Category: मध्यप्रदेश

  • युवक कांग्रेस ने जलाया बिहार सीएम का पुतला

    युवक कांग्रेस ने जलाया बिहार सीएम का पुतला

    बुरहानपुर । युवा कांग्रेस बुरहानपुर जिला एवं विधान सभा अध्यक्ष ठा.देवेश्वर सिंह के नेतृत्व में बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का दहन किया गया, शौकत मैदान में आज नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया बेटी के हिजाब को खींचे जाने के मामले में युवा कांग्रेस ने यह पुतला जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया |साथ में एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ कुरेशी, जिला अध्यक्ष अर्जुन, दानिश, मोनू, लड्डू, ओजैर,आतिफ, फैज़, फरदीन, अनुज, आयुष, इमरोज़ खान, अरशद, अवाइज़, राशिद, रफीक, भावेश ,ज़ुबेर साहिद और सभी साथी मौजूद |

  • जैनाबाद बलवाड़ टेकरी मे दबिश, 70 लीटर हाथ भट्ठी, 3000 kg तैयार महुआ लहान जप्त

    जैनाबाद बलवाड़ टेकरी मे दबिश, 70 लीटर हाथ भट्ठी, 3000 kg तैयार महुआ लहान जप्त

    कलेक्टर महोदय बुरहानपुर हर्ष सिंह के आदेश तथा जिलाआबकारी अधिकारी पार्थसारथी शर्मा केमार्गदर्शन में आज दिनांक 19/12/2025 को वृत दक्षिण के जैनाबाद बलवाड़ टेकरी मे अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध दबिश की कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान 70 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जप्त की गयी लगभग 3000 kg तैयार महुआ लहान मौके पर जप्त किया गया महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया.मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 07प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए, जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 314000/ रूपये है उक्त कार्यवाही में विजय कुचेरिया सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत प्रभारी शेरसिंह मोरे,आबकारी उप निरीक्षक मुकुल सिंगाड़े मनोज दिनकर आरक्षक मुकेश सूर्यवंशी नरेन्द्र कुमरावत सलोनी गौड, कैलाश चौहान सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

  • चायना पतंग मांजा बेचने वाले तीन आरोपियों को  कोतवाली पुलिस ने किया गिरफतार

    चायना पतंग मांजा बेचने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफतार

    बुरहानपुर में चायनीस पतंग मांजा बेचने वाले आरोपीयो को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया। *तीन दुकानदारों के विरूध्द की गई धारा 223 BNS के तहत कार्यवाही की गई।

    पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा चायना डोर मांझा के क्रय विक्रय पर दिए सख्त निर्देश दिए गए थे। जिला बुरहानपुर में श्रीमान कलेक्टर महोदय, द्वारा चाइनीस मांजा में प्रतिबंध लगाकर धारा 163 BNSS का आदेश जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटील के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टीम गठित कर थाना कोतवाली क्षेत्र में चायनीस मांजा बेचने वाले अलग अलग दुकानो पर दबिश देकर तीन आरोपियों को खिलाफ थाना कोतवाली पर तीन पंजीबद्ध किए।(1).प्रकरण क्रमांक 238/2025 धारा 223 BNS में आरोपी *इस्माइल पिता अहमद खां उम्र 40 साल निवासी खैराती बाजार बुरहानपुर।*(2).प्रकरण क्रमांक 239/2025 धारा 223 BNS में आरोपी *जावीद खां पिता शब्बीर खां उम्र 32 साल निवासी खैराती बाजार बुरहानपुर।*(3).प्रकरण क्रमांक 240/2025 धारा 223 BNS में आरोपी *मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद जमील उम्र 20 साल निवासी निवासी हमीदपुरा बुरहानपुर।**विशेष योगदान*- थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सीताराम सोलंकी, उप निरीक्षक सुनील पाटिल, शैलेंद्र सिंह तोमर,प्र.आर.दुष्यंत सोलंकी, ज्ञानेश्वर चौधरी, राजकुमार पटेल, आरक्षक महेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • राज्य कर्मचारी संघ ने की कलेक्टर से चर्चा,जनजातीय कार्य विभाग में  वर्षा से पेंडिंग हैं समस्याएं

    राज्य कर्मचारी संघ ने की कलेक्टर से चर्चा,जनजातीय कार्य विभाग में वर्षा से पेंडिंग हैं समस्याएं

    बुरहानपुर

    बुरहानपुर। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए कार्य करने वाला संघ मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर महोदय से मिला जिसमें मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष संजय चौधरी,जय प्रकाश चौधरी संभागीय सचिव संजय सिंह गेहलोत जिला अध्यक्ष सुनीता महाजन कैलाश राठौड़, सुनील कोटवे संजय अटकडे संजय विचवे अनील जयसवाल गणेश जयसवाल विनोद ढिवरे उपस्थित थे शिक्षकों को समस्याओं में मुख्य रूप से 2023 एवं 2024 का डि ए एरियर मृत एवं सेवानिवृत शिक्षकों के आर्थिक सत्वो का भुगतान क्रमोन्नति आदेश एवं एरियर परीक्षा अवधि पुर्ण कर चुके शिक्षकों को 100% वेतन एवं स्थाई आदेश सेवा पुस्तिका में नियुक्त दिनांक एवं अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की गई चर्चा सकारात्मक रही है अध्यक्ष सुनीता महाजन ने शिक्षकों की समस्यायों का निराकरण शिघ्र किया जाय सुनील कोटवे ने कहा की जनजातीय कार्य विभाग कार्यरत शिक्षकों की समस्या वर्षों से पेंडिंग है उसके लिए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 14/10/2025 को खकनार ब्लाक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया उसके पश्चात 14/10/2025 को परामर्शदात्री बैठक में सभी समस्याओं पर चर्चा की गई लेकिन हल नहीं निकला मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा निराकरण नहीं होने संघ रणनीति बनाकर कार्य करेगा

  • अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 34 लीटर शराब जब्त

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 34 लीटर शराब जब्त

    बुरहानपुर। अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्ट हर्ष सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी पार्थसारथी शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी दल के द्वारा व्रत उत्तर द्वारा इतवारा, सिंधीपूरा, नागझिरी एवं भोलाना ग्राम मे दबिश की कार्यवाही की गई।

    कार्यवाही के दौरान 34 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा एवं 220 kg तैयार महुआ लहान जप्त किया गया महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया.मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 06 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए, जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 28800/ रूपये है, कार्यवाही में उप निरीक्षक मुकुल सिंगाड़े, आरक्षक सलोनी गोंड, कैलाश चौहान सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

  • इंदौर रेंज आईजी का बुरहानपुर दौरा, औचक निरीक्षण को लेकर अलर्ट रहें पुलिस अफसर, जवान

    इंदौर रेंज आईजी का बुरहानपुर दौरा, औचक निरीक्षण को लेकर अलर्ट रहें पुलिस अफसर, जवान

    जिला बुरहानपुर भ्रमण पर आए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग ने दूसरे दिन कार्यालय एवं थानो का किया निरीक्षण।

    नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुरहानपुर थाना यातायात,थाना नेपानगर,MCU(मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट)एवं पुलिस पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई, रिकार्ड संधारण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया|

    पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग ने दूसरे दिन नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुरहानपुर,थाना यातायात,थाना नेपानगर MCU(मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट)पुलिस पेट्रोल पंप का निरीक्षण करते हुये संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुये रंग-रौगन, साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया, थानों की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।थानो में संधारित रिकार्ड,बंदी हवालात, मालखाना, थाना भवन परिसर, मिटींग हाल, कम्प्युटर सिस्टम आदि के रख रखाव एवं कार्य संबंधी निर्देश दिए | आधुनिक पुलिसिंग हेतु जारी नवीन नवाचार सभी को सीखने एवं लागू करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये और गुंडा निगरानी बदमाशों की नियमित जांच के निर्देश दिए |

    पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थानों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया निरीक्षण दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

  • बुरहानपुर में चिकुनगुनिया बीमारी की दस्तक, मालवीर गांव में मिले संदिग्ध मरीज

    बुरहानपुर में चिकुनगुनिया बीमारी की दस्तक, मालवीर गांव में मिले संदिग्ध मरीज

    स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    चिकुनगुनिया की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लिए 5 ब्लड सैंपल्स

    स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के उपचार के लिए गांव में लगाया शिविर

    बुरहानपुर। जिला मुख्यालय से 25 कि मी दूरस्थ वन ग्राम मालवीर टांडा में जैसे ही संभावित चिकुनगुनिया से मिलते जुलते लक्षणों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली ,विभाग द्वारा मंगलवार को प्रभावित ग्राम में जिला स्तर की टीम और शाहपुर की टीम द्वारा भ्रमण किया गया,गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें संभावित चिकुनगुनिया के 20मरीजों को तत्काल उपचार और स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।
    एपीडीमियोलॉजिस्ट रविन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रभावित ग्राम टांडा 150 से अधिक परिवार है ,गांव के अधिकांश परिवार का महाराष्ट्र और अन्य स्थानों पर आना जाना जारी रहता है,गांव वन ग्राम है,ऐसी परिस्थितियां चिकुनगुनिया वायरस के लिए अनुकूल होने से गांव में संभावित चिकुनगुनिया बीमारी देखी गई ,घर घर सर्वे के दौरान गांव में 5 स्थानों पर चिकुनगुनिया फैलाने वाले एडीज मच्छर का लार्वा पाया गया,जिसे तुरंत नष्ट किया गया।
    ग्रामवासियों को मच्छर के काटने से बचाव के लिए फूल आस्तीन के कपड़े पहनने ,मच्छर दानी का उपयोग करने और 7दिन से अधिक पानी जमा न होने देने की शिक्षा दी गई।
    चिकुनगुनिया की पुष्टि के लिए मरीजों से 5 ब्लड सैंपल्स लिए गए है दो दिन बाद खंडवा से रिपोर्ट आएगी ।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्ट आर के वर्मा ने बताया कि चिकुनगुनिया प्राण घातक बीमारी नहीं है,संक्रमित मच्छर के काटने के 2 या 3 दिन बाद अचानक बुखार आता है,जोड़ो में दर्द होता है,मरीज को थकान महसूस होती है,कभी कभी लाल दाने या उल्टी की शिकायत होती है ,उपचार लेने पर मरीज ठीक हो जाता है ,आराम की सलाह दी जाती है।
    मच्छर के काटने से बचाव करना चाहिए।

  • मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर एवं श्री राजकुमार दयाराम पटेल एवं मित्रमंडल के सहयोग से धारणी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर एवं श्री राजकुमार दयाराम पटेल एवं मित्रमंडल के सहयोग से धारणी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर एवं श्री राजकुमार दयाराम पटेल एवं मित्रमंडल के सहयोग से 21 नवम्बर शुक्रवार को,रंग भवन मैदान धारणी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 160 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।
    शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. निखिल थरकड़े (मूत्र रोग विशेषज्ञ) , डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन विभाग), डॉ. इल्का ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम तुकईथड़ में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम तुकईथड़ में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

    ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 19 नवम्बर बुधवार को ग्राम तुकईथड़, जिला बुरहानपुर में इंदौर संभाग, की और से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
    शिविर में 85 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. निखिल थरकड़े (मूत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन विभाग), डॉ. इल्का ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा ग्राम हेलापैडावा, झिरनिया ब्लॉक, जिला खरगोन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

    मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा ग्राम हेलापैडावा, झिरनिया ब्लॉक, जिला खरगोन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

    मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 15 नवम्बर शनिवार को ग्राम हेलापैडावा, झिरनिया ब्लॉक, जिला खरगोन में इंदौर संभाग, की और से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
    शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विभाग) डॉ. दिव्येश लाड (जनरल मेडिसिन विभाग), डॉ. मोनिश गुप्ता ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) एवं आहार विशेषज्ञ कु. ज्योति पटेल के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में एवं इंदौर संभाग (स्वास्थ विभाग) एवं ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।