भाजपा संभागीय प्रभारी श्री शर्मा का बुरहानपुर प्रवास, जिला स्तरीय प्रशिक्षण तैयारियों का लिया जायजा

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी प्राप्त करने एवं स्थल निरीक्षण करने के लिए भाजपा के संभागीय प्रभारी श्री सुरेंद्र जी शर्मा एक दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर पधारे ।
बता दे कि शाहपुर स्थित सांदीपनि विद्यालय में आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी माननीय श्री सुरेंद्र शर्मा शिवपुरी जी द्वारा निरीक्षण किया जाकर उचित निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। श्री शर्मा ग्राम बोहरडा पहुंचे और सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटिल के अनुज श्री विश्वनाथ पाटिल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुलाबचंद पूर्वे ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने जी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले खंडवा, जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन जी, श्री ईश्वर चौहान जी, श्री संजय जाधव जी , शाहपुर नगर परिषद प्रतिनिधि श्रीविरेंद्र तिवारी , जिला कोषाध्यक्ष कैलाश जी पारीक, जिला मंत्री सुनील जी वाघे, नगर परिषद शाहपुर एल्डरमैन रवि जैन सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
शाहपुर प्रवास दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र जी तिवारी के निजी कार्यालय पहुंचे , जहा संभाग प्रभारी सुरेंद्र जी शर्मा शिवपुरी, जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज जी माने , प्रदेश प्रवक्ता , पूर्व मंत्री , बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, पूर्व जिलाध्यक्ष खंडवा श्री हरीश जी कोटवाले का अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पहारों से स्वागत किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *