बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम देशगाव तह. भिकनगांव जिला खरगोन में 12मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे एवं सरपंच श्री सुनील भास्करे एवं अनिल राठौड़ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
Author: Raza Khan
-

आगामी सिंहस्थ पर्व की तैयारियों को लेकर शिकारपुरा थाना प्रभारी ने वॉलेंटियर्स की ली बैठक
बुरहानपुर। थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित वॉलेंटियर्स को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था,श्रद्धालुओं की सहायता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटील के मार्गदर्शन में दिनांक 12.05.2026 को थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया एवं स्टाफ द्वारा गुर्जर भवन में उपस्थित वॉलेंटियर्स को आगामी सिंहस्थ पर्व के दौरान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की सहायता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में क्षेत्र में हो रही गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं सामाजिक समन्वय को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
उपस्थित वॉलेंटियर्स को सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आमजन को जागरूक करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
बैठक में थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया थाना स्टाफ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, वॉलेंटियर्स, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
-

जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मजबूती से कर रहा हे काम . भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ .मनोज माने
पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री बबलू गौड़ जी का बुरहानपुर आगमन पर किया स्वागत
बुरहानपुर । मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री बबलू गौड़ जी का मंगलवार को बुरहानपुर आगमन हुआ । इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर बुरहानपुर प्रथम आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत जिलाध्यक्ष डॉ .मनोज जी माने , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजूभाई पाटिल, महामंत्री रूपेश लिहंकर , जिला मंत्री सुनील जी वाघे, डॉ दीपक वाभले , करन प्रजापति , कार्यालय मंत्री अशोक राठौर सहित मोर्चा पदाधिकारी,कार्यकर्ता द्वारा तिलक लगाकर एवं भाजपाई अंगवस्त्र पहनाकर किया गया ।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ . मनोज जी माने ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा बैठक को संबोधित करते हुवे जिला में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कामों की प्रशंसा की। आपने कहा कि मोर्चा पार्टी कार्यक्रमों एवं चुनावों में अपनी मजबूत स्थिति को सिद्ध करता रहा हे। आपने मोर्चा संगठन को ग्रासरूट लेबल तक पहुंचाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही ।प्रदेश मंत्री बबलू गौड़ ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक में प्रदेशाध्यक्ष पवन जी पाटीदार के संदेश को अभिव्यक्त करते हुवे संगठन का विस्तार करते हुवे , मतदाताओं तक ओर मजबूत पकड़ बनाने का आव्हान किया । इस दौरान संगठनात्मक कार्यों, मंडलों की बैठकों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार जी के बुरहानपुर प्रवास को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरों के विरुद्ध कार्रवाई, 03 आरोपीयो को गिरफ्तार कर 01 मोटर साईकिल की जप्त
बुरहानपुर। दिनांक 11/05/2026 को फरियादी सैयद जैद निवासी रोशन चौक ने थाना हाजीर आकर बताया की दिनांक 08.05.26 को मेरी मोटरसाइकिल मिलन तिराहे पर खड़ी करी थी जो उक्त दिनांक को दोपहर में कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोर साइकिल क्रमांक MP 68 MD 6594 चुरा कर ले गया जिस पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 114/26 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली नीता देअरवाल के व्दारा थाना स्तर पर टिम गठित कर प्रभावी मुखबिरी लगाई गई एवं लगातार सीसीटीव्ही फुटेज चैक कियेसीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर 03 संदिग्ध को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की गई पूछताछ पर इनके द्वारा जुर्म कबूल किया गया कि हमारे ही द्वारा मिलन तिराहे पर खड़ी मोटरसाइकिल क्रमांक MP.68. MD. 6594 हमारे ही द्वारा चोरी की गई है आरोपीयो के कब्जे सेमोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी से अन्य मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की जा रही है
*गिरफ्तार आरोपीगण*–
*सलीम खान पिता बाबू खान निवासी नदीम किराना के पास आजाद नगर*
*दो अन्य नाबालिग*
*विशेष भूमिका* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नीता देअरवाल, उनि सुनील पाटिल, प्र आर राजकुमार पटेल, प्र आर मातादीन कुशवाह, प्र आर दुष्यंत सोलंकी, सीसीटीवी कंट्रोल से सउनि मुकर्रिम खान, आर रितेश साल्वे द्वारा सराहनीय योगदान रहा
-

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम मोहनगढ़ में 11 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम मोहनगढ़ तह. खकनार जिला बुरहानपुर में 11 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. किमाया साली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
-

साहित्यकार की लेखनी के माध्यम से लिखे हुए एक एक शब्द से देश की दिशा और दशा तय होती है – नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल
बुरहानपुर । समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा उन साहित्यकारों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से साहित्य व् काव्य संग्रह प्रकाशित कर जिले व् देश का नाम गौरवान्वित किया है l साहित्यकार सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथी नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने कार्यक्रम का शुभारभ माँ सरस्वती की चित्रछाया पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया l इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर संस्था के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन , कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने की l
साहित्यकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने कहा की साहित्य का क्षेत्र वह क्षेत्र है जो हर किसी भी विषय पर अपनी लेखनी के माध्यम से इस देश की कल्पना को साकार कर सकता है l साहित्यकार की लेखनी के माध्यम से लिखे हुए एक एक शब्द से देश की दिशा और दशा तय होती है l मुझे आज बहुत ख़ुशी है क्योकि मै भी साहित्य में रूचि रखता हूँ और मुझे किताबे पढने के शौक है l जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में मुझे आमंत्रित किया गया इस हेतु मै आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ l
साहित्यकार सम्मान समारोह अवसर पर आमंत्रित गणमान्य साहित्यकार जयंत भालेराव, डॉ विरेन्द्र निर्झर , डॉ रमेशचन्द्र शर्मा धुआधार , राजपाल सिंह चावला “राज”, राजेन्द्रकुमार मिश्रा “सूरज “ , ठाकुर विरेन्द्र सिंह “ चित्रकार “ , डॉ सुरेन्द्र जैन “ भारती”, संतोष परिहार , संदीप शर्मा “ निर्मल “,डॉ. उर्मिला चौकसे , सुनीता चौकसे , कपिल मिश्रा ,सुश्री रिया पाठक के साथ साथ जनजाग्रति संस्था के पदाधिकारी व् सदस्य डॉ हर्ष वर्मा , सुनील सलूजा , शोभा चौधरी , हरिओम अग्रवाल , रविन्द्र महाजन , मनोज तीर्थानि , देवचंद शर्मा , अरुण जोशी , विवेक हकीम इस अवसर पर उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन संस्था सहसचिव आर एस ठाकुर ने किया व् आभार संस्था सदस्य रजनी गट्टानी ने माना l -

सशक्त पत्रकार समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर बनी रणनीति
सशक्त पत्रकार समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर बनी रणनीति, प्रदेशव्यापी विस्तार अभियान को गति देने हेतु हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया, नेशनल मीडिया मीट तारीख की जल्द होंगी घोषणा
पत्रकारों के हॉस्पिटल से संबंधित कार्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वाहन को निःशुल्क देने की घोषणा की।
बुरहानपुर। पत्रकारों के अधिकारों की हक की लड़ाई में एवं उनके सर्वांगीण विकास करने हेतु सदैव अग्रणी सशक्त पत्रकार समिति की आगामी संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पत्रकार हितों, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सशक्त पत्रकार समिति प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर शीघ्र सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं एवं अधिकारों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। वहीं संगठन के प्रदेशव्यापी विस्तार अभियान को गति देने हेतु समिति के नवीन वाहन को वरिष्ठ पत्रकार नितिन इंगले एवं इकबाल अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नितिन इंगले ने बताया कि यह वाहन प्रदेशभर में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान एवं पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं इकबाल अंसारी ने बताया कि वाहन आने से संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेंगी। बैठक में अतिशीघ्र आयोजित होने वाली “नेशनल मीडिया मीट” को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। समिति के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने सभी सदस्यगणों से सक्रिय सहभागिता निभाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि जल्द ही नेशनल मीडिया मीट की तारीख की घोषणा की जाएंगी। वहीं। किसी पत्रकार को हॉस्पिटल से संबंधित कार्यों के लिए वाहन लगता हैं, तो प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले द्वारा उनके निजी वाहन को निःशुल्क देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद लोंढे का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया, जिसके बाद उनका पत्रकारों ने पुष्पमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने अपने विचार रखें। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले, प्रदेश महासचिव गोपाल सावनेर, इकबाल अंसारी, निलेश महाजन, विनोद लोंढे, विनोद सोनराज, भगवानदास शाह, तौकीर आलम, अनिल महाजन, संजय रघुवंशी, शहजाद तेलारे, प्रीतम महाजन, वाहिद अली, मुजफ्फर अली, शेख अज़हर, मो. शब्बीर, साजिद खान, फिरोज तडवी, रसीद अंसारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
-

अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 07 हस्तनिर्मित पिस्टल 02 खाली मैगजीन जब्त
बुरहानपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । अति पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एसडीओपीनेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 08/07/2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव एवं प्रआर मेलसिंह सोलंकी को अवैध हथियार तस्कर के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई सूचना पर हमराह बल के साथ मुखबीर की सुचना पर ग्राम बोरखेडा फाटा यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचे जहा बताये गये हुलिये का एक व्यक्ति पैदल खडा दिखा जिसे फोर्स की मदद से पकडा नाम पता पुछते अपना नाम रणजीत पिता शम्भूनाथ कुंज उम्र 32 साल निवासी विश्वकर्मा मंदिर कृष्णपुरी मोहल्ला नाभा थाना कोतवाली जिला पटियाला पंजाब का होना बताया । आरोपी के कब्जे से 07 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल 02 खाली मैगजीन कुल किमती 138000/- की तथा 01 मोबाईल फोन किमती 10000/- की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । वापसी पर आरोपी के विरुध्द थाना खकनार मे अपराध क्रमांक 186//2026 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया । आरोपी से अवैध हथियारो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।
*गिरफ्तार आरोपी*–
01.*रणजीत पिता शम्भूनाथ कुंज उम्र 32 साल निवासी विश्वकर्मा मंदिर कृष्णपुरी मोहल्ला नाभा थाना कोतवाली जिला पटियाला पंजाब*
*जप्त समाग्री*–
*07 अवैध देशी पिस्टिल किमती 122000/- 02 खाली मैगजीन किमती 6000/- 01मोबाईल फोन किमती 10000/-*
*महत्वपूर्ण भूमिका*–निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, सउनि तारक अली, प्रआर मेलसिंह सोलंकी, मनीष भटुरे, अजय अजनारे, आरक्षक सुनिल धुर्वे, मंगल पालवी, विक्रम पालवी, गोविन्दा मुजाल्दे, विजेन्द्र देवल्य, सबल देवडा की सराहनीय भूमिका रही ।
-

संगठन कामकाज में बुरहानपुर जिला प्रदेश का प्रथम जिला बनना चाहिए . संभागीय प्रभारी श्री सुरेन्द्र शर्मा शिवपुरी
जिला वर्ग को लेकर बैठक में संगठन में कसावट लाने का जनप्रतिनिधीयों एवं संगठन पदाधिकारीयों ने दिया मंत्र
बुरहानपुर । बुरहानपुर जिले की बैठक श्री अटल बिहारी वाजपेई मंडल (दर्यापुर मंडल) अंतर्गत सांडस स्थित विज्ञान केन्द्र पर आयोजीत की गई।

इस बैठक को प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं निमाड संभाग के प्रभारी श्री सुरेन्द्र जी शर्मा शिवपुरी, जिले के प्रभारी श्री क्षितिज भटट , सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने , प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता , पूर्व मंत्री,विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस , नेपा विधायक मंजु दादु, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, अनुसूचित जाती मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को , किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे,पावरलुम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती भाई नवलखे, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंण्डित दिनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छाया चित्र पर पुष्पहार पहनाकर एवं दिप प्रज्वलन कर किया गया। पश्चात अतिथियों का भाजपाई अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं निमाड संभाग के प्रभारी श्री सुरेन्द्र जी शर्मा शिवपुरी द्वारा सर्वप्रथम अपेक्षित पदाधिकारीयों की उपस्थिती पर जानकारी प्राप्त करते हुवे अनुपस्थित पदाधिकारीयों के कारणों की जानकारी प्राप्त की। आपेन संगठन को लेकर उपस्थित पदाधिकारीयों का संगठन में कसावट लाने के लिए प्रेरित किया। वही संगठन की रचना पर संगठन को कसोटी पर कसने के लिए जिम्मेदारो को निर्णय लेने हेतु निर्देशित भी किया। आपने 36 घंटे के जिला वर्ग के लिए पंजीयन करने की बात करते हुवे संगठन की बारीकियो से पदाधिकारीयों को अवगत भी कराया। आपने बंगाल चुनाव की जीत पर बधाई देते हुवे 22 राज्यों में भाजपा एवं एनडीए सरकार होने को भाजपा की बडी उपलब्धि करार दिया।
उन्होने कहा कि बुरहानपुर जिले में 4 मोर्चा पदाधिकारीयों एवं प्रदेश में 2 पदाधिकारीयों की संगठन में नियुक्ति किसान मोर्चा के राहुल जाधव, अनुसूचित जनजाती मोर्चा पर सुभानसिह चौहान की नियुक्ति, पिछडा वर्ग मोर्चा पर राजु पाटील कि नियुक्ति पर उनका स्वागत किया। वही प्रदेश अनुसूचित जाती मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर,किसान मोर्चा महामंत्री मनोज लधवे कि नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत करते हुवे कर्तलध्वनी से बधाईयां दी ।
जिले के प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से मन की बात कार्यक्रम को जिले में शतप्रतिशत सुनेजाकर संगठन एप पर अपलोड करने हेतु जानकारी प्रदान करते हुवे मौके से अपलोड करने की बात कही। आपने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निरंतर आमजनमानस के पास पहुचकर जनसेवा एवं शासन की योजनाओं को उनता पहुचाकर उन्हे लाभान्वीत करवाता है,वही स्वयं भी सोशल मिडिया के युग में अपडेत रहता है। उन्होने उदाहरण देते हुवे कटाक्ष किया कि आज कॉग्रेस ने समय के साथ खुद को अपडेट नही किया जिससे आज वह रसातल म2ें पहुच गई है।
कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तारपुर्वक जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने द्वारा रखी गई। उन्होने बताया कि 1 से 7 तारीख तक जिले की बैठक होगी। वही 7 से 11 तक मंडल एवं 11 से 21 तक शक्ति केन्द्र तथा माह के 3 रे रविवार को मन की बात एवं बुथ लेबल की बैठक की जाना अतिआवश्यक है। आपेन सभी बैठको की जानकारी संगठन एप पर अपलोड करने की प्रक्रिया को समझाया।
कार्यक्रम को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व मंत्री, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी,नेपा विधायक मंजु दादु ने भी संबोधित करते हुवे उपस्थित समस्त पदाधिकारीयों का मार्गदर्शन किया। सत्ता एवं संगठन के मध्य समन्वय के साथ विश्व की सबसे बडी पार्टी भाजपा पर देश की जनता के विश्वास पर कार्यकर्ताओं द्वारा सतत कार्य करते हुवे और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।
मंच का संचालन जिला महामंत्री चिंतामन महाजन द्वारा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री संजय जाधव द्वारा किया गया। -

ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा खरगोन ज़िले के ग्राम बिरुल में 6 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा ग्राम बिरुल तह. भिकनगांव जिला खरगोन में 6 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रमोद चौधरी (जनरल फिजिशियन) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे एवं डॉ. संजय मालवीया के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
