Category: बुरहानपुर

  • बुरहानपुरकर जोशी समाज सेवा संघ बुरहानपुर द्वारा पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक हुई आयोजित

    बुरहानपुरकर जोशी समाज सेवा संघ बुरहानपुर द्वारा पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक हुई आयोजित

    बुरहानपुर। बुरहानपुरकर जोशी समाज सेवा संघ बुरहानपुर द्वारा श्री गौरी शंकर नवग्रह मंदिर में जोशी समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमे सर्व सहमति से बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाज सेवी एवं अन्य कई सामाजिक व् राजनितिक पार्टी में कुशल कार्यकर्ता के रूप में जाने पहचाने अरुण जोशी को समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया l
    जिसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जोशी , समाज के वरिष्ठ जन सर्व श्री रविन्द्र महाराज , प्रभाकर जोशी , सुधाकर जोशी , दिलीप जोशी , भुवनेश जोशी के साथ साथ समाज के अन्य सम्मानीय सदस्य ईश्वर जोशी , गजानन जोशी , अजय जोशी ,सुनील जोशी , संजय जोशी ,राहुल जोशी ,मनोज जोशी , जीवन जोशी ,विकाश जोशी , रमेश जोशी ,नीलेश जोशी , मंटू जोशी ,आशु जोशी , श्रवण जोशी ,वीर जोशी के साथ साथ बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे l अरुण जोशी के अध्यक्ष बनने पर समाजजनों द्वारा भावभीना स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की l

  • अर्चना चिटनिस एवं महापौर माधुरी पटेल ने किया एबीसी सेंटर का निरीक्षण, आवारा कुत्तों और रैबीज पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम

    अर्चना चिटनिस एवं महापौर माधुरी पटेल ने किया एबीसी सेंटर का निरीक्षण, आवारा कुत्तों और रैबीज पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम

    बुरहानपुर। शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या और रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को देखते हुए नगर निगम बुरहानपुर ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाया है। नगर निगम द्वारा शहर में एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी, रैबीज का टीकाकरण एवं संपूर्ण स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सुरक्षित रूप से उनके क्षेत्र में वापस छोड़ा जा रहा है।
    इस जनहितकारी अभियान के तहत विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) एवं महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने रेणुका माता रोड स्थित नगर निगम के एबीसी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर की व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं, फील्ड टीम की कार्यप्रणाली एवं अभियान की प्रगति की समीक्षा की और नगर निगम की इस पहल को सराहनीय बताया। अभियान के तहत अब तक 900 से अधिक आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।
    *नगर निगम की पहल दूरदर्शी और जनहितकारी-अर्चना चिटनिस*
    निरीक्षण के दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे रैबीज जैसी घातक बीमारी का खतरा बढ़ गया था। ऐसे में नगर निगम द्वारा एबीसी अभियान की शुरुआत करना एक दूरदर्शी, वैज्ञानिक और मानवीय पहल है। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार और नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एबीसी अभियान से आवारा कुत्तों की अनियंत्रित बढ़ती आबादी पर रोक लगेगी और रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी से नागरिकों को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने नगर निगम बुरहानपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल बनेगा।
    *वैज्ञानिक पद्धति से हो रही नसबंदी और टीकाकरण प्रक्रिया*
    श्रीमती चिटनिस ने बताया कि नगर निगम की विशेष प्रशिक्षित टीमों द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों से आवारा कुत्तों को मानवीय तरीके से पकड़ा जा रहा है। पकड़े गए कुत्तों को नगर निगम के एबीसी सेंटर लाया जाता है, जहां उनकी नसबंदी, रैबीज टीकाकरण एवं संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाती है। नसबंदी के पश्चात कुत्तों के कान में विशेष पहचान टैग लगाया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि संबंधित कुत्ते का टीकाकरण और नसबंदी पूर्ण हो चुकी है। इसके बाद कुत्तों को पुनः उसी क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है, ताकि उनके क्षेत्रीय व्यवहार में असंतुलन न हो और वे आक्रामक न बनें।
    *स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बुरहानपुर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*
    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि एबीसी अभियान शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अभियान में सहयोग करें और किसी भी आवारा कुत्ते की जानकारी नगर निगम को दें, ताकि टीम द्वारा उसे उपचार एवं टीकाकरण के लिए लाया जा सके। यह पहल जन स्वास्थ्य, स्वच्छता और पशु संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
    महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और रैबीज के संभावित खतरे को देखते हुए नगर निगम ने एबीसी अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से न केवल आवारा कुत्तों की आबादी नियंत्रित होगी, बल्कि रैबीज जैसी घातक बीमारी के प्रसार पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को उनके मूल क्षेत्र में वापस छोड़ा जा रहा, जिससे उनके स्वभाव में आक्रामकता कम होगी और वे बीमारी के वाहक नहीं बनेंगे। नगर निगम द्वारा इस अभियान के लिए आवश्यक संसाधन, पशु चिकित्सक, फील्ड स्टाफ और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
    *नागरिकों के लिए राहत, पशु कल्याण को भी प्राथमिकता*
    नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एबीसी अभियान से शहर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं में कमी आएगी और नागरिकों को भयमुक्त वातावरण मिलेगा। साथ ही यह अभियान पशु कल्याण को ध्यान में रखते हुए मानवीय तरीके से संचालित किया जा रहा है, जिससे पशुओं को नुकसान पहुंचाए बिना उनकी संख्या नियंत्रित की जा सके।
    निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, चिंतामन महाजन, कैलाश पारीख, आशीष शुक्ला, रूद्रेश्वर एंडोले, फिरोज तड़वी, दिवाकर कोली, सुनिल वाघे, दुर्गेश शर्मा, कृष्णा शाह, नगर निगम के अधिकारी, पशु चिकित्सक, फील्ड स्टाफ, स्वच्छता विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • सीनियर राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में बुरहानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    सीनियर राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में बुरहानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    बुरहानपुर। मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन, भोपाल द्वारा दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय कुराश खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ताश क्लब भेल, भोपाल में संपन्न हुआ।

    *लप्रतियोगिता में 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

    इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 से अधिक जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    विजेता खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता इंदौर में मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

    दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय कुराश खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ताश क्लब भेल, भोपाल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बुरहानपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

    *बुरहानपुर जिले के विजेता खिलाड़ी*
    –
    55 किग्रा वजन वर्ग – हेमंत ठाकुर – द्वितीय स्थान

    90 किग्रा वजन वर्ग – अनिकेत ठाकुर – प्रथम स्थान

    120 किग्रा वजन वर्ग – उमेश प्रजापति – प्रथम स्थान

    सभी विजेता खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बुरहानपुर श्री गौरव पाटिल द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी गई।

    उक्त विजेता खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च 2026 इंदौर में होगा।

    मध्य प्रदेश राज्य टीम जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से बुरहानपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा एवं उत्साह प्राप्त हुआ है।

  • सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया साइंन्स कॉलेज में 45 वर्षों बाद ‘गोल्डन मीट’ का भव्य- आयोजन हुआ

    सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया साइंन्स कॉलेज में 45 वर्षों बाद ‘गोल्डन मीट’ का भव्य- आयोजन हुआ

    बुरहानपुर। सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया साइंन्स कॉलेज, बुरहानपुर में वर्ष 1979-81 बैच (बी.एससी. बायोलॉजी) के पूर्व विद्यार्थियों का दो दिवसीय एल्यूमीनी सम्मेलन “द गोल्डन मीट” को 21 फरवरी 2026 को भव्य आयोजित किया गया। यह सम्मेलन 45 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश में कार्यरत कॉलेज के पूर्व छात्र अपने प्रिय कॉलेज और शहर की स्मृतियों को ताज़ा करने हेतु एकत्रित हुए।

    इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 28 भूतपूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो अमेरिका, कनाडा, यूएई, बैंगलोर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, बनारस, भोपाल, इंदौर सहित विभिन्न शहरों और देशों से पहुंचे।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दाऊदी बोहरा समाज के शहर आमिल जनाब शेख हैदर साहब तथा नायाब आमिल जनाब शेख यूसुफ साहब रहे।

    विशिष्ट अतिथियों में कादरिया कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला, वरिष्ठ सदस्य श्री मंसूर भाई सेवक, श्री. तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला,श्री हुजैफा भाई, श्री हुसैन भाई उपस्थित रहे।

    कॉलेज परिवार की ओर से पूर्व डायरेक्टर प्रो. मुमताज सलीम, पूर्व प्राचार्य प्रो. वी. बी. नागर, प्रो. एजाज अंसारी, प्रो. श्रीमती कुसुम परिहार, वर्तमान डायरेक्टर डॉ. तालिब यूसुफ तथा प्राचार्य प्रोफेसर मोहम्मद इस्माईल बफाती ने सहभागिता की।

    कार्यक्रम में शहर आमिल जनाब शेख हैदर साहब ने अपने प्रेरणादायक भाषण में कहा कि गोल्डन मीट केवल पूर्व छात्रों का मिलन नहीं, बल्कि यह शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा की परंपरा को मजबूत करने का अवसर है।
    उन्होंने कहा कि कॉलेज ने समाज को अनेक योग्य और प्रतिष्ठित नागरिक दिए हैं और पूर्व छात्रों का यह दायित्व है कि वे अपनी मातृ संस्था के विकास में सहयोग करें। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, नैतिकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
    कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला ने सभी पूर्व छात्रों को गोल्डन मीट की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मेलन संस्थान की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ए ऐसे कार्यक्रम से कॉलेज और समाज के बीच संबंध मजबूत होते हैं तथा नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को आयोजित करने हेतु प्रेरित किया । आयुर्वेद समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

    डायरेक्टर डॉक्टर तालिब यूसुफ ने बताया कि इस आयोजन की तैयारियाँ पिछले तीन महीनों से स्थानीय समन्वयक डॉ. राजेश बजाज के नेतृत्व में की गईं।

    आयोजन समिति के सदस्यों में अधिवक्ता शेख मजीद, आदर्श, राजीव खेड़कर, संजय चौहान, राजकुमार मेहता, प्रफुल्ल कपाड़िया, पंकज शाह, जगदीश बांदील, साधना चौरे, सरोज श्रॉफ, सुदर्शना जाधव, डॉ. श्रीचंद थावानी, सुदेश जयसिंघानीसहित अन्य सहयोगी शामिल रहे।

    दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा

    पहला दिन**

    पहले दिन मित्र मिलन समारोह आयोजित किया गया तथा वरिष्ठ गुरुजनों का सम्मान किया गया।
    इस अवसर पर शहर आमिल जनाब शेख हैदर साहब द्वारा कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रमभी किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    सम्मानित शिक्षकों में—

    * प्रोफेसर एजाज हुसैन
    * प्रो. वी. बी. नागर
    * प्रो. एम. एच. सलीम
    * प्रो. कुसुम परिहार

    दूसरा दिन**

    दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही श्री आनंद चौकसे के संयोजन में मैक्रो विज़न एकेडेमी परिसर में मित्र मिलन समारोह एवं “यादों की बगिया के फूल”नामक संस्मरण आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कॉलेज एवं नगर में उत्साह

    इस ऐतिहासिक गोल्डन मीट कार्यक्रम में कॉलेज परिवार, शिक्षक, वर्तमान विद्यार्थी एवं नगरवासी उत्साहित नजर आए। वर्षों बाद पूर्व छात्र, शिक्षक और प्रबंधन का एक मंच पर मिलन कॉलेज की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को दर्शाता है।

    गोल्डन मीट केवल स्मृतियों का पुनर्मिलन नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा, शैक्षणिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रेरणादायक प्रतीक बनकर सामने आया।
    कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्री एडवोकेट राजकुमार मेहता ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

  • बुरहानपुर में MBA कपड़े वाला की धूम, शुभारंभ के पहले दिन की रिकार्ड खरीदारी

    बुरहानपुर में MBA कपड़े वाला की धूम, शुभारंभ के पहले दिन की रिकार्ड खरीदारी

    बुरहानपुर में एक नए कपड़े के स्टोर का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका नाम “एमबीए कपड़े वाला” है। इस स्टोर का उद्घाटन 22 फरवरी को रविवार के दिन किया गया। इस अवसर पर कई आकर्षक ऑफर भी पेश किए गए हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। बुरहानपुर में नए स्टोर की पहली दिन ही धूम देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।

    filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
    brp_mask:0;
    brp_del_th:null;
    brp_del_sen:null;
    delta:null;
    module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.38474664, 0.6456706);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

    यह है स्थान

    स्टोर का पता सिटी सेंटर, सिंधी बस्ती चौराहा, गणपती नाका बायपास रोड, बुरहानपुर है। स्टोर के मालिक ने बताया कि वे ग्राहकों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे भव्य शुभारंभ के साथ ही “एमबीए कपड़े वाला” स्टोर ने बुरहानपुर के कपड़े बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर और उच्च गुणवत्ता वाले कपड़ों के साथ, यह स्टोर निश्चित रूप से शहर के शॉपिंग परिदृश्य में एक नया आयाम जोड़ने जा रहा है

    यह है ऑफर

    नएऑफर की बात करें तो स्टोर में ₹500 में 4 शर्ट, ₹1000 में 3 जीन्स, और ₹425 में फॉर्मल काम्बो सेट उपलब्ध हैं। ये ऑफर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं।

  • त्योहारों के चलते यातायात पुलिस अलर्ट शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु सड़क किनारे का अतिक्रमण हटवाया

    त्योहारों के चलते यातायात पुलिस अलर्ट शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु सड़क किनारे का अतिक्रमण हटवाया

    शहर के मुख्य चौराहे से प्रारंभ होकर जय स्तंभ, मंडी चौक, सुभाष चौक,गांधी चौक ,फूल चौक कमल चौक,तक का अतिक्रमण हटाया गया

    दुकानों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाकर दी गई अतिक्रमण न करने की समझाइए दी गई

    नो पार्किंग में लगे वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश बारवाल एवं स्टाफ द्वारा रमजान त्योहार के चलते आज दिनांक 21.02.2026 को पुलिस बल एवं के साथ त्योहारों के चलते शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सड़क किनारे दुकानों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाया गया उक्त कार्यवाही जय स्तंभ , मंडी चौक, सुभाष चौक,गांधी चौक ,फूल चौक कमल चौक, तक अतिक्रमण कार्यवाही की गई । आमजन एवं व्यापारियों से अपील भी की गई है कि त्योहारों के चलते शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू संचालन हेतु सड़कों पर सामान रख अतिक्रमण न करें। पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें साथी अस्त-व्यस्त एवं नो पार्किंग में लगे वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

    कार्यवाही में यातायात थाना से सहायक उप. निरीक्षक श्री अजीत जाट,श्री सिकदार देवड़ा, आरक्षक आरक्षक रेनसिंग, राजेश,उपस्थित रहे।

  • बुरहानपुर में माँ ताप्ती नदी परिक्रमा यात्रा का भव्य स्वागत एवं भंडारा संपन्न

    बुरहानपुर में माँ ताप्ती नदी परिक्रमा यात्रा का भव्य स्वागत एवं भंडारा संपन्न

    बुरहानपुर। पावन ताप्ती नदी की वार्षिक परिक्रमा यात्रा के अंतर्गत परिक्रमा वासी श्रद्धालुओं का ब्रघ्नपुर नगर में भव्य एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। प्रातः 10 बजे यात्रा का नगर में प्रवेश हुआ, जहाँ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा नगरवासियों ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ परिक्रमा वासियों का अभिनंदन किया। यात्रा बहादरपुर रोड से होते हुए CK ग्रीन, चाणक्यपुरी, लक्ष्मी नगर एवं सिंधी बस्ती मार्ग से गुजरी। मार्ग में स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत, जलपान एवं सेवा की व्यवस्था की गई।

    माँ ताप्ती परिक्रमा सेवा समिति, ब्रघ्नपुर के सदस्य श्री धीरज नावानी द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। दोपहर 12 बजे सिंधी बस्ती स्थित पुरुषार्थी विद्यालय के पास माँ ताप्ती की विधिवत आरती का आयोजन संपन्न हुआ। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में सभी ने दर्शन लाभ प्राप्त किया। तत्पश्चात भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं परिक्रमा वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा दोपहर 3 बजे यात्रा पुरुषार्थी विद्यालय से प्रस्थान कर राजघाट पहुँची, जहाँ विधिवत महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव सहित सभी श्रद्धालुओ ने माँ ताप्ती का आरती-पूजन किया। इसके पश्चात परिक्रमावासी श्रद्धालु श्रीरोकड़िया हनुमान मंदिर पहुँचे, जहाँ समिति द्वारा रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई। श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर में श्री नरेंद्र वाणी, श्री जोशी, श्री श्रॉफ उपस्थित रहे। प्रातःकाल यात्रा अगले चरण हेतु नेपानगर के लिए प्रस्थान करेगी।

    श्री संजय पाटनकर मुल्ताई ने बताया पौराणिक ग्रंथों के अनुसार माँ ताप्ती सूर्यदेव की पुत्री हैं, इसलिए उन्हें “सूर्यतनया” के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि सूर्यदेव के तेज से उत्पन्न होने के कारण ताप्ती में विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा निहित है। स्कंद पुराण सहित विभिन्न पुराणों में ताप्ती नदी का महात्म्य विस्तार से वर्णित है। ताप्ती महात्म्य के अनुसार इस नदी में स्नान, तट पर तप, दान एवं जप करने से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं और उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। स्कंद पुराण में वर्णित ‘ताप्ती महात्म्य’ के अनुसार श्रद्धापूर्वक माँ ताप्ती के पावन नाम का स्मरण मात्र करने से ही श्रद्धालु को गंगा नदी में स्नान तथा नर्मदा नदी के दर्शन के समान महान पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ताप्ती नदी में स्नान करने से मानसिक संताप दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ताप्ती परिक्रमा आध्यात्मिक साधना का उत्तम मार्ग है, जिसमें श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा, संयम और नियमों का पालन करते हुए नदी के दोनों तटों की परिक्रमा करते हैं। यह यात्रा त्याग, तपस्या और आत्मशुद्धि का प्रतीक मानी जाती है। पौराणिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि ताप्ती नदी के तट पर अनेक ऋषि-मुनियों ने तपस्या की थी, जिससे यह भूमि तपोभूमि के रूप में प्रतिष्ठित हुई। इसी कारण ताप्ती को “पाप-नाशिनी” और “मोक्षदायिनी” की संज्ञा दी जाती है।

    श्री बलराज नावानी ने बताया ताप्ती जी का उद्गम बैतूल के मुलताई क्षेत्र में सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला से लगभग 752 मीटर की ऊँचाई पर स्थित पवित्र कुंड से होता है। ताप्ती मां भारत की पश्चिम वाहिनी नदियों में एक प्रमुख नदी है, जो पूर्व से पश्चिम की दिशा में प्रवाहित होती है — जो कि भारतीय नदियों में अपेक्षाकृत दुर्लभ है। लगभग 724 किमी लंबी यह नदी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों से होकर खंभात की खाड़ी (रत्न सागर) सूरत क्षेत्र में मिलती है। ताप्ती नदी का प्रवाह क्षेत्र (बेसिन) लगभग 65,000 वर्ग किमी में फैला हुआ है, जो कृषि, सिंचाई और पेयजल की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में पूरना, गिरना, पांजरा, वाघुर तथा बोरी आदि सम्मिलित हैं। बुरहानपुर, भुसावल और सूरत जैसे महत्वपूर्ण नगर इसके तट पर बसे हुए हैं। ताप्ती घाटी कृषि उत्पाद के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। ऐतिहासिक रूप से भी ताप्ती नदी का महत्व रहा है, क्योंकि इसके तटवर्ती क्षेत्र प्राचीन व्यापारिक मार्गों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के केंद्र रहे हैं। नदी के किनारे स्थित घाट, मंदिर और प्राचीन संरचनाएँ इसकी सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाती हैं।

    ज्ञात रहे ब्रघ्नपुर (बुरहानपुर) निवासी ओमप्रकाश शर्मा एवं बलराज ना. नावानी 4 वर्ष पूर्व साइकिल द्वारा संपूर्ण ताप्ती नदी परिक्रमा पूर्ण कर चुके हैं। उनकी यह साधना एवं साहस नगर के लिए गौरव का विषय है तथा वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे तपस्वी परिक्रमावासियों की भावना से ही ताप्ती परिक्रमा की परंपरा सशक्त एवं जीवंत बनी हुई है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश शर्मा, बलराज नावानी, नरहरि दीक्षित, सुदामा नावानी, टेकचंद नावानी, कीमत मतवानी, मनोज फुलवानी, नारायण वासवानी, देवराम महाजन, शिवदास मोहनानी, दयाराम मूलचंदानी, देवीदास रामानी, हरीश चंचलानी, रूपचंद वाधवानी, सतपाल ओटवानी, रवि जगनानी, अभिषेक नावानी, निखिल खंडेलवाल, भारत रोचलानी, योगेश पोहानी, राहुल मलानी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • बी.सी.ए. के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न

    बी.सी.ए. के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न

    बुरहानपुर। सेवासदन महाविद्यालय के कम्प्यूटर विभाग के बी.सी.ए. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने स्टाॅफ के साथ जलगाॅव स्थित साॅफ्टेनिक सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एवं पारले-जी बिस्किट कम्पनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। यहाँ उल्लेखनीय है कि साॅफ्टेनिक सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड साॅफ्टवेयर निर्माण में अग्रणी कम्पनी है।

    कम्पनी के डायरेक्टर श्री प्रसाद नेवेे ने विद्यार्थियों को आज के परिपेक्ष्य में वेब डेवलपमेंट तथा ए.आई. के संबंध में जानकारी दी। पारले जी बिस्किट, बिस्किट निर्माण के क्षेत्र में लगभग 100 वर्ष पुरानी एक ख्याति प्राप्त कम्पनी है। यहाॅ विद्यार्थियो ने कम्पनी के इतिहास एवं उत्पादन प्रक्रिया को प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझा साथ ही फैक्ट्री का भ्रमण कर उत्पादन प्रकिया की जानकारी प्राप्त की। अन्त में जैन कम्पनी द्वारा निर्मित गाॅधी तीर्थ रिसर्च फाउण्डेशन का भी भ्रमण किया।

    सफलतापूर्वक भ्रमण सम्पन्न होने पर सेवासदन शिक्षा समिति अध्यक्ष- श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, सचिव- श्री हसमुखलालजी जरीवाला, मैनेजर- श्री मनीष पटेल एवं प्राचार्य- डाॅ. एस.एम.शकील ने बधाई प्रेषित कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। शैक्षणिक भ्रमण बी.सी.ए. विभागाध्यक्ष डाॅ. जगन्नाथ महाजन ,डाॅ. अनीष पटेल, डाॅ. अनिल चैधरी, डाॅ. लीना जाधव, प्रो. मयंक ठाकुर एवं श्री हंसराज महाजन के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

  • परीक्षा केवल मूल्यांकन है ,आपकी क्षमता का नहीं ,तैयारी का, इसलिए नकारात्मक विचार नहीं, सकारात्मक प्रयास चुने

    परीक्षा केवल मूल्यांकन है ,आपकी क्षमता का नहीं ,तैयारी का, इसलिए नकारात्मक विचार नहीं, सकारात्मक प्रयास चुने

    बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय मनकक्ष विभाग बुरहानपुर)। दिनांक 19 फरवरी 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जिला बुरहानपुर में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों हेतु श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बुरहानपुर एवं श्रीमान सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की मनकक्ष एवं उमंग टीम के संयुक्त तत्वाधान में *परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।*
    विद्यार्थियों को बताया गया कि सफलता का आधार केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि स्वस्थ मन, आत्मविश्वास, पर्याप्त नींद और संतुलित दिनचर्या है। नियमित अध्ययन, रिवीजन, विश्राम और सकारात्मक सोच परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन में सहायक होते हैं।

    परीक्षा के समय होने वाले तनाव, भय, घबराहट एवं आत्मविश्वास की कमी से निपटने हेतु ध्यान, गहरी श्वास, योग, सकारात्मक सोच एवं समय प्रबंधन जैसे उपायों पर विशेष जोर दिया गया।
    *कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेतु टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 तथा उमंग हेल्पलाइन नंबर 14425 की जानकारी दी गई* * *और यह बताया गया कि कठिन समय में इन हेल्पलाइनों से गोपनीय एवं निःशुल्क सहायता 24 घंटे प्राप्त की जा सकती है।*
    हाथों की स्वच्छता, तथा किशोरियों के लिए माहवारी स्वच्छता एवं शिक्षक गण को आत्महत्या रोकथाम पर गेटकीपर की भूमिका (मित्रम) एवं विद्यालय में काउंसलिंग सेल की उपयोगिता पर जागरूकता संदेश दिया गया।
    इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के मनकक्ष विभाग प्रभारी डॉक्टर नयन मालवीय, मनकक्ष टीम, उमंग टीम, विद्यालय के प्राचार्य, श्रीमान एस .के. तिवारी एवं शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    *जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य* *परीक्षा के डर पर विजय प्राप्त करते हुए*, *शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, नकारात्मक विचारों से दूर रहना तथा आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और तनाव मुक्त तैयारी को बढ़ावा देना रहा!*

  • मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर में बुजुर्गों की डायबिटीज़ के इलाज पर महत्वपूर्ण शोध

    मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर में बुजुर्गों की डायबिटीज़ के इलाज पर महत्वपूर्ण शोध

    मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर में बुजुर्गों की डायबिटीज़ के इलाज पर महत्वपूर्ण शोध किया गया। इस शोध में यह सामने आया है कि डायबिटीज़ के मरीजों में केवल शुगर लेवल कम रखना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे लंबे समय तक स्थिर बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।

    शोध के अनुसार, अगर शुगर लेवल बार-बार अधिक ऊपर-नीचे होता है, तो इससे आंखों (रेटिनोपैथी), गुर्दों (नेफ्रोपैथी) और नसों (न्यूरोपैथी) पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे मरीज को भविष्य में स्थायी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्ग मरीजों में डायबिटीज़ के कारण होने वाली जटिलताओं को रोकने के लिए इलाज की रणनीति में बदलाव ज़रूरी है। अब इलाज का लक्ष्य सिर्फ शुगर कम करना नहीं, बल्कि उसे संतुलित और स्थिर बनाए रखना होना चाहिए। यह शोध हॉस्पिटल के पैथोलॉजी विभाग की डॉ. हर्षदा भंगाले द्वारा किया गया है। डाॅ. भंगाले के अनुसार, “डायबिटीज के मरीजों में शुगर का उतार-चढ़ाव शरीर के अंदर धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है, इसलिए नियमित जांच, सही दवा और संतुलित जीवनशैली सबसे अहम है।” यह शोध न केवल मरीजों के लिए बल्कि चिकित्सकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन है, जिससे बुजुर्गों में डायबिटीज़ से जुड़ी गंभीर बीमारियों को समय रहते रोका जा सकता है। हॉस्पिटल प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के शोध भविष्य में क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएंगे।