सशक्त पत्रकार समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर बनी रणनीति, प्रदेशव्यापी विस्तार अभियान को गति देने हेतु हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया, नेशनल मीडिया मीट तारीख की जल्द होंगी घोषणा
पत्रकारों के हॉस्पिटल से संबंधित कार्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वाहन को निःशुल्क देने की घोषणा की।
बुरहानपुर। पत्रकारों के अधिकारों की हक की लड़ाई में एवं उनके सर्वांगीण विकास करने हेतु सदैव अग्रणी सशक्त पत्रकार समिति की आगामी संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पत्रकार हितों, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सशक्त पत्रकार समिति प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर शीघ्र सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं एवं अधिकारों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। वहीं संगठन के प्रदेशव्यापी विस्तार अभियान को गति देने हेतु समिति के नवीन वाहन को वरिष्ठ पत्रकार नितिन इंगले एवं इकबाल अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नितिन इंगले ने बताया कि यह वाहन प्रदेशभर में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान एवं पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं इकबाल अंसारी ने बताया कि वाहन आने से संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेंगी। बैठक में अतिशीघ्र आयोजित होने वाली “नेशनल मीडिया मीट” को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। समिति के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने सभी सदस्यगणों से सक्रिय सहभागिता निभाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि जल्द ही नेशनल मीडिया मीट की तारीख की घोषणा की जाएंगी। वहीं। किसी पत्रकार को हॉस्पिटल से संबंधित कार्यों के लिए वाहन लगता हैं, तो प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले द्वारा उनके निजी वाहन को निःशुल्क देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद लोंढे का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया, जिसके बाद उनका पत्रकारों ने पुष्पमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने अपने विचार रखें। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले, प्रदेश महासचिव गोपाल सावनेर, इकबाल अंसारी, निलेश महाजन, विनोद लोंढे, विनोद सोनराज, भगवानदास शाह, तौकीर आलम, अनिल महाजन, संजय रघुवंशी, शहजाद तेलारे, प्रीतम महाजन, वाहिद अली, मुजफ्फर अली, शेख अज़हर, मो. शब्बीर, साजिद खान, फिरोज तडवी, रसीद अंसारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।






उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में बुरहानपुर में भाजपा का भव्य विजयोत्सव उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में झालमुड़ी वितरण कर लोकतंत्र की इस ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया तथा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ते जनविश्वास का उत्सव मनाया।



तेज गर्मी से परेशान यात्रियों ने ठंडा जल प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया तथा इस सेवा कार्य की सराहना की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुलाबचंद पूर्वे ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने जी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले खंडवा, जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन जी, श्री ईश्वर चौहान जी, श्री संजय जाधव जी , शाहपुर नगर परिषद प्रतिनिधि श्रीविरेंद्र तिवारी , जिला कोषाध्यक्ष कैलाश जी पारीक, जिला मंत्री सुनील जी वाघे, नगर परिषद शाहपुर एल्डरमैन रवि जैन सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।