बुरहानपुर भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 30 एंव 31 मई को,प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल करेंगें शुभारम्भ
भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग की निरंतरता से कार्यकर्ताओ को अपडेट किया जाता है. जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट
बुरहानुपर । पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बुरहानपुर जिले का जिला प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 30 एवं 31 मई 20926 को मंगल मिलाप परिसर में आयेाजीत किया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर 26 मई को एक वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में निमाड संभाग प्रभारी श्री सुरेन्द्र जी भटट, जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी ओम जी सोनी ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने, सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटील , प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री ,बुरहानुपर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी , जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ,महापौेर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल सहित जनप्रतिनिधी, जिला,मंडल,मोर्चा एवं प्रकोष्ठो ,जिला पंचायत,जनपद जनप्रतिनिधी एव पदाधिकारी शामील हुवे।
भाजपा जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट ने अपने संबोधन में 30 एंव 31 को बुरहानपुर जिले के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर विस्तार सो चर्चा की । आपने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल सत्र का शुभारम्भ करेगें। आपेन प्रशिक्षण वर्ग में शतप्रतिशत उपस्थिती की अपेक्षा करते हुवे कहा कि 31 मई 2026 को मन की बात का कार्यक्रम होना है। उसकी तैयारी भी पूर्व में बुथ स्तर तक कर ली जाए। इस बार म.प्र. कृषक वर्ष मना रहा है और मन की बात किसानो के साथ करना सुनिश्चित करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने द्वारा बैठक में विस्तार से रूपरेखा प्रस्तुत करते हुवे प्रशिक्षण 12 सत्रो में केन्द्र व प्रदेश से वक्ताओं के आगमन , प्रशिक्षण में आवष्यक व्यवस्था सम्बंधी जानकारी भी प्रदान करते हुवे बताया कि यह आवासीय प्रशिक्षण वर्ग होगा। इसकी पूर्व तैयारीयां की जा रही है। व्यव्स्था को लेकर टोलीयों को दायित्व प्रदान कर दिए गए है। 30 मई को प्रशिक्षण का शुभारम्भ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल करेगें। समापन 31 मई 2026 को सायं होगा। कार्यक्रम के नियंत्रक जिला महामंत्री चिंतामन महाजन होगें। उनके निर्देर्शों के पालन की बात करते हुवे आपने जिला वर्ग प्रशिक्षण से संबधित समस्त जानकारी से संभागीय टीम एवं वरिष्ठो को अवगत कराया। आपेन कहा कि अर्चना दीदी ने प्रशिक्षण को लेकी वक्ताओं पर बडी तैयारी की है। यह प्रशिक्षण कई मामलो में एतिहासीक होगा।
जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्री ओम जी सोनी ने अपनी बात रखते हुवे कहा कि अपेक्षित कार्यकर्ता प्रशिक्षण के दौरान समस्त विषयों को समझे क्योकि उन्हे इसकी परीक्षा भी देनी होगी। आपेन कहा प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर बताया कि प्रशिक्षण में वंदे मातरम एवं वर्ग गीत की तैयारी, अपेक्षित कार्यकताओं के लिए मंडल प्रभारीयों को दायित्व देने सहित प्रशिक्षण से संबंधीत सभी विषयों पर बारीकी से चर्चा की।
संासद ज्ञानेश्वर पाटील ने भी अपने संबोधन में इस कार्यक्रम की तैयारीयों पर चर्चा करते ुहवे कहा कि य िप्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तैयार करने की पाठशाला है। और भाजपा कार्यकर्ता निश्चित रूप से देश और समाज के लिए ,विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाला कार्यकर्ता है।
प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने अपनी बात रखते हुवे बताया कि बुरहानपुर का जिला ्रपशिक्षण वर्ग एतिहासीक होगा। अध्यक्ष जी द्वारा दिए गए दायित्व को हम सब मिलकर पुरा करेगें। आपेन कहा कि बुरहानपुर का कार्यकर्ता भाग्यशाली है कि उसे प्रदेशभर में हुवे प्रशिक्षण का निचोड विस्तार से जानने का अवसर मिल रहा है। आप स्वयं 10 से 12 प्रशिक्षणों में वक्त्ता के रूप में शामील हुई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले भाग्यशाली होते हुवे जिन्हे सिखने का अवसर मिल रहा है। आपने कहा कि यह भाजपा है जिसमें 70 से 75 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता हे। 13500 से अधिक मंडलो में प्रशिक्षण आयोजीत किए गए हे। बुरहानपुर में अपेक्ष अनुरूप प्रशिक्षण सफल होकर एतिहासीक होगा।
भाजपा मिडिया ्रपभारी मुकेश पुर्वे ने बताया कि इस बैठक में निमाड संभाग प्रभारी श्री सुरेन्द्र जी भटट, जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी ओम जी सोनी ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने, सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटील , प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री ,बुरहानुपर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी , जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ,महापौेर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल सहित जनप्रतिनिधी, जिला,मंडल,मोर्चा एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारी शामील हुवे।
फोटो-00
————————————————-
Author: Raza Khan
-

बुरहानपुर भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 30 एंव 31 मई को
-

प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण देव हरीकृष्ण महाराज का भव्य दिव्य अभिषेक
बुरहानपुर। पावन पुरुषोत्तम मास एवं पद्मिनी एकादशी के शुभ अवसर पर बुरहानपुर के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण देव हरीकृष्ण महाराज का भव्य दिव्य अभिषेक बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अभिषेक के दिव्य दर्शनों के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर में भगवान का अभिषेक 500 लीटर दूध, जामुन का जूस, आम का रस, गन्ने का रस, ककड़ी का जूस, नारियल पानी, शक्कर, शहद, पांच नदियों के जल, दही एवं घी सहित विभिन्न पवित्र सामग्री से वैदिक मंत्रोच्चार और वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच किया गया। दिव्य अभिषेक में मंदिर के मीडिया प्रभारी गोपाल देवकर, हरिभक्त अशोक शाह, उमेश शाह, सुभाष भाई सहित अनेक श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।
मीडिया प्रभारी गोपाल देवकर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्य अभिषेक के पश्चात भगवान लक्ष्मी नारायण देव हरीकृष्ण महाराज का लगभग 25 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य राज्योपचार किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। अभिषेक से निकले पवित्र तीर्थ को भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर के महंत कोठारी पी स्वामी, दिनेश भगत, शास्त्री चंद्र प्रकाश स्वामी, शास्त्री चिंतन प्रियदास जी, स्वरज भगत सहित मंदिर के अनेक हरिभक्त व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
दिव्य अभिषेक के पश्चात व्यासपीठ से कथा का रसपान कराते हुए शास्त्री चिंतन प्रियदास जी ने पद्मिनी एकादशी एवं व्यतिपात योग के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास की पद्मिनी एकादशी अत्यंत पुण्यदायी मानी गई है और यह व्रत व्यक्ति को वैकुंठ की प्राप्ति कराने वाला है। उन्होंने कहा कि इस व्रत की शुरुआत दशमी तिथि से ही हो जाती है, जिसमें साधारण भोजन, भूमि पर शयन और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से सभी व्रतों का पुण्यफल प्राप्त होता है। साथ ही उन्होंने व्यतिपात योग के महत्व को समझाते हुए बताया कि सूर्य और चंद्रमा की दृष्टिपात से उत्पन्न भयंकर पुरुष को व्यतिपात कहा गया है। सूर्य और चंद्रमा ने उसे सभी पुण्यकालों का स्वामी होने का वरदान दिया है।
शास्त्री चिंतन प्रियदास जी ने कहा कि व्यतिपात योग में दान देना अनिवार्य माना गया है। जो व्यक्ति इस दिन दान करता है, उसका कल्याण होता है और उसे अनंत गुना पुण्यफल प्राप्त होता है। वहीं जो व्यक्ति दान नहीं करता, वह व्यतिपात के दुष्प्रभावों से पीड़ित हो सकता है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में विराजमान लक्ष्मीनारायण देव सभी मनोरथ पूर्ण करने वाले हैं और मोक्ष का मार्ग प्रदान करने वाले हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हरिनाम संकीर्तन, भजन एवं जयघोषों से भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन नटवर भगत द्वारा किया गया। -

निंबोला क्षेत्र में हुई लूट को अंजाम देने वाली शातिर गैंग का खुलासा, 03 आरोपियों को पकड़ने मे मिली सफलता
ट्रक का पुराना मलिक ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर दी थी लूट की घटना को अंजाम
बुरहानपुर। थाना निम्बोला क्षेत्र में दिनांक 07-05-2026 को फरियादी अजय पिता बालुसिंग वास्कले उम्र 27 साल निवासी राउ ने थाने पर हाजिर रिपोर्ट कर बताया कि घटना दिनांक को इन्दौर-इच्छापुर कटी घाटी के पास काले रंग की कार द्वारा में से चार व्यक्तियों ने फरियादी की आयसर क्र.DD 01-G-9963 को रोककर उसमें रखे तीन लाख रूपये लुटकर ले गये जिस पर थाना निंबोला पर अपराध क्र. 141/2026 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए लूट के आरोपियों को जल्द पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निंबोला उनि राहुल कांबले द्वारा पुलिस टीम का गठन कर लूट के आरोपियों की तलाश पतारसी शुरू की गई ।
पुलिस कार्यवाही: पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल, आसपास के होटल ढाबे, व उसी दिशा में आगे पुलिस चौकी बोरगांव, कोहधड, पाटलिया, सिगोट, रामपुर, लछोरा, रामपुरा, भामगढ, अमलपुरा, थाना जावर, मुंदी, पुनासा, बागरदा, नर्मदा नगर, वन विभाग चेक पोस्ट, जिला देवास सतवास पुलिस थाने व काटाफोड पुलिस स्टेशन, पुजापुरा, जिला इंदौर के सीसीटीव्ही कैमरे चेक करते संदिग्ध काली बिना नंबर की होण्डा कंपनी की इमेज कार बाद कंट्रोल रूम इंदौर के केमरे चेक करते जिसमे गाडी नंबर की पहचान करते मय नंबर प्लेट एमपी 09 बीएच 0860 होण्डा कंपनी की इमेज कार दिखी बाद वाहन मालिक की पतारसी करते वाहन मालिक दिनेश पाटीदार निवासी बिडवाल थाना कानवन जिला धार का होना पाया गया । वाहन मालिक दिनेश से पूछताछ पर दिनांक 06.05.26 की रात से ही उसका दोस्त युग श्रीवास्तव नि. इंदौर दिनांक 07.05.26 को किराये से उपयोग करने के लिये ले गया था बाद आयुष के दोस्त युग श्रीवास्तव से पूछताछ करते उसने जुर्म स्वीकार करते बताया कि उक्त कार से दिनांक 07.05.26 को करीब सुबह 03 बजे इंदौर से वह और उसके अन्य तीन दोस्त जिसमें 1. आवेश मंसूरी नि. चंदन नगर 2. संतोष उर्फ संतोष बाबा नि. उदयनगर 3. मो. अली नि. चंदन नगर सभी निवासी इंदौर से निकल कर घटना स्थल के आसपास छिपकर एक आयसर क्र. डी.डी. 01 जी 9963 का इंतजार करते रहे आवेश वाट्सअप कॉल के जरिये इंदौर के जुबेर अंसारी और समीर उर्फ समीर अन्ना से बात करके उसका लोकेशन पता कर रहा था आरोपियों से पूछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया गया ।
*गिरफ्तार आरोपीगण*:
1.*मोह.अली पिता मुसव्वीर उम्र 18 साल चंदन नगर*
2. *युग पिता दिनेश श्रीवास्तव उम्र 21 साल*
3.*जुबेर पिता अब्दुल रज्जाक मंसुरी उम्र 40 साल सभी निवासी इंदौर को गिरफतार किया गया*
*फरार आरोपीगण*:
1.*आवेश मंसूरी निवासी चंदन नगर*
2. *संतोष उर्फ बाबा निवासी उदयनगर*
3. *समीर उर्फ अन्ना निवासी इंदौर*
*जप्त सामग्री: आरोपी के कब्जे से होंडा अमेज कार जप्त।*
*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी निम्बोला उनि राहुल कांबले, उनि कमल मौरे, प्रआर 382 अर्जुन, प्रआर 02 प्रताप तोमर, प्रआर 475 तुकाराम, चालक आरक्षक 233 पवन, सायबर सेल शाखा के आर 169 शक्ति सिंह व आर 534 दुर्गेश, आर. 584 सत्यपाल, आर. 513 ललित एवं सीसीटीव्ही पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर व इंदौर की सराहनीय भूमिका रही।
-

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाईं 62वीं पुण्यतिथि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
बुरहानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा बुधवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। सुबह 10 बजे नेहरू की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सभी कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ उनके बताए मार्ग, आदर्शों और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करना है। बच्चों के प्रति उनके प्रेम इतना था कि उन्हें आज भी चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है। मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने भारत को एक मजबूत, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाई है, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
*नेहरू ने रखी देश के विकास की आधारशिला*
पूर्व विधायक हमीद काजी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के विकास की आधारशिला रखी थी। कांग्रेस की यह परंपरा है कि देश की आजादी से लेकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया जाता है।
*देश का लाल जवाहरलाल के लगाए नारे*
पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश का लाल जवाहरलाल सहित विभिन्न नारे लगाए । कांग्रेस नेता शेख रुस्तम ने कहा कि जब देश के एक हिस्से में 30 लाख से भी अधिक लोग भूख से दम तोड रहे थे, उस देश की गुलामी की कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। आकाल की इतनी भीषण मार सहने वाला यह देश आजादी के एक दशक में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में विकसित देश के रूप में उभरा। कार्यक्रम के दौरान शहर अध्यक्ष रिंकू टांक, पूर्व विधायक हमीद काजी, सलीम कॉटन वाला, अमर यादव, पार्षद मुज्जु मीर, आरिफ खान,हमीद डायमंड, नोमान भाई, मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, विनोद मोरे,रजनी चौहान, मोनाक्षी महाजन, पार्षद हफीज मंसूरी, रफीक मंसूरी, कैलाश यावतकर, फरीद भाई, आशीष भगत, अरुण जोशी,साजिद अंसारी, असलम खान,अकरम पठान, रियाज अंसारी, रुस्तम शेख, राजकुमार भाई, महेन्द चौकसे, शहजाद नूर, अनिल पासी, शेख रहीम,युवराज पान पाटिल, योगेश पुनिवाला, प्रल्हाद सूर्यवंशी, सुकवानी जी सहित अन्य मौजूद थे। -

दाऊदी बोहरा समाज ने धार्मिक उत्साह के साथ मनाई बकरा ईद, मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज
बुरहानपुर। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा शनिवार को बकरा ईद (ईद-उल-अजहा) का पर्व धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर की सभी दाऊदी बोहरा मस्जिदों में समाजजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। पर्व को लेकर सुबह से ही समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मस्जिदों में पहुंचे और इबादत की।

दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ कमेटी कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली की सदारत में बकरा ईद का पर्व मनाया गया। शहर की प्रमुख नजमी मस्जिद में सुबह फजर की नमाज अदा की गई, जिसके बाद ईद-उल-अजहा का विशेष खुतबा पढ़ा गया। सुबह करीब 6 बजे शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली ने ईद का खुतबा पढ़ाते हुए समाजजनों को कुर्बानी, भाईचारे, त्याग और इंसानियत का संदेश दिया।
उन्होंने बताया कि नमाज में समाज के बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। नमाज के दौरान देश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। मस्जिदों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे।
नमाज के बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। बच्चों में ईद को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। कई परिवारों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए और रिश्तेदारों व परिचितों के यहां जाकर लोगों ने त्योहार की खुशियां मनाईं।
तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि दाऊदी बोहरा समाज हमेशा से सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता आया है। ईद का पर्व भी आपसी प्रेम, त्याग और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। पूरे दिन समाज में उत्सव और खुशी का माहौल बना रहा। -

पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ किया गया “नाइट कांबिंग ऑपरेशन
बुरहानपुर। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’की कार्यवाही की गई।
राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थानों की पुलिस एक साथ उतरी मैदान में।
रात 09 बजे से सुबह 03.00 बजे तक चले “नाईट कांबिंग ऑपरेशन” में पुलिस टीमों द्वारा *27* स्थाई वारंट, *31* गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही थाना क्षेत्रों के *78* गुंडे *34* निगरानी बदमाशों को चेक किये गए।
पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना द्वारा जिलों में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने के साथ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित रूप से ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ किये जाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में दिनांक 24.05.26 की रात्रि में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थाना क्षेत्रों कोतवाली,शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला में दिनांक 24.05.26 की रात्रि में एक साथ *”नाइट कांबिंग ऑपरेशन”* चलाया गया। कांबिंग ऑपरेशन *रात 09 बजे से शुरू होकर सुबह 03.00 बजे* तक चला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कांबिंग ऑपरेशन हेतु हर थाने में 03-03 टीमें बनाई गई थी। कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, गुंडे-बदमाशों की सघन चैकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वाराअपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ 06 घंटे कॉम्बिंग गश्त की गई।
*स्थाई वारंट की तमिल में*-
*थाना कोतवाली ने 05, थाना शिकारपुरा ने 07, थाना लालबाग ने 02,थाना गणपति नाका ने 02,खकनार ने 07, शाहपुर ने 04 इस तरह कुल *27* *स्थाई वारंट* तामील किए गए।*
*गिरफ्तारी वारंट तामिली में*-
*थाना कोतवाली ने 06, शिकारपुरा ने 09, गणपति नाका ने 05,लालबाग ने 02, नेपानगर ने 04,शाहपुर ने 04, निंबोला ने 01, इस तरह कुल *31*गिरफ्तारी वारंट* तामील किए गए।*
*चैकिंग की कार्यवाही के दौरान*-
*34*निगरानी बदमाश *78* गुण्डा बदमाश* की चैकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडे, बदमाशों की उनके घरों पर जाकर चेकिंग की गई साथ ही गुण्डों एवं बदमाशों द्वारा वर्तमान समय में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को यह चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।
-

विहाररत जैन साधू संतो की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग हेतु श्री सकल जैन समाज ने ज्ञापन सौपा
बुरहानपुर । जैन समाज के आचार्यो एवं मुनि संतो के निर्देशानुसार पुरे भारत देश में वर्तमान समय में हो रही घटनाओ के परिपेक्ष में विहाररत जैन साधू संतो की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था ,राष्ट्रिय संत सुरक्षा निति एवं आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जाँच की मांग हेतु एक ज्ञापन भारत देश के गृहमंत्री अमित शाह ,म.प्र. मुख्यमंत्री मोहन यादव ,जिला कलेक्टर हर्ष सिंह ,जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के नाम ज्ञापन बुरहानपुर जिले के कलेक्टर कार्यालय परिसर में नगर बुरहानपुर के अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय अजमेर सिंह गौड़ को श्री सकल जैन समाज के उपस्थित जनसमुदाय ने ज्ञापन सौपा l
ज्ञापन भेंट अवसर पर यह मांग की गई की घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जाँच , प्रकरण की SIT अथवा न्यायायिक जाँच , घटना से सम्बन्धित CCTV फुटेज को सुरक्षित करना एवं दोषी पाए जाने पर दोषियों पर कठोरतम क़ानूनी कार्यवाही , संत सुरक्षा प्रोटोकोल के अंतर्गत विहाररत साधू संतो की सुरक्षा , विहार मार्गो पर प्रशासनिक समन्वय व्यवस्था , संवेदनशील क्षेत्रो में पुलिस सहयोग , ट्रेफिक नियंत्रण व्यवस्था , हाइवे एवं भीड़भाड़ क्षेत्रो में विशेष सुरक्षा व्यवस्था , राष्ट्रिय संत सुरक्षा निति भारत सरकार के अंतर्गत पैदल विहार करने वाले संतो को गाइडलाइन अनुसार सुरक्षा एसओपी ,संवेदनशील मार्गो पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ संतो के विरुद्ध अपराधो को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखे जाने की मांग बुरहानपुर जिले के साथ साथ सम्पूर्ण भारत देश के श्री सकल जैन समाज ने मांग की है l
ज्ञापन भेंट अवसर पर श्री सकल जैन समाज बुरहानपुर के प्रमुख विवेक जैन , किरण हुमड जैन , जतनलाल सेठिया जैन , विमल सेठिया जैन , प्रियल जैन , पंकज कासलीवाल जैन , विरेन्द्र जैन , प्रकाश सेठी , त्रिलोक जैन , विमल पाटनी ,विनय हुमड जैन , राजेंद्र लुहाडिया जैन ,संतोष पाटनी जैन , जम्बुकुमार पहाड़िया जैन , प्रमोद जैन , दिलीप कासलीवाल जैन , आलोक पाटोदी जैन , संदीप जैन , दीपक भाई जैन , महावीर प्रसाद सोनी जैन ,शुभम खीचा जैन ,भागचंद गंगवाल जैन , फोपनार क्षेत्र से ओमप्रकाश जैन , मह्नेद्र जैन , शाहपुर से संदीप जैन , धर्मेन्द्र जैन , दापोरा से मुन्ना जैन के साथ साथ बड़ी संख्या में श्री सकल जैन समाज बुरहानपुर जिले के जैन धर्म के समस्त अनुयायीगण महिलाये एवं पुरुष उपस्थित थे l ज्ञापन का वाचन जैन समाज के कर्मठ कार्यकर्ता महेंद्र जैन ने किया एवं उपरोक्त जानकारी जयकुमार जैन एवं दिलीप कासलिवाल जैन ने दी l -

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम डेहरिया तह. झिरनिया जिला खरगोन में 24 मई को हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम डेहरिया तह. झिरनिया जिला खरगोन में 24 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में एवं सरपंच श्री राजू जी एवं धर्मेंद्र सिसोदिया के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
-

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा 24 मई को ग्राम पंचायत बंभाड़ा में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 24 मई रविवार को ग्राम पंचायत बंभाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. शशांक कराले (जनरल मेडिसिन रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. ओमप्रकाश (जनरल मेडिसिन विभाग) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।
सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जाँच की गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में,एवं डॉ. प्रमोद सागर जी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। -

लालबाग पुलिस द्वारा चंद घंटों में चोरी के आरोपियों को ढूंढ निकला
बुरहानपुर थाना लालबाग पुलिस द्वारा “चोरी के आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता ।
दिनांक 10/05/2026 को फरियादी के घर अज्ञात चोरों द्वारा घटना को दिया था अंजाम फरियादी द्वारा। दिनांक22.05.26 को थाना लालबाग पर रिपोर्ट करने के उपरांत थाना लालबाग पुलिस आई हरकत में बाद चंद घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़े चोर
दिनांक 10/05/2026 को फरियादी के घर अज्ञात चोरों द्वारा घटना को दिया था अंजाम फरियादी द्वारा। दिनांक22.05.26 को थाना लालबाग पर रिपोर्ट करने के उपरांत थाना लालबाग पर अपराध क्रमांक 141/26 धारा 331(4),305(A) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया फरियादी के घर से LED TV, एक थाली बड़ी पीतल की , एक दिया लगाने की समई पीतल की , 02 चांदी के सिक्के , एक म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया गया था थाना लालबाग पुलिस द्वारा CCTV फुटेज खंगाला कर आरोपियों की पहचान कर किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश सीएसपी गौरव पाटिल , थाना प्रभारी लालबाग अमित सिंह जादौन के मार्गदर्शन में चोरी की घटनाओं एवं सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं
थाना लालबाग के द्वारा बनाई गई टीम में थाना प्रभारी लालबाग अमित सिंह जादौन, SI जय पाल राठौड़ HC 141 अजय वारुले ,HC सफीउद्दीन सुचना संकलन आर 107 नितेश सपकाडे की महत्पूर्ण भूमिका रही रहे किया गया