Category: मध्यप्रदेश

  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य माह का शुभारंभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य माह का शुभारंभ

    थीम 2025* — *सेवाओं में पहुँच*: *आपदाओं एवं आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य

    बुरहानपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा श्रीमान सिविल सर्जन सह अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य माह (10 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025) का शुभारंभ किया गया।

    कार्यक्रम के अंतर्गत सभी आयु वर्ग के 141 महिला-पुरुषों एवं गर्भवती माताओ की शारीरिक एवं मानसिक जांच की गई, जिनमें से 39 व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य समस्या से प्रभावित पाए गए। इन्हें मनहित एप एवं टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के माध्यम से परामर्श और उपचार प्रदान किया गया।

    इस वर्ष की थीम* *सेवाओं में पहुँच*: *आपदाओं एवं आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य* *के अनुरूप यह आयोजन समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, *आपातकालीन परिस्थितियों में मानसिक स्थिरता को सशक्त करने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया।*

    कार्यक्रम में सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. मुमताज अंसारी, मनकक्ष प्रभारी डॉ. नबी अहमद फारूकी, एनसीडी एवं मनकक्ष विभाग की टीम सहित बड़ी संख्या में मरिज एवं परिजन उपस्थित रहे ।

  • जानलेवा कफ सिरप कांड पर बुरहानपुर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, स्वास्थ्य मंत्री तुरंत इस्तीफा दे — रिंकू टॉक

    जानलेवा कफ सिरप कांड पर बुरहानपुर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, स्वास्थ्य मंत्री तुरंत इस्तीफा दे — रिंकू टॉक

    बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में जानलेवा कफ सिरप से मासूम बच्चों की हुई मौतों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (शहर) द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च कमल टॉकीज़ से शुरू होकर शहर के मुख्य चौराहों से होता हुआ गांधी चौक पहुँचा, जहाँ कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतिमा के सामने मोमबत्तियाँ जलाकर मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि दी।

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि यह घटना मध्यप्रदेश सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला तत्काल इस्तीफा दें, और राज्य सरकार जानलेवा कफ सिरप बनाने वाली कंपनी पर कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही, जो बच्चे अभी गंभीर रूप से बीमार हैं, उनके इलाज की संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार उठाए। कांग्रेस पार्टी उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है जिनके मासूम बच्चों ने इस त्रासदी में जान गंवाई।

     

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस गतिविधि

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस गतिविधि

    बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर मे के एएनसी ओपीडी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अंतर्गत गर्भवती माताओं का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, स्क्रीनिंग, परामर्श एवं उपचार किया गया।
    कार्यक्रम में कुल 41 गर्भवती माताओं की मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई*, *जिनमें से 7 माताएं प्रसव पूर्व तनाव, डर, चिंता एवं चिड़चिड़ापन जैसी गंभीर अवस्थाओं में पाई गईं। इन्हें परिजनों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से उचित मार्गदर्शन एवं उपचार हेतु परामर्श प्रदान किया गया।*
    कार्यक्रम का उद्देश्य *गर्भवती माताओं की संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा, मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।*
    2025 की थीम:
    🩵 *सेवाओं में पहुंच* *आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य* के अनुरूप गर्भवती माताओं को मनहित ऐप, टेली मानस (14416), सुमन हेल्पलाइन (7509999217), प्रसव पूर्व सहायता (0804793146) एवं प्रसव पश्चात सहायता (0804793147) जैसी सेवाओं की जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम सीसीपी, एफसीसी एवं पीएमएच टीम के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. रेहाना बोहरा, डॉ. ममता, डॉ. सुरभि, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, मनकक्ष टीम एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

  • बुरहानपुर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक,जिले का नाम किया रोशन

    बुरहानपुर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक,जिले का नाम किया रोशन

    बुरहानपुर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक,जिले का नाम रोशन किया विजेता रहे खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता नेपाल में 22 नवंबर 2025 को भारत का प्रतिनिधित्व करेंग।

    खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बुरहानपुर की युवा प्रतिभाएं खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं, जो जिले के लिए गर्व की बात है। गर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा खिलाड़ियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। दिनांक 28 से 29 सितंबर 2025 तक आईपीएस कॉलेज, ग्वालियर में आयोजित

    13 वीं नेशनल चैंपियनशिप 2025 (राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता) में बुरहानपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किया।

    *विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है*

    वॉलीबॉल जूनियर वर्ग में

    (1) ज्योति दशोर (2) दिव्यांनी महाजन,

    *वॉलीबॉल सीनियर में*

    (1) जय शिव जाधव, (2)मंथन धामनदेकर, (3)मयंक परदेसी,(4) वेदांत दहिभाते,(5) स्वास्तिक राजपूत,(6) मनीष पालवी,

    *मिनी वर्ग में जूनियर एथलेटिक्स खेल में*

    (1)ध्रुव कुमरावत,

    *लॉन्ग जंप में* (1) राहुल कापसे

    *100 मीटर दौड़ के विजेता* (1)प्रशांत सोनवणे

    13वी नेशनल चैंपियनशिप के विजेता रहे खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता नेपाल में 22 नवंबर 2025 को आयोजित होने जा रही है इसमें उक्त खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • लायंस क्लब बुरहानपुर ने दिव्यांग विद्यार्थियों को भोजन कराया व दंत परीक्षण किया

    लायंस क्लब बुरहानपुर ने दिव्यांग विद्यार्थियों को भोजन कराया व दंत परीक्षण किया

    बुरहानपुर। लायंस क्लब बुरहानपुर द्वारा चल रहे सेवा सप्ताह-2025 में सेवाकार्य के अंतर्गत मूक बधिर अंध विद्यालय के छात्र-छात्राओ को भोजन कराया गया एवं गुरू गोविंदसिंह डेंटल काॅलेज के अनुभवी दंत चिकित्सको के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत दंत परीक्षण कर सेवा कार्य किया गया। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमेन एमजेएफ लायन ओमप्रकाश पारीक रहे। इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डाॅ. आई.एल. मूंदडा, लायंस क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश देवडा, प्रथम उपाध्यक्ष लायन श्रीमती तारिकासिंह ठाकुर, तृतीय उपाध्यक्ष लायन डाॅ. राजेन्द्र चापोरकर, कोषाध्यक्ष लाॅयन श्रीमती पुष्पा मूंदड़ा, सचिव लायन एजाज गफ्फार खान, लायन मीना चैहान, लायन लायन एमजेएफ ओमप्रकाश पारीक, लायन मनीष पटेल, डाॅ. एस.एम. तारिक, लायन आदित्यवीरसिंह, लायन महेश जोशी, लायन हसमुखलाल जरीवाला, लायन राज खंडेलवाल, श्री ठाकुर देवेश्वरसिंह , श्री राम अग्रवाल सहित अन्य लायनसाथी उपस्थित रहे।

  • बालक छात्रावास के विद्यार्थियों को दी शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी

    बालक छात्रावास के विद्यार्थियों को दी शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी

    बुरहानपुर (नि. प्रि.) माय भारत केन्द्र बुरहानपुर व्दारा दिनांक 08/10/2025 को उत्कृष्ट सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास शिकारपुरा बुरहानपुर में फ्लैगशिप कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिस में व्यक्ता, जिला पंचायत से श्री प्रवीण गुप्ता जी परियोजना अधिकारी ने स्वच्छता पर युवाओं को बताया, एवं एल डी एम बैंक मेनेजर श्री महावीर राय जी ने आज के दौर में बैंकिंग सुविधाओं का युवा किस प्रकार से लाभ ले सकता है, तथा श्री विशाल पाटीदार जी एग्रीकल्चर विभाग मेनेजर ने स्वदेशी भोजन एवं कृषि के विषय पर युवाओं को बताया, श्री चेतन जाधव ने कौशल विकास भारत पर बताया, कु. ज्ञानेश्वरी ठाकुर ने आयुष्मान भारत योजना पर युवाओं को बताया, तथा उपस्थित 52 युवाओं को केन्द्र की ओर से टी शर्ट केप व प्रशंसा पत्र दिया गया कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी मेडम ने किय कार्यक्रम में रिमी यादव ( ए पी ए) एजाज अंसारी शामिल हुए ।

  • जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोरी गद्दी छोड़ अभियान की हुई शुरुआत

    जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोरी गद्दी छोड़ अभियान की हुई शुरुआत

    बुरहानपुर। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे ,और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में और उन्हीं के आदेश अनुसार पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाने और हर व्यक्ति तक इस कार्यक्रम को पहुंचाने के मकसद से देश भर में चलाया जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देश अनुसार आज बुरहानपुर में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में डॉक्टर फिरोज़ बेग द्वारा ये अभियान अभियान की शुरुआत हुई जिसे काफी जनता का समर्थन प्राप्त हुआ पहले ही दिन सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया, रिंकू टॉक जी ने कहा के हम हर बूथ हर व्यक्ति तक इस अभियान को पहुंचायेंगे , वोट चोर गद्दी छोड़ के प्रभारी डॉक्टर फिरोज बेग ने कहा के जनता में सरकार के खिलाफ काफी रोष है जनता वोट कांग्रेस को करती है और जाता है बीजेपी को, कई बूथों पर शहरों में बाहर के वोट जोड़ कर सत्ता का उपयोग कर के सरकार बनाई जा रही है जो लोक तंत्र के लिए अभिशाप है,

  • 11 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत, विधायक अर्चना चिटनिस ने मृतकों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की

    11 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत, विधायक अर्चना चिटनिस ने मृतकों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की

    पंधाना विधायक छाया मोरे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर और खंडवा महापौर अमृता यादव रही मौजूद

    खंडवा/बुरहानपुर। विजयदशमी के दिन ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट जाने से उस गंभीर हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जिसमें बच्चे भी शामिल थे। घटना के बाद सोमवार को बुरहानपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस पंधाना विधानसभा के ग्राम पाडल्या फाटा पहुंची जहां उन्होंने परिजनों के साथ मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। श्रीमती चिटनिस ने सरकार आप सभी के साथ हैं और पीड़ित परिवारों की शासन से हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त किया। मृत लोगों के परिजनों की पीड़ा सुनकर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस रो पड़ीं।

    इस दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, छैगांवमाखन जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्रसिंह सांवनेर, पंकज पुरनी, अमर यादव, भिकनगांव नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय महाजन, गुलाबसिंह वास्कले, उमेश मिश्रा, प्रियांशु चौरे, लल्ली बना, चंद्रपालसिंह तोमर, आनन्दसिंह चौहान, कृष्णपालसिंह राजावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि यह बड़ी दुखद घटना है जब जानकारी लगी तो मन बहुत दुखी हुआ और फिर आपसे मिलने आई। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि माताजी की विसर्जन यात्रा के दौरान हुए हृदयविदारक हादसे में 11 लोगों की दुःखद मृत्यु हो गई। आज मृतकों और घायलों के परिवारजनों से मुलाकात कर उनके दुःख में सहभागी बनी। इस अत्यंत पीड़ादायक क्षण में ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिवारों को संबल दें। पूरा क्षेत्र इस अपूरणीय क्षति से व्यथित है। हम सभी इस दुःख की घड़ी में उनके साथ हैं।

    अनजनगांव जाकर की शोक संवेदना व्यक्त

    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा के ग्राम अंजनगांव में विगत दिनों माताजी के विसर्जन के दौरान घटी दुखद घटना में मृतक रामदेव चौहान जी के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की व शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। श्रीमती चिटनिस ने कहा इस कठिन समय में हम सभी मृतक परिवार के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

  • मानसिक संवाद से स्वास्थ्य सुरक्षा : दौलतपुरा में शिविर

    मानसिक संवाद से स्वास्थ्य सुरक्षा : दौलतपुरा में शिविर

    -बुरहानपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। *शिविर का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और मानसिक स्वास्थ्य के लिए समर्थन के साथ जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।*

    इस अवसर पर सभी आयु वर्गों के नागरिकों, की शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जांच, उपचार और निदान किया गया।

    गर्भवती महिलाओं मे एनीमिया, सिकल सेल एनीमिया, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ब्लड व यूरिन जांच सहित प्रसव पूर्व परीक्षण किए गए।

    मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रतिभागियों को तनाव, चिंता, अवसाद, नींद की समस्या, झटके, व्यसन मुक्ति एवं याददाश्त की कमी जैसे विषयों पर परामर्श दिया गया।

    डॉ. पुष्पेंद्र जमाले, डॉ. नबी अहमद फारुकी एवं नर्सिंग ऑफिसर स्वास्थ्य कर्मी र्टीम द्वारा सेवाएँ दी गईं।

    शिविर का उद्देश्य मानसिक संवाद एवं जागरूकता के द्वारा संदेश दिया गया कि *हर उम्र में मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल उतनी ही आवश्यक है, जितनी शारीरिक स्वास्थ्य की। हर स्थिति में मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता अत्यंत जरूरी है!*

    इस शिविर कुल103 मरीजों की जांच की गई !जिसके अंतर्गत 21 महिलाएं और 8 पुरुष मानसिक समस्या के चिन्हित कर जांच उपचार कर एवं मनहित एप एवं टेली मानस का नंबर 144 16 के द्वारा सहायता एवं परामर्श दिया गया है!

  • मेक्रो विज़न एकेडमी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रचा नया किर्तिमान

    मेक्रो विज़न एकेडमी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रचा नया किर्तिमान

    बुरहानपुर। मेक्रो विज़न एकेडमी ने क्रोनोस्फीयर के साथ मिलकर पायथन प्रोग्रामिंग में दो अभूतपूर्व विश्व रिकॉर्ड बना लिए है। जिसमें मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर जो कि भारत की चिर प्रतिष्ठित सीबीएसई स्कूल है जिसमें 03 अक्टूबर को अगली पीढ़ी के नवप्रवर्तकों को प्रेरित करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

    मेक्रो विज़न एकेडमी ने अपने तकनीकी नवाचार केंद्र, क्रोनोस्फीयर के साथ मिलकर, पायथन प्रोग्रामिंग में दो अभूतपूर्व विश्व रिकॉर्ड बनाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। संस्थान ने इन असाधारण प्रयासों को देखने और आधिकारिक रूप से मान्य करने के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है, जिससे बुरहानपुर तकनीकी उत्कृष्टता के विश्व मानचित्र पर मजबूती से स्थापित होगा।

    मेक्रो विज़न एकेडमी के विशाल 18,000 वर्ग फुट के प्रौद्योगिकी ब्लॉक में आयोजित होने वाले आगामी रिकॉर्ड-तोड़ कार्यक्रम, इसके प्रतिभाशाली छात्रों की सामूहिक प्रतिभा और व्यक्तिगत निपुणता, दोनों को प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। जिसमें पहले रिकॉर्ड प्रयास में 750 छात्रों ने मिलकर मात्र 24 घंटों में 1,440 अनूठे कंप्यूटर प्रोग्राम पूरे किए, जिससे एकेडमी की टीम वर्क, समस्या-समाधान और कोडिंग दक्षता को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की क्षमता का प्रदर्शन हुआ। इसी के साथ दूसरे प्रयास में ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर प्रकाश डाला गया जिसने 480 मिनट (8 घंटे) में 480 पायथन प्रोग्राम कोड करने का लक्ष्य रखा था, यह एक ऐसी उपलब्धि थी जिसके लिए अत्यधिक एकाग्रता, बेजोड़ कौशल और प्रोग्रामिंग के प्रति अथक जुनून की आवश्यकता थी। यह उल्लेखनीय पहल केवल एक स्टंट नहीं हैं, बल्कि मेक्रो विज़न एकेडमी के शिक्षा के प्रति दूरदर्शी दृष्टिकोण का विस्तार हैं, जहाँ छात्रों को स्कूल स्तर से ही उद्योग-तैयार नवप्रवर्तक बनने के लिए तैयार किया जाता है। यह एक अनोखा शिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र है। मेक्रो विज़न एकेडमी अपने छात्रों को विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचा प्रदान करती है जो देश के शीर्ष संस्थानों को टक्कर देता है। 18,000 वर्ग फुट में फैले, एकेडमी के तकनीकी नवाचार केंद्र में 9 अत्याधुनिक प्रयोगशालाए हैं, जो 250 उच्च-प्रदर्शन वाले iMac और नवीनतम कंप्यूटिंग प्रणालियों से सुसज्जित हैं। यह वातावरण छात्रों को न केवल प्रोग्रामिंग के मूल सिद्धांतों, बल्कि उन्नत क्षेत्रों का भी अन्वेषण करने में सक्षम बनाता है जिसमें प्रोग्रामिंग भाषाएँ और ऐप विकास, डेटा विज्ञान और मशीन लर्निंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और क्लाउड कंप्यूटिंग, नैतिक हैकिंग और साइबर सुरक्षा, हार्डवेयर प्रबंधन और नेटवर्किंग, एनीमेशन और रचनात्मक प्रौद्योगिकियाँ है। इन अत्याधुनिक संसाधनों तक पहुँच के साथ, मेक्रो विज़न एकेडमी के छात्रों को उन कौशलों को सीखने, अभ्यास करने और उनमें निपुणता प्राप्त करने का अवसर मिलता है जो अधिकांश छात्रों को केवल कॉलेज के दौरान ही मिलते हैं। यह प्रगति सुनिश्चित करती है कि स्कूल से स्नातक होने तक, वे व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग की तैयारी के मामले में इंजीनियरिंग स्नातकों के बराबर होंगे। एकेडमी का विज़न है कि “हमारा मिशन केवल उच्च शैक्षणिक अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है। हम छात्रों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो स्कूल से ही उद्योग-तैयार हों। उन्हें नवीनतम तकनीकों से जल्दी परिचित कराएं । हम चाहते हैं कि हमारे शिक्षार्थी भविष्य के नेता, समस्या-समाधानकर्ता और नवप्रवर्तक बनें जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।” क्रोनोस्फेयर के साथ यह सहयोग स्कूली शिक्षा और पेशेवर उद्योग मानकों के बीच की खाई को पाटने के लिए एकेडमी की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वास्तविक दुनिया के अनुभव, उन्नत उपकरणों और संरचित मार्गदर्शन को एकीकृत करके, एकेडमी यह सुनिश्चित करती है कि उसके छात्र न केवल भविष्य की तकनीकों का सपना देखेंगे, बल्कि उन्हें सक्रिय रूप से विकसित भी कर सकेंगे । इन सभी रिकॉर्ड-तोड़ प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थाओं, उद्योग विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों का ध्यान आकर्षित होने की उम्मीद है। रिकॉर्ड तोड़ने के अलावा, इस आयोजन का उद्देश्य भारत भर के छात्रों को प्रोग्रामिंग और कम्प्यूटेशनल सोच को भविष्य के आवश्यक कौशल के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन को औपचारिक रूप से इस प्रक्रिया की देखरेख के लिए आमंत्रित किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी गतिविधियाँ वैश्विक सत्यापन मानकों का कड़ाई से पालन कर की गई है। प्रामाणिकता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी निगरानी प्रणालियाँ, कठोर प्रोटोकॉल और डिजिटल ट्रैकिंग उपकरण लागू किए गए हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध बुरहानपुर शहर के लिए है। यह आयोजन भविष्य की ओर एक साहसिक कदम है। इस तरह की विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त पहल का आयोजन न केवल शहर की शैक्षिक छवि को निखारेगा, बल्कि इसे नवाचार और प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षा के केंद्र के रूप में भी स्थापित करेगा।

    मेक्रो विज़न एकेडमी और क्रोनोस्फीयर के साथ मिलकर, युवा प्रतिभा, शैक्षणिक दूरदर्शिता और तकनीकी उत्कृष्टता के शानदार प्रदर्शन के लिए मंच तैयार है। एक ऐसे आयोजन की उलटी गिनती शुरू हो गई है जो स्कूली शिक्षा में संभावनाओं को नए सिरे से परिभाषित करने और दुनिया भर के अनगिनत युवा दिमागों को प्रेरित करने का वादा करता है। इस अभूतपूर्व सफलता पर सभी मैनेजमेंट सदस्यों के साथ एकेडमी के संस्थापक एवं चैयरमेन श्री आनंद प्रकाश चौकसे एवं श्रीमती मंजूषा चौकसे एवं मिस. अंतरा चौकसे के साथ मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल के डायरेक्टर श्री कबीर चौकसे एवं श्रीमती देवांशी चौकसे ने क्रोनोस्फीयर के चीफ श्री मनोज कुमार और उसकी टीम के सदस्यों के साथ सी.टी.ओ. ऑफिसर श्री विजय सुखवानी एवं एकेडमिक प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार का सभी ने आभार व्यक्त किया है।