Author: Raza Khan

  • जल संरक्षण की ओर बढ़ा कदम: वार्ड में खुले नलों पर कैप (Cap) लगाने का कार्य शुरू

    जल संरक्षण की ओर बढ़ा कदम: वार्ड में खुले नलों पर कैप (Cap) लगाने का कार्य शुरू

    बुरहानपुर। वार्ड no 01 के कर्मठ mic चेयरमैन पार्षद भारत इंगले राजा एवं नगर निगम वाटर मैन टीम के विकास और जनहित कार्यों की श्रृंखला में आज एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वार्ड के सजग और कर्मठ **पार्षद** द्वारा क्षेत्र में पेयजल की बर्बादी को रोकने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।
    इस अभियान के तहत वार्ड के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और गलियों में लगे उन सभी सरकारी नलों और खुले प्लाट पर लगे नलों पर **कैप (टोटी/प्लग)** लगाने का कार्य किया गया, जो लंबे समय से खुले पड़े थे या जिनसे लगातार पानी बह रहा था।

    **जल संरक्षण (Water Conservation):** खुले नलों से रोजाना सैकड़ों लीटर पीने का पानी व्यर्थ बह जाता था। कैप लगने से पानी की हर एक बूंद सुरक्षित होगी।
    * **स्वच्छता और स्वास्थ्य:** पानी बहने से रास्तों पर होने वाले कीचड़ और जलजमाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे मच्छरों के पनपने और बीमारियों का खतरा कम होगा।
    * **जल दबाव (Water Pressure) में सुधार:** नलों के बंद रहने से अंतिम छोर के घरों तक भी पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुंच सकेगा।

    *”पानी अमूल्य है, और इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम प्रशासन अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन यह अभियान तब तक पूरी तरह सफल नहीं हो सकता जब तक वार्डवासियों का सहयोग न मिले। मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं भी नल खुला दिखे या कैप खराब हो, तो तुरंत सूचित करें और पानी को व्यर्थ न बहने दे।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 61 वर्षीय मरीज के पेट से निकाला 7 किलो का दुर्लभ ट्यूमर

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 61 वर्षीय मरीज के पेट से निकाला 7 किलो का दुर्लभ ट्यूमर

    बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा विशेषज्ञता का परिचय देते हुए एक बेहद जटिल और संवेदनशील ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 61 वर्षीय मरीज के पेट से निकाला 7 किलो का दुर्लभ ट्यूमर और बचाई किडनी। अस्पताल की अनुभवी सर्जिकल टीम ने एक 61 वर्षीय बुजुर्ग के पेट से लगभग 7 किलोग्राम वज़न का विशालकाय और दुर्लभ ‘रेट्रोपैरिटोनियल ट्यूमर’ निकालकर उन्हें नया जीवन दिया है। सबसे खास बात यह रही कि डॉक्टरों ने ट्यूमर से घिरे तीन मुख्य अंगों— किडनी, प्लीहा (Spleen) और अग्न्याशय (Pancreas) को पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया। मरीज पिछले 4 वर्षों से पेट में बढ़ती हुई एक विशाल गांठ के साथ जीने को मजबूर था। हाल के दिनों में दर्द इतना असहनीय हो गया था कि उनका उठना-बैठना और रोज़मर्रा के सामान्य काम करना भी दूभर हो गया था। परिजनों ने उन्हें ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में दिखाया, जहाँ डॉक्टरों ने तुरंत मरीज की स्थिति को गंभीरता से लिया। जब मरीज का सीटी स्कैन किया गया, तो रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। मरीज के पेट में करीब 26 × 23 × 20 सेंटीमीटर आकार का एक विशाल ट्यूमर विकसित हो चुका था। इस ट्यूमर का वज़न लगभग 7 किलो था और यह पूरे पेट में फैल चुका था। इसके दबाव के कारण मरीज की आंतें पूरी तरह से दाईं तरफ खिसक गई थीं। यह सर्जरी चिकित्सा विज्ञान के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण थी। इस ट्यूमर ने मरीज की बाईं किडनी को पूरी तरह से अपनी जकड़ में ले लिया था। इसके अलावा यह प्लीहा (Spleen) और अग्न्याशय (Pancreas) से भी बुरी तरह चिपका हुआ था। जरा सी चूक से अंगों को भारी नुकसान पहुँच सकता था। इस मुश्किल परिस्थिति को ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने एक चुनौती की तरह लिया। घंटों चली इस बेहद जटिल सर्जरी में डॉक्टरों ने सूझबूझ और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया। डॉक्टरों की टीम ने न सिर्फ उस विशालकाय ट्यूमर को शरीर से सफलतापूर्वक बाहर निकाला, बल्कि उससे जकड़े हुए तीनों महत्वपूर्ण अंगों— किडनी, स्प्लीन और पैनक्रियाज को बिना कोई नुकसान पहुँचाए पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया। इस सफल और ऐतिहासिक ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे: डॉ. गौरव सिंह परदेसी (MBBS, MS – जनरल सर्जरी, कंसलटेंट जनरल एवं मिनिमल एक्सेस सर्जरी) और डॉ. दीपक के. भोजवानी (DNB – जनरल सर्जरी, DNB – सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, कंसलटेंट ऑन्कोलॉजिस्ट) अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सफल ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह स्टेबल (स्थिर) और स्वस्थ है। वह सालों पुराने असहनीय दर्द से पूरी तरह आज़ाद हो चुका है और अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन की ओर लौट रहा है। मरीज के परिजनों ने ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की टीम और डॉक्टरों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

  • सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के आदेश पर दरगाह-ए-हकीमी ने रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को बांटा शीतल पेयजल

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के आदेश पर दरगाह-ए-हकीमी ने रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को बांटा शीतल पेयजल

    भीषण गर्मी को देखते हुए 4 से 5 दिन लगातार होगा ,पेयजल वितरण

    बुरहानपुर में दरगाह-ए-हकीमी ने एक बार फिर सेवा भाव की मिसाल पेश की। सामाजिक कार्यों हो या जनभागीदारी में हमेशा आगे रहने वाली दरगाह ए हकीमी प्रबंधन ने भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए राहत अभियान चलाया। मुल्ला जुझार इंदौर वाला की ओर से, दरगाह-ए-हकीमी के बैनर तले प्रबंधक शेख शब्बीर भाई एवं उप प्रबंधक शेख मुस्तफा भाई उज्जैनी के नेतृत्व में सोमवार को बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए 2000 से अधिक ठंडे पानी की बोतलों का वितरण किया गया।

    दरगाह-ए-हकीमी के उप प्रबंधक मुस्तफा उज्जैनी ने बताया कि डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के मार्गदर्शन और आदेश पर यह सेवा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दाऊदी बोहरा समाज हमेशा सामाजिक और मानव सेवा के कार्यों में आगे रहता है। भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए शीतल पेयजल वितरण का यह अभियान लगातार चार से पांच दिनों तक जारी रहेगा।

    दाऊदी बोहरा समाज के PRO कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए दरगाह ए हकीमी प्रबंधन द्वारा बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए ठंडे पानी की बोतलों का वितरण किया गया। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।
    कार्यक्रम में दरगाह ए हकीमी के मैनेजर शेख शब्बीर भाई एवं उप प्रबंधक शेख मुस्तफा भाई उज्जैनी की मौजूदगी में पानी वितरित किया गया। यह सेवा कार्य मुल्ला जुझार भाई इंदौर वालों के सहयोग से दरगाह ए हकीमी के बैनर तले आयोजित किया गया। दरगाह ए हकीमी प्रबंधन द्वारा हर वर्ष गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए इस तरह के सेवा कार्य किए जाते हैं, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके। तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया लालबाग के सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह और उनकी टीम ने भी इसमें सहायता प्रदान की बुरहानपुर रेलवे स्टेशन मास्टर मीणा मेहता द्वारा अनुमति प्रदान करने पर उनका भी आभार जताया। इस दौरान तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, मंसूर सेवक , दरगाह ए हकीमी के मुल्ला कुसाई ओम ऐडे अकाउंटेंट अशोक लॉर्ड धर्मेंद्र मोदी,और मोहम्मद हीरा मौजूद रहे।

  • खाकी का मानवीय चेहरा बुरहानपुर पुलिस ने रेन बसेरा में बुजुर्गों के साथ बिताया वक्त आदरपूर्वक कराया गया रात्रि भोज

    खाकी का मानवीय चेहरा बुरहानपुर पुलिस ने रेन बसेरा में बुजुर्गों के साथ बिताया वक्त आदरपूर्वक कराया गया रात्रि भोज

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर की प्रेरणा से कोतवाली थाना प्रभारी ने जाना बेसहारा बुजुर्गों का हाल चाल दिया सुरक्षा का भरोसा।

    सुरक्षा और सेवा के अपने संकल्प को दोहराते हुए बुरहानपुर पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस
    अधीक्षक बुरहानपुर के विशेष दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए, कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती नीता देयरवाल अपनी टीम के साथ डाकवारी क्षेत्र स्थित रेन बसेरा पहुंचीं। यहाँ उन्होंने रह रहे बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उनके साथ वक्त बिताकर सुरक्षा का भरोसा दिया।

    बुरहानपुर पुलिस इन दिनों कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ ‘कम्युनिटी पुलिसिंग’ (सामुदायिक पुलिसिंग) पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम अचानक डाकवारी क्षेत्र के रेन बसेरा पहुंची। पुलिस को अपने बीच पाकर शुरुआत में बुजुर्ग अचंभित थे, लेकिन थाना प्रभारी और उनकी टीम ने जिस बेहद विनम्र और आदरपूर्ण तरीके से उनसे बातचीत शुरू की, उसने चंद मिनटों में ही वहां का माहौल बदल दिया।

    श्रीमती नीता देयरवाल ने रेन बसेरा में रह रहे प्रत्येक बुजुर्ग महिला और पुरुष के पास जाकर उनके सुख-दुख साझा किए, उनकी स्वास्थ्य संबंधी और अन्य बुनियादी जरूरतों के बारे में पूछताछ की।

    रेन बसेरा में बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जानतीं कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती नीता देयरवाल एवं अन्य पुलिसकर्मी रणनीति और मानवीय पहलू इस पूरी मुहिम के पीछे पुलिस का उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि समाज के बुजुर्ग व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाना है कि पुलिस उनकी ढाल है। बुजुर्गों से संवाद स्थापित करने के बाद, पुलिस टीम ने अपने हाथों से सभी बुजुर्गों को बेहद सम्मानजनक तरीके से शाम का ताजा और पौष्टिक भोजन परोसा। पुलिस अधिकारियों को अपने बीच एक रक्षक के साथ-साथ एक परिजन की भूमिका में देखकर कई बुजुर्ग भावुक हो उठे।

    इस संवेदनशीलता और तत्परता से भरे कार्य के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती नीता देयरवाल और उनकी पूरी टीम की सराहना की। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि इस प्रकार के प्रयास पुलिस बल की कार्यप्रणाली में संवेदनशीलता और जवाबदेही को प्रदर्शित करते हैं।

    *बुरहानपुर पुलिस का यह कदम यह साबित करता है कि खाकी वर्दी जितनी अपराध और अपराधियों के प्रति सख्त है, उतनी ही समाज के बेसहारा, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील और समर्पित है। इस पहल से न केवल आम जनता में पुलिस के प्रति सम्मान बढ़ा है, बल्कि नागरिकों का खाकी पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। जिला पुलिस भविष्य में भी सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति पूरी सजगता से तत्पर रहेगी।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार, 17 मई को शनि मंदिर स्थित सुपर क्लिनिक में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार, 17 मई को शनि मंदिर स्थित सुपर क्लिनिक में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    बुरहानपुर। मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार, 17 मई को शनि मंदिर स्थित सुपर क्लिनिक में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 35 से अधिक मरीजों ने पहुँचकर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का निःशुल्क परामर्श और जाँच का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक, फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम वर्मा एवं ईएनटी (नाक, कान, गला) सर्जन डॉ. विकुल देशवाल ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की गहन जाँच की और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान चिकित्सकों ने उपस्थित सभी मरीजों को बदलते मौसम में होने वाले विकारों से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए। शिविर के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी मरीजों की ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर की जाँच पूरी तरह निःशुल्क की गई। इस पूरे स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के कुशल दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर का लाभ उठाने वाले स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों के इस जनहितैषी प्रयास की सराहना की।

  • जन जन का सहयोग अपराधो में कमी व् यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु सहायक सिद्ध होगा – जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी

    जन जन का सहयोग अपराधो में कमी व् यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु सहायक सिद्ध होगा – जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी

    बुरहानपुर । समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा एतिहासिक जिला पर्यटन नगरी बुरहानपुर में नवागत पदस्थ जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी से की सौजन्य भेंट व किया भावभीना स्वागत l इस अवसर पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन, अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , कोषाध्यक्ष मेहुल जैन , संस्था के कार्यकारिणी व सदस्य सर्व श्री रजनी गट्टानी , अरुण जोशी , रविन्द्र महाजन , आर एस ठाकुर , देवचंद शर्मा , उपस्थित थे l
    नवागत जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने सौजन्य भेंट दौरान कहा की इस जिले में अपराधो में कमी और यातायात व्यवस्था में जन जन का सहयोग ही इस कार्य को सफलता दिलाएगा l मुझे ज्ञात है की इस शहर का जनमानस मिलनसार , भाईचारा ,एवं एकता की मिसाल कायम करता है l और मुझे पूरी उम्मीद है की जहा भी मुझे जन जन के सहयोग की आवश्यकता होगी आप सभी लोग सहभागी बनकर इस जिले में शांति व्यवस्था कायम करने में सहयोग प्रदान करेगे l

  • श्रीमद भागवत कथा में आने व् श्रवण मात्र से असंख्य पुन्य फल की प्राप्ति होती है – प.पु.गोपाल कृष्ण महाराज

    श्रीमद भागवत कथा में आने व् श्रवण मात्र से असंख्य पुन्य फल की प्राप्ति होती है – प.पु.गोपाल कृष्ण महाराज

    बुरहानपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा एतिहासिक जिला पर्यटन नगरी बुरहानपुर की धरा पर स्थित गणेश उ.मा.विद्यालय प्रागंण में श्री गणेश भागवत कथा समिति एवं समस्त कार्यकर्ता बन्धु जिला ब्रह्मपुर के द्वारा आयोजित साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा में राष्ट्रिय संत कथाकार प.पु. गोपालकृष्ण महाराज का व्यास पीठ पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा व्यास पीठ के दर्शन कर राष्ट्रिय संत का शाल ,श्रीफल , हार व् भेंट से भावभीना स्वागत किया गया l श्रीमद भागवत कथा के पाचवे दिन कथा को संबोधित करते हुए राष्ट्रिय संत प.पु.गोपाल कृष्ण महाराज ने कहा की धर्म की कोई भी सभा हो श्रीमद भागवत कथा हो या रामायण कथा या शिवपुराण कथा हो या कोई अन्य धार्मिक कथा व् कार्य हो उसमे मानव के आने व् श्रवण मात्र से उस मानव को असंख्य पूण्य फल की प्राप्ति होती है l
    इस अवसर पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन , संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , संस्था सदस्य शोभा चौधरी , रविन्द्र महाजन , आर एस ठाकुर के साथ साथ कथा समिति के प्रमुख जगदीश वाडे ,सचिव गोपाल सिंह मुजाल्दा ,कोषाध्यक्ष लक्षमण भल्लावी ,कथाकार पांडाल व्यवस्था प्रमुख दिलीप इंगले , नरेन्द्र जाधव , प्रशांत पाटिल , रवि गावडे के साथ साथ समिति के अन्य समिति सदस्य व बड़ी संख्या में श्रीमद भागवत कथा को श्रवण करने वाले श्रद्धालुगणों में महिलाए व् पुरुष गण उपस्थित थे l कथा श्रवण अवसर पर म.प्र. शासन की पूर्व मंत्री व् वर्तमान विधायक अर्चना चिटनिस एवं बड़ी संख्या में बुरहानपुर जिले के विभिन्न मंदिरों के संत व् महंतगण उपस्थित थे l

  • धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 18 से 25 मई तक चलेगा “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 18 से 25 मई तक चलेगा “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान

    बुरहानपुर। शासन के निर्देशानुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के चयनित जनजातीय बहुल 116 ग्रामों के आदि सेवा केंद्रो पर 18 मई से 25 मई, 2026 तक “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की पहल पर अभियान अंतर्गत चयनित ग्रामों के आदि सेवा केंद्रो पर विशेष संतृप्ति शिविर आयोजित कर शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने का लाभ दिलाया जायेगा।
    जन-जागरूकता, स्वास्थ्य एवं जनसुनवाई गतिविधियां होंगी आयोजित
    सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री भरत जांचपुरे ने बताया कि जनजातीय समुदायों में कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 18 मई को चिन्हित ग्रामों में जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 19 से 25 मई तक चयनित ग्रामों एवं आदि सेवा केंद्र स्तर पर संतृप्ति अभियान, पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
    शिकायत निवारण एवं समीक्षा भी होगी
    अभियान अंतर्गत 20 मई को फील्ड स्तर की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें अधिकारी, आदिकर्मयोगी, गैर शासकीय संगठन एवं स्व-सहायता समूह ग्रामों में वस्तुस्थिति का अवलोकन किया जायेगा। 21 से 23 मई तक शिकायत निवारण एवं त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। 24 मई को प्राप्त आवेदनों का दस्तावेजीकरण तथा 25 मई को विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया जायेगा।

  • खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार सप्लायर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली बडी सफलता

    खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार सप्लायर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली बडी सफलता

    अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही।

    आरोपी के कब्जे से 03 अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल की जप्त।

    बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।अति पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

    दिनांक 15.05.2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सुचना प्राप्त हुई कि थाना खकनार के आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी ईडा खकनार तरफ घुम रहा है सूचना पर फोर्स की मदद से आरोपी इंडिया उर्फ ईडा अमरसिंग भिलाला उम्र 28 साल निवासी पाचौरी को गिरफ्तार किया गया । जिससे पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 08.05.2026 को ग्राम पाचौरी के रहने वाले हरदीप पिता तेहरसिंग ने 10 पिस्टल व 02 मैग्जिन दिये थे, जिसमे से 07 पिस्टल व 02 मैग्जिन मैने रणजीत को दी थी व 03 पिस्टल मैने सांई मंदिर के पीछे जंगल मे छुपा कर रखी है बाद आरोपी द्वारा बताये स्थान से 03 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल को पंचानो के समक्ष विधिवत् जप्त की गई। आरोपी हरदीप पिता तेहरसिंग की तलाश जारी है ।

    *गिरफ्तार आरोपी*:

    01.*इंडिया उर्फ ईडा अमरसिंग भिलाला उम्र 28 साल निवासी पाचौरी*

    *जप्त समाग्री*:

    *03 हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टिल*

    *महत्वपूर्ण भूमिका*:निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली, प्रआर मेलसिंह सोलंकी, सतीश सुर्यवंशी, सुनिल धुर्वे, गोविन्दा मुजाल्दे, अनिल डावर, विजेन्द्र देवल्य, अजय अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

  • पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी ने थाना क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी ने थाना क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

    मुस्तैदी से पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को किया पुरस्कृत।

    बुरहानपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 15.05.2026 को पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं संवेदनशील पॉइंटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पॉइंट ड्यूटी एवं पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारी प्रधान आरक्षक दुष्यंत सोलंकी को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशंसा स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं अनुशासित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

    *निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश* –

    संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश।

    यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश।

    पॉइंट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

    बाजार क्षेत्र, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश।

    सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग एवं तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर।
    यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पहले समझाइए देने बाद चालानी कार्यवाही के निर्देश।

    आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

    ड्यूटी के दौरान अनुशासन, वर्दी की सुसज्जता एवं समय पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

    कर्मचारियों का किया उत्साहवर्धन पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस की सजगता एवं जनता के सहयोग से ही जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहती है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य पुलिस कर्मियों को भी प्रेरित किया।