Category: बुरहानपुर

  • सुरक्षित मातृत्व, गर्भवती माता / नई बनी माताओं का ,जन्मसिद्ध अधिकार है! डॉक्टर एल.डी.एस. फूंकबाल

    सुरक्षित मातृत्व, गर्भवती माता / नई बनी माताओं का ,जन्मसिद्ध अधिकार है! डॉक्टर एल.डी.एस. फूंकबाल

    बुरहानपुर। 11 अप्रैल राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एएनसी ओपीडी में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
    कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, पोषण, नियमित जांच एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। *स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेहाना बोहरा ने गर्भावस्था में एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, सूजन एवं अन्य जटिलताओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।* *उन्होंने परिजनों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समय पर जांच और देखभाल से जटिलताओं से बचा जा सकता है।*
    *डॉ. सरिता द्वारा सुरक्षित प्रसव हेतु संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, तनावमुक्त जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच पर जोर दिया गया।* *वहीं, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नयन मालवीय ने गर्भवती महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तनाव और चिंता से दूर रहना माँ और शिशु दोनों के लिए आवश्यक है।*
    *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एल.डी.एस. फूंकवाल (डीएचओ-1) ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क जांच, उपचार एवं आर्थिक सहायता की जानकारी देते हुए गर्भवती महिलाओं को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।*
    *इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को सुरक्षित मातृत्व के लिए आवश्यक सावधानियों, नियमित जांच के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।* **कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य*- *सुरक्षित मातृत्व के लिए जागरूकता बढ़ाना एवं गर्भवती महिलाओं को शारीरिक मानसिक भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना एवं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है!एवं गर्भवती माता को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराना है!

  • खकनार पुलिस को जुआ खेलने वालो को पकडने में मिली सफलता

    खकनार पुलिस को जुआ खेलने वालो को पकडने में मिली सफलता

    थाना खकनार पुलिस व्दारा जुआ- सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करते 06 व्यक्तियो को 52 ताश पत्ते 5650/- नगदी ₹. के साथ जुआ खलते पकडा।

    बुरहानपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में दिनांक 09/04/2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सिरपुर में कुछ व्यक्तियो द्वारा पत्तो से हार जीत का जुआ खेल रहे है । सूचना पर विश्वास कर हमराह फोर्स के ग्राम सिरपुर में टीम बनाकर रवाना किया गया । ग्राम सिरपुर में मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर 06 व्यक्ति जुआ खेलते दिखे जिन्हे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा गया । जिनका नाम पता पुछते 1.संतोष पिता गोपाल जाति कंबी मराठा निवासी ग्राम सिरपुर 2.अक्षय पिता रविन्द्र भालेराव जाति महार निवासी ग्राम निम्बापुर 3. शुभम पिता राजाराम प्रजापति जाति कुम्हार निवासी ग्राम खेरखेड़ा 4. कैलाश पिता बलिराम चौहान जाति बंजारा निवासी खैरखेडा 5. प्रफुल पिता मधुकर महाजन जाति कुंबी निवासी ग्राम हनुमतखेडा 6. शाहरुख पिता रफीक जाति मुसलमान निवासी ग्राम खेरखेडा का होना बताया । मौके पर आरोपियो के कब्जे एवं फड़ से 52 ताश पत्ते व कुल नगदी 5650/- रूपये जप्त किये गये । वापसी पर आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं 112(2) बीएनएस में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    *गिरफ्तार आरोपी*
    1.संतोष पिता गोपाल जाति कंबी मराठा निवासी ग्राम सिरपुर
    2.अक्षय पिता रविन्द्र भालेराव जाति महार निवासी ग्राम निम्बापुर
    3.शुभम पिता राजाराम प्रजापति जाति कुम्हार निवासी ग्राम खेरखेड़ा
    4.कैलाश पिता बलिराम चौहान जाति बंजारा निवासी खैरखेडा
    5.प्रफुल पिता मधुकर महाजन जाति कुंबी निवासी ग्राम हनुमतखेडा
    6.शाहरुख पिता रफीक जाति मुसलमान निवासी ग्राम खेरखेडा

    *जप्त सामग्री व नगदी*
    *52 ताश पत्ते 5650/- नगदी जप्त किया गया*।

    *महत्वपूर्ण भूमिका*
    निरीक्षक अभिषेक जाधव, प्रआर 141 मनीष भटुरे, प्रआर 378 अजय अजनारे , आरक्षक सुनिल धुर्वे, विजेन्द्र देवल्ये, अजय अहिरवार, कैलाश मोरे की सराहनीय भूमिका रही ।

  • गर्मी मैं पक्षियों को पानी पीने हेतु उंड़ान लिनेस क्लब बुरहानपुर ने सिकोरे बाटे

    गर्मी मैं पक्षियों को पानी पीने हेतु उंड़ान लिनेस क्लब बुरहानपुर ने सिकोरे बाटे

    बुरहानपुर। उड़ान लिनेस क्लब बुरहानपुर की ओर से क्लब के सदस्यों ने दिनांक 9 अप्रैल 2026 को शाम में मरीचिका गार्डन में जाकर गर्मी को देखते हुए पक्षियों को पानी पीने हेतु मरीचिका गार्डन में आए हुए सदस्यों को सिकोरे भेंट किये और उन्हें समझाइए दी गई की सभी अपने अपने घर जाकर घर कीखिड़कियों में और छत पर पानी के सिकोरे रख उनमे पक्षियों के लिए दाना पानी भरकर रखे
    इस कार्यक्रम में क्लब की फाउंडर और संस्थापक श्रीमती रफत आसिफ खान क्लब अध्यक्ष श्रीमतीसरोज ठाकुर उपाध्यक्ष श्रीमती इशरत सिद्दीकी सचिन श्रीमती माधवी सोनोने कोषाध्यक्ष श्रीमती एकता शिवहरे श्रीमती मंगला दुबे श्रीमती अंजू कट्टरवार श्रीमती नीना गुप्ता आदि उपस्थित थे

  • मानव के सूखे कंठ को अगर शीतल जल मिल जाए तो उस व्यक्ति को उस पल एसा लगता है की भगवान मिल गये है – डॉ अख्तर सोडावाला

    मानव के सूखे कंठ को अगर शीतल जल मिल जाए तो उस व्यक्ति को उस पल एसा लगता है की भगवान मिल गये है – डॉ अख्तर सोडावाला

    बुरहानपुर । समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर एवं तीर्थानि परिवार के संयुक्त तत्वाधान में फव्वारा चौक शनि मंदिर रोड पर शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ जिले के शतरंज खेल के उत्क्रष्ट खिलाडी एवं इस खेल में गोल्ड मेडल अवार्ड प्राप्त एवं बोहरा समाज के दानवीर डॉ. अख्तर सोडावाला के करकमलो से सम्पन्न हुआ l उक्त अवसर पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन,अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , संरक्षक व् सलाहकार डॉ फौजिया सोडावाला एवं कार्यकारिणी व् सदस्यगण सर्व श्री मेहुल जैन , सुनील सलूजा ,आशा तिवारी ,रविन्द्र महाजन ,आर एस ठाकुर ,देवचंद शर्मा ,कैलाश अग्रवाल ,मनोज तीर्थानि,अरुण जोशी ,विवेक हकीम ,विनय सूर्यवंशी आदि अन्य उपस्थित थे l
    प्याऊ शुभारम्भ अवसर को संबोधित करते हुए डॉ. अख्तर सोडावाला ने कहा की इस दुनिया में सबसे पुनीत कार्य कोई है तो जल व्यवस्था है l चलते हुए आम राहगीर को जब उसके सूखे कंठ को जब शीतल जल मिल जाता है तो उस पल उस व्यक्ति को यह लगता है की मुझे भगवान मिल गये है l आपने कहा की जनजाग्रति संस्था के कार्यक्रमों को मै अक्सर वाट्सअप एवं समाचार पत्रों के माध्यम से देखता हु और पढ़ता हूँ तो मुझे बहुत ख़ुशी होने के साथ साथ असीम सुख की प्राप्ति होती है की कोई तो है हम सबके अपने शहर में जो एसे पुनीत कार्य करते है l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन व प्याऊ संचालन कर्ता एवं संस्था के कर्मठ सदस्य मनोज तीर्थानि ने किया l

  • शिक्षा को नई मजबूती-लगभग 10 करोड़ की बड़ी सौगात, अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर और फोफनार में छात्रावास निर्माण को मिली मंजूरी

    शिक्षा को नई मजबूती-लगभग 10 करोड़ की बड़ी सौगात, अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर और फोफनार में छात्रावास निर्माण को मिली मंजूरी

    बुरहानपुर। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास भवन निर्माण की मंजूरी मिलना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। यह सफलता विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस की सक्रिय पहल और विकास के विषयों पर पैनी नजर रख उनकी स्वीकृति तक लगातार प्रयासों का परिणाम है। स्वीकृति पर श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री नागरसिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
    श्रीमती अर्चना चिटनिस लंबे समय से क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधाओं की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाती रही हैं। उन्होंने कई बार शासन और संबंधित विभागों के समक्ष यह मुद्दा रखा कि बुरहानपुर के अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल रहने की उचित व्यवस्था के अभाव में अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। इस गंभीर समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए और लगातार इस विषय को प्राथमिकता में रखा। उनकी इसी सतत पहल का परिणाम है कि अब बुरहानपुर जिले में दो महत्वपूर्ण छात्रावासों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर के फोपनार क्षेत्र में 50 सीटर अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास के निर्माण के लिए लगभग 499.78 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं जिला मुख्यालय पर 50 सीटर प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास के लिए लगभग 500.02 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। कुल मिलाकर यह लगभग 10 करोड़ रुपए का बड़ा प्रोजेक्ट है, जो क्षेत्र के शिक्षा ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। इन छात्रावासों के निर्माण से विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो दूर-दराज के गांवों से शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहर आते हैं। अब उन्हें सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगी।
    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को आगे बढ़ाता है और बच्चों का भविष्य संवारता है। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि बुरहानपुर का कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाए। इसी सोच के साथ वे लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए काम कर रही हैं और आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेंगी। श्रीमती चिटनिस कहा कि छात्रावासों के निर्माण के बाद क्षेत्र के बच्चों को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई में सुधार होगा और वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक प्रेरित होंगे।
    इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक दूरदर्शी कदम बताया है। उनका कहना है कि यह निर्णय आने वाले समय में बुरहानपुर के शिक्षा स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और सैकड़ों विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

  • जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार को कर्तव्यपरायणता सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया

    जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार को कर्तव्यपरायणता सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया

    बुरहानपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणीय संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा एस पी कार्यालय सभागार में जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार को कर्तव्य परायणता सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया l जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने कहा की पदस्थापना से लेकर वर्तमान तक जिस पुलिस अधीक्षक की कार्य शैली महिला डर से नहीं सम्मान से जीना चाहती है , हर पीड़िता को न्याय मिले, अपराधियों में कानून के प्रति भय व्याप्त हो, अपराध छोटा या बड़ा नहीं होता ! हर अपराधी को उसके अपराध के लिए सजा मिलना चाहिए । इसी बात को आपने वर्तमान तक सही मायने में चरितार्थ कर दिखाया है l आपश्री के बुरहानपुर के सेवा काल में न्यायिक प्रक्रिया में एक नवल इतिहास रचा है । यही न्यायिक प्रक्रिया का विधान है । ”
    जब से पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार की बुरहानपुर जिले में पदस्थापना हुई है पदस्थापना से लेकर वर्तमान तक विधानसभा , लोकसभा चुनाव एवं एस. आई. आर. जैसी प्रक्रियाओ के साथ साथ शासकीय पुलिस पेट्रोल पम्प जन जन के लिए सुविधा एवं समय समय पर बड़े बड़े त्योहारों में पुलिस प्रशासन ,जिला प्रशासन एवं जिले की जनता के साथ में जिस सूझ बुझ से समन्वय बनाकर जो कार्य को प्रतिपादित कर जो शांति स्थापित करने का कार्य किया है इस हेतु जिले की जनता के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने कर्तव्य परायणता सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदत्त कर जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार को सम्मानित किया l
    सम्मान समारोह अवसर को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने कहा की पुलिस विभाग का जो कार्य है वह कार्य हमने किया है मुझे ख़ुशी इस बात की है की इस जिले की जनता बहुत अच्छी है जो आपसी मेलजोल , साम्प्रदायिक एकता एवं भाईचारा रखते हुए शांति स्थापित करने में जो एक मिसाल पेश की है वह तारीफे काबिल है l आपकी संस्था द्वारा मुझे सम्मानित किया मै आप लोगो का बहुत बहुत आभारी हूँ l सम्मान पत्र का वाचन व् कार्यक्रम का संचालन संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने किया l उक्त सम्मान समारोह अवसर पर, संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , संरक्षक एवं सलाहकार डॉ फौजिया सोडावाला ,कार्यकारिणी सदस्य डॉ हर्ष वर्मा , डॉ रमेशशर्मा धुँआधार ,शोभा चौधरी , सुनील सलूजा , रविन्द्र महाजन , आर एस ठाकुर , रजनी गट्टानी , देवचंद शर्मा ,आशा तिवारी , अरुण जोशी ,मनोज तीर्थानि, विवेक हकीम , विनय सूर्यवंशी उपस्थित थे l

  • भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रेल स्थापना दिवस पर कार्यालय का भूमिपूजन

    भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रेल स्थापना दिवस पर कार्यालय का भूमिपूजन

    फहराया भाजपा ध्वज
    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस द्वारा 35 लाख की राशी से परिसर में शेड निर्माण कार्यप्रारंभ एवं मंच वअन्य कार्य हेतू धोषणा की गई
    बुरहानपुर । दिनांक 6 अप्रैल 2026 सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा ध्वज फहराया जाकर एवं मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन जी यादव ,प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल, म.प्र. एवं छत्तिसगढ के क्षेत्रिय संगठन महामंत्री श्री अजय जी जामवाल, जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम जी सिलावट ,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन जी द्वारा नवीन पार्टी कार्यालय का कार्य प्रारंभ वर्चुअल किया गया। जिसका लाईव प्रसारण आयोजन स्थल पर हुवा। वही भारत रत्न स्व. श्री अटलबिहारी जी वाजपेयी के समाधी स्थल पर पहुच सभी जनप्रतिनिधीयों ,जिला, मंउल, मोर्चा पदाधिकारीयों ,कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्वॉजली अर्पित की। तथा कार्य आरंभ करने कुदाली चलाकर निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में आगन्तुको का तिलक लगाकर पजीयन किया गया एवं शुभारम्भ दीप प्रजवलन,वंदे मातरम के गायन से हुवा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना अवसर 1980 के साक्षी बने भाजपा कार्यकर्ताओं/नेताओं का शॉल/श्रीफल एंव पुष्पहारो से स्वागत सम्मान , सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजती किया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी करते हुवे मिठाई खिलाकर मुॅह मिठा कराया गया।
    भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय भूमिपुजन समारोह को लाईव प्रसारण में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन जी यादव,क्षेत्रिय संगठन महामंत्री श्री अजय जी जामवाल ने 17 जिले संगठन पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधीयों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे स्थापना दिवस,ध्वजारोहणएवं कार्यालय भूमिपुजन एवं लोकार्पण की बधाई एवं शुभकामनाए दी। भाजपा के इतिहास एवं उसकी कार्यप्रणाली तथा कार्यकर्ताओं के पार्टी कार्य में सतत लगे रहने और परिश्रम की जमकर संभावना करते हुवे राष्ट्र प्रथम की अवधारणा को आत्मसात करने एवं लाककल्याण के कार्य में लगे रहने का आव्हान करते हुवे आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी एक मजबुत नेतृत्व के रूप में देश व दुनिया के समक्ष राष्ट्र को वैभवशाली बनाने मे लगे है,वही प्रदेश सरकार उनके साथ विकास के नए आयाम बनाते हुवे विकसीत 2047 के भारत के निर्माण के लक्ष्य को ,सपने को हासील करने का संकल्प दौहराया।
    बुरहानुपर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजीत भव्य एवं विशाल कार्यक्रम में निमाड संभागीय प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा जी, जिला प्रभारी श्री क्षितिज भट्ट जी,जिला अध्यक्ष श्री डॉ मनोज माने जी, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी,प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व मंत्री एवं बुरहानुपर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ,नेपानगर विधायक मंजु राजेन्द्र दादु , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को जी ,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल जी , पूर्व विधायक एवं प्रदेश अनुसूचित जाती मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री मनोज लधवे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन ,जनपद अध्यक्ष प्रदीप पाटील, उपाध्यक्ष आशा विनोद पाटील,खकनार जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे,पावरलुम फेडरेश अध्यक्ष जयंती नवलखे , पूर्व विघायक रामदास शिवहरे,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिलिप जी श्रॉफ, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी श्री विरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्री गौपाल चौधरी, जिले महामंत्री श्री चिंतामन महाजन, श्री ईश्वर चौहान, श्री संजय जाधव व समस्त जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारीयों की गरिमामय उपस्थिति मे जिला कार्यालय का कार्य प्रारम्भ किया गया। जिसके साक्षी बुरहानपुर जिलेभर के असंख्य कार्यकर्ता बने और उन्होने इस अवसर पर गौरवान्वित अनुभव किया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया कि क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी द्वारा 20 लाख की राशी से परिसर में शेड निर्माण कार्यप्रारंभ एवं 15 लाख की राशी से मंच व अन्य कार्य हेतू घोषणा की गई। जिसका कर्तल ध्वनी से उपस्थित जनप्रतिनिधीयों एवं कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर स्वागत किया। श्री माने ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रेल को हम सब मनाते चले आए है। इस बार भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओ का सपना कार्यालय हो अपना प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन जी यादव ,प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल , प्रदेश क्षेत्रिय संगठन महामंत्री श्री अजय जी जामवाल द्वारा प्रदेश के 17 जिलो में बुरहानपुर को भी शामील कर वर्चुअल कार्यप्रारम्भ करने से आज हम सब गौरवान्वित अनुभव कर रहे है। आपने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया।
    भारतीय जनता पार्टी के स्थापना 1980 के साक्षी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मान :- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना 1980 के साक्षी देवतुल्य कार्यकर्ता अधिवक्त्ता ज्ञानेश्वर जी मोरे, अधिवक्त्ता श्री अरूण जी शेन्डे, जगदिश जी कपुर , प्रकाश जी कानुगो, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, श्री वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिलिप भाई श्रॉफ,हीरालाल बडगुजर, कैलाश जी पारीक, गोकुल प्रजापती, पूर्व महापौर अतुल भाई पटेल, दिपक जी अग्रवाल, श्री विजय जी कार्ले का शॉल,श्रीफल एवं पुष्पहार द्वारा स्वागत ,सम्मान उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।
    उपरोक्त जानकारी देते हुवे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश गुलबचंद पूर्वे ने बताया कि कार्यक्रम का शानदार संचालन जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन द्वारा एवं आभार महामंत्री ईश्वर चौहान ,संजय जाधव द्वारा माना गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधिगण, जिला, मण्डल ,मोर्चा के पदाधिकारी,भाजपा जिला मंत्री श्री सुनिल वाद्ये, महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती उमा कपुर,जिला सह कोषाध्यक्ष प्रदीप जी कसेरा कार्यालय प्रभारी विपुल जी कानुगो, कार्यालय मंत्री करण प्रजापती,युवराज महाजन, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य उपस्थिति थे।

  • मूकबधिर अंध विद्यालय के 51 छात्र छात्राओं ने परीक्षा देकर शत प्रतिशत परीक्षा उत्तीर्ण कर शाला का नाम किया रोशन

    मूकबधिर अंध विद्यालय के 51 छात्र छात्राओं ने परीक्षा देकर शत प्रतिशत परीक्षा उत्तीर्ण कर शाला का नाम किया रोशन

    बुरहानपुर। जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय के 2025-26 का पहली से लेकर 8 वी तक के अध्यनरत बच्चो का परीक्षा परिणाम ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ,सचिव महेंद्र जैन एवं शाला विकास समिति के चेयरमेंन प्रशांत तिवारी ,व बच्चो के पालकों एवं शाला के प्राचार्य देविदास चौहान व् अन्य स्टाफ की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किया l वर्तमान में ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने बताया की 61 बच्चो में से 51 बच्चो ने पहली से आठवी तक के परीक्षा में भाग लिया एवं सभी के सभी 51 बच्चे उत्तीर्ण हुए l 10 बच्चो से सम्पर्क साधने के बाद में भी शाला में लगातार अनुपस्थिति व् परीक्षा में सम्मिलित ना होना यह शाला के लिए चिंता का विषय है l
    ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन ने बताया की पाचवी बोर्ड परीक्षा में मूकबधिर अंध विद्यालय के अंतर्गत विवेक किशोर पाटिल 78 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान ,आठवी बोर्ड परीक्षा में विजय कांतिलाल ने 76 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी तरह पहली कक्षा में मिलिद योगेश ने 82 %, दूसरी कक्षा में मिज्बा तस्लीम 67 % ,तीसरी कक्षा में मो. अबू बकर 81 % ,कक्षा चौथी में नितेश दिगम्बर 72 %, कक्षा छटवी में मो. नवाज नूर ने 65 % एवं कक्षा सातवी में आलिया शेख शब्बीर ने 84 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है l जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट मूकबधिर अंध विद्यालय के आधार स्तम्भ व संस्थापक अध्यक्ष सुरेश भाई श्रॉफ ने उपरोक्त उपलब्धी पर समस्त बच्चो ,पालको शाला के शिक्षको व वर्तमान बॉडी को बहुत बहुत बधाई व् शुभकामनाए दी l
    परीक्षा परिणाम घोषणा अवसर को संबोधित करते हुए शाला विकास समिति के चेयरमेंन प्रशांत तिवारी ने कहा की 51 छात्र छात्रा परीक्षा में सम्मिलित होने के बाद 51 छात्र छात्राओं का उत्तीर्ण होना इस बात को सिद्ध करता है की शाला के आदरणीय गुरुजन अपनी मेहनत से इस देश के होनहार दिव्यांग बच्चो को आगे बढाने में भरसक प्रयासरत है l परीक्षा परिणाम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने समस्त शाला के बच्चो को एवं बच्चो के पालको को बधाई दी और कहा की यही बच्चे आगे चलकर पढ़ लिखकर इस देश का नाम रोशन करेगे l कार्यक्रम का संचालन शाला के उपप्राचार्य चन्द्रकांत पाटिल ने किया l इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक पंकज शाह , शिक्षिका वर्षा महाजन ,प्रमिला महाजन , पुष्पा महाजन , भाग्यश्री वाघमारे , शिक्षक धर्मेन्द्र भंडारी , शाला प्रबधंक नवनीत लाल चौधरी , लेखापाल श्याम निकम , ओपरेटर आकाश चौधरी उपस्थित थे l उपरोक्त जानकारी व् आभार शाला विकास समिति चेयरमेन प्रशांत तिवारी ने माना l

  • भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस, कार्यालय का होगा भूमिपूजन

    भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस, कार्यालय का होगा भूमिपूजन

    घर घर फहराया जाएगा भाजपा ध्वज
    बुरहानपुर । दिनांक 6 अप्रैल 2026 सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस, नवीन पार्टी कार्यालय का कार्य प्रारंभ एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।
    उपरोक्त जानकारी देते हुवे भाजपा जिला महामंत्री सर्वश्री चिंतामन जी महाजन , ईश्वर जी चौहान एवं संजय जी जाधव ने बताया कि दिनांक 6 अप्रैल 2026 सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। जिला कार्यालय स्थित भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी जी वाजपेई के अटल स्मृति स्थल परिसर बुरहानपुर पर नवीन पार्टी कार्यालय का कार्य प्रारंभ एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन
    भी होगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से जिला कार्यालय पर होंगे। जहाँ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण होगा ।

    आपने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश के लोकप्रिय ,यशस्वी मुख्यमंत्री मा.श्री मोहन यादव जी , प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री हेमंत खंडेलवाल जी, प्रभारी मंत्री मा. श्री तुलसीराम सिलावट जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मा. श्री अखिलेश जैन जी वर्चुअल रहेंगे। संभाग प्रभारी मा. श्री सुरेंद्र शर्मा जी, जिला प्रभारी मा. श्री क्षितिज भट्ट जी , जिला अध्यक्ष मा. श्री डॉ मनोज माने जी , सांसद मा. श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी, विधायक द्वय मा. श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी व मा. सुश्री मंजू दादू जी , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को जी , महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल जी व समस्त जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारीयों की गरिमामय उपस्थिति मे जिला कार्यालय का कार्य आरम्भ किया जाएगा ।

    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधिगण, समस्त कार्यकर्ता,जिला, मण्डल , मोर्चा के पदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं गणमान्य भरी संख्या में उपस्थिति रहेंगे।

  • बुरहानपुर हेरिटेज वॉक का सफल आयोजन, ऐतिहासिक धरोहरों से हुआ साक्षात्कार

    बुरहानपुर हेरिटेज वॉक का सफल आयोजन, ऐतिहासिक धरोहरों से हुआ साक्षात्कार

    बुरहानपुर। दारुस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, बुरहानपुर (रजिस्टर्ड) के स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 अप्रैल, रविवार को “बुरहानपुर हेरिटेज वॉक” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे शनवारा स्थित शौकत मैदान से हुई, जिसमें शहर के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    इस हेरिटेज वॉक का उद्देश्य बुरहानपुर की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से लोगों को परिचित कराना तथा विशेष रूप से युवाओं में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना रहा। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने शहर की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों शाही जामा मस्जिद, जनता हमाम, पाईंन बाग और आहू खाना का भ्रमण किया और उनके इतिहास, स्थापत्य कला एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
    पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुभवी गाइड्स मोहम्मद नौशाद सर और हरीस अंसारी सर के मार्गदर्शन में किया गया, जिन्होंने प्रत्येक स्थल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को रोचक और ज्ञानवर्धक तरीके से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ काफिले में चलते हुए सभी नियमों का पालन किया तथा ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता और सम्मान का विशेष ध्यान रखा।
    इस अवसर पर आयोजकों ने अपने विचार भी व्यक्त किए।
    मोहम्मद नौशाद सर ने कहा, “बुरहानपुर की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।”
    हारिस अंसारी सर ने अपने संदेश में कहा, “हमारा उद्देश्य केवल भ्रमण कराना नहीं, बल्कि इतिहास को समझने और उससे सीखने की प्रेरणा देना है। हमें उम्मीद है कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित होते रहेंगे।”
    संस्था के चेयरमैन तनवीर रज़ा बरकाती ने कहा, “दारुस्सुरूर सोसाइटी पिछले 10 वर्षों से सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में कार्यरत है। यह हेरिटेज वॉक हमारी उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे समाज में जागरूकता और अपने शहर के प्रति जुड़ाव बढ़े।”
    कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। यह हेरिटेज वॉक न केवल एक यात्रा रही, बल्कि बुरहानपुर की ऐतिहासिक आत्मा से जुड़ने का एक यादगार अनुभव भी साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन राजघाट पर हुआ, इस अवसर पर मास्टर ऐजाज़ राही, डॉ. यूसुफ खान, डॉ. अल्ताफ अंसारी, प्रो. रफीक अंसारी, पार्षद ज़हीर अब्बास, राजि़क हुसैन, मास्टर उबैदु रहमान, मास्टर इरफ़ान अंसारी आदि मोजूद थे।