Category: मध्यप्रदेश

  • करौली घाट पर हादसे के बाद अर्चना चिटनिस ने घायल-परिजनों से की मुलाकात, उचित उपचार के दिए निर्देश

    करौली घाट पर हादसे के बाद अर्चना चिटनिस ने घायल-परिजनों से की मुलाकात, उचित उपचार के दिए निर्देश

    *अर्चना चिटनिस ने हादसे में घायल-परिजनों से की मुलाकात, उचित उपचार के दिए निर्देश*

    बुरहानपुर। महाराष्ट्र के जलगांव-जामोद से लौटते समय बुरहानपुर के ग्राम करोली-दर्यापुर मार्ग स्थित करोली घाट पर बैंड पार्टी का वाहन का ब्रेक फेल होने से वाहन पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा 13 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार बुरहानपुर के जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उचित उपचार हेतु अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए।

    श्रीमती चिटनिस ने बताया कि घटना स्थल दूरस्थ होने के कारण नेटवर्क की समस्या आ रही थी। जैसे ही प्रातः मुझे दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई, तो तुरंत संबंधित थाने एवं प्रशासन को घटना स्थल पर भेजा। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार जारी है। श्रीमती चिटनिस ने जिला अस्पताल में घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उचित उपचार हेतु उनकी चिंता की जाएगी।

    इस दुर्घटना में ग्राम दापोरा निवासी 25 वर्षीय सोहेल शाह की मृत्यु हो गई। वहीं 13 लोग घायल हुए है। घायलों मेें मिथुन पुत्र देवीदास निवासी बोरसल, मुकेश तायड़े, रेहान पुत्र अयूब, आफताब पुत्र असलम, आकाश पुत्र पुरुषोत्तम, शाहिद पुत्र सलीम, सागर पुत्र ध्यानेश्वर, हर्षल पुत्र उत्तम, सिद्धार्थ पुत्र सुधाकर, अमोल पुत्र बाड़ू और विशाल पुत्र मधु घायल हुए हैं। इनमें से तीन लोगों को ज्यादा चोट आई है।

    • जिला चिकित्सालय में श्रीमती चिटनिस के साथ नरहरी दीक्षित, धनराज महाजन, विनोद कोली, दुर्गेश शर्मा, मंडलाध्यक्ष दीपक महाजन, तहसीलदार प्रविण ओहरिया मौजूद रहे। चिकित्सक डॉ.दर्पण टोके सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी को घायलों को चिकित्सा सुविधा हेतु निर्देशित किया।
  • 1849  मातृ-शक्ति ने बनाया स्क्रीनिंग रिकॉर्ड

    1849 मातृ-शक्ति ने बनाया स्क्रीनिंग रिकॉर्ड

    बुरहानपुर। शक्ति की उपासना शक्ति ही कर सकती हैं यह बात सच कर दिखायी है जिले की 1849 मातृशक्तियों ने। रविवार की छुट्टी हो या स्थानीय अवकाश या फिर दशहरे का अवकाश इन सबके बाद भी जिले की 18 सौ से अधिक महिला डॉक्टरों ,स्टाफ नर्स ए एन एम आशा आंगनवाड़ी वर्कर और अन्य महिला कर्मचारियों ने स्क्रीनिंग कर जिले का रिकॉर्ड कायम किया है।

     

    🔼इन महिला अधिकारी/कर्मचारीओ ने दी स्क्रीनिंग में सेवाएं ।

    510 आशा कार्यकर्ताएं

    145 ए एन एम

    80 महिला सी एच ओ

    900 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं

    15 महिला डॉक्टर

    04 स्त्री रोग विशेषज्ञ

    13 पैरा मेडिकल स्टाफ

    10 महिला ऑपरेटर

    40 महिला बाल विकास सुपरवाइजर

    04 स्वास्थ्य सुपरवाइजर।

     

    ज्ञात हो कि इन दिनों नवरात्रि के पर्व पर जहां प्रत्येक घर में महिलाएं-पुरुष, मां जगत जननी की उपासना में लगा हुआ था। इसी क्रम में जिले की मातृ-शक्ति के रुप में करीब 1849 महिला डॉक्टरों और अन्य महिला कर्मचारियों द्वारा किशोरियों और समस्त आयु वर्ग की महिलाओं की स्क्रीनिंग जारी रखी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने में जुटी स्वास्थ्य विभाग टीम ,महिला बाल विकास की टीम घर घर जाकर स्वास्थ्य परामर्श देकर जांच परीक्षण के लिए प्रेरित किया

     

    सी एम एच ओ डॉ बर्मा ने बताया कि अवकाश के दिनों में भी में पूरा अमला स्वास्थ्य जांच शिविरों में व्यस्त रहा।

    जिले की महिलाओं के लक्ष्य के विरुद्ध

    सेवा पखवाड़े में स्क्रीनिंग कर रिकार्ड कायम किया है।

     

    4 लाख 53 हजार महिलाओं की स्क्रीनिंग का मिला था लक्ष्य,जिसे जिला प्रशासन ,स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग के सहयोग से 60%से अधिक पूर्ण किया गया ,शेष 40%महिलाओं की जांच आम दिनों में जारी रहेगी।

     

    कलेक्टर हर्ष सिंह ने नवाचार करते हुए समस्त विभागों को एक धारा में लाकर ,कार्य विभाजन किया गया,जांच शिविरों की समीक्षा,कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की गई।

    किशोरियों और महिलाओं के खून से हीमोग्लोबिन की जांच हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश, ऑन लाइन बी सी से नियमित इवनिंग समीक्षा की गई।

    प्रत्येक घर में 30 वर्ष आयु से अधिक के सभी परिवार सदस्यों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जाँच । महिलाओं के लिये ब्रेस्ट कैंसर, सरवाईकल कैंसर की स्क्रीनिंग । गर्भवती महिलाओं की जांच

    टी बी की जांच

    दंत परीक्षण

    मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, छूटे हुए गर्भवती एवं बच्चों का टीकाकरण

    स्क्रीनिंग के साथ ही बीमार लोगों का उपचार,दवाइयों का वितरण ,जांच रिपोर्ट और परामर्श दिया गया।

     

    एपिडेमियोलॉजिस्ट रविन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि सेवा पखवाड़े में महिलाओं की जांच के मामले में जिला इंदौर संभाग में नबर एक पोजीशन पर रहा और राज्य स्तर की रैंकिंग टॉप पांच में रहा। अभियान के अंतर्गत जिन महिलाओं में खून की कमी ,उच्च रक्त चाप,शुगर और ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर पाया गया उन्हें चिन्हांकित कर उपचार ,सर्जरी के लिए प्रक्रिया जारी रहेगी। यह जानकारी रविन्द्र सिंह एपिडेमियोलॉजिस्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई।

  • बुरहानपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से अर्चना चिटनिस ने पुनः रखी मांग

    बुरहानपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से अर्चना चिटनिस ने पुनः रखी मांग

    बुरहानपुर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति के लिए प्रभावित कृषकों को राहत राशि का वितरण किया। बुरहानपुर जिले के 309 प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 3 करोड़ 38 लाख से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके खातों में अंतरण की। बुरहानपुर के एनआईसी कक्ष से वीडियों कांफ्रेसिंग में कलेक्टर हर्षसिंह, जिल पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कृषकगण उपस्थित थे। इस दौरान डॉ.मोहन यादव ने बुरहानपुर के प्रभावित किसानों से संवाद किया। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए बुरहानपुर जिले में उद्यानिकी फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा में सम्मिलित करने के विषय को प्राथमिक से देखने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु प्रक्रियाधीन है।

    *अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का माना आभार*

    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक राहत बुरहानपुर के किसान पांडुरंग विठ्ठल को 3 लाख 60 हजार रूपए राहत राशि प्राप्त हुई है। श्रीमती चिटनिस ने किसानों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने किसानों का दर्द समझा और उन्हें राहत राशि प्रदान की। प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता राशि जारी होने से किसान खुश है। चिटनिस ने कहा कि यह मुआवजा न केवल किसानों की अगली फसल की तैयारी में सहारा बनेगा बल्कि यह भाजपा सरकार की किसान-हितैषी सोच का प्रतीक भी है। श्रीमती चिटनिस ने उन सभी जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्य को समय पर पूरा किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव, गरीब और किसानों की चिंता की है। कृषि कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। केन्द्र और राज्य सरकार ने जो कहा वह किया है। पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार के कार्यों में जमीन-आसमान का अंतर है।

    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, दिन-रात मेहनत करने के बाद प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद हो जाए तो ऐसे में किसान के दर्द का अंदाजा कोई और नहीं लगा सकता है। संकट की इस घड़ी में, भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा किसानों के साथ रहती है। केले की फसल की 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 2 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि दी जा रही है। हमने केला फसल की हानि पर अधिकतम दी जाने वाली राशि की सीमा को रूपए 3 लाख से बढ़ाकर रूपए 6 लाख किया है। यह किसानों की सरकार है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, हमारी सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है। किसानों पर जब भी संकट आया, भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के संकट में उनके साथ खड़े रहती है।

    *अगस्त-सितंबर 2025 को आंधी, तूफान और अधिक वर्षा के कारण फसलों को हुआ था नुकसान*

    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, बुरहानपुर जिले में 27-28 अगस्त तथा 16-17 सितंबर 2025 को आयी आंधी तूफान के चलते केला फसल को काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान तत्काल सर्वे दल का गठन कर फसल नुकसानी का सर्वे कार्य किया गया तथा आरबीसी 6-4 के तहत फसल नुकसानी के प्रकरण तैयार करते हुए शासन स्तर पर प्रकरणों को प्रेषित करने की कार्यवाही की गई। जिसके फलस्वरूप प्रभावित किसानों के खातो में राशि का वितरण किया जा सका।

    *433 किसानों को सितंबर 2025 में 5 करोड़ से अधिक की राहत राशि की थी प्रदान*

    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर जिले में 27 मई और 29 जुलाई 2025 में अंधड़, आंधी, तूफान से नुकसान हुआ था। सितंबर 2025 डॉ.मोहन यादव ने वीडिया कांफ्रेसिंग के माध्यम से बुरहानपुर विधानसभा के 33 गांवों के 433 प्रभावित किसानों को फसल नुकसानी (केला एवं अन्य फसलों) के लिए 5 करोड़ 1 लाख 47 हजार 671 रूपए की राहत राशि प्रदान की गई थी। इसी प्रकार मई-जून वर्ष 2024 में भी बुरहानपुर जिले में अंधड़, आंधी-तूफान से प्रभावित केला फसल को जुलाई 2024 में लगभग 65 करोड़ रूपए का मुआवजा वितरित किया गया था।

  • रेणुका पुलिस लाइन, बुरहानपुर में विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर शस्त्र पूजन, सांसद, विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

    रेणुका पुलिस लाइन, बुरहानपुर में विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर शस्त्र पूजन, सांसद, विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

    बुरहानपुर। विजयादशमी पर्व पर रेणुका पुलिस लाईन बुरहानपुर में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन मे शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू ,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को,कलेक्टर बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

     

    रेणुका पुलिस लाइन में सभी शस्त्रों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। हर्ष फायर किया गया। सभी ने एक दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं प्रेषित की। पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार एवं अन्य  अधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन के पश्चात वाहनों का विधिवत पूजन किया गया। इसी क्रम में जिले के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों में भी शस्त्र पूजन का आयोजन थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा किया गया।

  • भावांतर योजना में सोयाबीन फसल का पंजीयन 3 अक्टूबर से प्रारंभ  

    भावांतर योजना में सोयाबीन फसल का पंजीयन 3 अक्टूबर से प्रारंभ  

    बुरहानपुर ।   जिले में सोयाबीन फसल का रकबा लगभग 15000 हेक्टर. में हैं| मध्य प्रदेश शासन द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानो के लिए भावान्तर योजना लागु की गयी भावान्तर योजना में पंजीयन के लिए 09 सहकारी समितियों को पंजीकृत किया गया हैं आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था, तुकईथड, सिरपुर, सीवल, धुलकोट, नावरा, दर्यापुर, खकनार, देडतलाई एवं इमार्गिद समिति कृषि उपज मंडी रेणुका रोड बुरहानपुर हैं| इसके अतिरिक्त किसान एम.पी ऑनलाईन, ग्राहक सुविधा केंद्र, लोक सेवा केन्द्र , निजी व्युक्तियों द्वारा संचालित साईबर केफे एवं ,एम.पी. किसान एप्प पर पंजीयन कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन, समग्र सदस्य आई.डी., भू-अधिकार पुस्तिका, खसरा, वनाधिकार पटृटा की प्रति, आधार की प्रति, मोबाईल नंबर की जानकारी रखा जाना अनिवार्य होगा | योजना अंतर्गत किसानो को माडल मूल्य एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर की राशि की गणना के आधार पर भावान्तर की राशि किसानो के खाते में दी जायेगी, भावान्तर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इ-उपार्जन पोर्टल पर किसान को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा| पंजीयन की अवधी 03 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक होगी| पंजीकृत किसानो को कृषि उपज मंडी में सोयाबीन उपज विक्रय करना होगी| सोयाबीन उपज का विक्रय 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक करना होगा| सोयाबीन का समर्थन मूल्य रु. 5328/- प्रति क्विंटल हैं| भावान्तर योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान तथा विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारी SDM होंगे|

  • अर्चना चिटनिस ने भगवान श्री बालाजी मेले स्थल का किया निरीक्षण

    अर्चना चिटनिस ने भगवान श्री बालाजी मेले स्थल का किया निरीक्षण

    बुरहानपुर। सूर्यपुत्री नदी के तट पर स्थित सतियारा घाट पर 3, 4 एवं 5 अक्टूबर 2025 को भगवान श्री बालाजी महाराज का मेला आयोजित होना है। यहां अस्थाई मंदिर में भगवान श्री बालाजी महाराज भक्तों को दर्शन देते है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण आते है। भगवान श्री बालाजी मेले की तैयारियों को लेकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों सहित मेला स्थल का निरीक्षण किया। वर्तमान में ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। श्रीमती चिटनिस ने जलस्तर उतरने हेतु आंकलन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुरूवार सुबह तक जलस्तर कम होने की स्थिति में मेला आयोजित किया जा सकेगा। इस हेतु उन्होंने संबंधितों को व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने की बात कही।

    श्रीमती चिटनिस ने कहा कि मेला स्थल पर तत्काल सफाई और बिजली की पर्याप्त व्यवस्थाओं के लिए तैयारियों कर ली जाए। इसी प्रकार जनपद पंचायत, विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन से कहा कि जैनाबाद की ओर से आने वाले ग्रामीण भक्तजनों के लिए मार्ग, ताप्ती तट पर कीट पतंगों से होने वाली परेशानी और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं मेला स्थल पर दुकाने स्थापित हेतु ले-आउट भी डाला जाए। आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। श्रीमती चिटनिस ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए समुचित यातायात व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही मेले के दौरान पर्याप्त सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, चंद्रकांत बालाजीवाले, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, चिंतामन महाजन, बलराज नावानी, मुकेश शाह, नरहरी दीक्षित, पार्षद धनराज महाजन, भारत इंगले, हेमेन्द्र महाजन, मनोज फुलवाणी, रूद्रेश्वर एंडोले, शिवकुमार पासी, महेशसिंह चौहान, हीरालाल बड़गुजर, रवि काकड़े, चिंटू राठौर, आशीष भगत एवं नगर निगम, विद्युत विभाग, यातायात पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • सेवासदन महाविद्यालय द्वारा मौसमी बीमारी के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम

    सेवासदन महाविद्यालय द्वारा मौसमी बीमारी के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम

    बुरहानपुर । सेवासदन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एम. शकील तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेश काले एवं प्रो. रूपाली पालीवाल के नेतृत्व में मौसमी बीमारी के संबंध में ग्रुप के माध्यम से पुष्पक बस स्टैंड बुरहानपुर पर स्वच्छता के साथ जन जागरूकता का अभियान चलाया। वर्षा के कारण 35 दुकानदार, मजदूर व 45 से अधिक आम जनमानस को जनजागरूकता के माध्यम से यह बताया गया कि मौसमी बीमारी में डेंगू ,मलेरिया पानी रुकने के कारण हो सकता है इसलिए अपने गमले, टायर, प्लास्टिक की वस्तुएं, ड्रम, मटको में जमे हुए दूषित पानी को फेंक देना चाहिए क्योंकि इनमें डेंगू तथा मलेरिया के मच्छर उत्पन्न होते हैं जिससे परिवार को तथा हम सबको नुकसान हो सकता है इसलिए यदि समय रहते सावधानी पूर्वक इस पानी को स्वच्छता के माध्यम से साफ करने के साथ उचित दवाई का छिड़काव कर मौसमी बीमारी से बचा जा सकता है। उक्त कार्यक्रम के सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, मैनेजर श्री मनीष पटेल सहित महाविद्यालयीन स्टाॅफ ने सराहना की। इस कार्यक्रम में एनएसएस, रेड रिबन, रेड क्रॉस के विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित रहे।

  • कलेक्टर एवं एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का मौका-मुआयना

    कलेक्टर एवं एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का मौका-मुआयना

    ताप्ती नदी में नहीं होगा विसर्जन, आयुर्वेद कॉलेज एवं जैनाबाद फाटा कुण्ड स्थल पर विसर्जित होगी प्रतिमाएं

    बुरहानपुर. कलेक्टर  हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र पाटीदार ने संयुक्त रूप से विसर्जन स्थलों का मौका-मुआयना किया। उन्होंने की जा रही तैयारियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी ली। विदित है कि, जिले में शारदीय नवरात्रि अंतर्गत देवी प्रतिमाओं का विसर्जन आयुर्वेद कॉलेज के पास कुण्ड स्थल एवं जैनाबाद फाटा कुण्ड स्थल पर किया जायेगा। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां चल रही है।

    *व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश*

    कलेक्टर  हर्ष सिंह ने विसर्जन स्थलों पर पीडब्ल्यूडी विभाग को बेरिकैटिग्स करने, नगर निगम को पेयजल व्यवस्था, तखत, सहयोग हेतु क्रेन-पोकलेन इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, विर्सजन स्थलों पर होमगार्ड जवान, गोताखोरों, नाव, मेडिकल फेसिलिटी, पार्किंग, लाईट एण्ड साउंड, पहंुच मार्ग समतलीकरण आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें।

    *पूर्वाभ्यास करने के निर्देश*

    पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र पाटीदार ने यातायात व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि, प्रतिमाओं विसर्जन के दौरान आवागमन हेतु व्यवस्थित कार्ययोजना एवं रूटचार्ट तैयार किया जाये ताकि आवागमन में सुगमता हो सके। वहीं विसर्जन को लेकर पूर्व तैयारियों के तहत पूर्वाभ्यास करने की भी बात कही गयी।

    जिला प्रशासन द्वारा इस बार जिले में ताप्ती नदी में देवी प्रतिमाओं का विर्सजन प्रतिबंधित किया गया है। यह पहल सूर्य पुत्री ताप्ती मैया को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के तहत की गयी है। इसी श्रृंखला में परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में पंडाल आयोजकों एवं सदस्यों की बैठक ली गयी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने विसर्जन स्थलों की जानकारी एवं विस्तृत रूपरेखा बतलाई। उन्होंने कहा कि, विसर्जन स्थलों पर आने-जाने के रास्ते अलग रहेंगे ताकि, आवागमन सुचारू रहे।

     

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ने जानकारी दी कि, पुलिस विभाग द्वारा यातायात, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर तैयारियां सुनिश्चित की गयी है। बैठक में आयोजकों तथा सदस्यों द्वारा सहमति जताई गयी एवं व्यवस्थाओं में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया।

    *विसर्जन हेतु रूट चार्ट तैयार*

    विसर्जन हेतु वन वे मार्ग रहेगा जिसमें विसर्जन स्थल आयुर्वेद कॉलेज के पास कुण्ड स्थल पर जाने के लिये मार्ग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। शहर की ओर से विसर्जन हेतु आने वाली प्रतिमाएं जीजामाता चौराहा, रेणुका माता मंदिर, हतनूर तिराहा, नवोदय विद्यालय हॉस्टल के पास वाली रोड से दाहिने मुड़कर आयुर्वेद कॉलेज के पास विसर्जन कुण्ड स्थल जा सकेंगे या लालबाग क्षेत्र की प्रतिमाएं सिंधीबस्ती, टैक्समो तिराहा से बहादरपुर रोड होते हुये मूर्तियां विसर्जन हेतु विसर्जन स्थल की ओर आ सकेंगी। वहीं मूर्ति विसर्जन के पश्चात् वाहन चालक वन वे का पालन करते हुये मेक्रोविजन स्कूल, डीआरपी लाईन की ओर से बाहर निकल सकेंगे।

    इसी प्रकार विसर्जन स्थल जैनाबाद फाटा कुण्ड स्थल की ओर प्रतिमाएं जाने का मार्ग इस प्रकार रहेगा। चकला चौराहा, राजघाट पुल, जैनाबाद गांव एवं जैनाबाद फाटा होते हुये विसर्जन स्थल पहुंचेंगे। वहीं विसर्जन के पश्चात् वाहन चालक वन वे का पालन करते हुये पुराना आरटीओ बेरियर एवं बड़ा ताप्ती पुल क्रॉस कर शहर के अन्दर पहुंच सकेंगे।

  • पकड़ा गया बुरहानपुर में बाइकों की चोरी करने वाला, गांव से आकर शहर में करता था चोरियां

    पकड़ा गया बुरहानपुर में बाइकों की चोरी करने वाला, गांव से आकर शहर में करता था चोरियां

    थाना कोतवाली पुलिस की मोटरसाइकिल चोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोर थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्तार किया‌ थाना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर 02 मोटर साईकिल की जप्त की‌

    (1).दिनांक 09/04/25 को फरियादी फहीम अख्तर पिता सईद अहमद निवासी जय स्तम्भ वार्ड थाना हजीर आकर बताया की आज मेरे घर के सामने खडी मोटर सायकल क्रमाकं मोटर सायकल क्रं.MP 68 MF-7074 एचएफ डिलक्स अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है बाद फरियादी की सुचना पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमाकं 81/25 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

     

    (2).दिनांक 27/06/25 को फरियादी बंडु पिता यादव चौधरी निवासी शाहपुर थाना हजीर आकर बताया की आज मेरे बस स्टैंड शनि मंदिर के पास मेरी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-68-ME-4486 हिरो होन्डा स्पेडंर खड़ी की थी जो आसपास तलाश करने पर नहीं मिली जिसे अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है बाद फरियादी की सुचना पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमाकं 141/25 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

     

    पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को मोटरसाइकिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।  ना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी के व्दारा थाना स्तर पर टिम गठित कर प्रभावी मुखबिरी लगाई गई एवं लगातार सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये जिसमें मुखबीर सूचना पर संदिग्ध आरोपी निहाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 40 साल निवासी सैलानी फलिया धूलकोट

    को अभिरक्षा में लेकर मोटरसाइकिलों के बारे में पूछताछ की जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया कि मेरे ही द्वारा यह दोनों मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। आरोपी के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी से और मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की जा रही है ।

     

    *गिरफ्तार आरोपी*–

     

    *निहाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 40 साल निवासी सैलानी फलिया धूलकोट*

     

    *जप्त सामग्री*

     

    *02 मोटरसाइकिल कीमती करीब 40000/₹*

     

    *विशेष भूमिका* – थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सीताराम सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक गोपाल चौहान, प्रधान आरक्षक अनीश पटेल,ज्ञानेश्वर चौधरी,प्रदीप भरसाके, शादाब अली,मातादीन कुशवाहा, आरक्षक सचिन ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

  • 28 सितम्बर दिन रविवार को जिले में मेगा स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

    28 सितम्बर दिन रविवार को जिले में मेगा स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

    बुरहानपुर.- जिले में ‘‘सेवा पखवाड़ा अभियान’’ के तहत ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ क्रियान्वित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी कड़ी में शत प्रतिशत महिलाओं एवं किशोरियों की स्क्रीनिंग पूर्ण किए जाने हेतु 28 सितंबर दिन रविवार को जिले में मेगा स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

    मेगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सावित्री बाई फुले कन्या शाला राजपुरा बुरहानपुर, नेपा ऑडिटोरियम नेपानगर, सी.एच.सी. खकनार, सी.एच.सी. शाहपुर, सी.एच.सी. लालबाग, यु.पी.एच.सी. दौलतपुरा, यु.पी.एच.सी. आलमगंज, पी.एच.सी. निबोंला, पी.एच.सी. बसाड, पी.एच.सी. धुलकोट, पी.एच.सी. लोनी. पी.एच.सी. बोदरली, पी.एच.सी. फोपनार, पी.एच.सी. सीवल, पी.एच.सी. हैदरपुर, पी.एच.सी. सारोला, पी.एच.सी. गुलई, पी.एच.सी. डोईफोडिया, पी.एच.सी. परेठा, पी.एच.सी. अमुल्ला तथा समस्त आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों (एच.एस.सी) पर रहेेगा।

     

    *तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित*

    शनिवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने मेगा शिविरों के पूर्व तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, नगर निगम, एनआरएलएम, सहित अन्य संबंधित विभागों की बैठक ली। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री चौहान ने निर्देश दिये कि, शिविर में अधिक से अधिक महिलाओं का रजिस्टेªशन करवाना सुनिश्चित करे तथा इस दौरान टीबी की जांच भी की जायंे। शिविर का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचे। शिविरों के सफल संचालन हेतु शिविर नोडल अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य-दायित्व सौंपे गये है।