Category: बुरहानपुर

  • अर्वाचीन स्कूल का गौरवशाली दशक पूर्ण, स्थापना दिवस व प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे पर शिक्षा, संस्कार और नवाचार का उत्सव

    अर्वाचीन स्कूल का गौरवशाली दशक पूर्ण, स्थापना दिवस व प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे पर शिक्षा, संस्कार और नवाचार का उत्सव

    बुरहानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और संस्कारों के साथ आगे बढ़ते अर्वाचीन स्कूल में 10वां स्थापना दिवस एवं प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम विद्यालय की 10 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं का जीवंत उदाहरण बना।
    कार्यक्रम की शुरुआत पालकों के स्वागत, मंच परिचय एवं विद्यालय की विकास यात्रा के संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण के साथ हुई। विद्यालय प्रशासक सुनील पाटिल ने वर्ष 2016 से 2026 तक के 10 वर्षों के सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे अर्वाचीन स्कूल ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

    *दीप प्रज्वलन एवं अतिथि सम्मान*
    दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, प्रोफेसर बृजमोहन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंस महाविद्यालय के डायरेक्टर अनिल जैन, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा एवं डायरेक्टर अमित मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षकगण, पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    *सर्वांगीण विकास की दिशा में अर्वाचीन स्कूल की भूमिका*
    जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल ने अर्वाचीन स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है, जो बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    स्वागत उद्बोधन संस्था की अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा द्वारा दिया गया। उन्होंने विद्यालय की स्थापना के प्रारंभिक वर्षों के संघर्ष, चुनौतियों एवं निरंतर परिश्रम की यात्रा को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष में अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने वाले पालकों का सहयोग और विश्वास ही आज विद्यालय की सफलता का आधार बना है। उन्होंने विद्यालय द्वारा पिछले 10 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    *भविष्य की शिक्षा योजनाओं की घोषणा*
    विद्यालय के डायरेक्टर अमित मिश्रा ने पालकों को संबोधित करते हुए विद्यालय की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सभी कक्षाओं को टेक्नो-फ्रेंडली बनाया जाएगा, रोबोटिक लैब की स्थापना की जाएगी, स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लर्निंग संसाधनों को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थी आधुनिक तकनीकी युग के अनुरूप शिक्षा प्राप्त कर सकें।
    *प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह*
    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल एजुकेशन ओलंपियाड में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, वहीं अनुव्रत फाउंडेशन द्वारा आयोजित गीत गायन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
    *नन्हे विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा मन*
    प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को जीवंत बना दिया। नन्हे बच्चों की नृत्य, गीत और मंच प्रस्तुति ने उपस्थित पालकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा ने विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता और संस्कार आधारित शिक्षा प्रणाली का परिचय कराया।
    *शिक्षा, संस्कार और तकनीक का संगम-अर्वाचीन स्कूल*
    दसवां स्थापना दिवस अर्वाचीन स्कूल की उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ भविष्य की शिक्षा दिशा का संकल्प भी बना। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों, पालकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

  • 4 जनवरी को बुरहानपुर आ रहे प्रदेश के मुखिया, तैयारीयों में जुटा जिला प्रशासन

    4 जनवरी को बुरहानपुर आ रहे प्रदेश के मुखिया, तैयारीयों में जुटा जिला प्रशासन

    बुरहानपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुरहानपुर जिले में 4 जनवरी, 2026 को आगमन प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफल रूप से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ तैयारियों में जुट गया है।इसी क्रम में कलेक्टर हर्ष सिंह एवं एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने संयुक्त रूप से शनिवार को रेणुका कृषि उपज मंडी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, हेलीपेड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को टेंट व्यवस्था, साउंड, पेयजल, बैरिकेटिंग, बिजली आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्था तथा आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वयता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी से बची बच्चेदानी, मातृत्व की उम्मीद रही कायम*

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी से बची बच्चेदानी, मातृत्व की उम्मीद रही कायम*

    38 वर्ष की एक महिला पेट में लगभग 3 किलो की गांठ के साथ उपचार हेतु ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल पहुँची। काउंसिलिंग के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मात्र 3 माह पूर्व यह गांठ केवल 4 सेंटीमीटर (संतरे के आकार) की थी, जो बहुत कम समय में असामान्य रूप से बढ़ गई। इसके कारण मरीज को पेट फूलना, तेज दर्द, लगातार कब्ज तथा आंतों में भोजन का मार्ग अवरुद्ध होने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। परिवार की सबसे बड़ी चिंता बच्चेदानी को सुरक्षित रखने की थी, क्योंकि मरीज के मन में आज भी माँ बनने की उम्मीद जीवित थी। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों ने परिवार को आश्वस्त किया कि इस आयु में बच्चेदानी निकालना आवश्यक नहीं है और केवल गांठ को सुरक्षित रूप से हटाकर बच्चेदानी को संरक्षित किया जा सकता है।
    डॉ. किमाया साळी (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. मोनिश गुप्ता (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. हितेषी बैस (एनेस्थेटिस्ट) एवं डॉ. अमृता टाटू (एनेस्थेटिस्ट) की विशेषज्ञ टीम ने अत्यंत सावधानी एवं दक्षता के साथ 3 किलो की गांठ को सफलतापूर्वक न

  • याद रखिए- तनाव आना कमजोरी नहीं है, बल्कि उसे साझा न करना कमजोरी है!

    याद रखिए- तनाव आना कमजोरी नहीं है, बल्कि उसे साझा न करना कमजोरी है!

    मनकक्ष विभाग, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की टीम द्वारा सेवा सदन महाविद्यालय, बुरहानपुर में छात्र-छात्राओं के लिए एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में आत्महत्या के कारण, रोकथाम के उपाय, नशा मुक्त जीवन तथा मोबाइल फोन एडिक्शन से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम के अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया एवं छात्र-छात्राओं से संकल्प प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। साइकोलॉजिस्ट श्रीमती मालविका डांगीवाला ने शब्दों के सही चयन एवं विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
    मनकक्ष प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सफलता की कुंजी है और कॉलेज जीवन में तनाव से मुक्त रहने हेतु शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मन की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने मनहित ऐप एवं टेली मानस टोल फ्री नंबर 14416 की जानकारी साझा की।
    कार्यक्रम में आत्महत्या रोकथाम हेतु युवाओं की भागीदारी को “गेटकीपर मित्रम” के रूप में समझाया गया। प्रोफेसर श्रीमान राजेंद्र काले ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। *कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकना, नशा मुक्त जीवन को बढ़ावा देना एवं मोबाइल के दुरुपयोग से बचाव करना रहा।
    कार्यक्रम में साइकोलॉजिस्ट श्रीमती मालविका डांगी वाला, प्रोफेसर श्रीमान राजेंद्र काले (सेवा सदन महाविद्यालय), मनकक्ष प्रभारी श्रीमती सीमा डेविड सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • काली चाय का शहर में चल रहा था काला कारोबार, संभागस्तरीय टीम ने दो जगहों पर दबिश देकर की कार्रवाई

    काली चाय का शहर में चल रहा था काला कारोबार, संभागस्तरीय टीम ने दो जगहों पर दबिश देकर की कार्रवाई

    21 लाख से अधिक का की चाय पत्ती जब्त

    बुरहानपुर में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संभाग स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा बुरहानपुर जिले में विभिन्न खाद्य निर्माताओं पर कार्यवाही की गई।

    फर्म प्रोमिस टी कंपनी, इंद्रा कॉलोनी, बुरहानपुर से सुनील जगनानी की उपस्थिति में प्रॉमिस हनी गोल्ड टी एवं अन्य ब्रांड की चाय पत्ती के कुल 8 नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर विभिन्न ब्रांड की चाय पत्ती की कुल मात्रा 18,042 किलोग्राम जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 21,02,178 रूपये है।

    फर्म परीयालदास एंटरप्राइजेज, सिंधीबस्ती बुरहानपुर से प्रोप्राइटर विजय जगनानी की उपस्थिति में करोड़पति चाय पैक एवं असम चाय पैक के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर पैकिंग उपरांत विक्रय हेतु संग्रहित असम चाय पत्ती की कुल मात्रा 320 किलोग्राम जप्त किया, जिसकी कीमत 57,600 रूपये एवं करोड़पति चाय पैक कुल मात्रा 50 किलो ग्राम, जिसकी कीमत 14,000 रूपये जप्त किया गया। मौके पर वैद्य खाद्य लाइसेंस नहीं पाए जाने से परिसर से कारोबार संचालन बंद करवाया गया। संभाग दल एवं स्थानीय विभाग द्वारा कुल 10 नमूने को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजा गया है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल आवासिया, कमलेश डावर, राहुल सिंह अलावा, सुभाष खेड़कर, धर्मेंद्र कुमार सोनी शामिल रहे।

  • बुरहानपुर निजी अस्पताल में गर्भाशय ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजन भूख हड़ताल पर

    बुरहानपुर निजी अस्पताल में गर्भाशय ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजन भूख हड़ताल पर

    हकिमी अस्पताल की सोनोग्राॅफी सेन्टर,पैथोलॉजी लैब,मेडीकल के लायसेंस और डाॅ• रेहाना बोहरा की डिग्री की जांच की जाये और हकिमी हॉस्पीटल द्वारा किये गए अतिक्रमण को तोड़कर ऑपरेशन थियेटर मे उपस्थित अकुशल डाॅक्टरो पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये ।
    हकीमी अस्पताल मे यह हृदय विदारक पहली घटना नही है इससे पूर्व में भी ऑपरेशन के दौरान कई लोगो की जान इस अस्पताल मे जा चुकी है ऐसे ही आलमगंज बुरहानपुर निवासी एक पिड़ीत परिवार के स्व नरेन्द्र तालमपुरे की पैर की हड्डी टूटने पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही चलते 09/10/2021 मे स्व नरेन्द्र तालमपुरे की असमय ही मौत हो गई थी पुलिस प्रशासन द्वारा मामले मे कोई कार्रवाई ना होने पर परिजन भी न्याय की गुहार कर रहे है भूख हड़ताल मे स्व नरेन्द्र तालमपुरे के भाई महेन्द्र तालमपुरे प्रथम दिन बैठै 01/12/2025 सोमवार सुबह 09 बजे से गीता होटल के पास रविन्द्रनाथ टैगोर जी प्रितामा के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को मप्र कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोषसिंह, दीखीत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय संघठन सहमंत्री दिनेश सुगन्धी,भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्त्तू मेढे,अजा मोर्च के जिला महामंत्री शिवकुमार पासी,भीम सेना जिला प्रमुख सचिन कुमार गाढे ,भाजपा युवा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने भी भूख हड़ताल का समर्थन किया स्व•वैष्णवी चौहान के परिजन क्रमशः तब तक बैठै रहेंगे जब तक डाॅक्टर रेहाना बोहरा,मुफ्फद्ल बोहरा,आनंद दीक्षित,अनुपमाआनंद दीक्षित और ऑपरेशन थियेटर मे उपस्थित अकुशल डाॅक्टरो पर कानूनी सख्त कार्रवाई शीघ्र अति शीघ्र की जाये यह मांग लेकर भूख हड़ताल की जाये।

  • अब “जीरो” इनवेस्टमेंट पर लगेगा “सोलर सिस्टम”

    अब “जीरो” इनवेस्टमेंट पर लगेगा “सोलर सिस्टम”

    भारत सरकार की पीएम सूर्य घर “मुफ्त बिजली योजना” के तहत अब निमाड़ क्षेत्र में “यूनिवर्सल सोलर एनर्जी” ने अब आम लोगों के लिए बिना भारी इनवेस्टमेंट के (योजन के तहत सस्ती दरों पर बैंक ऋण में ) 78000 तक की सरकारी सब्सिडी के तहत आसान इंस्टॉलमेंट में सोलर सिस्टम लगाने की योजना पेश की है, योजना के तहत ब्रांडेड कंपनियों के आवासीय सोलर सिस्टम लगवाने के लिए हितग्राहियों के पास अब सभी विकल्प मौजूद रहेंगे, “यूनिवर्सल सोलर एनर्जी” के निमाड़ जोन में आम लोगों के लिए सेवा देने के प्रकल्प का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जहां आम हितग्राही को बिजली प्राप्त होगी वहीं पर्यावरण को भी योजना के तहत लगने वाले सोलर सिस्टम से कोई नुकसान भी नहीं होता, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आम नागरिकों से केंद्र सरकार की योजना के लाभ लेने की अपील की.
    “यूनिवर्सल सोलर एनर्जी” के संचालक रिजवान अंसारी और आलोक पाराशर ने बताया कि आम नागरिक योजना की विस्तृत जानकारी खंडवा टीवी के आनंद नगर स्थित ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं.संपर्क 9425085668, 9826382120.
    बुरहानपुर में यूनिवर्सल सोलर एनर्जी से सोलर सिस्टम लगवाने हेतु स्थानीय ऑफिस 32 शनवारा मस्जिद कॉम्प्लेक्स में संपर्क किया जा सकता है.

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, स्वस्थ माता – स्वस्थ शिशु : सुरक्षित गर्भावस्था की ओर

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, स्वस्थ माता – स्वस्थ शिशु : सुरक्षित गर्भावस्था की ओर

    बुरहानपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में गर्भवती माताओं का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा गर्भावस्था में संपूर्ण स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूक किया गया। माताओं को पौष्टिक आहार, पर्याप्त विश्राम, तनाव-मुक्त वातावरण, नियमित व्यायाम एवं व्यसन से दूर रहने की सलाह दी गई।
    प्रसव संबंधी सहायता हेतु
    080-4793146 (प्रसव पूर्व संहिता)
    080-4793147 (प्रसव पश्चात माता–शिशु सहायता)
    तथा मानसिक स्वास्थ्य हेतु टेली-मानस 14416 व मनहित ऐप की उपयोगिता पर भी जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, नया आईडी कार्ड, समग्र आईडी, बैंक खाते से मिलने वाली स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता योजनाओं को समझाया गया, ताकि गर्भवती माताएँ समय पर सभी लाभ प्राप्त कर सकें।
    परिवार की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए समय पर जांच, पोषण का ध्यान, सुरक्षित वातावरण, भावनात्मक सहयोग, तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या में माँ को तुरंत अस्पताल लाने की आवश्यकता बताई गई।
    कुल 38 गर्भवती माताओं की जांच की गई, जिनमें 9 गर्भवती माताएँ गंभीर श्रेणी में चिन्हित हुईं और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम CCP, FCC एवं PMH के अंतर्गत आयोजित हुआ।
    डॉ. ममता (LMO), श्रीमती वंदना श्रीवास्तव (ANC OPD इंचार्ज), मनकक्ष प्रभारी NO श्रीमती सीमा डेविड, NO कुमारी विशाखा, कुमारी विनीता, कुमारी निकिता, डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में गर्भवती माताएँ एवं परिजन शामिल हुए।
    मुख्य उद्देश्य—
    सभी गर्भवती माताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना—ताकि स्वस्थ माता और स्वस्थ शिशु का निर्माण हो सके।

  • सीसीआई खरीदेगा बुरहानपुर के किसानों की कपास-अर्चना चिटनिस

    सीसीआई खरीदेगा बुरहानपुर के किसानों की कपास-अर्चना चिटनिस

    बुरहानपुर। बुरहानपुर कृषि उपज मंडी क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा सुनिश्चित की गई है। भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सीसीआई) की बुरहानपुर जिले में जिनिंग फैक्ट्री उपलब्ध न होने के कारण यहाँ कपास खरीदी केन्द्र संचालित नहीं हो रहा था। ऐसे में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने हेतु विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) की पहल पर वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है। इस निर्णय को लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाने में कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आगामी वर्ष में बुरहानपुर में ही कपास खरीदी केन्द्र प्रारंभ कराने हेतु सभी प्रयास किए जाएंगे।
    सीसीआई द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिन किसानों ने ‘कपास किसान’ मोबाइल एप पर समर्थन मूल्य पर कपास विक्रय हेतु पंजीयन कराया है, उनकी उपज अब सीसीआई खण्डवा केन्द्र पर खरीदी जाएगी। बुरहानपुर क्षेत्र के सभी पंजीकृत किसानों की मैपिंग खण्डवा केन्द्र के लिए कर दी गई है, जिससे उन्हें खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सीसीआई के निर्देशानुसार ‘कपास किसान’ एप पर स्लॉट बुकिंग सोमवार से शुक्रवार प्रातः 11 बजे (अवकाश को छोड़कर) उपलब्ध रहेगी। किसान स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज खंडवा केन्द्र पर ले जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान सीसीआई खण्डवा केन्द्र के अधिकारी चन्द्रकिशोर (मो. 7972150220) से संपर्क कर सकते हैं।
    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य का संपूर्ण लाभ मिलना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में जिनिंग फैक्ट्री न होने के बावजूद किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में कठिनाई न आए, यह सुनिश्चित किया गया है। भविष्य में किसानों के हित में हर संभव कदम उठाए जाते रहेंगे।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा बॉम्बे क्लीनिक, देडतलाई, में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा बॉम्बे क्लीनिक, देडतलाई, में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 24 नवम्बर सोमवार को बॉम्बे क्लीनिक, देडतलाई, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 65 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. निखिल थरकडे (मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अकरम खान ( अस्थि रोग विभाग), डॉ. इल्का सिद्दीकी ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) एवं कु. श्रुति द्विवेदी (नेत्र रोग विभाग) के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।
    सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई।
    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, एवं ऑल इज़ वैल हॉस्पिटल के स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।