Category: बुरहानपुर

  • भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत हुवा शुभारम्भ

    भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत हुवा शुभारम्भ

    प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन तथा दीप प्रज्वलन के साथ सत्र प्रारंभ

    बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 30 मई 2026 को प्रातः 10.30 बजे विधिविधानपूर्वक पूजा अर्चना कर ,नारियल फोड़कर एवं फीता खोलकर किया गया। इस दौरान निमाड़ संभाग प्रभारी श्री सुरेंद्र जी शर्मा , जिला वर्ग प्रभारी श्री क्षितिज जी भट्ट , संभागीय वर्ग प्रभारी श्री कल्याण जी अग्रवाल, सह प्रभारी श्री ओम जी सोनी ,श्री विवेक जी भटोरे , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर श्री मनोज जी माने, जिला वर्ग प्रभारी श्री हरीश जी कोटवाले , सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता , पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, नेपा विधायक मंजू दादू , महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल सहित जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    जिला प्रशिक्षण वर्ग शुभारंभ पश्चात अतिथियों द्वारा इस अवसर पर लगाई गई जिले के विकास कार्यों एवं केंद्र तथा राज्य सरकार के विकास कार्यों की झलक प्रदर्शित करती प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। सभी में इसे जमकर प्रशंसा की । तत्पश्चात अपेक्षित जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं , पूर्वकार्यकर्ताओं का पंजीयन किया गया,इस दौरान सभी का भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। मोबाइल पार्किंग में सभी के मोबाइल संग्रहित करके रखे गये।

    बुरहानपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग में मंचासीन अतिथियों द्वारा डॉक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी , भारत माता एवं पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम का गायन किया गया।

    पश्चात मंचासीन अतिथि सर्वश्री निमाड़ संभाग प्रभारी श्री सुरेंद्र जी शर्मा , जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भट्ट ,संभाग प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण जी अग्रवाल , प्रशिक्षण सह प्रभारी श्री ओम जी सोनी , श्री विवेक जी भाटोरे, जिला वर्ग प्रभारी हरीश कोटवाले , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने , सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटिल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, पूर्व मंत्री। , विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी , नेपा विधायक मंजू राजेंद्र दादू , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ , शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी , उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना गोपाल चौधरी, खकनार उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे का भाजपाई अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

    कार्यक्रम को संभाग प्रभारी श्री सुरेंद्र जी शर्मा ने संबोधित करते हुवे कहा कि भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी हे , जो आज वटवृक्ष के समान विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर हम सब के सामने हैं। वही हम सौभाग्यशाली भी हे कि हमे प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिल रहा हे। श्रेष्ठ विचारों से ही भाजपा श्रेष्ठ बनी हे । ओर कांग्रेस विचार विहीन होने के कारण आज बुरी स्थिति का सामना कर रही हे ।

    उन्होंने कहा कि देश में राम मंदिर निर्माण , धारा 370 को हटाया जाना , तीन तलाक कानून , आतंकवाद का खात्मा जैसे कई मुद्दों पर भाजपा ने अपने एजेंडे अनुरूप कार्य करते हुवे पुरानी समस्याओं को जड़ से खत्म किया। पहले आतंकवाद पर पूर्व सरकार पाकिस्तान का रोना अमेरिका में जाकर रोटी थी , हमने जड़मूल से खत्म किया। उग्रवाद खत्म किया। ओर भारत को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहे हैं । कांग्रेस सरकार ने सिर्फ घोटाले 2 जी, कोयला जैसा कई घोटाले विश्वचर्चित रहे हैं। केंद्र की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने 12 वर्षों में 6 करोड़ प्रधानमंत्री आवास दिये, 12 करोड़ शौचालय देकर महिलाओं को सम्मान दिलाया । यूपीआई अपनाने वाला भारत विश्व का सबसे बड़ा देश बना। ओर कोराना काल में भारत को बचाया वही विश्व के 100 से अधिक देशों को वेक्सीन पहुंचाई। यह भारत की पॉलिसी है।

    कार्यक्रम को जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भट्ट ने भी संबोधित करते हुवे भाजपा को विचारवान पार्टी बताते हुवे कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद , सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर चलाकर विकसित भारत को बनाने में लगी है। आपने कार्यकर्ताओं में अनुशासन का भाव जगाया। साथ ही आपने जिले के 13 मंडलों की उपस्थिति प्राप्त कर , निरंतर पार्टी ,संगठन गतिविधियों में कार्य करने का आव्हान किया।

    कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉन्टर मनोज जी माने ने संबोधित करते हुवे कहा प्रशिक्षण की आवश्यकता जरूरी इसलिए हे कि उससे कार्यकर्ता को विचार के साथ काम करने का मार्ग प्रशस्त होता हे। आपने प्रशिक्षण की भूमिका ओर उसकी निरंतरता पर विस्तार से अपनी बात रखते हुवे प्रशिक्षण का महत्व बताया।

    प्रदेश भाजपा प्रवक्ता , पूर्व कैबिनेट मंत्री , विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने अपने संविधान में कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और प्रशिक्षण हमारी कार्यक्षमता बढ़ाने का कार्य करते हैं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है, यह भाव हमे गौरवान्वित करता है , इसलिए हम सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। हम प्रशिक्षण से कुछ बेहतर होकर पार्टी ओर जनता के लिए कार्य करेंगे इस बात का पूरा यकीन है हमे ,आपने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण से 12 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह कार्यप्रणाली भाजपा की हे । ओर भाजपा ही ऐसा कर सकती है। आपने यह भी बताया कि यह जिला प्रशिक्षण शिविर प्लास्टिक मुक्त शिविर हे, इसमें किसी भी प्रकार से उसका उपयोग नहीं हो रहा हे ।

    सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी संबोधित करते हुवे कहा कि कार्यकर्ता को यह बात मस्तिष्क में बैठाना होगी कि वह भाजपा में स्वीकार्य के लिए जुदा हे । केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचे यह हमारा प्रयास होना चाहिए ।भाजपा के 18 करोड़ से अधिक सदस्य हे । प्रशिक्षण के विचार को कार्यकर्ता दिलों में सहेजकर कार्य करे। 12 सत्र में विभिन्न विषयों को सुने और आत्मसात करे।

    कार्यक्रम को नेपा विधायक मंजू दादू ने भी संबोधित करते हुवे कहा कि इस प्रशिक्षण से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आने वाली चुनौतियों का सामना कर पाएंगे । प्रशिक्षण के विचारों को सुने और जनता के बीच जाए और कार्य करे।

    इस अवसर पर *निमाड़ संभाग प्रभारी श्री सुरेंद्र जी शर्मा। , जिला वर्ग प्रभारी श्री क्षितिज जी भट्ट , संभागीय वर्ग प्रभारी श्री कल्याण जी अग्रवाल, सह प्रभारी श्री ओम जी सोनी ,श्री विवेक जी भाटोरे , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर श्री मनोज जी माने, जिला वर्ग प्रभारी श्री हरीश जी कोटवाले ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता , पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, नेपा विधायक मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी , उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना गोपाल चौधरी, खकनार जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे, वर्ग प्रभारी वीरेंद्र तिवारी , वर्ग नियंत्रक एवं जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान सहित जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पूर्वे ने दी।

  • आज पूर्णिमा पर श्री स्वामीनारायण मंदिर में होगा 1001 लीटर दुग्धाभिषेक, 1000 किलो फलों से मनाया जाएगा फलोत्सव

    आज पूर्णिमा पर श्री स्वामीनारायण मंदिर में होगा 1001 लीटर दुग्धाभिषेक, 1000 किलो फलों से मनाया जाएगा फलोत्सव

    बुरहानपुर। सीलमपुरा स्थित 200 वर्ष प्राचीन श्री स्वामीनारायण मंदिर में रविवार 31 मई को पूर्णिमा पर्व के अवसर पर भगवान लक्ष्मी नारायण देव एवं हरिकृष्ण महाराज के विशेष दिव्य अभिषेक और पूजन का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर में 1001 लीटर दूध, विभिन्न फलों के रस, शर्करा और सुगंधित द्रव्यों से भगवान का महाअभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही 51 किलो पुष्पों से विशेष राजोपचार एवं 1000 किलो फलों से भव्य फलोत्सव मनाया जाएगा।
    मंदिर के महंत कोठारी पी.पी. स्वामी ने बताया कि पूर्णिमा का दिन भगवान लक्ष्मी नारायण देव की विशेष आराधना का पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूनम भरने वाले भक्तों की मनोकामनाएं भगवान पूर्ण करते हैं। श्रद्धालु शक्कर, नारियल, फल और दक्षिणा अर्पित कर भगवान से सुख, समृद्धि और वैभव की कामना करते हैं।
    इस अवसर पर व्यासपीठ से कथा वाचन करते हुए शास्त्री चिंतनप्रियदासजी स्वामी ने श्रद्धा और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “भगवान की इच्छा से ही मनुष्य की इच्छा पूर्ण होती है।” उन्होंने कहा कि जैसे किसान बीज बोने के बाद धैर्यपूर्वक फसल की प्रतीक्षा करता है, उसी प्रकार भक्त को भी श्रद्धा और धैर्य के साथ भगवान पर विश्वास रखना चाहिए। शास्त्रों में भी कहा गया है कि श्रद्धा ही भक्ति की जड़ है और बिना श्रद्धा के आध्यात्मिक उन्नति संभव नहीं है।
    स्वामीजी ने कहा कि “श्रद्धा का लक्षण धैर्य होता है।” नियमित सत्संग, शास्त्रों का अध्ययन और भगवान को समय देने से श्रद्धा बढ़ती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे दीपक में निरंतर तेल डालने से उसकी ज्योति प्रज्वलित रहती है, वैसे ही सत्संग और शास्त्र चिंतन से श्रद्धा की ज्योति प्रबल होती है। श्रद्धावान व्यक्ति भगवान की आज्ञा का पालन करता है, विनम्र रहता है और सेवा को अपना सौभाग्य मानता है।
    कथा के दौरान गुणातीतानंद स्वामी के बुरहानपुर प्रवास का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि भगवान स्वामीनारायण की आज्ञा से गुणातीतानंद स्वामी बुरहानपुर पहुंचे और तीन माह तक यहां रहकर सत्संग एवं आध्यात्मिक संस्कारों का विस्तार किया। साधु जीवन में महिलाओं से दूरी की परंपरा होने के बावजूद भगवान की आज्ञा का पालन करते हुए उन्होंने महिलाओं के बीच भी सत्संग की स्थापना की। उसी परंपरा का परिणाम है कि आज बुरहानपुर में महिलाओं का स्वतंत्र सत्संग संचालित हो रहा है।
    मध्यप्रदेश में स्वामीनारायण संप्रदाय का यह एकमात्र स्थान है जहां महिलाओं के लिए पृथक मंदिर स्थापित किया गया है। यह मंदिर विशेष रूप से आध्यात्मिक जीवन अपनाने वाली बहनों एवं वृद्ध महिलाओं के लिए समर्पित है। यहां केवल महिलाओं को ही प्रवेश की अनुमति है और वे स्वतंत्र रूप से भक्ति, सत्संग एवं धार्मिक गतिविधियों में भाग लेती हैं।
    पूर्णिमा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा देश-विदेश से आने वाले हरिभक्तों के स्वागत की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

  • कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के नए अध्यक्ष की रायशुमारी के लिए पहुंचे बुरहानपुर प्रभारी जाकिर खान

    कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के नए अध्यक्ष की रायशुमारी के लिए पहुंचे बुरहानपुर प्रभारी जाकिर खान

    जिला अध्यक्ष रिंकू टांक,मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला शाॅल, पुष्पहार से किया स्वागत

    बुरहानपुर। राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों,प्रकोष्ठ और विभागों में अध्यक्ष पद की नियुक्तियां की जा रही है‌। बुरहानपुर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को रायशुमारी हुई। खरगोन से बुरहानपुर प्रभारी जाकिर खान ने जिला कांग्रेस कमेटी शहर कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वालों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय कार्यकर्ता को सभी की सहमति से अध्यक्ष बनाया जाएगा।

    कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष रिंकू टोंक ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए रायशुमारी की जा रही है। क्योंकि अल्पसंख्यक विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसलिए अब नए अध्यक्ष के लिए विधानसभा एवं जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी जाकिर खान ने पहुंचकर अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं से मुलाकात की अब संभावित तीन या चार जून को जिला प्रभारी भी रायशुमारी के लिए बुरहानपुर आएंगे। जिसके बाद सभी वरिष्ठ और कार्यकर्ताओं की सहमति लेकर अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वालों के नाम भोपाल और दिल्ली भेजी जाएंगे
    *अल्पसंख्यक नेता मीडिया प्रभारी ने किया स्वागत*
    अल्पसंख्यक नेता जिला कांग्रेस कमेटी शहर मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने अल्पसंख्यक अध्यक्ष की रायशुमारी के लिए बुरहानपुर पहुंचे जाकिर खान का शाॅल और पुष्पहार से देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस में नए अध्यक्ष की दावेदारी से कार्यकारिणी को मजबूती मिलेगी। इसीलिए सक्रिय कार्यकर्ता आगे जाकर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करें।

    *अध्यक्ष पद के लिए इन कार्यकर्ताओं ने पेश की दावेदारी*

    रायशुमारी के दौरान जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए डॉ. इमरान, साजिद अंसारी, अबरार पार्षद, इरफान खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। वहीं ग्रामीण अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए डॉ. फिरोज बैग ने दावेदारी पेश की। प्रभारी जाकिर खान ने सभी दावेदारों से चर्चा कर उनकी संगठनात्मक सक्रियता और कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान, कांग्रेस युवा नेता फरीद काजी नूरकाजी, मुशर्रफ़ खान, तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, वसीम एडवोकेट, मुज्जू मीर, जाकिर बंदा, सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों ने शहर में पेयाजल सहित अन्य समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त से की चर्चा

    रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों ने शहर में पेयाजल सहित अन्य समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त से की चर्चा

    बुरहानपुर। शहर में पेयजल सहित अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से मुलाकात कर चर्चा की। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षद और पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और शहरवासियों की समस्याओं से नगर निगम आयुक्त से चर्चा की

    कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि शहर में लगातार पेयजल संकट बना हुआ है। बकरा ईद जैसा बड़ा त्योहार सामने है, ऐसे में पानी और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेसी पार्षद दल ने निगम आयुक्त से चर्चा की। रिंकू टॉक ने बताया कि नगर निगम आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि ईद पर्व को देखते हुए शहर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी और पानी सप्लाई भी सुचारू रूप से जारी रहेगी। साथ ही अगले तीन दिनों में जल समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

    मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि कांग्रेस लगातार आमजन की समस्याओं को लेकर आवाज उठा रही है। बकरा ईद को देखते हुए पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जलप्रदाय में फिलहाल कुछ कमी आई है। पहले सामान्य सप्लाई हो रही थी, लेकिन पानी का स्तर कम होने के कारण नियंत्रित जलप्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैतूल से तीन दिन बाद पानी छोड़ा जाएगा, जो एक-दो दिन में बुरहानपुर पहुंचेगा। स्टोरेज सामान्य होता है तो सप्लाय निरंतर कर दी जाएगी। इस दौरान रिंकू टाक अकील औलिया,अमर यादव,फहीम हासमी, उबेद भाई,हमीद डायमंड, अजय बालापुरकर, हफीज मंसूरी, विनोद मोरे, जहीर अब्बास, बाबा भाई, अब्दुल्ला अंसारी, महेन्द सुरवाड़े, जावेद खान,आरिफ खान,मुज्जु मीर, वीरेंद्र चंदन,आशीष भगत, आरिफ मेकेनिक, रफीक मंसूर, मीडिया प्रभारी तफज्जुल मुलायम वाला भी मौजूद रहे।

  • 200 वर्ष प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में पुरुषोत्तम मास की धूम

    200 वर्ष प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में पुरुषोत्तम मास की धूम

    शिक्षापत्री लिखते हुए स्वामीनारायण भगवान के दिव्य दर्शन, शिक्षापत्री के महत्व पर हुआ विशेष प्रवचन

    बुरहानपुर के सीलमपुरा स्थित लगभग 200 वर्ष प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला जारी है। मंदिर में प्रतिदिन दिव्य अभिषेक, कथा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
    कथा के दौरान शास्त्री चंद्रप्रकाश स्वामी ने भगवान स्वामीनारायण के बुरहानपुर आगमन का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि प्राचीन समय में भगवान स्वामीनारायण नीलकंठवर्णी अवतार में बुरहानपुर पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने ताप्ती नदी के बीच स्थित हाथीनुमा पत्थर पर बैठकर दही-रोटी ग्रहण की थी। इसी समय भगवान के मन में विचार आया था कि बुरहानपुर को स्वामीनारायण संप्रदाय का मुख्य केंद्र बनाया जाए, लेकिन संतों और भक्तों की सुगमता को ध्यान में रखते हुए बाद में वड़ताल धाम को मुख्य पीठ बनाया गया। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर आज भी भगवान स्वामीनारायण की विशेष कृपा स्थली माना जाता है।
    मंदिर में आयोजित दिव्य अभिषेक में मुख्य रूप से रमेश भाई दलाल, अध्यक्ष श्री संकल पंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज ने समाज की उन्नति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ भगवान लक्ष्मी नारायण देव एवं हरिकृष्ण महाराज का दुग्ध, शहद, पंचामृत एवं विभिन्न पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया,रमेश दलाल का मानना है कि ऐसे दिव्य अभिषेक से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण का संचार होता है।

    अभिषेक के बाद भगवान स्वामीनारायण के दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं को कराए गए, जहां भगवान को शिक्षापत्री लिखते हुए दर्शाया गया। इस अवसर पर शास्त्री चिंतन प्रियदास जी ने शिक्षापत्री के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षापत्री केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि मानव जीवन को धर्म, सदाचार, संयम और सेवा के मार्ग पर चलाने वाला दिव्य मार्गदर्शन है।
    उन्होंने बताया कि भगवान स्वामीनारायण द्वारा संस्कृत भाषा में लिखित शिक्षापत्री में 212 श्लोक हैं, जिनमें गृहस्थ, संत, राजा, व्यापारी, विद्यार्थी और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जीवन जीने के आदर्श नियम बताए गए हैं। शास्त्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “धर्मो रक्षति रक्षितः” अर्थात जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। शिक्षापत्री का मूल संदेश भी यही है कि व्यक्ति सत्य, अहिंसा, सेवा, सदाचार और भगवान भक्ति के मार्ग पर चले।
    व्यासपीठ से उन्होंने सत्संग और भगवान नाम की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान और संतों के संग से जीवन का परिवर्तन संभव है। मन शुद्ध होने से सभी कार्य सिद्ध होने लगते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी व्यक्ति सबल, सफल और समझदार बन जाता है।
    उन्होंने कहा कि जब भाग्य प्रतिकूल होता है तो जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं, लेकिन भगवान का नाम ऐसी औषधि है जो सभी पीड़ाओं को दूर कर देती है। भगवान में जप और तप करने से मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है।
    शास्त्री चिंतन प्रियदास जी ने कहा कि संसार के सभी रास्ते बंद हो जाएं तब भी भगवान का मार्ग सदैव खुला रहता है। जो व्यक्ति भगवान के नाम का आश्रय लेता है, भगवान स्वयं उसकी रक्षा करते हैं।
    पुरुषोत्तम मास के महत्व का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि इस माह में किया गया जप, तप, उपवास और कथा श्रवण विशेष फलदायी होता है। अनजाने में भी यदि कोई पुरुषोत्तम मास का व्रत करता है तो उसे भगवान की कृपा प्राप्त होती है और जीवन रूपी संसार के बंधनों से मुक्ति मिलती है।
    उन्होंने सम्पुट दान का महत्व बताते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास में कांसे के सम्पुट में मालपुए भरकर दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। कथा के अंत में संतों ने कहा कि पुरुषोत्तम मास की कथा का श्रवण करने से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आगमन होता है।

  • 44वीं जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप हेतु बुरहानपुर जिले के खिलाड़ियों का चयन

    44वीं जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप हेतु बुरहानपुर जिले के खिलाड़ियों का चयन

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के प्रोत्साहन से जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 44वीं जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप 2026 हेतु चयन हुआ है।

    उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29 मई 2026 से 31 मई 2026 तक जिला बापतला, आंध्र प्रदेश में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में भारत के विभिन्न राज्यों की टीमें सहभागिता करेंगी। सभी चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु रवाना हुए।

    *राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं* –

    *बालिका वर्ग*–

    1.दिव्यानी महाजन, 2.ज्योति दशोरे, 3.चित्रा रत्नपारके, 4.वैष्णवी महाजन, 5.दीपाली श्रीवास, 6.दिव्यांशी शाह, 7.पूजा पवार

    *बालक वर्ग*–

    1.राहुल कापसे , 2.स्वास्तिक राजपूत

    *चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा जिसमें* –

    •प्रथम पुरस्कार – ₹16,000
    •द्वितीय पुरस्कार – ₹14,000
    •तृतीय पुरस्कार – ₹8,000
    •चतुर्थ पुरस्कार – ₹6,000

    पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के युवा खिलाड़ी खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बुरहानपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी बुरहानपुर द्वारा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन जिले के लिए गौरव की बात है एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी गई।

  • प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल करेंगें भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ

    प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल करेंगें भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ

    बुरहानुपर । पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बुरहानपुर जिले का जिला प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 30 एवं 31 मई 20926 को मंगल मिलाप परिसर बुरहानपुर में आयेाजीत किया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर 27 मई 2026 को एक स्थल निरिक्षण के साथ कार्य व्यवस्था को लेकर दिनभर मंथन चला। इस दौरान संभागीय प्रशिक्षण वर्ग के श्री कल्याण जी अग्रवाल,संभाग के सह प्रभारी ओम जी सोनी एवं विवेक भटोरे, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी हरीश कोटवाले, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने, प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ,जिला महामंत्री सर्वश्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव, भाजपा नेता नरहरी दिक्षित , श्री विरेन्द्र तिवारी, दुर्गेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधी एव पदाधिकारी शामील हुवे।
    संभाग के सह प्रभारी विवेक भटोरे द्वारा अपने संबोधन में 30 एंव 31 को बुरहानपुर जिले के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर समिति प्रमुखों से विस्तार से चर्चा की एवं समिति में आवश्यकता अनुरूप नाम बडाकर कार्य अच्छे से सम्पादन हो एंसा विश्वास व्यक्त किया। आपने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल सत्र का शुभारम्भ करेगें। कार्यक्रम के नियंत्रक जिला महामंत्री चिंतामन महाजन होगें। उनके निर्देर्शों के पालन की बात करते हुवे आपने जिला वर्ग प्रशिक्षण से संबधित समस्त जानकारी से संभागीय टीम एवं वरिष्ठो को अवगत कराया। आपेन कहा कि अर्चना दीदी ने प्रशिक्षण को लेकी वक्ताओं पर बडी तैयारी की है। यह प्रशिक्षण कई मामलो में एतिहासीक होगा।
    जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्री ओम जी सोनी ने अपनी बात रखते हुवे कहा कि अपेक्षित कार्यकर्ता प्रशिक्षण के दौरान समस्त विषयों को समझे क्योकि उन्हे इसकी परीक्षा भी देनी होगी। आपेन कहा प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर बताया कि प्रशिक्षण में वंदे मातरम एवं वर्ग गीत की तैयारी, अपेक्षित कार्यकताओं के लिए मंडल प्रभारीयों को दायित्व देने सहित प्रशिक्षण से संबंधीत सभी विषयों पर बारीकी से चर्चा की।
    भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने द्वारा बैठक में विस्तार से रूपरेखा प्रस्तुत करते हुवे प्रशिक्षण 12 सत्रो में केन्द्र व प्रदेश से वक्ताओं के आगमन ,प्रशिक्षण में आवश्यक 11 व्यवस्था सम्बंधी समिति की जानकारी भी प्रदान करते हुवे बताया कि यह आवासीय प्रशिक्षण वर्ग होगा। इसकी पूर्व तैयारीयां की जा रही है। व्यव्स्था को लेकर टोलीयों को दायित्व प्रदान कर दिए गए है। 30 मई को प्रशिक्षण का शुभारम्भ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल करेगें। समापन 31 मई 2026 को सायं होगा। बैठक में
    प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने अपनी बात रखते हुवे बताया कि बुरहानपुर का जिला प्रशिक्षण वर्ग एतिहासीक होगा। संभागीय सह प्रभारी एवं अध्यक्ष जी द्वारा दिए गए दायित्व को हम सब मिलकर पुरा करेगें। आपने कहा कि बुरहानपुर का प्रशिक्षण प्रदेशभर में हुवे प्रशिक्षणों का निचोड होगा एवं विस्तार से जानने का अवसर मिल रहा है। आप स्वयं 10 से 12 प्रशिक्षणों में वक्त्ता के रूप में शामील हुई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले भाग्यशाली होते हुवे जिन्हे सिखने का अवसर मिल रहा है। बुरहानपुर में अपेक्षा से बहुत अधिक प्रशिक्षण सफल होकर एतिहासीक होगा।
    भाजपा मिडिया प्रभारी मुकेश पुर्वे ने बताया कि इस बैठक में संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण जी अ्रगवाल, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी ओम जी सोनी ,विवेक जी भटोरे, वर्ग प्रभारी हरीश जी कोटवाले, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने, प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री ,बुरहानुपर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी , जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को , जिला महामंत्री सर्वश्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव, श्री विरेन्द्र तिवारी, सुनिल जी वाद्ये,प्रशांत जी पाटील,संभाजी सगरे, भरत रावल, दुर्गेश शर्मा ,प्रशांत लाड, आकाश चौधरी, डॉ मनोज अग्रवाल, करण प्रजापती ,प्रदीप कुशवाह, गजेन्द्र वर्मा,गजानन यादव, दिनकर महाजन,सहित जनप्रतिनिधी, जिला,मंडल,मोर्चा एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारी शामील हुवे।

  • बुरहानपुर भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 30 एंव 31 मई को

    बुरहानपुर भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 30 एंव 31 मई को

    बुरहानपुर भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 30 एंव 31 मई को,प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल करेंगें शुभारम्भ
    भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग की निरंतरता से कार्यकर्ताओ को अपडेट किया जाता है. जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट
    बुरहानुपर । पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बुरहानपुर जिले का जिला प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 30 एवं 31 मई 20926 को मंगल मिलाप परिसर में आयेाजीत किया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर 26 मई को एक वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में निमाड संभाग प्रभारी श्री सुरेन्द्र जी भटट, जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी ओम जी सोनी ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने, सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटील , प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री ,बुरहानुपर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी , जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ,महापौेर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल सहित जनप्रतिनिधी, जिला,मंडल,मोर्चा एवं प्रकोष्ठो ,जिला पंचायत,जनपद जनप्रतिनिधी एव पदाधिकारी शामील हुवे।
    भाजपा जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट ने अपने संबोधन में 30 एंव 31 को बुरहानपुर जिले के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर विस्तार सो चर्चा की । आपने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल सत्र का शुभारम्भ करेगें। आपेन प्रशिक्षण वर्ग में शतप्रतिशत उपस्थिती की अपेक्षा करते हुवे कहा कि 31 मई 2026 को मन की बात का कार्यक्रम होना है। उसकी तैयारी भी पूर्व में बुथ स्तर तक कर ली जाए। इस बार म.प्र. कृषक वर्ष मना रहा है और मन की बात किसानो के साथ करना सुनिश्चित करें।
    भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने द्वारा बैठक में विस्तार से रूपरेखा प्रस्तुत करते हुवे प्रशिक्षण 12 सत्रो में केन्द्र व प्रदेश से वक्ताओं के आगमन , प्रशिक्षण में आवष्यक व्यवस्था सम्बंधी जानकारी भी प्रदान करते हुवे बताया कि यह आवासीय प्रशिक्षण वर्ग होगा। इसकी पूर्व तैयारीयां की जा रही है। व्यव्स्था को लेकर टोलीयों को दायित्व प्रदान कर दिए गए है। 30 मई को प्रशिक्षण का शुभारम्भ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल करेगें। समापन 31 मई 2026 को सायं होगा। कार्यक्रम के नियंत्रक जिला महामंत्री चिंतामन महाजन होगें। उनके निर्देर्शों के पालन की बात करते हुवे आपने जिला वर्ग प्रशिक्षण से संबधित समस्त जानकारी से संभागीय टीम एवं वरिष्ठो को अवगत कराया। आपेन कहा कि अर्चना दीदी ने प्रशिक्षण को लेकी वक्ताओं पर बडी तैयारी की है। यह प्रशिक्षण कई मामलो में एतिहासीक होगा।
    जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्री ओम जी सोनी ने अपनी बात रखते हुवे कहा कि अपेक्षित कार्यकर्ता प्रशिक्षण के दौरान समस्त विषयों को समझे क्योकि उन्हे इसकी परीक्षा भी देनी होगी। आपेन कहा प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर बताया कि प्रशिक्षण में वंदे मातरम एवं वर्ग गीत की तैयारी, अपेक्षित कार्यकताओं के लिए मंडल प्रभारीयों को दायित्व देने सहित प्रशिक्षण से संबंधीत सभी विषयों पर बारीकी से चर्चा की।
    संासद ज्ञानेश्वर पाटील ने भी अपने संबोधन में इस कार्यक्रम की तैयारीयों पर चर्चा करते ुहवे कहा कि य िप्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तैयार करने की पाठशाला है। और भाजपा कार्यकर्ता निश्चित रूप से देश और समाज के लिए ,विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाला कार्यकर्ता है।
    प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने अपनी बात रखते हुवे बताया कि बुरहानपुर का जिला ्रपशिक्षण वर्ग एतिहासीक होगा। अध्यक्ष जी द्वारा दिए गए दायित्व को हम सब मिलकर पुरा करेगें। आपेन कहा कि बुरहानपुर का कार्यकर्ता भाग्यशाली है कि उसे प्रदेशभर में हुवे प्रशिक्षण का निचोड विस्तार से जानने का अवसर मिल रहा है। आप स्वयं 10 से 12 प्रशिक्षणों में वक्त्ता के रूप में शामील हुई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले भाग्यशाली होते हुवे जिन्हे सिखने का अवसर मिल रहा है। आपने कहा कि यह भाजपा है जिसमें 70 से 75 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता हे। 13500 से अधिक मंडलो में प्रशिक्षण आयोजीत किए गए हे। बुरहानपुर में अपेक्ष अनुरूप प्रशिक्षण सफल होकर एतिहासीक होगा।
    भाजपा मिडिया ्रपभारी मुकेश पुर्वे ने बताया कि इस बैठक में निमाड संभाग प्रभारी श्री सुरेन्द्र जी भटट, जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी ओम जी सोनी ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने, सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटील , प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री ,बुरहानुपर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी , जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ,महापौेर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल सहित जनप्रतिनिधी, जिला,मंडल,मोर्चा एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारी शामील हुवे।
    फोटो-00
    ————————————————-

  • प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण देव हरीकृष्ण महाराज का भव्य दिव्य अभिषेक

    प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण देव हरीकृष्ण महाराज का भव्य दिव्य अभिषेक

    बुरहानपुर। पावन पुरुषोत्तम मास एवं पद्मिनी एकादशी के शुभ अवसर पर बुरहानपुर के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण देव हरीकृष्ण महाराज का भव्य दिव्य अभिषेक बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अभिषेक के दिव्य दर्शनों के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
    मंदिर में भगवान का अभिषेक 500 लीटर दूध, जामुन का जूस, आम का रस, गन्ने का रस, ककड़ी का जूस, नारियल पानी, शक्कर, शहद, पांच नदियों के जल, दही एवं घी सहित विभिन्न पवित्र सामग्री से वैदिक मंत्रोच्चार और वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच किया गया। दिव्य अभिषेक में मंदिर के मीडिया प्रभारी गोपाल देवकर, हरिभक्त अशोक शाह, उमेश शाह, सुभाष भाई सहित अनेक श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।
    मीडिया प्रभारी गोपाल देवकर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्य अभिषेक के पश्चात भगवान लक्ष्मी नारायण देव हरीकृष्ण महाराज का लगभग 25 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य राज्योपचार किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। अभिषेक से निकले पवित्र तीर्थ को भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।
    इस अवसर पर मंदिर के महंत कोठारी पी स्वामी, दिनेश भगत, शास्त्री चंद्र प्रकाश स्वामी, शास्त्री चिंतन प्रियदास जी, स्वरज भगत सहित मंदिर के अनेक हरिभक्त व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
    दिव्य अभिषेक के पश्चात व्यासपीठ से कथा का रसपान कराते हुए शास्त्री चिंतन प्रियदास जी ने पद्मिनी एकादशी एवं व्यतिपात योग के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास की पद्मिनी एकादशी अत्यंत पुण्यदायी मानी गई है और यह व्रत व्यक्ति को वैकुंठ की प्राप्ति कराने वाला है। उन्होंने कहा कि इस व्रत की शुरुआत दशमी तिथि से ही हो जाती है, जिसमें साधारण भोजन, भूमि पर शयन और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
    उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से सभी व्रतों का पुण्यफल प्राप्त होता है। साथ ही उन्होंने व्यतिपात योग के महत्व को समझाते हुए बताया कि सूर्य और चंद्रमा की दृष्टिपात से उत्पन्न भयंकर पुरुष को व्यतिपात कहा गया है। सूर्य और चंद्रमा ने उसे सभी पुण्यकालों का स्वामी होने का वरदान दिया है।
    शास्त्री चिंतन प्रियदास जी ने कहा कि व्यतिपात योग में दान देना अनिवार्य माना गया है। जो व्यक्ति इस दिन दान करता है, उसका कल्याण होता है और उसे अनंत गुना पुण्यफल प्राप्त होता है। वहीं जो व्यक्ति दान नहीं करता, वह व्यतिपात के दुष्प्रभावों से पीड़ित हो सकता है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में विराजमान लक्ष्मीनारायण देव सभी मनोरथ पूर्ण करने वाले हैं और मोक्ष का मार्ग प्रदान करने वाले हैं।
    कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हरिनाम संकीर्तन, भजन एवं जयघोषों से भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन नटवर भगत द्वारा किया गया।

  • स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाईं 62वीं पुण्यतिथि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

    स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाईं 62वीं पुण्यतिथि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

    बुरहानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा बुधवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी‌ गई। सुबह 10 बजे नेहरू की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सभी कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
    शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ उनके बताए मार्ग, आदर्शों और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करना है। बच्चों के प्रति उनके प्रेम इतना था कि उन्हें आज भी चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है। मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने भारत को एक मजबूत, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाई है, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
    *नेहरू ने रखी देश के विकास की आधारशिला*
    पूर्व विधायक हमीद काजी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के विकास की आधारशिला रखी थी। कांग्रेस की यह परंपरा है कि देश की आजादी से लेकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया जाता है।
    *देश का लाल जवाहरलाल के लगाए नारे*
    पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश का लाल जवाहरलाल सहित विभिन्न नारे लगाए । कांग्रेस नेता शेख रुस्तम ने कहा कि जब देश के एक हिस्से में 30 लाख से भी अधिक लोग भूख से दम तोड रहे थे, उस देश की गुलामी की कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। आकाल की इतनी भीषण मार सहने वाला यह देश आजादी के एक दशक में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में विकसित देश के रूप में उभरा। कार्यक्रम के दौरान शहर अध्यक्ष रिंकू टांक, पूर्व विधायक हमीद काजी, सलीम कॉटन वाला, अमर यादव, पार्षद मुज्जु मीर, आरिफ खान,हमीद डायमंड, नोमान भाई, मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, विनोद मोरे,रजनी चौहान, मोनाक्षी महाजन, पार्षद हफीज मंसूरी, रफीक मंसूरी, कैलाश यावतकर, फरीद भाई, आशीष भगत, अरुण जोशी,साजिद अंसारी, असलम खान,अकरम पठान, रियाज अंसारी, रुस्तम शेख, राजकुमार भाई, महेन्द चौकसे, शहजाद नूर, अनिल पासी, शेख रहीम,युवराज पान पाटिल, योगेश पुनिवाला, प्रल्हाद सूर्यवंशी, सुकवानी जी सहित अन्य मौजूद थे।