Category: मध्यप्रदेश

  • पूंजीगत व्यय को बढ़ाने से मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी -अर्चना चिटनिस

    पूंजीगत व्यय को बढ़ाने से मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी -अर्चना चिटनिस

    बुरहानपुर. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 का बजट विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के साथ जनकल्याण को नई ऊंचाई देगा। मध्यप्रदेश का प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बताई गई चार जातियां, गरीब, युवा, नारी और किसानों की समृद्धि का मार्ग और प्रशस्त करेगा।

    यह बजट मध्यप्रदेश के समग्र विकास व सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का दृष्टिपत्र है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ आत्मनिर्भर बनाने का जो लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने पूंजीगत व्यय को बजट में बढ़ाया है, जिससे मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी। इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी का आभार व्यक्त करती हूं।

    यह बात विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रविवार को बुरहानपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव, कैलाश पारीख, सुनिल वाघे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पूर्वे एवं सह-मीडिया प्रभारी कृष्णा शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    पूंजीगत व्यय बढ़ाने से मध्यप्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाएगा बजट

    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने 4,38,317 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में स्वयं के व्यय से 1,17,667 करोड़ का राजस्व प्राप्त का लक्ष्य है। केंद्र सरकार से 1,12,137 करोड़ प्राप्त होंगे। राज्य के स्वयं के कर राजस्व में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि से स्पष्ट है कि यह बजट प्रदेश के भविष्य को और सशक्त बनाने वाला है। पिछले वर्ष के अपेक्षा में पूंजीगत व्यय में 7.5 फीसदी की वृद्धि की गई है, जिससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास और सशक्त होगा। अनुसूचित जनजाति विभाग के बजट में 25.8 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 47,429 करोड़ का प्रावधान किया गया है, वहीं अनुसूचित जाति विभाग के बजट में भी 17 प्रतिशत की वृद्धि कर 31,192 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

    इन दोनों विभागों के बजट में उल्लेखनीय वृद्धि पंडित

    दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलते हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है। प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद पिछले वर्ष की अपेक्षा 10.69 वृद्धि के साथ 18 लाख 48 हजार 274 करोड़ है, जो हमारी सरकार की प्रदेश के विकास की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

    प्रभावी आर्थिक नीतियों का परिणाम है दो वर्ष में प्रति व्यक्ति आय में 19.25 प्रतिशत की वृद्धि

    अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट ऐतिहासिक है। यह 4,38,317 करोड का यह बजट मध्यप्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय दो वर्ष में 1,41,000 से बढ़कर 1,69,000 हो गई है। यह 19.25 प्रतिशत की वृद्धि सरकार की प्रभावी आर्थिक नीतियों का परिणाम है। यह बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस करता है, जिससे समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बजट में गौशालाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं तथा एक लाख सोलर पंप किसानों को देने की तैयारी की गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य रखा गया है और फसल बीमा के लिए 1300 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

    किसानों के सशक्तिकरण के लिए किसान कल्याण वर्ष मना रहे

    अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार हर समाज, वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को रोजगार और व्यवसाय उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष मनाया। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण व किसानों क आय दोगुनी करने के लिए भाजपा सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष मना रही है। किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि व मुख्यमंत्री सम्मान निधि के प्रति वर्ष 12 हजार रूपए दिए जा रहे हैं। किसानों को 1 लाख सोलर पंप दिए जाएंगे। वीबीजी रामजी योजना के लिए 10 हजार 428 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे गांवों के विकास का निर्णय अब पंचायत स्तर पर पारदर्शिता के साथ हो सकेगा। किसानों की खुशहाली बढ़ाने के लिए सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि की जा रही है। नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड, चंबल, मालवांचल के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश भर में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं से सिंचाई का रकबा 55 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर एक लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष मना रही है

    सशक्त मध्यप्रदेश की नींव को और मजबूती देगा यह बजट

    अर्चना चिटनिस ने कहा कि बजट में 1 लाख करोड़ से अधिक का पूंजीगत व्यय मध्यप्रदेश के अधोसंरचना और विकास कार्यों को नई गति देगा। सिंचाई व्यवस्था का विस्तार, बेहतर बिजली आपूर्ति, पारदर्शी फसल खरीद, भावांतर योजना का संरक्षण और प्राकृतिक प्रकोप में त्वरित मुआवजा के माध्यमों से अन्नदाता को सबल और सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इन प्रावधानों से किसान समृद्ध होगा और मध्यप्रदेश विकसित राज्य बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने दूरदर्शी सोच के साथ बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट सशक्त मध्यप्रदेश की नींव को और मजबूती देगा।

    बजट में हर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रावधान

    अर्चना चिटनिस ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ‘लाड़ली बहना योजना’ के लिए 23,882 हजार करोड़ से अधिक की राशि निर्धारित की गई है। साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए 5700 महिला हॉस्टल के निर्माण तथा उनकी सुरक्षा और पेंशन पर विशेष जोर दिया गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 25 हजार करोड़ के ऋण प्रावधान किया गया है। साथ ही खेलों के विकास के लिए 815 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु मजरे-टोले की सड़कों के लिए 21 हजार करोड़ से अधिक की राशि दी गई है। शिक्षा को और व्यापक स्तर तक पहुंचाने के लिए 294 विद्यालय किए जाएंगे, जिससे प्रदेश में शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। आंगनवाडि़यों में बच्चों को पोषण आहार को और पुख्ता करने के लिए ट्रेटा दूध दिया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 23 हजार करोड़ का प्रावधान कर चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इसके साथ ही 72 नई ई-बस सेवाओं की शुरुआत कर शहरी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बताई चार जातियों गरीब, युवा, नारी शक्ति और अन्नदाता के साथ मध्यम वर्ग, उद्यमियों और हर वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के लिए प्रावधान किए हैं। यह बजट मध्यप्रदेश को आने वाले वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करेगा। यह सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बजट है। बजट में किए गए इन प्रावधानों से महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए खुशहाली के द्वार खुल जाएंगे।

  • जिला हज कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता फरीद अहमद का डॉक्टर सैयद नदीम ने किया स्वागत

    जिला हज कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता फरीद अहमद का डॉक्टर सैयद नदीम ने किया स्वागत

    बुरहानपुर में हज कमेटी के अध्यक्ष एवं इंचार्ज के रूप में 10 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार रात 8:00 बजे अधिवक्ता फरीद अहमद का मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर सैयद नदीम ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की गई। डॉक्टर सैयद नदीम ने कहा कि अधिवक्ता फरीद अहमद सब पिछले 10 वर्षों से हाजियों की खिदमत करते हुए आ रहे हैं । इस अवसर पर मेट्रो हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।

    जिला हज कमेटी प्रभारी द्वारा हज 2026 पर जा रहे अज़मीन हज के लिए तरबियती और टीकाकरण कैंप मुनाक़िद किया गया । जिसकी सदारत साबिक सेल्स मैनेजर कोका कोला मदीना मुनव्वरा शेख अब्दुल कादर साहब ने की, सरपरस्ती सैयद मोहम्मद अनवार उल्लाह बुखारी साहब मुतवल्ली शाही जामा मस्जिद ने फरमाई , मुख्य वक्ता हाफिज रईस साहब ने हज के ताल्लुक से अहम मालूमात फराहम की।

    हज कमेटी ऑफ इंडिया के ट्रेनर मोहम्मद मोईन मतीन ने हज 2026 में हज कमेटी द्वारा दी जाने वाली ख़िदमात और हज की गाइडलाईन से अवगत कराया। प्रोग्राम में दिलीप श्रॉफ जी पूर्व अध्यक्ष भाजपा, नरेंद्र शिंदे प्रतिनिधि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,डॉ तारिक साहब,दानिश हाई स्कूल संचालक जावेद मीर साहब, खानकाह मस्जिद के सदर सैय्यद शहज़ाद अली साहब,हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ दादा,मौजूद थे। प्रोग्राम की शुरुआत तिलावते कुरान से हाफ़िज़ रईस साहब ने उसके बाद नात शरीफ का नज़राना कारी अब्दुल रशीद साहब इमाम मस्जिद हिंदुस्तानी ने पेश किया। आज़मीन हज का मेडिकल चेकअप डॉ मुमताज अंसारी साहब और डॉ हुस्ना फहमी ने किया। टीकाकरन डॉ सादिक साहब,डॉ शाहिद हुसैन, डॉ जावेद खान,डॉ ज़फ़र इकबाल d

  • भोपाल विधायक आरिफ मसूद बोले, प्रदेश में सबसे अधिक बुरहानपुर में लगी फर्जी आपत्तियां

    भोपाल विधायक आरिफ मसूद बोले, प्रदेश में सबसे अधिक बुरहानपुर में लगी फर्जी आपत्तियां

    बुरहानपुर. अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा शहर के इकबाल चौक में एक आम सभा का आयोजन किया गया। भोपाल के विधायक आरिफ मसूद ने मतदाता सूची में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लगाई गई फर्जी आपत्तियों का विरोध करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से कटने नहीं दिया जाएगा। यह आम सभा देर रात तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    अल्पसंख्यक को बनाया टारगेट

    विधायक मसूद ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक आपत्तियां बुरहानपुर में दर्ज की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये आपत्तियां कांग्रेस बहुल क्षेत्रों और विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर लगाई गई हैं। उन्होंने मतदाताओं को आगाह किया कि बीएलओ उन्हें नोटिस जारी नहीं करेंगे, इसलिए उन्हें स्वयं अपने नाम सूची में देखने होंगे।

    चेतावनी दी

    मसूद ने चेतावनी दी कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम काटा जाता है, तो वे प्रशासन के खिलाफ भी खड़े हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अगले दो दिनों के भीतर अपनी मतदाता सूची में नाम की जांच कर लें।

  • नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, धरना व घेराव आंदोलन किया, नहीं आएं निगम कमिश्नर

    नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, धरना व घेराव आंदोलन किया, नहीं आएं निगम कमिश्नर

    बुरहानपुर । जिला कांग्रेस कमेटी एवं पार्षद दल द्वारा आयोजित धरना आंदोलन एवं नगर निगम घेराव ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। भारी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और आम नागरिक आंदोलन में शामिल हुए। यह आंदोलन भाजपा शासित बुरहानपुर नगर निगम की विफलताओं, भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ था।इस अवसर पर भोपाल से पधारे अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अलीम उद्दीन जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि बुरहानपुर की जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि बुरहानपुर में सुनियोजित तरीके से वोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश (SIR के माध्यम से) की जा रही है, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इसके साथ ही शहर में ब्लू नल के जरिए गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वार्डों में गड्ढों से भरी सड़कें, सीमेंट रोड निर्माण कार्य अधूरे, ठेकेदारों की लापरवाही, और सफाई व्यवस्था की बदहाली ने नगर निगम की पोल खोल दी है।रिंकू टॉक ने आरोप लगाया कि गरीबी रेखा के राशन कार्ड बंद किए जा रहे हैं, सत्यापन नहीं हो रहा, जिससे गरीब परिवार परेशान हैं। वृद्धावस्था पेंशन में भारी गड़बड़ी है, संबल कार्ड पुनः जीवित नहीं किए जा रहे, और परिषद की बैठकें समय पर नहीं हो रहीं

    यह सब भाजपा की प्रशासनिक नाकामी और जनता के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।वही धरने को संबोधित करते हुए अनीता अमर यादव, अकील औलिया, उबेद शैख़, फहीम हाश्मी, डॉ तारिक ने कहा कि सिर्फ और सिर्फ बुरहानपुर कि जनता को परेशान करने के लिए SIR मे आपत्तिया फर्जी लोगो द्वारा ली जा रही है जिसका कोंग्रेस विरोध करती हैधरना स्थल से कांग्रेसजनों ने नगर निगम की ओर कूच किया और निगम आयुक्त से मिलने का प्रयास किया।

    नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव स्वयं उपस्थित नहीं हुए और अपने स्थान पर एक अधिकारी को भेज दिया। इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस बल को आगे कर दिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने स्वयं आयुक्त को फोन कर मौके पर आने का निवेदन किया, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया।

    रिंकू टॉक ने तीखे शब्दों में कहा कि नगर निगम आयुक्त भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं और जनता के प्रति जवाबदेही निभाने के बजाय भाजपा के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जब आयुक्त जनता के प्रतिनिधियों से मिलने तक नहीं आए, तो कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन एक आवारा बकरे के गले में डालकर दिया, यह संदेश देने के लिए कि जब जिम्मेदार अधिकारी जनता से मुंह मोड़ लें, तो व्यवस्था की स्थिति क्या रह जाती है।इस दौरान SIR में फर्जी आपत्तियों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया, जबकि नगर निगम से संबंधित मुद्दों का ज्ञापन आयुक्त की अनुपस्थिति के कारण प्रतीकात्मक रूप से बकरे के गले मे डाला गया।आंदोलन में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षदगण, महिलाएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी एवं पार्षद दल ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और भी व्यापक रूप लेगा।अंत में रिंकू टॉक ने कहा कि यह लड़ाई सत्ता के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों के लिए है। कांग्रेस पार्टी बुरहानपुर की जनता के साथ खड़ी है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए श्री जिलाध्यक्ष रिंकु टाक, विधानसभा प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग शेख अलीम साहब, नगर निगम अध्यक्ष अनिता यादव, अकील औलिया, उबेद शेख, जसलीन कीर, वाज़िद इक़बाल, फ़हीम हाशमी, इंद्रशेन देशमुख, सलीम कोटनवाला, पापा सेठ, परवेज सलामत साहब, हमीद डाइमंड, हाफिज मंसुरी, जावेद खान, मुज्जु मीर, शाहिद बंदा, आरिफ खान, आसिफ़ खान, ज़ाहिर अब्बास, अब्दुल्ला अंसारी, राकेश खत्री, विनोद मोरे, बाबा भाई, अबरार भाई, जीतू चंदन, इनाम अंसारी, नोमान खान, नूर काज़ी, हर्षित ठाकुर, सतीश अग्रवाल, डॉ तारीख, सुखलाल महाजन, के डी पटेल साहब, इकबाल मीर, जलील मनसा, फरीद शाह, इब्राहिम कुरेशी, मुकेश महाजन, शैलेन्द्र इंगले, किशोर देशमुख, नितिन इंगले, आरिफ ठेकेदार, शरीफ बैग, डॉ इमरान, फरीद काज़ी, डॉ फ़िरोज़, हाफिज उद्दीन जागीरदार, हेमन्त पाटिल, अभय चौधरी, संतोष महाजन, भास्कर महाजन, सुनील सोनवणे, तस्लीम मर्चेंट जी, मीनाक्षी महाजन जी, सोराब क़ुरैशी, मोहम्मद हुजेफा मुलायमवाला, तफ्फुजूल मुलायमवाला, इदरीस खान साहब, साज़ीद अंसारी, असलम खान, अरुण महाराज, शेख आरिफ़, भाई असग़र चौधरी साहब, आशीष भगत जी, इमरान खान, वसीम बक्स, शहज़ाद नूर, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।

  • आधी रात को जंगल में पुलिस ने दी दबिश, झोपड़ियों में बन रहे थे अवैध हथियार

    आधी रात को जंगल में पुलिस ने दी दबिश, झोपड़ियों में बन रहे थे अवैध हथियार

    बुरहानपुर की खकनार पुलिस व्दारा अवैध पिस्टल निर्माण कर रहे अड्डो पर दी गई दबीश, मौके से अत्याधुनिक हथियार एवं हथियार बनाने की सामग्री का जाखिरा जब्त किया।। मौके से 5 हस्तनिर्मित पिस्टल एवं बडी मात्रा में हथियार निर्माण करने की सामग्री जप्त की गई।मौके से पकडे गये आरोपी को उनके साथियों द्वारा छुडाने हेतु विवाद किया गया जिस पर 7 आरोपियों के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार व्दारा अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए । जिले में तीन वर्षो में आर्म्स एक्ट के कुल 57 प्रकरणो में 118 आरोपियों को गिरफ्तार कर 305 अवैध आर्म्स जप्त किए। सिकलीगर समाज को मुख्य धारा में लाने हेतु निरंतर अपराधियो की धरपकड एवं युवा पीढी और समाज के व्यक्तियो के साथ बैठक कर मुख्य धारा में जोडने का प्रयास किया जा रहा है ।आरोपी रेहराज उर्फ रेहरास थाने का निगरानी बदमाश है । आरोपी के विरूद्ध पूर्व में थाना खकनार पर 2 आर्म्स एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध है।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार निर्माण करने वाले सिकलीगरो के अड्डे से अवैध हथियार एवं बडी मात्रा में हथियार बनाने का सामग्री जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।दिनांक 30/12/2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की ग्राम पाचोरी के आगे पहाडी जंगल पर तीन व्यक्ति झोपडियो में लाईट के उजाले में अवैध हथियार निर्माण का काम कर रहे है । सूचना पर थाना खकनार पुलिस व्दारा एक प्रायवेट वाहन, एक पिकअप वाहन, शासकीय वाहन व मोटर सायकल में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव हमराह फोर्स के उक्त वाहनो से ग्राम पाचोरी के आगे जंगल के कुछ दुरी पर वाहनो को खडी कर पैदल-पैदल पहाडी पर पहुंचे जहा कुछ दुरी पर दो झोपडिया बनी हुई दिखी ।

    पहाडी पर बने झापडियो पर लाईट के उजाले में ग्राम पाचोरी का रेहराज उर्फ रेहरास पिता विक्रमसिंह सिकलीगर अपने अन्य दो साथियो के साथ अवैध हथियार निर्माण कर रहा था । फोर्स की मदद से दोनो झोपडियो की घेराबंदी की गई मौके से तीनो आरोपी पहाडी जंगल एवं अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गये । मौके से फरार आरोपियो के पीछे एक टीम रवाना किया गया। मौके से 5 हस्तनिर्मित पिस्टल एवं हथियार निर्माण करने की सामग्री जप्त की गई । आरोपी के पीछे गई टीम व्दारा रेहराज उर्फ रेहरास पिता विक्रमसिंह सिकलीगर निवासी पाचोरी को पकडा गया । आरोपी रेहराज उर्फ रेहरास को गाडी में बिठाते आरोपी के साथियो व्दारा रेहराज को छुडाने हेतु पुलिस से विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर भीड़ व अंधेरे का फायदा उठाकर अपने साथी को छुडा लिया जिस पर रेहराज एवं उसके अन्य 06 साथियो के विरूद्ध आर्म्स एक्ट तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के तहत अपराध क्रमांक 568/2025 धारा 25(B-1)(a) आर्म्स एक्ट, 132,126(2),191(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । फरार आरोपियो की तलाश जारी है ।

    अवैध हथियार तस्करो की सहायता करने वालो एवं कुछ अपराधियो व्दारा उकसाने का कृत्य किया जा रहा है जिन्हे चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही की जावेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर देवेन्द्र पाटीदार व्दारा स्पष्ट संदेश है कि मुख्य धारा में जुडने वाले हर-एक व्यक्ति की मदद की जावेगी एवं आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त लोगो को बक्शा नही जाएगा

    आरोपी 01.रेहराज उर्फ रेहरास पिता विक्रमसिंह सिकलीगर निवासी पाचोरी

    रेहराज के अन्य 06 है

    जबत समाग्री। 05 अवैध देशी पिस्टिल, 07 अर्धनिर्मित पिस्टल, 02 पंखा मशीन, 07 नगर हथोड, 02 आरी, 06 ग्लेंडर मशीन 10 पिस्टल सांचे, 01 ड्रील मशीन, 10 कानस, 04 गाडर टुकडे, 05 लोकिंग सांचे, 03 मैगजीन, 03 मैगजीन सांचे एवं हथियार बनाने का सामान कुल मश्रुका किमती 250000/-

    महत्वपूर्ण भूमिका–निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, उनि शंकर लोने, सउनि तारक अली, सउनि मनीष कुमार, सउनि जगदीश मंसुरे, प्रधान आरक्षक मेलसिंह, सतीश, अजय, अमित, जितेन्द्र, मनीष आरक्षक मंगल पालवी, विजेन्द्र, जितेन्द्र, आयुश, विक्रम, अनिल, खुमसिंह, सबल, कैलाश, रूपेश, गोविन्दा की सराहनीय भूमिका रही ।

  • चायना डोर बेचने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने दुकानों पर की चेकिंग

    चायना डोर बेचने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने दुकानों पर की चेकिंग

    बुरहानपुर. चायना डोर, मांझा के क्रय/विक्रय एवम् उपयोग पर रोकथाम हेतु बुरहानपुर पुलिस द्वारा चलाया गया। जिला दंडाधिकारी महोदय बुरहानपुर द्वारा चायना डोर मांझा के क्रय विक्रय एवं अवैध रूप से चायना डोर को संग्रहित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    पुलिस द्वारा चाइनीस मांझा विक्रय शॉप की चेकिंग कर एवं मोहल्ले में जाकर पतंग उड़ाने वाले बच्चों को चाइनीस मांझा उपयोग न करने की समझाइए।**पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने चायना डोर मांझा के क्रय विक्रय पर दिए सख्त निर्देश

    अभियान का उद्देश्य

    कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानव, पशु एवं पक्षियों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है।पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। संपूर्ण जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ – साथ मानव/पशु/पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम, जन सामान्य के हित जान – माल की रक्षा हेतु क्षेत्र में चायना डोर के क्रयता व विक्रेताओं के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।

    दि 28.12.2025 को जिला बुरहानपुर में समस्त थाना प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित होने वाली पतंग मांझा दुकानों को चेक किया गया एवं दुकानदारों को हिदायत दी कि चाइनीस मांझा क्रय एवं विक्रय करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है एवं स्टाफ द्वारा मोहल्ले में जाकर पतंग उड़ाने वाले बच्चों को चाइनीस मांझा उपयोग न करने की समझाइए भी दी जा रही है।आम नागरिकों से अपील की गई कि वे चायना डोर का उपयोग न करें, यह जानलेवा है एवं मानव, पशु-पक्षियों के लिए अत्यंत घातक है।बुरहानपुर पुलिस द्वारा आगे भी निरंतर चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि जन-सामान्य के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।ऐसी किसी भी चायना डोर, मांझा के क्रय/विक्रय की जाने वाली गतिविधियों के बारे में पता चले तो अपने नजदीक पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 7049101020 पर सुचित करे।

  • पुनर्घत्वीकरण योजना से बदला बुरहानपुर का प्रशासनिक व शहरी स्वरूप-अर्चना चिटनिस

    पुनर्घत्वीकरण योजना से बदला बुरहानपुर का प्रशासनिक व शहरी स्वरूप-अर्चना चिटनिस

    बुरहानपुर। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में पुनर्घत्वीकरण योजनांतर्गत किए गए विकास कार्य आज धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। 20वीं सदी में बने अधूरे जर्जर प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक स्वरूप देने का जो संकल्प भाजपा सरकार बनने पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सुशासन हेतु लिया था, वह अब साकार होता नजर आ रहा है। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कलेक्टर हर्षसिंह एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पुनर्घत्वीकरण योजनांतर्गत निर्मित एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय भवनों का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने भवनों की निर्माण गुणवत्ता, उपलब्ध नागरिक सुविधाओं, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं समग्र उपयोगिता का बारीकी से परीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधा, पारदर्शिता और कार्यदक्षता इस योजना के मूल उद्देश्य हैं।

    2016 में लिया गया संकल्प हुआ साकार

    इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि वर्ष 2016 में लिया गया पुनर्घत्वीकरण का संकल्प सशक्त रूप में धरातल पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि यह केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि बुरहानपुर के प्रशासनिक और शहरी स्वरूप को नए युग में ले जाने की ठोस पहल है। पुराने, जीर्ण-शीर्ण और अव्यवस्थित भवनों के स्थान पर अब आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक-अनुकूल प्रशासनिक परिसर विकसित हो चुके हैं, जिससे शहर की पहचान और गरिमा दोनों में वृद्धि हुई है।

    एसडीएम व तहसील कार्यालय का संचालन प्रारंभ हो रहा है

    अवलोकन के दौरान अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का संचालन प्रारंभ हो रहा है। औपचारिक लोकार्पण अतिशीघ्र किया जाएगा। इन कार्यालयों के शुरू होने से आम नागरिकों को एक ही परिसर में विभिन्न शासकीय सेवाएं सहज, सरल और पारदर्शी रूप से उपलब्ध हो रही हैं। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय व संसाधनों की बचत होगी। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त कार्य वातावरण मिल रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गति और गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।*113 करोड़ के विकास कार्यों से बदली शहर की तस्वीर*श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि पुनर्घत्वीकरण योजना अंतर्गत लगभग 113 करोड़ रुपए की लागत से किए गए विकास कार्यों ने बुरहानपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। इन कार्यों के माध्यम से शहर एक विकसित, सुव्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वरूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत आगे भी विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला जारी है और आने वाले समय में 200 करोड़ रुपए से अधिक के अतिरिक्त विकास कार्य भी इसी योजना के अंतर्गत क्रियान्वित किए जा रहे हैं।*आधुनिक भवन, बेहतर सुविधाएं और शासकीय भूमि का सुनियोजित उपयोग*श्रीमती चिटनिस ने कहा कि यदि नए प्रशासनिक भवन, अस्पताल एवं शासकीय संस्थानों का निर्माण नहीं किया जाता, तो पुनर्घत्वीकरण योजना अपने उद्देश्य को प्राप्त नहीं कर पाती। आज इस योजना के अंतर्गतकृआधुनिक प्रशासनिक परिसर, नए तहसील भवन (शहरी एवं ग्रामीण) जनपद पंचायत कार्यालय, 30 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 62 आवासीय भवन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं विकसित हो चुकी हैं। इससे शासकीय भूमि का बेहतर, योजनाबद्ध और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हुआ है और नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार आया है।*

    अर्चना चिटनिस की वर्षों की कड़ी मेहनत और सतत निगरानी का परिणाम

    अर्चना चिटनिस ने कहा कि पुनर्घत्वीकरण योजना की यह सफलता कई वर्षों की कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास, प्रशासनिक समन्वय और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने बताया कि योजना की परिकल्पना से लेकर क्रियान्वयन तक प्रत्येक चरण में स्वयं निरंतर निगरानी रखी गई, समय-समय पर समीक्षा की गई और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुनर्घत्वीकरण योजनांतर्गत व्यय किया गया एक-एक रुपया बुरहानपुर के विकास और जनता की सुविधाओं पर ही खर्च हो रहा है।श्रीमती अर्चना चिटनिस ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग, स्पष्ट नीतियों और विकासोन्मुख सोच के कारण ही बुरहानपुर आज विकास की नई दिशा में तेजी से अग्रसर है और आने वाले समय में यह शहर प्रदेश के अग्रणी शहरों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।अवलोकन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, चिंतामन महाजन, कैलाश पारीक, धनराज महाजन, आशीष शुक्ला, संभाजीराव सगरे, रूद्रेश्वर एंडोले, योगेश महाजन, विनोद पाटिल, गोकुल चौधरी, गौरव शिवहरे, विनोद चौकसे, विनोद कोली, देवीदास चौधरी, देवानंद पाटिल, निलेश चौधरी, मुशर्रफ हुसैन, राजेन्द्र यादव, चिंटू राठौर, किशोर कामठे, एसडीएम अजमेरसिंह गौड़, तहसीलदार प्रविण ओहरिया एवं जनपद पंचायत सीईओ दुर्गेश भुमरकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • बैतूल दामजीपुरा में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    बैतूल दामजीपुरा में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    बैतूल दामजीपुरा में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 20 दिसम्बर शनिवार दामजीपुरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
    शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।
    सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में,एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

  • 24 दिसंबर को बुरहानपुर आएंगे राज्यपाल मंगुभाई पटेल

    24 दिसंबर को बुरहानपुर आएंगे राज्यपाल मंगुभाई पटेल

    बुरहानपुर । जिले में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का 24 दिसम्बर, 2025 को आगमन प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम अंतर्गत जिला प्रशासन पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ तैयारियों में जुट गया है। कार्यक्रम को गरिमामयी, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु कलेक्टर हर्ष सिंह ने शनिवार को ग्राम बोरीबुजुर्ग क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, हेलीपेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रोटोकॉल अनुसार समयबद्ध रूप से कार्य करने की बात कही।

    पीएम आवास योजना अंतर्गत लाभार्थियों के घर पहुंचकर की चर्चा

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के घर पहुंचकर उनसे चर्चा की। उन्होंने हितग्राहियों से आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    कन्या आश्रम का किया निरीक्षण

    कलेक्टर ने शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम बोरीबुजुर्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध आवासीय, शैक्षणिक, भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने आश्रम में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उनकी शिक्षा, सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।सांदीपनि स्कूल में अधिकारियों की बैठककार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोरी-बुजुर्ग में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रोटोकॉल तथा विभागीय दायित्वों सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वयता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के बुरहानपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में हितलाभ वितरण के साथ-साथ लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किये जायेंगे।

  • सेवासदन में मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या पर कार्यशाला सम्पन्न

    सेवासदन में मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या पर कार्यशाला सम्पन्न

    सेवासदन महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या पर कार्यषाला सम्पन्नसेवासदन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा शासकीय अस्पताल, बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील के मार्गदर्शन में एव एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. राजेश काले एव प्रो. रूपाली पालीवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शासकीय जिला अस्पताल से श्रीमती सीमा डेविड, मनोचिकित्सक मालविका डांगीवाला ने मानसिक तनाव के कारणों से हो रहे अपराधों की जानकारी दी और वर्तमान में सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा जिसमें सभी विद्यार्थियों को सहभागी होने हेतु प्रेरित किया और मनहित एप डाउनलोड कराया व समझाया। डाॅ. राजेश काले ने कहा कि मानसिक तनाव, भावनात्मक, शारिरीक व व्यवहारिक रूप से हो सकता है। जिसके लिए व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ्य होने के लिए नियमित व्यायाम, सामूदायिक कार्येा में सहभागी होना, मित्रों के साथ विचारों का आदान प्रदान करने से तनाव कम होता है। यौन उत्पीडन भी मौखिक और गैर मौखिक तरह से किया जा रहा है उस पर भी सावधानी बरतने की आवष्यकता है। इस कार्यक्रम की सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, मैनेजर श्री मनीष पटेल ने सराहना की। इस अवसर पर बडी संख्या में एनएसएस, रेडरिबन, रेडक्राॅस के स्वयंसेवक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।