Category: बुरहानपुर

  • बाबा साहब के प्रतिमा के साथ अप्राकृतिक घटना का विरोध, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भीम सेना नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

    बाबा साहब के प्रतिमा के साथ अप्राकृतिक घटना का विरोध, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भीम सेना नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

    बुरहानपुर। भीम सेना जिला अध्यक्ष श्री सचिन गाढ़े द्वारा बताया गया की विगत दिनो बुरहानपुर जिले के ग्राम तारापाटी में एक व्यक्ति विशेष द्वारा बाबा साहब के प्रतिमा के साथ “अप्राकृतिक घटना” कारित की गई जिसके विरोध में सोमवार को संयुक्त कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भीम सेना नेतृत्व में समाज जनों के साथ कलेक्टर महोदय को लिखित माध्यम से शिकायत प्रेषित की गई कि व्यक्ति विशेष द्वारा आए दिन ग्राम का माहौल खराब करने के मकसद से इस प्रकार की घटना कारित की गई थी जिला प्रशासन के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया है कि जल्द से जल्द उक्त आरोपी पर जांच कर न्याय संगत कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर किशोर तायडे, दीपक मसाने , सिद्धार्थ गाढ़े,संविधान तायडे ,अमोल इंगले ,प्रभाकर अन्य जन उपस्थित रहे।

  • मानसिक बीमारी कमजोरी नहीं-इलाज योग्य अवस्था है। आपातकाल में मदद लेना साहस है, अपराध नहीं!

    मानसिक बीमारी कमजोरी नहीं-इलाज योग्य अवस्था है। आपातकाल में मदद लेना साहस है, अपराध नहीं!

    बुरहानपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार तथा श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व श्रीमान सिविल सर्जन-सह अधीक्षक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में मनकक्ष विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार में मानसिक स्वास्थ्य जांच जागरूकता परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
    शिविर में ग्रामीण व आदिवासी समुदाय को तनाव, चिंता, अवसाद, नशे की लत, पारिवारिक तनाव और आत्महत्या जोखिम जैसे मुद्दों पर जागरूक किया गया तथा मानसिक आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने की अपील की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ अब गांव-स्तर पर उपलब्ध हैं और किसी भी असामान्य व्यवहार या आत्महत्या-संबंधी विचार दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।
    गर्भवती माताओं को प्रसव-पूर्व मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी, तथा परिवार के भावनात्मक सहयोग के महत्व की जानकारी दी गई। स्टाफ को तनाव व समय प्रबंधन तथा आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मनहीत एप, टेली-मानस 14416, सीपी/एफसीसी व पीएमएच सेवाओं की जानकारी दी गई।

    आशा कार्यकर्ताओं को “गेटकीपर (मित्रम)” की भूमिका में आत्महत्या रोकथाम हेतु प्रारंभिक पहचान और त्वरित सहायता के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
    कार्यक्रम में डॉ. निखिल चौधरी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड, डॉक्टर अंसारी,डॉ विजय अलावे मेडिकल ऑफिसर एवं स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, मरीज व परिजन उपस्थित रहे।
    मुख्य संदेश – ग्रामीण क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य समर्थन और जागरूकता से समय पर पहचान और सामुदायिक सहयोग ही मानसिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है! का प्रचार प्रसार करना

  • ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक,अमरावती रोड,बुरहानपुर में नि:शुल्क छाती रोग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक,अमरावती रोड,बुरहानपुर में नि:शुल्क छाती रोग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    बुरहानपुर। मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा दिन प्रतिदिन आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभियान में 23 नवम्बर रविवार को ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक,अमरावती रोड,बुरहानपुर में नि:शुल्क छाती रोग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 34 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
    शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. शुभम वर्मा (छाती रोग विशेषज्ञ) के द्वारा छाती रोग से होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, एवं पी. एफ. टी. की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में,एवं ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईफोडिया में एचआईवी,सिफलिस जांच शिविर में 72 महिलाओं और पुरुषों की जांच की गई है

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईफोडिया में एचआईवी,सिफलिस जांच शिविर में 72 महिलाओं और पुरुषों की जांच की गई है

    बुरहानपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के आदेश अनुसार एवं बुरहानपुर एचआईवी,टीबी विभाग का नोडल अधिकारी डॉ.आशुतोष जोशी सर के मार्गदर्शन में खकनार अस्पताल के आईसीटीसी एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने शिविर में उपस्थित लोगों को एचआईवी,एड्स के प्रमुख लक्षण के बारे में विस्तारपूर्व जानकारी दी है एचआईवी के प्रमुख लक्षण:-
    दो से तीन महा तक लगातार बुखार आना,रात में पशीना आना, बार बार मरीज को टीबी होना,शरीर का वजन कम हो जाना आदि किसी भी वक्ति को लक्षण दिखाई देते है तो उस इंसान को आईसीटीसी खकनार अस्पताल में निशुल्क एचआईवी सिफलिस टेस्ट की सलाह दी है l परामर्शदाता सिसोदिया ने उपस्थित लोगों को एचआईवी एड्स एवं सिफलिस की विस्तारपूर्व जानकारी प्रदान की है l शिविर में 72 महिलाओं और पुरुषों की जांच की गई है l प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईफोडिया लैब टेक्नीशियन लक्ष्मी सोलंकी ने हीमोग्लोबिन टेस्ट,शुगर टेस्ट एवं रुटीन की जांच की है l स्टॉफ नर्स प्रमिला खेडेकर ने ब्लड प्रेशर एवं गर्भवती महिलाओं की अन्य प्रकार की जांच की गई समझाइश दी गई l डोईफोडिया आशा सुपरवाइजर रिता सतोष,मातापुर आशा सुपरवाइजर मीरा बाई देवप्रसाद,कारखेड़ा आशा कार्यकर्ता सुमन सुभाष, नादुरा कला आशा कार्यकर्ता मंगला कमलचंद, डोईफोडिया आशा कार्यकर्ता अल्का प्रभु,डोईफोडिया ड्रेसर शेख जमील का शिविर में सहयोग रहा है l

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा मोहमदी मंज़िल, दरगाह ए हकीमी, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा मोहमदी मंज़िल, दरगाह ए हकीमी, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 22 नवम्बर शनिवार को मोहमदी मंज़िल, दरगाह ए हकीमी, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 55 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. दिव्येश लाड (एम. डी. मेडिसिन विभाग) डॉ. अकरम खान ( अस्थि रोग विभाग), एवं कु श्रुति द्विवेदी (नेत्र रोग विभाग) के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में,स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबाग, में मानसिक स्वास्थ्य जांच जागरूकता परामर्श शिविर आयोजित

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबाग, में मानसिक स्वास्थ्य जांच जागरूकता परामर्श शिविर आयोजित

    बुरहानपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबाग में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार तथा श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्रीमान सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच–परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
    शिविर के दौरान प्रति गुरुवार एकदिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जांच ओपीडी, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड, PMSMA तथा सिकल सेल एनीमिया से संबंधित जानकारी भी समुदाय को प्रदान की गई।

    शिविर में बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और गर्भवती माताओं का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। गर्भवती माताओं को प्रसवपूर्व मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता, उपयोगिता एवं देखभाल के बारे में विशेष मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही मनहित ऐप एवं टेली-मानस टोल-फ्री नंबर 14416 की जानकारी देकर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित की गई।
    शिविर का मुख्य उद्देश्य जनमानस में मानसिक स्वास्थ्य का महत्व स्थापित करना और मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान एवं समाधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोइना अंसारी, जिला चिकित्सालय से डॉ. अवंतिका, मनकक्ष प्रभारी श्रीमती सीमा डेविड, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त एएनएम स्टाफ उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में गर्भवती माताएँ एवं स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।

  • एसआईआर लोकतंत्र की सुरक्षा का अभियान, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य में जुटें-अर्चना चिटनिस

    एसआईआर लोकतंत्र की सुरक्षा का अभियान, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य में जुटें-अर्चना चिटनिस

    बुरहानपुर। एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे। वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में सुरक्षित रहे और किसी पात्र मतदाता को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और संकल्प के साथ सफल बनाएं। कार्यकर्ताओं की बूथ-स्तरीय सक्रियता से मतदाता सूची का शुद्धिकरण अभियान निश्चित रूप से सफल होगा और लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी।
    यह बात विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने एसआईआर के संबंध में बुरहानपुर विधानसभा के ग्राम भावसा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों सहित ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बारे में किसी को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है, यह निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने का शक्तिशाली माध्यम है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी भी दी।

    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एसआईआर अभियान में सक्रिय सहभागिता कर मतदाताओं की पूरी मदद करें। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर तक पहुंचकर यह सुनिश्चित करे कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही तरीके से जुड़े। 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं, विवाह के बाद परिवार में शामिल नए सदस्यों के नाम जोड़ना तथा आजीविका हेतु यहां रह रहे नागरिकों की सहायता करना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक व पात्र मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक अधिकारों को संरक्षित करने का अभियान है, इसलिए मतदाताओं में किसी भी प्रकार की आशंका या भ्रम न फैलने पाए, इसका भी कार्यकर्ता ध्यान रखें।
    श्रीमती चिटनिस ने कहा कि एसआईआर अभियान मतदाता सूची को स्वच्छ, शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने का माध्यम है। इसलिए बाहरी मतदाताओं या ऐसे लोगों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हो सकते हैं। यदि ऐसे नाम पाए जाते हैं, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत जानकारी बीएलओ एवं निर्वाचन आयोग को देकर मतदाता सूची को सटीक बनाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एसआईआर को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह नाम हटाने का अभियान बिल्कुल नहीं है। इसका मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल वही नाम रहें जो वास्तव में पात्र हैं, तथा कोई भी वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जन-जन को जागरूक करें और असत्य प्रचार करने वालों को तथ्यात्मक जानकारी के साथ जवाब दें। यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करना है।
    इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, गुलचंद्रसिंह बर्ने, नीतिन महाजन, इंदरसिंह, नामदेव महाजन, दत्तु महाजन, वैभव महाजन, समाधान कोली, दिवाकर कोली, शांतिलाल पाटील, गफ्फार मंसूरी, किरण पटेल, भीमसिंह चौहान, शैलेन्द्र महाजन, उमेश सातारकर, पुंडलिक पाटिल, अशोक राठौर, जयेश राउत एवं शुभम जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

  • टीम के साथ मानसिक संवाद रखे, काम बांटें ,तनाव नहीं मनकक्ष विभाग जिला चिकित्सालय बुरहानपुर

    टीम के साथ मानसिक संवाद रखे, काम बांटें ,तनाव नहीं मनकक्ष विभाग जिला चिकित्सालय बुरहानपुर

    बुरहानपुर . राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बुरहानपुर तथा सिविल सर्जन सह अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में मनकक्ष विभाग द्वारा आज तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    कार्यशाला मे चिकित्सा अधिकारी तथा नर्सिंग ऑफिसर्स को तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, वर्कलोड संतुलन, तथा मनहीत ,टेली मानस नं 14416 जैसी मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। शॉर्ट फिल्म के माध्यम से कर्मचारियों को बताया गया कि अस्पताल में कार्य करते समय मानसिक संतुलन, धैर्य, टीमवर्क और छोटे-छोटे विश्राम कितने आवश्यक हैं।
    कार्यक्रम का उद्देश्य- *कर्मचारियों को यह समझाना था कि बढ़ते कार्यभार और आपातकालीन स्थितियों में स्वस्थ मन, संयमित निर्णय और टीमवर्क ही गुणवत्तापूर्ण सेवा का आधार हैं। संदेश दिया गया कि—स्वस्थ मन ही मजबूत सेवा का आधार है; स्वयं को संभालकर ही हम दूसरों को बेहतर देखभाल दे सकते हैं।
    कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र कौर (आरएमओ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ), अस्पताल प्रबंधक श्री धीरज चौहान, तथा समस्त अधिकारी एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

  • महेंद्र जैन SIR विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के डिस्ट्रिक्ट आइकोन नियुक्त

    महेंद्र जैन SIR विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के डिस्ट्रिक्ट आइकोन नियुक्त

    बुरहानपुर – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देश पर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष सिंह ने SIR विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जन जन में जागरूकता हेतु वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन को डिस्ट्रिक्ट आइकोन नियुक्त किया l महेंद्र जैन ने नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के पश्च्यात जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष सिंह को एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पाटीदार को यह आश्वस्त किया की ज्यादा से ज्यादा प्रयासों के माध्यम से SIR विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जन जन में जागरूकता लाने का प्रयास करूँगा l
    महेंद्र जैन की इस नियुक्ति पर डॉ हर्ष वर्मा , डॉ रमेश शर्मा धुआधार , डॉ फौजिया सोडावाला , डॉ किरण सिंह , सुनील सलूजा , डॉ अशोक गुप्ता , शोभा चौधरी , मेहुल जैन , महावीर प्रसाद बांदिल , मनोज तीर्थानि , सदाशिव गुप्ता , सुमेरा अली , रजनी गट्टानी , रविन्द्र महाजन , आर एस ठाकुर , अरुण जोशी , कैलाश अग्रवाल , हरिओम अग्रवाल, देवचंद शर्मा , राकेश राठौर , आशा तिवारी ,विरेन्द्र हथिवाला , मनोज शंखपाल एवं अन्य कई शासकीय एवं अशासकीय अधिकारी कर्मचारियों व गणमान्य नागरिको व् प्रिंट व् इलेक्ट्रोनिक मिडिया बंधुओ ने बधाई दी l 

  • अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई

    अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई

    कलेक्टर महोदय बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह के निर्देशन तथा जिलाआबकारी अधिकारी श्री पार्थसारथी शर्मा केमार्गदर्शन में आबकारी दल के द्वारा दिनांक 20.11.2025 को व्रत उत्तर के लोनी, बहादरपुर ग्रामो मे दबिश की कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान 60 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा एवं 80kg तैयार महुआ लहान जप्त किया गया महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया.मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 03 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए, जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 20000/ रूपये है,
    कार्यवाही में उप निरीक्षक मुकुल सिंगाड़े, आरक्षक मुकेश सूर्यवंशी सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।