बुरहानपुर के ग्राम बोरी बुजुर्ग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा
बुरहानपुर के ग्राम बोरी बुजुर्ग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा
बुरहानपुर के ग्राम बोरी बुजुर्ग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बंद पड़े शासकीय स्कूल के मंच पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित होता दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाएं और युवतियां मंच पर नृत्य करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल परिसर में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, स्कूल भवन वर्तमान में संचालित नहीं हो रहा है और कार्यक्रम गणेश उत्सव के दौरान आयोजित किए जाने की बात सामने आ रही है, इसमे कांग्रेस नेता सुमित अग्रवाल भी मंच पर नजर आया,नोटो की बौछार करते
वॉइस ओवर-1
यह तस्वीरें ग्राम बोरी बुजुर्ग के उस पुराने शासकीय स्कूल परिसर की हैं, जहां गणेश उत्सव के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीडियो में मंच पर महिलाएं और युवतियां नृत्य करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले तक इसी भवन में स्कूल संचालित होती थी। बाद में गांव में सांदीपनि स्कूल का भवन तैयार होने के बाद पुरानी स्कूल को सांदीपनि स्कूल में मर्ज कर दिया गया। इसके बाद से पुराना भवन और परिसर खाली पड़ा है,इसी परिसर में मोहल्ले के लोगों द्वारा गणेशजी की स्थापना की गई है और गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुराने स्कूल के मंच पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम हुआ, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया और देखते ही देखते वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग सरकारी स्कूल परिसर में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल वर्तमान में बंद है और गणेश उत्सव के दौरान मोहल्ले के लोगों द्वारा यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हालांकि, पुराना स्कूल भवन और परिसर सरकारी संपत्ति है। ऐसे में वहां सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं और सरकारी भवन के उपयोग को लेकर क्या नियम हैं, यह स्पष्ट होना बाकी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बंद होने के बाद खाली पड़े भवन और परिसर की देखरेख तथा उसके उपयोग को लेकर भी जिम्मेदार विभाग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस आयोजन और सरकारी परिसर के उपयोग को लेकर क्या जानकारी सामने रखता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)