवं वैष्णवी तिवारी का विशेष योगदान रहा।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा ने कहा कि बढ़ती गर्मी और पर्यावरण परिवर्तन के इस दौर में जल संरक्षण, वृक्षारोपण और सेवा कार्य समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुके हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और जल बचाने का संदेश दिया।
    उन्होंने कहा कि विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था आगे भी इसी तरह जनहित और समाजसेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी।
    🌿🙏
    “सेवा का छोटा प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ी राहत बन सकता है।”

  • ‘‘मेक्रो विज़न एकेडमी ने रचा नया इतिहास’’ शिक्षा में उत्कृष्टता की मिसाल मेक्रो विज़न एकेड़मी

    ‘‘मेक्रो विज़न एकेडमी ने रचा नया इतिहास’’ शिक्षा में उत्कृष्टता की मिसाल मेक्रो विज़न एकेड़मी

    बुरहानपुर। सी. बी. एस. ई. ने सोमवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जिसमें मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एकेडमी के प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार ने जानकारी दी कि 53 छात्र ऐसे है जिनके अंक 90 प्रतिशत से अधिक है और 212 ऐसे छात्र हैं जिनके अंक 80 प्रतिशत से अधिक है। जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। वाणिज्य संकाय (Commerce) की सुहानी साहु 97 प्रतिशत, मंयक रामचंदानी 94.2 प्रतिशत, अनन्या राठौर 93.6 प्रतिशत, अनुज कुमार पटेल 92.6 प्रतिशत, प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार विज्ञान संकाय (Mathematics) में ओजस अग्रवाल 96 प्रतिशत, अदिती अग्रवाल 94.2 प्रतिशत, आशुतोष पवार 93.6 प्रतिशत, उत्कृष्ठ अग्रवाल 93.4 प्रतिशत, तनिष्का पटेल 92.8 प्रतिशत, जव्वाद खान 92.4 प्रतिशत, लावाण्या धारे 92.2 प्रतिशत, पंशुल पाटिदार 92.2, प्रतिशत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ जीव-विज्ञान संकाय (Biology) में मौलीश्री जैन 93.4 प्रतिशत, श्रेया अग्रवाल 93.4 प्रतिशत, अनन्या जैन 92.8 प्रतिशत, सृष्टी चुगवानी 92.8 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार इसी के साथ जीव-विज्ञान में आदि नेमा, ने 100 मे से 100 अंक प्राप्त किये और इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में लेखाशास्त्र में सुहानी साहु ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। मेक्रो विज़न एकेड़मी के संचालक श्री आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे, श्री कबीर चौकसे, श्रीमती देवाषीं चौकसे, कु.अंतरा चौकसे, प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार, उप प्राचार्या श्रीमती मोनिका अग्रवाल, श्री विजय सुखवानी, डॉ. संतोष सिलोरिया, डॉ. अरूण शर्मा, श्रीमती विभा जेटली, श्रीमती शीतल पोपली, श्रीमती प्रतिभा नायर के साथ-साथ एकेडमी के समस्त स्टॉफ ने विद्यार्थियों को इस सफलता हेतु हार्दिक बधाई दी।

  • बुरहानपुर में पेयजल संकट पर कांग्रेस का नगर निगम घेराव, रिंकू टॉक की चेतावनी 8 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो बुरहानपुर बंद

    बुरहानपुर में पेयजल संकट पर कांग्रेस का नगर निगम घेराव, रिंकू टॉक की चेतावनी 8 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो बुरहानपुर बंद

    रिंकू टांक के नेतृत्व में एकजुट कांग्रेस का प्रदर्शन, मटका फोड़कर जताया विरोध

    बुरहानपुर शहर में गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष रिंकू टांक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के कई वार्डों में कई-कई दिनों से पानी नहीं पहुंचने से आमजन परेशान हैं। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और गंभीर हो गए हैं।रिंकू टांक ने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से शुरू की गई JMC जल वितरण योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। वर्ष 2050 तक पानी की कमी नहीं होने के दावे किए गए थे, लेकिन आज नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में पर्याप्त से अधिक पानी सप्लाई हो रहा है, जबकि कई वार्डों में कई दिनों तक पानी नहीं पहुंच रहा। यह स्थिति जल वितरण में भेदभाव और प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है। कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि पेयजल संकट और जल वितरण में अनियमितता के विरोध में कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव कर जोरदार मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जनता की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग उठाई।कांग्रेस ने मांग की कि सभी वार्डों में समान और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा वहां तत्काल टैंकर भेजे जाएं और जल वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक हामिद काजी सलीम कॉटन वाला सुरेंद्र सिंह अजय रघुवंशी वाजिद इकबाल, इंद्सेन देशमुख,अनीता अमर यादव,अकील औलिया फहीम हाशमी राकेश खत्री शाहिद बांदा, आसिफ भाई,हाफिज मंसूरी,जहीर अब्बास,विनोद मोरे,जावेद भाई,नमन भाई, महेंद्र सुरवाड़े,अब्दुल्लाअंसारी,योजना देवड़ा,हर्ष राज देवड़ा,मीनाक्षी महाजन, आशीष भगत,कैलाश यावतकर,दीपक जंगाले,डॉक्टर फिरोज,, वसीम बक्श, शेख रुस्तम,हेमंत सोनवाने,अरुण जोशी असलम खान,आरिफ मैकेनिक साजिद अंसारी, शहजाद नूर,दिनेश शर्माइमरान, शैली कीर, हेमंद पाटिल, पदम चौहान, चाँद कदारी, असगर भाई।

  • मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप, जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के प्रयासों से टला बुरहानपुर का बड़ा जल संकट-अर्चना चिटनिस

    मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप, जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के प्रयासों से टला बुरहानपुर का बड़ा जल संकट-अर्चना चिटनिस

    बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) सहित जनप्रतिनिधियों की सक्रिय पहल, मुख्यमंत्री कार्यालय के त्वरित हस्तक्षेप तथा जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की तत्परता से बुरहानपुर में गहराता बड़ा जल संकट फिलहाल टल गया है। शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, कलेक्टर हर्षसिंह, जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, चिंतामन महाजन एवं नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
    श्रीमती चिटनिस ने बताया कि 8 मई 2026 को कलेक्टर बुरहानपुर एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा उन्हें अवगत कराया गया था कि बसाड़ स्थित ताप्ती एनीकट में मात्र 10 दिनों के लिए ही पानी शेष है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसी दिन जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। कलेक्टर बुरहानपुर द्वारा प्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग को अर्द्धशासकीय पत्र भेजकर बैतूल जिले के पारसडोह बांध से पानी छोड़ने का आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से तत्काल हस्तक्षेप कराते हुए जल संसाधन विभाग को निर्देश दिलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप 8 मई की रात 10 बजे पारसडोह बांध से नियंत्रित रूप से पानी छोड़ा गया। कल रात्रि तक यह पानी घोघरा घाट तक पहुँच चुका है और वर्तमान में ग्राम देड़तलाई से 80-90 किमी दूर है तथा बसाड़ एनीकट, बुरहानपुर तक पहुँचने में लगभग 4 से 5 दिन का समय लगेगा।
    बुरहानपुर नगर निगम क्षेत्र की पेयजल प्रदाय व्यवस्था मध्यप्रदेश शहरी विकास कंपनी द्वारा निजी कंपनी जेएमसी-रेमकी के माध्यम से संचालित की जाती है। 8 मई को सुबह परियोजना प्रबंधक द्वारा नगर निगम आयुक्त को जानकारी दी गई थी कि बसाड़ एनीकट में जल संग्रहण तेजी से कम हो रहा है। इसके बाद नगर निगम प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल स्थल निरीक्षण कर वैकल्पिक जल व्यवस्था प्रारंभ की।
    शहर में जलापूर्ति बनाए रखने के लिए दैयत एनीकट एवं नेपानगर एनीकट के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही उतावली-1 संपवेल को प्रारंभ कर दो टंकियों को भरा जा रहा है, जबकि शाहदरा स्थित नलकूपों के माध्यम से लालबाग क्षेत्र में जलापूर्ति की जा रही है। कई वार्डों में स्थानीय नलकूप भी प्रारंभ किए गए हैं, जिससे नागरिकों को राहत मिली है।
    श्रीमती चिटनिस ने बताया कि बसाड़ एनीकट के ऊपरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे द्वारा पुल निर्माण कार्यों के लिए बनाए गए अस्थायी बांधों के कारण एनीकट में अपेक्षित जल संग्रहण नहीं हो पाया, जिससे यह स्थिति निर्मित हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को अस्थायी बांध हटाने के निर्देश दिए गए हैं और इस दिशा में युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। रेलवे के अस्थायी बांध को हटाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते संकट का आकलन कर, अंतरविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए शासन स्तर, जिला प्रशासन और नगर निगम पर किए गए समन्वित प्रयासों से शहर को गंभीर जल संकट से बचाया जा सका है।
    श्रीमती चिटनिस ने नागरिकों से पानी बचाने की अपील करते हुए कहा कि यह संकट समाज के लिए एक बड़ी चेतावनी है। पानी का दुरुपयोग रोकना और जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाना अब समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

  • दरगाह ए हकीमी प्रबंधन ने नवागत एसपी आशुतोष बागरी का किया स्वागत

    दरगाह ए हकीमी प्रबंधन ने नवागत एसपी आशुतोष बागरी का किया स्वागत

    बुरहानपुर। दरगाह-ए-हकीमी प्रबंधन ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नवागत एसपी आशुतोष बागरी का शाॅल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि नए एसपी ने गुरुवार को जिले का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दरगाह-ए-हकीमी के उप प्रबंधक शेख मुस्तफा उज्जैनी द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, मोहम्मद नूर पार्टी, दरगाह ए हकीमी के अकाउंटेंट अशोक लार्ड और ओम यादव मौजूद रहे। दरगाह ए हकीमी प्रबंधन ने नए एसपी को ऐतिहासिक दरगाह-ए-हकीमी आने का निमंत्रण भी दिया। गौरतलब है कि गृह विभाग की आईपीएस तबादला सूची में पूर्व एसपी देवेंद्र पाटीदार का तबादला झाबुआ किया गया है। उनके स्थान पर आशुतोष बागरी को जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और स्टाफ से चर्चा की।

  • NEET परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर”आप” ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    NEET परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर”आप” ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    बुरहानपुर: नीट (NEET) परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक के गंभीर आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने इस पूरे मामले को देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है।
    प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने जारी बयान में कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में भ्रष्टाचार और धांधली की खबरें न केवल निंदनीय हैं, बल्कि यह शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती हैं। दिन-रात मेहनत करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों का भरोसा इस व्यवस्था से उठ चुका है।
    आम आदमी पार्टी मांग करती है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए ताकि इस घोटाले के पीछे बैठे असली मास्टरमाइंड को बेनकाब किया जा सके।
    पेपर लीक की घटनाओं से उन मेधावी छात्रों का हक मारा जा रहा है जो वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं।
    रियाज़ फारुक खोकर ने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी हमेशा से युवाओं और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। अगर सरकार ने जल्द ही इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो पार्टी प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। हम मांग करते हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफा दे और प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।”

  • जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मजबूती से कर रहा हे काम . भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ .मनोज माने

    जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मजबूती से कर रहा हे काम . भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ .मनोज माने

    पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री बबलू गौड़ जी का बुरहानपुर आगमन पर किया स्वागत

    बुरहानपुर । मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री बबलू गौड़ जी का मंगलवार को बुरहानपुर आगमन हुआ । इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर बुरहानपुर प्रथम आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत जिलाध्यक्ष डॉ .मनोज जी माने , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजूभाई पाटिल, महामंत्री रूपेश लिहंकर , जिला मंत्री सुनील जी वाघे, डॉ दीपक वाभले , करन प्रजापति , कार्यालय मंत्री अशोक राठौर सहित मोर्चा पदाधिकारी,कार्यकर्ता द्वारा तिलक लगाकर एवं भाजपाई अंगवस्त्र पहनाकर किया गया ।
    भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ . मनोज जी माने ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा बैठक को संबोधित करते हुवे जिला में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कामों की प्रशंसा की। आपने कहा कि मोर्चा पार्टी कार्यक्रमों एवं चुनावों में अपनी मजबूत स्थिति को सिद्ध करता रहा हे। आपने मोर्चा संगठन को ग्रासरूट लेबल तक पहुंचाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही ।

    प्रदेश मंत्री बबलू गौड़ ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक में प्रदेशाध्यक्ष पवन जी पाटीदार के संदेश को अभिव्यक्त करते हुवे संगठन का विस्तार करते हुवे , मतदाताओं तक ओर मजबूत पकड़ बनाने का आव्हान किया । इस दौरान संगठनात्मक कार्यों, मंडलों की बैठकों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार जी के बुरहानपुर प्रवास को लेकर भी चर्चा हुई।

    बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम मोहनगढ़ में 11 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम मोहनगढ़ में 11 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम मोहनगढ़ तह. खकनार जिला बुरहानपुर में 11 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. किमाया साली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • साहित्यकार की लेखनी के माध्यम से लिखे हुए एक एक शब्द से देश की दिशा और दशा तय होती है – नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल

    साहित्यकार की लेखनी के माध्यम से लिखे हुए एक एक शब्द से देश की दिशा और दशा तय होती है – नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल

    बुरहानपुर । समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा उन साहित्यकारों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से साहित्य व् काव्य संग्रह प्रकाशित कर जिले व् देश का नाम गौरवान्वित किया है l साहित्यकार सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथी नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने कार्यक्रम का शुभारभ माँ सरस्वती की चित्रछाया पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया l इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर संस्था के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन , कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने की l
    साहित्यकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने कहा की साहित्य का क्षेत्र वह क्षेत्र है जो हर किसी भी विषय पर अपनी लेखनी के माध्यम से इस देश की कल्पना को साकार कर सकता है l साहित्यकार की लेखनी के माध्यम से लिखे हुए एक एक शब्द से देश की दिशा और दशा तय होती है l मुझे आज बहुत ख़ुशी है क्योकि मै भी साहित्य में रूचि रखता हूँ और मुझे किताबे पढने के शौक है l जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में मुझे आमंत्रित किया गया इस हेतु मै आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ l
    साहित्यकार सम्मान समारोह अवसर पर आमंत्रित गणमान्य साहित्यकार जयंत भालेराव, डॉ विरेन्द्र निर्झर , डॉ रमेशचन्द्र शर्मा धुआधार , राजपाल सिंह चावला “राज”, राजेन्द्रकुमार मिश्रा “सूरज “ , ठाकुर विरेन्द्र सिंह “ चित्रकार “ , डॉ सुरेन्द्र जैन “ भारती”, संतोष परिहार , संदीप शर्मा “ निर्मल “,डॉ. उर्मिला चौकसे , सुनीता चौकसे , कपिल मिश्रा ,सुश्री रिया पाठक के साथ साथ जनजाग्रति संस्था के पदाधिकारी व् सदस्य डॉ हर्ष वर्मा , सुनील सलूजा , शोभा चौधरी , हरिओम अग्रवाल , रविन्द्र महाजन , मनोज तीर्थानि , देवचंद शर्मा , अरुण जोशी , विवेक हकीम इस अवसर पर उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन संस्था सहसचिव आर एस ठाकुर ने किया व् आभार संस्था सदस्य रजनी गट्टानी ने माना l