Category: मध्यप्रदेश

  • पदोन्नति,6 प्रधान आरक्षक बनें ASI, एसपी ने सितारे लगाकर दिलाईं शपथ

    पदोन्नति,6 प्रधान आरक्षक बनें ASI, एसपी ने सितारे लगाकर दिलाईं शपथ

    बुरहानपुर. पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी एवं रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित ने 6 वरिष्ठ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक (सउनि) के पद पर पदोन्नति प्रदान की। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उन्हें नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।

    पदोन्नति पाने वाले अधिकारी

    इस अवसर पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में प्र.आर. 365 नवीन सिंह परिहार, प्र.आर. 282 भीमसिंह, प्र.आर. 432 मो. इकबाल, प्र.आर. 168 विनोद पाटिल, प्र.आर. 486 नरेन्द्र चौहान और प्र.आर. 298 शांतिलाल सोलंकी शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने कहा कि पुलिस सेवा में पदोन्नति केवल रैंक में वृद्धि नहीं है, बल्कि यह बढ़ते हुए उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “अब आपकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और न्याय की स्थापना के लिए सदैव समर्पित रहे। आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा ही पुलिस की असली पहचान है।”इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित , रीडर टू एसपी, स्टेनो टू एसपी, पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई दी। पुलिस परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे

  • कलेक्टर ने जनकल्याण  शिविरों में पहुंचकर किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा

    कलेक्टर ने जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    बुरहानपुर.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिले में आयोजित किए जा रहे जनकल्याण शिविरों के माध्यम से शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा शिविर स्थलों पर काउंटर स्थापित कर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने, आवेदन प्राप्त करने तथा समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

    जनकल्याण शिविरों की कलेक्टर ने की मॉनीटरिंग, त्वरित निराकरण पर दिया जोर* जिले में जनकल्याण शिविरों के सफल संचालन एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सतत मॉनीटरिंग करते हुए कलेक्टर हर्ष सिंह सोमवार को ग्राम पंचायत बहादरपुर में आयोजित जनकल्याण शिविर पहुंचे। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए तथा प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था का जायजा लिया, पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न विभागों के काउंटरों का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके पश्चात कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रेडक्रॉस भवन एवं तिलक हॉल में आयोजित जनकल्याण शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों के लिए बेहतर एवं सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरल और सुलभ वातावरण में सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से चर्चा कर उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि 12 जून से प्रारंभ हुए जनकल्याण शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी प्रदर्शित की गई है, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, एसडीएम श्री अजमेर सिंह गौड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

    बुरहानपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात जिला चिकित्सालय एवं ब्लड बैंक स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले के नियमित रक्तदाताओं एवं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के महत्व, रक्त की आवश्यकता एवं स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहयोग केयर संस्था के अध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि उनकी संस्था वर्ष 2011 से जिले में रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले में प्रतिवर्ष लगभग 8,000 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जिसकी पूर्ति समाज के सहयोग और नियमित रक्तदान से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से महापुरुषों की जयंती, अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रक्तदान करे तो रक्त की कमी की समस्या समाप्त हो सकती है। रक्तदान किसी अजनबी को जीवन देने का सबसे बड़ा उपहार है।

    शाहपुर नगर परिषद प्रतिनिधि श्री विरेंद्र तिवारी ने कहा कि शाहपुर में ब्लड बैंक की आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इसे शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे शाहपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आग्रह किया।विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद श्री संभाजीराव सगरे ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है तथा रक्तदान के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता आवश्यक है।

    सांसद प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता आदित्य प्रजापति ने अपने परिवार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं जब रक्त की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होना चाहिए। इसके लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान के माध्यम से अनेक लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है।

    कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी धीरज नावानी एवं अंकित व्यास द्वारा संचालित संस्थाओं ने जिले में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से पीड़ित एक-एक बच्चे को नियमित रक्त उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। दोनों संस्थाओं ने इन बच्चों के उपचार हेतु रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मानव सेवा के इस अभियान को आगे भी विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में ऐसे लगभग 32 बच्चे हैं, जिन्हें प्रत्येक माह नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। इन बच्चों की जरूरतों की पूर्ति के लिए निरंतर रक्तदाताओं को जोड़ने एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उपस्थित अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय कदम बताया।

    कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक अधिकारियों ने रक्तदान एवं रक्त प्रबंधन से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में आधुनिक ब्लड सेपरेटर मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की सहायता से एक यूनिट रक्त को विभिन्न रक्त घटकों में विभाजित किया जा सकता है, जिससे एक यूनिट रक्त का लाभ एक से अधिक मरीजों को मिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से जरूरतमंद मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार रक्त घटक उपलब्ध कराए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान जिले के नियमित रक्तदाताओं, रक्तदान के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं संस्था प्रमुखों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक जीवनदाता हैं, जिनके निस्वार्थ योगदान से अनेक लोगों को नया जीवन मिलता है।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज टंडन, पार्षद श्री मनोज फुलवानी, समाजसेवी श्री नरेंद्र शिंदे, श्री सुनील वाघे, सीएमएचओ प्रभारी डॉ. पल्लवी, सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके, आरएमओ डॉ. भूपेंद्र गौर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गौरव थावानी, रेखा ओंकार, रूशाली महाजन सहित जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक, ब्लड बैंक का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।अंत में सभी उपस्थितजनों ने रक्तदान अभियान को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने की शपथ ली तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

    ।

  • प्रशासनिक और पुलिस अफसर ने मोहर्रम पर्व को लेकर की समन्वय बैठक

    प्रशासनिक और पुलिस अफसर ने मोहर्रम पर्व को लेकर की समन्वय बैठक

    बुरहानपुर अनुभाग में मोहर्रम पर्व को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई। जिला बुरहानपुर में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली परिसर में समन्वय बैठक आयोजित की गई ।

    बुरहानपुर अनुभाग के समस्त विभागों के अधिकारियों एवं मोहर्रम पर्व के आयोजकों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई तथा आयोजकों से सुझाव प्राप्त किए गए। ताजिया जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्नि सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।अधिकारियों द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि वे प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की भावना बनाए रखने की समझाइश भी दी गई।बैठक में उपस्थित सभी आयोजकों ने प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा मोहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भावना के साथ मनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।बैठक में अनुभाग के समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं मोहर्रम पर्व के आयोजकगण उपस्थित रहे।

  • बुरहानपुर एसपी बोले, अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    बुरहानपुर एसपी बोले, अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    बुरहानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शाम के समय फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। थाना प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र में लोगों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने के संबंध में जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थानों, चौराहों ,धार्मिक स्थलों, लॉज , होटल, ढाबों, की आकस्मिक चेकिंग कर किसी भी प्रकार की अफवाह फ़ैलाने पर कार्रवाई की बात कही।

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी द्वारा सुरक्षा व्यव्स्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम में पैदल फुट पेट्रोलिंग करते हुए अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दिनांक 12/06/2026 को थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल फुट पेट्रोलिंग भ्रमण किया, भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजार, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों होटल ढाबों लॉज आदि की औचक चैकिंग करते हुए अवैध रूप से जमाबड़ा कम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो इसकी समझाइश दी गई। फुट पेट्रोलिंग के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने के संबंध में किया जा रहा है लोगों को जागरूक

    बुरहानपुर पुलिस की आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • ईद-उल-जुहा पर्व पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले नगर सुरक्षा समिति सदस्यों का सम्मान

    ईद-उल-जुहा पर्व पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले नगर सुरक्षा समिति सदस्यों का सम्मान

    थाना प्रभारी कोतवाली, लालबाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

    बुरहानपुर. पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी के निर्देशानुसार ,अति पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के मित्र के रूप में कार्य करते हुए ईद-उल-जुहा पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात संचालन में सहयोग प्रदान करने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती नीता देयरवाल ,थाना प्रभारी लालबाग श्री अमित जादौन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसपी ने बिरोदा का एरिया डोमिनेशन,  सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसपी ने बिरोदा का एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    बुरहानपुर। ग्राम पंचायत के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, ग्रामवासियों से की शांति एवं भाईचारे की अपील की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरोदा का भ्रमण कर एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत परिसर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर पर्व को आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्राम के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं धार्मिक स्थलों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी लालबाग को मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश

    ग्राम बिरोदा में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर एरिया डोमिनेशन किया गया।**ग्राम पंचायत के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।*सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।*मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले ताजिया एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।*थाना प्रभारी को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

    असामाजिक एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    ग्राम के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठजनों से चर्चा कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।*पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।*रात्रिकालीन गश्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।*ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा कि बुरहानपुर जिले की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं धार्मिक सौहार्द की रही है। सभी नागरिकों के सहयोग से मोहर्रम पर्व भी शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

  • पुरुषोत्तम मास में बुरहानपुर के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में अविरल दुग्धाभिषेक, पूतना-वध प्रसंग से मिला आडंबर त्यागने का संदेश, देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु

    पुरुषोत्तम मास में बुरहानपुर के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में अविरल दुग्धाभिषेक, पूतना-वध प्रसंग से मिला आडंबर त्यागने का संदेश, देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु

    बुरहानपुर। सीलमपुरा स्थित प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में पवित्र पुरुषोत्तम (अधिक) मास के अवसर पर संपूर्ण माह भर चल रहे दिव्य धार्मिक आयोजनों में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर में 30 दिनों तक भगवान के श्रीविग्रहों लक्ष्मी नारायण देव और हरीकृष्ण महाराज पर दुग्ध की अविरल धारा से अभिषेक किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार संपूर्ण स्वामीनारायण संप्रदाय में ऐसा विशेष 30 दिवसीय दुग्धाभिषेक आयोजन विश्व स्तर पर केवल बुरहानपुर में ही आयोजित होता है,इस दिव्य आयोजन में देश, प्रदेश और विदेशों से श्रद्धालु पहुंचकर अभिषेक, पूजन-अर्चन तथा विभिन्न मनोरथों में सहभागी बन रहे हैं। भगवान स्वामीनारायण के जयघोषों के बीच श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं।भगवान स्वामीनारायण की पूजित मूर्ति का विशेष महात्म्यमीडिया प्रभारी गोपाल देवकर ने बताया कि मंदिर में विराजित भगवान स्वामीनारायण की यह दिव्य मूर्ति अत्यंत प्राचीन एवं पूजनीय है। मान्यता है कि स्वयं भगवान स्वामीनारायण ने इस स्वरूप की पूजा-अर्चना की थी। धर्मसभा में मंदिर के कोठारी महंत पूज्य पी.पी. स्वामी ने बताया कि बुरहानपुर के श्रद्धालु पूर्वकाल में नियमित रूप से वड़ताल धाम दर्शन हेतु जाया करते थे। उनकी निष्ठा और प्रेम से प्रसन्न होकर भगवान स्वामीनारायण ने अपनी पूजित मूर्ति उन्हें प्रदान की थी। तभी से इस दिव्य स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना एवं उत्सव परंपरा निरंतर जारी है।भागवत कथा में पूतना-वध और नंद-वासुदेव मिलन का भावपूर्ण वर्णनव्यासपीठ से पूज्य शास्त्री चिंतनप्रियदासजी स्वामी ने श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध की कथा का रसपान कराते हुए नंदबाबा एवं वासुदेवजी के मिलन प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वासुदेवजी पुत्र-वियोग के असहनीय दुख को सहन कर रहे थे, फिर भी मित्र नंदबाबा के सुख में स्वयं को आनंदित अनुभव कर रहे थे। यही सच्ची मित्रता का लक्षण है कि मित्र के सुख में सुखी होना और अपने बड़े से बड़े दुख को भी भुला देना।कथावाचक ने इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना-वध प्रसंग सुनाया। शास्त्रों के अनुसार अत्याचारी राक्षसी पूतना निर्दोष बालकों की हत्या कर आतंक फैला रही थी। जब उसने नंदग्राम में भगवान श्रीकृष्ण के अद्भुत सौंदर्य और दिव्यता की चर्चा सुनी तो वह उन्हें मारने के उद्देश्य से सुंदर स्त्री का रूप धारण कर नंदभवन पहुंची।आडंबर नहीं, सच्ची भक्ति प्रिय है भगवान कोकथा में बताया गया कि जब पूतना नंदभवन पहुंची, उस समय गोपियां भजन-कीर्तन करते हुए बालकृष्ण को झूला झुला रही थीं। पूतना ने बाहरी रूप से स्नेह और शुभकामना का प्रदर्शन किया, किंतु उसके हृदय में कपट और हिंसा भरी हुई थी। इसी कारण भगवान श्रीकृष्ण ने उसे देखते ही अपनी आंखें बंद कर लीं।शास्त्री चिंतनप्रियदासजी ने कहा कि भगवान बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि अंतःकरण की पवित्रता देखते हैं। मनुष्य को जैसा है, वैसा ही भगवान के समक्ष उपस्थित होना चाहिए। दिखावा, छल और कपट ईश्वर को स्वीकार नहीं हैं।उन्होंने कहा कि कथा, भजन, कीर्तन और सत्संग मनुष्य के व्यक्तित्व को दिव्य बनाने वाले आध्यात्मिक श्रृंगार हैं। जिस प्रकार बाहरी श्रृंगार शरीर को सुंदर बनाता है, उसी प्रकार कथा और भक्ति आत्मा को सुंदर बनाती है। भगवान को रिझाने के लिए बाहरी प्रदर्शन नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा, भक्ति और सदाचार आवश्यक हैं।भगवान की कृपा पाने के लिए जीवन को बनाएं सुंदरस्वामीजी ने कहा कि भागवत कथा सुनने का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्म-परिष्कार है। कथा के माध्यम से व्यक्ति को अपने जीवन को सुंदर, पवित्र और सद्गुणों से युक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए। जो व्यक्ति भक्ति से विमुख करने वाले मार्ग पर चलता है, उस पर भगवान की विशेष कृपा नहीं होती।उन्होंने कहा कि पूतना ने विष से भरे स्तनों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को मारने का प्रयास किया, किंतु सर्वशक्तिमान भगवान ने उसके प्राण हरकर उसका उद्धार कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने केवल पूतना का वध ही नहीं किया, बल्कि उसे मातृत्व भाव का सम्मान देते हुए मोक्ष भी प्रदान किया। यह भगवान की असीम करुणा और दयालुता का अद्भुत उदाहरण है।श्रद्धालुओं ने लिया अभिषेक एवं कथा का लाभपुरुषोत्तम मास के इस विशेष आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुग्धाभिषेक, दर्शन, आरती एवं भागवत कथा का लाभ ले रहे हैं। मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर है तथा पूरे माह विभिन्न धार्मिक मनोरथ एवं उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।

  • बुरहानपुर के अल्पसंख्यक कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर की राष्ट्रीय अध्यक्ष से इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात

    बुरहानपुर के अल्पसंख्यक कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर की राष्ट्रीय अध्यक्ष से इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात

    बुरहानपुर. दिल्ली पहुंचकर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ इमरान खान ने अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर 3 वर्षों में किए गए कार्यो की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश सह प्रभारी डॉ फरीद काजी, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अरसलान शेख उपस्थित थे।

  • प्रथम बुरहानपुर ओपन फिडे रैपिड रेटिंग चेस चैंपियनशिप का हुआ समापन

    प्रथम बुरहानपुर ओपन फिडे रैपिड रेटिंग चेस चैंपियनशिप का हुआ समापन

    बुरहानपुर, प्रथम बुरहानपुर ओपन फिडे रैपिड रेटिंग चेस चैंपियनशिप-2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन उत्सव होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 6 जून को 5 राउंड तथा 7 जून को 4 राउंड खेले गए। कुल 9 राउंड की इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 240 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता बुरहानपुर जिला शतरंज संघ एवं रोटरी क्लब बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रही। प्रतियोगिता कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इसमें 92 रेटेड खिलाड़ियों के साथ-साथ 126 ऐसे खिलाड़ियों ने भाग लिया जिन्होंने पहली बार किसी फिडे रेटेड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इससे नए खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज की दुनिया में प्रवेश का अवसर प्राप्त हुआ।प्रतियोगिता में 1 ग्रैंडमास्टर, 6 इंटरनेशनल मास्टर, 2 फिडे मास्टर तथा कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ियों सहित देश के लगभग 7 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोलकाता, बेंगलुरु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की उपस्थिति ने प्रतियोगिता को राष्ट्रीय पहचान प्रदान की।मुख्य पुरस्कार विजेताप्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि ₹6,50,000 रही।ओपन वर्ग (मुख्य पुरस्कार) में 🥇 प्रथम स्थान – IM अनुज श्रीवास्त्री – ₹1,00,000🥈 द्वितीय स्थान – IM समेद जयकुमार शेटे – ₹75,000🥉 तृतीय स्थान – GM रॉय चौधरी सप्तर्षि – ₹50,000मध्यप्रदेश के श्रेष्ठ खिलाड़ी🥇 अवध चैतन्य – ₹25,000🥈 दर्शिल अय्यर – ₹18,000🥉 चंदवानी प्रतीक – ₹13,000बुरहानपुर के श्रेष्ठ खिलाड़ी🥇 आनंद विश्वकर्मा – ₹17,000🥈 सागर पाहुजा – ₹12,000🥉 सत्यम भोंबरे – ₹9,000अन्य प्रमुख वर्ग विजेताश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (मध्यप्रदेश)अविका पंवार – ₹3,000श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (बुरहानपुर)शबाना बानो – ₹4,000श्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ीभवसार शुभम – ₹5,000प्रतियोगिता में अंडर-19, अंडर-15, अंडर-13, अंडर-11, अंडर-9, महिला, वरिष्ठ नागरिक, रेटिंग वर्ग एवं बुरहानपुर तथा मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए कुल 102 पुरस्कार प्रदान किए गए।समापन समारोह में BDCA और रोटरी क्लब एवं प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग से ही इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका। साथ ही सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा, श्री मनोज शंखपाल, मध्यप्रदेश शतरंज संघ के श्री अक्षत खंपारिया, जिला खेल अधिकारी श्री गोपाल चौधरी एवं उनकी टीम, तथा PTI विभाग का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुणे से आई आर्बिटर टीम की चीफ आर्बिटर श्रीमती दीप्ति शिडोरे एवं श्रीमती कंचना चौधरी के नेतृत्व में प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रोटरी क्लब बुरहानपुर एवं BDCA की ओर से श्री दीपक सलूजा, श्री अंकित शाह, श्री पराग शाह, श्री हिमांशु शाह, श्री प्रिंस सेठिया, श्री जे.पी. लखोटिया, श्री अमर पोहनी, श्री प्रियल जैन, श्री सागर पाहुजा, तथा सुश्री शबाना बेदी, श्री बतूल खानबहादुर, सुश्री वंदना मुंशी, श्री आदित्य जैन एवं श्री आरिफ खान बहादुर सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय गुप्ता द्वारा किया गया।समापन अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह द्वारा बताया गया कि आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को और अधिक बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा तथा बुरहानपुर को देश के प्रमुख शतरंज केंद्रों में स्थापित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, अतिथियों, निर्णायकों, आर्बिटर्स, सहयोगियों एवं शतरंज प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।