Category: बुरहानपुर

  • माँ वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले में गूंजा हास्य का रंग, “महाराष्ट्र हास्य दिंडी” ने बांधा समां, ग्रामीणों व भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

    माँ वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले में गूंजा हास्य का रंग, “महाराष्ट्र हास्य दिंडी” ने बांधा समां, ग्रामीणों व भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

    बुरहानपुर। आदिशक्ति माँ वाघेश्वरी में की पावन कृपा से ग्राम धामनगांव में आयोजित माँ वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला इन दिनों भक्ति, संस्कृति और जनसमागम का केंद्र बना हुआ है। मेले में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण व्याप्त है।
    इसी क्रम में आयोजित “महाराष्ट्र हास्य दिंडी” कार्यक्रम ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। इस विशेष प्रस्तुति में प्राध्यापक रूपेश ठाकुर एवं भारूडे रत्न शरद काकडे ने अपनी उत्कृष्ट हास्य कला, व्यंग्य और लोकशैली से उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके चुटीले संवादों और जीवंत प्रस्तुति पर दर्शक देर तक ठहाके लगाते रहे।
    कार्यक्रम के दौरान कई रोचक प्रसंगों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। एक प्रस्तुति में ग्रामीण जीवन की सरलता और बदलती जीवनशैली पर व्यंग्य करते हुए कलाकारों ने ऐसा हास्य प्रस्तुत किया कि पूरा पंडाल तालियों और हंसी से गूंज उठा। वहीं एक अन्य प्रसंग में सामाजिक कुरीतियों और दिखावे पर कटाक्ष करते हुए संदेशपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने लोगों को हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर किया।
    इसके अलावा परिवार और समाज के रिश्तों पर आधारित संवादों को कलाकारों ने इतनी सहजता से प्रस्तुत किया कि हर दर्शक खुद को उससे जुड़ा हुआ महसूस करता नजर आया। कलाकारों की संवाद अदायगी, चेहरे के हाव-भाव और लोकभाषा के प्रयोग ने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भक्तों की उपस्थिति रही। पूरे मेला परिसर में उत्साह, उमंग और हंसी का वातावरण देखने को मिला।
    मेला परिसर में एक ओर माँ वाघेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की निरंतर भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी ओर झूले, दुकानों, खान-पान स्टॉल एवं ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लिए मेले में विशेष आकर्षण मौजूद हैं।

    इस अवसर पर मेले की आयोजक एवं क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मेला भव्यता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिल रही है।
    माँ वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक समृद्धि और ग्रामीण विकास का भी सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में भी मेले में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनका लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को मिलेगा।

  • चेटीचंड महोत्सव के पवन अवसर पर सिंधी समाज के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह

    चेटीचंड महोत्सव के पवन अवसर पर सिंधी समाज के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह

    बुरहानपुर। सूर्य पुत्री ताप्ती सरिता के पावन तट पर बसे ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर मे श्री भगवान झूलेलाल जी का जन्म दिवस उत्सव बड़े ही श्रद्धा विश्वास और उल्लास आनंद एवं आस्था से मनाया गया इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चक्कर भाटा के संत सांई लाल दास जी भी बुरहानपुर नगरी में पधार कर अपने अमृत वचनों आशीर्वाद दिया साथ ही संत लाल दास जी बुरहानपुर जिले के सिंधी समाज के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया इस अवसर पर सिंधी समाज के गौरव एवं सिंधु रत्न मुख्य अतिथि

    माननीय विधायक भोपाल श्री भगवान दास सबनानी जी
    विशेष अतिथि माननीय भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र राज्य के प्रदेश अध्यक्ष नागपुर निवासी श्री वीरेंद्र कुकरेजा जी तथा भारतीय सिंधु सभा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री गुलाब ठाकुर जी एवं प्रख्यात समाजसेवी माननीय माधव दास भोजवानी बुरहानपुर नगर पालिका निगम की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे भारतीय जनता पार्टी के युवा और ऊर्जावान नेता अमित मिश्रा सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटील इस गरिमामय में समारोह में सम्मिलित होकर समारोह को गोरांवित किया
    संत श्री लाल दास जी के पावन प्रवचनों के उपरांत अनेक लजीज एवं स्वादिष्ट व्यंजनों से युक्त सिंधी फूड फेस्टिवल पूर्णत निशुल्क का भी आयोजन किया गया इस भव्य एवं दिव्यआयोजन में बुरहानपुर जिले के समस्त सिंधी परिवारों ने सम्मिलित होकर आयोजन को सफल और सार्थक बनाया फूड फेस्टिवल का लुफ्त और आनंद उठाया

  • 8 वीं क्लास में प्रणिता तायड़े ने 85 प्रतिशत हासिल कर प्रथम स्थान पाया

    8 वीं क्लास में प्रणिता तायड़े ने 85 प्रतिशत हासिल कर प्रथम स्थान पाया

    बुरहानपुर । बुधवार को कक्षा 5वीं व 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
    जिसमें ज्ञान प्रबोधिनी स्कूल शाहपुर में कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 8 वीं में प्रणिता सतीश तायड़े ने 85.65 % लाकर विद्यालय में प्रथम श्रेणी हासिल कर आठवीं क्लास पास किया
    प्रणिता सतीश तायड़े ने शाला में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर दादा मोहन तायड़े पापा सतीश तायड़े अंकल आशीष तायड़े ने उनके उज्वल भविष्य की कामना कर बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर अभिवादन किया

  • एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अर्चना चिटनिस ने किया वृक्षारोपण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अर्चना चिटनिस ने किया वृक्षारोपण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस के पावन अवसर पर जिले के ग्राम ईच्छापुर स्थित वन परिक्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
    कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस दौरान औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में सार्थक पहल की गई।
    इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) ने स्वयं पौधारोपण कर कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें केवल वृक्षारोपण ही नहीं करना है, बल्कि अपनी मिट्टी को भी संभालना है, क्योंकि स्वस्थ मिट्टी ही हरियाली और जीवन का आधार होती है। यदि हम मिट्टी, जल और वन संपदा का संरक्षण करेंगे, तभी आने वाली पीढि़यों को सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के जन्मदिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत किया गया यह वृक्षारोपण केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति हमारी श्रद्धा, जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। आइए हम सभी मिलकर पौधे लगाएं, उनकी देखभाल करें और अपनी धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लें।
    कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्रीमती चिटनिस ने पौधों की देखभाल, सिंचाई एवं संरक्षण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया, ताकि लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर क्षेत्र को हराभरा बना सकें।
    इस अवसर पर सभी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    यह आयोजन न केवल एक सामाजिक गतिविधि रहा, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और “हरित मध्यप्रदेश” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।
    पौधारोपण के दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता सूर्यवंशी, वन विभाग के एसडीओ अजय सागर, लक्ष्मण पवार, वामन माली, रामभाउ दबंगे, गणेश महाजन, विजय चौधरी, देवानंद पाटिल, पवन पवार, कृष्णकांत तायड़े एवं रामभाउ पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • 24 मार्च विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

    24 मार्च विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

    टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण एंव टीबी मुक्त भारत की शपथ का आयोजन किया गया।

    बुरहानपुर। आज दिनांक 24 मार्च 2026 को विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्घाटन माननीय महापौर महोदय श्रीमती माधुरी अतुल पटेल जी एवं श्री डॉ. दीपक वाभले सांसद प्रतिनिधि एवं सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा के द्वारा किया गया ।

    कार्यक्रम में 100 दिवसीय विशेष अभियान उच्च जोखिम क्षेत्र,निर्माण स्थल, छात्रावास ,औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष रूप से टीबी की स्क्रीनिंग हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन के माध्यम से की जाएगी ,साथ सभी का रक्तचाप , शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी ।
    अभियान के दौरान टीबी के लक्षण वालें मरीजों को ढूंढा जाएगा एवं इलाज की पूर्ण अवधि में निशुल्क इलाज, निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 1000 प्रति माह राशि एवं फूड बास्केट वितरित किया जाएगा । साथ ही जिले में टीबी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।
    कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा 20 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया।
    महापौर ने सभी से अपील की है कि सभी लोग निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेवे, एवं उन्हें फूड बास्केट वितरित करे। इस दौरान टीबी मुक्त भारत हेतु निक्षय शपथ भी ली गई। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दर्पण टोके सिविल सर्जन, डॉ. भूपेंद्र गौर आरएमओ, डॉ मुमताज अंसारी सर्जिकल स्पेशलिस्ट , टीबी मरीज एवं सभी टीबी स्टाफ उपस्थित रहे । आभार श्री विजय सोनी द्वारा माना गया।

  • मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से सामाजिक कलंक ,अंधविश्वास, भ्रांतियां या गलत धारणाओं को दूर किया जा सकता है

    मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से सामाजिक कलंक ,अंधविश्वास, भ्रांतियां या गलत धारणाओं को दूर किया जा सकता है

    बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की मनकक्ष (Mental Health Cell) टीम द्वारा आदिवासी बाहुल्य ग्राम बोरी बुजुर्ग ग्राम पंचायत में एक व्यापक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनमानस को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम, आत्महत्या की रोकथाम एवं गर्भवती माताओं के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
    कार्यक्रम के दौरान डॉ. नयन मालवीय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी मानसिक बीमारियों को अंधविश्वास, जादू-टोना एवं रूढ़िवादिता से जोड़कर देखा जाता है, जिससे लोग सही उपचार से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “जिस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य आवश्यक है, उसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य भी जीवन का महत्वपूर्ण आधार है।”
    मनकक्ष प्रभारी श्रीमती सीमा डेविड द्वारा गर्भवती माताओं के लिए प्रसव पूर्व मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता एवं महत्व पर विशेष जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान तनाव एवं चिंता का प्रभाव माँ और शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर पड़ता है, इसलिए इस समय मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।
    कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 एवं मनहित एप की जानकारी दी गई, जिससे वे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में घर बैठे 24 घंटे निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
    नर्सिंग ऑफिसर कुमारी विनीता खातरकर द्वारा नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
    पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल द्वारा भी ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया।
    इस कार्यक्रम मे बोरी बुजुर्ग सरपंच किशन सोलंकी,सचिव शोभाराम परमार, मनीष पगारे पंचायत सदस्य एवं, एफिकोर संस्था से निलेश तिमोती, एएनएम श्रीमती आशा जमरा,आशा कार्यकर्ता गौरा सोलंकी सोनिया डावर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीता मालवीय, शैला सोनी ,मीनाक्षी सोनी ,अनीता सोलंकी ,आशा सुपरवाइजर जाहबा अलावे, शीला जमरे , एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। *इसके साथ ही एचपीवी टीकाकरण के महत्व एवं आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य -ग्रामीण क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य का समर्थन एवं जागरूकता बढ़ाना एवं बढ़ते तनाव, चिंता, आत्महत्या एवं नशे के सेवन के मामलों को कम करना तथा गर्भवती महिलाओं में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को घटाना रहा।

  • शहीद दिवस के 95 वर्षगाँठ पर युवाओं ने श्रमदान व पद यात्रा कर श्रध्दांजलि दी

    शहीद दिवस के 95 वर्षगाँठ पर युवाओं ने श्रमदान व पद यात्रा कर श्रध्दांजलि दी

    बुरहानपुर। मेरा युवा भारत बुरहानपुर व्दारा दिनांक 23 मार्च 2026 को सुबह 9.00 से शहीद – ए – आजम, भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव को याद करते हुए नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर पर कार्यक्रम किया, जिला युवा अधिकारी व निदेशक, मोनिका चौधरी मेडम ने बताया कि हमारी आजादी से पहले दिनांक 23 मार्च 1931 को यह तीनों विरशहीद तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों को लौहार केन्द्रीय जेल में फासी व्दारा मृत्युदंड दिया गया आज हम लोग उन की इस महान बलिदान को याद करते हुए ग्राउण्ड की सफाई व पदयात्रा स्टेडियम से रास्तीपुरा, सबस्टेशन, शनवारा, सेवा सदन कालेज से हो कर स्टेडियम पर ही समाप्त हुई। कार्यक्रम में कु. ज्ञानेश्वरी दागे, (अधिवक्ता) ने युवाओं का मार्ग दर्शन किया, इस अवसर पर प्रशिक्षक, आसिफ कुरैशी, चेतन सर, उमेश कुमार कोष्टा जी, एजाज अंसारी आदि भी शामिल हुए।

  • संस्कार और भक्ति का संगम: विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा भगवद गीता शिक्षण वर्ग सम्पन्न

    संस्कार और भक्ति का संगम: विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा भगवद गीता शिक्षण वर्ग सम्पन्न

    बुरहानपुर। द्वादश अध्याय के श्लोक, त्रिकाल संध्या एवं प्रार्थनाओं का कराया गया अभ्यास
    कुछ दिनों पूर्व बुरहानपुर विप्र नारी की सौ. समता शेखर बोहरा द्वारा भगवद गीता शिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस वर्ग में बच्चों को भगवद गीता के द्वादश (12वें) अध्याय के श्लोकों का शुद्ध उच्चारण एवं उनका भावार्थ समझाया गया।
    कार्यक्रम के दौरान माँ शारदा की आराधना, सूर्य देव की आराधना, भगवान नारायण की प्रार्थना तथा जीवन में उपयोगी महत्वपूर्ण श्लोकों का अभ्यास भी कराया गया। साथ ही बच्चों को त्रिकाल संध्या एवं प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से संस्कार एवं भक्ति का संदेश दिया गया।
    इस शिक्षण वर्ग में कुल 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया बच्चे बोहोत उत्साह लिया इसे देखते हुए विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था बुरहानपुर द्वारा निर्णय लिया गया के सभी जगह के बच्चे गीता का ध्यान प्राप्त करें इसलिए बोहोत जल्दी अगली क्लास ली जाएगी और गीता के ज्ञान को बच्चों में आत्मसात किया जाएगा।
    प्रतिभागी विद्यार्थियों के नाम:
    चैतन्य, चिन्मय, देवांशी, ब्रितांशी, हेत्विक, जानवी, कुनिका, कुश, माधव, पूर्वी, आयुष, आराध्या, बिट्टू, प्रतीक्षा, रद्धि, दर्शिका, आंशिक, प्रखर, प्रीति
    अंत में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ बच्चों ने गीता पाठ सीखने से उनमें क्या बदलाव महसूस किया ये बताया,जिसका समापन कल हुआ समापन में की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी पायल अवस्थी, आध्यात्मिक विभाग अध्यक्ष अमिता शुक्ला, गीता अध्यापिका समता बोहरा,राखी दीक्षित, शिखा शर्मा और कीर्ती मिश्रा आदि ने बच्चों को बांसुरी और मोरपंख का वितरण कर समापन किया गया।

  • मेक्रो विज़न एकेडमी की अंतिम प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हजारो विद्यार्थी

    मेक्रो विज़न एकेडमी की अंतिम प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हजारो विद्यार्थी

    बुरहानपुर स्थित प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान मेक्रो विज़न एकेडमी में 2026-27 सत्र के लिए अंतिम प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए देश भर से हजारों विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ एकेडमी पहुंचे।
    भारी भीड़ और उत्साह के साथ प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह से ही कैंपस में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का जमावड़ा लग गया था। हजारों की संख्या में आए परीक्षार्थियों के कारण कैंपस में मेले जैसा माहौल रहा।
    एकेडमी ने इस सत्र के लिए अंतिम प्रवेश परीक्षा 22 मार्च 2026 घोषित की थी। इससे पहले 4 और 18 जनवरी को भी प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की गई थी।

    यह परीक्षा कक्षा 1 से 11वीं तक के विभिन्न वर्गों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, गणित, विज्ञान और भाषा विषयों का परीक्षण किया गया। विद्यार्थियों का आना, क्रोनोस्फीयर का भ्रमण करना और साथ ही स्कूल फोर्म भरना और पैराडाइज विंग में परीक्षा देना, कुछ समय में ही परीक्षा परिणाम घोषित करना, स्कूल के वालेंटियर द्वारा स्कूल का भ्रमण कराना जिसमें पेटल्स होस्टल, पैराडाइज होस्टल, उड़ान होस्टल, पेशन होस्टल और विशेष रूप से गर्ल्स के लिए डिवाइन होस्टल, अत्याधुनिक तकनीक से लैस क्रोनोस्फीयर और जोश क्लब तथा स्कूल की व्यवस्था और सुख – सुविधाओं के साथ हर क्लास में स्मार्ट बोर्ड और साथ ही कक्षा कक्ष को देखकर अभिभावकों की आंखों में अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।

    सभी अभिभावकों को स्कूल में बने देश के सबसे बड़े ओडोटोरियम अनहद आनंद में मेक्रो विज़न एकेडमी के चैयरमैन और अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश चौकसे ने सभी अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। सुबह से लेकर शाम तक अभिभावक और विद्यार्थियों का आवागमन जारी रहा। चयनित विद्यार्थियों को एकेडमी के आवासीय और गैर आवासीय विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं (JEE, NEET आदि) की तैयारी के साथ – साथ एकेडमिक शिक्षा का शानदार अवसर मिलेगा।
    हाल ही में एकेडमी के छात्रों ने JEE Main 2026 और हर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने 99 से अधिक परसेंटाइल हासिल किए हैं। ऐसी अनेक सफलताओं के कारण प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है।

  • रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा ग्राम झांझर में गौसेवा व कन्या भोज का आयोजन

    रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा ग्राम झांझर में गौसेवा व कन्या भोज का आयोजन

    बुरहानपुर। रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार, दिनांक 22 मार्च 2026 को झांझर स्थित गौशाला में एक प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 90 गायों के लिए हरा पालक, मेथी, पत्ता गोभी एवं खरबूज , गुड आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर क्लब के सदस्य अपने परिवार सहित गौशाला पहुंचे और बच्चों के हाथों से गायों को हरा चारा खिलाकर उन्हें गौसेवा एवं दान का महत्व समझाया।

    नवरात्रि के पावन अवसर पर गौशाला के आसपास रहने वाले लगभग 250 जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के लिए गर्म भोजन (कन्या भोज) की भी व्यवस्था की गई। बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा गयाऔर गिफ्ट दिये गये । साथ ही आइसक्रीम खिलाई गई ।जिससे उनके चेहरे पर विशेष प्रसन्नता देखने को मिली।
    अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि आज हमने सभी बच्चों के लिये पोलाद सरिया कंपनी एवं आर टी मिल्स के सहयोग से एक विशेष वैन के माध्यम से प्रोजेक्टर द्वारा बच्चों को अंतरिक्ष, एस्ट्रोनॉट और तारामंडल से संबंधित रोचक जानकारी एवं दृश्य दिखाए गए, जो बच्चों के लिए एक अनूठा और यादगार अनुभव रहा। इसके साथ ही सभी बच्चों को चॉकलेट, एवं चिप्स भी वितरित किए गए।
    इस सेवा प्रकल्प के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. हितेश देवकर तथा को-चेयरमैन रो. श्याम आडवाणी रहे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया।
    क्लब के सदस्यों ने अपने बच्चों को भी साथ लाकर उन्हें सेवा, दान और मानवता के संस्कारों से परिचित कराया, जो इस आयोजन की विशेष उपलब्धि रही।
    सचिव प्रिंस सेठिया ने बताया कि रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा समाज सेवा, गौसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अमर पोहनी, गोल्डी कामरानी, निखिल पोद्दार ,मेघा भिड़े, अंकित शाह, राजू सोनी सहित अन्य सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुवे।