Author: Raza Khan

  • सरदार पटेल की 150 वी जयंती पर निकाली गई पद यात्रा

    सरदार पटेल की 150 वी जयंती पर निकाली गई पद यात्रा

    बुरहानपुर। लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वी जयंती के अवसर पर भारत देश के जननायक नेता एवं देश प्रेम और सूझबूझ रणनीति में प्रमुख पटेल जी को आज देश एकाकीकरण विशेष रूप से 562 रियासतों को भारत में विलय करना सदैव याद रखेगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र लोकप्रिय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी, एवं विधायक सुश्री मंजू श्री दादु व जिला अध्यक्ष श्री मनोज माने जी, श्री समर्थ चिटनिस, श्री अतुल पटेल जी, पूर्व महापौर, कार्यक्रम संयोजक श्री संभाजी सांगरे, सहसंयोजक श्री भारत रावल, श्री सागर राजोरिया, एवं जनपद पंचायत प्रतिनिधि, श्री प्रदीप पाटील, लोनी सरपंच, तृप्ति हेमंत पाटील , बहादुरपुर सरपंच, वंदना उमाले जी, आदि जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासनिक अधिकारी आप पर कलेक्टर श्री वीर सिंह चौहान महोदय, एडिशनल एसपी श्री अंतर सिंह कनेश महोदय, जनपद पंचायत बुरहानपुर सी ईओ साहब के मार्गदर्शन में दिनांक 8 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से ग्राम लोनी से पदयात्रा निकाली गई कार्यक्रम में माय भारत केंद्र बुरहानपुर ने कार्यक्रम व्यवस्था एवं पंचायत संयुक्त रूप से की गई, पदयात्रा गांव से निकलकर बहादुरपुर में समाप्त हुई यात्रा में युवा नेता श्री गजेंद्र पाटिल जी एवं युवाओं ने टी-शर्ट एवं राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल बनाया है

  • आपदा में संयम ,पहचान में सुविधा, आभा और आयुष्मान कार्ड से,सुरक्षित बना जीवन – मनकक्ष विभाग जिला बुरहानपुर

    आपदा में संयम ,पहचान में सुविधा, आभा और आयुष्मान कार्ड से,सुरक्षित बना जीवन – मनकक्ष विभाग जिला बुरहानपुर

    बुरहानपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बुरहानपुर, सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मानकक्ष विभाग द्वारा ओपीडी में उपस्थित मरीजों एवं परिजनों को आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड (ABHA ID) एवं आपदा एवं आपातकालीन स्थिति में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

    मनकक्ष नर्सिंग ऑफिसर्स ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही आवश्यक है।

    आपातकालीन स्थिति (Emergency) में व्यक्ति का मानसिक रूप से शांत, सजग और संयमित रहना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। *ऐसे समय पर तुरंत सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 14416 (Tele MANAS) या “मनहित ऐप” के माध्यम से मुफ़्त परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।साथ ही बताया गया कि आयुष्मान कार्ड नागरिकों को ₹5 लाख तक की निःशुल्क उपचार सुविधा प्रदान करता है।
    आभा कार्ड (ABHA ID) नागरिकों के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को एक स्थान पर सुरक्षित रखता है। जिससे स्वास्थ्य लाभ शीघ्र और पारदर्शी रूप से मिलता है। दिनांक 7 : 11 :2025 को लगभग आयुष्मान कार्ड के तहत 25 मरीज को स्वास्थ्य योजना का लाभ दिया गया एवं आभा आईडी कार्ड 100 बनाए गए!

    आपात स्थिति में संयमित मन और सही स्वास्थ्य पहचान — दोनों जीवनरक्षक हैं।
    मनकक्ष विभाग की यह पहल नागरिकों में मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल स्वास्थ्य पहचान (आभा आईडी कार्ड )और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं (आयुष्मान कार्ड)के प्रति जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है।

  • अवैध गौवंश तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही, एक आरोपी को गिरफ्तार, 20 गौवंश जब्त

    अवैध गौवंश तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही, एक आरोपी को गिरफ्तार, 20 गौवंश जब्त

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को 20 गोवंश को जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।
    दिनांक 08/11/25 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की नदी की ओर से खाटू घाट पर कुछ लोग अवैध गौवंश को क्रूरतापूर्वक हाँकते हुए वध हेतू लाने वाले हैं। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी श्री सीताराम सोलंकी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया बाद टीम गठित कर मुखबिर की सूचना बताएं स्थान खातू घाट पहुचे झाडियो की आड मे इंतजार किया थोडी देर बाद नदी तरफ से 4 से 5 व्यक्ति पैदल पैदल गोंवश बैल व बछडे को हाथ मे रस्सी पकडे हुये क्रुरता पूर्वक खींचते व रस्सी व लकड़ी की आर से मारते हुये आते दिखाई दिये।
    जिन्हे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडने के लिये दौडे तो वहा पर एक व्यक्ति पकडा गया बाकी सब अधेरे का फायदा उठाकर भाग गये, पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम फिरोज तडवी पिता छब्बू तडवी उम्र 40 साल निवासी सारोला जिला बुरहानपुर का रहना बताया आरोपी के कब्जे से 20 नग गोवंश पकडे गये गोंवश वध हेतू कसाईयों के यहा बेरी मैदान ले जाना बताया, मौके से भागे हुए आप आरोपियों के नाम अशरफ पिता सुपडू तडवी व लाडला तडवी पठान व गोलू पिता रसीद तडवी, शेख जाकिर कसाई बेरी मैदान के होना बताया बाकी के गोंवश बैल व बछडे के बारे में पूछताछ की जा रही है आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वंध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं 11 (घ) पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम का कायम किया गया आरोपियों से गोवंश के संबंध में पूछताछ की जा रही है अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

    प्रकरण में ये आरोपी हुए गिरफ्तार

    फिरोज तडवी पिता छब्बू तडवी उम 40 साल निवासी सरोला थाना शिकारपुरा
    अशरफ पिता सुपडू तडवी निवासी सरोला
    लाडला उर्फ असगर पिता प्यारे साहब तडवी पठान निवासी बाडा जैनाबाद
    गोलू पिता रसीद तडवी निवासी सरोला
    शेख जाकिर पिता शेख रसीद उम 32 साल निवासी बैरी मैदान बुरहानपुर

    इनकी रही सराहनीय भूमिका

    निरी सीताराम सोलंकी, उप निरी.विनोद कुमार गौड, प्र आर राजकुमार पटेल, दारासिंह, ज्ञानेश्वर चौधरी, राकेश शर्मा, दुष्यंत सोलंकी, आर मुकेश प्रजापति, सचिन ठाकुर, करण डोडियार सराहनी भूमिका रही।

  • कोतवाली और गणपति नाका टीआई ने मुस्कान विशेष अभियान को लेकर किया जागरूक

    कोतवाली और गणपति नाका टीआई ने मुस्कान विशेष अभियान को लेकर किया जागरूक

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ‘मुस्कान विशेष अभियान’ के तहत स्कूल, कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। बुरहानपुर पुलिस स्कूल, कॉलेज में बालक बालिकाओं को “गुड टच–बैड टच”, बाल अधिकार एवं सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी। महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में “मुस्कान विशेष अभियान” का शुभारंभ दिनांक 01 नवम्बर 2025 से किया गया है, जो 30 नवम्बर 2025 तक संचालित रहेगा। इसी अनुक्रम में जिला बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश , नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, डीएसपी (महिला सुरक्षा शाखा) श्री प्रीतम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में ‘मुस्कान विशेष अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

     

    (1).इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी एवं स्टाफ द्वारा शासकीय कन्या शाला शनि मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

     

    (2).थाना प्रभारी गणपति नाका श्री सुरेश महाले एवं स्टाफ द्वारा निमाड़ वेली स्कूल में

    अभियान के तहत के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

     

    टीम द्वारा अध्ययनरत बालक बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई को “गुड टच–बैड टच” के संबंध में जानकारी दी गई।बाल अधिकार, सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव एवं मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

     

    *कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षकगण, बालक-बालिकाएँ उपस्थित रहीं। बुरहानपुर पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे बच्चों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके।*

  • उद्योग नगर के श्रमिकों की हड़ताल हाई कोर्ट का स्टे ऑर्डर देखने के बाद हुई खत्म, प्रशासनिक अफसरों ने प्रतिनिधिमंडल की ली बैठक

    उद्योग नगर के श्रमिकों की हड़ताल हाई कोर्ट का स्टे ऑर्डर देखने के बाद हुई खत्म, प्रशासनिक अफसरों ने प्रतिनिधिमंडल की ली बैठक

    बुरहानपुर के उद्योग नगर की साइजिंग प्रोसेस में कार्यरत 5 हजार से अधिक श्रमिक वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर पिछले 8 दिनों से कलेक्टर कार्यालय के सामने हड़ताल कर रहे थे। मंगलवार शाम 5 बजे प्रशासनिक अफसरों ने टेक्सटाइल एसोसिएशन और श्रमिक प्रतिनिधिमंडल की बैठक ली। उन्होंने हाई कोर्ट द्वारा वेतन बढ़ोतरी को लेकर जारी किए स्टे ओर्डर की कॉपी दिखाई गई। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट से आदेश है कि अभी श्रमिकों को पुराने दरों से भुगतान करना है। जबकि कोर्ट के आदेश की अव्हेलना नहीं की जा सकती है , जिसको लेकर श्रमिकों ने भी अपनी मांग रखी और कारखाने में 8 घंटे ही कार्य करने की बात कही। श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल ने कोर्ट के ओर्डर का सम्मान करते हुए हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। बुधवार से सभी श्रमिक कारखाने में काम के लिए लौटेंगे।

  • कियोस्क वाले का कारनामा, नायब तहसीलदार की फर्जी सील और हस्ताक्षर बना रहा था प्रमाण पत्र

    कियोस्क वाले का कारनामा, नायब तहसीलदार की फर्जी सील और हस्ताक्षर बना रहा था प्रमाण पत्र

    ऑनलाईन दुकान संचालक को गिरफ्तार

    बुरहानपुर। नायब तहसीलदार खकनार  कविता सोलंकी व्दारा थाना खकनार पर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया गया कि विनोद पिता चैनसिंग पंवार निवासी पांगरी व्दारा अपनी ऑनलाईन दुकान से कुटरचित तरीके से हस्ताक्षर एवं रबर सील लगा कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है । आवेदन पर थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 509/2025 धारा 318(4),336(3),337 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण को संज्ञान मे लेते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31/10/2025 को थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव व्दारा टीम गठित कर आरोपी विनोद पिता चैनसिंग पंवार निवासी पांगरी को पकडा जिससे पुछताछ करते उसने अपनी ऑनलाईन दुकान पर कम्प्यूटर प्रिंटर के माध्यम से कुटरचित हस्ताक्षर करना स्वीकार किया।

    आरोपी की ऑनलाईन दुकान से कम्प्यूटर प्रिंटर एवं एक रबर सील जप्त किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर पेश किया जावेगा । प्रकरण में जाँच जारी है आरोपी से पुछताछ की जा रही है ।

    *गिरफ्तार आरोपी*–

    1.*विनोद पिता चैनसिंग पंवार उम्र 40 साल निवासी पांगरी*

    *महत्वपूर्ण भूमिका*–
    निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, सउनि तारक अली, सउनि मनीश कुमार, आरक्षक मंगल पालवी, आऱ विजेन्द्र देवल्ये, आर अजय अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही ।

  • रहमान फाउंडेशन द्वारा 5 नंवबर को शहर में लगाया जाएंगा नि:शुल्क मेघा स्वास्थ्य शिविर, 70 से अधिक डॉक्टरों की टीम करेगी इलाज

    रहमान फाउंडेशन द्वारा 5 नंवबर को शहर में लगाया जाएंगा नि:शुल्क मेघा स्वास्थ्य शिविर, 70 से अधिक डॉक्टरों की टीम करेगी इलाज

    बुरहानपुर में रहमान फाउंडेशन द्वारा 5 नंवबर को मेघा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अरबिंदो अस्पताल इंदौर से करीब 70 डॉक्टरों की टीम आधुनिक मशीनों के साथ बुरहानपुर पहुंचकर मरीजों का चेकअप करेगी। गुरुवार दोपहर 12 बजे खंडवा रोड स्थित निजी होटल में प्रेसवार्ता लेकर रेहमान फाउंशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी गई। फाउंडेशन ने बताया कि यह शिविर खंडवा रोड निमाड़वैली स्कूल परिसर में लगेगा। जहां पर लोगों का नि:शुल्क इलाज एवं चेकअप करने के लिए इंदौर से डॉक्टरों की टीम आ रही है। शिविर में ही आधुनिक संसाधनों से लैस मशीनें लेगी। इस ििशवर में हार्ट, कैंसर, स्त्रीे रोग, आंखों की चेकअप सहित अन्य बीमारियों का इलाज नि:शुल्क होगा। अगर किसी मरीज को बड़ी बीमारी सामने आएंगी तो इंदौर ले जाकर नि:शुल्क इलाज भी कराएंगे।

  • बुरहानपुर के कलाकार को वन-शॉट तकनीक से निर्मित भारत की पहली फिल्म 2020 दिल्ली  में मिला रोल

    बुरहानपुर के कलाकार को वन-शॉट तकनीक से निर्मित भारत की पहली फिल्म 2020 दिल्ली में मिला रोल

    बुरहानपुर ।यह एक हिन्दी-भाषा की फीचर फिल्म है जिसे देवेंद्र मालवीय ने निर्देशित एवं लिखा है , पत्रकार वार्ता में पब्लिक लुक को आज जानकारी देते हुए आपने बताया कि मैं बुरहानपुर जिले में जन्मा और मेरी परवरिश इसी भूमि में हुई है, यह मेरी पहली वन शाट फिल्म है इसलिए मैं अपने जन्मभूमि पर आकर सभी का आशीर्वाद चाहता हूं। पुरी फिल्म की शुटिंग इन्दौर में की गई है और इस फिल्म में मध्यप्रदेश के बहुत से कलाकरों ने काम किया है

    फिल्म का कथानक राजधानी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों के पृष्ठभूमि पर आधारित है।

    कम-से-कम प्रचार में यह दावा किया गया है कि यह भारत की पहली “वन-शॉट” (single‐take) हिन्दी फीचर फिल्म है — अर्थात् एक निरंतर शॉट में फिल्म बनाई गई है।

    कहानी का सार

    फिल्म 24 फरवरी 2020 के दिन की घटनाओं को दर्शाती है — उस दिन एक ओर था एक उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दौरा, और दूसरी ओर राजधानी में फैली हिंसा।

    कथानक में आम नागरिकों की जद्दोजहद, साम्प्रदायिक तनाव, राजनीतिक षडयंत्र, तथा घटना के बीच फँसी हुई स्थिति को दिखाया गया है।

    फिल्म में विभिन्न पात्रों के दृष्टिकोण से यह दिखाया गया है कि किस तरह अचानक घटना-प्रवाह ने लोगों की ज़िंदगी बदल दी। (विस्तारपूर्ण विवरण अभी कम उपलब्ध है)

    निर्देशक Devendra Maalviya ने बताया है कि इस “वन-शॉट” तकनीक में शूटिंग, अभिनय, लाइटिंग, सेट-डिजाइन सब एक साथ चलना पड़ा।

    मूल रूप से फिल्म की रिलीज़ तिथि 14 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

    ट्रेलर जनवरी 2025 में जारी हुआ था।

    हालांकि कुछ स्रोतों में मई 2025 की तिथि भी देखने को मिली है।

    चूंकि विषय संवेदनशील है (साम्प्रदायिक तनाव, दंगे आदि), इसलिए रिलीज़ एवं प्रमाणन (certification) को लेकर चर्चा बनी हुई है।

    खास बातें

    “वन-शॉट” तकनीक: हिन्दी सिनेमा में कम देखी गई यह तकनीक फिल्म को दृश्यात्मक रूप से अनूठा बनाती है।

    समाज-राजनीति पर आधारित विषय: दंगे, राजनीतिक तनाव, नागरिकों की लड़ाई — ये विषय आज के समय में चर्चा में बने हुए हैं।

    स्वतंत्र प्रयास: यह मुख्य धारा की बड़ी फिल्म नहीं बल्कि कम बजट/स्वतंत्र प्रोडक्शन जैसी दिखती है, जो साहसिक विषय उठाती है।

  • बुरहानपुर पुलिस का दिवाली उपहार, एक लाख 40 हजार के गुम हुए 76 मोबाइल लौटाएं

    बुरहानपुर पुलिस का दिवाली उपहार, एक लाख 40 हजार के गुम हुए 76 मोबाइल लौटाएं

    बुरहानपुर। साइबर सेल बुरहानपुर पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी प्रबुरहानपुर पुलिस का मोबाइल गुम आवेदको को उपहार*यासों एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रेसिंग सिस्टम की मदद से कुल 76 गुम मोबाइल फोन बरामद किए।

    साइबर सेल टीम द्वारा बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग ₹11,40,000 आंकी गई। सायबर सेल बुरहानपुर ने गुम मोबाईल सुपुर्द कर लौटाई आवेदको के चेहरे की मुस्कान।सायबर सेल ने पिछले 06 माह की अवधि के अंदर गुम हुए करीबन ₹11,40,000 रुपये की कीमत के 76 मोबाइल ट्रेस करके उनके मालिकों को लौटाए। इनमें कई मोबाइल पढ़ाई करने वाले छात्रों के।*

     

    *जिसमे विवो कंपनी के 37, ओप्पोकंपनी-20,रियलमी-06,रेडमी05,सेमसंग-04वनप्लस-01,टेक्नो-01,आईक्यु-01,आईटेल-01 कंपनी के मोबाईल है।*

    सायबर सेल की प्रभावी ट्रेकिंग व फॉलोअप की कार्यप्रणाली से मिली यह सफलता। ट्रेस हुए मोबाइल में 40 हज़ार तक के महँगे एंड्रॉइड फ़ोन भी शामिल। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में जिला सायबर सेल अपराधियों तक पहुंचने में तकनीकी सहायता देने के साथ-साथ गुम मोबाइलों को ट्रेस करने का कार्य भी कर रही है। सायबर सेल ने पिछले 06 माह की अवधि के दौरान गुम हुए करीबन  ₹11,40,000 कीमत के 76 मोबाइलों को ट्रेस किया है। ट्रेस किए गए मोबाइल उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लौटाए जा रहे है। ट्रेस किए गए मोबाइलों में ₹10000 से लेकर ₹40000 तक के महंगे एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है। उक्त गुमे हुए मोबाइल स्थानीय क्षेत्रों के साथ साथ सीमावर्ती जिले धार, खरगोन, आलीराजपुर व महाराष्ट्र राज्य से भी बरामद किये गये है। ट्रेस किए गए कई मोबाइल पढ़ाई करने वाले छात्रों के है।

    वर्तमान समय में मोबाइल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, ऑनलाइन खरीददारी से लेकर पेमेंट अथवा बैंकिंग संबंधी सभी कार्य मोबाइल द्वारा किए जा रहे है। मोबाइल गुम होने पर आर्थिक नुकसान होने के साथ साथ कई परेशानियां बड़ी हो जाती है। मोबाइल गुम की शिकायत मिलने पर सायबर सेल तत्काल अलर्ट होकर मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगाती है। लगातार फॉलोअप करने के परिणाम स्वरूप सायबर सेल को यह सफलता मिली।

    मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने बुरहानपुर पुलिस एवं साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया तथा पुलिस के इस जनहितैषी कार्य की सराहना की। पुलिस अधीक्षक  देवेंद्र पाटीदार ने टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनता की मदद करना और उनकी खोई हुई वस्तुओं को वापस दिलाना पुलिस का मानवीय कर्तव्य है।मोबाइल फोन को ट्रेस करने में सायबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक प्रीतम सिंह ठाकुर, आरक्षक दुर्गेश पटेल, आर. सत्यपाल बोपचे, आर. ललित चौहान, आर. शक्ति सिंह तोमर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम, मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा’’ अंतर्गत प्रदेश में जिले ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

    उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम, मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा’’ अंतर्गत प्रदेश में जिले ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

    बुरहानपुर। उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’’ अंतर्गत जिले ने उपलब्धि हासिल की है। जिले में किये गये अथक प्रयासों एवं कार्यों के परिणामस्वरूप बुरहानपुर जिले ने गौरव हासिल करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

    विदित है कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने हेतु 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के ऐसे असाक्षर जिनमें यूनेस्कों की परिभाषा अनुसार, ‘‘मुद्रित एवं लिखित सामग्री का उपयोग करके पहचानने, समझने, व्याख्या करने, बनाने, संवाद करने और गणना करने की क्षमता नहीं है, को साक्षर करने हेतु ‘‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’’ वर्ष 2022 से 2027 तक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष में 2 बार मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाती है।

     

    इसी कड़ी में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा ‘‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’’ अंतर्गत 20 सितंबर, 2025 को मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन जिला बुरहानपुर अन्तर्गत 375 केन्द्रों पर किया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक-माध्यमिक शाला भवनों में यह परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर शामिल हुये। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जिले में इस परीक्षा हेतु कुल 12,640 असाक्षरों का लक्ष्य प्रदान किया गया था। जिसके विरुद्ध 12,926 (102.26 प्रतिशत) असाक्षरों को परीक्षा में साक्षर बनाया गया। इस नव साक्षर परीक्षा अंतर्गत बुरहानपुर जिले ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर राज्य शिक्षा केंद्र संचालक द्वारा कलेक्टर श्री हर्ष सिंह को प्रशस्ति पत्र-शील्ड सहित शुभकामनाएं प्रेषित की गयी है।