Author: Raza Khan

  • भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का बुरहानपुर आगमन पर शानदार स्वागत युवा तरुनाई के कंधों पर राष्ट्र निर्माण का दायित्व. श्याम टेलर

    भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का बुरहानपुर आगमन पर शानदार स्वागत युवा तरुनाई के कंधों पर राष्ट्र निर्माण का दायित्व. श्याम टेलर

    बुरहानपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम जी टेलर के प्रथम बुरहानपुर आगमन पर सिंधी बस्ती चौराहा से स्वर्गीय परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम तक पैदल चले। इस दौरान भारी संख्या में भारजीय जनता पुवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों ,आतीशबाजी एवं पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
    भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम जी टेलर ने युवा मोर्चा सम्मेलन को अपने ओजस्वी उदबोधन में बताया कि भारत का इतिहास सबसे प्राचीन और वैभवशाली रहा है। और देश के युवा इस राष्ट्र ओर संस्कृति के संवाहक है। भारत में तक्षसिला और नालंदा विश्वविद्यालयों ने दुनिया को शिक्षा और व्यवस्थाओं पर मार्गदर्शन दिया। आपने कहा कि वैचारीक मतभेद/युद्ध तो राम -रावण समय से ही चले आ रहे है,हम निती और समृधशाली इतिहास को समेटे हुवे आगे बड रहे है और भाजपा एक मात्र ऐसा दल है, जिसके विचार राष्टवाद और वैभवशाली इतिहास से जुडे है तथा हम भाग्यशाली है कि भाजपा / भाजयुमो के कार्यकर्ता है।
    श्री श्याम जी टेलर ने देश के बदलाव पर अपनी बात रखते हुवे कहा कि आजीदी के बाद शिक्षा में हमे आक्रंाताओं का इतिहास पडाया गया जबकि झांसी की रानी, वीर शिवाजी,महारणा प्रताप जैसे यौद्धाओं के इतिहास से वंचीत रखा। आज आक्रांता औरंगजेब मार्ग का नाम बदलने पर घोटालेबाज कॉग्रेस विलाप करती है और प्रयागराज करने पर विरोध ,यह उनकी विचारधारा है ,भाजपा का विचार देश को आगे बडाने, विकसीत भारत का निर्माण करने,कश्मिर की धारा 370 हटाने, नक्सलवाद/ आतंकवाद का खात्मा करने राष्ट्र को परम वैभव पर पहुचाने का है जिसपर हमे गर्वहै। आपने मोदी सरक ार के 12 वर्ष कार्यकाल के विकास कार्यो और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं को ताकल से लगने का अनुरोध किया।
    इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ,विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज जी माने एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव महाजन ने भी अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि किसी भी देश की ताकत युवाओं में होती है वह दिशा और दशा तय करता है। सकारात्मकता के साथ राष्ट्र को तेज गती से आगे बडाने में सबसे बडा योगदान इसी युवा का होता है। कॉग्रेस कहती थी कि 1 रूपया भेजते है ,तो 85 पैसा भ्रष्टाचार की भेट चढ जाता है,जबकि आज युपीआई और सिधे जनधन जैसे खातो से भी पुरा 1 रूपया जनता तक पहुचता है बिच का भ्रष्टाचार भाजपा प्रधानमंत्री श्री नेरेन्द्र मोदी के नेतत्व सरकार ने खत्म कर दिया। इस देश में काक्रोच /मच्छर नही पनपने वाले है,भारत राम औ हनुमान के साथ चलने वाला भारत है। आपने भाजयुमो का कार्यकर्ता से अनुरोध किया कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा। युवा सम्मेलन का संचालन भाजयुमो के महामंत्री भारत रावल द्वारा एवं आभार विश्वास शिवहरे ने माना।
    इस दौरान श्रीमती चिटनिस ने ब्रह्मपुर के इतिहास एवं प्रामाणिक इतिहास पर पुस्तक भेट की। वही भरत रावल द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
    मरीचिका गार्डन में वृक्षारोपण:- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम जी टेलर द्वारा शनिवार सुबह मरीचिका गार्डन बुरहानपुर में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज जी माने , प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अंकित आर्य प्रदेश मंत्री , आशीष झाला प्रदेश मंत्री,अमन राय कार्यालय मंत्री,रवि शर्मा सोशल मिडिया प्रभारी,प्रीतम बड़ोले जनजाति संपर्क प्रमुख, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री वैभव महाजन, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे,शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी विरेन्द्र तिवारी सहित युवा मोर्चा पदाधिक ारी एंव कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापोर अतुल पटेल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री वैभव महाजन,प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अंकित आर्य प्रदेश मंत्री , आशीष झाला प्रदेश मंत्री,अमन राय कार्यालय मंत्री,रवि शर्मा सोशल मिडिया प्रभारी,प्रीतम बड़ोले जनजाति संपर्क प्रमुख ,भाजपा जिला महामंत्री द्वय श्री चिंतामन जी महाजन,श्री ईश्वर जी चौहान,युवा नेता अमित मिश्रा , शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी विरेन्द्र तिवारी सहित जिले की युवा तरूणाई भारी संख्या में उपस्थित थे।

  • प्रशासनिक और पुलिस अफसर ने मोहर्रम पर्व को लेकर की समन्वय बैठक

    प्रशासनिक और पुलिस अफसर ने मोहर्रम पर्व को लेकर की समन्वय बैठक

    बुरहानपुर अनुभाग में मोहर्रम पर्व को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई। जिला बुरहानपुर में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली परिसर में समन्वय बैठक आयोजित की गई ।

    बुरहानपुर अनुभाग के समस्त विभागों के अधिकारियों एवं मोहर्रम पर्व के आयोजकों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई तथा आयोजकों से सुझाव प्राप्त किए गए। ताजिया जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्नि सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।अधिकारियों द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि वे प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की भावना बनाए रखने की समझाइश भी दी गई।बैठक में उपस्थित सभी आयोजकों ने प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा मोहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भावना के साथ मनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।बैठक में अनुभाग के समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं मोहर्रम पर्व के आयोजकगण उपस्थित रहे।

  • बुरहानपुर एसपी बोले, अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    बुरहानपुर एसपी बोले, अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शाम के समय फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। थाना प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र में लोगों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने के संबंध में जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थानों, चौराहों ,धार्मिक स्थलों, लॉज , होटल, ढाबों, की आकस्मिक चेकिंग कर किसी भी प्रकार की अफवाह फ़ैलाने पर कार्रवाई की बात कही।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी द्वारा सुरक्षा व्यव्स्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम में पैदल फुट पेट्रोलिंग करते हुए अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दिनांक 12/06/2026 को थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल फुट पेट्रोलिंग भ्रमण किया, भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजार, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों होटल ढाबों लॉज आदि की औचक चैकिंग करते हुए अवैध रूप से जमाबड़ा कम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो इसकी समझाइश दी गई। फुट पेट्रोलिंग के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने के संबंध में किया जा रहा है लोगों को जागरूक

    बुरहानपुर पुलिस की आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई

    अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई

    बुरहानपुर। कलेक्टर महोदय बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह के निर्देशन तथा जिलाआबकारी अधिकारी श्री पार्थसारथी शर्मा के**मार्गदर्शन में आबकारी दल के द्वारा दिनांक 10.06.2026* को व्रत उत्तर के नागुरखेड़ा , गंवाना ग्रामो मे दबिश की कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान 45 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा एवं 400kg तैयार महुआ लहान जप्त किया गया महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया.मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 05 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए, जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 49000/ रूपये है,
    कार्यवाही में उप निरीक्षक मुकुल सिंगाड़े, आरक्षक सलोनी गोड़, कैलाश चौहान सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन

    बुरहानपुर। सुरक्षित मातृत्व ,स्वस्थ भविष्य ,यही हमारा संकल्प ,स्वस्थ मां स्वस्थ शिशु ,समृद्ध राष्ट्र !
    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 9 जून 2026 को जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर की ANC ओपीडी में विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्रीमान सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें नगर निगम परिषद अध्यक्ष श्री संभाजी राव सागरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को सुरक्षित मातृत्व, नियमित प्रसव पूर्व जांच, पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।आरएमओ डॉ. भूपेंद्र गौर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंघाल एवं सहायक चिकित्सकों की टीम द्वारा गर्भवती माताओं एवं परिजनों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासकीय योजनाओं के लाभों की जानकारी दी गई।
    इस अवसर पर 50 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य जागरूकता सामग्री एवं हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गर्भवती माताएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना!

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन

    बुरहानपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 9 जून 2026 को जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर की ANC ओपीडी में विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।* *कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें नगर निगम परिषद अध्यक्ष श्री संभाजी राव सागरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।*
    *कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को सुरक्षित मातृत्व, नियमित प्रसव पूर्व जांच, पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।* *आरएमओ डॉ. भूपेंद्र गौर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंघाल एवं सहायक चिकित्सकों की टीम द्वारा गर्भवती माताओं एवं परिजनों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासकीय योजनाओं के लाभों की जानकारी दी गई।*
    *इस अवसर पर 50 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य जागरूकता सामग्री एवं हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए।* *कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गर्भवती माताएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।*
    *कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना!*

  • ईद-उल-जुहा पर्व पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले नगर सुरक्षा समिति सदस्यों का सम्मान

    ईद-उल-जुहा पर्व पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले नगर सुरक्षा समिति सदस्यों का सम्मान

    थाना प्रभारी कोतवाली, लालबाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

    बुरहानपुर. पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी के निर्देशानुसार ,अति पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के मित्र के रूप में कार्य करते हुए ईद-उल-जुहा पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात संचालन में सहयोग प्रदान करने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती नीता देयरवाल ,थाना प्रभारी लालबाग श्री अमित जादौन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसपी ने बिरोदा का एरिया डोमिनेशन,  सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसपी ने बिरोदा का एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    बुरहानपुर। ग्राम पंचायत के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, ग्रामवासियों से की शांति एवं भाईचारे की अपील की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरोदा का भ्रमण कर एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत परिसर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर पर्व को आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्राम के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं धार्मिक स्थलों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी लालबाग को मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश

    ग्राम बिरोदा में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर एरिया डोमिनेशन किया गया।**ग्राम पंचायत के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।*सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।*मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले ताजिया एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।*थाना प्रभारी को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

    असामाजिक एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    ग्राम के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठजनों से चर्चा कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।*पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।*रात्रिकालीन गश्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।*ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा कि बुरहानपुर जिले की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं धार्मिक सौहार्द की रही है। सभी नागरिकों के सहयोग से मोहर्रम पर्व भी शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

  • पुरुषोत्तम मास में बुरहानपुर के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में अविरल दुग्धाभिषेक, पूतना-वध प्रसंग से मिला आडंबर त्यागने का संदेश, देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु

    पुरुषोत्तम मास में बुरहानपुर के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में अविरल दुग्धाभिषेक, पूतना-वध प्रसंग से मिला आडंबर त्यागने का संदेश, देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु

    बुरहानपुर। सीलमपुरा स्थित प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में पवित्र पुरुषोत्तम (अधिक) मास के अवसर पर संपूर्ण माह भर चल रहे दिव्य धार्मिक आयोजनों में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर में 30 दिनों तक भगवान के श्रीविग्रहों लक्ष्मी नारायण देव और हरीकृष्ण महाराज पर दुग्ध की अविरल धारा से अभिषेक किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार संपूर्ण स्वामीनारायण संप्रदाय में ऐसा विशेष 30 दिवसीय दुग्धाभिषेक आयोजन विश्व स्तर पर केवल बुरहानपुर में ही आयोजित होता है,इस दिव्य आयोजन में देश, प्रदेश और विदेशों से श्रद्धालु पहुंचकर अभिषेक, पूजन-अर्चन तथा विभिन्न मनोरथों में सहभागी बन रहे हैं। भगवान स्वामीनारायण के जयघोषों के बीच श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं।भगवान स्वामीनारायण की पूजित मूर्ति का विशेष महात्म्यमीडिया प्रभारी गोपाल देवकर ने बताया कि मंदिर में विराजित भगवान स्वामीनारायण की यह दिव्य मूर्ति अत्यंत प्राचीन एवं पूजनीय है। मान्यता है कि स्वयं भगवान स्वामीनारायण ने इस स्वरूप की पूजा-अर्चना की थी। धर्मसभा में मंदिर के कोठारी महंत पूज्य पी.पी. स्वामी ने बताया कि बुरहानपुर के श्रद्धालु पूर्वकाल में नियमित रूप से वड़ताल धाम दर्शन हेतु जाया करते थे। उनकी निष्ठा और प्रेम से प्रसन्न होकर भगवान स्वामीनारायण ने अपनी पूजित मूर्ति उन्हें प्रदान की थी। तभी से इस दिव्य स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना एवं उत्सव परंपरा निरंतर जारी है।भागवत कथा में पूतना-वध और नंद-वासुदेव मिलन का भावपूर्ण वर्णनव्यासपीठ से पूज्य शास्त्री चिंतनप्रियदासजी स्वामी ने श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध की कथा का रसपान कराते हुए नंदबाबा एवं वासुदेवजी के मिलन प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वासुदेवजी पुत्र-वियोग के असहनीय दुख को सहन कर रहे थे, फिर भी मित्र नंदबाबा के सुख में स्वयं को आनंदित अनुभव कर रहे थे। यही सच्ची मित्रता का लक्षण है कि मित्र के सुख में सुखी होना और अपने बड़े से बड़े दुख को भी भुला देना।कथावाचक ने इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना-वध प्रसंग सुनाया। शास्त्रों के अनुसार अत्याचारी राक्षसी पूतना निर्दोष बालकों की हत्या कर आतंक फैला रही थी। जब उसने नंदग्राम में भगवान श्रीकृष्ण के अद्भुत सौंदर्य और दिव्यता की चर्चा सुनी तो वह उन्हें मारने के उद्देश्य से सुंदर स्त्री का रूप धारण कर नंदभवन पहुंची।आडंबर नहीं, सच्ची भक्ति प्रिय है भगवान कोकथा में बताया गया कि जब पूतना नंदभवन पहुंची, उस समय गोपियां भजन-कीर्तन करते हुए बालकृष्ण को झूला झुला रही थीं। पूतना ने बाहरी रूप से स्नेह और शुभकामना का प्रदर्शन किया, किंतु उसके हृदय में कपट और हिंसा भरी हुई थी। इसी कारण भगवान श्रीकृष्ण ने उसे देखते ही अपनी आंखें बंद कर लीं।शास्त्री चिंतनप्रियदासजी ने कहा कि भगवान बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि अंतःकरण की पवित्रता देखते हैं। मनुष्य को जैसा है, वैसा ही भगवान के समक्ष उपस्थित होना चाहिए। दिखावा, छल और कपट ईश्वर को स्वीकार नहीं हैं।उन्होंने कहा कि कथा, भजन, कीर्तन और सत्संग मनुष्य के व्यक्तित्व को दिव्य बनाने वाले आध्यात्मिक श्रृंगार हैं। जिस प्रकार बाहरी श्रृंगार शरीर को सुंदर बनाता है, उसी प्रकार कथा और भक्ति आत्मा को सुंदर बनाती है। भगवान को रिझाने के लिए बाहरी प्रदर्शन नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा, भक्ति और सदाचार आवश्यक हैं।भगवान की कृपा पाने के लिए जीवन को बनाएं सुंदरस्वामीजी ने कहा कि भागवत कथा सुनने का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्म-परिष्कार है। कथा के माध्यम से व्यक्ति को अपने जीवन को सुंदर, पवित्र और सद्गुणों से युक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए। जो व्यक्ति भक्ति से विमुख करने वाले मार्ग पर चलता है, उस पर भगवान की विशेष कृपा नहीं होती।उन्होंने कहा कि पूतना ने विष से भरे स्तनों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को मारने का प्रयास किया, किंतु सर्वशक्तिमान भगवान ने उसके प्राण हरकर उसका उद्धार कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने केवल पूतना का वध ही नहीं किया, बल्कि उसे मातृत्व भाव का सम्मान देते हुए मोक्ष भी प्रदान किया। यह भगवान की असीम करुणा और दयालुता का अद्भुत उदाहरण है।श्रद्धालुओं ने लिया अभिषेक एवं कथा का लाभपुरुषोत्तम मास के इस विशेष आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुग्धाभिषेक, दर्शन, आरती एवं भागवत कथा का लाभ ले रहे हैं। मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर है तथा पूरे माह विभिन्न धार्मिक मनोरथ एवं उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।

  • पुरुषोत्तम मास में बुरहानपुर के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में अविरल दुग्धाभिषेक, पूतना-वध प्रसंग से मिला आडंबर त्यागने का संदेश

    पुरुषोत्तम मास में बुरहानपुर के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में अविरल दुग्धाभिषेक, पूतना-वध प्रसंग से मिला आडंबर त्यागने का संदेश

    देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु, 30 दिनों तक चल रहा दिव्य अभिषेक एवं भागवत कथा महोत्सव

    बुरहानपुर। सीलमपुरा स्थित प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में पवित्र पुरुषोत्तम (अधिक) मास के अवसर पर संपूर्ण माह भर चल रहे दिव्य धार्मिक आयोजनों में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर में 30 दिनों तक भगवान के श्रीविग्रहों लक्ष्मी नारायण देव और हरीकृष्ण महाराज पर दुग्ध की अविरल धारा से अभिषेक किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार संपूर्ण स्वामीनारायण संप्रदाय में ऐसा विशेष 30 दिवसीय दुग्धाभिषेक आयोजन विश्व स्तर पर केवल बुरहानपुर में ही आयोजित होता है,इस दिव्य आयोजन में देश, प्रदेश और विदेशों से श्रद्धालु पहुंचकर अभिषेक, पूजन-अर्चन तथा विभिन्न मनोरथों में सहभागी बन रहे हैं। भगवान स्वामीनारायण के जयघोषों के बीच श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं।
    भगवान स्वामीनारायण की पूजित मूर्ति का विशेष महात्म्य
    मीडिया प्रभारी गोपाल देवकर ने बताया कि मंदिर में विराजित भगवान स्वामीनारायण की यह दिव्य मूर्ति अत्यंत प्राचीन एवं पूजनीय है। मान्यता है कि स्वयं भगवान स्वामीनारायण ने इस स्वरूप की पूजा-अर्चना की थी। धर्मसभा में मंदिर के कोठारी महंत पूज्य पी.पी. स्वामी ने बताया कि बुरहानपुर के श्रद्धालु पूर्वकाल में नियमित रूप से वड़ताल धाम दर्शन हेतु जाया करते थे। उनकी निष्ठा और प्रेम से प्रसन्न होकर भगवान स्वामीनारायण ने अपनी पूजित मूर्ति उन्हें प्रदान की थी। तभी से इस दिव्य स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना एवं उत्सव परंपरा निरंतर जारी है।
    भागवत कथा में पूतना-वध और नंद-वासुदेव मिलन का भावपूर्ण वर्णन
    व्यासपीठ से पूज्य शास्त्री चिंतनप्रियदासजी स्वामी ने श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध की कथा का रसपान कराते हुए नंदबाबा एवं वासुदेवजी के मिलन प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वासुदेवजी पुत्र-वियोग के असहनीय दुख को सहन कर रहे थे, फिर भी मित्र नंदबाबा के सुख में स्वयं को आनंदित अनुभव कर रहे थे। यही सच्ची मित्रता का लक्षण है कि मित्र के सुख में सुखी होना और अपने बड़े से बड़े दुख को भी भुला देना।
    कथावाचक ने इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना-वध प्रसंग सुनाया। शास्त्रों के अनुसार अत्याचारी राक्षसी पूतना निर्दोष बालकों की हत्या कर आतंक फैला रही थी। जब उसने नंदग्राम में भगवान श्रीकृष्ण के अद्भुत सौंदर्य और दिव्यता की चर्चा सुनी तो वह उन्हें मारने के उद्देश्य से सुंदर स्त्री का रूप धारण कर नंदभवन पहुंची।
    आडंबर नहीं, सच्ची भक्ति प्रिय है भगवान को
    कथा में बताया गया कि जब पूतना नंदभवन पहुंची, उस समय गोपियां भजन-कीर्तन करते हुए बालकृष्ण को झूला झुला रही थीं। पूतना ने बाहरी रूप से स्नेह और शुभकामना का प्रदर्शन किया, किंतु उसके हृदय में कपट और हिंसा भरी हुई थी। इसी कारण भगवान श्रीकृष्ण ने उसे देखते ही अपनी आंखें बंद कर लीं।
    शास्त्री चिंतनप्रियदासजी ने कहा कि भगवान बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि अंतःकरण की पवित्रता देखते हैं। मनुष्य को जैसा है, वैसा ही भगवान के समक्ष उपस्थित होना चाहिए। दिखावा, छल और कपट ईश्वर को स्वीकार नहीं हैं।
    उन्होंने कहा कि कथा, भजन, कीर्तन और सत्संग मनुष्य के व्यक्तित्व को दिव्य बनाने वाले आध्यात्मिक श्रृंगार हैं। जिस प्रकार बाहरी श्रृंगार शरीर को सुंदर बनाता है, उसी प्रकार कथा और भक्ति आत्मा को सुंदर बनाती है। भगवान को रिझाने के लिए बाहरी प्रदर्शन नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा, भक्ति और सदाचार आवश्यक हैं।
    भगवान की कृपा पाने के लिए जीवन को बनाएं सुंदर
    स्वामीजी ने कहा कि भागवत कथा सुनने का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्म-परिष्कार है। कथा के माध्यम से व्यक्ति को अपने जीवन को सुंदर, पवित्र और सद्गुणों से युक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए। जो व्यक्ति भक्ति से विमुख करने वाले मार्ग पर चलता है, उस पर भगवान की विशेष कृपा नहीं होती।
    उन्होंने कहा कि पूतना ने विष से भरे स्तनों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को मारने का प्रयास किया, किंतु सर्वशक्तिमान भगवान ने उसके प्राण हरकर उसका उद्धार कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने केवल पूतना का वध ही नहीं किया, बल्कि उसे मातृत्व भाव का सम्मान देते हुए मोक्ष भी प्रदान किया। यह भगवान की असीम करुणा और दयालुता का अद्भुत उदाहरण है।
    श्रद्धालुओं ने लिया अभिषेक एवं कथा का लाभ
    पुरुषोत्तम मास के इस विशेष आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुग्धाभिषेक, दर्शन, आरती एवं भागवत कथा का लाभ ले रहे हैं। मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर है तथा पूरे माह विभिन्न धार्मिक मनोरथ एवं उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।