Category: बुरहानपुर

  • अर्चना चिटनिस ने ताजबाग-अंसार नगर में 28 लाख से सड़क व नाली निर्माण का किया भूमिपूजन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

    अर्चना चिटनिस ने ताजबाग-अंसार नगर में 28 लाख से सड़क व नाली निर्माण का किया भूमिपूजन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

    बुरहानपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 26, राजेंद्र प्रसाद वार्ड अंतर्गत ताजबाग-अंसार नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने लगभग 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीमेंटीकृत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्य के प्रारंभ होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल मानी जा रही है।

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
    इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल का भव्य स्वागत किया। नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
    इस परियोजना के तहत लगभग 24 लाख रुपए की लागत से उच्च गुणवत्ता वाली सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा, वहीं जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 4 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य भी स्वीकृत किया गया है। सड़क एवं नाली निर्माण का यह संयुक्त कार्य क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देगा।
    ताजबाग-अंसार नगर के हाजी हमीद खान काटनवाले, सैयद तारीक एवं मो.अकिल सहित क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि वे वर्षों से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। बरसात के दिनों में यहां की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती थी। सड़क पर कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए यह मार्ग अत्यंत कष्टदायक हो जाता था।
    भूमिपूजन के अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क एवं नाली निर्माण जैसे कार्य सीधे तौर पर नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाते हैं और ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ एवं समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
    *नागरिकों ने की सराहना, बताया संवेदनशील जनप्रतिनिधि*
    इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की। नागरिकों ने कहा कि उन्होंने आज तक इतनी सक्रिय, जागरूक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि नहीं देखी, जो हर समस्या को गंभीरता से लेकर त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहती हों। उन्होंने कहा कि श्रीमती चिटनिस “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात ताजबाग-अंसार नगर के एक बड़े हिस्से के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा, आवागमन सुगम होगा तथा जलभराव की समस्या से स्थायी राहत प्राप्त होगी। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी।
    इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, संभाजीराव सगरे, धनराज महाजन, गौरव शुक्ला, अबरार अहमद, रितेश सरोदे, एजाज अशरफी, चिंतामन महाजन, कैलाश पारिख, रुद्रेश्वर एंडोले, अजहर उल हक, अब्दुल शाहिद, शोएब औलिया, हाजी हमीद खान काटनवाले, सैयद तारीक, मोहम्मद अकील, मो.अहफाज, सैयद राशिद एवं आरिफ हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी से, मां एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है! मनकक्ष विभाग

    मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी से, मां एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है! मनकक्ष विभाग

    बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के एसएनसीयू मातृ वार्ड नई बनी मां एवं नवजात शिशु के लिए ( शारीरिक एवं मानसिक) स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया!* *प्रसव के बाद का समय माँ और नवजात शिशु दोनों के लिए अत्यंत संवेदनशील होता है।* *इस दौरान माँ को शारीरिक कमजोरी के साथ-साथ मानसिक तनाव, चिंता, चिड़चिड़ापन एवं अवसाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उनके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।*
    नवजात शिशु के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम आहार है, जो उसके पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं विकास के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही स्वच्छता एवं समय पर टीकाकरण भी आवश्यक है।*
    *इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं परिजनों को प्रसवोत्तर देखभाल एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।* *किसी भी तनाव या समस्या की स्थिति में मनहित एप, टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 तथा प्रसव के बाद मां एवं नवजात शिशु के लिए सहायता हेतु 08047093147 पर संपर्क कर निःशुल्क एवं गोपनीय सहायता प्राप्त की जा सकती है।* **आयोजन केयर कैंपियन प्रोग्राम सीसीपी,एफसीसी एवं पीएमएच के अंतर्गत किए जा रहे हैं!*जिसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाना एवं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों को कम करना है!*
    *परिवार का सहयोग माँ और शिशु के स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है।* कार्यक्रम में जिला केयर कंपेनियम प्रोग्राम प्रभारी श्री अनूप सिंह राजपूत,श्रीमती सुषमा झरवड़े ,सीमा डेविड,कविता पवार ,विनीता खातरकर, रूपेश महाजन एवं माताएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे!*

  • नवागत पदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विधि सक्सेना से पैरालीगल वालेनटियर्स ने की सौजन्य भेंट व् किया भावभीना स्वागत

    नवागत पदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विधि सक्सेना से पैरालीगल वालेनटियर्स ने की सौजन्य भेंट व् किया भावभीना स्वागत

    बुरहानपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के पैरालीगल वालेनटियर्स ने नवागत पदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना से सौजन्य भेंट कर चर्चा की एवं भावभीना स्वागत किया । भेट दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया ने कहा कि हम सबको साथ में लेकर कार्य कर माननीय न्यायालय की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे हुये जरूरतमंद पात्रधारियों को प्राप्त हो । साथ ही सामुदायिक मध्यस्थता कार्यकम पर भी कार्य करना है।
    भेंट अवसर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के प्रेमदीप सांकला व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठखंड /सचिव, वरिष्ठ पैरालीगल वालेटियर्स व कुट्म्ब न्यायालय परामर्शदाता महेन्द्र जैन, डॉ० फौजिया सोडावाला, डॉ किरण सिंह , रजनी गट्टानी ,अल्मास खान ,इस अवसर पर उपस्थित थे ।

  • बड़े गणपति मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन

    बड़े गणपति मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन

    बुरहानपुर। बड़े गणपति मंदिर से विशाल वाहन रैली निकलकर गणपति नाका से होते हुए रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से शनवारा गेट से मण्डी चौराहे से ठाकुर कांप्लेक्स के सामने से सिटी कोतवाली के सामने से शनि मंदिर से भाई साहब की हवेली होते हुए राजपुरा से न्यामतपुरा से सालासर हनुमान मंदिर के सामने से आदर्श लाॅज के सामने से रास्तीपुरा हनुमान मंदिर परिसर पर वाहन रैली का समापन होगा।
    इस वाहन रैली की अगवानी गौभक्त एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक फैज खान साहब करेंगे।
    अगले दिन हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल सुबह 9 बजे विठ्ठल मंदिर से लोधीपुरा से गाजे बाजे अखाड़े के साथ भव्य शोभा यात्रा निकलकर ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर परिसर पर पहुंचेगी ,शोभा यात्रा के हनुमान मंदिर परिसर पहुंचने के पश्चात श्रीईच्छेश्वर हनुमान जी की महा आरती होगी और प्रसादी मे विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर पर रखा गया है-मंदिर परिसर मे भजन-कीर्तन,आरती की प्रस्तुति श्री हारून खान,संजय दुबे ब्रह्मपुर द्वारा और कुमारी जाहन्वी दिघे सूरत एवं खुशबू चौकसे ब्रह्मपुर द्वारा मधुर स्वरो भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जायेगी।
    सनातन वैदिक हिन्दू धर्म-परायण जनता से आग्रह है की इस दो दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव कार्य-क्रम में अपनी सहभागिता प्रदान कर धार्मिक पुण्य लाभ प्राप्त करे।
    ट्रस्ट के ईश्वर महाजन, हेमलाल मोरे,राकेश तिवारी,बन्टी मोरे,आलोक मिश्रा,शिवकुमार पासी,राहुल पासी,पवन बारी कुन्दन भगत,चेतन महाजन,योगेश महाजन,त्र्बंक भगत,प्रदीप तिवारी,राॅकी टेलर,दिलीप सोनी
    उपरोक्त जनकारी ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के महेश चौहान ने दी

  • बिजली दारों गैस के बढ़ते दामों, एलपीजी गैस की किल्लत के विरोध मे कांग्रेस दिया ज्ञापन

    बिजली दारों गैस के बढ़ते दामों, एलपीजी गैस की किल्लत के विरोध मे कांग्रेस दिया ज्ञापन

    बुरहानपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि व अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में SDM को कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक के नेतुत्व मे ज्ञापन बुरहानपुर मे ज्ञापन सौपा गया। जिसमें रिंकू टॉकजी ने कहा कि बुरहानपुर में पावरलूमो उद्योग वैसा ही मंडी के दौर से गुजर रहा है ऊपर से प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकार मनमाने धन बिजली बिलों में गैस की टंकियां में रुपया बढ़ा दिया है जिसमें बिजली बिल और टंकियां पर हुई बढ़ोतरी से महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है हमारी सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द बढ़ोतरी वापस ली जाए अनिदा कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन करेगी

    कांग्रेस मिडिया प्रभारी तफ्फज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने जानकारी देते हुए बातया की
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के मार्गदर्शन में आमजन की समस्याओं को लेकर राज्यपाल मोहदय के नाम बुरहानपुर एस.डी.एम. को सौंपा गया

    आज हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेत्री जसलीन कीर, अनिता अमर यादव, सलीम कोटनवाला,उबेद शेख, अमर यादव,हामिद डिमांड, मुज्जु मीर, आसिफ खान,जाहिर अब्बास,शाहिद बाँदा,हाफिज मंसुरी, राकेश खत्री,कैलाश यावतकर, सोहनलाल जवरे , शेली कीर,अर्जुन जंगाले,रुस्तम शेख,मीनाक्षी महाजन,शेख आरिफ ,आशीष भगत हुजैफा मुलायम वाला ,अरुण जोशी, हेमन्त सोनवणे, असलम खान, वसीम बक्श,इमरान खान,शहज़ाद नूर,राफिक मंसूरी,विक्की वाघमारे ,राजकुमार बचवानी , अकरम पठान,,दीपक जंगाले फरीद शेख साहब बंटी मोरे सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन शामिल हुए।

  • मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम न केवल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधार करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य भी करते हैं! मनकक्ष विभाग

    मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम न केवल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधार करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य भी करते हैं! मनकक्ष विभाग

    बुरहानपुर। कॉलेज विद्यार्थियों में बढ़ते आत्महत्या के मामलों को देखते हुए जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालय धूलकोट में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    मनकक्ष प्रभारी डॉ. नयन मालवीय ने आत्महत्या के कारण, लक्षण एवं समय पर पहचान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।
    नर्सिंग ऑफिसर कुमारी विनीता खातरकर ने युवाओं में बढ़ती सोशल एंग्जायटी एवं उसके प्रबंधन के उपाय बताए।
    सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड ने मानसिक समस्याओं के समाधान, मनहित ऐप, टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं “गेटकीपर मित्र” की भूमिका पर जानकारी दी।
    शिक्षकों को काउंसलिंग सेल की आवश्यकता एवं उपयोगिता से अवगत कराया गया।
    *कार्यक्रम का उद्देश्य- विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना तथा आत्महत्या की घटनाओं को रोकना रहा।*
    *अध्यक्ष भील जनजाति एवं शिक्षा विभाग श्रीमान संतोष दागोडे ने युवाओं से समस्याओं पर खुलकर संवाद करने की अपील की।*
    कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. कन्हैया चौहान, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    *मुख्य संदेश: “जीवन अमूल्य है – हर समस्या का समाधान संवाद और सहयोग से संभव है!*

  • भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ , विधान अभिषेक व् प्रवचन होंगे

    भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ , विधान अभिषेक व् प्रवचन होंगे

    शोभायात्रा के दौरान इरान और इजराइल अमेरिका के मध्य हो रहे युद्ध में शांति स्थापित हो इस हेतु कमल टाकिज चौराहे पर विश्व शांति हेतु जैन धर्म के महामंत्र का जाप होगा l

    बुरहानपुर । जैन धर्म के 24 वे तीर्थनकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पुरे विश्व में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है l इसी परिपेक्ष में बुरहानपुर जिला श्री सकल जैन समाज द्वारा भी विभिन्न मंदिरों में 29 मार्च से 31 मार्च तक तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत 29 मार्च रविवार को समाज की प्रतिभाओ द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजस्थानी भवन में हुआ l 30 मार्च सोमवार को श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजपुरा में पूजा पाठ ,विधान अभिषेक सम्पन्न हुए जिसमे श्रीजी की शांतिधारा के आज के पुन्यार्जक विमलादेवी सुभाषचंद लुहाडिया जैन परिवार द्वारा एवं चिंतामणि कैलाशचंद पाटनी परिवार रहे l विधान एवं मुख्य कलश स्थापना के पुन्यार्जक लक्ष्मीदेवी जम्बुकुमार पहाड़िया परिवार द्वारा ,कलश स्थापना के पुन्यार्जक मोनाली सुहास हुमड ,सपना राहुल हुमड , अलका किरण हुमड , सुनीता निर्मल पाटनी रहे l दीपप्रज्वलन के पुन्यार्जक संजय शरद हुमड परिवार रहे l विधान में संगीत सानिध्य समाज के कर्मठ कार्यकर्ता व् गायक आलोक पाटोदी का रहा l

    30 मार्च सोमवार को श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर में भी विधान का आयोजन किया गया ,श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य शेखर जैन ,पंकज जैन , गौरव जैन परिवार को प्राप्त हुआ l विधान में सोधर्म इंद्र व् मंगल कलश स्थापना का सोभाग्य विमल कुमार अरिहंत कुमार पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ l श्री श्वेताम्बर शांतिनाथ जैन मंदिर के ट्रस्टी मेहुल जयराज जैन ने बताया की तिलक चौराहा मंदिर में पूजा पाठ , अभिषेक , सनात्र पूजा सम्पन्न हुई l शोभायात्रा के दौरान इरान और इजराइल अमेरिका के मध्य हो रहे युद्ध में शांति स्थापित हो इस हेतु कमल टाकिज चौराहे पर विश्व शांति हेतु जैन धर्म के महामंत्र का जाप होगा l
    श्री सकल जैन समाज के प्रमुख नरेन्द्र लुहाडिया जैन ,चन्द्रकांत भोगीलाल शाह ,किरण हुमड ,विवेक लुहाडिया जैन , पवन ठोलिया जैन , पंकज मेहता , जतनलाल सेठिया , मांगीलाल सेठिया ,ललित पन्नालाल जैन , वीरेन्द्र बडज्यात्या,दिनेश जैन , त्रिलोक जैन ने बताया की महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की शोभायात्रा आज मंगलवार को प्रातः 8 बजे श्री शांतिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर तिलक चौराहे से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजपुरा जाएगी वहा से शोभायात्रा निकलकर पांडूमल चौराहा , कमल टाकिज , गाँधी चौक , सुभाष चौक , सिटी कोतवाली से होते हुए साडी बाज़ार , फव्वारा चौक , शनि मंदिर रोड , बाई साहब की हवेली , पांडूमल चौराहे से होते हुए श्री आनंद संचेती भवन में धर्म सभा में परिवर्तित होगी l उपरोक्त जानकारी समाज के प्रमुख वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र जैन एवं प्रियल जयराज जैन द्वारा दी गई l

  • बुरहानपुर में रोटरी डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन,रोटरी क्लब द्वारा सेवा कार्यों की नई मिसाल

    बुरहानपुर में रोटरी डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन,रोटरी क्लब द्वारा सेवा कार्यों की नई मिसाल

    बुरहानपुर। रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा शनिवार को एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के माननीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री सुशील मल्होत्रा एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रूबी मल्होत्रा की आधिकारिक यात्रा संपन्न हुई। कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन्स, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में क्लब असेंबली से हुई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब की गतिविधियों, प्रोजेक्ट्स एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सदस्यों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की। इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
    इसके पश्चात गरकल मल्टी हॉस्पिटल में एक मर्चुरी बॉक्स (शव पेटी) का लोकार्पण किया गया, जो श्री सत्यनारायण तापड़िया द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में दान स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही एक बायपेप मशीन भी विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से भेंट की गई।

    शाम को ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में रोटरी क्लब द्वारा स्थापित 6 डायलिसिस मशीनों का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह सुविधा बुरहानपुर एवं आसपास के जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इन मशीनों का संचालन आल इस वेल हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। साथ ही निकट भविष्य में 4 अतिरिक्त डायलिसिस मशीनें भी शहर को उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम के दौरान रोटरी अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर की चार विशिष्ट हस्तियों—
    श्री हरिकृष्ण मुखिया,
    डॉ. पी. जी. कवीश्वर,
    श्री आनंद प्रकाश चौकसे जी ,
    एवं श्री राजेंद्र जी सलूजा—
    को उनके समाज को उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
    इसके अलावा इस वर्ष कुल 7 लोगों द्वारा किए गए नेत्रदान (आई डोनेशन) करने वाले परिवारों के परिजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन सौरभ श्रॉफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री सुशील मल्होत्रा ने रोटरी क्लब बुरहानपुर के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
    रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा किए जा रहे ये सेवा कार्य शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री प्रशांत श्रॉफ, असिस्टेंट गवर्नर प्रियल जैन के साथ-साथ दिनेश चंद तिवारी डॉक्टर गरकल प्रिंस सेठिया ,जेपी लखोटिया ,अमर पोहनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए उसके साथ ही शहर के लिए गणमान्य जन श्री राम जी तोषनीवाल चिरंजीलाल जी अग्रवाल ,डॉक्टर एमपी गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 28 मार्च शनिवार को मोमिन जमातखाना, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 28 मार्च शनिवार को मोमिन जमातखाना, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    बुरहानपुर। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. प्रवीण बोर्डे (मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल खांडेकर (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ) डॉ. दिव्येश लाड (एम. डी. मेडिसिन ), डॉ. अकरम खान और अमित नायडू (नेत्र रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया।
    सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क ECG, शुगर जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई।

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे और श्री हाजी मोहम्मद इब्राहीम के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • बुरहानपुर में 22 नवंबर को होगा मुस्लिम तेली समाज का पहला इज्तेमाई शादी (सम्मेलन)

    बुरहानपुर में 22 नवंबर को होगा मुस्लिम तेली समाज का पहला इज्तेमाई शादी (सम्मेलन)

    बुरहानपुर ।मुस्लिम तेली जमात बुरहानपुर द्वारा समाज में फिजूलखर्ची को रोकने और सामूहिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 22 नवंबर को शहर में पहली बार ‘इज्तेमाई शादी’ (सामूहिक निकाह सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज की कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां और प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है।
    शादियों में सादगी और एकता का संदेश
    आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने बताया कि वर्तमान समय में मध्यम और गरीब परिवारों पर शादियों का बढ़ता आर्थिक बोझ एक बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को खर्चीली शादियों के बोझ से बाहर निकालना और सामूहिक विवाह के जरिए समाज को संगठित एवं मजबूत बनाना है। बुरहानपुर में इस तरह का यह पहला प्रयास है, जिसे समाजजनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।”

    आयोजन की मुख्य विशेषताएं:
    उपहार वितरण: निकाह के पश्चात कमेटी और समाजसेवियों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के आवश्यक उपहार भेंट किए जाएंगे।
    राष्ट्रीय सहभागिता: इस सम्मेलन में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि देशभर से तेली बिरादरी के लोग सम्मिलित होंगे।
    पारदर्शिता: विवाह के लिए दूल्हा और दुल्हन का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षणिक अंकसूची कमेटी के पास जमा करना अनिवार्य होगा, ताकि नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके।
    पंजीयन की अपील
    इज्तेमाई कमेटी एवं बुरहानपुर तेली समाज के प्रबुद्ध जनों ने अपील की है कि अधिक से अधिक निकाह योग्य जोड़ों का पंजीयन कराएं। इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक समान मंच प्रदान करना और फिजूलखर्ची जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है।
    संपर्क:
    निकाह हेतु पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए समाजजन बुरहानपुर तेली जमात कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।