बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 19 नवम्बर बुधवार को ग्राम तुकईथड़, जिला बुरहानपुर में इंदौर संभाग, की और से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 85 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. निखिल थरकड़े (मूत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन विभाग), डॉ. इल्का ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
Category: बुरहानपुर
-

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई
बुरहानपुर . कलेक्टर महोदय बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह के निर्देशन तथा जिलाआबकारी अधिकारी श्री पार्थसारथी शर्मा केमार्गदर्शन में आबकारी दल के द्वारा दिनांक 18.11.2025 को व्रत उत्तर के लालबाग़ क्षेत्र मे दबिश की कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान 56 नग 90ml टैंगो महाराष्ट्र के ज़ब्त किए गए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 01 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए, जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 2240रूपये है,
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय कुचरिया, आबकारी उप निरीक्षक शेर सिंह मोरे,उप निरीक्षक मुकुल सिंगाड़े, उपनिरीक्षक मनोज दिनकर, आरक्षक नरेंद्र कुमरावत, सलोनी गौड, कैलाश चौहान सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। -

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में मनकक्ष विभाग का विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित
बुरहानपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में मनकक्ष विभाग, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर, जन जागृति संस्था और नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती फोजिया सोडावाला द्वारा सीडब्ल्यूएसएन (CWSN) बालक छात्रावास बुरहानपुर में विशेष भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य उद्देश्य
छात्रावास में निवासरत मुख-बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों—जो शारीरिक चुनौतियों के साथ मानसिक दबावों से भी जूझते हैं—के
- शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की जांच,
- भावनात्मक सुरक्षा,
- आत्मनिर्भरता,
- तथा आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
25 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श
कार्यक्रम के दौरान मनकक्ष विभाग की टीम ने कुल 25 बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य स्क्रिनिंग की और प्रत्येक बच्चे को आवश्यकता अनुसार व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया।
सांकेतिक भाषा में संवाद एवं मार्गदर्शन देने में छात्रावास अधीक्षक श्री किशोर चौहान का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने बच्चों को सरल भाषा में महत्वपूर्ण बातें समझाईं।

तुम्हारी शक्ति तुम्हारे अंदर है, बस उसे पहचानो – हर दिन एक नई शुरुआत है बालकों को विशेष मार्गदर्शन
बच्चों को निम्न बिंदुओं पर जागरूक किया गया—
- मानसिक स्वच्छता और सकारात्मक सोच का महत्व
- आत्मविश्वास एवं तनाव नियंत्रण
- भावनात्मक मजबूती और आत्मनिर्भरता
- कठिन परिस्थितियों में सहायता कैसे लें
हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई
बच्चों तथा अधीक्षक को मानसिक एवं भावनात्मक सहायता के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई—
- मनहीत ऐप
- टेली मानस हेल्पलाइन 14416
ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल और निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में उपस्थिति
इस जागरूकता कार्यक्रम में—
- मनकक्ष विभाग, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की टीम
- समाजसेवी एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती फोजिया सोडावाला
- छात्रावास अधीक्षक श्री किशोर महाजन/चौहान
- तथा छात्रावास में निवासरत सभी बालक
उपस्थित रहे।
-

बालिका दिवस विशेष: सुरक्षा, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य—हर बालिका के सशक्त भविष्य की नींव
बुरहानपुर। बालिका दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह वह अवसर है जब हम अपनी बेटियों के भविष्य, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः मजबूत करते हैं। इसी उद्देश्य से जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग ने बाल दिवस के अवसर पर शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम, चांदनी में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
यह कार्यक्रम बालिकाओं में मानसिक स्वास्थ्य, गुड टच-बैड टच, स्वयं की सुरक्षा, और स्वच्छता के महत्व को समझाने हेतु समर्पित था।
अभियान का मुख्य संदेश था:“हर बालिका सशक्त, सुरक्षित, जागरूक और आत्मविश्वासी बने।”
🎉 बालिका दिवस: बेटियों को सुरक्षा और सम्मान देने का दिवस
बालिका दिवस केवल जन्मदिन मनाने जैसा आयोजन नहीं है—
यह वह दिन है जब हम यह स्वीकारते हैं कि:- हर बालिका का जीवन मूल्यवान है
- हर बालिका को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए
- स्वास्थ्य, शिक्षा और समान अवसर उसका अधिकार है
आज के समय में, खासतौर पर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में, बालिकाओं के सामने सुरक्षा, मानसिक तनाव, स्वच्छता और सामाजिक चुनौतियाँ अधिक होती हैं।
इन्हीं समस्याओं को कम करने के लिए बुरहानपुर में यह जागरूकता कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण रहा।
💡 मनकक्ष विभाग का बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान
11 नवंबर 2025 को मनकक्ष विभाग की टीम ने कन्या आश्रम चांदनी में भ्रमण किया।
टीम का उद्देश्य था—“बालिकाओं को मन और शरीर दोनों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से समझाना।”
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाएँ मौजूद थीं।
अधिक्षक श्रीमती रेखा राठौड़, आश्रम स्टाफ, और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
🧠 मानसिक स्वास्थ्य: बालिका सशक्तिकरण का सबसे बड़ा आधार
मनकक्ष टीम ने बालिकाओं को समझाया कि:
- मानसिक स्वास्थ्य कोई कमजोरी नहीं, बल्कि शक्ति है
- अपनी भावनाओं को व्यक्त करना बेहद ज़रूरी है
- किसी भी प्रकार का मनोवैज्ञानिक दबाव, तनाव या डर—सामान्य है
- जरूरत होने पर सहायता माँगना साहस का काम है
💬 विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
डॉ. दीपक (मेडिकल ऑफिसर) ने बालिकाओं को समझाया कि:
“आपके मन और विचारों का स्वस्थ रहना आपके भविष्य को सुरक्षित बनाता है।
तनाव, डर या चिंता को मन में दबाए न रखें। संवाद करें—और मदद लें।”कार्यक्रम के दौरान टीम ने बालिकाओं का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण (Screening) भी किया और ज़रूरतमंद बच्चों को परामर्श दिया।
👧 “गुड टच – बैड टच”: हर बालिका के लिए जीवनरक्षक ज्ञान
बालिकाओं को सिखाया गया कि:
- कौन सा स्पर्श सुरक्षित है
- कौन सा स्पर्श खतरनाक हो सकता है
- कब “NO” कहना चाहिए
- खुद की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाएँ
- किस विश्वसनीय व्यक्ति से मदद ले सकती हैं
यह जागरूकता बालिकाओं के आत्म-सुरक्षा कौशल को मजबूत बनाती है।
टीम ने बालिकाओं को समझाया कि:
“आपका शरीर आपका अधिकार है।
कोई भी स्पर्श अगर आपको असहज करे, तुरंत किसी विश्वसनीय व्यक्ति को बताएं।”
🧼 स्वच्छता और किशोर स्वास्थ्य: एक स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम
बालिकाओं को निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई:
- माहवारी स्वच्छता
- साफ-सफाई के महत्व
- बीमारी से बचाव
- पोषण और आयरन की जरूरत
- व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतें
सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड और श्रीमती हेमलता गौर (ANM) ने उदाहरणों के साथ बालिकाओं को समझाया कि स्वच्छता न केवल शरीर बल्कि मन को भी स्वस्थ रखती है।
☎️ किसी भी समय सहायता — मनहीत ऐप व टेली मानस (14416)
टीम ने बालिकाओं को बताया कि वे—
- टेली मानस हेल्पलाइन 14416
- मनहीत ऐप
की मदद से नि:शुल्क मानसिक परामर्श प्राप्त कर सकती हैं।
इन सेवाओं से जुड़ना बेहद आसान है और यह पूरी तरह गोपनीय हैं।
🧑⚕️ कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञ टीम
- डॉ. दीपक, मेडिकल ऑफिसर
- श्रीमती सीमा डेविड, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर
- श्रीमती हेमलता गौर, ANM
- आशा कार्यकर्ता टीम
- श्रीमती रेखा राठौड़, अधीक्षक, कन्या आश्रम
- आश्रम स्टाफ और सभी बालिकाएँ
यह टीम बच्चों के लिए एक प्रेरक और सहयोगी वातावरण बनी।
🌻 बालिकाओं की प्रतिक्रियाएँ
कार्यक्रम के बाद बालिकाओं ने कहा:
“अब हमें पता है कि हमारी सुरक्षा हमारे हाथ में भी है।”
“अगर हमें कभी डर या तनाव लगे, तो हम खुलकर बात कर सकेंगे।”
“गुड टच-बैड टच को समझना बहुत जरूरी था।” -

BJP की रिकॉर्ड जीत, बिहार और अलीनगर विधानसभा की जनता का अर्चना चिटनिस ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी प्रभारी के रूप में दायित्व निभा रहीं विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बिहार और अलीनगर में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड विजय पर क्षेत्र की जनता के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है। श्रीमती चिटनिस ने बुरहानपुर के कमल तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, दिलीप श्रॉफ, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, चिंतामन महाजन, बलराज नावानी, वीरेन्द्र तिवारी, नरहरी दीक्षित, कैलाश पारीक एवं गजेन्द्र पाटिल सहित समस्त जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि अलीनगर विधानसभा से एनडीए की लोकप्रिय प्रत्याशी सुश्री मैथिली ठाकुर की प्रचंड जीत ने न केवल मिथिला की जनभावनाओं को अभिव्यक्त किया है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की नीतियों, सुशासन और विकास के संकल्प को भी दोहराया है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि यह विजय केवल प्रत्याशी की नहीं, बल्कि अलीनगर की जागरूक जनता द्वारा विकास, स्थिरता और प्रगतिशील राजनीति के पक्ष में दिए गए जनादेश की जीत है। चुनाव प्रचार के दौरान जनता से प्राप्त अपार समर्थन और विश्वास ने ऐतिहासिक परिणाम का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रवासी प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए उन्हें मिथिला की धरती पर जनता का स्नेह, सहयोग और समर्पण देखने का अवसर मिला, जिसके लिए वे हृदय की गहराई से आभार प्रकट करती हैं। उन्होंने इसे अपनी राजनीतिक यात्रा का विशेष और प्रेरणादायी अनुभव बताया।श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अलीनगर के मतदाताओं, कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी एनडीए समर्थकों को इस विजय के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आने वाले समय में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निर्णायक साबित होगी। उन्होंने मिथिला की जनता का पुनः धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, प्रेम और विकास के संकल्प की विजय है। बिहार के साथ-साथ अलीनगर ने इतिहास रचा है और हमें नई ऊर्जा दी है।
-

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने ग्राम रायपुरा जिला बुरहानपुर में लगया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 11 नवम्बर, मंगलवार को पंचायत कार्यलय, ग्राम रायपुरा बुरहानपुर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, जनरल मेडिसिन एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. इल्का सिद्दीकी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन विभाग), एवं कु. श्रुति द्विवेदी ( नेत्र रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।
सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में एवं सरपंच श्री भूरा पटेल, ग्राम रायपुरा एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। -

जिलास्तरीय युवा उत्सव में सेवासदन महाविद्यालय प्रथम- समूह नृत्य और गायन में दिखाया कमाल
बुरहानपुर।सेवासदन महाविद्यालय ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब समर्पण, प्रतिभा और अनुशासन एक साथ आते हैं, तो सफलता निश्चित होती है।
दिनांक 11 नवंबर 2025 को आयोजित जिलास्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।
🎭 प्रतियोगिता का आयोजन और उद्देश्य
जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हर वर्ष युवाओं की कला, संस्कृति और संगीत प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है।
इस वर्ष यह कार्यक्रम सेवासदन महाविद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं –
- समूह लोक नृत्य
- समूह गायन
- सुगम एकल गायन
- शास्त्रीय गायन
- पाश्चात्य एकल गायन
इन सभी श्रेणियों में सेवासदन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे महाविद्यालय का नाम एक बार फिर जिले में गौरवान्वित हुआ।
🌟 प्रतिभाशाली छात्र जिन्होंने रचा इतिहास
महाविद्यालय की इन प्रतियोगिताओं में अनेक छात्र-छात्राओं ने अपने कला कौशल और अद्भुत प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।
इन विजेता विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से शामिल रहे –🎶 डिम्पल पाटिल, गुंजन महाजन, आरोही आसरकर, चंचल पाटिल, सुष्मिता रावत,
गुंजन चौधरी, रितिका शाह, भूमिका सोनार, कनक कटियारे, आशी कटियारे,
कृतिका चापोरकर, अवन्तिका चौहान, हेमल पटेल और ओम सानी।इन सभी विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रतिभा से सबका मन मोह लिया, बल्कि बुरहानपुर जिले में सेवासदन महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
🎶 गायन और नृत्य की झलकियाँ: जब मंच बना कला का उत्सव

समूह लोक नृत्य
सेवासदन महाविद्यालय की टीम ने भारतीय लोक परंपरा पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें संस्कृति, संगीत और उत्सव की झलक देखने को मिली। रंगीन पोशाकें, तालबद्ध नृत्य और सामूहिक एकता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समूह गायन
समूह गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सामाजिक एकता पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। उनकी आवाज़ और तालमेल ने निर्णायकों को प्रभावित किया और टीम ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
शास्त्रीय एवं पाश्चात्य गायन
सुगम और शास्त्रीय गायन में विद्यार्थियों ने राग, लय और सुर का ऐसा संगम दिखाया कि दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
वहीं पाश्चात्य गायन में आधुनिक संगीत की झलक के साथ युवा ऊर्जा का जोश दिखाई दिया।
👩🏫 महाविद्यालय प्रशासन और प्रबंधन की शुभकामनाएँ
विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेंद्रसिंहजी ठाकुर,
सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला,
मैनेजर श्री मनीष पटेल,
तथा प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।प्राचार्य डॉ. शकील ने कहा –
“हमारे विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई में नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियों में भी आगे हैं। यह जीत उनकी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।”
🧑⚖️ निर्णायक मंडल और आयोजन टीम की भूमिका
इस युवा उत्सव में निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे –
श्याम चौधरी और प्रो. यश दुबे।आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई:
- डॉ. सुशील माहेश्वरी (युवा उत्सव प्रभारी)
- प्रो. भरत रावल
- प्रो. कृष्णा बारी
- प्रो. संजय महाजन
- प्रो. विष्णु भारद्वाज
- प्रो. शिवानी मेहता
- प्रो. योगिता महाजन
- प्रो. सिद्धी कानूगो
इन सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।
-

“मेरा वार्ड मेरा परिवार” अभियान में महाजनापेट वार्ड नंबर 1 के पार्षद भारत इंगले (राजा भाऊ) की पहल
मेरा वार्ड मेरा परिवार की सोच के लेकर चलने वाले महाजनापेट वार्ड नंबर एक के पार्षद राजस्व चेयरमैन भारत इंगले राजा भाऊ ने अपने वार्ड के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता BLO के साथ SIR का गणना पत्रक घर घर वितरित कर वार्ड परिवार को SIR की पूर्ण जानकारी से अवगत कराया साथ ही लगने वाले पेपर की भी जानकारी दी
‘मेरा वार्ड मेरा परिवार’ – जिम्मेदार नागरिकता की नई पहचान
राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मेरा वार्ड मेरा परिवार’ पहल का मकसद है —
हर वार्ड में प्रशासन और नागरिकों के बीच मजबूत संवाद स्थापित करना।इस अभियान के तहत पार्षदों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे अपने क्षेत्र में नागरिकों से सीधे संवाद करें, सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और समस्याओं का समाधान करें।
भारत इंगले ने बताया:
“वार्ड परिवार की भलाई ही हमारी पहली प्राथमिकता है। इस सोच के साथ हम हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी पहुँचा रहे हैं।”
-

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 45 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 09 नवम्बर रविवार को बुरहानपुर फिजियोथेरेपी एंड पॉली क्लिनिक, गांधी चौक, बुरहानपुर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, जनरल मेडिसिन एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. किमाया साली (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डॉ. जयेश दुबे (जनरल मेडिसिन विभाग), एवं कु. श्रुति द्विवेदी ( नेत्र रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में और बुरहानपुर फिजियोथेरेपी एंड पॉली क्लिनिक एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। -

आपदा में संयम ,पहचान में सुविधा, आभा और आयुष्मान कार्ड से,सुरक्षित बना जीवन – मनकक्ष विभाग जिला बुरहानपुर
बुरहानपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बुरहानपुर, सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मानकक्ष विभाग द्वारा ओपीडी में उपस्थित मरीजों एवं परिजनों को आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड (ABHA ID) एवं आपदा एवं आपातकालीन स्थिति में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
मनकक्ष नर्सिंग ऑफिसर्स ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही आवश्यक है।
आपातकालीन स्थिति (Emergency) में व्यक्ति का मानसिक रूप से शांत, सजग और संयमित रहना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। *ऐसे समय पर तुरंत सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 14416 (Tele MANAS) या “मनहित ऐप” के माध्यम से मुफ़्त परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।साथ ही बताया गया कि आयुष्मान कार्ड नागरिकों को ₹5 लाख तक की निःशुल्क उपचार सुविधा प्रदान करता है।
आभा कार्ड (ABHA ID) नागरिकों के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को एक स्थान पर सुरक्षित रखता है। जिससे स्वास्थ्य लाभ शीघ्र और पारदर्शी रूप से मिलता है। दिनांक 7 : 11 :2025 को लगभग आयुष्मान कार्ड के तहत 25 मरीज को स्वास्थ्य योजना का लाभ दिया गया एवं आभा आईडी कार्ड 100 बनाए गए!आपात स्थिति में संयमित मन और सही स्वास्थ्य पहचान — दोनों जीवनरक्षक हैं।
मनकक्ष विभाग की यह पहल नागरिकों में मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल स्वास्थ्य पहचान (आभा आईडी कार्ड )और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं (आयुष्मान कार्ड)के प्रति जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है।
