बुरहानपुर नि.प्र. – एतिहासिक जिला पर्यटन नगरी बुरहानपुर के जोशी समाज सेवा संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष की अध्यक्षता में समाज को एवं अन्य जनमानस को लाभ पहुचाने के लिए आगामी समय में युवा कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा l समाज के रीती रिवाज के हिसाब से अभी वर्तमान में अध्यक्ष अरुण जोशी द्वारा पंच और सरपंचो की नियुक्ति की गई l जिसमे सरपच रविन्द्र महाराज कान्हेरे ,पंच प्रभाकर आपटे , मुकेश मोरकर , भुवनेश कानडे ,सुरेश कांकरे एवं विशाल जोशी की नियुक्ति की गई l
समाज अध्यक्ष अरुण जोशी ने पंच सरपंच की नियुक्ति पश्च्यात जोशी वाडा क्षेत्र स्थित श्री गौरी शंकर नवगृह मंदिर के जीर्णोद्धार से सम्बन्धित स्थिति को समाजजन के सामने रखा ,सभी समाजजन ने यह कहा की अरुण भाई इस सम्बन्ध में आप जो भी अच्छा हो वह कार्य करे समाज आपके साथ है l जोशी ने यह भी कहा की आगामी 21 जून 2026 को नविन युवा कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा ताकि समाज ,समाजहीत में उचित कर्यो को प्रतिपादित कर समाज व् अन्य जनमानस को लाभान्वित कर सके l
Category: बुरहानपुर
-

जोशी समाज बुरहानपुर अध्यक्ष अरुण जोशी ने किया कार्यकारिणी का गठन
-

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम कारखेड़ा में 16 जून को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम कारखेड़ा तह. खकनार जिला बुरहानपुर में 16 जून मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक
डॉ. कैलाश सर एवं डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे एवं सरपंच उपसरपंच सचिव के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। -

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर वोलेंनटियर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
बुरहानपुर –जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन एवं सामाजिक न्याय विभाग बुरहानपुर के उपसंचालक दुर्गेश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय एक दिवसीय नशा मुक्ति जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम म.प्र. जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान ( वाल्मी ) भोपाल के द्वारा जिला बुरहानपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश के मास्टर वोलेनटियर को जिला स्तर पर एक दिवसीय नशा मुक्ति जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन में जिले से 97 वोलेंनटियर को प्रशिक्षण दिया गया l उक्त कार्यक्रम जिसमे वाल्मी भोपाल से जय कुमार गुप्ता एवं सामाजिक न्याय विभाग म.प्र. के राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन डॉ मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण आयोजित किया गया l उक्त अवसर को राज्यस्तरीय डॉ मनोज अग्रवाल ,गायत्री परिवार ,स्वास्थ्य विभाग से डॉ भरत चौधरी ,जिला न्यायालय बुरहानपुर से अधिवक्ता संघ से सचिव संतोष देवताले , सामाजिक क्षेत्र से वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र जैन , एवं पुलिस विभाग से सुनील पाटीदार द्वारा सारगर्भित उपरोक्त विषय पर व्यक्तव उपस्थित जनमानस को प्रदान किया गया l
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाल्मी के मास्टर जयकुमार गुप्ता के साथ साथ बुरहानपुर जिले की अशासकीय संस्थाए गायत्री परिवार , जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर , स्वास्थ्य विभाग , पुलिस प्रशासन , महिला एवं बाल विकास विभाग , शिक्षा विभाग , उच्च शिक्षा विभाग के साथ साथ अन्य आमंत्रित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l उक्त अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के दुर्गेश कुमार दुबे ने जिला स्तर मास्टर ट्रेनर / वोलेंनटियर्स को नशे की रोकथाम हेतु मार्गदर्शन के साथ साथ उसके रोकथाम , प्रचार प्रसार , के लिए आवश्यक मागदर्शन प्रदान किया गया l उक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन डॉ मनोज अग्रवाल ने पुरे सत्र के दौरान बहुत ही सारगर्भित जानकारी आकड़ो सहित की आज देश की वर्तमान समय में व् प्रदेश में क्या स्थिति है बहुत बारीकी से विस्तार पूर्वक समझाया l प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर डॉ मनोज अग्रवाल द्वारा नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई l इस अवसर पर उपस्थित सभी वोलेनटियर्स को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये l -

पुरुषोत्तम मास की पावन कथा का उदासीन आश्रम में हुआ समापन, मजदूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने 51 हजार का दिया दान
बुरहानपुर । पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन एवं दिव्य अवसर पर श्री उदासीन आश्रम, नागझिरी, बुरहानपुर में आयोजित “ज्ञानमय दर्शन एवं प्रवचनमाला” का भव्य समापन समारोह आज संपन्न हुआ। 17 मई से प्रारंभ हुई यह कथा 15 जून को पूर्ण हुई जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस आध्यात्मिक यात्रा ने भक्तों के हृदयों को प्रभु भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की गंगा से सिंचित किया।
समारोह में उदासीन आश्रम समिति के सदस्य ठाकुर प्रियांक सिंह ने मंदिर निर्माण एवं विकास हेतु 51,000 रुपये का नगद दान दिया। व्यास पीठ पर विराजमान स्वामी योगेश्वरानंद महाराज ने ठाकुर प्रियांक सिंह का हार्दिक स्वागत किया और उनकी इस पुण्यात्मा सेवा की सराहना की। महंत पुष्करानंद महाराज ने भी समिति सदस्य का स्वागत करते हुए उनको आशीर्वाद दिया। स्वामी योगेश्वरानंद जी ने कथा का पाठ किया और उपस्थित भक्तों को बताया कि ऐसे दान और सत्संग का महत्व अत्यंत पावन है।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:
पुरुषोत्तम मास भगवान श्रीकृष्ण द्वारा स्वीकृत विशेष मास है, जिसमें की गई साधना, कथा-श्रवण, आरती और दान करोड़ों पुण्यों के समान फल प्रदान करते हैं। पूरे मास भर आश्रम में ज्ञानमय प्रवचन, दर्शन और भक्ति कार्यक्रम चले, जिनमें संतों के मुखारविंद से ज्ञान-गंगा बहती रही।महंत पुष्कारानंद स्वामी ने बताया श्री उदासीन आश्रम, उदासीन संप्रदाय का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां नियमित रूप से धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियां संचालित होती है। संतोष देवताले व प्रकाश पालीवाल ने कहा पुरुषोत्तम मास जैसे अवसरों पर यहां का वातावरण विशेष रूप से पावन हो जाता है। मुकेश डालमिया व भानु चंचलानी ने बताया कि कथा समापन समारोह में प्रभु की भव्य आरती, सामूहिक भजन-कीर्तन और संतों के आशीर्वचन हुए। श्रद्धालु दिव्य वातावरण में डूबे रहे।
समिति सदस्य मुकेश पाटीदार व हितेश भावसार ने कहा इस आध्यात्मिक माहौल में प्रभु की आरती करने और पूज्य संतों का पावन आशीर्वाद प्राप्त कर मन अत्यंत हर्षित और कृतार्थ है। राजू भावसार एवं दिलीप चौधरी ने बताया कि संतों का सानिध्य और उनके मुखारविंद से झरी ज्ञानगंगा जीवन को सही दिशा देने वाली है।
ठाकुर प्रियांक सिंह ने दान देते हुए कहा कि संतों के सानिध्य में सेवा करना प्रत्येक भक्त का कर्तव्य है। स्वामी योगेश्वरानंद महाराज ने सभी को जीवन में भक्ति, ज्ञान और दान की महत्ता पर बल देते हुए मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर आश्रम समिति, संतगण और श्रद्धालु भाई-बहनों ने ठाकुर प्रियांक सिंह सहित सभी दानदाताओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागृति का प्रसार करते हैं।
-

श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों हेतु दिनांक 13/06/2026 को आयोजित हुआ प्रदेशव्यापी विधिक साक्षरता शिविर
बुरहानपुर। मoप्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय श्रीमती विधि सक्सेना
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के मारग्गदर्शन व उपस्थिति में एवं श्री प्रेमदीप सांकला व्यवहार
न्यायाधीश/ सचिव के नेतृत्व में तथा सुश्री अनुपम मुजाल्दे के समन्वय से बुरहानपुर जिले के श्रवण एवं वाक्
बाधित व्यक्त्यों के मध्य उनके विधिक अधिकारों उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं के प्रति
जागरूक किये जाने के उद्देंश्य से दिनांक 13 / o6 / 2026 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया
गया। उक्त कार्यक्रम का ऑनलाईन शुभारंभ माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति महोदय के कर कमलों से
किया गया ।
कार्यकरम में बुरहानपुर जिले के श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्ति बडी संख्या में उपस्थित हुयें।
साथ ही सामाजिक न्याय विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण भी सम्मलित हुयें। जिनके द्वारा उपस्थित
पेंशन संबंर्धी व विकलांगता प्रमाणपत्र संबंधी समस्याओं को सुना जाकर निराकरण किया गया। उक्त कार्यक्रम
में मूक बंधित अंध विद्वालय के शिक्षकगण, वरिष्ठ पैरालीगल वालेटियर्स श्री महेन्द्र जैन, डॉ फौजिया
सोडावाला, डॉ० किरण अन्य आमजन उपस्थित हुयें। -

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन
बुरहानपुर। सुरक्षित मातृत्व ,स्वस्थ भविष्य ,यही हमारा संकल्प ,स्वस्थ मां स्वस्थ शिशु ,समृद्ध राष्ट्र !
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 9 जून 2026 को जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर की ANC ओपीडी में विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्रीमान सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें नगर निगम परिषद अध्यक्ष श्री संभाजी राव सागरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को सुरक्षित मातृत्व, नियमित प्रसव पूर्व जांच, पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।आरएमओ डॉ. भूपेंद्र गौर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंघाल एवं सहायक चिकित्सकों की टीम द्वारा गर्भवती माताओं एवं परिजनों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासकीय योजनाओं के लाभों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर 50 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य जागरूकता सामग्री एवं हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गर्भवती माताएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना! -

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन
बुरहानपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 9 जून 2026 को जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर की ANC ओपीडी में विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।* *कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें नगर निगम परिषद अध्यक्ष श्री संभाजी राव सागरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को सुरक्षित मातृत्व, नियमित प्रसव पूर्व जांच, पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।* *आरएमओ डॉ. भूपेंद्र गौर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंघाल एवं सहायक चिकित्सकों की टीम द्वारा गर्भवती माताओं एवं परिजनों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासकीय योजनाओं के लाभों की जानकारी दी गई।*
*इस अवसर पर 50 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य जागरूकता सामग्री एवं हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए।* *कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गर्भवती माताएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना!* -

सेवासदन महविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागरूकता का लिया संकल्प
बुरहानपुर। सेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर द्वारा ’विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर एनसीसी इकाई द्वारा पोस्टर निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक एवं संदेशपूर्ण पोस्टर तैयार किए जिसमें तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों एवं इसके कारण होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को दर्शाया गया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देष्य तंबाकू और निकोटीन की लत के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों एवं जनमानस को जागरूक करना होता है।
उक्त कार्यक्रम की सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील सहित महाविद्यालयीन स्टाॅफ ने सराहना की। उक्त कार्यक्रम एनसीसी केप्टन सुशील माहेश्वरी एवं लेफ्टिनेंट रिया ठाकुर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
-

नशा मानव जीवन के लिए वह नासूर है जो सिर्फ गर्त में ले जाकर घर परिवार , समाज व् स्वयं को बर्बाद कर देता है l
बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ,श्री साईं नशा मुक्ति परामर्श केंद्र बुरहानपुर ,यातायात पुलिस विभाग बुरहानपुर, जिला प्रशासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस अवसर पर बस स्टेंड परिसर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रशासन के उपसंचालक सामाजिक न्यायविभाग के दुर्गेश कुमार दुबे , यातायात पुलिस विभाग बुरहानपुर के सूबेदार राजेश बारवाल के मुख्य आतिथ्य ,जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन के विशेष आतिथ्य ,जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर अध्यक्ष डॉ किरण सिंह एवं श्री साईं नशा मुक्ति केंद्र अध्यक्ष एवं संचालक डॉ मनोज अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय विभाग के दुर्गेश दुबे ने कहा की मानव जीवन बहुत दुर्लभ है इस जीवन को नशे की पृवृत्ति से दूर रखकर अपने स्वयम के साथ साथ समाज व् देश को सबल व् सशक्त बनाने में योगदान दे सही मायने में यही जीवन है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात पुलिस सूबेदार राजेश बारवाल ने कहा की नशा किसी भी प्रकार का हो वह जीवन में कभी भी नही करना चाहिए l अधिकतर यह देखने में आया है जो बड़ी एवं छोटी गाडियों के चालक है वह नशा कर गाडी चलाते है वह स्वयम की जिन्दगी के साथ साथ में दुसरो की जिन्दगी को भी खतरे में डालते है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साईं नशा मुक्ति केंद्र के डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा की आज देश में करोडो लोग नशे की वजह से कितने प्रकार की बीमारियों से ग्रसित है समय है अभी भी संभल जाये जो नशा करते है वह स्वयम की जिन्दगी के साथ साथ दुसरो की जिन्दगी को दुख में डालने से बचा सकते है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के महेंद्र जैन ने कहा की मानव जीवन में ही इन्सान दुसरो को अच्छे कार्यो के माध्यम से जीवन प्रदान कर सकता है l जबकि सभी को मालूम है की हमे जिन्दगी में बीडी , सिगरेट , शराब , अफीम , गांजा , चरस ,हेरोइन व् अन्य प्रकार के नशे से दूर रहकर सिर्फ स्वयम के साथ साथ समाज व राष्ट्र के उत्थान की बात सोचना चाहिए l अंत में सभी उपस्थित जनसमुदाय को नशा न करने के प्रति महेंद्र जैन द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई साथ ही बस स्टेंड की गाडियों में नशा मुक्ति निशेध सम्बन्धित स्टिकरो को चिपकाया गया l इस अवसर पर शोभा चौधरी , आर एस ठाकुर , रविन्द्र महाजन , रजनी गट्टानी , अरुण जोशी , देवचंद शर्मा , राकेश राठौर , विवेक हकीम , मनोज महाजन , दिवाकर वानखेड़े के साथ साथ यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी एवं आरक्षकगण व् बड़ी संख्या में टेम्पो , ऑटो , बस , ट्रक एवं अन्य वाहनों के चालक परिचालक के साथ साथ जनसमुदाय उपस्थित था l -

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का सर्वांगीण विकास होता है . डॉ. महेंद्र सिंह
बुरहानपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग बना आदर्श एवं प्रेरणादायी,समापन सत्र में शामिल हुए प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान.2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय बुरहानपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को प्रभावी रूप से समाज तक पहुंचा सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रदेश प्रभारी डॉण् महेंद्र सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा बुरहानपुर जिले में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी सराहना की।
अपने उद्बोधन में डॉ.महेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन की पूरी यात्रा का मूल उद्देश्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना रहा है। उन्होंने विकसित भारत.2047 के संकल्पए आत्मनिर्भर भारतए सुशासन, गरीब कल्याण,राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सामाजिक समरसता के विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
12 विषयों पर हुआ गहन प्रशिक्षण, अनुभवी वक्ताओं ने किया मार्गदर्शन
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें संगठन, विचारधारा, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, कार्यकर्ता विकासए सरकार की उपलब्धियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रमुख वक्ताओं में डॉ.निशांत खेर ने विचार परिवार विषय पर मार्गदर्शन दियाए जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक रामदास शिवहरे ने की। प्रदेश भाजपा प्रवक्ताए पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने देश के समक्ष चुनौतियां रू राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य विषय पर अपने विचार रखेए जिसकी अध्यक्षता शांताराम चौधरी ;बंभाड़ाद्ध ने की।
बाबूसिंह रघुवंशी ने कार्यकर्ता विकास,संभाल एवं अपेक्षाएं विषय पर मार्गदर्शन दियाए जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ ने की। गौरव सिरोठिया ने कार्य विस्तार विषय पर उद्बोधन दियाए जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गौराबाई दरबार ने की।
संभागीय संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कार्यपद्धति विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दियाए जिसकी अध्यक्षता मीसाबंदी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण शेंडे ने की। अंशुल तिवारी ने बूथ प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता प्रदीप जाधव ने की।
विवेक भटोरे ने व्यवहारिक जीवन एवं संगठनात्मक आचरण विषय पर अपने विचार रखेए जिसकी अध्यक्षता किसान नेता अरुण पाटील ने की। विजय दुबे ने वैचारिक अनुष्ठान विषय पर उद्बोधन दियाए जिसकी अध्यक्षता डॉण् गोपालसिंह चौहान ने की।
राजेंद्रसिंह ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तार से जानकारी दीए जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता इंदरसिंह चावला ने की। सुयश त्यागी ने सोशल मीडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ;एआईद्ध के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दियाए जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता हुकमचंद अग्रवाल ने की।
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं जनकल्याणकारी योजनाएं विषय पर मार्गदर्शन दिया,जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता विठ्ठल नारायण चौधरी ने की। सभी वक्ताओं ने विषयानुसार सारगर्भित एवं प्रेरक उद्बोधन देकर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया।
मन की बात का 134वां एपिसोड भी सुना गया
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ष्मन की बातष् के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण भी किया गया। संगठन पदाधिकारियोंए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने एक साथ कार्यक्रम को देखा और सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा समाजए राष्ट्र निर्माणए नवाचारए पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर रखे गए विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
प्लास्टिक मुक्त रहा प्रशिक्षण वर्ग, केले के पत्तों पर परोसा गया भोजन
प्रशिक्षण वर्ग की विशेषता केवल वैचारिक सत्र ही नहीं रहेए बल्कि इसकी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। पूरे प्रशिक्षण वर्ग को प्लास्टिक मुक्त रखा गया। पेयजल के लिए प्लास्टिक बोतलों के स्थान पर पारंपरिक मटकों की व्यवस्था की गई।
भोजन व्यवस्था में बुरहानपुर की प्रमुख कृषि उपज केले के पत्तों पर भोजन परोसा गयाए जिसकी प्रदेश एवं संभाग स्तर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विशेष सराहना की। यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली तथा स्थानीय कृषि को सम्मान देने का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल वैचारिक विकास का माध्यम नहीं हैए बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों को व्यवहार में उतारने का भी अवसर है। प्लास्टिक मुक्त परिसरए मटकों से पेयजल व्यवस्था और केले के पत्तों पर भोजन परोसने जैसी व्यवस्थाएं इसी सोच का परिणाम हैं।
कार्यक्रम में निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट, संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण अग्रवाल, प्रशिक्षण सह प्रभारी ओम सोनी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस, विधायक मंजू दादू,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर माधुरी अतुल पटेल, फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी हरीश कोटवाले,वर्ग नियंत्रक एवं जिला महामंत्री चिंतामन महाजन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ.साथ संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊर्जा प्रदान की। उत्कृष्ट व्यवस्थाओंए प्रभावी सत्रों, पर्यावरण.अनुकूल नवाचारों और अनुशासित संचालन के कारण बुरहानपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग एक आदर्श एवं प्रेरणादायी आयोजन के रूप में स्थापित हुआ। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश कुमार पुर्वे ने दी।