Category: बुरहानपुर

  • शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती तारिकासिंह द्वारा सेवासदन स्कूल के होनहारों का सम्मान

    शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती तारिकासिंह द्वारा सेवासदन स्कूल के होनहारों का सम्मान

    बुरहानपुर। शहर की अंग्रेजी माध्यम की प्रसिद्ध संस्था सेवासदन स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम देकर संस्था, शहर व जिले का नाम गौरवांवित किया। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल ने 15 अप्रैल बुधवार को हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया। जिसमें जिला प्राविण्य सूची में प्रथम स्थान कु. हुमेरानूर अंसारी एवं शाला में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सेवा सदन शिक्षा समिति द्वारा सम्मानित किया गया। शाला में कक्षा 10वीं के कु. हुमेरानूर अंसारी 97.8 प्रतिशत, यश लक्कड 96.8 प्रतिशत, इफ्फत फातिमा अंसारी 96.2 प्रतिशत, याशिका जैसवाल 96 प्रतिशत, मोहित चौहान 95 प्रतिशत, दिप्ती भगत 94.2 प्रतिशत, अमन शुक्ला 93.2 प्रतिशत, प्रियांश सोधा 93.2 प्रतिशत, सोबीया फातेमा 92.6 प्रतिशत, पार्थ पाटील 91.6 प्रतिशत ने अंक प्राप्त कर शाला में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में गौरी फेंगडे 94.4 प्रतिशत, दीक्षा वारूडे 90.2 प्रतिशत, लोकेश माने 89.4 प्रतिशत, निधि कामरानी 89 प्रतिशत, पीयुश मिसाल 88.8 प्रतिशत, डिम्पल पाटील 87 प्रतिशत, सुयश पाटील 86.2 प्रतिशत, पारस पवार 85.4 प्रतिशत, स्नेहा गुमनानी 85.4 प्रतिशत, उमेदा पिंजारी 84.8 प्रतिशत ने अंक प्राप्त किये।

    सेवा सदन शिक्षा समिति की यशस्वी अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि कठीन परिश्रम एवं नियमित अभ्यास सदैव सफलता की कुंजी है। श्रीमती सिंह नें सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि स्व अनुशासित रहकर हम जीवन में हमेशा प्रगति कर सकते है। आपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों से अपने अनुभवों को अन्य विद्यार्थियों से साझा करने का सुझाव दिया। आपने कहा कि इस सफलता के लिए हमारे शिक्षकगण, सफल विद्यार्थी एवं उनके माता पिता बधाई के पात्र है जिन्होने अपनी लगन और मेहनत से विद्यार्थियों को इस उँचाई तक पहुंचाया।

    इस अवसर पर सेवासदन शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री जयंतीलाल सोमैय्या, श्री सुरेशचंद्र मुंशी, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, सहसचिव श्री के.डी. पटेल, कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र लाड, समस्त कार्यकारिणी सदस्य, समाजसेवी डॉ. एस.एम. तारिक, सेवासदन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.एम. शकील, शाला प्राचार्य डाॅ. हर्षद दीक्षित, जीएनटी प्रधानाध्यापिका श्रीमती नेहा चौधरी एवं शाला के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों और पालकों को बधाई प्रेषित की है।

  • मेक्रो विज़न एकेडमी ने रचा नया इतिहास, मेक्रो विजन एकेड़मी का परिणाम बेमिसाल

    मेक्रो विज़न एकेडमी ने रचा नया इतिहास, मेक्रो विजन एकेड़मी का परिणाम बेमिसाल

    बुरहानपुर। सी. बी. एस. ई. ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जिसमें मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्षन किया है। एकेड़मी के प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार ने जानकारी दी कि 49 छात्र ऐसे है जिनके अंक 95% प्रतिषत से अधिक हैं। 151 छात्र ऐसे है जिनके अंक 90% प्रतिषत से अधिक है और 326 ऐसे विद्यार्थी हैं जिनके अंक 80% प्रतिषत से अधिक है। जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। एकेड़मी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिषत रहा है। जिनमें अक्षत श्रीवास्तव 98.2%, नमन पाटिदार 97.8%, आरची शर्मा 97.8%, अर्थव मोर 97.8%, आदित्यराज गुप्ता 97.6%, मोहि पनपालिया 97.4%, पार्थ षिवहरे 97.2%, गौरांग पाटिल 97.2%, खुषी वैद्यकर 97.2%, श्रीजनगोपाल 97%, आर्या रॉय 97%, अबिर दवे 97%, परम सुखवानी 96.8%, सात्वीक पाटिदार 96.6%, शौर्य सुहाने 96.6%, विराज खण्डेलवाल 96.6%, अभिनव सिंह 96.6%, सूर्यांष गुप्ता 96.4%, नंदनी खण्डेलवाल 96.2%, ओजस केाठारे 96.2%, शक्ति शर्मा 96.2%, उत्कर्ष सिंह 96%, आकर्षी अग्रवाल 96%, जानवीं 96%, सान्वी छाबडा 96%, आदि विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। इसी के साथ गणित में 14, विज्ञान मे 3, सामाजिक विज्ञान में 12, IT में 5 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। मेक्रो विज़न एकेड़मी के संचालक श्री आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे, श्री कबीर चौकसे, श्रीमती देवांषी चौकसे, कु.अंतरा चौकसे, प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार उप प्राचार्या श्रीमती मोनिका अग्रवाल, श्री विजय सुखवानी, डॉ. संतोष सिलोरिया, डॉ. अरूण शर्मा, श्रीमती विभा जेटली, श्रीमती शीतल पोपली, श्रीमति प्रतिभा नायर, के साथ-साथ एकेडमी के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को इस सफलता हेतु बधाई दी ।
    प्राचार्य

  • सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने बुरहानपुर दौरे के दौरान विनम्रता और सेवा पर जोर दिया

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने बुरहानपुर दौरे के दौरान विनम्रता और सेवा पर जोर दिया

    बुरहानपुर। दुनिया भर के दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु, परमपावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने आज सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन की पुण्यतिथि के अवसर पर लोधीपुरा स्थित हकीमी मस्जिद में हजारों समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। ऐतिहासिक दरगाह-ए-हकीमी परिसर में विश्रामरत, सैयदी हकीमुद्दीन के प्रति बुरहानपुर और दुनिया भर के बोहरा समुदाय में गहरी आस्था है।
    दाऊदी बोहरा समाज के कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि
    दाऊदी बोहरा धरोहर वाले स्थान के केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाले इस शहर में, आज दरगाह-ए-हकीमी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 20,000 समुदाय के सदस्य एकत्र हुए।

    अपने संबोधन में, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने समुदाय के इतिहास में बुरहानपुर के अद्वितीय स्थान के बारे में बात की और इसे ज्ञान, निष्ठा और सेवा से निर्मित शहर के रूप में वर्णित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सैयदी हकीमुद्दीन जैसे श्रद्धेय विद्वानों द्वारा स्थापित मूल्य किस प्रकार आधुनिक समय में भी समुदाय के आचरण का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने समझाया कि ज्ञान कैसे व्यक्ति को अधिक विनम्र बनने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे व्यक्ति की बुद्धिमत्ता और समझ बढ़ती है, वैसे-वैसे उसकी नम्रता और दूसरों की मदद करने की इच्छा भी बढ़नी चाहिए।

    सभा को संबोधित करते हुए, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने समुदाय के सदस्यों से आग्रह किया कि वे पूर्व विद्वानों की पीढ़ीगत विरासत से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, अनुशासन और समाज सेवा पर आधारित जीवन व्यतीत करें।

    सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन का जन्म 1665 में समुदाय के 34वें दाई, सैयदना इस्माइल बदरुद्दीन के काल में हुआ था। वह अपनी विद्वता में अद्वितीय थे और उन्होंने उर्दू, संस्कृत, फारसी और अरबी में कई प्रभावशाली रचनाएँ कीं। अपनी विनम्रता और बौद्धिक गहराई के लिए प्रसिद्ध, वह बुरहानपुर के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास से जुड़ी सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक हैं।

  • बुरहानपुर के फुटबॉल खिलाड़ी पुष्कर शैलेश सिंह का असम प्रीमियर लीग में चयन

    बुरहानपुर के फुटबॉल खिलाड़ी पुष्कर शैलेश सिंह का असम प्रीमियर लीग में चयन

    बुरहानपुर के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी पुष्कर शैलेश सिंह का चयन असम प्रीमियर लीग के लिए हो गया है। पुष्कर ने हाल ही में असम के गुवाहाटी में आयोजित ट्रायल में भाग लिया था, जहां उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया। वे आगामी 20 अप्रैल से टीम से जुड़ेंगे, जबकि लीग अगले महीने से शुरू होने जा रही है।

    पुष्कर वर्तमान में ट्रायम्फल आर्च अकैडमी के छात्र हैं और रेडियंस फुटबॉल क्लब से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, बुरहानपुर में कोच विश्वप्रताप सिंह भाटी के निर्देशन में प्राप्त की है।

    इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार, सीएसपी बुरहानपुर एवं जिला खेल अधिकारी श्री गौरव पाटिल ने खुशी जताते हुए पुष्कर को शुभकामनाएं दीं। साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से भी उन्हें बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

    सीएसपी साहब एवं जिला खेल अधिकारी श्री गौरव पाटिल सर ने बताया कि पुष्कर का चयन पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग लगातार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर प्रदान कर रहा है, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है।

    इस अवसर पर गौरव पाटिल सर की ओर से पुष्कर को 2 फुटबॉल और 1 फुटबॉल शूज़ भी भेंट किए गए, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।

    यह उपलब्धि बुरहानपुर जिले के लिए गर्व की बात है और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी है।

  • आईसीटीसी सीएचसी खकनार अस्पताल के द्वारा लाल बडली ग्राम पंचायत डाईफोडिया में एचआईवी,सिफलिस और टीबी का शिविर लगाया गया

    आईसीटीसी सीएचसी खकनार अस्पताल के द्वारा लाल बडली ग्राम पंचायत डाईफोडिया में एचआईवी,सिफलिस और टीबी का शिविर लगाया गया

    बुरहानपुर। कलेक्टर सर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेन्द्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार गांव गांव में आईसीटीसी सीएचसी खकनार अस्पताल के परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया लोगों को एचआईवी, एड्स और सिफलिस की बीमारी की जांच करके गर्भवती महिलाओं और पुरुषों को बीमारी से जागरूक कर रहे है l एचआईवी एक प्रकार का वायरस होता है जो आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। यह वायरस आगे चलकर एड्स का कारण बनता है। एड्स एक लाइलाज बीमारी है, जिससे बचने का एक मात्र उपाय एड्स के प्रति जागरूकता है। एचआईवी एड्स के लक्षण, कारण और बचाव के तरीकों के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए, हर साल एक दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं, एचआईवी एड्स क्या है, इसके लक्षण क्या है, एचआईवी उपचार और रोकथाम क्या है
    *एचआईवी क्या है*
    एचआईवी यानी ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस रेट्रोवायरस परिवार का एक उपसमूह है,जो लेन्टिवायरस है। यह संक्रमण बढ़ते बढ़ते एक समय के साथ एड्स बन जाता है। यह वायरस आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है और शरीर में मौजूद CD4 कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करता है जिसे T सेल या T कोशिका भी कहा जाता है। T सेल कोशिकाएं प्रतिरक्षा प्रणाली का एक हिस्सा है *। *एड्स क्या है*
    एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम) एक गंभीर बीमारी है,जो एचआईवी वायरस के कारण होती है। यह आपके शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को भारी नुकसान पहुंचाता है, जिसके कारण किसी भी व्यक्ति के संक्रमण से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। एचआईवी इंफेक्शन का अंतिम चरण एड्स होता है। एचआईवी पॉजिटिव होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता है कि आपको एड्स है,लेकिन एड्स होने का मतलब जरूर होता है कि आप एचआईवी पॉजिटिव है। *एचआईवी एड्स पॉजिटिव के लक्षण क्या है?*
    क्या आपको पता है, एचआईवी के लक्षण कितने दिन में दिखते हैं? ज्यादातर मामलों में एचआईवी एड्स में कम समय के लिए फ्लू जैसे लक्षणों का अनुभव होता है,जो संक्रमण होने के 2-6 सप्ताह में दिखते हैं। उसके बाद यह भी हो सकता है कि कई सालों तक कोई लक्षण न दिखे। यह पाया गया है कि एचआईवी संक्रमित 80% लोगों में फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं। कुछ सामान्य लक्षण निम्नलिखित है:-बुखार,ठंड लगना,गले में खरास,मांसपेशियों में दर्द,शरीर पर चकत्ते होना,रात को पसीना आना,थकान होना,ज्वाइंट पेनग्रंथियों में सूजन आदि अगर किसी भी इंसान के अंदर ये लक्षण दिखाई दे तो नजदीक की आईसीटीसी केंद्र पर नि:शुल्क एचआईवी की जांच करवा लेना चाहिए l शिविर में खकनार अस्पताल के टीबी सुपरवाइजर राजू राठौड़ ने टीबी के मरीजों को टीबी के लक्षण के बारे में विस्तारपूरक जानकारी दी है l शिविर में ए.एन.एम मेडम ने रूटीन की जांच की है l शिविर में ए.एन.एम.और आशा कार्यकर्ता का सहयोग रहा है l

  • भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बुरहानपुर में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम

    भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बुरहानपुर में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम

    15 /4/26 को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बुरहानपुर में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जीवनगाथा पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान सिंह परमार जी का बुरहानपुर आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय भगवान परमार जी विस्तार से भारत रत्न डॉ . भीमराव अंबेडकर बाबासाहब जी के इतिहास, राजनेता, प्रख्यात अधिवक्ता थे बाबा साहब अपना पूरा जीवन गरीबों , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लोगों के हक के लिए एवं उनके उत्थान के लिए काफी अच्छा कार्य किया उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्री मनोज माने जी, खंडवा पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह वर्मा जी, जिला महामंत्री श्री ईश्वर चौहान जी, संजय जाधव जी, बुरहानपुर जनपद प्रतिनिधि प्रदीप पाटील जी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार वाघ , शिवकुमार पासी पूर्व पार्षद, प्रकाश तायड़े ,महेंद्र सिरतूरे, प्रमोद नाईके, अशोक गंवाई सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

  • ग्रामीणों में बढ़ते तनाव, आत्महत्या के कारणो, नशा एवं अंधविश्वास के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

    ग्रामीणों में बढ़ते तनाव, आत्महत्या के कारणो, नशा एवं अंधविश्वास के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

    बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि तनाव, डर, चिंता व व्यवहार में बदलाव मानसिक बीमारियां हैं, अंधविश्वास नहीं—इनका इलाज संभव है।
    ग्रामीणों को झाड़-फूंक के बजाय चिकित्सकीय सहायता लेने, मनहित एप व टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया गया।
    साथ ही प्रत्येक गुरुवार को सभी CHC में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य OPD संचालित की जा रही है, जहां निःशुल्क परामर्श व उपचार उपलब्ध है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत मनकक्ष प्रभारी एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर नयन मालवीय एवं मनकक्ष टीम एवं डॉ विजय अलावे मेडिकल ऑफिसर एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ, गर्भवती माताएं ,एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे! जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य -ग्रामीणों में बढ़ते तनाव, डर, नशा एवं आत्महत्या के आंकड़ों,,मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अंधविश्वास को कम करते हुए,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समर्थन एवं जागरूकता बढ़ाना है!

  • अर्वाचीन इंडिया स्कूल ने रचा सफलता का इतिहास, 10वें वर्ष में भी शानदार परिणाम

    अर्वाचीन इंडिया स्कूल ने रचा सफलता का इतिहास, 10वें वर्ष में भी शानदार परिणाम

    परंपरा है अर्वाचीन इंडिया स्कूल की सफलता

    बुरहानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में अर्वाचीन इंडिया स्कूल फॉर होलिस्टिक लर्निंग ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई मिसाल पेश की है। स्थापना के 10वें वर्ष में विद्यालय ने यह सिद्ध कर दिया कि उसकी उपलब्धियां संयोग नहीं, बल्कि एक सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं।
    विद्यालय द्वारा हासिल परीक्षा परिणाम इस बात का प्रमाण है कि यहां शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर आधारित है। परिणामों का विश्लेषण दर्शाता है कि हर 8 में से 1 छात्र ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, हर 6 में से 1 छात्र 85 प्रतिशत से ऊपर रहा तथा हर 4 में से 1 छात्र ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
    इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के टॉपर पीयूष भूते ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं क्रीना पटेल और विधि गुप्ता ने 92-92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आर्या पाठक ने 91.4 प्रतिशत, अश्विन गुमनानी ने 91 प्रतिशत तथा करिश्मा नेमाडे ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।
    विद्यालय के निदेशक अमित मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि अनुशासन, नवाचार और समग्र शिक्षा पद्धति के समन्वय से ही यह निरंतर सफलता संभव हो पाई है।
    निदेशिका श्रीमती राखी मिश्रा ने इस उपलब्धि को अभिभावकों के विश्वास और विद्यालय परिवार के समर्पण का परिणाम बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों की यह निरंतर सफलता ही विद्यालय की पहचान बन चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी संस्था इसी प्रकार उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करती रहेगी।
    विद्यालय की उपलब्धियों में लगातार 10वें वर्ष 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। साथ ही गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में 15 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय में खेल, कला एवं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
    प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    *जरा हटके*
    शैक्षणिक उत्कृष्टता के 10 वर्ष पूर्ण, 100% सफलता का गौरव।
    सफलता संयोग नहीं, हमारी परंपरा है।
    हर 8 में से 1 छात्र 90% से अधिक।
    हर 6 में से 1 छात्र 85% से अधिक।
    हर 4 में से 1 छात्र 80% से अधिक।

  • बाबा साहेब अम्बेडकर जी की 136 वी जयंती पर पद यात्रा, सफाई कार्य, एवं संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

    बाबा साहेब अम्बेडकर जी की 136 वी जयंती पर पद यात्रा, सफाई कार्य, एवं संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

    बुरहानपुर। मेरा युवा भारत बुरहानपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) व्दारा भारत रत्न डाॅ. भिमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर जिला युवा अधिकारी (मोनिका चौधरी जी) ने बताया कि भारत में विभिन्न जातियों व भाषाएँ बोली जाती है, अनेक धर्म और संस्कृतियाँ भारत में प्रचलित है उन सब लोगों का सम्मान व बराबरी का हक व न्याय के लिए बाबा साहेब ने संविधान बनाया, आज हम आजादी के 100 वर्ष की ओर अग्रसर है, हमे विकसित भारत के लिए कार्य करना है, इस हि विषय को लेकर संगोष्ठी कार्यक्रम हुआ, आदिवासी बालक छात्रावास शिकारपुरा से पद यात्रा करते हुए युवाओं ने सिलमपुरा अशोक बुध्द विहार पर बाबा साहेब की प्रतिमा के आस पास सफाई कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तथा प्रतियोगिता मे शामिल प्रतिभागियों में – प्रथम – दिनेश सिसौदिया – व्दितीय – अंकिता गोतम – तृतीय – हिमांशु गाढे को केन्द्र की ओर से प्रमाण पत्र व पुरुस्कार से सम्मानित किया गया, इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री शशिकांत लाहासे चेतन सिरतुरे, सुरेश कराडे छात्रवास अधिक्षक, व एजाज अंसारी आदि उपस्थित रहे।

  • भारत के साथ साथ पुरे विश्व मे शांति सदभावना ओर खुशहाली की दुआएं, देश के प्रति वफ़ादार रहना हमारा कर्तव्य – सैय्यदना मुफादल सैफुदीन साहब

    भारत के साथ साथ पुरे विश्व मे शांति सदभावना ओर खुशहाली की दुआएं, देश के प्रति वफ़ादार रहना हमारा कर्तव्य – सैय्यदना मुफादल सैफुदीन साहब

    बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर मे विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए हकीमी मे सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुदीन साहब का उर्स बड़ी ही श्रदा ओर अकीदत से मनाया जा रहा है जिसमे भारत सहित पुरे विश्व मे रेहने वाले दाऊदी बोहरा अनुयाई बुरहानपुर मे आये हुए है।

    दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी कोऑडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते हुए बातया की दाऊदी बोहरा समाज के आध्यत्मिक ओर रूहानी शख्सियत सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब के उर्स के अवसर पर 53 वें धर्मगुरु सैयदाना डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब ने बुरहानपुर मे शिरकत की।

    सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब का जन्म 1665 मे रामपुर मे हुआ अत्यंत विद्वान्, धर्मप्रेमी -विनम्रता के चलते आप से दूर दूर लोगो मिलने आते ओर आपका फैज़ पाते थे,
    आप की शख्सियत रूहानी दिनी रही आप साहित्य प्रेमी ओर महान लेखक थे उन्होंने उर्दू, संस्कृत, फ़ारसी ओर अरबी भाषाओं मे कई पुस्तके लिखी जो आज भी लोगो को प्रेरित करती है।

    *सैयदी हकीमुद्दीन साहब के उर्स पर 53 वें धर्मगुरु ने की विशेष दुआएं,*

    सैय्यदना डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब
    ने बुरहानपुर मे सोमवार रात्रि मे अपने पूर्वज सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब के उर्स के अवसर पर दरगाह मे जियारत कर पुष्प चढ़ाये साथ ही 53 वें धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब ने अपने मुल्क भारत के साथ साथ पुरे विश्व मे शांति सदभावना ओर खुशहाली की दुआएं की।

    सैय्यदना साहब ने उर्स के अवसर पर आये हुए सभी दाऊदी बोहरा समाज के जियारिनो को वयाज फरमाई जिसमे उन्हें सभी को अपने बच्चों को मोबइल से दूर रेहने की सलाह दी जिससे बच्चों के ध्यान अधत्मिक के साथ साथ पढ़ाई मे लगे जिससे उनका ओर देश के भविष्य उज्ज्वल हो उन्हें खुशी जाहीर की की समाज जनों द्वारा इनके संदेश को आत्मसत किया जाता है जिससे एक बेहतर समाज के निर्माण मे सहयोग मिलता है.

    53 वें धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफादल साहब ने सभी से कहा की जिस देश रहो उसके प्रति वफ़ादार रहना हमारा कर्तव्य ओर हर देशभक्त की पहचान है
    साथ ही उन्होंने कहा की अपने अस पास साफ सफाई के विशेष ख्याल रखें साथ ही पेड़ पौधे जरूर लगये जिसमे हमारे शरीर को एक स्वस्थ ओर बेहतर वातावरण मिल सके।