बुरहानपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री , विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन दौरान बुरहानपुर के लिए की गई विकास की सौगातो की घोषणा को लेकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल बुरहानपुर द्वारा अर्चना दीदी का स्वागत एवं जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर होलीकोत्सव निमित्त पुष्पवर्षा करते हुवे फूलो की होली खेली गई।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र काकडे द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन दौरान बुरहानपुर के लिए की गई विकास की अनेको सौगातो की घोषणा , भुसावल से भोपाल के लिए सिधे मेमू ट्रेन का विधानसभा में अर्चना दीदी द्वारा प्रस्ताव रखना जिस पर सदन द्वारा सर्वसम्मत्ती से उसे स्वीकार किया जाकर अनुमती प्रदान करना , विधानसभा में सहकारीता उपक्रम समिति का सभापति बनाया जाना,बुरहानपुर के विकास के लिए इतिहास बनाने से कम नही है। उसको लेकर माननीय श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता सुरेश जी पवार ने इस अवसर पर अर्चना दीदी के कार्यो की सविस्तार जानकारी प्रदान करते हुवे उन्हे बुरहानपुर के लिए वरदान है और कहा कि आदर्णीय दीदी की बुरहानपुर के विकास को लेकर उनकी दृढ ईच्छाशक्ति का परिणाम है की अब विकास तेजी से होने लगा है। इस अवसर पर युवा नेता श्री अमित मिश्रा जी का भी स्वागत एवं भाजपा मिडिया प्रभारी मुकेश गुलाबचंन्द पुर्वे का जन्मदिन भी मनाया गया।
स्वागत एवं अभिनंदन के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्त्ता श्री ज्ञानेश्वर जी मोरे, अमित जी मिश्रा ,समर्थ चिटनिस,प्रभाकर जी चौधरी,भाजपा महांमत्री चिंतामन महाजन,बलराज जी नावानी ,रूद्रेश्वर एन्डोले,संभाजी सगरे, सुरेश जी पवार , रवि जी गावडे, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र काकडे, पार्षद धनराज महाजन,आशीष शुक्ला, आकाश जैन, प्रसाद उमाले ,गौरव शिवहरे, रजत भारद्वाज, युवराज जी महाजन, हिम्मत जी महाजन, श्रीमती उमा कपुर, श्रीमती रीना महाजन , श्रीमती सुधा चौकसे , श्रीमती दीपिका सोनी , श्रीमती ममता दुबे, आलोक मिश्रा , जगदीश जी सोनवणे, नीलेश जी सोनी,धर्मेंद्र जी पटेल,आकाश चौधरी , विजय जी शेवाडे, दिलीप दिवेकर, दिनेश पवार,संतोष गवले, मुकेश जी सोनी, राजकुमार जी वाघ सहित समस्त डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल बुरहानपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।
Category: बुरहानपुर
-

अर्चना दीदी का बुरहानपुर को मिली विकास की सौगातो के लिए किया स्वागत अभिनंदन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल बुरहानपुर द्वारा खेली गई फूलो की होली
-

प्राचीन चमत्कारी श्रीईच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीयो, सदस्यों एवं ईच्छैश्वर हनुमान भक्तों की बैठक हुई आयोजित
बुरहानपुर। ब्रह्मपुर में आज दिनांक 08 मार्च रविवार को श्री प्राचीन चमत्कारी श्रीईच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीयो, सदस्यों एवं ईच्छैश्वर हनुमान भक्तों की उपस्थिति में लालबाग रोड़ स्थित साईनाथ गार्डन पर बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में शाहदरा-लोधीपुरा स्थित चमत्कारी ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा
” श्री हनुमान जन्मोत्सव सप्ताह ” की रूप रेखा पर सुनियोजित ढंग से कार्यक्रम तय किए गए हनुमान जन्मोत्सव निमित्त मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर
1) 30 मार्च सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण
2) 1 अप्रैल विशाल वाहन रैली
3 )2 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा और ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर परिसर पर हारून खान के राधे-राधे मंडल द्वारा भक्तिमय भजन कीर्तन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर विचार-विमर्श किया गया। -

बुरहानपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा रैपिड ओपन टूर्नामेंट आयोजित
बुरहानपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय रैपिड ओपन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल मुंशी ने बताया कि यह एसोसिएशन का तीसरा जिला स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट था।

क्लब वार्डन सागर पहुजा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें 15 वर्ष से कम आयु वर्ग तथा ओपन रैपिड राउंड शामिल थे। इस प्रतियोगिता में कुल 58 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उपाध्यक्ष प्रिंस सेठिया ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ CSP श्री गौरव पाटिल के आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता का समापन जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, CEO जिला पंचायत श्री सृजन शर्मा तथा जिला प्रबंधक (लोक सेवा) श्री मनोज शंखपाल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सदस्य आदित्य जैन ने बताया कि 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान कबीर खान, द्वितीय स्थान रिदिमा विश्वकर्मा तथा तृतीय स्थान अनन्या भावसार प्राप्त किया। वहीं ओपन रैपिड राउंड में प्रथम स्थान वैभव तोमर (खंडवा), द्वितीय स्थान अमर गंगवानी तथा तृतीय स्थान सागर पहुजा ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान सदस्य शबाना बानो बेदी एवं बतूल खानबहादुर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। इसके साथ ही सदस्य वंदना मुंशी एवं सौरभ श्रॉफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक धवल राज ठाकुर, अभिलाषा ठाकुर, शरद पलोड, सीए प्रशांत श्रॉफ तथा राजीव सोनी सहित अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
-

चिंचाला श्मशान घाट का होगा सुनियोजित विकास, वर्क ऑडर जारी, शीघ्र प्रारंभ होंगे निर्माण कार्य-अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि श्मशान जीवन का सबसे बड़ा सत्य है। मनुष्य का शरीर क्षणभंगुर है और अंततः हर किसी को माँ भारत की मिट्टी में विलीन होना होता है। श्मशान वह स्थान है जहाँ अमीर-गरीब, ऊँच-नीच और भेदभाव की सभी सीमाएँ समाप्त हो जाती हैं। यह स्थान भय का नहीं बल्कि जीवन की सच्चाई का बोध कराने वाला और मनुष्य के अहंकार को समाप्त कर देने वाला सबसे बड़ा गुरु है।
लालबाग क्षेत्र स्थित चिंचाला श्मशान घाट के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों के साथ श्मशान परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि श्मशान घाट केवल अंतिम संस्कार का स्थान नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं और संस्कारों से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे स्थान को सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुनियोजित और हरित परिसर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले नागरिकों को शांत और स्वच्छ वातावरण के साथ आवश्यक सुविधाएँ मिल सकें।
*विभिन्न विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी*
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि चिंचाला श्मशान घाट के विकास के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। इनमें 12 लाख 50 हजार रुपए की लागत से शेड निर्माण के कार्य का वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले नागरिकों को धूप और बारिश से राहत मिल सकेगी। श्रीमती चिटनिस ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुरे क्षेत्र की व्यवस्थित मैपिंग कर अनुपयोगी कार्य को तोड़ा जाए, साथ ही सुविधा की दृष्टि से जो कार्य जहां करना है वह वहीं करें।
*विद्युत पोल और लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण*
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए श्मशान परिसर में विद्युत पोल एवं विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है, जिससे आगामी निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
*चिंचाला में विकसित होगा नगर वन*
श्रीमती चिटनिस ने बताया कि चिंचाला श्मशान के पीछे लगभग 4.5 हेक्टेयर क्षेत्र में नगर वन विकसित करने की योजना को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इस नगर वन को समाज की भागीदारी से विकसित किया जाएगा, जहाँ नागरिक अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण कर सकेंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर वन के माध्यम से क्षेत्र में बड़े स्तर पर स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण कर हरित वातावरण तैयार किया जाएगा, जिससे श्मशान परिसर के आसपास का क्षेत्र स्वच्छ, शांत और पर्यावरण अनुकूल बनेगा।
*जनभागीदारी से होगा रखरखाव*
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि श्मशान घाटों का विकास तभी स्थायी होगा जब समाज भी इसके रख-रखाव में अपनी जिम्मेदारी निभाए। इसके लिए स्थानीय नागरिकों और समाज के सहयोग से श्मशान समिति का गठन कर दीर्घकालीन रख-रखाव की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर नगर निगमाध्यक्ष अनीता अमर यादव, नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, पार्षद संभाजीराव सगरे, आशीष शुक्ला, वीरेंद्र चंदन, महेंद्र सुरवाड़े, कीमत मतवानी, बलराज नवानी, रवींद्र गावड़े, वामन मोटे, दिलीप दिवेकर, अंकुश रोकड़े, सुनिल भीसे, नरहरी दीक्षित, मुन्ना जायसवाल, मोंटू गढ़वाल, रुद्रेश्वर एंडोले, करण चौकसे, राजू शेवाडे, शरद वर्मा, पप्पू हाजी, देवा सोनवने, जगदीश सोनावने, मुकेश सोनी, निलेश सोनी, सुनील ठोसरे, राज भावसार, रमेश जुनागढ़े, यादव सोनवने, सुखलाल महाजन, अजय गोटे सहित निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। -

सेवानिवृत्ति पर शानदार बिदाई समारोह कार्यक्रम
बुरहानपुर। शनिवार को उर्दू प्राथमिक शाला महोद के हमारे साथी आदरणीय अलहाज एजाज अहमद राही जी के 28 वर्ष की पूर्ण सेवा कर सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के अवसर पर हम सभी भावुक और गौरवान्वित हैं। आपने अपने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। आपके मार्गदर्शन, सादगी और कर्मठता ने विद्यालय परिवार को सदैव प्रेरित किया है।
इस गरिमामय अवसर पर बिदाई एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन शा. मा. शाला मोहद में रफीक खां तडवी सरपंच की अध्यक्षता में व समस्त स्टाफ हिन्दी उर्दू शाला मोहद द्वारा ग्रामीण सदस्य की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया एवं शाल श्रीफल के साथ गिफ्ट भी दिया गया ।एजाज राही सर के शिष्य डाक्टर समीर मंसूरी ने भी गिफ्ट दे कर स्वागत किया
मा. शा. प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र पाटिल,शिक्षकों में लखन सिंह बरने,दिनेश सिंह बुंदेले संजय बर्ने मोहम्मद मंसूर जफर मूसा तडवी आत्मा राम सोनवणे माता दीन अहिरवार सय्यद बहादुर मीर एवं समस्त , शिक्षकगण की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।इस अवसर पर शिक्षा विभाग सेआदरणीय विजय तुलसकर जी(डीपीसी महोदय), मोहम्मद फहीम ( जिला मदरसा उर्दू प्रभारी ) हारून शेख (जन शिक्षक), रफीक शेख (जन शिक्षक), संजय वाघ (जनशिक्ष) ने भी स्वागत कर कहां के
हम सभी आपके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना करते हैं। प्रार्थना है कि सेवानिवृत्ति के पश्चात आपका जीवन नई खुशियों, शांति और संतोष से परिपूर्ण हो।
आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह बर्ने। व आभार प्रदर्शन एजाज अहमद राही सर ने किया।
शाम में घर पर मास्टर इफ्तिखार बक्ष. अकील अहमद मोहम्मद आसिफ खान और हाफिज अब्दुल हमीद खां सर ने जोड़ा मिठाई और फूल हार से भव्य स्वागत किया। तथ पशचात शाम मे इकबाल चौक में अधिवक्ता युनूस पटेल शिक्षकों मे रियाज मोहम्मद मुश्ताक निजामी फजलुर रहमान शहाबुद्दीन शफीक उर रहमान शेख हारुन जन शिक्षक अल्ताफ अहमद आदि ने मूंह मीठा कर स्वागत किया। दूसरे दिन कैलाश जयवंत सर ने भी घर आकर शाल और श्री फल व फूल माला से स्वागत किया। और उज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दीर्घायु की दुआओं से नवाजा। -

पवित्र रमजान मे सैय्यदना डॉ.साहब की लंबी उम्र के लिए दाऊदी बोहरा समाज जनों द्वारा 3 दिवसीय तिलावत ए कुरान की गई
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर मे दाऊदी बोहरा समाज जनों ने पवित्र रमजान माह मे दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्म गुरु की लबी उम्र और बेहतर स्वस्थ के लिए तिलावत ए कुरान पढ़ी गई।
दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी कोआर्डिनटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते हुए बताया की शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली की सदारत मे बुरहानपुर स्थित नजमी मस्जिद मे दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु सैय्यादन डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब की लबी हम और बेहतर स्वस्थ के लिए 3 दिवसीय कुरानखानी का आयोजन शुक्रवार, शनिवार, रविवार को रात्रि 10 से 1 बजे तक किया गया साथ ही रात्रि मे तहजूद की नमाज भी समाज जनों द्वारा अदा की गई।
दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी कोआर्डिनटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बातया की पवित्र रमजान माह दाऊदी बोहरा समाज के सभी महिला पुरुष एवं बच्चे प्रतिदिन रोजे, नमाज, तिलावत ए कुरान पढ़ कर बुरहानपुर स्थित दाऊदी बोहरा मस्जिदों मे सामूहिक रूप से अल्लाह की इबादत कर रहे है।
दाऊदी बोहरा समाज के सभी लोग प्रति दिन समाज की मस्जिदों मे शाम को रोजा इफ्तारी के साथ साथ अल्लाह की इबादत कर रहे है जिसमे शुक्रवार से रविवार तक विशेष रूप से 53 वें धर्मगुरु सैय्यादन डॉ. मुफादल सैफुद्दीन साहब की लबी उम्र और बेहतर स्वस्थ के लिए दाऊदपुरा स्तिथ नजमी मस्जिद मे पवित्र कुरान की तिलावत की गई।
जिसमे शहर आमिल साहब शेख हैदर भाई साहब जामली नायब शहर आमिल शेख युसूफ भाई साहब ने 53 वें धर्मगुरु सेय्य्दना डॉ. मुफादल सैफुद्दीन साहब की लंबी उम्र और बेहतर स्वस्थ के लिए अल्लाह से दुआएं की गई साथ ही
बोहरा समाज जनों द्वारा पवित्र रमजान मे विशेष रूप से अपने भारत सहित पूरी दुनिया मे अमन सुकून और तरक्की के साथ साथ सभी की खुशहाली की दुआएं के साथ ही मौला की खास नजरें इनायत की भी दुआए की जिसमे महिलाएं पुरुषो के साथ साथ नन्हें नन्हें बच्चों ने भी दुआओ के लिए हाथ उठाये। -

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर युवाओं ने विज्ञान पर चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ
बुरहानपुर। मेरा युवा भारत बुरहानपुर – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार व्दारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को शासकीय उत्कृष्ट सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास शिकारपुरा बुरहानपुर में चित्रक्ला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिला युवा अधिकारी, मोनिका चौधरी जी ने बताया कि आज हम लोग विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति की गई है वह सर सी वी रमन की देन है, आप का जन्म 1888 मे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था, आज के दिन – भौतिक विज्ञान – जीव विज्ञान – रसायन विज्ञान पर आधारित चित्रक्ला के माध्यम से तीनों विज्ञान में, प्रथम – राजु पाटील – उमेश मण्लोई – देवा राजु – व्दितीय – रविन्द्र मोरे – राज विजय मावसकर – शिवम बडोले – तृतीय – सुरेश मण्लोई – अनिल डायवर – आशिष सावलकर को केन्द्र की ओर से प्रमाण पत्र व पुरुस्कार से सम्मानित किया गया, इस अवसर पर अधिवक्ता, ज्ञानेश्वरी दांगे ने उपस्थित युवाओं के समक्ष अपना विचार रखा, तथा दिपक महाजन, प्रदीप हंकारे, अधिक्षक सुरेश कराडे, एवं एजाज अंसारी भी शामिल हुए।
-

सैफी गोल्डन जुबली कादरिया कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
बुरहानपुर। सैफी गोल्डन जुबली कादरिया कॉलेज में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विविध विज्ञान मॉडलों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें नवीन तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल नवाचार एवं दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से संबंधित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हर्ष सिंह, जिला कलेक्टर बुरहानपुर रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री मेहुल श्राफ(मंगलम कलापत्तु उद्योग केंद्र), श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला (कॉलेज प्रबंधन समिति सचिव), वरिष्ठ सदस्य श्री मंसूर भाई सेवक, श्री हुजैफा भाई शाकिर, श्री हुसैन भाई पेट्रोलवाला, श्री शेख हुसैन फाखरी प्राचार्य कादरिया बुरहानी स्कूल, श्री राजू खेडकर, डायरेक्टर डॉ. तालिब युसूफ अब्बास तथा कॉलेज प्राचार्य प्रो.मोहम्मद इस्माईल बफाती विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। डॉ. तालिब युसूफ अब्बास एवं प्रो. मोहम्मद इस्माईल बफाती ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का मोमेंटो एवं फूलगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
मुख्य अतिथि श्री हर्ष सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान नवाचार और विकास की आधारशिला है, और युवा पीढ़ी को शोध एवं तकनीकी क्षेत्र में अग्रसर होना चाहिए।
कॉलेज प्रबंधन समिति सचिव श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों एवं प्राध्यापकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉ. तालिब युसूफ अब्बास एवं प्रो. मोहम्मद इस्माईल बफाती द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रो. शबनम कौसर ने व आभार डॉ तालिब युसूफ ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी,पालकगण एवं प्राध्यापक व स्टाफ उपस्थित रहे।
-

आशीर्वाद, संस्कार और स्नेह का संगम, जय ज्ञानेश्वर पाटील के आशीर्वाद समारोह में अपनत्व का प्रेम
– समारोह स्थल का सांसद ने किया अवलोकन
– सभी ने स्वयं ली जिम्मेदारियां कहा यह हमारा पारिवारिक आयोजन
बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के सुपुत्र जय पाटील के आशीर्वाद समारोह को लेकर बुरहानपुर सहित पूरे निमाड़ अंचल में आत्मीय उत्साह का माहौल है। यह समारोह 1 मार्च शाम को बुरहानपुर स्थित रेणुका कृषि उपज मंडी में संपन्न होगा, जहां परिवार, समाज और शुभचिंतकों की उपस्थिति में संस्कार, स्नेह और आशीर्वाद की सुंदर छवि देखने को मिलेगी। यह आयोजन किसी औपचारिक कार्यक्रम से अधिक एक पारिवारिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। रिश्तेदारों, मित्रों, समाजजनों और शुभचिंतकों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि जय पाटील को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
संस्कारों से संवरता भविष्य
आशीर्वाद समारोह भारतीय परंपरा में जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसी भावभूमि पर आयोजित यह कार्यक्रम परिवार के संस्कारों, बड़ों के मार्गदर्शन और समाज के स्नेह का प्रतीक बनेगा। आयोजन स्थल पर सादगी, गरिमा और आत्मीयता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे प्रत्येक आगंतुक स्वयं को परिवार का हिस्सा महसूस कर सके।
*समाज का स्नेह, परिवार की ताकत*
इस अवसर पर केंद्रीय व प्रदेश स्तर के गणमान्यजन, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग पारिवारिक स्नेह के साथ उपस्थित रहेंगे। सभी की मौजूदगी इस बात का प्रमाण होगी कि पारिवारिक रिश्ते और सामाजिक सरोकार ही किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। रेणुका कृषि उपज मंडी में होने वाला यहआयोजन आशीर्वाद, अपनत्व और शुभेच्छाओं का ऐसा संगम बनेगा, जो लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा। 1 मार्च को बुरहानपुर साक्षी बनेगा जहां शब्द कम होंगे, भावनाएं अधिक; जहां मंच से ज्यादा दिलों का जुड़ाव दिखाई देगा। -

सेवासदन लाॅ काॅलेज के छात्र द्वारा राज्यस्तरीय पाॅवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान
बुरहानपुर। उच्च शिक्षा विभाग राज्यस्तरीय खेलकूद पाॅवर लिफ्टिंग पुरूष प्रतियोगिता 93 किलोग्राम केटेगरी में सेवासदन विधि महाविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी मुशीर शेख मकसूद ने 490 किलोग्राम वेट उठाकर द्वितीय स्थान अर्जित कर महाविद्यालय एवं बुरहानपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा रंजितसिंह काॅलेज आफ प्रोफेशनल साइंस इंदौर द्वारा किया गया जिसमें लगभग 43 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। छात्र मुशीर शेख मकसूद की इस उपलब्धि पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका सिंह ठाकुर द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया एवं भविष्य में ओर अच्छी तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थी की इस सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष एवं विधि विभाग प्रमुख श्री सुरेशचंद्रजी मुंशी, समिति सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला ने शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही विधि महावद्यिालय के प्राचार्य डाॅ. मोहन सोनी, सेवासदन महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील, क्रीडाधिकारी श्रीमती मनीषा पाटिल, डाॅ. सुशील माहेश्वरी, प्रो. वैशाली गुप्ता एवं प्रो. नितिन जावरे सहित सभी प्राध्यापकों ने भी छात्र को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।