बुरहानपुर। जिले में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। शासन द्वारा डॉ. शिवभानु सोलंकी को एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ तथा डॉ. निशा श्रीवास्तव को नाक-कान-गला (ईएनटी) विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में नियुक्त किया गया है।
इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से जिला चिकित्सालय में उपचार की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा मरीजों को विभिन्न जटिल बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श और उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। इससे अब बुरहानपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से वे लगातार शासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर जिले में चिकित्सकों एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना से न केवल मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा, बल्कि अस्पताल की सेवाओं में भी व्यापक सुधार आएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले भी उनके प्रयासों से जिला चिकित्सालय एवं जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कई चिकित्सकों और विशेषज्ञों की पदस्थापना कराई जा चुकी है। इसके परिणामस्वरूप जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार हुआ है और आमजन को उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
श्रीमती चिटनिस ने इस निर्णय के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से बुरहानपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से जिले के नागरिकों को भविष्य में और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि बुरहानपुर जिले के नागरिकों को अधिकांश चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकें, ताकि आमजन को समय पर उपचार प्राप्त हो और उन्हें अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता कम पड़े।
Category: बुरहानपुर
-

अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर को स्वास्थ्य सेवाओं में नई सौगात, जिला चिकित्सालय में मेडिसिन एवं ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना
-

मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला 19 मार्च से शुरू होगा, प्रतिदिन होंगे धार्मिक व संस्कृति कार्यक्रम-अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम धामनगांव स्थित मां वाघेश्वरी मंदिर परिसर में 19 मार्च 2026 गुरुवार गुड़ी पड़वा से 27 मार्च 2026 शुक्रवार श्रीराम नवमी तक मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले का आयोजन किया जाएगा। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी की विशेष उपस्थिति में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
श्रीमती चिटनिस ने बताया कि मेले में धार्मिक आस्था, संस्कृति, ग्रामीण परंपरा और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। नौ दिनों तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं दिन में किसानों के लिए कृषि से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
*19 मार्च को भव्य दिंडी पदयात्रा से होगा मेले का शुभारंभ*
मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले का शुभारंभ 19 मार्च 2026 गुरुवार को भव्य दिंडी पदयात्रा से किया जाएगा। यह पदयात्रा शाम 5 बजे ग्राम बंभाड़ा स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ होकर मां वाघेश्वरी मंदिर ग्राम धामनगांव पहुंचेगी। पदयात्रा में कीर्तनकार, भजन मंडलियां, वारकरी दिंडी मंडल तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
*प्रतिदिन शाम 6 बजे से आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम*
मेले के दौरान प्रतिदिन शाम 6 बजे से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 20 मार्च 2026 शुक्रवार को संदीप पाल महाराज द्वारा नव खंजरी के फूल कॉमेडी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। 21 मार्च 2026 शनिवार को ब्रह्मपुर कला कौशल द्वारा व्यायामशालाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। 22 मार्च 2026 रविवार को पारंपरिक कांटा-कुश्ती का विशाल आम दंगल आयोजित होगा। 23 मार्च 2026 सोमवार को नागपुर की चंद्रमुखी लावणी डांस ग्रुप द्वारा मराठी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 24 मार्च 2026 मंगलवार को बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सजेगा और भजन संध्या आयोजित होगी। 25 मार्च 2026 बुधवार को इंडियन आइडल फेम गायक राहुल द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।26 मार्च 2026 गुरुवार को शेखर निरंजन भाखरे सिल्लौड द्वारा भारुंड रंग की प्रस्तुति होगी। 27 मार्च 2026 शुक्रवार को अरुण मनी लख्खा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा।
*खेल प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन*
ग्रामोदय मेले के अंतर्गत 19 मार्च 2026 गुरुवार से 27 मार्च 2026 शुक्रवार तक क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 25 मार्च 2026 बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
*ग्रामोदय मेले में हस्तशिल्प, बाजार और मनोरंजन के आकर्षण*
मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले में इस वर्ष हस्तशिल्प और वस्त्र बाजार के साथ मनोरंजन के भी कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। मेले में महाराष्ट्र की पारंपरिक साड़ियां, चंदेरी व महेश्वरी साड़ियां, बाग प्रिंट के वस्त्र, लेदर से बने बेल्ट, पर्स, कोल्हापुरी चप्पल और सैंडल की दुकानें लगेंगी। इसके साथ ही रेडीमेड कपड़ों, आर्टिफिशियल आभूषणों, लकड़ी के खिलौनों तथा ग्रामीण व आदिवासी महिलाओं की पसंदीदा साड़ियों और गमछों की विशेष दुकानें भी रहेंगी। परिवार और बच्चों के मनोरंजन के लिए ऊंट-घोड़े की सवारी तथा स्वादिष्ट व्यंजनों से सजी विशेष चौपाटी भी मेले का आकर्षण रहेगी।
*किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम*
ग्रामोदय मेले में किसानों के लिए 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से कृषि आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें आधुनिक खेती की तकनीक, कपास की नई वैरायटी, कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण तथा उद्यानिकी और वन विभाग द्वारा पौधों का वितरण किया जाएगा। प्राकृतिक खेती विषय पर डॉ. श्रीराम हैदराबाद किसानों से संवाद करेंगे। साथ ही मिट्टी, जल और ऊर्जा संरक्षण विषय पर विशेष कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
*16 वर्षों से ग्रामीण परिवेश में झोपड़ी में रात्रि विश्राम कर निभा रही हैं अनूठी परंपरा*
ज्ञात हो कि विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस पिछले लगभग 16 वर्षों से चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक ग्राम धामनगांव स्थित मां वाघेश्वरी मंदिर परिसर में ग्रामीण परिवेश में बनी साधारण झोपड़ी में रात्रि विश्राम करती हैं। इस दौरान वे गांव में रहकर ग्रामीणों के बीच संवाद करती हैं और जल संरक्षण, स्वच्छता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार, योग-प्राणायाम तथा परंपरागत कृषि पद्धति जैसे विषयों पर जनजागरण का कार्य करती हैं।
ग्राम धामनगांव में आयोजित होने वाला मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला आज धार्मिक आस्था, संस्कृति और ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता उत्साहपूर्वक भागीदारी करती है।
ग्रामोदय मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बैठक में विरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पाटिल, किशोर पाटिल, चिंतामन महाजन, प्रभाकर चौधरी, अशोक पाटिल, अरूण सूर्यवंशी, दिनकर महाजन, मनोज चौधरी, स्वर्णसिंह बर्ने, देवानंद पाटिल, अमोल पाटिल, वैभव महाजन, कन्हैया महाजन, धनराज महाजन, दिवाकर कोली, फिरोज तडवी, नितिन महाजन, आकाश राखुंडे, गणेश महाजन, अक्षय पाटिल, कनिराम राठौड़, गोपाल चौधरी, विट्ठल किरोचे, सचिन मोपारी, योगेश चौधरी, राजू पाटिल, दिनकर महाजन, स्वप्निल पाटिल, मयूर पाटिल, श्रीकांत सोनवने, राजेश पाटिल, जयेश राउत, अशोक महाजन, प्रफुल लोखंडे, नरेश महाजन एवं रोशन पाटिल, जीतू नहते, निलेश राठौर, अंकुश भंवरे सहित समस्त जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, कलाप्रेमी, खिलाड़ियों सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। -

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे को लेकर पुलिस उप.महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा आए बुरहानपुर
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 मार्च 2026 को नेपानगर जिला बुरहानपुर के दौरे पर रहेंगे। उनकी प्रस्तावित यात्रा के मद्देनज़र आज पुलिस उप.महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया।*
निरीक्षण के दौरान श्रीमान द्वारा कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और उन्होंने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं, जनसुविधा व्यवस्थाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर से कनेश, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा, थाना प्रभारी नेपानगर ज्ञानू जायसवाल, थाना प्रभारी यातायात राजेश बारवाल, सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
*मुख्यमंत्री की यात्रा को सफल और सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार हैं। सभी संबंधित विभागों कोआवश्यक समन्वय और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।*
-

सिलेंडर के भाव में हुई वृद्धि एवं किल्लत को लेकर युवक कांग्रेस ने शनवारा चौराहे पर सिलेंडर को पुष्पमाला पहनाकर अर्थी निकाली
देशभर में सिलेंडर के भाव में हुई वृद्धि एवं किल्लत को लेकर युवक कांग्रेस बुरहानपुर के अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह के नेतृत्व मैं शनवारा चौराहे पर सिलेंडर को पुष्पमाला पहनाकर उसकी अर्थी निकाली गई तथा शहर के विभिन्न होटल पर सिलेंडर की अर्थी ले जाकर संचालकों से गैस की किल्लत एवं मूल्य में वृद्धि को लेकर आ रही परेशानियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष अर्जुन जंगले , पूर्व पार्षद के.डी.पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता भगत, NSUI जिला अध्यक्ष सोहराब कुरैशी, अश्विन पाटील ,अजय ठाकुर, कुणाल पवार, असलम पार्षद , इमरान भाई, दानिश , आकाश कनौसिया आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
-

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाई में एक्स रे मशीन से टीबी की जांच की गई
बुरहानपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाई के इंचार्ज डॉ.यासर अंसारी की उपस्तिथि में एचआईवी,सिफलिस और एक्स रे मशीन से टीबी की जांच की l प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाई के ड्यूटी डॉ.ज्ञानेंद्र रघुवंशी ने मरीजों की रुटीन का चेकप किया l खकनार अस्पताल के आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्तिथ महिलाओं और पुरूषों को एचआईवी की जांच आईसीटीसी केंद्र में करवाने की सलाह दी l बुरहानपुर जिले में तीन आईसीटीसी केंद्र है इन तीनो केंद्र पर एचआईवी/ एड्स की जांच होती है l अगर किसी इंसान ने एचआईवी और सिफलिस की जांच करवाई और उसकी रिपोर्ट में वायरस का पता चलता है तो उसको एआरटी सेंटर बुरहानपुर भेज कर वहा से नि:शुल्क दवाई उपलब्ध करवाई जाती है l आम नागरिक को आगे आकर एचआईवी,सिफलिस और टीबी की नि:शुल्क जांच करवाना चाहिए l ताकि समय रहते इन बीमारियो को पता चलता है l तो उनको दवाई समय पर उपलब्ध करवाई जा सके है एवं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बड़ाया जा सकेl खकनार आईसीटीसी परामर्शदाता सिसोदिया ने एचआईवी के प्रमुख लक्षण के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी है l रात में पशीना आना, बार बार टीबी होना , शरीर का वजन कम होना, दो से तीन माह तक लगातार बुखार आना आदि किसी इंसान में लक्षण दिखाई दे तो अपने आस पास की आईसीटीसी केंद्र में नि:शुल्क जांच करवा लेना चाहिए l खकनार अस्पताल के एक्स रे टेक्नीशियन पूनम पाल ने एक्स रे मशीन से एक्स रे लिए है l खकनार अस्पताल के टीबी सुपरवाइजर राजू राठौड़ ने टीबी के मरीजों को समय समय पर दवाई का सेवन करने की जानकारी की है l गुलाई सेक्टर के सेक्टर सुपरवाइजर रूमलसिंग डुडवे ने आशा और आशा सहयोगिनी को शिविर में अधिक से अधिक महिलाओं और पुरुषों को जांच करवाने की सलाह दी है l प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाई का समस्त स्टाफ का शिविर में सहयोग रहा है l
-

13 वर्षीय बालक को मिला दो लाख का चेक, गणपति थाने में को सौपा
बुरहानपुर। थाना गणपति नाका क्षेत्र के लोधीपुरा दरगाह हकीम मार्केट क्षेत्र में खेलते समय बालक राजवीर पिता भीमराज शंखपाल उम्र 13 वर्ष को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का चेक मिला।बालक राजवीर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए चेक अपने पिता भीमराज शंखपाल को दिखाया।इसके बाद पिता द्वारा उक्त चेक को सुरक्षित रूप से थाना गणपति नाका लाकर पुलिस को सौंपा गया।थाना प्रभारी गणपति नाका श्री सुरेश महाले द्वारा चेक के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उसके वास्तविक मालिक मोहम्मद शाकिर पिता हातिम अली का पता लगाया गया।सत्यापन उपरांत चेक को उसके सही मालिक मोहम्मद शाकिर को विधिवत सुपुर्द किया गया।इस सराहनीय कार्य के लिए बालक राजवीर शंखपाल का थाना गणपति नाका पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा सम्मान किया गया।
-

देश के उत्थान में महिलाओ के योगदान हेतु अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनजाग्रति संस्था ने महिला सम्मान देश का सम्मान प्रशस्ति पत्र अवार्ड से महिलाओ को किया सम्मानित
बुरहानपुर। समाज सेवा के क्षेत्र जिले की अग्रणीय जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाज सेवी एवं कई सम्मानों से प्राप्त सम्मानित व्यक्तित्व महेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में व् करकमलो से बुरहानपुर जिले में अपने गृहस्थ जीवन को व्यतीत करने के पश्च्यात सर्व श्री वरिष्ठ समाजसेवी एवं कुशल गृहणी डॉ फौजिया सोडावाला ,वरिष्ठ रिटायर्ड जिला आयुष अधिकारी एवं समाज सेवी डॉ किरण सिंह , कुशल व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाज सेवी शोभा चौधरी , महिला किसान एवं वरिष्ठ समाज सेवी सुमेरा अली , वरिष्ठ समाज सेवी कुशल गृहणी रजनी गट्टानी ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं कुशल गृहणी आशा तिवारी को जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा महिला सम्मान देश का सम्मान प्रशस्ति पत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया l संस्था द्वारा उपस्थित सदस्यों ने प्रत्येक महिला को सहसम्मान मंच पर आमत्रित कर हार शाल एवं प्रशस्ति पत्र अवार्ड से सम्मानित किया l
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र जैन ने कहा की भारत देश में महिलाओ के योगदान को देश कभी भी भुला नही पायेगा क्योकि महिला है तो सब कुछ है ,नही तो कुछ भी नही ,क्योकि महिला के अनेक रूप है और हमारे देश में हर रूप को बड़े सम्मान के साथ स्थान दिया जाता है l कार्य्रकम अवसर पर संस्था के पदाधिकारी व् सदस्य सर्व श्री कैलाश अग्रवाल ,सुनील सलूजा , अरुण जोशी , देवचंद शर्मा , मनोज तीर्थानि उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन संस्था सदस्य आर एस ठाकुर ने किया एवं अंत में उपस्थित व् आमंत्रित जनों का आभार हरिओम अग्रवाल ने माना l -

-गर्भावस्था में महिलाओं के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण
बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की एएनसी (ANC) ओपीडी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बुरहानपुर एवं सिविल सर्जन-सह-अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत कुल 40गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। जिसके अंतर्गत 4 गर्भवती माता गंभीर गर्भावस्था वाली चिन्हित की गई ,जिसके बारे में परिजन एवं स्वास्थ्य कर्मी को समझाइश दे दी गई है! इस दौरान गर्भवती माताओं को गर्भावस्था में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा प्रसव पूर्व, प्रसव के समय एवं प्रसव के बाद माता व नवजात शिशु की देखभाल संबंधी जानकारी दी गई।
साथ ही सहायता हेतु टोल फ्री नंबर (प्रसव पूर्व/बाद ) 080-47093146/47, सुमन हेल्पलाइन 9098640869, सुमन सखी व्हाट्सएप 9770905942 तथा टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी भी साझा की गई।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में आई गर्भवती माताओं का उनके परिजनों द्वारा स्वागत किया गया तथा परिजनों को गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, नियमित जांच, समय पर दवा और मानसिक सहयोग देने की जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया।
*कार्यक्रम का उद्देश्य –गर्भवती माताओं की समग्र जांच व उपचार, सुरक्षित गर्भावस्था, मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है।*
इस अवसर पर स्त्री रोग विभाग प्रमुख डॉ. रेहाना बोहरा, मनकक्ष प्रभारी एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड, नर्सिंग ऑफिसर सोनाली, विनीता, डाटा एंट्री ऑपरेटर निकिता, सहयोगी स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता बहनें, गर्भवती माताएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
*कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व, नियमित जांच और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।* -

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
बुरहानपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2026 को बुरहानपुर पुलिस द्वारा ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मुमताज किला परिसर, बुरहानपुर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारियों तथा समाज में जागरूकता एवं सहयोग प्रदान करने वाली विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर विशेष संदेश दिया गया तथा उपस्थित महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु*
•महिला अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
•गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी एवं अनुसंधान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाने वाली महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
•आरक्षक स्तर से लेकर अधिकारी स्तर तक की महिला पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।पुलिस के साथ सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वाली विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) से जुड़ी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
•कार्यक्रम में उपस्थित महिला शक्ति को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
•महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में डायल 112 तथा नजदीकी पुलिस थाने से तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
•पुलिस अधीक्षक के संदेश इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बुरहानपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी-कर्मचारी न केवल अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं बल्कि समाज में महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।उन्होंने कहा कि महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। जागरूकता, सतर्कता और समय पर सूचना देकर नागरिक पुलिस का सहयोग करें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
कार्यक्रम में महिला थाने से सहायक उप निरीक्षक पद्मिनी ठाकुर, सुमन फरकले महिला प्रधान आरक्षक निधि शर्मा महिला आर पूनम राजोरिया द फिफ्थ डायमेंशन अकेडमी की नोडल अधिकारी अंकिता शर्मा राजकुमारी ठाकुर ,कलेक्टरेट अधिकारी दीपिका सोनी टूरिस्ट फेसिलेटर सीमा चौधरी – संकल्प महिला समिति अध्यक्ष रूपाली चौहान, संकल्प महिला समिति सदस्य एव द फिफ्थ डायमेंशन अकेडमी की प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
-

ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा विश्व महिला दिवस पर सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
बुरहानपुर। निमाड़ क्षेत्र के सबसे बड़े मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 8 मार्च विश्व महिला दिवस पर सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। विश्व महिला दिवस के इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चुनिंदा महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रंगारंग प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हॉस्पिटल की को-फाउंडर श्रीमती मंजूषा चौकसे एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती देवांशी चौकसे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शहर की 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के पश्चात सभी महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिश गुप्ता एवं डॉ. किमाया साली ने महिलाओं को निःशुल्क परामर्श दिया। उन्होंने महिलाओं को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए महत्वपूर्ण सलाह भी दी। इस दौरान हॉस्पिटल की ओर से महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी स्क्रीनिंग, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में महिलाओं के लिए सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।