वैश्य महासम्मेलन में दाऊदी बोहरा समाज ने किया अतिथियों का स्वागत-सम्मान

वैश्य महासम्मेलन में दाऊदी बोहरा समाज ने किया अतिथियों का स्वागत-सम्मान

Sep 28, 2026 - 16:09
0 0
वैश्य महासम्मेलन में दाऊदी बोहरा समाज ने किया अतिथियों का स्वागत-सम्मान
वैश्य महासम्मेलन में दाऊदी बोहरा समाज ने किया अतिथियों का स्वागत-सम्मान

बुरहानपुर के सिंधी बस्ती स्थित राजस्थानी भवन में रविवार को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश, जिला बुरहानपुर का संभागीय सम्मेलन एवं शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। साथ ही जिला कार्यकारिणी, जिला युवा इकाई और जिला महिला इकाई के पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं और शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमाशंकर गुप्ता, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सुधीर कुमार अग्रवाल, लखनलाल नागोरी, राजेंद्र जैन और अखिलेश गुप्ता सहित वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं दाऊदी बोहरा समाज की ओर से तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, शेख मंशूर सेवक और शेख फखरुद्दीन मन्नान ने कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों का पुष्पमाला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, महिला इकाई अध्यक्ष नीना मित्तल और युवा इकाई अध्यक्ष कपिल अग्रवाल सहित पूरी नवगठित इकाई का भी शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया।
इस मौके पर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद है कि संगठन निरंतर ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा और समाजहित में बेहतर एवं रचनात्मक कार्य करेगा। संगठन सामाजिक एकता और सेवा के क्षेत्र में इसी तरह आगे बढ़ते हुए नई मिसाल कायम करे, यही शुभकामना है। कार्यक्रम में अतिथियों और पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User